allen - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

एलन कोचिंग के छात्र ने हॉस्टल की छठी मंजिल से कूदकर की आत्महत्या, एक साल से कोटा में रह कर रहा था जेईई की तैयारी
कोटा। कोचिंग नगरी में कोचिंग विद्यार्थियों द्वारा की जा रही आत्महत्या के बढ़ते मामले थम नहीं रहे हैं। कोचिंग नगरी कोटा में जनवरी से नवंबर तक 11 माह में 22 कोचिंग विद्यार्थियों की मौत हो चुकी है। इस दौरान अकेले एलन कोचिंग संस्थान के 10 स्टूडेंट की मौत हुई है, जिसमें से आठ ने आत्महत्या की है, जबकि 2 की संदिग्ध मौत हुर्ई। इसी क्रम में जवाहर नगर थाना क्षेत्र में देर रात को एलन कोचिंग के एक और छात्र ने हॉस्टल की छठी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। छात्र के आत्महत्या करने के कारण का पता नहीं चल पाया है। छात्र ने कूदने से पहले सुरक्षा जाली को भी काटा है। छात्र को कूदने के बाद हॉस्टल वार्डन द्वारा ही रात करीब 11-12 बजे निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। पुलिस को देरी से सूचना मिली थी।

पुलिस उप-निरीक्षक गोपाल ने बताया कि देर रात करीब 3 बजे सूचना मिली थी कि राजीव गांधी नगर स्थित बीएल हॉस्टल में रह रहे एलन कोचिंग के छात्र विवेक कुमार पुत्र इन्द्र कुमार निवासी अनूपपुर मप्र ने छठी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का  मुआयना किया। छात्र विवेक कुमार एक साल से कोटा में रहकर एलन कोचिंग संस्थान से जेईई मैंस की तैयारी कर रहा था। वह अकेला ही रह रहा था। उन्होंने बताया कि कोचिंग छात्र के पिता 15 दिन पहले ही कोटा आकर गए थे। इस दौरान वह सही प्रकार से था।

हर माह दो कोचिंग स्टूडेंट की मौत
कोटा में हर माह 2 कोचिंग स्टूडेंट की मौत हो रही है। जनवरी से नवंबर के 11 माह में 22 कोचिंग विद्यार्थियों की मृत्यु हो चुकी है।  इनमें से 17 ने आत्महत्या की जब कि 5 की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। अकेले एलन कोचिंग संस्थान के 10 स्टूडेंट की मौत पिछले 11 माह में हुई है। इसमें  से 8 ने स्वंय मौत को गले लगाया, जबकि 2 की संदिग्ध स्थितियों में मौत हुई है।

छात्र ने काटी नेट
एसआई गोपाल ने बताया कि छात्र ने हॉस्टल में लगी नेट को काट दिया और फिर करीब 11 -12 बजे के बीच कूद गया। तेज आवाज सुनकर अन्य छात्रों ने शोर मचाया, तो वार्डन वहां पहुंचं और उसे तुरंत निजी अस्पताल लेकर गए। वहां से एक बजे पुलिस को सूचना मिली थी। इसके बाद अस्पताल पहुंच गए, रात करीब 3 बजे चिकित्सकों ने छात्र को मृत घोषित किया। शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद ही पोस्टमार्टम होगा।

नहीं दिया जवाब
एलन कोचिंग संस्थान के निदेशक गोविन्द माहेश्वरी, नवीन माहेशवरी तथा नितिन शर्मा को अपना पक्ष रखने के लिए फोन किया और वाट्सएप पर मैसेज भी दिया। लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

