municipal council - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

असर खबर का : प्रशासन ने की त्वरित कार्रवाई, धरोहर सुरक्षित निकाली
बूंदी। मीरा गेट चौराहे स्थित गणेश मंदिर के पीछे चल रहे भूमि विवाद और प्राचीन धरोहर से जुड़े मामले में 22 जून 2026 को दैनिक नवज्योति समाचार पत्र के अंक में प्रकाशित खबर के बाद प्रशासन हरकत में आ गया। हिंदू संगठनों के 24 घंटे के अल्टीमेटम के पश्चात शनिवार को जिला प्रशासन, नगर परिषद एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम भारी पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंची और कार्रवाई प्रारंभ की। नगर परिषद की जेसीबी मशीनों की सहायता से क्षेत्र में जमा मलबे को हटाया गया, जिसके दौरान लगभग चार फीट नीचे दबी प्राचीन पथवारियां एवं चबूतरेनुमा संरचना सामने आई। प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर पूरे स्थल का निरीक्षण किया तथा राजस्व विभाग की टीम द्वारा जमीन की पैमाइश भी कराई गई।

इस दौरान बूंदी एसडीएम लक्ष्मीकांत मीणा एवं नगर परिषद आयुक्त ब्रिजेश रॉय ने स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रशासन ने धरोहर स्थल की सुरक्षा एवं भविष्य में किसी प्रकार के अतिक्रमण या विवाद को रोकने के लिए पूरे क्षेत्र के चारों ओर लोहे के तारों की फेंसिंग (तारबंदी) कराने का निर्णय लिया है।कार्रवाई के दौरान कोतवाली थाना अधिकारी रमेश कुमार पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर मौजूद रहे और सुरक्षा व्यवस्था को नियंत्रित किया। पुलिस की निगरानी में नगर परिषद द्वारा सफाई एवं संरक्षण कार्य निरंतर जारी रहा। धरोहर के सुरक्षित रूप से सामने आने के बाद स्थानीय श्रद्धालुओं एवं हिंदू समाज में उत्साह का माहौल देखा गया। बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचकर स्थिति का अवलोकन करते नजर आए। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ स्थल की ऐतिहासिक एवं धार्मिक संवेदनशीलता का पूरा ध्यान रखा जाएगा।

वार्ड समस्या : 9 महीने से रुका नाला निर्माण, स्थानीय लोग परेशान, प्रशासन पर लापरवाही के आरोप
बूंदी। नैनवां रोड स्थित महावीर कॉलोनी और शास्त्री नगर क्षेत्र में पिछले 9 महीनों से रुका नाला निर्माण कार्य आमजन के लिए गंभीर समस्या बन गया है। जैतसागर तालाब से निकलने वाले करीब 6 किलोमीटर लंबे नाले का निर्माण कार्य अधर में लटका होने से क्षेत्रवासियों का जीवन मुश्किलों से घिर गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, अप्रैल 2025 में शुरू हुआ यह कार्य जून में बारिश का हवाला देकर बंद कर दिया गया था, जो अब तक दोबारा शुरू नहीं हो सका। निर्माण कार्य अधूरा रहने से नाले पर बनी मुख्य पुलिया पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है, जिससे मार्ग संकरा और खतरनाक बन गया है। आए दिन लोग गिरकर घायल हो रहे हैं, हाल ही में एक बुजुर्ग और एक बच्चा चोटिल हो चुके हैं।

क्षेत्र में गंदगी और दुर्गंध का भी गंभीर संकट पैदा हो गया है। सफाई व्यवस्था प्रभावित होने से लोग मजबूरी में कचरा नाले में डाल रहे हैं, जिससे बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है। सबसे चिंताजनक स्थिति यह है कि क्षतिग्रस्त पाइपलाइन के कारण गंदा पानी पेयजल में मिल रहा है। क्षेत्रवासियों ने नगर परिषद और RUIDP विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि कई बार शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र निर्माण कार्य शुरू कर समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।

