ahmedabad - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अमित शाह ने किया 'मोबाइल ब्लड कलेक्शन वैन' और 'नियोनेटल वेंटिलेटर का लोकार्पण, ब्लड कलेक्शन का प्रोसेस होगा आसान
अहमदाबाद। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुजरात में अहमदाबाद के सोला सिविल में अत्याधुनिक मोबाइल ब्लड कलेक्शन वैन और नियोनेटल वेंटिलेटर का मंगलवार को लोकार्पण किया।

अमित शाह की सांसद ग्रांट से मिली यह मोबाइल ब्लड कलेक्शन वैन मॉडर्न मेडिकल टेक्नोलॉजी से लैस है। इस वैन के जरिए शहर के दूर-दराज और जरूरतमंद इलाकों में ब्लड डोनेशन कैंप लगाये जा सकेंगे। जिससे ब्लड कलेक्शन का प्रोसेस आसान हो जाएगा और इमरजेंसी में ब्लड की जरूरत जल्दी पूरी हो सकेगी।

बच्चों की सेहत का खास ध्यान रखते हुए, हॉस्पिटल को एक (नियोनेटल) वेंटिलेटर भी डोनेट किया गया। यह वेंटिलेटर बहुत गंभीर हालत में नवजात बच्चों को तुरंत जान बचाने वाला इलाज देने में सहायक साबित होगा। यह नयी सुविधाएं गुजरात की हेल्थ सर्विसेज को और ज्यादा आसान और मजबूत बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्धता को दर्शती है। अत्याधुनिक साधन लगने से आम लोगों को उनके दरवाजे पर ही सबसे अच्छा इलाज मिलेगा।

नोएडा के बाद अहमदाबाद में 12 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बम निरोधक दस्ता और पुलिस टीम मौके पर मौजूद
अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद में 12 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है जिससे वहां अफरा तरी मच गयी। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि अहमदाबाद शहर के 12 स्कूलों को ईमेल से बम से उड़ाने की धमकी मिली है।

सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ते और पुलिस की अन्य टीमों ने सकूल परिसरों की तलाशी शुरू कर दी। अब तक वहां कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। मामले दर्ज करके आवश्यक कार्रवाई जारी है।

उल्लेखनीय है कि गांधीनगर और अहमदाबाद के कुछ स्कूलों को ऐसे ही ईमेल से धमकियां मिली थी लेकिन तब भी उन स्कूलों में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला था।

गुजरात में रेलवे अवसंरचना का तीव्र विकास, परियोजनाओं में ऐतिहासिक प्रगति
अहमदाबाद। गुजरात में रेलवे अवसंरचना के विकास कार्य अभूतपूर्व गति से आगे बढ़ रहे हैं। वर्ष 2014 से पूर्व जहां वार्षिक पूंजीगत व्यय लगभग 539 करोड़ था, वहीं वर्तमान में यह बढ़कर 17,155 करोड़ तक पहुंच गया है, जो लगभग 29 गुना वृद्धि को दर्शाता है। वर्तमान में राज्य में चल रही बुलेट ट्रेन, डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर तथा अन्य प्रमुख रेलवे परियोजनाओं सहित कुल निवेश लगभग 1,28,000 करोड़ का है। मण्डल रेल प्रबंधक वेद प्रकाश ने प्रेस कोन्फ्रेंस के माध्यम से विस्तृत जानकारी देते हुए बताया की - ट्रैक निर्माण एवं मल्टी-ट्रैकिंग राज्य में 38 ट्रैक निर्माण/मल्टी-ट्रैकिंग परियोजनाएं प्रगति पर हैं, जो 2,987 किलोमीटर में फैली हुई हैं और जिनकी कुल लागत 41,686 करोड़ है।

हाल ही में स्वीकृत प्रमुख परियोजनाएं

पश्चिम रेलवे के गुजरात राज्य के कच्छ जिले में दो महत्वपूर्ण नई रेल लाइन देशलपर-हाजीपीर-लूना (81.771 किमी) एवं वायोर-लखपत (62.686 किमी) नई ब्रॉडगेज रेल लाइन परियोजनाओं को केंद्रीय मंत्री मण्डल ने स्वीकृति प्रदान की है और भुज-नलिया रेल लाइन का वायोर तक विस्तार एवं नलिया-जखाऊ पोर्ट नई रेल लाइन लगभग 194 किमी रु.3375 करोड़ की लागत से बनाई जाएंगी। सीमावर्ती एवं तटीय क्षेत्रों में रेल संपर्क को सुदृढ़ करने, औद्योगिक विकास को प्रोत्साहन देने तथा सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण अवसंरचना को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होंगी।  नलिया-जखाऊ पोर्ट (24.88 किमी) नई ब्रॉडगेज रेल लाइन, यह रेल लाइन भुज-नलिया खंड के नलिया स्टेशन से प्रारंभ होकर जखाऊ बंदरगाह तक जाएगी।