COACHING छोड़कर भागे विद्यार्थी, 10 में से 6 विद्यार्थी एलन कोचिंग संस्थान के
कोटा। कोचिंग नगरी में स्टूडेंटस की ओर से कोचिंग छोड़कर भाग जाने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। जनवरी से अब तक साढ़े चार माह में दस स्टूडेंट लापकता हो चुके हैं, हालांकि आठ स्टूडेंट को पुलिस पूर्व में दस्तयाब कर चुकी है।
लेकिन दो स्टूडेंट का अब तक पता नहीं चल पाया है। कोचिंग छोडकर भागने वालों में सर्वाधिक संख्या एलन कोचिंग संस्थान के विद्यार्थियों की है, दस में से छह स्टूडेंट अकेले एलन कोचिंग संस्थान से हैं। कोचिंग के प्रेशर नहीं झेल पाने वाले स्टूडेंट कोचिंग छोड़कर भाग छूटते हैं।
हाल ही 12 मई को एलन कोचिंग संस्थान का छात्र अमन कुमार सिंह लापता हो गया। पुलिस इसकी तलाश में रेलवे स्टेशन, बस अड्डे और बैराज तक खंगाल चुकी है। सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं, लेकिन स्टूडेंट अब तक पुलिस को नहीं मिला है। इससे छह दिन पहले ही  6 मई को एक  छात्र राजेन्द्र मीणा कुन्हाड़ी क्षेत्र से लापता हो गया था। इसका भी अब तक पता नहीं चल सका है। कोचिंग नगरी में प्रतिवर्ष 35 से अधिक स्टूडेंट्स को पकड़ कर पुलिस बाल कल्याण समिति के सामने पेश करती है। यह वह आंकड़ा है जो पुलिस की ओर से दस्तयाब किए गए स्टूडेंट्स की संख्या बताता है। वास्तविक आंकड़ा इससे कहीं अधिक हो सकता है।
मानव तस्करी यूनिट में पुलिस निरीक्षक पद से सेवानिवृत्त और बाल कल्याण समिति की पूर्व अध्यक्ष कनिज फातिमा ने बताया कि कोचिंग संस्थानों  के सैकड़ों कोचिंग स्टूडेंट्स की मैने काउंसलिंग की  है, उनसे गंभीरता से बात की है। ज्यादातर बच्चे कोचिंग की ड्यूल पॉलिसी से परेशान रहते हैं। कोचिंग में अच्छे बच्चों को अलग पढ़ाया जाता है और कमजोर बच्चों को अलग पढ़ाया जाता है। आसपास का माहौल अच्छा नहीं होता।  हॉस्टल जिनमें बच्चे रहते हैं उनका माहौल अच्छा नहीं होता। खाने पीने का सामान अच्छा नहीं मिलता, कुछ बच्च्चों की संगत खराब हो जाती है। वह खास तौर पर उस समय मानसिक दबाव में आ जाता है जब उसकी पढ़ाई के रिजल्ट आते हैं और वह स्कोर मेंटेन नहीं कर पाता ।
पुलिस अधीक्षक कोटा डा. अमृता दुहन ने कहा कि कोटा पुलिस मामले को गंभीरता से लेकर काम कर रही है। हम किसी माध्यम से सूचना मिलने पर तुरन्त प्रसंज्ञान लेकर कार्रवाई करते हैं। कोटा शहर में रह रहे आवारा और कानून विरोधी कार्य करने वाले तत्वों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। स्टूडेंट और उनके अभिभावकों में यह विश्वास पैदा कर रहे हैं कि कोटा उनके बच्चों के लिए सेफ एन्ड सिक्योर सिटी है। बच्चों को बचाने जैसे मामलों में मेरी पूरी पुलिस टीम गंभीर है और इस मामले में लगातार प्रयासरत है।

एलन कोचिंग संस्थान के खिलाफ छात्रा को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज
नवज्योति/कोटा। विज्ञान नगर थाना क्षेत्र में 24 घंटे पहले सेल्फॉस का सेवन कर आत्महत्या करने वाली एलन कोचिंग छात्रा प्रियम सिंह के मामले में मंगलवार को नया मोड आ गया। छात्रा के पिता ने एलन कोचिंग प्रशासन के खिलाफ उनकी बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया है। पिता सूर्यप्रकाश सिंह की रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 306 में मुकदमा दर्ज किया है।

छात्रा प्रियम सिंह के पिता सूर्य प्रकाश सिंह ने रिपोर्ट में बताया कि उसने अपनी पुत्री प्रियम सिंह को मई 2022 में एलन कोचिंग संस्थान में प्रवेश दिलाया था। वह नीट की तैयारी कर रही थी। पुत्री ने कुछ महीनों बाद ही कंपलेंन करना शुरू किया था कि एलन कोचिंग संचालक मंडल उस पर पढ़ाई को लेकर दबाव बना रहा है। उसे कोचिंग में धमकाया जाता था कि अगर अच्छा परफोर्म नहीं किया तो उसकी फीस दोगुनी कर दी जाएगी। उसे एलन कोचिंग में मानसिक रूप से प्रताडित किया जा रहा है। इससे वह परेशान हो रही है। पिता का आरोप है कि उसकी पुत्री पढ़ाई के लिए कोचिंग द्वारा लगातार दबाव बनाने के चलते अवसाद में चली गई और उसने सोमवार को कोचिंग से निकलने के बाद जहर का सेवन कर लिया जिससे उसकी मौत हो गई।