नगर परिषद और RUIDP के अधिकारी कुंभकर्णी नींद सो रहे हैं। नाले के काम के नाम पर हमारे घर तोड़ दिए गए और अब आधी-अधूरी पुलिया छोड़कर हमें मरने के लिए छोड़ दिया गया है। क्या प्रशासन किसी बड़ी जनहानि का इंतजार कर रहा है?
-अब्दुल सलीम, स्थानीय निवासी, वार्ड संख्या 55

रास्ता इतना संकरा और खतरनाक हो चुका है कि रात के समय यहां से गुजरना मौत को गले लगाने जैसा है। हमने कई बार मौखिक और लिखित शिकायतें कीं, लेकिन ठेकेदार और अधिकारियों के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही।
- अमन, वार्डवासी, महावीर कॉलोनी क्षेत्र

क्षेत्रवासियों को हो रही परेशानी को लेकर मैं पूरी तरह गंभीर हूँ। पुलिया क्षतिग्रस्त होने के कारण आवागमन में दिक्कत आ रही है, यह सही है। मैंने इस संबंध में नगर परिषद और RUIDP के उच्च अधिकारियों से कई बार वार्ता की है। निर्माण कार्य की फाइल प्रक्रिया में है और हमारी कोशिश है कि कार्य जल्द से जल्द प्रगति पर आए और पुलिया का निर्माण पूर्ण कराया जाए ताकि जनता को राहत मिल सके।
-बेबी तरन्नुम, पार्षद वार्ड संख्या 55

जैत सागर नाला परियोजना के अंतर्गत इस क्षेत्र का कार्य हमारी प्राथमिकता में है। तकनीकी कारणों और पिछले दिनों हुई बाधाओं की वजह से काम में कुछ देरी हुई है, लेकिन अब कार्य प्रगति पर है। हमने संबंधित ठेकेदार को निर्देशित कर दिया है। जल्द ही क्षतिग्रस्त पुलिया का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा ताकि आमजन को आवागमन में कोई असुविधा न हो।"
-दीप्ति जैन, अधिशाषी अभियंता , RUIDP, बूंदी

असर खबर का : नगर परिषद बैठक में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण समय-सारणी बदली, घर-घर जाकर दी जा रही जानकारी
बूंदी। शहर के विभिन्न वार्डों में बदहाल सफाई व्यवस्था और कचरा संग्रहण की अनियमितता को लेकर प्रकाशित समाचारों के बाद नगर परिषद प्रशासन सक्रिय हो गया है। जनहित में उठाए गए मुद्दों का संज्ञान लेते हुए परिषद ने स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए विशेष बैठक आयोजित कर डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण की समय-सारणी में महत्वपूर्ण बदलाव किया है।

नई व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए सूचना, शिक्षा एवं संचार (आईईसी) टीम को मैदान में उतारा गया है। आईईसी एक्सपर्ट कपिल गुप्ता के निर्देशन में टीम सदस्य अमन और विष्णु वार्डों में घर-घर जाकर नागरिकों को नई समय-सारणी की जानकारी दे रहे हैं। पंपलेट वितरित कर लोगों से स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की जा रही है। परिषद ने शहर को विभिन्न समूहों में बांटकर कचरा संग्रहण का समय निर्धारित किया है। समूह-1 के वार्डों में सुबह 6 बजे से 11 बजे तक, समूह-2 के वार्डों में सुबह 7 बजे से 11 बजे तक तथा व्यावसायिक क्षेत्रों में शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक कचरा संग्रहण किया जाएगा। नगर परिषद प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कचरा संग्रहण वाहन आने पर ही कचरा दिया जाए तथा गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग डिब्बों में रखना अनिवार्य होगा। नियमों का उल्लंघन करने पर 500 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। जो नागरिक निर्धारित समय पर उपस्थित नहीं रह पाते, वे कचरे को बंद डिब्बे में सुरक्षित बाहर रख सकते हैं।सफाई व्यवस्था से जुड़ी शिकायतों के लिए परिषद ने हेल्पलाइन नंबर 9251654739 जारी किया है, जिस पर नागरिक संपर्क कर सकते हैं।

