shakuntala rawat - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी पेड़ लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लें-उद्योग मंत्री
जयपुर। उद्योग मंत्री शकुंतला रावत ने कहा हमारे जीवन की खुशहाली तथा पर्यावरण और पशु-पक्षियों के संरक्षण के लिए सघन वृक्षारोपण जरूरी है। उन्होंने विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को जयपुर के शिक्षा संकुल में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुए कहा कि सभी लोग अपने जीवन में अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनकी देखभाल का संकल्प लें। विशेषकर जब भी किसी का जन्मदिन या फिर मैरिज एनिवर्सरी जैसे अवसर आए तो उनको यादगार बनाने के लिए पेड़ जरूर लगाए।

शिक्षा राज्य मंत्री जाहिदा खान ने कहा कि पेड़ों से मिलने वाली शुद्ध हवा सौ दवा के बराबर होती है, ऐसे में हमारे लिए पेड़ उतने ही जरूरी है, जितना जीवन। उन्होंने कहा कि पर्यावरण के साथ निजी फायदों के लिए छेड़छाड़ नहीं हो, इससे मौसम एवं जलवायु के सामान्य चक्र पर विपरीत असर पड़ता है। राजस्थान लघु उद्योग निगम के चेयरमैन  राजीव अरोड़ा ने कहा कि तरक्की की राह पर आगे बढ़ने के लिए दुनियां में हरियाली को बढ़ाना जरूरी है। मैग्सेसे अवार्ड विजेता वाटर मैन  राजेन्द्र सिंह ने कहा कि धरती को चढ़ते बुखार और मौसम के बदलते मिजाज का ईलाज, हरियाली है, इसके लिए  अधिकाधिक पेड़ लगाए जाने जरूरी है।

शिक्षा विभाग एवं राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित इस विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम में शिक्षा संकुल परिसर में विभिन्न प्रजातियों के करीब 500 पेड़ लगाए गए। पंचवटी के नाम से तैयार साइट पर उद्योग मंत्री शकुंतला रावत, शिक्षा राज्यमंत्री जाहिदा खान, राजस्थान लघु उद्योग निगम के चेयरमैन राजीव अरोड़ा, शासन सचिव, स्कूल शिक्षा  नवीन जैन और राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद के आयुक्त एवं राज्य परियोजना निदेशक डॉ. मोहन लाल यादव ने बड़, आंवला, अशोक, बिल्व, और कदम्ब आदि के पेड़ लगाएं।

इस मौके पर राजस्थान मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष एमडी चौपदार, पूर्व महाधिवक्ता और भारत सेवा संस्थान के सचिव  जीएस बाफना, पंचायत समिति पहाड़ी के प्रधान साजिद खान, हरिदेव जोशी पत्रकारिता विश्वविद्यालय की वाइस चांसलर प्रोफेसर सुधि राजीव, पदमभूषण  डीआर मेहता, प्रोफेसर बीएन शर्मा, कॉलेज शिक्षा आयुक्त सुनील शर्मा, भारत स्काऊट एवं गाइड के सचिव पीसी जैन, भारत सेवा संस्थान के कोषाध्यक्ष  एलडी शर्मा, पूर्व आईपीएस  सीबी शर्मा एवं पर्यावरणविद्  खम्मूराम विश्नोई सहित भारत स्काऊट एवं गाइड एवं अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के अलावा राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद और शिक्षा संकुल परिसर में स्थित कार्यालयों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने वृक्षारोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा एवं विद्याथियों के अलावा गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

कैबिनेट मंत्री शकुंतला रावत का अनोखा अंदाज, जमीन पर बैठकर सुनने लगी समस्याएं
जयपुर। आज विश्व पर्यावरण दिवस पर शिक्षा संकुल में मुख्यमंत्री द्वारा पौधारोपण किया जाना था। इस कारण पदोन्नति संघर्ष समिति द्वारा मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने हेतु सभी शिक्षक प्रातः 6 बजे से इकट्ठे हुए लेकिन मुख्यमंत्री नहीं आ पाए उनकी एवज में कैबिनेट मंत्री शकुंतला रावत को भेजा गया और शिक्षकों द्वारा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन शकुंतला रावत को दिया गया।

कैबिनेट मंत्री शकुंतला रावत ने शिक्षकों की मांग को बड़े दिलचस्प अंदाज में सुना उन्होंने संकुल में जमीन पर बैठ गई तथा सभी शिक्षकों को जमीन पर ही बैठा लिया और करीब आधे घंटे तक उनकी मांगे सुनी और उसका निस्तारण किस प्रकार किया जाए इस हेतु शिक्षकों से सुझाव मांगे।

शिक्षक नेता एवं कर्मचारी महासंघ  महामंत्री विपिन प्रकाश शर्मा ने मंत्री को बताया कि नए शिक्षा नियमों के कारण शिक्षा विभाग का हाल बेहाल है और 60 हजार से अधिक पदोन्नतियां गत 3 वर्षों से अटकीं हुईं हैं। वार्ता में शर्मा ने बताया मुख्यमंत्री की घोषणा अनुसार पदोन्नति में शीथलन दिया जा रहा है जब 5 वर्ष के स्थान पर 3 वर्ष और अब 3 वर्ष के स्थान पर 2 वर्ष का अनुभव किया है तथा एक वर्ष में दो पदोन्नति देने के आदेश निकाले गये हैं ,कि योग्य कार्मिकों को पदोन्नति मिल सके तथा उच्च पद खाली नहीं रहे लेकिन वही शिक्षा विभाग इन सब को दरकिनार कर गत तीन सत्रों से डीपीसी नहीं कर पा रहा है ।  व्याख्याता के पद पर करीब 21 हजार वरिष्ठ अध्यापकों को प्रमोट होना है वही 22 हजार तृतीय श्रेणी शिक्षकों को वरिष्ठ अध्यापक पद है पदौन्नति की जानी है इसी प्रकार 10 हजार वाइस प्रिंसिपल पद पर तथा 7 हजार प्रिंसिपल के पद खाली पड़े हुए हैं, उपनिदेशक तथा जिला शिक्षा अधिकारी पदों पर भी डीपीसी पैंडिंग चल रही है। सरकार द्वारा क्रमौन्नत 5 हज़ार से अधिक स्कूलों में करीब 15 हजार व्याख्याता के पद  सृजित  नहीं किए हैं। आने वाला सत्र शिक्षा की दृष्टि से काफी संकटमय होना वाला होंगा। विद्यालय में इतने पद रिक्त होने के कारण स्कूलों में तालाबंदी तथा नामांकन घटने का संभावना रहेगी।

