dirty - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

एमबीएस अस्पताल में जलभराव बना खतरा, मरीजों को मुख्य रास्ते पर फैले गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा
कोटा। हाडौती के सबसे बडे एमबीएस परिसर में सीवरेज का गंदा पानी जमा होने से मरीजों और तीमारदारों को काफी परेशानी हो रही है। जानकारी के अनुसार, यह समस्या खराब जल निकासी व्यवस्था, अवरुद्ध नालियों और सीवरेज चैम्बर के ओवर फ्लो के कारण उत्पन्न हुई है। दूषित सीवरेज के पानी में हानिकारक कीटाणु,बैक्टीरिया और औषधीय अवशेष मौजूद होते हैं, जो संक्रमण फैलने का बड़ा कारण बन सकते हैं। अस्पताल में भर्ती कमजोर रोगियों के लिए यह स्थिति और भी खतरनाक मानी जा रही है। लोगों और मरीजों के परिजनों का कहना है कि ओपीडी के बाहर और वार्डों के रास्तों में पानी भरे रहने से स्ट्रेचर और व्हीलचेयर ले जाना मुश्किल हो गया है। मुख्य रास्ते पर ही फैले गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे अस्पताल की स्वच्छता व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

50 से अधिक बैड संख्या वाले अस्पतालों में प्लांट की जरूरत
स्वास्थ्य नियमों के तहत अस्पतालों में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट होना अनिवार्य है, ताकि गंदे पानी को शुद्ध किए बिना खुले में न छोड़ा जाए। फिलहाल अस्पताल प्रशासन की ओर से इस समस्या के स्थायी समाधान को लेकर कोई स्पष्ट बयान सामने नहीं आया है। हालांकि मरीजों और नागरिकों ने मांग की है कि जल्द से जल्द जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त की जाए और सीवरेज के पानी से होने वाले संक्रमण के खतरे को रोका जाए।वर्तमान में कोटा एमबीबीएस के नई बिल्डिंग में संचालित लीफटो की क्या स्थिति है अस्पतालों में एसटीपी की अनिवार्यता मुख्य रूप से जल (प्रदूषण निवारण एवं नियंत्रण) अधिनियम, 1974 और पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम, 1986 के अंतर्गत आती है। उढउइ (केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के दिशानिदेर्शों के अनुसार, सभी अस्पतालों को उनके अपशिष्ट जल (सीवरेज) को बाहर छोड़ने से पहले उपचारित करना अनिवार्य है। इसमें बायो-मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स का पालन करना भी शामिल है।

बेसमेन्ट में सीवरेज का पानी
अभी हाल ही में बने आईपीडी भवन के बेसमेंट पार्किंग के लिफ्ट एरिया में भरा हुआ पानी सडा़ंध मार रहा था। सवाल यह है कि हाल ही में तैयार हुए भवनों में यह हाल है तो जब यह इमारतें पुरानी होगीं तब क्या होगा।जानकारों के अनुसार, एमबीएस में सीवरेज से जुड़ा बुनियादी ढांचा पुराना हो चुका है। ऐसे में परिसर में नये भवन भी बन गये है जिससे इन की क्षमता कम  पड़ती जा रही है । वहीं पुराने निकासी मार्गों की पूरी मरम्मत नहीं की जाती, जिससे बारिश या सीवरेज का पानी जमा हो जाता है।

अटी पडी गंदगी
करीब महीने भर से जयपुर फुट और आक्सीजन स्टोर रूम वाली सड़क पर भी सीवरेज का पाईप  टूटा हुआ है जिससे यहां सड़क पर  गंदगी फैल गयी है। बडी बात यह है कि यह रास्ता रेजीडेन्ट हॉस्टल के साथ एएनएम जीएनएम सेन्टर के साथ मॉर्चरी की और जाने वाले एक मात्र रास्ता है ।

ओपीडी और नयी इमरजेन्सी के बाहर बरसात का पानी भरा हुआ है। यह मार्ग जेके लोन व एमबीएस के बीच मुख्य सडक पर होने से समस्या का कारण बना हुआ है। यहां एक और लेबोरेट?री के कारण दिनभर लोगों की भीड़ रहती है ऐसे में वहीं दूसरी और गाड़ियां खड़ी रहने के कारण रास्ता संकरा रहता है उपर से यहां जमा पानी के कारण पैदल चलना भी दुश्वार हो गया है।
- दुष्यंत कुमार सुमन, तीमारदार

आज ही हमने जहां पर भी पानी और गंदगी की जानकारी मिली वहां पर स्टाफ को काम पर लगाया है। बडी़ समस्या पुरानी लाईनोें से है एसटीपी प्लांट लगने तक व्यवस्था निगम को कहकर करवा रहे है।
- डॉ. कर्नेश गोयल, उपअध्यक्ष एमबीएस हॉस्पिटल कोटा

