Dausa News - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

11 साल बाद ब्लूटूथ नकल गिरोह का फरार आरोपी गिरफ्तार, आरपीएससी परीक्षा घोटाले में बड़ी कार्रवाई
जयपुर। राजस्थान में वर्ष 2015 में आयोजित आरपीएससी की बहुचर्चित भर्ती परीक्षा में ब्लूटूथ के जरिए नकल कराने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एसओजी पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी नवलकिशोर मीणा (40) को 4 जून 2026 को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दौसा जिले के मण्डावरी थाना क्षेत्र के खानपुर गांव का निवासी है। यह मामला प्रकरण संख्या 06/2015 के तहत धारा 420, 120बी भादसं एवं राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों पर रोक) अधिनियम 1992 की धाराओं में दर्ज है।

उल्लेखनीय है कि राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) द्वारा 2 अगस्त 2015 को कनिष्ठ लेखाकार एवं तहसील राजस्व लेखाकार भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसमें एक संगठित गिरोह ने हाईटेक तरीके से बड़े स्तर पर नकल करवाई थी। जांच में सामने आया कि गिरोह के सदस्य बाड़मेर, जालौर, जोधपुर समेत विभिन्न स्थानों पर बैठकर परीक्षा शुरू होने के बाद मोबाइल फोन के माध्यम से प्रश्नपत्र हासिल करते थे। इसके बाद विषय विशेषज्ञों से प्रश्न हल करवाकर ब्लूटूथ डिवाइस के जरिए परीक्षा केंद्रों पर मौजूद अभ्यर्थियों तक उत्तर पहुंचाए जाते थे।

पुलिस के अनुसार, अब तक इस गिरोह से जुड़े कुल 22 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें मोहनलाल विश्नोई (जोधपुर), जगदीश ज्याणी, जगदीश विश्नोई, ओमप्रकाश ढाका, जोगाराम जाट, पम्माराम विश्नोई, रामनिवास विश्नोई, मनोहरलाल सुथार और हरीराम विश्नोई सहित कई अन्य आरोपी शामिल हैं।

दो पक्षों के विवाद ने थामी श्मशान की राह : ग्रामीण अर्थी लेकर रास्ते में बैठे, पुलिस और अधिकारियों की समझाइश भी बेअसर
सिकराय। सिकंदरा क्षेत्र के पीलवा खुर्द गांव की छोकल्या ढाणी में शुक्रवार को उस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया जब अंतिम संस्कार के लिए ले जाई जा रही शवयात्रा रास्ता बंद मिलने के कारण रुक गई। ग्रामीणों ने शव को रास्ते में रखकर धरना शुरू कर दिया और रास्ता खुलवाने की मांग पर अड़े रहे। घटना से गांव में तनाव का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। जानकारी के अनुसारए पीलवा खुर्द की छोकल्या ढ़ाणी निवासी मुन्नालाल सैनी का शुक्रवार को निधन हो गया। परिजन और ग्रामीण शव को अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट ले जा रहे थे। जैसे ही शवयात्रा ढाणी से निकली तो रास्ते में कांटेदार तारों का अवरोध मिला। आरोप है कि लंबे समय से इस रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है और दूसरे पक्ष की ओर से रास्ता अवरुद्ध कर दिया गया है। इससे नाराज ग्रामीण शव को रास्ते में रखकर बैठ गए और प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस बीच सूचना पाकर सिकंदरा थाना पुलिस तहसील प्रशासन और राजस्वकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन शुक्रवार देर शाम तक ग्रामीण नहीं माने और मृतक का अंतिम संस्कार नहीं किया गया।

दूसरे का कहना
इधर दूसरा पक्ष इस जमीन को अपनी खातेदारी भूमि बता रहा है। उनका कहना है कि जिस जगह से ग्रामीण रास्ता निकालना चाहते हैं वह निजी भूमि है और इस पर किसी भी तरह से कब्जा या अतिक्रमण नहीं किया जा सकता। इसी तर्क के आधार पर उन्होंने रास्ते में तारबंदी कर दी थी।
फोटो-