शर्मा ने दिए ज्ञापन में मांग की है शिक्षा विभाग में अभियान चलाकर पदोन्नति की जाए तथा नये शिक्षा  सेवा नियमों के कारण  आ रही अड़चनों को दूर कर शीघ्र पदौन्नति की प्रक्रिया अपनाई जाए ताकि आने वाले शिक्षा सत्र में विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए शिक्षक मिल सके।
इस पर कैबिनेट मंत्री शकुंतला रावत ने आश्वासन दिया शीघ्र ही शिक्षकों की पदोन्नति हेतु मुख्यमंत्री से मिलकर जायज मांग को पूरा कराया जाएगा। वार्ता में रामकेश दोसा, भैरू राम चौधरी, मुकेश कुमार मीणा, कृष्ण कुमार बैंसला, विश्वेंद्र सिंह सहित अनेक शिक्षक सम्मिलित थे।

उद्योग मंत्री ने ली अधिकारियों की बैठक
बानसूर। उद्योग मंत्री शकुंतला रावत ने पंचायत समिति सभागार में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली बैठक में सभी विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान उद्योग मंत्री शकुंतला रावत ने राज्य सरकार कस्बे के लिए 19. 50 करोड रुपए की पेयजल योजना की स्वीकृति जारी करने पर मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए जल जीवन मिशन योजना को लेकर पीएचडी विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए मंत्री ने कहा कि गर्मी का मौसम आने से पहले जल जीवन योजना का कार्य पूरा करें जिससे आगे आने वाली गर्मी के समय में लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

उद्योग मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर प्रचार प्रसार करने के लिए निर्देशित किया। उद्योग मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों से कहा कि महीने में एक बार बानसूर पंचायत समिति में कैंप लगाकर मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दें। बैठक के दौरान उद्योग मंत्री ने बानसूर पंचायत समिति सभागार में साफ -सफाई को लेकर अधिकारियों और कर्मचारियों को लताड़ लगाई। मंत्री ने कार्य में लापरवाही नहीं बरतने के लिए सभी अधिकारी कर्मचारियों को निर्देशित किया मंत्री ने कहा कि कार्य में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मंत्री ने पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से स्वीकृत सड़कों के काम चालू करवाने के लिए पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को निर्देशित किया। जन सुनवाई के दौरान उद्योग मंत्री शकुंतला रावत ने आमजन की समस्याओं को सुना और उनका मौके पर ही निस्तारण किया।

मंत्री शकुंतला रावत ने ली रीको अधिकारियों की अहम बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
जयपुर। उद्योग मंत्री शकुंतला रावत ने गुरुवार को रीको (राजस्‍थान स्‍टेट इंडस्‍ट्रीयल डवलपमेंट एंड इंवेस्‍टमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड) के अधिकारियों की अहम बैठक लेकर कॉरपोरेशन द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

रावत ने उद्योग भवन में आयोजित बैठक में रीको द्वारा लागू की गई एमनेस्टी स्कीम का प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्होंने जयपुर में बनने वाले फिनटेक पार्क, पीसीपीआईआर जैसे विशेष प्रोजेक्ट की समीक्षा की। इस दौरान बारिश के बाद औद्योगिक क्षेत्रों में सड़क व नालियों के मरम्मत संबंधित काम शुरू करने, औद्योगिक संगठनों से किए गए संवाद और प्राप्त स्थानीय समस्याओं के निस्तारण प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई।

रावत ने प्रदेश के सभी जिलों से रीको से जुड़े अधिकारियों ने अपने जिलों के औद्योगिक क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जिलेवार जानकारी ली और आगे की कार्य योजना जानी। उन्होंने बिजली की समस्या वाले औद्योगिक क्षेत्रों में जीएसएस लगवाने की कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने औद्योगिक और अन्य परियोजनाओं को पर्याप्त वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए।

अतिरिक्त मुख्य सचिव वीनू गुप्ता ने रीको द्वारा किए जा रहे नवाचारों, बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन की अद्यतन स्थिति के बारे में अवगत कराया। उन्होंने बजट घोषणाओं की अनुपालना में स्थापित किए जाने वाले औधोगिक क्षेत्रों की स्थिति, औधोगिक क्षेत्रों के विकास और रखरखाव के लिए साल 2022-23 की बजट प्रावधान की उपलब्धि, बजट घोषणा की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया।

रीको प्रबंध निदेशक शिवप्रसाद नकाते ने सीतापुरा में बनने वाले प्लग एंड प्ले सेंटर, फिनटेक पार्क, मेडिकल डिवाइस पार्क (बोरावास), राजस्थान पेट्रोजोन (पीसीपीआइआर-पैट्रोलियम केमिकल एंड पेट्रोकेमिकल इन्वेस्टमेंट रीजन, पचपदरा बाड़मेर), भूखंडों का आवंटन और ई नीलामी, नए औद्योगिक क्षेत्रों का शिलान्यास व लोकार्पण, रीको एमनेस्टी योजना, उधमियों के हित में लिए गए जरुरी फैसलों से अवगत कराया। इस अवसर पर  अरूण गर्ग सलाहकार (इंफ्रा) पीपीटी प्रेजेंटेशन के द्वारा रीको से जुड़ी जानकारी साझा की। इस अवसर पर विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