प्रधानमंत्री कार्यालय से हो गंदे पानी की घटना की जांच के आदेश : लोगों की मौत भाजपा की गंभीर लापरवाही का परिणाम, खेड़ा ने कहा- नागरिकों की जिंदगी खतरे में डाली
नई दिल्ली। कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के इंदौर में गंदा पानी पीने लोगों की मौत को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार की गंभीर लापरवाही का परिणाम बताते हुए कहा है कि इसकी जांच खुद प्रधानमंत्री कार्यालय से हो और अलग से उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश से इसकी स्वतंत्रता तथा निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए। कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में सवाल किया कि भाजपा सरकार की लापरवाही के चलते शहर के पीने के पानी में सीवेज के पानी को घुसने दिया गया और नागरिकों की बार-बार चेतावनियों को नजर अंदाज करके हजारों लोगों की जिंदगी खतरे में डाली गई है। पार्टी का कहना है कि यह घटना भाजपा सरकार की लापरवाही से हुई है, जबकि इस घटना को रोका जा सकता था। इस लापरवाही के कारण जब मासूम बच्चे और शिशु मर रहे है, तो राज्य के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ मंत्री अपनी चुप्पी साधे हुए है।

उन्होंने कहा कि यह दुखद घटना भाजपा सरकार के घमंड, नाकाबिलियत और इंसानी जिंदगी की पूरी तरह से अनदेखी को सामने लाती है। मध्य प्रदेश के लोग न्याय, जवाबदेही और तुरंत सुधार के हकदार हैं। अब समय आ गया है कि भाजपा अपनी नाकामी और अपनी बड़ी लापरवाही की वजह से गई जानें के लिए जवाब दे। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा सरकार का क्रूर, निर्दयी और पूरी तरह से उदासीन चेहरा इस घटना से उजागर हो गया है। इंदौर में, मध्य प्रदेश की सरकार की बड़ी लापरवाही, नाकाबिलियत और साफ बेपरवाही की वजह से 6 महीने के एक बच्चे समेत 18 मासूम जानें चली गईं और ज्यादा लोग इससे प्रभावित हुए हैं। कई अभी भी आईसीयू में अपनी जान के लिए लड़ रहे हैं। यह वही इंदौर शहर है जिसने केंद्र सरकार के स्वच्छ सर्वेक्षण में लगातार आठवीं बार Þसबसे साफ शहरÞ का खिताब जीता है।

खेड़ा ने कहा कि लापरवाही की तुरंत प्रधानमंत्री कार्यालय से जांच के आदेश दिये जाएं साथ ही एशियन विकास बैंक और सुप्रीम कोर्ट स्तर के न्यायाधीश की देखरेख में एक स्वतंत्र जांच हो ताकि भाजपा सरकार को जवाबदेह ठहराया जा सके। सिफऱ् ऐसे दखल से ही यह पक्का हो सकता है कि इस बड़ी नाकामी के लिए जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाए और बेगुनाह नागरिकों का खून बेकार न जाए। एशियन विकास बैंक में 2003 में भोपाल और जबलपुर के लिए 20 करोड़ डॉलर का कर्ज दिया गया था, आखिर वह कर्ज कहां गया।

कीचड़ से श्रीरामनगर कॉलोनी का मुख्य मार्ग बना दलदल, दो पहिया वाहन चालक फिसल कर हो रहे चोटिल
कनवास। बरसात गए महीनों बीत गए। लेकिन गंदगी और पानी भराव जस का तस बना हुआ है। ग्राम पंचायत कनवास की सीमा में आने वाली श्रीरामनगर कॉलोनी का मुख्य मार्ग इन दिनों दलदल में तब्दील हो चुका है। पंचायत कार्यालय से महज 50 से 60 फीट की दूरी पर स्थित यह सड़क कीचड़ और बदबूदार पानी से लबालब भरी पड़ी है। रोजाना इस मार्ग से सैंकड़ों ग्रामीणों के साथ पीएमश्री विद्यालय के बच्चे और अध्यापक गुजरते हैं। लेकिन गंदे पानी और फिसलन भरे कीचड़ के कारण पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है। राहगीरों का कहना है कि दोपहिया वाहन अक्सर फिसल जाते हैं और कई लोग घायल भी हो चुके हैं। ग्रामीणों ने बताया कि बरसात खत्म हुए महीनों बीत चुके हैं। फिर भी न तो पंचायत ने कोई कार्रवाई की और न ही प्रशासन ने क्षेत्र का निरीक्षण किया है। लोगों में गहरा रोष व्याप्त है। इस मामले में प्रशासन का पक्ष जानने के लिए कई बार ग्राम विकास अधिकारी से संपर्क की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने ना तो फोन उठाया और ना ही व्हाट्सएप पर कोई जवाब दिया।

आंदोलन की चेतावनी
स्थानीय निवासियों का कहना है कि हालिया विधानसभा चुनाव में इसी बूथ पर सबसे अधिक मतदान दर्ज हुआ था। इसके बावजूद क्षेत्र की उपेक्षा की जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन केवल चुनाव के समय सक्रिय दिखता है, बाद में समस्याएं अनदेखी की जाती हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़क की मरम्मत और जल निकासी की व्यवस्था नहीं की गई, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