रास्ता होने से लंबे समय से परेशान
शवयात्रा में शामिल लोगों ने बताया कि बीमार व्यक्ति को समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सकता, मकान बनाने के लिए साधन नहीं लाए जा सकते और मवेशियों के लिए चारा लाने में भी भारी परेशानी होती है। कई बार अधिकारियों और प्रशासन को समस्या से अवगत कराया गया लेकिन समाधान नहीं हुआ। मजबूरी में अब मृतक की डेड बॉडी रखकर धरना देना पड़ा। ग्रामीणों का कहना था कि जब तक रास्ता नहीं खुलता तब तक शव यात्रा आगे नहीं बढ़ेगी और अंतिम संस्कार नहीं होगा।

जिम संचालक से मारपीट के आरोपियों का पुलिस ने बाजार में निकाला जुलूस
दौसा। कोतवाली पुलिस ने जिम संचालक ज्ञान सिंह गुर्जर (रॉक जिम के संचालक) और ट्रेनर दिनेश शर्मा से मारपीट के मामले में गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों का सोमवार को शहर के बाजार में जुलूस निकाला। इस दौरान एक आरोपी को पुलिस बापर्दा (चेहरा ढंककर) लेकर आई।
डीएसपी रवि प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में आरोपी राजेंद्र उर्फ राजू उर्फ विराज उर्फ छीतर (पुत्र गौरीशंकर शर्मा, महेश्वरा कलां, हाल श्याम कॉलोनी, महेश्वरा रोड, दौसा), दीपक मीना (पुत्र राधामोहन मीना, छतरीवाली ढाणी, दौसा) और पुष्पेंद्र सिंह राजपूत (पुत्र करण सिंह राजपूत, बिशनपुरा) को कोतवाली थाने से लेकर फर्स्ट टावर तक पैदल लाया गया।

पुलिस ने घटना स्थल पर क्राइम सीन रीक्रिएट भी किया। इससे पहले पुलिस ने आरोपियों को बाजार में घुमाया, जिससे उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। गौरतलब है कि इन आरोपियों ने जिम संचालक और ट्रेनर के साथ बर्बरतापूर्वक मारपीट की थी। पुलिस ने आरोपियों को मौके पर ले जाकर घटना की तस्दीक की।

स्लीपर कोच बस की ट्रेलर से टक्कर, 20 यात्री घायल
दौसा। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस हाइवे पर दौसा जिले में एक स्लीपर कोच बस की ट्रेलर से टक्कर हो गई, जिससे बस में सवार 20 से अधिक यात्री घायल हो गये। पुलिस उपअधीक्षक चारूल गुप्ता ने बताया कि उज्जैन से दिल्ली जा रही एक स्लीपर कोच बस दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर दौसा जिले के लाहडी का बास गांव के समीप एक ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल 6 लोगों को जयपुर रेफर किया गया है, जबकि शेष घायलों का दौसा के जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

हादसे के बाद एक्सप्रेस वे पर जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे खड़ा कराया। इसके बाद यातायात सुचारू करवाया गया है।

एग्जाम देने निकली 8वीं कक्षा की छात्रा से गैंगरेप
लालसोट। लालसोट उपखण्ड के मण्डावरी क्षेत्र में घर से स्कूल के लिए परीक्षा देने गई एक 13 वर्षीय 8वीं कक्षा की छात्रा का दो बाइक सवारों द्वारा उपहरण कर उसके साथ गैंगरेप करने का मामला प्रकाश में आया है।आरोपियों के खिलाफ  छात्रा के परिजनों ने गैंगरेप का मामला दर्ज कराया है। परिजनों के अनुसार छात्रा 14 दिसंबर को 8 वीं की परीक्षा देने सुबह 9 बजे घर से स्कूल के लिए निकली थी। गांव से बाहर निकलते ही रास्ते में बाइक से आए सुरेश मीणा और उसके साथी ने छात्रा को जबरन बाइक पर बैठा लिया। दोनों आरोपी पीड़ता को मंडावरी से 30 किलोमीटर दूर सवाई माधोपुर के मलारना डूंगर मेंसुनसान जगह ले गए। दोनों आरोपी गुरुवार को पूरे दिन और रात पीड़िता के साथ एक कमरे में दरिंदगी करते रहे। मामले में एएसपी रामचंद्र सिंह नेहरा ने बताया कि आरोपी मलारना डूंगर, सवाई माधोपुर के रहने वाले हैं। एफ आईआर दर्ज करने के बाद छात्रा का मेडिकल कराया गया है। वारदात के बाद से दोनों आरोपी फ रार हैं। उनकी तलाश की जा रही है।