उद्योग भवन में इन्वेस्ट राजस्थान क्विज‘ की प्राईज डिस्ट्रिब्यूशन सेरेमनी का आयोजन
जयपुर। जयपुर स्थित उद्योग भवन में  शकुंतला रावत, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री, राजस्थान सरकार ने इन्वेस्ट राजस्थान क्विज 2022 के प्रथम 14 विजेताओं को पुरस्कार वितरित किये। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव, उद्योग एवं वाणिज्य, राजस्थान सरकार, वीनू गुप्ता और आयुक्त बीआईपी, ओम कसेरा भी उपस्थित थे। प्राईज डिस्ट्रिब्यूशन सेरेमनी में प्रथम पुरस्कार विजेता, नागौर की प्रमिला चौधरी को 55 इंच का स्मार्ट टीवी दिया गया। अन्य 3 विजेताओं को  कान्ता शर्मा,सरिता मीणा, हिमांशु को लिनोवा टेबलेट दिये गये।

अन्य विजेताओं जिन्होंने स्मार्ट स्पीकर जीते

सुरेश कुमार, सीता डोटासरा, दीपिका, हनुमान, वर्षा अग्रवाल, धर्मेंद्र सिंह अजय टाक,  रमेश पटेल,  राधेश्याम जांगिड़,  के.एम. शिवानी शामिल थे।

इस अवसर पर उद्योग और वाणिज्य मंत्री, राजस्थान सरकार, शकुंतला रावत ने कहा कि इन्वेस्ट राजस्थान क्विज का आयोजन राजस्थान सरकार द्वारा किया गया था। लगभग 20,164 प्रतिभागियों ने इस क्विज में भाग लिया था। इनमें से लगभग 13,000 लोगों ने क्विज के तीनों स्तरों को पास किया। विजेताओं को इलेक्ट्रॉनिक ड्रा के माध्यम से घोषित किया गया। मुझे बेहद खुशी है कि इन्वेस्ट राजस्थान क्विज की प्रथम विजेता एक महिला है। मैं इन्वेस्ट राजस्थान क्विज में भाग लेने के लिए सभी प्रतिभागियों को बधाई देती हूं।अतिरिक्त मुख्य सचिव, उद्योग एवं वाणिज्य, राजस्थान सरकार, वीनू गुप्ता ने बताया कि इन्वेस्ट राजस्थान क्विज का आयोजन मुख्य रूप से युवाओं को राज्य के निवेश एवं औद्योगिक परिदृश्य के बारे में जागरूक करने के लिए किया गया था। इस क्विज में महिलाओं ने बढ़ चढ कर की भागीदारी की जो इस बात का संकेत है कि महिलाएं पढ़ रही हैं और स्वतंत्र हैं। मैं इस क्विज में जीतने और इसमें भाग लेने वाले सभी लोगों को बधाई देती हूं। क्विज के तहत अन्य 200 विजेता ऑफिस ऑवर्स के दौरान उद्योग भवन स्थित बीआईपी कार्यालय से अपने पुरस्कार प्राप्त कर सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि कमिटेड, डिलिवर्ड थीम पर आयोजित इन्वेस्ट राजस्थान समिट के तहत इन्वेस्ट राजस्थान क्विज का ऑनलाईन आयोजन 5 से 25 सितम्बर तक आयोजित किया गया था। क्विज का उद्देश्य सरकार की विभिन्न औद्योगिक और निवेश योजनाओं के बारे में आम जनता में जागरूकता उत्पन्न करना था। क्विज में राज्य भर से 20,164 प्रतियोगियों ने भाग लिया था। इनमें से 13,422 प्रतिभागियों जिन्होंने क्विज के सभी 3 स्तर को पास किया उन्हें डिजिटल सर्टिफिकेट प्रदान किया गया।  इस क्विज के विजेताओं की घोषणा उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री द्वारा 30 सितम्बर को एआई टूल के माध्यम से की गई थी। 7 एवं 8 अक्टूबर को आयोजित इन्वेस्ट राजस्थान समिट के लिए कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) को नेशनल पार्टनर नियुक्त किया गया। इस समिट के आयोजन के लिए सीआईआई द्वारा राज्य सरकार को सहयोग प्रदान किया गया।

इन्वेस्ट राजस्थान समिट की सभी तैयारियां पूरी, मित्तल, बिड़ला सहित जाने माने उद्यमी होंगे शामिल
जयपुर। 7 और 8 अक्टूबर को सीतापुरा के जेईसीसी कैंपस में होने वाले इन्वेस्ट राजस्थान समिट-2022 की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। विभाग के आला अधिकारियों और उद्योग मंत्री शकुंतला रावत ने कैंपस का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उद्योग विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव वीनू  गुप्ता ने बताया कि 2 दिवसीय समिट का उद्घाटन 7 अक्टूबर को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत करेंगे। समिट में देश विदेश के मशहूर उद्योगपतियों के साथ हाई प्रोफाइल डेलिगेट भी शिरकत करेंगे। बाहर से आने वाले सभी पावणे प्रदेश की सुखद तस्वीर अपनी स्मृतियों में सदैव संजोए रखें, इसके लिए विभाग और सरकार द्वारा कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही है। उन्होंने बताया कि अन्य विभागों के सहयोग से शहर को सजाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि देश-विदेश से डेलीगेट्स का आना भी शुरू हो गया है।

