doda - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जम्मू-कश्मीर में सेना की गाड़ी खाई में गिरी, 10 जवान शहीद, सभी घायलों को एयरलिफ्ट किया
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले से बड़ी खबर सामने आई है। सेना की एक गाड़ी खाई में गिरने से 10 जवानों की मौत हो गई, जबकि 7 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा खानी टॉप एरिया, भदरवाह में हुआ। सभी घायलों को एयरलिफ्ट कर आर्मी कमांड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

100 करोड़ की ड्रग्स सामग्री जब्त : मुर्गी फार्म में लगाई गई थी फैक्ट्री, सप्लाई देते पकड़ा गया तस्कर
जयपुर। महाराष्ट्र पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल (एएनसी)ने रविवार को राजस्थान झुंझुनूं जिले के नांद का बास में छापा मार कर एमडी ड्रग्स बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी है। यह फैक्ट्री एक मुर्गी फार्म में लगाई गई थी। यहां से 10 किलो ड्रग्स और मशीनों समेत 100 करोड़ की सामग्री जब्त की है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह फैक्ट्री पूर्व सरपंच का भतीजा चला रहा था। उसने पूछताछ में स्वीकार किया कि 15 दिन पहले ही इस फैक्ट्री में काम शुरू किया था। उसके साथी ने उससे 50 हजार रुपए किराए पर ये फैक्ट्री ली थी।

यूं पकड़ा गया आरोपी
आरोपी रविवार को सुबह 1 किलो एमडी ड्रग्स सप्लाई करने सीकर पहुंचा तो पुलिस ने उसे कलक्ट्रेट के सामने पकड़ लिया। इसके बाद तस्कर खुद पुलिस को फैक्ट्री तक लेकर गया। मामला झुंझुनूं के धनूरी थाना इलाके का है। मीरा भायंदर-वसई विरार के पुलिस कमिश्नर निकेत कौशिक के अनुसार इस मामले में नांद का बास निवासी अनिल सिहाग को पकड़ा है। वह यहां एमडी ड्रग्स बना रहा था।

यह हुआ खुलासा
अब तक की जांच में सामने आया कि अनिल सिहाग 12वीं पास है और खेतीबाड़ी करता है। अनिल 2016-17 में अपने चाचा सुरेश सिहाग के मुर्गी फार्म में काम करने लगा था। इसी दौरान वह अपने दोस्त सुभाष जाट निवासी बाजला के संपर्क में आया। सुभाष की  मीनू ट्रेवल्स नाम से बसें चलती थीं। सुभाष अपनी कार में नीमच से डोडा-पोस्त लाता था। इस दौरान वह भतीजे अनिल को भी साथ ले जाने लगा। अनिल ने सुभाष के साथ 5-7 चक्कर लगाए। इसके लिए उसे प्रति चक्कर 5 हजार रुपए मिलते थे। वे डोडा पोस्त को बगड़ रोड पर होटल और ढाबों पर सप्लाई करते थे। अनिल ने नीमच में हाईवे पर स्थित एक ढाबा मालिक पप्पू गुर्जर से संपर्क बनाया और खुद डोडा-पोस्त लाना शुरू कर दिया। वह एक पुरानी स्विफ्ट गाड़ी में डोडा पोस्त भरकर लाता था और तारानगर में अपने जानकार विकास जाट को बेचता था। इसमें उसे प्रति किलो 500 से 700 रुपए की बचत होती थी।

सप्लाई देते पकड़ा गया
पूछताछ में अनिल ने बताया कि 13 दिसंबर की देर शाम किसी शरीफ नाम के व्यक्ति का फोन आया था। उसने कहा कि उन्हें यहां आए 3-4 दिन हो गए हैं। माल देना है तो दे जाओ नहीं तो पार्टी वापस जा रही है। इस पर मैंने दूसरे दिन सीकर आने की बात कही। 14 दिसंबर को सुबह 1 किलो एमडी लेकर सीकर पहुंच गया। सीकर में कलक्ट्रेट के सामने मिलन होटल पर सुबह 6.30 बजे महाराष्ट्र पुलिस ने पकड़ लिया। इसके बाद महाराष्ट्र पुलिस की टीम अनिल को लेकर गांव नांद का बास में उसके चाचा के मुर्गी फार्म पर पहुंची, जहां 10 किलो एमडी ड्रग्स और फैक्ट्री में मशीनें मिली।