दूसरे दिन पेट्रोल पंप के पास छोड़ भागे
अगले दिन15 दिसंबर को सुबह करीब 11. 30 बजे आरोपी पीड़िता को बाइक से मलारना डूंगर में एक पेट्रोल पंप के निकट छोड़कर भाग गए। छात्रा को बैठकर रोता देख पेट्रोल पंप के कर्मचारी ने मलारना डूंगर पुलिस को सूचना दी। पुलिस की सूचना पर परिजन दोपहर में मलारना डूंगर पहुंचे और थाने से छात्रा को अपने साथ ले गए। परिजनों ने 16 दिसंबर को रात 9 बजे मंडावरी पुलिस थाना पहुंचकर आरोपी सुरेश मीणा व उसके साथी के खिलाफ  गैंगरेप का मामला दर्ज कराया।

अपने स्तर पर तलाशते रहे परिजन
परिजनों ने बताया कि 14 दिसंबर को जब शाम तक बेटी स्कूल से नहीं लौटी तो चिंता होने लगी। स्कूल से लेकर गांव, उसकी सहेलियों, टीचर्स और रिश्तेदारों के पास अपने स्तर पर तलाश करते रहे। 15 दिसंबर को जब हमें मलारना डूंगर पुलिस से सूचना मिली कि छात्रा एक पेट्रोल पंप पर मिली है तो हम वहां पहुंच गए। घर लौटकर छात्रा ने परिजनों को आपबीती सुनाई। कहा कि दो लड़के उसे किडनैप कर जबरन बाइक पर बैठाकर मलारना ले गए और गैंगरेप किया।

तेज रफ़्तार के कहर ने बाइक पर सवार महिला की ली जान
दौसा। लालसोट कोथून राष्ट्रीय राजमार्ग पर लाडपुरा मोड़ पर तेज गति से दौड़ रहे ट्रेलर ने एक बाइक पर सवार दंपती को कुचल दिया। जिसमें बाइक पर सवार महिला की ट्रेलर के टायरों के नीचे आने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई वहीं पति को घायलावस्था में जिला चिकित्सालय लालसोट में में इलाज के लिए भर्ती करवाया। वहीं घटना की सूचना पर पहुंची लालसोट पुलिस के हैड कांस्टेबल उमराव सिंह ने बताया कि सपना जांगिड़ उम्र 45 वर्ष, मदनलाल जांगिड़ 51 वर्ष निवासी दौलतपुरा बाईक से लालसोट की ओर आते समय बेकाबू ट्रेलर ने टक्कर मार दी। हैड कांस्टेबल उमराव सिंह ने बताया कि सपना जांगिड़ आशा सहयोगिनी के पद पर कार्यरत थी जो कि अपने पति के साथ अपने विभागीय कार्य को लेकर ही पति पत्नी दोनों मोटरसाइकिल पर सवार होकर लालसोट आ रहें थे। जहां लाडपुरा मोड़ पर स्थित घूमाव पर लालसोट की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने मोटरसाइकिल के टक्कर मार दी टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पर सवार सपना के एक हाथ व सिर पर होकर ट्रेलर के टायर निकलने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पति मदनलाल दूर जाकर गिरा जिसे घायलावस्था में जिला चिकित्सालय लालसोट में इलाज के लिए भर्ती करवाया। वहीं पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द किया। वहीं मृतका के पति मदनलाल जांगिड़ ने ट्रेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। वहीं पुलिस ने ट्रेलर को जप्त कर थाने में खडा किया। दौलतपुरा के ग्रामीणों ने बताया कि सपना आशा सहयोगिनी का कार्य कर अपने बच्चों एवं परिजनों का लालन पालन करती थी वहीं मृतका सपना के दो बेटियां व एक बेटा है। घटनास्थल पर लोगों की काफी भीड़ एकत्रित हो गई।