निवेश के क्षेत्र में कीर्तिमान रचेगा राजस्थान
अतिरिक्त मुख्य सचिव ने बताया कि 7 और 8 अक्टूबर का दिन राज्य सरकार के लिए ऐतिहासिक होगा। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा 10.44 लाख करोड़ रुपए के 4,192 एमओयू और एलओआई हस्ताक्षरित किए गए। इनमें से 1680 एमओयू और एलओआई क्रियान्वित अथवा क्रियान्वयन के चरण में हैं जो की लगभग 40 प्रतिशत हैं। कुछ प्रमुख एमओयू और एलओआई का शिलान्यास एवं उद्घाटन इन्वेस्ट राजस्थान समिट के उद्घाटन सत्र में किया जाएगा।

मित्तल, बिड़ला सहित जाने माने उद्यमी होंगे शामिल
अतिरिक्त मुख्य सचिव ने बताया कि एल.एन मित्तल (आरसेलर मित्तल ग्रुप),  गौतम अडाणी, चैयरमेन (अडाणी ग्रुप),  सी. के बिरला (सी. के बिरला ग्रुप),  पुनीत चटवाल (इंण्डियन होटल्स कम्पनी), डा. प्रवीर सिन्हा (टाटा पावर कम्पनी लि.),  कमल बाली (वोल्वो ग्रुप), अजय श्रीराम (डी.सी.एम श्रीराम),  अनील अग्रवाल (वेदान्ता ग्रुप), बी.सन्थानम (सेन्ट गोबेन) तथा  संजीव पुरी (आई.टी.सी.) द्वारा समिट में आने की सहमति दी गई है।

सेक्टोरल सत्रों में विशेषज्ञों का मिलेगा साथ
गुप्ता ने बताया कि 7 अक्टूबर को उद्घाटन सत्र के उपरान्त एनआरआर, पर्यटन, स्टार्टअप, फ्यूचर रेडी सेक्टर, एग्री बिजनेस पर समानान्तर सेक्टोरल कॉनक्लेव आयोजित किए जायेंगे। समानान्तर सेक्टोरल सत्रों में उस सेक्टर से संबंधित विशिष्ट व्यक्तियों को वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया है। समिट के अंतर्गत आयोजित होने वाला प्रत्येक सत्र अपने आप में भिन्न होगा जो कि एक विकसित राजस्थान की छवि को प्रदर्शित करेगा। दूसरे दिन 8 अक्टूबर को एमएसएमई कॉन्क्लेव आयोजित की जायेगी, जिसके अन्तर्गत इस क्षेत्र को और अधिक विकसित किए जाने एवं इस क्षेत्र में उपलब्ध नई निवेश संभावनाओं पर चर्चा की जायेगी।

युवा वर्ग खादी को अपनाकर राज्य और राष्ट्र हित में कर सकता है सुखद परिवर्तन : खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री
जयपुर। खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री शकुंतला रावत ने कहा कि आमजन खासकर युवावर्ग खादी को अपनाकर राज्य और देश हित में एक सुखद परिवर्तन ला सकता है। उन्होंने कहा कि खादी हानिकारक रसायन रहित और पर्यावरण हितैषी वस्त्र है साथ ही खादी आत्मनिर्भर भारत की और एक बढ़ता कदम भी है। रावत गांधी जयंती एवं आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में गोकुल भाई भट्ट स्मृति भवन में आयोजित खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का उद्घाटन करते समय यह बात कही। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का कतिन, बुनकर व खादी से जुड़े हर हाथ को सुदृढ़ बनाने का हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मंशा खादी की लोकप्रियता बढ़ाने व आमजन तक इसकी पहुंच सुलभ करने की है।

रावत ने कहा कि खादी को बढ़ावा देने के साथ खादी संस्थानों के कंप्यूटरीकरण व  डिजिटाइजेशन के लिए भी व्यापक स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि खादी से जुड़े कारीगरों को उचित प्रशिक्षण व स्टाइपेंड भी सरकार द्वारा दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा गांधी जयंती के अवसर पर राज्य द्वारा उत्पादित खादी वस्त्रों पर 50 प्रतिशत की विशेष छूट दी जा रही है। यह छूट 2 अक्टूबर, 2022 से 30 जनवरी, 2023 तक लागू रहेगी। इस दौरान उन्होंने कतिनो और बुनकरों के साथ बुनाई की प्रक्रिया समझी और चरखा भी चलाया।

खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड अध्यक्ष बृजकिशोर शर्मा ने खादी के उत्थान के लिए बोर्ड द्वारा किए जा रहे नवाचारों भी साझा किया। उन्होंने कहा कि कतिनो और बुनकरों को अत्याधुनिक तरीके के चरखे उपलब्ध करवाए जा रहे हैं, साथ ही उन्हें प्रशिक्षित लोगों से प्रशिक्षण भी दिलाया जा रहा है।उद्योग एवं वाणिज्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव  वीनू गुप्ता ने भी इस अवसर पर अपने विचार रखे। इस अवसर पर खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के सचिव  मूलचंद, उपाध्यक्ष  पंकज मेहता सहित भारी संख्या में आमजन व अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सोच है कि गांव ढाणी का बालक भी खेले-शकुंतला रावत
बानसूर/अलवर। राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों का बानसूर के चतरपुरा खेल मैदान में उद्योग देवस्थान मंत्री शकुंतला रावत ने समापन समारोह में भाग लिया। मंत्री ने तीन दिवसीय राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों में विजयी हुई टीमों को शील्ड देकर सम्मानित किया। शकुंतला रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सोच है कि गांव ढाणी का बालक भी खेले और खेल के जरिए बालक को सरकारी नौकरी मिले। ये व्यवस्था राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने की है। इसके लिए सरकार जिला, ब्लॉक और पंचायत लेवल पर खेलों का खर्च भी सरकार उठा रही है। वही उन्होंने कहा कि बानसूर में सभी सरकारी स्कूलों में ऐसा कोई स्कूल न रहे जिसमें बिजली का कनेक्शन न हो। जिस भी स्कूल का बिजली का बिल बकाया है वो भी सरकार भरेगी।