यह है मामला
एलन कोचिंग संस्थान की छात्रा प्रियम सिंह (17) पुत्री सूर्य प्रकाश सिंह हाल निवासी सुवालका हॉस्टल में रहने वाली ने सोमवार को  सेल्फॉस का सेवन कर आत्महत्या कर ली थी। उल्लेखनीय है एक अन्य मामले में पहले भी विज्ञान नगर पुलिस ने एलन कोचिंग के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

शव परिजनों को सौंपा
उधर पुलिस ने कोचिंग छात्रा के माता-पिता ,चाचा व अन्य के साथ कोटा पहुंचने पर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। थानाधिकारी कौशल्या ने बताया कि मामले में अभी कोई सुसाइडनोट नहीं मिला है। इधर पिता ने मोर्चरी के बाहर मीडिया के सामने आरोप लगाया कि वह अपनी शिकायत लेकर संस्थान में गए तो उन्हें अंदर नहीं जाने दिया और पुलिस में नहीं जाने के लिए बाहर ही स्टॉफ ने धमकाया। उन्हें किसी सक्षम अधिकारी से मिलने तक नहीं दिया।

प्रतिमाह दो से ज्यादा छात्र कर रहे खुदकुशी
कोटा में जनवरी से अब तक 26 विद्यार्थी आठ माह में आत्महत्या कर चुके हैं। इनमें से अकेले एलन कोचिंग संस्थान के 19 स्टूडेंट शामिल हैं। इस प्रकार प्रतिमाह अकेले एलन कोचिंग संस्थान के दो स्टूडेंट आत्महत्या कर रहे है। प्रशासन के लगातार प्रयास के बावजूद आत्महत्या के प्रकरण रुक नहीं रहे हैं।

एलन का एक और कोचिंग छात्र फांसी का फंदा लगाकर झूला
कोटा। कोटा सिटी में कोचिंग छात्रों की आत्महत्या के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। जवाहर नगर थाना क्षेत्र में रविवार को फिर एलन कोचिंग छात्र ने हॉस्टल के कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।  छात्र ने कमरे की अंदर से कुंदी लगा ली और फिर बैडशीट का फंदा लगाकर फंदे से झूल गया। पुलिस ने हॉस्टल वार्डन के समक्ष कमरे का गेट तोड़कर शव को फंदे से नीचे उतारा और एमबीएस अस्पताल लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। छात्र अपने चचेरे भाई के साथ यहां रह रहा था। पुलिस ने परिजनों को सूचना कर दी है। उनके आने के बाद ही आत्महत्या के कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस उप अधीक्षक कैलाश जिंदल ने बताया कि एलन कोचिंग में अध्ययनरत छात्र पुष्पेन्द्र सिंह (17) पुत्र नरपत सिंह चौहान निवासी जाब जिला जालौर राजस्थान हाल हॉस्टल राजीव गांधी नगर कोटा में रहता था, उसने रविवार को अपने कमरे में फांसी का फंदा लगा लिया। छात्र एलन से नीट की तैयारी कर रहा था। छात्र कुछ दिनों पहले ही कोटा आया था, घटना के समय चचेरा भाई कुछ देर के लिए बाजार गया था। इसी दौरान छात्र ने अंदर से कमरा बंद कर लिया और फंसी के फंदे पर लटक गया।

यूआईटी के ट्रैक्टर की टक्कर से एलन कोचिंग छात्र की मौत
कोटा । कुन्हाड़ी पुलिस थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर की टक्कर से एक एलन कोचिंग छात्र की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।  एएसआई लतीफ मोहम्मद ने बताया कि सकतपुरा निवासी आयुष 19 साल पुत्र रामदयाल माली मंगलवार को 1:30 बजे अपने घर से बाइक से एलन कोचिंग संस्थान पढ़ने के लिए जा रहा था ।  थर्मल चौराहे पर गेट नंबर एक के पास पौधों में पानी दे रहे हैं यूआईटी के ट्रैक्टर चालक ने अचानक ट्रैक्टर को टर्न किया जिससे वह  ट्रैक्टर के नीचे आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल होने पर पुलिस ने परिजनों के साथ उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी देर रात उपचार के दौरान मौत हो गई। आयुष एलन कोचिंग संस्थान से नीट की तैयारी कर रहा था। वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।