नर्सिंग कर्मियों ने किया दो घंटे का कार्य बहिष्कार
दौसा। राजकीय जिला चिकित्सालय लालसोट पर शनिवार को राजस्थान नर्सेज संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वावधान में नर्सेज कर्मियों ने दो घंटे कार्य का बहिष्कार किया। राजस्थान नर्सेज संयुक्त संघर्ष समिति के जिला संयोजक हरिसिंह कसाना ने बताया कि नर्सेज कर्मचारियों द्वारा 11 सूत्रीय मांगो को लेकर समस्त चिकित्सालय सीएचसी पीएचसी पर दो घंटे का कार्य का बहिष्कार किया गया है।

मुख्य जिला संयोजक महेंद्र मीना बताया की मांगों को लेकर विगत 18 दिनों से जिला मुख्यालय पर भी संघर्ष समिति द्वारा धरना दिया जा रहा है लेकिन सरकार का रवैया ठीक नही होने से उन्हें संपूर्ण कार्य बहिष्कार करने का निर्णय लेना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि 23 अगस्त को जयपुर में आयोजित होने वाली महारैली में संपूर्ण राजस्थान की नर्सेज जयपुर कूच करेगी। जिला चिकित्सालय के बाहर दो घंटे कार्य का बहिष्कार कर नर्सेज कर्मियों ने विरोध जताया।

इस दौरान  जिला पदाधिकारी धर्मपाल मीना ,सतीश शर्मा नरेंद्र ,राजेश नदेरिया, मुकेश मीना, बेनी प्रसाद गुप्ता, राजेश मीना, रेनू मीना ,इति विजय, जिला चिकित्सालय लालसोट से नर्सेज नर्सिंग अधीक्षक मदन लाल शर्मा,नंदकुमार गुप्ता, महेंद्र शर्मा, मंजू ,पुष्पलता, मीरा, सुनीता, विमला, सुमन, अनीता, सीमा, फूलवती, संगीता, नीरू, संपति ,कमला, पूनम, हेमलता सरोज सुनीता, सीमा मीना ,उर्मिला ,मानक चंद, जगदेव सिंह, उमेश कुमार, उमाशंकर,  दुर्गेश कुमार, सत्यप्रकाश, सतेंद्र अग्रवाल, राजकुमार मीना, विष्णु ,प्रसादी लाल मीना, ललतेश कुमार मीना, प्रकाश चंद मीना,रूपसिंह कहार,राजेश सैनी,रवि शर्मा आदि नर्सेज उपस्थित रहे।

चिकित्सालय में मरीज परेशान होते रहे

लालसोट जिला चिकित्सालय पर शनिवार को नर्सेज संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वावधान में नर्सेज कर्मचारियों द्वारा 2 घंटे कार्य का बहिष्कार किए जाने के दौरान चिकित्सालय में आए मरीज काफी परेशान बने रहे। नर्सेज कर्मियों के अभाव में मरीज इधर-उधर भटकते रहे तथा उपचार के लिए उनकी बाट जोहते रहे।