बरसात खत्म हुए महीनों बीत गए। पर अब तक पंचायत ने सुध नहीं ली। बदबू और गंदगी से रहना मुश्किल हो गया है।
-भूरालाल गुर्जर, निवासी, श्रीरामनगर कॉलोनी

बच्चे स्कूल जाने से डरते हैं। कई बार बाइक फिसलकर गिर चुके हैं। पंचायत कार्यालय के पास यह हाल देखकर अफसोस होता है।
-पुरुषोत्तम गोचर, स्थानीय निवासी

ग्रामीणों की असुविधा को देखते हुए मार्ग की सफाई करवा दी गई है। सफाई का अभी जारी है।
-मुकेश, एलडीसी, ग्राम पंचायत कनवास

कोटा उत्तर वार्ड 63 : सफाई व्यवस्था ठप, घरों में घुस रहा गंदा पानी, बदबू और गंदगी से लोगों का जीना हुआ दुश्वार
कोटा। शहर के उत्तर नगर निगम के वार्ड नंबर 63 की हालत बेहद खस्ता नजर आ रही है। वार्ड में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। जगह-जगह नालियां गंदगी से जाम पड़ी हैं और सालों से उनकी सफाई नहीं की गई है। डडवाड़ा क्षेत्र में बने चैंबरों की कभी भी सफाई नहीं होने से बदबू और गंदगी से लोगों का जीना दुश्वार हो चुका है। स्थानीय निवासी रोजमर्रा की इस परेशानी से तंग आ चुके हैं, लेकिन जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते हालात सुधरने का नाम नहीं ले रहे।

जनता बेहाल, समाधान की राह टेढ़ी
वार्ड नंबर 63 के हालात साफ दिखाते हैं कि सफाई और मूलभूत सुविधाओं के नाम पर नगर निगम केवल कागजी दावे कर रहा है। जमीनी स्तर पर न तो नालियों की सफाई हो रही है और न ही कचरा निस्तारण की कोई व्यवस्था है। हरिजन बस्ती और सब्जी मंडी जैसे क्षेत्रों की दुर्दशा से यह स्पष्ट है कि जिम्मेदारों ने आंखें मूंद ली हैं। अब सवाल उठता है कि आखिर नगर निगम और वार्ड पार्षद इस समस्या का हल कब करेंगे? जनता को हर दिन गंदगी और अव्यवस्था झेलने के लिए मजबूर किया जा रहा है। नगर निगम प्रशासन और पार्षद को चाहिए कि जनता की आवाज को गंभीरता से सुने और जल्द से जल्द सफाई व्यवस्था सुधारने के ठोस कदम उठाए, वरना आने वाले समय में वार्डवासियों का आक्रोश आंदोलन का रूप ले सकता है।

वार्ड का एरिया
डडवाड़ा हरिजन बस्ती, विनायक कॉलोनी, विकास कॉलोनी, सुलभ कॉम्पलेक्स, माचिस फैक्ट्री रोड़, दानमल जी का अहाता, सब्जीमण्डी, रेलवे स्टेशन का क्षेत्र शामिल है।

वार्ड में आने वाली हरिजन बस्ती की स्थिति और भी दयनीय है। यहां सफाई की कोई व्यवस्था नहीं है। नालियां टूटी हुई पड़ी हैं और उनमें लगातार गंदा पानी भरा रहता है। इससे आसपास गंदगी फैल रही है और मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ रहा है।
- रवि सोनवाल, वार्डवासी

वार्ड के डडवाड़ा क्षेत्र ही नहीं, बल्कि सुलभ कॉम्प्लेक्स वाली गली में रहने वाली एक महिला ने बताया कि नालियों की सफाई महीनों से नहीं हुई। पार्षद द्वारा घर के आगे नाली का निर्माण इस तरह से करवा दिया गया कि अब उसमें से निकलने वाला गंदा पानी सीधे घर के अंदर भर जाता है। स्थिति यह है कि बरसात या पानी की अधिक निकासी के समय परिवार को घंटों घर के बाहर खड़ा रहना पड़ता है।
-मुबिना, वार्डवासी

सब्जी मंडी में रोजाना हजारों लोग आते-जाते हैं, लेकिन यहां बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। न तो सुलभ शौचालय है और न ही सफाई की नियमित व्यवस्था। सब्जी बेचने वाली दुकानदार महिला  का कहना है कि मंडी में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे रहते हैं। दुर्गंध और मक्खियों की वजह से ग्राहकों को भी परेशानी होती है।
- धन्नी बाई, वार्डवासी