एलन कोचिंग की छात्रा ने की आत्महत्या
कोटा। जवाहर नगर थाना क्षेत्र में एलन कोचिंग की एक छात्रा ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा कोटा में रहकर एलन कोचिंग संस्थान से जेईई की तैयारी कर रही थी। वह 12वीं कक्षा में अध्ययनरत थी। पिछले 6 माह में एलन कोचिंग संस्थान के नौ छात्र-छात्रा आत्महत्या कर चुके है, जबकि एक छात्र पिछले दो  महीने से जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। पुलिस निरीक्षक राम किशन ने बताया कि कोचिंग छात्रा पलक कुमारी (18) पुत्री प्रदीप कुमार निवासी पटना बिहार, हाल राजीव गांधी नगर स्थित रॉक लैंड गर्ल्स हॉस्टल में रह रही थी। छात्रा हॉस्टल के कमरा नंबर 39 में अकेली रहती थी और एलन कोचिंग से जेईई की तैयारी कर रही थी। वह यहां 22 जून को पढ़ने के लिए आई थी। छात्रा का 12वीं का परिणाम आया था।

मां ने किया फोन तब चला पता
सीआई ने बताया कि शाम को करीब 7 बजे छात्रा को उसकी मां ने बातचीत करने के लिए फोन किया था, लेकिन उसने फोन रिसीव नहीं किया। मां को चिंता हुई, तो उन्होंने हॉस्टल वार्डन को फोन किया तथा उसके बारे में जानकारी करने की बात कही। वार्डन गई, तो उसका गेट बंद था। उसने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई उत्तर नहीं आने पर उसने हॉस्टल संचालक को जानकारी दी। इसके बाद पास ही में रहने वाली छात्राओं ने देखा तो, वह लटक रही थी। सूचना पर पुलिस हॉस्टल पहुंची तथा दरवाजा तोड़कर छात्रा को फंदे से नीचे उतारा और एमबीएस अस्पताल लेकर गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परीक्षा परिणाम में नंबर आए कम
प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि छात्रा का 12वीं कक्षा का शुक्रवार को ही रिजल्ट आया है। उसके कम नंबर आए थे, जिससे वह किसी से कोई बात नहीं कर रही थी। छात्रा के पास मिले सुसाइड नोट में आई ट्राई लिखा मिला है। सुसाइड नोट को पुलिस ने जब्त किया है।

एलन कोचिंग ने नहीं लौटाई फीस
कोटा। एलन कॅरियर कोचिंग इंस्टीट्यूट से कोचिंग करने के दौरान आत्महत्या करने अथवा अन्य कारणों से काल का ग्रास बने कई बच्चों के परिजनों को अब तक संस्थान ने फीस तक वापस नहीं लौटाई है। कलक्टर द्वारा तय गाइड लाइन के अनुसार ऐसे बच्चों के परिजनों को फीस लौटाई जानी चाहिए। इसके बावजूद संस्थान ने कई बच्चों के परिजनों की फीस नहीं लौटाई है। परिजनों ने बताया कि संस्थान ने अब तक कोई राशि नहीं लौटाई है।

हमसे कोई संपर्क नहीं किया
मेरी बच्ची ऐसे हाथों से निकल जाएगी सोचा नहीं था। एलन ने हमसे कोई संपर्क नहीं किया। ना ही किसी तरह का कोई पैसा लौटाया। कोटा से केवल पुलिस का फोन आया था कि आप बयान देने आ जाओ। मैने सितम्बर माह में 1.10 लाख रुपए जमा कराए थे। मुझे हमेशा अफसोस रहेगा कि मैने बेटी को कोटा क्यूं भेजा। 4 जून 2022 को आयुषी की लैंडमार्क स्थित हॉस्टल में तबीयत खराब हो गई थी। उसे अस्पताल लेकर गए तो मृत घोषित कर दिया।- मृत छात्रा आयुषी के पिता कप्तान सिंह