खबर का असर: नगर परिषद की पहल, वार्ड-4 में सफाई अभियान शुरू
बूंदी। शहर के वार्ड संख्या 4 में नगर परिषद प्रशासन ने सुध ली और सफाई कार्य शुरू  किया है। गौरतलब है कि दैनिक नवज्योति समाचार पत्र में 21 अप्रेल को ह्लवार्ड चार में गंदगी से लोग परेशानह्व  शीर्षक से समचार  प्रकाशित कर नगर परिषद का ध्यान आकर्षित करवाया था।
खबर प्रकाशित होने के बाद नगर परिषद  तुरंत सक्रिय हो गया और संज्ञान लेकर नगर परिषद ने वार्ड नंबर 4 में मंगलवार को सफाई कार्य शुरू कर दिया ।  खबर का संज्ञान लेते हुए नगर परिषद आयुक्त एवं सभापति के निर्देश पर सफाई निरीक्षकों की निगरानी में सफाई कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंची। लंबे समय से सड़क किनारे जमा कचरे के ढेरों को हटाया गया तथा अवरुद्ध नालियों की गहन सफाई कर जलभराव की समस्या को दूर करने के प्रयास किए गए।

विशेष अभियान के तहत हो रही सफाई
नगर परिषद द्वारा वार्ड की मुख्य सड़कों और गलियों को कचरा मुक्त किया जा चुका है। वहीं खाली पड़े निजी भूखंडों में जमा गंदे पानी और कचरे को लेकर भी सख्ती बरती जा रही है। प्रशासन ने प्लॉट मालिकों को साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
साथ ही मच्छरों के प्रकोप को देखते हुए प्रभावित क्षेत्रों में एंटी-लार्वा दवाओं का छिड़काव और फॉगिंग भी कराई जा रही है।

वार्डवासियों ने जताया संतोष
लंबे समय से गंदगी की समस्या से जूझ रहे वार्डवासियों ने त्वरित कार्रवाई पर संतोष जताते हुए ह्यदैनिक नवज्योतिह्ण का आभार व्यक्त किया। वार्ड पार्षद सुनीता बैरवा सहित स्थानीय निवासियों ने कहा कि खबर प्रकाशित होते ही प्रशासन ने सक्रियता दिखाते हुए कार्य शुरू कर दिया।नगर परिषद प्रशासन ने स्पष्ट किया कि शहर की स्वच्छता में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सफाई व्यवस्था पूरी तरह सुचारू होने तक अभियान जारी रहेगा।

वार्ड चार में गंदगी से लोग परेशान : नालियों की सफाई नहीं, खाली प्लॉट में जमा गंदा पानी, मच्छरों का प्रकोप
बूंदी ।  बूंदी नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 4 में इन दिनों गंदगी एवं मच्छरों के बढ़ते से प्रकोप से आमजन परेशान हैं। क्षेत्र की प्रमुख समस्या नालियों की समय पर सफाई नहीं होना है, जिसके कारण कचरा जमा हो गया है और गंदा पानी से सड़कों पर फैल रहा है। सफाई व्यवस्था सुचारू नहीं होने से स्थानीय निवासियों का जीवन प्रभावित हो रहा है। वार्ड के बीच स्थित एक खाली निजी प्लॉट में लंबे समय से नालियों का गंदा पानी जमा हो रहा है। स्थिर पानी के कारण सच्छरों का प्रजनन तेजी से बढ़ रहा है, जिससे क्षेत्र में बीमारियों का खतरा उत्पन्न हो गया है। वार्डवासियों का कहना है कि आए दिन लोग बीमार पड़ रहे हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा।

नगर परिषद प्रशासन द्वारा संबंधित प्लॉट मालिक को कई बार नोटिस जारी किए जाने के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है। न तो प्लॉट की सफाई करवाई गई है और न ही प्रशासन की ओर से कोई सख्त कार्रवाई की गई है। इससे लोगों में नाराजगी व्याप्त है। स्थानीय नागरिकों ने नगर परिषद से नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने, जलभराव की समस्या का समाधान करने एवं संबंधित प्लॉट के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि वार्डवासियों को राहत मिल सके।