अठारह घंटे बाद हुआ कानाराम के शव का पोस्टमार्टम, नियमानुसार सहायता दिलवाने पर बनी सहमति
दौसा। लालसोट उपखंड क्षेत्र के झांपदा थानांतर्गत रतनपुरा ग्राम की कुआवाला ढाणी निवासी कानाराम मीणा की शाम को सिर पर धारदार हथियार से वार कर हत्या किये जाने के बाद ग्रामीण एवं परिजन आर्थिक सहायता एवं पीड़ित परिवार के एक सदस्य को नौकरी की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए थे।रात भर पुलिस व प्रशासन की समझाईश के बाद भी कोई सफलता नहीं मिली। शुक्रवार को फिर पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों के बीच चली वार्ता में सहमति बन पाई। जिसमें मृतक के आश्रितों को नियमानुसार आर्थिक सहायता, मृतक के बेटे को संविदा पर नौकरी, 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को निशुल्क शिक्षा एवं विधवा पेंशन सहित बाडाबंदी का लाभ दिलाए जाने पर सहमति बनने के बाद ग्रामीण एवं पीड़ित परिवार पोस्टमार्टम के लिए राजी हुए। जिस पर पुलिस मृतक के शव को लालसोट मुर्दाघर लेकर आई तथा पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द किया।

जानकारी के अनुसार वृद्ध कानाराम गोठवाल पुत्र कालुराम मीणा बारिश के दौरान अपने घर छप्परपोश में आराम कर रहा था उसी दरम्यान छप्पर में घुसकर एक जने ने धारदार हथियार से सिर पर वार करते हुए लहुलुहान कर दिया। वृद्ध के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा आरोपी को पकड़ लिया। वृद्ध को लालसोट जिला चिकित्सालय में इलाज के लिए पहुंचाया जिला चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार कर वृद्ध को जयपुर रैफर कर दिया जहां जयपुर पहुंचने से पूर्व रास्ते में ही उसने दम तोड दिया। झांपदा थानाधिकारी रघुवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। वृद्ध कानाराम मीणा की हत्या के मामले को लेकर ग्रामीणों में रोष फूटा जिसके चलते काफी तादाद में गुस्साए ग्रामीण एवं महिलाओं ने पुलिस वाहनों के सामने धरने पर बैठ कर विरोध जताया। वहीं भाजपा नेता रामबिलास मीना डुंगरपुर, रामवतार जोरवाल, दिनेश मीणा सरपंच प्रतिनिधि सवांसा के नेतृत्व मे ग्रामीण एवं महिलाएं मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। भाजपा नेता रामबिलास मीना डुंगरपुर ने बताया कि मृतक कानाराम गोठवाल के चार बेटियां व दो बेटे हैं जिनमें से कानाराम ने दो बेटियों की शादी कर दी और दो बेटियां व दो बेटे मौजूद हैं जिनके लालन-पालन के लिए मुआवजा राशि एवं एक परिजन को सविंदा पर नौकरी देने की मांग को लेकर धरने पर बैठे है।