कश्मीर के डोडा में शहीद हुए झुंझुनूं के दोनों शहीदों के शव पहुंचे जयपुर, एयरपोर्ट पर दी श्रदांजलि
जयपुर। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सेना के सेना के कैप्टन सहित चार जवान और एक पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। शहीद हुए जवानों में राजस्थान के झुंझुनूं के बुहाना तहसील के भैसावता कलां के सिपाही अजय सिंह (26) पुत्र कमल सिंह नरूका और डूमोली कलां की ढाणी खुबा के रहने वाले बिजेंद्र सिंह दौराता पुत्र रामजीलाल हैं। दोनों के पार्थिव शव सेना के विशेष विमान से जयपुर एयरपोर्ट लाए गए। जहां पर दोनों शहीदों को श्रदांजलि दी गई।

एयरपोर्ट पर कई नेता रहे मौजूद
जयपुर एयरपोर्ट पर शहीदों को श्रदांजिल देने के लिए कई नेता पहुंचे। एयरपोर्ट पर पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर, मंत्री अविनाश गहलोत, भाजपा नेता श्रवण सिंह बगड़ी, उदयपुरवाटी विधायक भगवानाराम सैनी समेत कई नेता मौजूद रहे।

पैतृक गांव पहुंचेगी अजय की पार्थिव देह
शहीद अजय की पार्थिव देह एयरपोर्ट से सिंघाना से भैसावता कलां पहुंचेगी, वहां से उनके सम्मान में यात्रा निकाली जाएगी। अजय की शादी 21 नवंबर 2021 को शालू कंवर के साथ हुई, मां सुलोचना देवी गृहिणी हैं, छोटा भाई करणवीर सिंह बठिंडा पंजाब एम्स में चिकित्सक हैं। चाचा कायम सिंह भी भारतीय सेना की 23 राजपूत रेजिमेंट में सिक्किम में तैनात हैं। अजय के पिता कमल सिंह नरूका भी सेना में हवलदार रह चुके हैं। कमल सिंह 2015 में रिटायर हुए। शहीद का मूल गांव खेतड़ी के समीप भैसावता कलां है लेकिन परिवार 2007 से पिलानी के हरिनगर में रहता है। मंगलवार प्रात: साढ़े सात बजे पत्नी शालू कंवर के पास सेना के अधिकारियों का फोन आया। इस दौरान वह अपने पीहर में थी। शहादत की खबर सुनते ही वह बेसुध हो गईं।

बिजेन्द्र 2018 में सेना में भर्ती हुए
बिजेंद्र  2018 में आर्मी में भर्ती हुए थे। 8 नवंबर 2019 में उनकी शादी नयाबास मानोता कलां खेतड़ी निवासी अंकिता से हुई थी। उनके दो बेटे हैं जिनमें विहान चार साल का और किहान एक साल का है। परिवार में तीन बहनें भरपो देवी, शर्मिला व कविता है जिनकी शादी हो चुकी हैं। पिता रामजीलाल गांव में खेती करते हैं। मां धोली देवी गृहिणी है।

बिजेन्द्र की पांच दिन पहले छुट्टी हो गई थी कैंसिल
शहीद बिजेन्द्र सिंह फरवरी में एक महीने की छुट्टी पर घर आए थे। लेकिन आतंकी घटनाओं के चलते छुट्टी कैंसिल हो गई थी। बिजेंद्र की शहादत के बारे में अभी तक परिवार को नहीं बताया गया है। छोटे भाई दशरथ सिंह को इसकी जानकारी है। सेना के अधिकारियों का कॉल दशरथ सिंह के पास आया था। दशरथ सिंह खुद भी सेना में हैं। वे मंगलवार को अपने गांव डूमोली कलां की ढाणी खुबा पहुंचे। वे अपने साथियों के साथ अभी गांव के पंचायत भवन में ही रुके हैं।

नई कारों की आड़ में ट्रेलर से अफीम डोडा की तस्करी
ब्यूरो/नवज्योति, जयपुर। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जयपुर की सीआईडी क्राइम ब्रांच की सूचना पर चित्तौड़गढ़ जिले के थाना निकुंभ और सदर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

पुलिस ने तीन अलग-अलग कार्रवाई में 13 क्विंटल 77 किलो अफीम डोडा जब्त किया है। कार्रवाई में हैड कांस्टेबल कमल सिंह और शंकर दयाल शामिल रहे। इस कार्रवाई में तीन तस्कर और एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है। मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1.40 करोड़ रुपए है। एडीजी (क्राइम) दिनेश एमएन ने बताया कि थाना सदर क्षेत्र में पुलिस ने किआ कंपनी की नवनिर्मित गाड़ियों से परिवहन कर रहे एक ट्रेलर को रोककर कारों की आड़ में 45 कट्टों में तस्करी कर ले जाया जा रहा उच्च क्वालिटी का 880 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा जब्त करते हुए चालक जितेन निवासी मंदसौर को गिरफ्तार किया गया। साथ ही एक नाबालिग को भी निरुद्ध किया गया है। टेÑलर में लोड किआ कंपनी की 6 कारें तमिलनाडु से जयपुर केलिए आई थीं।