मंत्रियों ने की प्रदेश में खुशहाली की कामना
पुष्कर। राज्य सरकार की ओर से सावन मास के आखिरी सोमवार के उपलक्ष्य में पुष्कर के प्रेमप्रकाश आश्रम स्थित माधेश्वर महादेव मंदिर में सहस्रधारा एवं रूद्राभिषेक का आयोजन किया गया। इस मौके पर देवस्थान मंत्री शकुंतला रावत, राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने सामूहिक रूप से वैदिक मंत्रोचारण के बीच माधेश्वर महादेव का पूजन व जलाभिषेक कर प्रदेश में खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम में देवस्थान मंत्री रावत समेत तीन मंत्री, विभिन्न बोर्ड व आयोग के अध्यक्ष, अजमेर के कलेक्टर, एसपी समेत कई अधिकारी शामिल हुए तथा कांग्रेसी नेताओं का जमघट लगा रहा।
देवस्थान विभाग द्वारा भामाशाह के सहयोग से माधेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित सहस्रधारा के आरंभ में देवस्थान मंत्री रावत व आरटीडीसी चेयरमैन राठौड़ ने विधिवत मंडप स्थापना की। इसके बाद पंड़ित दीपक शास्त्री के आचार्यत्व में उन्होंने भोलेनाथ का दूध, दही, गंगा जल एवं पंचामृत से पूजन कर जलाभिषेक किया। इसके साथ सहस्त्रधारा शुरू हुई। करीब तीन घंटे तक चली सहस्त्रधारा के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता समेत राठौड़ के समर्थकों ने मंदिर में जलाभिषेक किया। शाम को भोलेनाथ का शृंगार कर अतिथियों ने महाआरती की। सहस्त्रधारा के उपलक्ष्य में प्रसादी भी की गई। दिन भर चले इस धार्मिक कार्यक्रम के दौरान पुलिस एवं प्रशासन की ओर से माकुल इंतजाम किए गए। एसडीएम सुखाराम पिंड़ेल, थानाधिकारी महावीर प्रसाद शर्मा आदि अधीनस्थ स्टाफ के साथ तैनात रहे।

ये थे मौजूद
सहस्त्रधारा में सार्वजनिक निर्माण विभाग के मंत्री भजनलाल जाटव, पशुपालन मंत्री लालचंद कटारिया, सैनिक कल्याण मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा, केश कला बोर्ड के अध्यक्ष महेंद्र गहलोत, अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष राम खिलाड़ी लाल बैरवा, वंशावली बोर्ड के अध्यक्ष रामसिंह राव, शिल्प एवं माटी कला बोर्ड के उपाध्यक्ष डूंगर मल गैदर, दैनिक नवज्योति के प्रधान सम्पादक दीनबंधु चौधरी, राजस्थान फाउंडेशन के कमीश्नर धीरज श्रीवास्तव, आरटीडीसी के प्रबंध निदेशक विजय पाल सिंह, डेयरी अध्यक्ष रामचंद चौधरी, जिला कलक्टर अंशदीप, एसपी चुनाराम जाट, देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त गौरव सोनी, डिप्टी कमीश्नर सुनील मत्तड़, निरीक्षक ओम सीरवी, सुरजन सिंह, गोपाल विजय, सुरेन्द्र सिंह, पूर्व विधायक डॉ. श्रीगोपाल बाहेती, महेंद्र सिंह गुर्जर, रामनारायण गुर्जर, राजकुमार जयपाल सहित अनेक कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता, पर्यटन, देवस्थान समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए।

भजन संध्या कार्यक्रम स्थगित
देवस्थान विभाग की ओर से सावन के अंतिम सोमवार के उपलक्ष्य में प्रेमप्रकाश आश्रम में शाम का प्रस्तावित भजन संध्या कार्यक्रम खाटू श्याम मंदिर में हुए हादसे के कारण स्थगित कर दिया गया।

देवस्थान मंत्री रावत ने किए ब्रह्मा मंदिर के दर्शन
पुष्कर प्रवास के दौरान देवस्थान मंत्री रावत ने ब्रह्मा मंदिर के दर्शन किए तथा मंदिर की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान पुजारी किशन गोपाल वशिष्ठ ने उनका चुनरी ओढ़ा व ब्रह्मा जी की तस्वीर भेंट कर अभिनंदन किया। इस अवसर पर कांग्रेस नेता बाबूलाल दग्दी, जगदीश कुर्डिया, वैद्यनाथ पाराशर, सजंय दग्दी आदि ने रावत का स्वागत किया।

पुष्कर को शीघ्र बनाएंगे टेंपल टाउन
होटल सरोवर के जीर्णोद्धार कार्य का सादगी से शुभारंभ, आरडीटीसी अध्यक्ष राठौड़ व उद्योग मंत्री रावत ने किया संबोधित
राजस्थान पर्यटन विकास निगम की पुष्कर स्थित होटल सरोवर का करीब एक करोड़ रुपए की लागत से जीर्णोद्धार कार्य का शुभारम्भ सोमवार को आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ ने सादगी के साथ किया। औपचारिक कार्यक्रम में आरटीडीसी के प्रबंध निदेशक विजय पाल सिंह, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता समेत जिले के पर्यटन अधिकारी मौजूद थे। राठौड़ ने बताया कि आरटीडीसी की पुष्कर स्थित होटल सरोवर की प्रदेश में एक अलग पहचान है। इस होटल में करीब एक करोड़ से जीर्णोद्धार व विकास के कार्य करायें जाएंगे। साथ ही पुष्कर में आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों के लिए होटल में आधुनिक व बेहतर सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। राठौड़ ने पत्रकारों से औपचारिक बात करते हुए कहा कि राज्य सरकार पुष्कर के चहुमुखी विकास के लिए कृत संकल्पित है। अयोध्या की भांति पुष्कर तीर्थ का विकास कराया जाएगा। इसके लिए जल्द ही डीपीआर बनाई जाएगी।