पार्षद ने झाड़ा पल्ला
जब वे समस्याओं को लेकर पार्षद से संपर्क करते हैं तो उन्हें कोई ठोस जवाब नहीं मिलता। पार्षद का कहना है कि मुझसे मत बोलो, 181 नंबर पर फोन करके शिकायत कर दो, मेरे कहने से कोई काम नहीं हो रहा। जनता से सीधे मुंह मोड़ने और जिम्मेदारी से बचने का यह रवैया वार्डवासियों में परेशानी का कारण बना हुआ है।
- सलाम, वार्डवासी

मेरे वार्ड की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास कर रहा हूं, लेकिन हमारी सरकार न होने के कारण मेरी बातों को गंभीरता से नहीं सुना जा रहा है। इसका सीधा खामियाजा वार्डवासियों को उठाना पड़ रहा है, जो वास्तव में चिंता का विषय है।
- दुष्यंत सिंह हाड़ा, पार्षद

कोटा उत्तर वार्ड नं. 13- राजपूत कॉलोनी में आता है नाले का गंदा पानी
कोटा। शहर के वार्ड नं. 13 की स्थिति इन दिनों बेहद दयनीय है। वार्डवासियों का कहना है कि क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की ओर जिम्मेदारों का कोई ध्यान नहीं है। राजपूत कॉलोनी के पास से गुजरने वाले नाले में वर्षों से कचरे का ढेर जमा है। सफाई के लिए की गई शिकायतों के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है। बरसात के दिनों में यही गंदा पानी कॉलोनीवासियों के घरों में घुस जाता है, जिससे लोगों का जीना दूभर हो जाता है। इसी वार्ड के कंसुआ अफोर्डेबल योजना में रहवासी स्वच्छ पेयजल के लिए तरस रहे हैं। रहवासियों का कहना है कि पानी की टंकी तो बना दी गई, लेकिन उसकी सफाई नहीं होने से गंदा व बदबूदार पानी आता है, जो पीने योग्य नहीं है। मजबूरीवश लोगों को बाहर से पानी भर कर लाना पड़ रहा है। वार्ड का सामुदायिक भवन भी बदहाल है और स्थानीय लोगों के अनुसार वह अब नशेड़ियों का अड्डा बन चुका है। चारों ओर फैली गंदगी और सुविधाओं की कमी से वार्डवासियों में गहरी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि वार्ड का कोई धणीधोरी नहीं है, सब कुछ भगवान भरोसे चल रहा है।

वार्ड का एरिया
मल्टी मैटल, नागपाल बस्ती, राजपूत कॉलोनी का सम्पूर्ण भाग, झीरी के हनुमान मन्दिर का क्षेत्र, आजाद बस्ती कन्सुवां अफोर्डेबल, चन्द्रशेखर अफोर्डेबल, गत्ता फैक्ट्री रोड़ के आमने सामने का क्षेत्र शामिल है।

कंसुआ अफोर्डेबल में मूलभूत सुविधाओं का अभाव
कंसुआ अफोर्डेबल में रहवासी मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे हैं। स्थानीय निवासी रश्मि सहित अन्य लोगों का कहना है कि पानी की टंकी की सफाई लंबे समय से नहीं होने के कारण घरों में गंदा और मटमैला पानी आ रहा है, जो पीने योग्य नहीं है। मजबूरन लोगों को बाहर से पानी भर कर लाना पड़ रहा है। इसके अलावा कॉलोनी में बने सामुदायिक भवन की हालत भी खराब है। भवन अब नशेड़ियों का अड्डा बन चुका है, जिससे महिलाओं और बच्चों को असुरक्षा का माहौल महसूस होता है। रहवासियों ने समस्या का समाधान शीघ्र कराने की मांग की है।

राजपूत कॉलोनी में नाले का पानी, बढ़ी परेशानी
वार्ड में स्थित राजपूत कॉलोनी के रहवासी लंबे समय से नाले की समस्या से जूझ रहे हैं। कॉलोनी से सटा नाला सालों से साफ नहीं होने के कारण कचरे से जाम हो चुका है। बारिश के समय नाले का गंदा पानी उफनकर कॉलोनी की गलियों और घरों में भर जाता है, जिससे लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। वार्डवासी दीपू बना ने बताया कि नाले की सफाई नहीं होने से स्थिति दिन-प्रतिदिन बदतर होती जा रही है। कई बार उच्च अधिकारियों को इस समस्या से अवगत करवाने के बावजूद कोई स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।

इनका कहना है
वार्ड पार्षद मंजू अग्रवाल ने बताया कि नाले की समस्या को दूर करने के लिए संबंधित विभाग को अवगत करवाया गया है। वहीं वार्ड के सामुदायिक भवन की स्थिति को भी शीघ्र ही सुधार दिया जाएगा।

