ramganj - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

रामगंज में फब्तियों से भड़का विवाद : पथराव में तब्दील, सात लोग हिरासत में
जयपुर। रामगंज थाना इलाके के बाबू का टीबा क्षेत्र में शनिवार देर शाम उस समय तनाव फैल गया जब एक महिला पर फब्तियां कसने को लेकर विवाद पथराव में बदल गया। शरारती तत्वों की हरकत पर स्थानीय लोगों ने विरोध किया तो दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और पथराव शुरू हो गया। इस दौरान इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए। सूचना पर रामगंज सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और उपद्रवियों को खदेड़ा। पुलिस ने सात लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

घटना उस समय शुरू हुई जब एक महिला क्षेत्र से गुजर रही थी। तभी वहां मौजूद कुछ युवकों ने उस पर फब्तियां कसनी शुरू कर दीं। विरोध होने पर मामला बढ़ गया और मारपीट में बदल गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में पथराव शुरू हो गया, जिसमें दो कार और तीन बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं। स्थिति को देखते हुए देर रात तक इलाके में पुलिस जाब्ता तैनात रहा। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हालात अब नियंत्रण में हैं और मामले की जांच की जा रही है।

हिन्दू समाज के प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन
जयपुर। रामगंज क्षेत्र में 4 अक्टूबर को घरों पर पथराव और गाड़ियों में तोड़फोड़ के विरोध में हिन्दू समाज रामगंज क्षेत्र की ओर से सेवानिवृत्त प्रशासनिक और न्यायिक अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसेफ को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि रामगंज क्षेत्र में हीदा की मोरी के पास 4 अक्टूबर को रात्रि 11 बजे उपद्रवियों ने हिन्दू समाज के घरों पर पथराव किया और वाहनों में तोड़फोड़ की। साथ ही पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए।

ज्ञापन में मांग की गई कि उपद्रव करने वाले 20 से 25 युवाओं की पहचान कर गिरफ्तार किया जाए, जिन लोगों ने सोशल मीडिया पर आधी अधूरी जानकारी व झूठ फैलाकर समाज का माहौल खराब किया उनको भी गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाए तथा एक ऐसी जांच कमेटी बनाई जाए जो ड्रोन के माध्यम से छतों पर पड़े पत्थरों को वहां से हटाए। जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसेफ ने तीनों मांगों को मानते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर सेवानिवृत्त न्यायाधीश राजेंद्र अग्रवाल ने घटना की विस्तृत जानकारी दी। ज्ञापन देने वालों में कर्नल राजेंद्र सिंह शेखावत, आईएफएस अजय गुप्ता, राजकुमार खंडेलवाल, एडवोकेट रामेश्वर, करण सिंह, महेश गुप्ता, विक्रांत शर्मा सहित हिन्दू समाज रामगंज क्षेत्र से काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

जयपुर के रामगंज में मासूम से दुष्कर्म का प्रयास, बीमार मां के लिए दवा लेने गई थी बच्ची, क्लीनिक में कंपाउंडर ने कर दी गंदी हरकत
जयपुर। ख़बर जयपुर के रामगंज थाना क्षेत्र से है। जहां रामगंज थाना पुलिस ने 9 साल की बालिका के साथ छेड़छाड़ के आरोप में कंपाउंडर मोहम्मद अजलान को गिरफ्तार किया है। आरोपी रामगंज इलाके में रहकर निजी क्लीनिक चलाता है। रामगंज एसीपी सुनील प्रसाद शर्मा ने बताया कि 2 दिन पहले थाना इलाके में रहने वाली 9 साल की बालिका आरोपी के क्लीनिक पर बीमार मां के लिए दवा लेने गई थी। इस दौरान आरोपी ने बालिका के साथ छेड़छाड़ कर दी। बालिका ने यह बात अपने घर आकर बताई। इसके बाद बालिका के पिता ने रामगंज थाने में रिपोर्ट दी। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपी जेल में है, अब पुलिस उसे मुकदमे में गिरफ्तार करेगी।