इस अवसर पर उद्योग मंत्री शकुंतला रावत ने कहा कि राजस्थान सरकार ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन को उद्योग का दर्जा दिया है। इससे राजस्थान में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और नए पर्यटन क्षेत्र विकसित किए जाएंगे। बताया कि पुष्कर को टेंपल टाउन बनाया जाएगा एवं योजनाबद्ध तरीके से विकास किया जाएगा। राजस्थान पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक विजयपाल सिंह ने बताया कि निगम की होटल सरोवर पुष्कर के नवीनीकरण जीर्णोद्धार में  एक करोड़ रुपए की लागत के विकास कार्य कराए जाएंगे। निगम देश एवं विदेश से आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। निगम की होटलों का जीर्णोंद्धार, सौंदर्यकरण व आधुनिकरण कर आरटीडीसी का पुराना वैभव लौटाकर पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे। कार्यक्रम में प्रदेश के कृषि मंत्री लालचंद कटारिया, सैनिक कल्याण मंत्री राजेंद्र गुढा, सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री भजन लाल जाटव, राजस्थान अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष खिलाड़ी लाल बैरवा, राजस्थान केश कला बोर्ड के अध्यक्ष महेंद्र गहलोत, राजस्थान वंशावली बोर्ड के अध्यक्ष रामसिंह राव, राजस्थान शिल्प एवं माटी कला बोर्ड के उपाध्यक्ष डूंगरमल गैदर, राजस्थान फाउंडेशन के कमिश्नर धीरज श्रीवास्तव, दैनिक नवज्योति के प्रधान सम्पादक दीनबंधु चौधरी, अजमेर डेयरी अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी, पूर्व जिला प्रमुख रामस्वरूप चौधरी, पूर्व विधायक रामनारायण गुर्जर, महेंद्र सिंह गुर्जर, डॉ. श्रीगोपाल बाहेती, सागर शर्मा, शक्ति प्रताप सिंह राठौर, समताराम महाराज, चंपालाल महाराज, कमल बाकोलिया, विजय जैन, महेंद्र सिंह रलावता, दीपक साहनी, दामोदर शर्मा, सौरभ बजाड़, शिव कुमार बंसल, उपखंड अधिकारी सुखराम पिंडेल, तहसीलदार संदीप शर्मा, उद्योगपति अशोक पाटनी, राजेंद्र गोयल, अजय तैन्गौर, सुरेश्वर शैली, नौरत गुर्जर, सर्वेश पारीक, मंजू बलाई, रागिनी चतुर्वेदी, लक्ष्मी बुंदेल, हेमंत जोधा, कृपाल सिंह राठौड़, पार्षद टीकम शर्मा, रविकांत पाराशर, धीरज जादम, शम्भू चौहान, ओमप्रकाश डोलिया, ताराचंद गहलोत, बैद्यनाथ पाराशर, कालू दायमा, गोपाल तिलानिया, बाबूलाल दग्दी सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन मौजूद थे।

खाटू श्याम मंदिर हादसे की होगी निष्पक्षता से जांच
सोमवार को सुबह खाटू श्याम मंदिर में हुए हादसे के कारण होटल सरोवर के जीर्णोद्धार कार्य के शुभारंभ पर पर्यटन विकास निगम की ओर से आयोजित समारोह रद्द कर दिया। देवस्थान व उद्योग मंत्री शकुंतला रावत समारोह में भाग लेने तो होटल पहुंंची। लेकिन उन्होंने खाटू शाम मंदिर हादसे पर गहरा शोक जताते हुए कार्यक्रम में शिरकत नहीं की। यही नहीं पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह व पूर्व चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने कार्यक्रम स्थगित कर दिया। अतिथि मंत्रियों की अनुपस्थिति में अकेले राठौड़ ने कुछ पार्टी नेताओं व विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में औपचारिक रूप से शिलापट्ट का अनावरण किया। खास बात यह है कि पंडित ने पूजा के दौरान उनके तिलक लगाना चाहा। मगर उन्होंने खाटू मंदिर हादसे का हवाला देते हुए न तो तिलक लगवाया और न ही माला पहनी। यही नहीं अतिथियों के स्वागत सत्कार के लिए मंगवाई गई मालाएं भी धरी रह गई। देवस्थान मंत्री रावत व आरटीडीसी चेयरमैन राठौड़ ने खाटू श्याम मंदिर हादसे पर दुख जताते हुए दो मिनट का मौन रखकर मृतकों की आत्मा की शांति की प्रार्थना की। देवस्थान मंत्री रावत ने कहा कि हादसे की निष्पक्ष जांच करायी जाएगी तथा दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

सदन में घिरे सरकार के ज्यादातर मंत्री, विधायकों के सवालों का नहीं दे पाए संतोषजनक जवाब
जयपुर। विधानसभा विधानसभा में बुधवार को प्रश्नकाल के दौरान सरकार के ज्यादातर मंत्री सदन में घिरते नजर आए। विधायकों की ओर से पूछे गए सवालों का जलदाय मंत्री महेश जोशी, उद्योग मंत्री शकुंतला रावत, कृषि मंत्री लालचंद कटारिया, जनजाति मंत्री अर्जुन बामणिया, आबकारी मंत्री परसादी लाल मीणा, महिला बाल विकास मंत्री ममता भूपेश संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। हालांकि स्पीकर सीपी जोशी ने मंत्रियों का बचाव करते नजर आए।