आरओबी/आरयूबी (लेवल क्रॉसिंग उन्मूलन)

लेवल क्रॉसिंग हटाने हेतु 378 रोड ओवर ब्रिज/रोड अंडर ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है, जिससे सड़क यातायात एवं आपातकालीन सेवाओं को निर्बाध सुविधा मिलेगी। इन कार्यों पर लगभग 10,000 करोड़ की लागत आएगी।

अमृत भारत स्टेशन योजना

राज्य में 87 अमृत स्टेशनों पर पुनर्विकास कार्य प्रगति पर है, जिनमें से 18 स्टेशनों का उद्घाटन माननीय प्रधानमंत्री द्वारा किया जा चुका है।

कवच (स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली)

कुल 1,758 किलोमीटर में कवच प्रणाली का कार्य प्रगति पर।
दिल्ली-अहमदाबाद खंड पर भौतिक कार्य पूर्ण।
पालनपुर-सामाखियाली-गांधीधाम (लगभग 300 किमी) खंड के लिए भी निविदा जारी।
अहमदाबाद-गेरतपुर (13.42 किमी) खंड कवच से सुसज्जित हो चुका है।
कवच प्रणाली के प्रमुख घटक-ट्रैकसाइड कार्ड रीडर, कम्युनिकेशन टावर, ऑप्टिकल फाइबर केबल, स्टेशन कवच एवं इंजन कवच-एसआईएल-4 स्तर की अत्याधुनिक तकनीक पर आधारित हैं, जिन्हें भारतीय इंजीनियरों द्वारा विकसित किया गया है।

अन्य प्रमुख परियोजनाएं

तारंगा हिल-आबू रोड, दाहोद-इंदौर, छोटा उदयपुर-धार, भीमनाथ-धोलेरा लॉजिस्टिक हब, नलिया-जखाऊ पोर्ट, मोडासा-शामलाजी, मियागाम-सोमलाया गेज परिवर्तन, अड्राज मोटी-विजापुर, खिजड़िया-अमरेली, समनी-जंबूसर, समालया-तिंबा-नडियाद-पेटलाद, पेटलाद-भद्रण, मियागाम-मालसर सहित कुल लगभग 22 परियोजनाएं प्रगति पर हैं।

अहमदाबाद रेलवे स्टेशन पुनर्विकास

अहमदाबाद स्टेशन के पुनर्विकास के अंतर्गत दक्षिण फुट ओवर ब्रिज के 42 मीटर स्पान का लॉन्चिंग कार्य 18 घंटों में 16 चालू लाइनों के ऊपर सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया। 140 मीट्रिक टन एआरटी क्रेन की सहायता से प्रत्येक 42 मीटर, लगभग 25 टन वजनी स्टील गर्डर का सुरक्षित लॉन्चिंग कर उत्कृष्ट इंजीनियरिंग एवं अंतर-विभागीय समन्वय का उदाहरण प्रस्तुत किया गया। स्टेशन पर 17 एकड़ का रूफ प्लाजा, प्लेटफॉर्म 8 से 11 तक कार्य पूर्ण, 16 मंजिला साउथ प्लाजा भवन का निर्माण प्रगति पर, एलिवेटेड रोड का लगभग 65% कार्य पूर्ण हो चुका है। प्रतिदिन का यात्री फुटफॉल लगभग 1.03 लाख है। पश्चिम रेलवे द्वारा गुजरात में चल रहे ये समस्त कार्य आधुनिक, सुरक्षित एवं विश्वस्तरीय रेल अवसंरचना के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं, जिनसे राज्य के आर्थिक विकास, यात्री सुविधा एवं लॉजिस्टिक क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

भविष्य की योजनाएं

अहमदाबाद से चलने वाली ट्रेनों की संख्या वर्तमान से तीन गुना करने का लक्ष्य।
साबरमती में वंदे भारत ट्रेनों के लिए दो चरणों में डिपो स्वीकृत।
वटवा में 10 पिट लाइन एवं 20 स्टेबलिंग लाइन वाला मेगा कोचिंग डिपो, जिससे लगभग 150 ट्रेनों का संचालन संभव होगा।
अहमदाबाद-पालनपुर, अहमदाबाद-सूरत, अहमदाबाद-सामाखियाली, पालनपुर-सामाखियाली सहित कई खंडों पर फोर-लेनिंग हेतु सर्वे।
नया स्टेशन गोपालपुर विकसित किया जाएगा, जिससे गांधीनगर से भुज की ओर ट्रेनों का संचालन बिना रिवर्सल संभव होगा और यात्रा समय में लगभग एक घंटे की बचत होगी।