मेरा तो सब कुछ लुट गया
मेरा बेटा दो दिन कमरे में पड़ा रहा । किसी ने बताया तक नहीं। हमने ही 11 मई 2022 को फोन लगाया तो उसने फोन नहीं उठाया। हॉस्टल संचालक को कहा तब उसने कमरा खोल कर देखा तो बताते हैं मेरा बेटा कमरे में  पड़ा है। मेरा तो सब कुछ लुट गया साहब। मैने फीस के रूप में 1.10 लाख रुपए जमा करवाए थे। लेकिन एलन कोचिंग संस्थान ने नहीं लौटाए। ना ही किसी ने मुझसे संपर्क किया।
मृत छात्र रितेश के पिता

इस वर्ष साढ़े पांच माह में ही सात की मौत
अकेले इसी वर्ष के साढ़े पांच माह में ही एलन कोचिंग संस्थान से कोचिंग ले रहे सात छात्र-छात्राओं की मृत्यु हो चुकी है। इनमें से अधिकतर ने तनाव अथवा अन्य कारणों से आत्म हत्या की है। एक छात्र तो अब भी अस्पताल में जीवन और मृत्यु से लड़ रहा है।

कोई जवाब नहीं दिया
एलन कोचिंग संस्थान के निदेशक नवीन माहेश्वरी ने फोन रिसीव नहीं किया। वाट्सएप मैसेज भी किया। लेकिन कोई जवाब नहीं दिया।

नियमानुसार सभी कोचिंग संस्थानों को आत्महत्या,संदिग्ध मौत, या बीच में कोचिंग छोडने वाले छात्रों के परिजनों को फीस लौटाने के लिए पाबंद किया हुआ है। लेकिन फिर भी यदि किसी बच्चे के परिजन को फीस नहीं लौटाई है तो इस मामले को दिखवाकर उन्हें फीस लौटाई जाएगी।
- हरि मोहन मीणा, जिला कलक्टर कोटा

हे! भगवान ...फिर एलन कोचिंग के छात्र की संदिग्ध मौत
कोटा । कोटा स्थित कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में गुरुवार को एलन कोचिंग संस्थान के एक और छात्र की संदिग्ध मौत हो गई। पुलिस निरीक्षक गंगा सहाय शर्मा ने बताया कि बुधवार देर रात दस बजे हॉस्टल संचालक ने सूचना दी कि हॉस्टल में पिछले दो साल से रिेतेश कुमार सिंह (19) पुत्र राम सिंह निवासी नवाब सिंह रोड शिवपुरी मप्र. रह रहा था। छात्र एलन कोचिंग संस्थान में रह कर नीट की तैयारी कर रहा था, जो हर्ष रेजीडेंसी के एक कमरे में अचेतावस्था में पड़ा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छात्र को कमरे का गेट तोड़कर बाहर निकाला। उसे  एमबीएस अस्पताल लेकर गए जहां चिक्त्सिकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  पूछताछ में सामने आया कि छात्र पिछले कई दिनों से बीमार चल रहा था। उसके साथी छात्रों से भी कम बोलता था। पिछले कई  दिनों से बाहर नहीं आ रहा था। बुधवार को  छात्र के साथ ही हॉस्टल में रह रहे छात्रों ने उसके कमरे के दरवाजे को नॉक किया तो कोई प्रति उत्तर नहीं आने पर उन्होेंने हॉस्टल संचालक को सूचना दी थी।

पुलिस ने परिजनों को सूचना दी
छात्र के पिता राम सिंह ने बताया कि उसकी दो दिन पूर्व ही चाचा से बात हुई थी। वह नॉर्मल ही बात कर रहा था। ऐसा लग ही नहीं रहा था कि उसकी मौत हो जाएगी। बुधवार देर रात को पुलिस का फोन आया तो उसकी मौत के बारे में जानकारी मिली।