दरअसल, प्रश्नकाल में भाजपा विधायक रामलाल शर्मा ने जयपुर जिले में बजट घोषणा के मुताबिक ट्यूबवेल और हेड पंप स्वीकृति को लेकर जानकारी लेनी चाही। वहीं विधायक सुरेश टांक ने किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्रों और स्वास्थ्य केंद्रों पर पेयजल कनेक्शन को लेकर सवाल उठाया, लेकिन जलदाय मंत्री महेश जोशी दोनों ही सवालों का जवाब नहीं दे पाए इससे विधायक असंतुष्ट नजर आए। उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने ग्रेटर भिवाड़ी इंडस्ट्रियल टाउनशिप बनाने की योजनाओं को लेकर सवाल पूछते हुए कहा कि योजना के लिए भौगोलिक क्षेत्र ही तय नहीं हुआ, लेकिन निजी खातेदारों को मुआवजा का वितरण कर दिया गया। सवाल में हस्तक्षेप करते हुए नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि बिना क्षेत्र का निर्धारण हुए मुआवजा कैसे दिया जा सकता है? जवाब में उद्योग मंत्री शकुंतला रावत ने कहा कि रीको की ओर से योजना को अमलीजामा पहनाया जा रहा है, इसलिए प्रभावितों को मुआवजा दिया जा रहा है। रावत का सवाल से संबंधित जवाब नहीं आने पर स्पीकर सीपी जोशी ने कहा कि इस सवाल को नए सिरे से लाया जाए। विधायक रुपाराम ने मकराना विधानसभा क्षेत्र में आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषाहार वितरण से जुड़ा मामला उठाते हुए कहा कि क्षेत्र में प्राइवेट ठेकेदार की तरफ से पोषाहार वितरण में घोटाला किया जा रहा है। सवाल के जवाब में महिला विकास मंत्री ममता भूपेश ने कहा कि पोषाहार वितरण का सरकारी एजेंसियों के जरिए ही आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोशाहार का वितरण किया जाता है, निजी ठेकेदार की कोई जानकारी नहीं है। स्पीकर ने कहा कि विभाग की भी जिम्मेदारी होती है। इसका मंत्री संतोषजनक जवाब नहीं दे सकी।

विधायक नरेंद्र नागर ने खानपुर विधानसभा क्षेत्र में माडा योजना के गांव को लेकर सवाल पूछा, लेकिन जनजाति क्षेत्रीय विकास राज्यमंत्री अर्जुन बामणिया संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। विधायक ज्ञानचंद पारख ने प्रदेश में शराब कारोबार से जुड़े परिवारों के उत्थान के लिए नवजीवन योजना के लाभार्थियों को अब तक दिए गए लाभ के बारे में जानकारी लेनी चाही, लेकिन आबकारी मंत्री परसादी लाल मीणा ने कहा कि आवेदन समाज कल्याण विभाग की ओर से स्वीकृत किए जाते हैं, विभाग सिर्फ मांग के अनुसार राशि मुहैया करवाता है। मीणा के जवाब से पारख ने असंतुष्टि जाहिर की। विधायक संयम लोढ़ा ने सिरोही विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में नरेगा कार्य के प्रस्ताव स्वीकृत नहीं करने का मामला उठाया। लोढ़ा ने कहा कि प्रस्ताव स्वीकृत क्यों नहीं किए गए? इसका ग्रामीण विकास मंत्री रमेश मीना संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। विधायक शोभा चौहान ने पशुधन बीमा योजना में पशुओं का बीमा से संबंधित सवाल पूछा, लेकिन मंत्री लालचंद कटारिया सवाल के जवाब में घिरते नजर आए। आखिर उन्होंने कहा कि 15 दिन में इस प्रक्रिया को शुरू कर दिया जाएगा, लेकिन आज की तारीख में पशु बीमा योजना लागू नहीं है।

जयपुर के सीतापुरा औद्योगिक क्षेत्र में रीको सीमा ज्ञान के बाद करेगा कार्रवाई
जयपुर। उद्योग मंत्री शकुन्तला रावत ने बुधवार को विधानसभा में कहा कि जयपुर के सीतापुरा औद्योगिक क्षेत्र में रीको की ओर से संबंधित रकबों का सीमाज्ञान के उपरान्त मौके पर रीको की भूमि डिमारकेट कर, ले-आउट प्लान के अनुसार कार्यवाही की जाएगी।

रावत ने प्रश्नकाल में विधायकों की ओर से इस संबंध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब देते हुए बताया कि रीको सीतापुरा औद्योगिक क्षेत्र के विकास/विस्तार के लिए ग्राम सुखपुर,चतरवाला,दहलावास,श्योपुर एवं खूसर, तहसील सांगानेर की खसरा संख्या 1700, 1701,1702, 1700/2360, 1708, 1709, 1701/1 एवं 1711 की भूमि को औद्योगिक क्षेत्र सीतापुरा के ले-आउट प्लान में सर्विसेज क्षेत्र तथा सड़क के लिए नियोजित की गई है। उन्होंने बताया कि सड़क में आने वाली भूमि को छोड़कर सर्विसेज हेतु नियोजित भूमि समीपस्थ स्थित अन्य खातेदारों की निजी भूमि से लगी हुई होने के कारण तथा मौके पर अतिक्रमण की शिकायत विभाग को 5 सितंबर 2019 को प्राप्त हुई तो विभाग द्वारा 6 सिंतबर 2019 को शिकायत दर्ज करवा दी गई तथा सीमाज्ञान शुल्क की राशि रुपये 10 हजार भी जमा करा दी गई है। साथ ही. मौके से अतिक्रमण हटाने की त्वरित कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिन रकबों को अवार्ड देकर अवाप्त कर लिया गया है, तथा उन रकबों को मुआवजा भी दे दिया गया, उन रकबों को खाली करवा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि संबंधित भूमि में मंदिर भी है इसलिए धार्मिक भावनाओं का ध्यान रखते हुए इन रकबों का खाली करवाने की शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।