धरना प्रदर्शन की सूचना मिलने पर लालसोट अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामचंद्र सिंह नेहरा, दौसा पुलिस उपाधीक्षक कालूराम मीना, पुलिस उपाधीक्षक अरविंद कुमार गोयल, लालसोट थानाधिकारी नाथूलाल मीना, रामगढ़ पचवारा थानाधिकारी अजय सिंह मीना, धर्मेंद्र कुमार मण्डावरी सहित चारों थानों की पुलिस मौजूद रहीं। वहीं मृतक के परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल था तो वहीं पुलिस प्रशासन द्वारा धरने पर बैठे ग्रामीणों को समझाने की कोशिश करते रहे। परंतु रात्रि को इसके बावजूद शव का पोस्टमार्टम करवाने पर सहमति नहीं बन सकी। शुक्रवार दोपहर करीब डेढ बजे उपखण्ड अधिकारी मोहरसिंह मीना ने घटनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाइश करते हुए राज्य सरकार की योजनाओं का पीड़ित परिवार को लाभ दिलाए जाने का आश्वासन देते हुए कहा कि पीड़ित परिवार को विधवा पेंशन एक हजार रुपये, पालनहार योजना के तहत एक हजार रुपये एवं विधिक सेवा प्राधिकरण के तहत् पांच लाख से दस लाख रुपये देने का प्रावधान है जिसमें अधिक से अधिक दस लाख रुपये दिलाने की कोशिश करने एवं एक परिजन को चार से पांच माह में नगरपालिका, पंचायत समिति, कृषि मण्डी या अन्य  किसी राजकीय कार्यालय में संविदा पर नौकरी दिलाने के आश्वासन के बा सहमति बन सकी। तब जाकर परिजन एवं ग्रामीण शव का पोस्टमार्टम करवाने को तैयार हुए। इसके बाद पुलिस सुरक्षा में वृद्ध के शव को लालसोट मुर्दाघर में लाकर शव का पोस्टमार्टम करवाकर पुलिस ने शव परिजनों को सुपुर्द किया। वहीं मृतक के परिजनों द्वारा धारदार हथियार से हत्या करने का मामला थाने में दर्ज करवाया गया है। पुलिस मामला दर्ज कर  जांच में जुटी। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लालसोट रामचंद्र सिंह नेहरा, दौसा पुलिस उपाधीक्षक कालूराम मीना, पुलिस उपाधीक्षक अरविंद कुमार गोयल, तहसीलदार सीमा धुनावत,लालसोट थानाधिकारी नाथूलाल मीना,अजय सिंह मीना, पापड़दा थाना प्रभारी दिनेश कुमार मीना, रघुवीर सिंह,लक्ष्मण सिंह सहित काफी तादाद में लोग मौजूद रहे। वहीं मृतक कानाराम के बड़े बेटे दिनेश मीणा उम्र 19 वर्ष ने बताया कि उसके पिताजी पांच भाई है जिसमें से कानाराम तीसरे नंबर के है जिनके चार बेटियां एवं दो बेटे हैं जिनमें से दिनेश मीणा उम्र 19 वर्ष छोटा बेटा और गोलू उम्र 12 वर्ष है। मृतक कानाराम गोठवाल खेती एवं थड़ी पर बीड़ी सिगरेट गुटखे बेचकर ही जीवन यापन कर गुजारा करते थे। वहीं मृतक कानाराम के बेटे दिनेश मीणा ने थाने में नामजद हत्या करने का मामला दर्ज करवाया। जिसमें बताया कि नंदलाल मीणा निवासी करेल जिला सवाईमाधोपुर ने कुल्हाड़ी से वार कर उसके पिता की हत्या कर दी। झांपदा थाना हैड कान्स्टेबल लक्ष्मण सिंह ने दी जानकारी। इस तरह करीब 18 घंटे बाद पुलिस प्रशासन एवं ग्रामीणों के बीच हुई वार्ता के बाद मामला सुलझ पाया।

स्कूल में दाह संस्कार, प्रशासन में हड़कंप
जयपुर। दौसा के महुआ उपखंड के कोट गांव में स्कूल परिसर में दाह संस्कार करने का गंभीर मामला सामने आया है। हादसे के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिला कलक्टर ने अतिरिक्त जिला कलक्टर की अध्यक्षता में कमेटी गठित कर जांच के आदेश दे दिए। शिक्षा विभाग ने भी अलग से जांच के आदेश दिए हैं। कोट गांव में सरपंच जसवंत मीणा की चाची बृज बाई की मौत हो गई थी। महिला के पति का नाम गिरधारी लाल बोहरा था। जिसके नाम पर यह उच्च माध्यमिक स्कूल है। बोहरा ने स्कूल के लिए यह भूमि दान की थी, जिस समय अंतिम संस्कार किया गया, उस समय छात्र स्कूल में ही थे। हादसे की जानकारी पर उपखंड अधिकारी मंडावर धीरेन्द्र सोनी ने तहसीलदार, नायब तहसीलदार, गिरदावर और पटवारी को मौके पर भेजा, जिन्होंने अपनी रिपोर्ट में हादसे की पुष्टि की। सूत्रों के अनुसार स्कूल परिसर में दाह संस्कार की घटना को लेकर विवाद बढ़ा, तो मृतका के परिजनों ने वहां से सबूत मिटाने के लिए राख को उठा ले गए।