नालियां चौक होने से सड़कों पर बह रहा गंदा पानी, बीमारी फैलने का बना रहता डर
सुकेत। नगर पालिका सुकेत में प्रतिमाह नगर की सफाई पर लाखों रुपए खर्च हो रहे हैं। इसके बावजूद नगर की सफाई व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हो पा रहा है। सफाई के अभाव में नालियां गंदगी से अटी हुई हैं। जिसके कारण नालियां ओवरफ्लो हो जाती हैं और नालियों का गंदा पानी सड़क पर जमा हो जाता है। नगर वासियों ने बताया कि इस संबंध में नगर पालिका प्रशासन को लिखित रूप में अवगत करवाने के बावजूद समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है। घर के बाहर नालियों का गंदा पानी जमा हो जाता है। जिससे बीमारी फैलने का डर बना रहता है। 60 सफाई कर्मचारियों के बावजूद नहीं हो रही सफाई: नगर वासियों ने बताया कि सुकेत नगर पालिका में 25 वार्डों का सीमांकन किया गया है। जिसमें 22 हजार से अधिक की जनसंख्या है। हर साल लोगों से सफाई के नाम से टैक्स भी वसूला जाता है। इसके बावजूद भी सफाई व्यवस्था ठीक नहीं है। सुकेत नगर पालिका में 60 सफाई कर्मचारियों सहित घर-घर कूड़ा उठाने के नाम पर सफाई कर्मी लगाए गए हैं। हर माह करीब 6 लाख रुपए सफाई कर्मचारियों पर वेतन के तौर पर खर्च किए जाते हैं। कचरा उठाने के लिए 4 टिपर भी लगाए गए हैं। इसके बावजूद भी नगर में कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। नगर के बस स्टैंड, जुल्मी रोड, पुलिस चौकी सहित कई वार्डों में सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है।

नगर की सफाई व्यवस्था को सुधारने व पुलिस चौकी परिसर में फैली गंदगी की सफाई के लिए दो माह पहले लेटर जारी कर पालिका को दिया गया था। लेकिन सफाई व्यवस्था पर कोई असर नहीं पड़ा।
-छोटूलाल, एसएचओ

चौकी के आसपास रहने वाले लोग ही खाली पड़ी भूमि पर कचरा डाल देते हैं। जिससे पुलिस चौकी के पीछे गंदगी का ढेर लगा हुआ है। सफाई नहीं होने से बीमारियों का खतरा बना हुआ है।
-देवेंद्र सिंह चौधरी, चौकी इंचार्ज

नगर की सफाई के लिए 60 कर्मचारी लगा रखे हैं। सफाई व्यवस्था में सुधार करवाया जाएगा।
-सुरेश गुर्जर, सफाई जमादार

इस संबंध में सफाई जमादार से जानकारी लेकर समस्या का समाधान करवाया जाएगा।
-हेमेंद्र सांखला, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका, सुकेत

सीवर से बिगड़ रहा रिवर फ्रंट का नजारा
कोटा । नगर विकास न्यास ने करोड़ों रुपए खर्च कर विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल चम्बल रिवर फ्रंट का  निर्माण तो करवा दिया। लेकिन उसकी सही ढंग से देखभाल नहीं होने व सीवरेज का गंदा पानी गिरने से घाटों की दुर्दशा हो रही है। कई घाट तो काले पड़ गए हैं और गंदा पानी चम्बल नदी में जा रहा है। न्यास ने चम्बल नदी के दोनों किनारों  पर कोटा बैराज से नयापुरा की रियासत कालीन पुलिया तक करीब साढ़े 5 कि.मी. एरिया में रिवर फ्रंट का निर्माण कराया है। इसके बीच में आकर्षक घाट बनाए हैं। हर घाट अपने आप में अलग पहचान लिए हुए है। वहीं चम्बल नदी में गंदे नालों का पानी नहीं जाए उसे रोकने के लिए एसटीपी का निर्माण भी कराया गया है। लेकिन हालत यह है कि इतना सब कुछ करने के बाद भी इन घाटों की सही ढंग से देखभाल नहीं की जा रही।

इन घाटों पर गिर रहा गंदा पानी
रिवर फ्रंट के नयापुरा घाट की तरफ लाड़पुरा करबला की सीवर लाइन का गंदा पानी गिर रहा है। केडीए अधिकारियों ने करबला में फोर्ट वाल पर सीवर लाइन जाम होने पर ओपन ड्रेन बनाकर सीवर लाइन को रिवर फ्रंट के घाट की तरफ मोड़ दिया। जिससे उस पूरे क्षेत्र का गंदा पानी नयापुरा घाट की तरफ गिर रहा है। वहीं रामपुरा घाट की तरफ भी कई दिन से सीवरेज का गंदा पानी आने से उस घाट पर भी गंदगी व दुर्गंध तो हो ही रही है। साथ ही वह घाट काला पड़ने लगा है।

न्यास इंजीनियरों की मेहनत पर पानी
महावीर नगर निवासी राकेश नामा ने बताया कि  नगर विकास न्यास  के इंजीनियरों ने दिन रात मेहनत कर इस रिवर फ्रंट को तीन साल के कम समय में एक ऐतिहासिक मुकाम तक पहुंचाया है।  हालांकि उनमें से वर्तमान में अधिकतर इंजीनियर व अधिकारी यहां पद स्थापित नहीं हैं।  लेकिन उनकी उस मेहनत व शहर के आकर्षक पर्यटन स्थल की दुर्दशा की जा रही है।