कोटा में बच्चों के टूटते सपनों का जिम्मेदार कौन? हर 2 माह में एलन इंस्टीट्यूट का 1 विद्यार्थी कर रहा आत्महत्या, 60 स्टूडेंट्स कर चुके आत्महत्या
कोटा। शिक्षा नगरी कोटा में हर दो माह में एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के एक विद्यार्थी द्वारा आत्महत्या करना अब अभिभावकों के लिए भय का कारण बनता जा रहा है। पुलिस आंकड़ों की मानें तो एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के विद्यार्थी के आत्महत्या करने के मामले सर्वाधिक है। इस संस्थान का हर दो माह में एक विद्यार्थी मौत को गले लगाता है। जो विद्यार्थी अपने और अपने माता- पिता के सपने को पूरा करने के लिए कोटा में डॉक्टर-इंजीनियरिंग प्रवेश की तैयारी करता है। कुछ समय सब कुछ ठीक लगता है और अचानक पता चलता है कि बच्चे ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। ऐसा क्या हो जाता है कि विद्यार्थी को मौत को गले लगाना पड़ा। इसकी तह में जाने की न तो एलन कॅरियर के प्रबंधन ने कोशिश की और न बच्चों के परिजनों ने आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया, ताकि इस तरह की पुनरावृत्ति को रोका जा सके। प्रशासन हर बार गाइड लाइन तय करता है, लेकिन एलन कॅरियर की ओर से कभी इसकी पालना नहीं की गई। हाल में एक बैठक में जिला कलक्टर ने साफ शब्दों में कहा था कि कोई भी विद्यार्थी आत्महत्या करता है तो उसकी जिम्मेदारी से कोचिंग संस्थान बच नहीं सकता है। उसे प्रशासन को जवाब देना होगा। इस चेतावनी के बाद भी एलन कोचिंग संस्थान के चार बच्चों ने आत्महत्या कर ली। सबसे उल्लेखनीय है कि आत्महत्या करने के बाद एलन कॅरियर की तरफ से कोई ऐसा कदम नहीं उठाया गया जिससे ऐसा हादसा दोबारा न हो। इसके इतर विद्यार्थी के परिजनों तक से एलन कॅरियर का प्रबंधन नहीं मिलता है।

पुलिस से प्राप्त दस सालों के आंकड़े यह बताते हैं कि इन सालों में देश के 60 कर्णधारों ने आत्महत्या की। इसके पीछे पढ़ाई का दबाव, कक्षा में विद्यार्थियों के बीच गलाकाट प्रतिस्पर्द्धा कराना, क्रीम विद्यार्थी पर अधिक फोकस रखना तथा कमजोर को उनके हाल पर छोड़ देना है। जबकि होना यह चाहिए कि पढ़ाई में कमजोर बच्चों के प्रति कोचिंग संस्थान को ज्यादा ध्यान देना चाहिए। उनमें धीरे-धीरे पैदा हो रही हीन भावना और अवसाद की प्रवृत्ति को रोकने के लिए समय-समय पर काउंसलिंग करनी चाहिए। हालांकि एलन कॅरियर प्रशासन द्वारा आयोजित बैठक में यह दावा करता रहा है कि उसके द्वारा काउंसलिंग कराई जाती है। जबकि विद्यार्थियों की माने तो एलन कॅरियर में ऐसा कुछ नहीं होता। फैकल्टी भी तेज-तर्रार बच्चों पर फोकस रखते है जिससे कमजोर बच्चे पढ़ाई में पिछड़ जाते हैं और दबाव में आ कर आत्महत्या जैसे कदम उठाते हैं। एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट में शिक्षा से ज्यादा पूंजीवादी संस्कृति का जोर है। मुनाफा ही कोचिंग संचालकों का पहला उद्देश्य  है। इसी कारण कोटा का कोचिंग कारोबार 3-4 हजार करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।

इन कारणों से आत्महत्या जैसा कदम उठाते बच्चे
- कोचिंग संस्थान पैसा कमाने के चक्कर में बच्चे की क्षमता को जांचे बिना देते हैं प्रवेश।
- परिवार से दूर रहना।
- पढ़ाई का बोझ।
- कोंचिग संस्थान में हर माह होने वाले टेस्ट में पिछड़ना।
- 24 घंटे पढ़ाई के बारे में सोचते रहना।
- खेलकूद व मनोरंजन गतिविधियों से लंबे समय तक दूर रहना।
- कोंचिग इंस्टीट्यूट द्वारा समय-समय पर काउंसलिंग नहीं करना।
- बच्चों की मानसिकता का अध्ययन नहीं करना।