फ्रेडरिक मर्ज का भारत दौरा: जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने पीएम मोदी के साथ किया साबरमती आश्रम का दौरा, 'अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव' में हुए शामिल
अहमदाबाद। भारत की दो दिन की यात्रा पर देर रात यहां पहुंचे जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने सोमवार सुबह यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ साबरमती आश्रम का दौरा किया। प्रधानमंत्री मोदी ने साबरमती आश्रम में श्री मर्ज का स्वागत किया। इसके बाद दोनों नेताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। मर्ज ने आश्रम में पीएम मोदी के साथ बापू की तस्वीर पर माल्यार्पण भी किया। पीएम मोदी ने उन्हें आश्रम का दौरा कराया और इसके महत्व के बारे में जानकारी दी।

इसके बाद में मर्ज ने आगंतुक पुस्तिका में एक संदेश भी लिखा। दोनों नेताओं का प्रतिनिधिमंडल स्तर की (एजेंसी) में हिस्सा लेने का कार्यक्रम है। इससे पहले मर्ज देर रात आधिकारिक यात्रा पर गुजरात पहुंचे, जहां अहमदाबाद हवाई अड्डे पर गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। यह जर्मन चांसलर की भारत की पहली आधिकारिक यात्रा है।

इसके बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज सोमवार को गुजरात के अहमदाबाद में साबरमती रिवरफ्रंट पर आयोजित 'अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव-2026' में शामिल हुए। पीएम मोदी और मर्ज ने इस अवसर पर पतंग उड़ाने का आनंद भी लिया। हर साल की तरह इस वर्ष भी अहमदाबाद के साबरमती रिवरफ्रंट पर 'अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव-2026' का आयोजन किया गया है। प्रशासन ने पतंग महोत्सव को भव्य बनाने के लिए विशेष आयोजन किए हैं। इस महोत्सव में दुनियाभर के 30 से अधिक देशों के 150 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय पतंगबाज अपनी अनोखी पतंगों के साथ भाग ले रहे हैं जिसमें गुजरात और भारत के विभिन्न राज्यों के पतंगबाज भी अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे हैं। गणमान्य व्यक्तियों के लिए  विशाल और कई अत्यंत आकर्षक मंच तैयार किए गए है।

'अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव में देश-विदेश की विशालकाय और अनोखे आकार की पतंगें आसमान में आकर्षण का केंद्र बनी हुयी हैं। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों और गुजराती हस्तशिल्प, फूड स्टॉल का भी आयोजन किया गया है। महोत्सव का आयोजन 11 जनवरी से 14 जनवरी के दौरान किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने आज यहां जर्मनी के चांसलर का स्वागत किया और दोनों नेताओं ने रिवरफ्रंट पर पतंग महोत्सव का आनंद लिया। रिवरफ्रंट क्षेत्र तथा अहमदाबाद शहर में कड़ा पुलिस बंदोबस्त और अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था की गयी है।

दिल्ली के बाद गुजरात के 3 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, स्कूलों की जांच जारी
गुजरात। पहले दिल्ली और अब आज गुजरात के अहदाबाद में करीब 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बताया जा रहा है कि इन तीनों स्कूलों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। जिसके बाद स्कूल प्रशासन इसकी शिकायत पुलिस को और सूचना पाकर पुलिस की टीमें तीनों स्कूलों में पहुंच चुकी है। पुलिस ने सबसे पहले स्कूलों को खाली करवाया।

इस मामलें के बारे में जानकारी देते हुए अहमदाबाद क्राइम ब्रांच के संयुक्त पुलिस आयुक्त शरद सिंघल ने बताया कि जैसे ही हमें बम की सूचना मिली तो हमने सबसे पहले स्कूलों को खाली करवाया और वहां पर जांच की कार्रवाई शुरू की। फिलहाल, अभी तक ऐसी कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया अहमदाबाद मण्डल का दौरा : वडनगर स्टेशन, हाई स्पीड रेलवे साबरमती स्टेशन और डिपो का किया निरीक्षण
अहमदाबाद। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मण्डल का दौरा किया। महेसाणा में आयोजित वाइब्रेंट गुजरात रीजनल समिट में भाग लिया। रेल मंत्री ने वाइब्रेंट गुजरात रीजनल समिट के दौरान अपने उद्बोधन में कहा कि रेलवे हमारे देश की लाइफ लाइन है। लॉजिस्टिक्स कॉस्ट को कम करने और ग्रीन लॉजिस्टिक्स का सबसे बड़ा माध्यम है। गुजरात में फ्रेट कॉरिडोर का काम पूरा हो गया है और उसका बहुत लाभ देश को मिल रहा है। जहां किसी कंटेनर ट्रेन को आने में 30-30 घंटे लगते थे, आज वहां 10-11 घंटे में कंटेनर ट्रेन पहुंच जाती है। फ्रेट कॉरिडोर पर डेली करीब-करीब 400 गाड़ियां चल रही हैं तथा पिछले 11 वर्षो में गुजरात में 2764 किमी रेलवे ट्रैक बने हैं, जो डेनमार्क के कुल रेल नेटवर्क के बराबर ट्रैक गुजरात में 11 वर्षो में बने। गुजरात में रेलवे का इन्वेस्टमेंट 1 लाख 46 हजार करोड़ है।