समस्या का समाधान जल्द करवाया जाए
वार्डवासियोंका कहना है कि वे कई बार प्रशासन को लिखित में शिकायत दे चुके हैं, लेकिन आश्वासन के अलावा धरातल पर कोई ठोस काम नहीं हो रहा। यदि जल्द ही सफाई व्यवस्था में सुधार नाहीं किया गया और प्लॉट से पानी की निकासी नहीं की गई, तो क्षेत्र की जनता आंदोलन करने को मजबूर होगी।
-हेमराज गुर्जर, वार्डवासी

वार्ड की जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान हो रही है। नालियों में कचरा जमा होने से सफाई व्यवस्था ठप है। खाली प्लॉट में भरे गंदे पानी के कारण मच्छरों का आतंक है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं। नगर परिषद प्रशासन को इस मामले में तुरंत संज्ञान लेकर प्लॉट मालिक के खिलाफ कठोर कार्रवाई करनी चाहिए और वार्ड में विशेष सफाई अभियान चलाकर आमजन को राहत प्रदान करनी चाहिए।
-सुनीता बैरवा, वार्ड पार्षद

आम जन का स्वास्थ्य हमारी सर्वोच्य प्राथमिकता है। वार्ड नंबर 4 में गंदगी और मच्छरों की समस्या संज्ञान में है। स्वास्थ्य शाखा को निर्देश दिए गए हैं कि वार्ड में तुरंत विशेष सफाई अभियान चलाकर कचरा हटाया जाएगा। जहाँ तक खाली प्लॉट में गंदे पानी के भराव का प्रश्न है, निजी संपत्ति होने के बावजूद जनहित में वहां एंटी-लार्वा ल जाएगी ताकि बीमारियाँ न फैले। दवाओं का छिड़काव और फॉगिंग करवाई ताकि बीमारियां न फैलें।
-सरोज अग्रवाल, नगर परिषद सभापति

संबंधित प्लॉट मालिक को पूर्व में भी नोटिस दिए जा चुके हैं। प्रशासन अब और इंतजार नहीं करेगा, यदि मालिक द्वारा सफाई नहीं करवाई गई, तो नगर परिषद स्वयं संसाधनों से सफाई करवाकर उसका सारा व्यय और नियमानुसार भारी जुर्माना प्लॉट मालिक से वसूलेगी। साथ ही, सफाई निरीक्षकों को पाबंद किया गया है कि नालियों की सफाई में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए।
- आशा मीणा, नगर परिषद आयुक्त

असर खबर का : नगर परिषद ने आम रास्ते पर चलाया पीला पंजा, जानें पूरा मामला
नमाना रोड। पर्वतीपुरम कॉलोनी देवपुरा बूंदी में आम रास्ते पर किए गए अतिक्रमण को लेकर प्रकाशित समाचार के बाद नगर परिषद ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मार्ग को बहाल करा दिया है। दैनिक नवज्योति के 24 फरवरी अंक में जनसमस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने पर नगर परिषद बूंदी आयुक्त धर्मेंद्र कुमार मीणा ने तुरंत संज्ञान लिया। आयुक्त धर्मेंद्र कुमार मीणा के निर्देश पर नगर परिषद का अतिक्रमण दस्ता मौके पर पहुंचा और आम रास्ते पर किए गए अतिक्रमण को हटाकर मार्ग को पुन: चालू कराया।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि अतिक्रमण के कारण कॉलोनीवासियों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। संकरे मार्ग के कारण दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की आवाजाही बाधित हो रही थी। कई बार राहगीरों को वैकल्पिक रास्ता अपनाना पड़ता था। नगर परिषद की कार्रवाई के बाद क्षेत्र में संतोष का माहौल है। मोहल्लेवासियों ने त्वरित कार्रवाई के लिए नगर परिषद प्रशासन का आभार व्यक्त किया। साथ ही समाचार को प्रमुखता से प्रकाशित करने पर दैनिक नवज्योति का भी धन्यवाद ज्ञापित किया। क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी आम रास्तों पर अतिक्रमण के मामलों में प्रशासन इसी प्रकार तत्परता से कार्रवाई करेगा, जिससे नागरिकों को राहत मिल सके।