आरोपी ट्रक चालक जितेन और उसके खलासी नाबालिग ने एमपी के मंदसौर से 45 कट्टों में अफीम डोडा चूरा भरा, जिसे भीलवाड़ा सप्लाई किया जाना था। उससे पहले क्राइम ब्रांच की सूचना पर चित्तौड़गढ़ में पुलिस ने इसे पकड़ लिया। पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है।
दूसरी कार्रवाई थाना निकुम्भ क्षेत्र में की गई। उठैल गांव में दबिश देकर तुलसी राम जाट व महिला के घर की तलाशी में 497 किलो अफीम डोडा जब्त कर दोनों को गिरफ्तार किया गया है।

डोडा चूरा तस्करी के दो आरोपियों को 20-20 साल की कठोर सजा
कोटा। शहर की एनडीपीएस मामलात कोर्ट ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में डोरा चूरा तस्करी के आरोप में दो आरोपियों को दोषी करार देते हुए 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। न्यायालय ने दोनों आरोपियों पर दो-दो लाख का जुर्माना भी लगाया है। विशेष लोक अभियोजक महेंद्र कुमार निर्भय ने बताया कि 29 जुलाई 2019 को अनंतपुरा पुलिस के तत्कालीन थाना अधिकारी जाब्ते के साथ दिन में 12:30 बजे रानपुर पुलिया झालावाड़ हाईवे रोड पर नाकाबंदी कर रहे थे। तभी सामने से एक कार आती दिखाई दी। वह  पुलिस जाब्ते को देखकर वापस मुड़ गई। शक होने पर पुलिस जाब्ते ने कार का पीछा किया तो रानपुर इंडस्ट्रियल एरिया पानी टंकी के पास आरोपी कार को छोड़कर भागने लगे पुलिस ने उनका पीछा करते हुए दबोच लिया। शक होने पर पुलिस ने कार की डिक्की चेक की जिसमें 78 बोरियों में 142 किलो डोडा चूरा बरामद हुआ। आरोपी ने अपना नाम सुखदेव चौधरी पुत्र  सुरजाराम चौधरी निवासी जिला जोधपुर तथा दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम मुकेश कुमार पुत्र अशोक कुमार होना बताया। दोनों आरोपियों  ने पूछताछ में बताया वह डोडा चूरा को भागीरथ से लेकर आ रहे थे और जोधपुर ले जा रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर डोडा चूरा  जप्त किया। अनुसंधान के बाद दोनों आरोपियों को दोषी मानते हुए चालान पेश किया और 16 गवाहों के बयान कराए। न्यायाधीश अरुण कुमार बेरीवाल ने दोनों आरोपियों को दोषी करार देते हुए बीस - बीस साल के कठोर कारावास तथा दो - दो लाख रुपए के जुर्माना से दंडित किया है।

नमक की बोरियों में डोडा चूरा की तस्करी
नागौर।सदर पुलिस टीम ने रविवार को अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ जिले में पिछले 10 वर्षों में सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए 2508 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त चूरा बरामद कर एक ट्रक को जब्त किया है। बरामद अवैध डोडा पोस्त चूरा की बाजार में कीमत करीब 80 लाख रुपए बताई जा रही है। नमक के बैग के बीच छिपाकर ले जाए जा रहे डोडा पोस्त को सदर पुलिस टीम तथा डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नेशनल हाईवे 89 पर गोगेलाव के समीप एक होटल पर खड़े ट्रक की तलाशी लेकर अवैध मादक पदार्थ पकड़ा।

सदर पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई की जानकारी रविवार को मीडिया को देते हुए वृताधिकारी विनोद कुमार सीपा ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक राममूर्ति जोशी के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बीती रात सदर थानाधिकारी रुपाराम चौधरी के नेतृत्व में गश्त कर रही सदर पुलिस टीम तथा डीएसटी टीम ने नागौर-बीकानेर रोड नेशनल हाईवे 89 पर गोगेलाव स्थित वीर तेजा गार्डन एवं रेस्टोरेंट पर पहुंचकर वहां खड़े एक 12 चक्का ट्रक नंबर आरजे 19 जीजी 8287 में भरे नमक के कुल 325 बैग के बीच छुपाए हुए 125 प्लास्टिक के बैग में छुपाकर ले जाया जा रहा डोडा पोस्त चूरा बरामद किया। पुलिस टीम ने ट्रक को जब्त कर सदर थाने लाकर अवैध मादक पदार्थ की जांच करने पर कुल वजन 2508 किलोग्राम मिला। उन्होंने बताया कि सदर पुलिस टीम ने मामला दर्ज कर जांच खींवसर थानाधिकारी गोपालकृष्ण को सौंपी है।

