praised - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

लघु उद्योग भारती ने की केन्द्रीय बजट की सराहना
जयपुर। लघु उद्योग भारती ने केन्द्र सरकार द्वारा प्रस्तुत किए बजट को उद्योग जगत के हित में बताते हुए इसका स्वागत किया। लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय सचिव नरेश परीक ने कहा कि हाऊसिंग, इन्फ्रास्ट्रक्चर व ग्रामीण विकास पर होने वाले व्यय से MSME सेक्टर को उत्पादन के अधिक अवसर प्राप्त होंगे। औद्योगिक श्रमिकों के लिए आवास व्यवस्था से श्रमिकों के जीवन स्तर एवं कार्य क्षमता में सुधार होगा।

लघु उद्योग भारती के पूर्व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष योगेश गौतम ने कहा कि 100 शहरों के पास सभी सुविधाओं से युक्त ’’प्लग एण्ड प्ले’’ इंडस्ट्रियल पार्क, ई कॉमर्स एक्सपोर्ट हब विकसित करने जैसे नवाचारों से MSME सेक्टर को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही ट्रेड्स की थ्रेसहोल्ड सीमा 250 करोड़ करने एवं मशीनरी खरीद के लिए टर्म लोन पर क्रेडिट गारंटी स्कीम से MSME को वित्त उपलब्धता भी आसान होगी।

लघु उद्योग भारती के प्रदेश कोषाध्यक्ष अरुण जाजोदिया ने कहा कि ऐंजल टेक्स समाप्त करने से स्टार्टअप्स को बल मिलेगा, साथ ही 20 लाख युवाओं को स्किलिंग होने से उद्योग जगत को स्किल्ड श्रमिक उपलब्ध होंगे।

लघु उद्योग भारती के प्रदेश उपाध्यक्ष महेन्द्र मिश्रा ने कहा कि तरुण मुद्रा लोन 20 लाख रुपये करने से अधिक सूक्ष्म व लघु उद्योग विकसित होंगे।

कंगना रनौत ने मीना कुमारी की तारीफ की
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने ट्रेजडी क्वीन, दिवंगत अभिनेत्री मीना कुमारी की तारीफ की है।

कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कमल अमरोही निर्देशित फिल्म पाकीजा से मीना कुमारी की एक क्लिप शेयर की है। इसके साथ कंगना ने लिखा कि मैंने मीना कुमारी के काम को ज्यादा नहीं देखा है, लेकिन मैंने बहुत कुछ पढ़ा है। वह अपने काम के लिए काफी मशहूर थीं। दुख से लेकर हंसी और फिर निराशा तक का यह रोंगटे खड़े कर देने वाला बदलाव सबसे बढ़कर है। उस दौर में दूसरी 'हीरोइंस' को 'एक्ट्रेस' कहने की हिम्मत कोई नहीं करता था, मीडिया और फिल्म इंडस्ट्री कहते थे कि वो सब हीरोइंस हैं, लेकिन एक्ट्रेस एक ही हैं- मीना कुमारी।

कंगना बहुत जल्द फिल्म 'इमरजेंसी' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में कंगना, दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आयेंगी। फिल्म इमरजेंसी में कंगना रनौत के अलावा महिमा चौधरी, अनुपम खेर,मिलिंद सोमन, श्रेयस तलपड़े समेत कई नामचीन कलाकार भी हैं। यह फिल्म 06 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

राहुल गांधी ने गहलोत सरकार की तारीफ, गहलोत-पायलट की तस्वीर साझा कर दिया सियासी सन्देश
जयपुर। राहुल गांधी ने एक बार फिर फेसबुक पेज पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कार्यों की तारीफ की है। तारीफ के साथ खास बात यह रही कि राहुल गांधी ने अपनी पोस्ट में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के साथ तस्वीर साझा की है, जिसके कई राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं।