असर खबर का - अम्बेडकर सर्किल पर तोड़ी जालियां, तुरंत मरम्मत
नमाना। शहर के प्रमुख आकर्षण और सामाजिक आस्था के केंद्र अम्बेडकर सर्किल पर असामाजिक तत्वों द्वारा सीमेंट की जालियां तोड़ने का मामला सामने आने के बाद नगर परिषद ने त्वरित कार्रवाई करते हुए टूटी हुई जालियों के स्थान पर नई जालियां लगवा दी हैं। इस मामले को ह्लदैनिक नवज्योतिह्व द्वारा प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद प्रशासन हरकत में आया और अम्बेडकर सर्किल की सुंदरता को पुन: बहाल किया गया।

अम्बेडकर सर्किल शहर की पहचान और सामाजिक समरसता का प्रतीक माना जाता है। जालियां तोड़े जाने से इसकी भव्यता और सौंदर्य को नुकसान पहुंचा था, जिससे आमजन और सामाजिक संगठनों में आक्रोश व्याप्त था। लोगों का कहना था कि इस तरह की हरकतें न केवल सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाती हैं, बल्कि सामाजिक भावनाओं को भी आहत करती हैं।

घटना को लेकर भीम आर्मी के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमनारायण मेहरा ने सिटी कोतवाली थाने में असामाजिक तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग करते हुए रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थलों को नुकसान पहुंचाने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

नगर परिषद की त्वरित कार्रवाई से नागरिकों ने संतोष व्यक्त किया है। साथ ही लोगों ने मांग की है कि अम्बेडकर सर्किल सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों की नियमित निगरानी की जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं, ताकि शहर की गरिमा और सुंदरता बनी रहे।

नगर परिषद टोंक के सचिव ऋषिदेव ओला निलंबित, महिला उत्पीड़न मामले में हुई कार्रवाई
जयपुर। नगर परिषद टोंक के सचिव एवं अधिशाषी अधिकारी ऋषिदेव ओला को महिला उत्पीड़न की गंभीर शिकायतों के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई जिला कलेक्टर टोंक द्वारा प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने और निलंबन की अनुशंसा के बाद की गई।
राजस्थान सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1958 के नियम 13 (1) के तहत ओला को निलंबित करते हुए उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रस्तावित की गई है। निलंबन की अवधि के दौरान ओला का मुख्यालय कार्यालय उप निदेशक (क्षेत्रीय), स्थानीय निकाय विभाग, जयपुर निर्धारित किया गया है।

आदेशानुसार निलंबन अवधि में ओला को नगर परिषद टोंक से नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। इस संबंध में आयुक्त एवं शासन सचिव कुमार पाल गौतम ने आदेश जारी कर कार्रवाई को अंजाम दिया। महिला उत्पीड़न के इस मामले को लेकर नगर परिषद में चर्चा का माहौल गरम है और प्रशासनिक कार्रवाई को सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

बारां शहर में स्कूल, अस्पताल सहित 20 संस्थानों को सीज नोटिस जारी किए
बारां। बारां शहर में संचालित कई आवासीय और वाणिज्यिक संस्थानों ने अग्निशमन सुरक्षा और जीवन रक्षा के लिए उपाय नहीं कर रखे है। ऐसे में नगर परिषद ने 20 स्कूल, होटल, अस्पताल,रिसोर्ट, मैरिज गार्डन को नोटिस जारी किया है। इन स्थानों में नियमानुसार फायर फाइटिंग सिस्टम और फायर एनओसी नहीं ले रखी है। नोटिस की तीन दिन में पालना नहीं करने पर इन संस्थानों को सीज करने की कार्रवाई की जाएगी। नगर परिषद बारां के आयुक्त सौरभ जिन्दल ने बताया कि बारां शहर में संचालित सेन्ट्रल ऐकेडमी, आशीर्वाद मैरिज गार्डन, जानकी फोर्ट मैरिज गार्डन, आरके गार्डन, जोनल हॉस्पिटल, बरदानिया हॉस्पिटल, नटराज गार्डन, कलश वाटिका मैरिज हॉल, अंजुमन इस्लामिया मैरिज हॉल, अंकुर बाल विद्या निकेतन सीनियर सैकंडरी स्कूल, सौरभ सीनियर सैकंडरी स्कूल, औसम स्कूल, मां पदमावती मैरिज हॉल, गोयल हॉस्पिटल,  प्रीत गार्डन, ओझा मेटल, उर्वशी हॉटल, मां शारदा सीनियर सैकण्डरी स्कूल को सीज नोटिस दिए गए है। अग्निशमन केन्द्र प्रभारी अधिकारी उवेश शेख ने बताया कि इन आवासीय व व्यावसायिक संस्थानों के भवन में नियमानुसार फायर फाईटिंग सिस्टम और फायर एनओसी नहीं लेने पर सीज नोटिस जारी किए गए है। नोटिस की 3 दिवस पालना में नहीं करने पर बाद मियाद गुजरने के इन संस्थानों के भवन के उपयोग पर सीज की कार्यवाही की जाएगी ।