एलन के पिछले दस साल में आत्महत्या करने वाले छात्र

वर्ष

आत्महत्या करने वाले विद्यार्थी

2013

08

2014

07

2015

11

2016

06

2017

06

2018

04

2019

06

2020

04

2021

04

2022

03

कमाई के चक्कर में कोचिंग
कोटा में आत्महत्या के हादसों के पीछे सबसे बड़ा कारण कमाई का चक्कर ही है। एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट बड़े नमाचीन कोचिंग संस्थान अधिक पैसा कमाने के लिए अंधाधुंध तरीके से बच्चों का प्रवेश लेते हैं। हजारों बच्चे देश के कोने-कोने से सफलता की चाह में यहां पहुंचते हैं। वे बिना स्वयं की क्षमता को समझे पढ़ाई में जुट जाते हैं। जिनके पास पैसा बहुत नहीं होता, उनके माता-पिता अंतिम संपत्ति तक बेचकर कोचिंग की फीस जमा करते हैं। अभिभावक गहने तक बेचकर फीस जमा करते हैं। कई अभिभावक तो कर्ज लेकर कोचिंग की फीस देते हैं। इस बात को कोचिंग संचालक नहीं समझते, उनको तो बस फीस चाहिए। अब बच्चा चाहे जिस स्तर का हो। प्रशासन की ओर से ऐसे हादसों पर अंकुश लगाने में हाल ही में एक बैठक लेकर सभी कोचिंग संस्थानों को बच्चों की लगातार काउंसलिंग करने और कोई बच्चा अत्महत्या करता है तो उसकी जिम्मेदारी कोचिंग संस्थान मानते हुए कार्रवाई की बात भी कहीं गई थी। इस बैठक के बाद भी एलन कॅरियर कोंचिग इंस्टिट्यूट में तीन बच्चे आत्महत्या कर चुके है।

फिर साधा मौन
इस मामले को लेकर संस्थान के एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के निदेशक गोविन्द माहेश्वरी व नवीन माहेश्वरी से बात करनी चाही, तो कोई उत्तर नहीं मिला।

एलन कोचिंग संस्थान के एक और छात्र ने की आत्महत्या
कोटा । मौत और जिंदगी के बीच जूझ रहे कोचिंग छात्र चंदन को अभी तक होश भी नहीं आया, उससे पहले ही बुधवार को एक और एलन करियर  कोचिंग संस्थान के छात्र ने गले में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। कोचिंग नगरी में छात्रों के सुसाइड करने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस ने छात्र के परिजनों को  सूचना दे दी है। उनके आने के बाद ही पोस्टमार्टम होगा।

पुलिस निरीक्षक गंगा सहाय शर्मा ने बताया कि करौली जिले के हिंडोन सिटी निवासी कोचिंग छात्र देवेन्द्र सिंह (20) पुत्र विजय सिंह  ने हॉस्टल के कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्म हत्या  कर ली। छात्र  कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में स्थित महिमा रेजीडेंसी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित हॉस्टल के कमरा नंबर 105 में पिछले छह महीने से रह रहा था। छात्र रात को खाना खाने के बाद सो गया था। वह कमरे में अकेला रह रहा था। सुबह छह बजे तक छात्र के नहीं उठने पर हॉस्टल इंचार्ज ने उसे उठाने के लिए कमरे का दरवाजा खटखटाया तो कोई जबाव नहीं मिलने पर  चिंता हुई। इसके बाद उसने देखा कि छात्र कमरे के पंखे से लटक रहा है। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे फंदे से नीचे उतारा और एमबीएस अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है।

दैनिक नवज्योति के प्रयास के बाद सक्रिय हुआ प्रशासन और एलन कोचिंग संस्थान : 12 दिन बाद जिला प्रशासन ने ली कोचिंग छात्र की सुध
कोटा। एमबीएस अस्पताल के स्ट्रॉक वार्ड में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे एलन कोचिंग संस्थान के छात्र की आखिर मंगलवार को 12वें दिन जिला प्रशासन ने सुध ली। कोचिंग छात्र का एमबीएस अस्पताल में पिछले 12 दिन से उपचार जारी है। इस दौरान किसी ने भी उसकी सुध नहीं ली थी।