विश्व धरोहर की सार संभाल हो
रिवर  फ्रंट घूमने आए जयपुर निवासी महेश सिंघल ने बताया कि कोटा में विश्व स्तरीय धरोहर बनी है। जिसके बारे में काफी सुना थघा। अब समय मिला है तो परिवार समेत देखने आए है। लेकिन नयापुरा व रामपुरा घाटों की तरफ से सीवरेज का गंदा  यहां से बह रहा है। जिससे इनकी दुर्दशा हो रही है। जबकि अधिकारियों को इनकी सार संभाल करनी चाहिए। रिवर फ्रंट पर आए सवाई माधोपुर निवासी गंगाधर मीणा का कहना है कि राजस्थान ही नहीं पूरे देश में इस तरह का पर्यटन स्थल नहीं देखा। जहां विविधता के साथ विश्व की अलग-अलग कलाकृतियां बनाई गई है। रात के समय तो यहां का नजारा देखने लायक रहता है। लेकिन  दो घाट की तरफ से आ रहा  गंदा पानी चम्बल नदी में गिर रहा है। जिससे नदी का पानी भी दूषित होने लगा है। ऐसे में यहां आने वाले पर्यटक उस स्थिति को देखकर यहां की छवि को अच्छी बनाने की जगह धूमिल लेकर जा रहे हैं।

इनका कहना है
लाड़पुरा करबला की सीवर लाइन को खाई रोड की तरफ स्क्रीन में मिलाने का काम किया जा रहा है। हालांकि वहां का गंदा पानी बहुत कम घरों का रिवर फ्रंट की तरफ आ रहा है। जिससे नयापुरा घाट की तरफ का कुछ हिस्सा प्रभावित हो रहा है। रामपुरा घाट की तरफ सीवरेज का चैम्बर जाम होने से वह ओवर फ्लो होकर बह रहा है। पिछले कुछ दिन से यह स्थिति बनी है। जिससे उस रामपुरा घाट की तरफ से अधिक गनदा पानी नदी में जा रहा है। रामपुरा घाट का कुछ हिस्सा भी काला पड़ा है। हांलाकि प्रयास किए जा रहे हैं कि इसे शीघ्र ही  सही कर दिया जाएगा।
-भूपेन्द्र बंशीवाल, एक्सईएन कोटा विकास प्राधिकरण

कोटा दक्षिण वार्ड 65 : सीवरेज लीकेज की समस्या, घरों में सप्लाई हो रहा गंदा पानी
कोटा। शहर के कोटा दक्षिण वार्ड 65 में जगह-जगह से सीवरेज की पाइपलाइन लीकेज होने से गंदा पानी सड़को पर बिखरा हुआ हैं। जिसकी वजह से यहां से गुजरने वाले लोगों को भारी समस्या का सामना करना पड़ता हैं। वार्ड के लोगों व स्थानीय पार्षद ने कई बार इस समस्या को लेकर अधिकारियों को भी अवगत करवाया हैं, इसके बावजूद भी आजतक इसकी और किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया। गांव की गलियों सड़को में हर तरफ गहरे गड्ढें हो चुके हैं। इन गड्ढों में बारिश का पानी भर जाता हैं। जिसके कारण यहां हादसे भी होते रहते हैं। सड़क पर बिखरे पानी से दुर्गंध आने लग गई है और मोटरसाइकिल फिसलते हैं। इसके साथ ही वार्ड के लोग काला मटमेला पानी पीने को मजबूर हैं। पानी की पाइपलाइन में सीवरेज का गंदा पानी मिक्स होकर आ रहा हैं। स्थानीय लोगों का कहना हैं की वह बिना पानी फिल्टर किए पी ही नहीं सकते।

दूषित पानी से बिमारियों का खतरा
स्थानीय लोगों का कहना हैं की यह काला मटमेला पानी पीने से उन्हें पेट से संबंधित अनेक बिमारियां हो रही हैं। लोगों का कहना है की वह लंबे समय से यह समस्या झेल रहे हैं। इलाके में पानी का संकट हैं। वार्ड में में पुरानी पाइपलाइन से जलापूर्ति हो रही हैं। यह पाइपलाइन जगह-जगह से टूट चुकी हैं। इसी टृूटी पाइपलाइन में सीवरेज का पानी मिक्स होकर घरों तक पहुंच रहा हैं। गंदे पानी की वजह से कई हजार लीटर पानी बर्बाद हो रहा हैं। इसके साथ ही पानी की समस्या के चलते लोगों के रोजमर्रा के कामों के लिए परेशान रहते हैं। इस वार्ड की महिलाएं और बच्चे साफ पानी के लिए दूसरे मोहल्लों में जाते हैं। स्थानीय लोग समस्या के लिए अनेक बार अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं।

यह है वार्ड का क्षेत्र
महावीर नगर, विस्तार सेक्टर-03, संतोषी नगर ए-आधा को क्षेत्र इस वार्ड क्षेत्र में आता हैं।