सीज कार्रवाई के लिए टीम का किया गठन
सीज कार्रवाई  प्रभारी अधिशाषी अभियन्ता भुवनेश मीणा, सप्रभारी सहायक अभियंता  राजेन्द्र दाधीच, वरिष्ठ प्रारूपकार सुरेश कुमार चौधरी, अग्निशमन केन्द्र प्रभारी उवेश शेख, फायरमैन दिनेश पोटर, महेन्द्र प्रताप, जितेन्द्र नामा, नौशीन आरा, प्रभा शर्मा आदि नगर परिषद बारां के अधिकारी और कर्मचारियों को नियुक्त कर टीम का गठन किया गया है।

अनियमितता वाले होटल, रेस्टोरेंट आदि संस्थानों को परिषद ने नोटिस जारी किए
बारां। दिल्ली और जयपुर में बेसमेंट हादसे में हुई मौतों के बाद बारां नगर परिषद ने सख्ती बरतना शुरू कर दिया है। शहर में बेसमेंट, सुरक्षा इंतजाम, फायर एनओसी आदि अनियमितता वाले होटल, रेस्टारेंट आदि स्थानों को नगर परिषद ने सोमवार को नोटिस जारी किए है। इसके बाद अब गुरुवार को सीज करने की कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि बारां शहर में बेसमेंट सहित  अन्य अनियमितता बरतने पर बारां शहर में बेसमेंट में धड़ल्ले से चल रही कारोबारी गतिविधियां...शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। जिस पर नगर परिषद ने गंभीरता से लेते हुए लापरवाही बरतने वाले होटल, रेस्टोरेंट आदि संस्थानों को नोटिस जारी किए है। नगर परिषद के सहायक अग्निशमन अधिकारी उवेश शेख ने बताया कि अस्पताल रोड स्थित होटल दावत रेस्टोरेंट, चारमूर्ति चौराहा निवासी होटल सिटी सेंटर, होटल रेड स्टोन, होटल महक, कोटा रोड स्थित होटल राधिका, कोटा रोड स्थित होटल श्रीजी को नोटिस जारी किया गया है। गुरुवार को इन संस्थानों को सीज करने की कार्रवाई की जाएगी। दिल्ली के बाद  जयपुर में भी बेसमेंट में बरसाती पानी भरने से तीन लोगों की मौत हो गई। जिस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सख्ती बरती है। राज्य सरकार के निर्देश पर अब बारां शहर में शुक्रवार को 21 भवनों की जांच की गई थी।

होटल, रेस्टोरेंट आदि में इमारतों में जांच में मिली भारी अनियमितता
परिषद की अग्निशमन टीम ने शुक्रवार को बारां शहर में संचालित कोचिंग सेंटर, लाईब्रेरी, रेस्टोरेंट, हॉटल, कॉम्पलेक्स, अस्पताल, स्कूल सहित आवासीय और वाणिज्यिक संस्थानों का शुक्रवार को जांच की गई। इनमें 5 संस्थान में सुरक्षा उपकरण सही  अवस्था में पाए गए। जबकि शेष 16 संस्थानों में सुरक्षा उपकरण नहीं पाए गए। इन इमारतों के बेसमेंट, भवन, भवन निर्माण स्वीकृति, फायर एनओसी, फायर सिस्टम, यूडी टैक्स, लेंड यूज आदि की जांच की गई। जांच में 16 इमारतों कई सुरक्षा खामियां भी मिली है।