प्रदेश में बेरोजगारी का यह है आलम : राज्य में 16 लाख रजिस्टर्ड बेरोजगार भत्ता सिर्फ चार लाख को मिला
जयपुर। प्रतियोगी परीक्षाओं का पहले तो समय पर नहीं होना और फिर पेपर लीक होने की घटनाओं से साल दर साल नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं की संख्या में भारी इजाफा हो रहा है। यह इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रदेश के जिला रोजगार कार्यालयों में 31 जनवरी 2022 तक कुल 16 लाख 54 हजार 106 बेरोजगार पंजीकृत है। इनमें से 13 लाख 64 हजार 290 पंजीकृत स्नातक तथा अधिस्नातक बेरोजगार आशार्थी है। इन बेरोजगारों में से मुख्यमंत्री युवा संबल योजना के तहत 4 लाख 2 हजार 826 पंजीकृत बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता दिया गया।

दरअसल, सरकार के मंत्री प्रताप सिंह, महेश जोशी, शांति धारीवाल, टीकाराम जूली, शकुंतला रावत, अशोक चांदना, विश्वेन्द्र सिंह, रमेश मीणा के गृह जिलों में भी पंजीकृत बेरोजगारों की संख्या कम नहीं है। वैसे तो सर्वाधिक बेरोजगारों की संख्या जयपुर जिले में एक लाख 73 हजार 383 है, जबकि अलवर में एक लाख 16 हजार 687 और सीकर में एक लाख 35 हजार 348 हैं। वहीं दूसरी ओर बेरोजगारी भत्ते से सर्वाधिक लाभान्वित होने वालों की संख्या अलवर में 32426, जयपुर में 33128 और दौसा में 28401 हैं। विधानसभा के एक सवाल में यह जानकारी दी गई है।

प्रदेश के जिला रोजगार कार्यालय में 31 जनवरी 2022 तक पंजीकृत आशार्थियों की जिलेवार स्थिति और जिलेवार बेरोजगारी भत्ता लेने वालों की संख्या कुछ इस प्रकार हैं
जिला    पंजीकृत बेरोजगार    योजना से लाभान्वितों की संख्या
अजमेर    44615    10481
अलवर    116687    32426
बांसवाड़ा    30851    7014
बारां    31030    9421
बाड़मेर    24667    4217
भरतपुर    75314    21606
भीलवाड़ा    31727    2326
बीकानेर    41981    7560
बूंदी    31838    7373
चित्तौडगढ़    19624    4741
चूरू    68180    19991
दौसा    74895    28401
धौलपुर    28415    7257
डूंगरपुर    22129    6672
गंगानगर    54791    9890
हनुमानगढ़    61891    15703
जयपुर    173383    33128
जैसलमेर    8027    2535
जालौर    21287    5631
झालावाड़    30313    6786
झुंझुनूं    96346    21356
जोधपुर    65321    19980
करौली    46146    15389
कोटा    46918    6151
नागौर    82384    23502
पाली    33359    5323
प्रतापगढ़    12255    2674
राजसमंद    14368    2649
सवाईमाधोपुर    41829    11932
सीकर    135348    30190
सिरोही    17429    3969
टोंक    37688    4249
उदयपुर    33070    7303
कुल    1654106    402826

बेरोजगारी भत्ते के नियम
योजना के अर्न्तगत एक वर्ष में अधिकतम 2 लाख पंजीकृत स्नातक तथा पात्र आशार्थियों को बेरोजगारी भत्ता देकर लाभान्वित किया जा सकता है। आशार्थियों की निर्धारित अधिकतम आयु सीमा पूर्ण होना, भत्ता स्वीकृति की अधिकतम समय सीमा 2 वर्ष पूर्ण होना, लाभार्थी को रोजगार प्राप्त होना, लाभार्थी के अन्य विभागों की योजनाओं का लाभ लेना, इंटर्नशिप के लिए स्वीकृति प्रदान नहीं करना, नियमित शिक्षा प्राप्त करना तथा परिवार की आय दो लाख से अधिक होने के कारण बेरोजगारी भत्ते आवेदन निरस्त किए जाते हैं।

सरकार बेरोजगारों को रोजगार देने के नाम पर ही सत्ता में आर्इं थी, लेकिन बेरोजगारी भत्ता देने में छलावा किया है। सरकार की अपनी कार्यप्रणाली से लोगों को बेवकूफ बना रही है और उसका सबसे ज्यादा खामियाजा युवाओं को भुगतना पड़ रहा है। भत्ते के लिए इंटर्नशिप की शर्त भी लगा रहे है, उन्हें पूरी तनखाह पर क्यूं नहीं रख लेते, वे तो तैयार हैं।
-अनिता भदेल, विधायक भाजपा (अजमेर साउथ)

पंजीकृत बेरोजगारों में से कुल 6 लाख 11 हजार 831 युवाओं ने बेरोजगारी भत्ते के लिए आवेदन किया, जिसमें चार लाख से अधिक आशार्थियों को लाभान्वित किया गया। कौशल प्रशिक्षण के लिए 7623 तथा इंटर्नशिप के लिए 31525 आशार्थियों से सहमति प्राप्त की गई। योजना में मार्च 2019 से 31 जनवरी 2022 तक 1346.34 करोड़ व्यय किए गए हैं।
-अशोक चांदना, राज्यमंत्री, कौशल एवं नियोजन एवं उद्यमिता विभाग