सड़कों पर बिखरे पानी से परेशानी
पूरे वार्ड क्षेत्र में हर जगह सीवरेज का गंंदा पानी सड़को पर बिखरा हुआ हैं। जिसके कारण यहां से आने-जाने में परेशानी होती हैं। कई जगह वार्ड में सीवरेज का काम भी चल रहा हैं और रास्ते भी बंद कर दिए गए हैं। सड़को पर बिखरे पानी पर वाहन फिसलते हैं जिसकी वजह से हादसे भी होते हैं। प्रशासन इसकी और कोई ध्यान नहीं दे रहा।
- मोहित मीणा, स्थानीय निवासी

मजबूरी में पी रहे हैं गंदा पानी
वार्ड में लंबे समय से गंदा पानी सप्लाई हो रहा हैं। इस वार्ड के लोगों को गंदा पानी पीना मजबूरी बन गया हैं। साफ सुथरा पानी वार्ड में आता नहीं, जिसकी वजह से गंदा पानी पी रहे हैं। सीवरेज का काला मटमेला पानी पीने से बिमारियां भी हो रही हैं। इस समस्या के बारे में कई बार अधिकारियों को भी अवगत करवा दिया हैं, लेकिन इसकी और कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।
-गर्वित शर्मा, स्थानीय निवासी

जगह-जगह से टूटी पाइप लाइन
वार्ड में पानी की पाइपलाइन जगह-जगह से टूट चुकी हैं। जिसके कारण सीवरेज का गंदा पानी इस पाइजलाइन में मिक्स हो जाता हैं। यहीं गंदा पानी जलदाय विभाग द्वारा लोगों के घरों में सप्लाई किया जाता हैं। गंदा पानी पीने से लोगों को पेट से संंबंधित अनेक बिमारियां हो रही हैं। वार्ड में सीवरेज लीकेज से भी लोग परेशान हैं।
-शालिनी गौतम, पार्षद

अर्जेंटीना: 'डर्टी वॉर' के लिए पूर्व सैन्य अधिकारियों को जेल
ब्यूनस आयर्स। अर्जेंटीना की संघीय अदालत ने 1976-83 के दौरान जनरल जॉर्ज विडेला के नेतृत्व में देश की सत्ता पर कब्जा करने के दौरान राष्ट्रव्यापी अभियान में नरसंहार और अन्य अपराधों के लिए 19 पूर्व सैन्य अधिकारियों को लंबी अवधि की सजा सुनाई है।

सजा पाने वालों में जनरल सैंटियागो रिवरोस भी शामिल हैं, जो पहले कई अन्य मानवाधिकारों के उल्लंघन के लिए दोषी ठहराए जा चुके हैं। उन्हें 100 से अधिक अपराधों में दोषी पाए जाने के बाद उम्रकैद की सजा सुनाई गई है।संघीय अदालत ने उस घटना पर अफसोस जताया कि जिसमें मर्सिडीज बेंज कारखाने के छह ऑटो प्लांट श्रमिकों सहित लगभग 350 पीड़तिों के खिलाफ जुल्म किए गए थे। यह एक दक्षिणपंथी तख्तापलट था, जिसमें संदिग्ध वामपंथी राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ कुख्यात अभियान चलाया गया था। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक,'डर्टी वॉर' के दौरान लगभग 30,000 लोगों की या तो मौत हुई थी या इनका अपहण किया गया था।

बरसात में एक दर्जन कॉलोनी वालों को मिलेगी नाले के गंदे पानी से निजात
कोटा । नगर विकास न्यास की ओर से बजरंग नगर में बनने वाले नाले का शनिवार को शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल थे। बजरंग नगर सहित आसपास की एक दर्जन से अधिक कॉलोनी वासियों को बरसात में गंदे पानी से निजात दिलाने के लिए 6 करोड़ 77 लाख की लागत से न्यास द्वारा नाले का निर्माण किया जा रहा है। शनिवार को नाला निर्माण के कार्य का शिलान्यास मंत्री शांति धारीवाल ने किया। शिलान्यास के मौके पर यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल ने क्षेत्रवासियों को नाले के निर्माण के बाद मिलने वाली राहत के बारे में बताते हुए निर्माण कार्य में सहयोग करने की अपील की। 1. 2 किलोमीटर का यह विशाल नाला कल्वर्ट के साथ  बजरंग नगर  से रेलवे लाइन तक बनाया जाएगा।  जिसमें न्यू गोपाल विहार ,अटवाल नगर ,गोपाल विहार ,गायत्री विहार, वसुंधरा विहार सहित क्षेत्र की करीब एक दर्जन से अधिक कॉलोनी के वासियों को बरसात के मौसम में गंदे पानी एवं बाढ़ की समस्या से निजात मिलेगी।