कार्रवाई: बूंदी में 4 कोचिंग व लाईब्रेरी संस्थान किए सीज
बूंदी। नई दिल्ली में बेसमेंट में संचालित लाइब्रेरी में घटित घटना  के बाद कुंभकर्णी नींद से जागते हुए प्रशासन की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए बेसमेंट में संचालित 4 कोचिंग व लाइब्रेरी संस्थान को सीज किया। गौरतलब है कि नई दिल्ली की बेसमेंट में संचालित लाइब्रेरी में घटित घटना के बाद पूरे देश में फौरी कार्यवाही करते हुए नगर परिषद की अग्निशमन दस्ते ने बूंदी शहर मे जगह जगह चल रहे बेसमेंटों की जांच कर किसी भी प्रकार की गतिविधि नहीं करने के दिशा निर्देश दिए थे। राज्य सरकार के दिशा-निर्देश और लगातार प्रमुखता से प्रकाशित हो रहे समाचारों और आमजन में चल रही चर्चाओं के बीच गुरुवार को संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की।

जांच में मिली सुरक्षा मानकों की कमी
गुरुवार को जिला प्रशासन व नगर परिषद की संयुक्त टीम ने बूंदी शहर में संचालित कोचिंग व लाइब्रेरी संस्थानों में सुरक्षा मानकों की जांच की। इस दौरान सुरक्षा मानकों में कमी पाए जाने पर संचालित 4 कोचिंग व लाइब्रेरी संस्थान बेसमेंट को सीज किया गया। उपखंड अधिकारी दीपक मित्तल ने बताया कि जांच के दौरान 4 कोचिंग एवं लाइब्रेरी संस्थानों में सुरक्षा मानकों में विभिन्न तरह की कमियां मिली। उन्होंने बताया कि नगर परिषद प्रशासन के अनुसार संस्थाओं के पास फायर एनओसी नहीं पाई गई और सुरक्षा के उपकरण उपलब्ध नहीं थे। इनमें कुछ संस्थाएं बेसमेंट में संचालित की जा रही थी, जहां आपात कालीन गेट की व्यवस्था नहीं पाई गई।

इन संस्थानों पर हुई कार्रवाई
जिला प्रशासन व नगर परिषद की संयुक्त टीम ने शहर के लंका गेट स्थित चाणक्य लाइब्रेरी, मंडी रोड पर गायत्री एजुकेशन, गायत्री नगर स्थित अधिगम लाइब्रेरी, बहादुर सिंह सर्किल पर स्थित देव क्लासेस कोचिंग सेंटर पर कार्रवाई कर सीज किया है।  कार्रवाई के दौरान नगर परिषद के कार्यवाह आयुक्त अरुणेश शर्मा, राजस्व अधिकारी रूही तरन्नुम सहायक अग्निशमन अधिकारी अब्दुल मतीन मंसुरी तथा नगर परिषद के अतिक्रमण एवं फायर सेफ्टी टीम सहित पुलिस जाब्ता भी साथ रहा।

क्या है बेसमेंट के नियम
बिल्डिंग बायलॉज में इमारतों के लिए 500 वर्ग मीटर की जमीन से कम आकार वाले मकानों में बेसमेंट नहीं बनाए जा सकते। बेसमेंट में के अलावा किसी भी तरह की कमर्शियल गतिविधियां नहीं हो सकती हैं। कॉमर्शियल इमारत में जमीन का 25 फीसदी हिस्सा पार्किंग के लिए सुरक्षित रखना अनिवार्य है। नियमानुसार बिल्डिंग लाइन से 2-2 मीटर जगह छोड़कर ही बेसमेंट बनाया जा सकता है। कायदे में इन बेसमेंट का प्रयोग पार्किंग के लिए किया जा सकता है। बिल्डिंग बायलॉज की पालना नहीं होने से सरकार को राजस्व का नुकसान हो ही रहा है, वहीं आसपास के लोगों पर भी खतरा मंडराता रहता है।