राहुल गांधी ने एक बार फिर अपनी सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक पर राजस्थान सरकार के बेहतरीन कामों को बताते हुए उस तस्वीर को पोस्ट किया है, जिसमें वह मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के साथ हाथ उठाए हुए खड़े हैं। जिसके बाद प्रदेश की राजनीति में चर्चा शुरू हो गई है कि क्या ये सचिन पायलट को कोई जिम्मेदारी मिलने का इशारा है। राहुल गांधी की यह पोस्ट इसलिए अहम हो जाती है, क्योंकि राहुल गांधी ने इस पोस्ट में राजस्थान सरकार के बेहतरीन कामों का बखान किया है, लेकिन तस्वीर में मौजूद सचिन पायलट न तो सरकार और न हीं संगठन का हिस्सा हैं। ऐसे में राहुल गांधी की यह पोस्ट सचिन पायलट के आगे आने वाले समय में रोल को लेकर इशारा कर रहा है कि पायलट को जल्द ही कांग्रेस पार्टी में कोई भूमिका मिलने वाली है। गौरतलब है कि राहुल गांधी ने जब यह पोस्ट की तो उसके बाद सचिन पायलट को हिमाचल प्रदेश का पर्यवेक्षक भी बनाया गया है। खास बात यह है कि इस पोस्ट में सबसे नीचे यह भी लिखा है, 'आइए हम सब भारत को जोड़ें' और इस तस्वीर में इशारा राजस्थान में गहलोत और पायलट को जोड़ने की तरफ भी माना जा रहा है।

राहुल गांधी ने अपनी पोस्ट में यह लिखा:
'जो कहा, सो किया' राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने जनता से किया अपना एक और वादा निभाया है। प्रदेश में चल रही निशुल्क दवा योजना में 824 और दवाइओं को शामिल किया गया है। राजस्थान देश का पहला ऐसा राज्य बना जहां लगभग 1795 दवाइयां बिल्कुल मुफ्त मिल रही हैं। इनमें से कई महंगी जीवनरक्षक दवाइयां भी मुफ्त मिलेंगी, जिससे लाखों लोगों की जिंदगी बचेगी। कांग्रेस सरकार, राजस्थान की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा लक्ष्य जनता के जीवन को बेहतर बनाना है। सभी अस्पतालों में मुफ्त में अच्छा इलाज, जांच, दवाइयां उपलब्ध करा कर अमीर और गरीब के बीच की गहरी खाई को कम करना हमारी प्राथमिकता है। कांग्रेस पार्टी ऐसा हिंदुस्तान चाहती है जहां सब बराबर हों, सबको सामान अधिकार, अच्छा जीवन, अच्छी सुविधाएं मिले, ताकि हमारा देश तरक्की कर सके। आइए, हम सब मिल कर भारत जोड़ें।

पदार्पण मैच में प्लेयर ऑफ़ द मैच का खतिाब जीतने वाले छठे भारतीय पुरुष खिलाड़ी बने रवि बिश्नोई, कप्तान रोहित ने की तारीफ
कोलकाता। राजस्थान से युवा क्रिकेटर रवि बिश्नोई ने अपने पहले ही मैच में प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीतकर प्रदेश का नाम रौशन किया है, इसी के साथ युवा लेग स्पिनर रवि बिश्नोई अपने पदार्पण मैच में प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीतने वाले छठे भारतीय पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं। रवि ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ बुधवार को पहले टी 20 में चार ओवर में 17 रन पर दो विकेट लेकर यह उपलब्धि हासिल की।

ये खिलाड़ी इस प्रकार हैं :
मोहित शर्मा बनाम जिम्बाब्वे, 2013 (वनडे)
पृथ्वी शॉ बनाम वेस्टइंडीज, 2018 (टेस्ट)
नवदीप सैनी बनाम वेस्टइंडीज, 2019 (टी20)
इशान किशन बनाम इंग्लैंड, 2021 (टी20)
रवि  बिश्नोई एक अच्छी प्रतिभा है :रोहित

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने वेस्ट इंडीज से पहला टी 20 छह विकेट से जीतने के बाद कहा कि हां, मैच बीच में फंस गया था, लेकिन अंत में हम जीत गए। यह अच्छी बात है। हमने अच्छी गेंदबाजी की और उन्हें कम स्कोर पर रोका। रोहित ने बुधवार को मैच के बाद कहा कि बल्लेबाजी में बीच में जरूर थोड़ी सी चूक हुई। रवि बिश्नोई एक अच्छे टैलेंट हैं और उनमें विविधता है। वह पॉवरप्ले से लेकर अंत तक अच्छी गेंदबाजी कर सकते हैं। उन्होंने पहले मैच में अच्छी गेंदबाजी की। हमने श्रेयस से बात की है कि हमें एक ऐसे बल्लेबाज की आवश्यकता है, जो थोड़ी गेंदबाजी भी कर ले और वह इसे समझते भी हैं। टीम में अच्छे खिलाड़ी हैं और यह अच्छी प्रतिस्पर्धा है कि हमें अच्छे खिलाड़यिों को भी बाहर रखना पड़ रहा है।