गत 10 सालों में नागौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सीओ विनोद कुमार सीपा ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा 12 चक्का ट्रक में पकड़े गए अवैध डोडा पोस्त चूरा की बरामदगी के बाद ट्रक की सघन तलाशी ली गई तथा मालिक का पता लगाने में टीम जुटी हुई है। वहीं बरामद अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त के सप्लाई करने वाले स्थान तथा पीछे से भेजे जाने वाले स्थान के बारे में पुलिस जांच कर रही है। वहीं पिछले करीब 10 सालों के बाद एक साथ बड़ी मात्रा में अवैध डोडा पोस्त बरामद करने पर नागौर पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ इसे एक बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई में सदर थानाधिकारी रुपाराम चौधरी, डीएसटी प्रभारी रोशन लाल सामरिया, उप निरीक्षक अशोक बिसु, हैड कांस्टेबल महावीर सिंह, ओमप्रकाश सिरोही, कांस्टेबल महादेवराम, कैलाशराम, गरीबराम, ओमप्रकाश, राकेश सांगवा, सहीराम, मुकेश, पृथ्वीराज, रामकुमार, कमल, रामदर्शन, सुरेश तथा बजरंग लाल का विशेष योगदान रहा।

ट्रेक्टर ट्रोली से 45 किलो डोडा चूरा जब्त,एक गिरफ्तार
प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक  डॉ. अमृता दुहन द्वारा चलाए  जा रहे अवैध मादक पदार्थ की धडपकड  अभियान के तहत  रठांजना व  धोलापानी थाने ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक ट्रेक्टर ट्रॉली से 45 किलो 600 ग्राम डोडा चूरा जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया।

बताया गया है कि रठांजना व धोलापानी पुलिस ने बोरी से धमोतर जाने वाली रोड पर नाकाबंदी शुरू की।  इस दौरान कस्बा बोरी की तरफ से एक  ट्रेक्टर ट्रोली से 45 किलो 200 ग्राम डोडा चूरा जब्त कर ईश्वरलाल पिता भैरूलाल तेली निवासी बोरी को गिरफ्तार किया गया।

कार्रवाई करने वाली टीम
पुलिस टीम में धोलापानी थानाधिकारी  मानसिंह, लक्ष्मण सिंह, सूरजमल, प्रेमलाल, नारूलाल,वालचन्द, रामराज,मांगीलाल,सौरभ, कन्हैयालाल, दिपक सिंह शामिल थे।

मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, हार्डकोर बदमाश मनोज कुमार नेहरा सहित पांच आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों से 175 किलो डोडा पोस्ट बरामद
जयपुर। अजमेर दिल्ली एक्सप्रेस हाईवे पर 200 फीट बाईपास के पास वेस्ट जिला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक  I20 और स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद करते हुए हार्डकोर बदमाश मनोज कुमार नेहरा समेत पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कर करधनी इलाके में की गई है। पुलिस ने इनके पास से 175 किलो डोडा पोस्ट बरामद किया है। बदमाश मनोज डोडा पोस्ट वाली कार को एस्कॉर्ट कर रहा था। आरोपी मनोज बीकानेर जेल में राजू ठेठ के सदस्य जयप्रकाश और रामपाल की हत्या में शामिल था। मनोज पर 2000 रुपए का इनाम घोषित था। वह साल 2010 से 2020 तक नेछवा सीकर जेल में रहा। जेल से बाहर होते ही तस्करी के धंधे में शामिल हो गया। पुलिस की टीम ने इनके पास से एक देसी पिस्टल और जिंदा कारतूस  बरामद किया है। मनोज बदमाश राजू ठेठ को मारने की फिराक में था। कार्रवाई के दौरान मनोज नेहरा और इसके साथियों ने पुलिसकर्मियों को जान से मारने की कोशिश की। लेकिन पुलिस की टीम ने घेराबंदी करते हुए  पूरे गिरोह को दबोचा लिया। मनोज के अलावा पुलिस की टीम ने अशोक, नितेश, सुरेंद्र सिंह और गोगराज को भी हिरासत में लिया है।