असर खबर का - जमीन को कराया अतिक्रमण से मुक्त
बून्दी। शहर के बालचंद पाडा स्थित महात्मा गांधी विद्यालय के पीछे नगर परिषद की करोड़ों रुपए की बेशकीमती भूमि पर अज्ञात लोगों द्वारा अतिक्रमण का मामला सामने आने के बाद जिसके बाद नगर परिषद व जिला प्रशासन हरकत मे आया और भूमि को अपने कब्जे में लेने के प्रयास शुरू किये है। जानकारी के अनुसार महात्मा गांधी विद्यालय के पीछे पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे पर सिवायचक भूमि पर गत दो चार दिन में अज्ञात लोगों द्वारा जेसीबी की सहायता से भूमि को समतल कर मिट्टी डलवाते हुए कब्जे का प्रयास किया जा रहा था। इसकी जानकारी जब शहर मे फैली। इसकी सूचना जिला प्रशासन व नगर परिषद को उक्त अवैध अतिक्रमण की सूचना दी। शनिवार दोपहर नगर परिषद के अतिक्रमण दस्ते व  सीटी कानूनगो मौके पर पहुंचे। वह सीमा ज्ञान करने के बाद सिवायचक चक्रभूमि खसरा नंबर 209 पर अतिक्रमण होना पाया गया। इसके बाद नगर परिषद द्वारा जेसीबी की सहायता से मौके से अतिक्रमण को हटाकर सरकारी संपत्ति का सूचना बोर्ड मौके पर लगाकर रास्ते में खाई खोदी गई।

अतिकर्मियों द्वारा जेसीबी चलाने की सूचना पर पहुंचे उच्च अधिकारी नगर परिषद व सिटी कानूनगो द्वारा मौके पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करने के बाद अतिकर्मियों द्वारा दोबारा जेसीबी चलाने की सूचना पर उपखंड अधिकारी सोहनलाल के निर्देश पर उच्च अधिकारी तहसीलदार अर्जुन लाल मीणा, कानूनगो राजेन्द्र कछोटिया, सिटी पटवारी नगर परिषद अतिक्रमण प्रभारी रवि दाधीच, हैयाज अली, महेंद्र नायक मौके पर पहुंचे व अतिकारियों को वहां से बेदखल कर उक्त जमीन को हाथों-हाथ महात्मा गांधी स्कूल के शारिरिक शिक्षक विजयभान को सौंप कर सरकारी संपत्ति का सूचना बोर्ड लगाते हुए साथ ही उक्त जमीन पर तारबाड़ा कराने के भी निर्देश दिए।

गौरतलब हैं कि दैनिक नवज्योति ने प्रमुखता से शुक्रवार को बालचंदपाडा स्थित महात्मा गांधी विद्यालय के पीछे करोड़ों रुपए की बेशकीमती भूमि पर अज्ञात लोगों द्वारा अतिक्रमण का उठाया गया था। अतिक्रमण का मामला सामने आने के बाद नगर परिषद प्रशासन हरकत मे आया और भूमि को अपने कब्जे मे लेने के प्रयास शुरू किये है। उपखंड अधिकारी सोहन लाल के संज्ञान में आने पर तहसीलदार बून्दी अर्जुन लाल मीणा सहित कानूनगो व सिटी पटवारी को मौके पर भिजवा कर जांच करवाई गई। जिस पर उक्त भूमि सिवाय चक गैरमुमकीन चाल की पाई गई।

इनका कहना है
महात्मा गांधी विद्यालय के पीछे की भूमि पर अतिक्रमण की सूचना पर जांच करवाई जाने पर भूमि गैर मुमकीन खाल की पाई गई हैं। उक्त भूमि को अतिक्रमण से बचाने की दृष्टि से  महात्मा गांधी विद्यालय को पौधारोपण व देखरेख के लिए सौंपा गया हैं। इस क्षेत्र में जल निकसी संबंधी किसी भी योजना में इस खाल को पक्का करवाने का प्रयास होगा। शहर के किसी भी क्षेत्र में अतिक्रमण की सूचना पर अतिक्रमी पर सख्त कार्रवाही की जाएंगी।
- सोहनलाल, उपखंड अधिकारी, बून्दी