छात्र के परिजनों की पीड़ा को दैनिक नवज्योति ने प्रमुखता से उठाया तो जिला प्रशासन सक्रिय हुआ और जिला कलक्टर हरिमोहन मीणा के निर्देश पर मंगलवार को उपायुक्त नगर निगम गजेन्द्र सिंह, उप-निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ओम प्रकाश तोषनीवाल सहित तीन सदस्यीय टीम कोचिंग छात्र के परिजनों से मिले और एमबीएस अस्पताल में जाकर भर्ती  छात्र के इलाज के बारे में पूरी जानकारी ली। नगर निगम उपायुक्त गजेन्द्र सिंह ने बताया कि कलक्टर के निर्देश पर तीन सदस्यीय टीम के साथ कोचिंग छात्र के परिजनों से मुलाकात की तथा चिकित्सकों से बच्चे के स्वास्थ्य के बारे में पूरी जानकारी ली गई है। साथ ही उसके व्यवहार, चाल-चलन तथा अभाव-भाव और पढ़ाई के बारे में जानकारी ली गई।  छात्र ने आत्महत्या करने का क्यों प्रयास किया यह बात समझ से परे है, क्योंकि पिछले चार माह से लगातार टेस्ट में छात्र की रेंक में सुधार हो रहा था, मकान मालिक, दोस्तों व आसपास के लोगों से भी जानकारी ली गई, लेकिन छात्र के मामले में पॉजिटिव रिपोर्ट मिली है। बताया गया कि छात्र पढ़ने में भी अच्छा था।

एसडीएम भी पहुंचे अस्पताल
इससे पूर्व सुबह एसडीएम कोटा सिटी दीपक मित्तल भी अस्पताल पहुंचे और मामले में पूरी जानकारी जुटाई। उन्होंने बताया कि अभी छात्र किन-किन से मिलता था तथा उसके स्वभाव में परिवर्तन के बारे में जानकारी ली गई है। चिकित्सकों को छात्र के उपचार में किसी प्रकार की समस्या नहीं आने के  लिए कहा गया है। मामले की पूरी रिपोर्ट कलक्टर को दी जाएगी।

दैनिक नवज्योति का जताया आभार
छात्र के पिता गोविंद ने कहा कि दैनिक नवज्योति का आभार व्यक्त करता हूं कि उनके प्रयास से ही आज जिला प्रशासन के साथ एलन कोचिंग संस्थान के प्रतिनिधिमंडल ने भी सुध ली है तथा छात्र के स्वास्थ्य के बारे में भी जानकारी जुटाई। दस हजार रुपए आर्थिक मदद के रूप में दिए हैं। आगे भी सहयोग करने का आश्वासन दिया है।

ये था मामला
उल्लेखनीय है जवाहर नगर थाना क्षेत्र के तलवंडी क्षेत्र में बिहार निवासी 21 वर्षीय कोचिंग छात्र चंदन कुमार यादव पुत्र गोविंद यादव ने 19 मार्च को आत्महत्या करने  की नीयत से फांसी लगा ली थी। छात्र  को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उसका उपचार अभी जारी है। छात्र की स्थिति में सुधार जरुर आया है, लेकिन अभी तक होश नहीं आया है।

एलन कोचिंग के छात्र ने किया आत्महत्या का प्रयास
कोटा। जवाहर नगर थाना क्षेत्र के तलवंडी इलाके में बिहार निवासी एक 21 वर्षीय कोचिंग छात्र ने आत्महत्या की नीयत से गले में फंदा लगाकर लटक गया। कोचिंग छात्र को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

थानाधिकारी रामकिशन वर्मा ने बताया कि छात्र चंदनकुमार पुत्र गोविंद यादव मधुबनी बिस्फी जिला मधुबनी बिहार का रहने वाला है, जो दो साल से तलवंंडी स्थित मकान नंबर 5-एफ-22 में किराए से कमरा लेकर एलन कोचिंग संस्थान से मेडिकल की कोचिंग की तैयारी कर रहा था। छात्र ने 19 मार्च को आत्महत्या की नीयत से अपने कमरे में पंखे के कड़े पर रस्सी से गले में फंदा लगाकर लटक गया था। घटना की जानकारी पर छात्र को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी हालत गंभीर होने से गुरुवार को एमबीएस अस्पताल में रैफर किया गया। छात्र का उपचार अस्पताल के स्ट्रोक यूनिट वार्ड में चल रहा है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है। उल्लेखनीय है कि एलन कोचिंग संस्थान की एक छात्रा ने कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में हॉस्टिल की चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी, इस मामले में पुलिस अनुसंधान कर रही है।  मामले में अभी तक कोई उचित जानकारी पुलिस को नहीं मिली है।