शिलान्यास समारोह के दौरान क्षेत्रवासियों एवं विभिन्न समितियों ने यूडीएच मंत्री धारीवाल का स्वागत कर आभार जताया। इस मौके पर महापौर मंजू मेहरा, राजीव अग्रवाल, उप महापौर सोनू कुरैशी, न्यास ओएसडी आर डी मीणा ,सचिव राजेश जोशी, न्यास अधिकारी  सहित कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता ,क्षेत्रवासी मौजूद रहे। गौरतलब है कि बजरंग नगर में बना नाला हर साल बरसात में जाम होने से उसका गंदा पानी सड़कों पर जमा हो जाता था।  जिससे स्थानीय लोगों को तो परेशानी का सामना करना ही पड़ रहा था वहां से गुजरने वाले लोगों को भी खासी परेशानी हो रही थी ।  2 साल पहले नगर निगम की ओर से नाले की सफाई भी करवाई गई थी उसके बावजूद भी यहां की स्थिति में कोई सुधार नहीं हो रहा था। इसे देखते हुए अब नगर विकास न्यास की ओर से नाले का निर्माण कराया जाएगा।

इंदिरा गांधी नहर में फैक्ट्रियों का गंदा पानी छोड़ने का मुद्दा उठा, पंजाब जाएगी सरकार की टीम
जयपुर। इंदिरा गांधी नहर में पंजाब की फैक्ट्रियों का गंदा पानी छोड़ने का मुद्दा सोमवार को सदन में गूंजा। निर्दलीय विधायक राजकुमार गौड़ के सवाल के जवाब में जल संसाधन मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय ने कहा कि इंदिरा गांधी नहर में पंजाब से गंदा और जहरीला पानी छोड़ा जाना हम सबकी चिंता का विषय है। जल्द ही अफसरों की टीम के साथ पंजाब सरकार के साथ बैठक करेंगे और इस समस्या का निराकरण करवाएंगे।

विधानसभा में इंदिरा गांधी नहर क्षेत्र में पानी की चोरी, जर्जर नहरों और पानी का सही तरीके से बटवारा नहीं होने के मुद्दे पर विपक्षी विधायक सरकार को घेर रहे हैं। विधायक ने कहा कि राजस्थान की लंबे समय से यह मांग रही है कि समझौते के मुताबिक नहरों में उसे पूरा पानी दिया जाए. लेकिन कमजोर नहरी तंत्र और पंजाब की मनमर्जी से पानी नहीं मिल रहा है। समझौते के मुताबिक नहरों में उसे पूरा पानी दिया जाए, लेकिन कमजोर नहरी तंत्र और पंजाब की स्थानीय राजनीति के कारण कभी पूरा पानी नहीं मिल पाया। हमारे हिस्से का पूरा पानी नहीं मिलने की वजह से इंदिरा गांधी नहर क्षेत्र में अंतिम छोर के किसानों को सिंचाई का बहुत कम पानी मिलता है। गंगानगर और हनुमानगढ के फ्रंट वाले किसानों को तो पानी मिल जाता है लेकिन बीकानेर, जैसलमेर क्षेत्र तक पानी नहीं मिल पाता। जहरीला पानी पुरानी समस्या इंदिरा गांधी नहर में पंजाब से फैक्ट्रियों का जहरीला पानी छोड़ने की पुरानी समस्या रही है। जनवरी के महीने में भी नहर में कई बार जहरीला पानी आया। सुप्रीम कोर्ट तक में यह मामला जा चुका है, लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ आज की बहस में कई विधायक पंजाब सरकार से इस मामले में दखल देकर जहरीला पानी नहीं छोड़ने पर पाबंद करने की मांग रखेंगे। अनट्रीटेड पानी छोड़ने से फसलों के साथ लोगों के स्वास्थ्य पर भी खराब असर पड़ता है। अब इंदिरा गांधी नहर से राजस्थान के पश्चिमी जिलों में पेयजल सप्लाई भी होता है।

जयपुर के रामगंज में मासूम से दुष्कर्म का प्रयास, बीमार मां के लिए दवा लेने गई थी बच्ची, क्लीनिक में कंपाउंडर ने कर दी गंदी हरकत
जयपुर। ख़बर जयपुर के रामगंज थाना क्षेत्र से है। जहां रामगंज थाना पुलिस ने 9 साल की बालिका के साथ छेड़छाड़ के आरोप में कंपाउंडर मोहम्मद अजलान को गिरफ्तार किया है। आरोपी रामगंज इलाके में रहकर निजी क्लीनिक चलाता है। रामगंज एसीपी सुनील प्रसाद शर्मा ने बताया कि 2 दिन पहले थाना इलाके में रहने वाली 9 साल की बालिका आरोपी के क्लीनिक पर बीमार मां के लिए दवा लेने गई थी। इस दौरान आरोपी ने बालिका के साथ छेड़छाड़ कर दी। बालिका ने यह बात अपने घर आकर बताई। इसके बाद बालिका के पिता ने रामगंज थाने में रिपोर्ट दी। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपी जेल में है, अब पुलिस उसे मुकदमे में गिरफ्तार करेगी।