इस हादसे की जानकारी जब जिला कलक्टर कमर उल जमन चौधरी को मिली, तो उन्होंने जांच के आदेश दे दिए। इस हादसे को लेकर कोट के सरपंच जसवंत मीणा से उनका पक्ष जानने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया।

हादसा गंभीर है। अतिरिक्त जिला कलक्टर रामखिलाड़ी मीणा की अध्यक्षता में समिति गठित की गई है। रिपोर्ट के बाद कार्रवाई होगी।
- कमर उल जमन चौधरी, जिला कलक्टर, दौसा

जांच कमेटी में मुझे और जिला शिक्षा अधिकारी को शामिल किया गया है। मौके पर तथ्यों की जानकारी लेंगे।
- रामखिलाड़ी मीणा, अति. जिला कलक्टर, दौसा

हादसे के दिन ही तहसीलदार, गिरदावर और पटवारी को मौके पर भेजा था, जिन्होंने स्कूल में दाह संस्कार की पुष्टि की है।
- धीरेन्द्र सोनी, उपखंड अधिकारी मंडावर

छात्र के बैग में मिला तमंचा
बांदीकुई। समीपवर्ती राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल गुगाना में विद्यार्थियों के बैग की जांच के दौरान कक्षा 12वीं के एक छात्र के बस्ते मे 12 बोर का देशी कट्टा मिलने से विद्यालय में हडकम्प मच गया। मिली जानकारी के अनुसार विद्यालय प्राचार्य को कई दिन से विद्यालय में प्रतिबंध के बाद भी छात्रों के मोबाइल लाने की सूचना मिल रही थी। जिसे देखते हुए सबसे पहले कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के बैग की जांच शुरू की, तो एक विद्यार्थी के पास मोबाइल फोन मिला, वहीं दूसरे विद्यार्थी के बस्ते में 12 बोर का देशी कट्टा पाया गया।

प्राचार्य ने मामले को गंभीरता से लेते तत्काल विद्यालय विकास समिति के सदस्य, सरपंच व बसवा थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थानाधिकारी धारा सिंह ने कट्टा जब्त कर मामले में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कक्षा छात्र को निरूद्ध कर लिया। पूछताछ में छात्र ने स्कूल में अपनी धाक जमाने के लिए बांदीकुई निवासी अपने दोस्त से कट्टा लेना बताया है।

ओटीपी लेकर एक व्यक्ति के खाते से निकाले 83 हजार
मेहंदीपुर बालाजी। दौसा के मेहंदीपुर बालाजी क्षेत्र के गुर्जर सीमला बुर्जा ढाणी में एक व्यक्ति से ओटीपी लेकर उसके खाते से 83 हजार रुपए निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। एएसआई मुकेश गुर्जर ने बताया कि राकेश सैनी के फोन पर अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। व्यक्ति ने क्रेडिट कार्ड से संबंधित जानकारी लेकर ओटीपी मांगा।

प्रदेश में इंटरनेट बंद होने के कारण उन्हें जानकारी नहीं मिली। इसके बाद व्यक्ति के क्रेडिट कार्ड से दो बार मे 45 हजार और 38 हजार रुपए निकाल लिए। व्यक्ति ने कुल 83 हजार रुपए की धोखाधड़ी कर खाते से रुपए निकाल लिए। इस मामले में मेहंदीपुर बालाजी थाना पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

कार और पिकअप की टक्कर में 4 युवकों की मौत
दौसा। सैंथल थाना क्षेत्र में कार और पिकअप की टक्कर में 4 युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस के अनुसार युवकों की कार सैंथल थाना क्षेत्र में सामने से आ रही पिकअप गाड़ी से टकरा गई।

हादसे में 4 लोगों की मृत्यु हो गई। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे में घायल हुए पिकअप चालक सहित 2 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।