वाइब्रेंट गुजरात रीजनल समिट के दौरान गुजरात में मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी और लॉजिस्टिक्स अवसंरचना को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से कुल 12 हजार 877.35 करोड़ के दो महत्वपूर्ण रणनीतिक साझेदारी समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए। पहला समझौता भारतीय रेल (पश्चिम रेलवे अहमदाबाद मण्डल) और उद्योग आयुक्तालय, गुजरात सरकार के बीच हुआ। इसका मुख्य उद्देश्य राज्य में लॉजिस्टिक्स अवसंरचना और औद्योगिक विकास को प्रोत्साहित करना है। इस समझौते के तहत रेलवे और गैर-रेलवे भूमि पर गति शक्ति मल्टीकागार्े टर्मिनल, मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क और एकीकृत लॉजिस्टिक्स एवं औद्योगिक पार्क विकसित किए जाएंगे। ये परियोजनाएं गुजरात इंटीग्रेटेड लॉजिस्टिक्स मास्टर प्लान और सिटी लॉजिस्टिक्स प्लान्स के अनुरूप होंगी। इसके अलावा माल परिवहन से संबंधित डेटा का नियमित आदान-प्रदान गुजरात लॉजिस्टिक्स डैशबोर्ड के माध्यम से किया जाएगा, जिससे राज्य में लॉजिस्टिक्स और औद्योगिक निर्णय और भी सटीक और प्रभावी बन सकेंगे। दूसरा समझौता भारतीय रेल और गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम के बीच हुआ। इसके तहत राज्य के प्रमुख 87 रेलवे स्टेशनों को मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब के रूप में विकसित किया जाएगा। इन हब्स में रेल और बस सेवाओं का एकीकृत संचालन होगा, जिससे यात्रियों को निर्बाध, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित होगी। इन हब्स में आधुनिक सुविधाएं, लॉजिस्टिक्स समन्वय केंद्र और यात्री सेवाओं का समेकन होगा, जिससे राज्य में आवागमन और माल परिवहन दोनों में तेजी और दक्षता आएगी।

अपने दौरे के दौरान वैष्णव ने वडनगर स्टेशन का भी निरीक्षण किया, जहां उन्होंने यात्री सुविधाओं का बारीकी से अवलोकन किया तथा इस स्टेशन के पुनर्विकास के बारे में चर्चा की। रेल मंत्री ने साबरमती रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कायोंर् का निरीक्षण किया एवं स्टेशन के मॉडल का अवलोकन किया तथा साबरमती हाई स्पीड रेल स्टेशन एवं हाई स्पीड रेल डिपो का विस्तृत निरीक्षण किया और मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल परियोजना की प्रगति की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान रेल मंत्री के साथ विवेक कुमार गुप्ता, महाप्रबंधक, पश्चिम रेलवे वेद प्रकाश, मंडल रेल प्रबंधक, अहमदाबाद, प्रमुखाध्यक्ष पश्चिम रेलवे मुख्यालय एवं अहमदाबाद मंडल के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

बांग्लादेश में अहमदाबाद जैसा हादसा : ढाका में स्कूल पर गिरा वायुसेना का विमान, पायलट सहित 20 की मौत, 164 घायल
ढाका। बांग्लादेश की राजधानी ढाका स्थित एक स्कूल भवन से वायुसेना के एक प्रशिक्षण विमान के दुर्घटनाग्रस्त होकर टकराने से सोमवार को कम से कम 20 लोगों की मौत हो गयी और 164 अन्य घायल हो गए। यह विमान चीन का बना हुआ था।  बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार हादसे की तस्वीरों में स्पष्ट है कि ढाका के उत्तरी उपनगर उत्तरा स्थित माइलस्टोन स्कूल एंड कॉलेज के दो मंजिला इमारत से विमान के टकराने के बाद भीषण आग लग गई। तस्वीरों में इमारत से घना धुआं निकलते दिखाई दे रहा है।

बांग्लादेश के सशस्त्र बलों ने फेसबुक पर एक बयान में कहा कि स्थानीय समयानुसार अपराह्न 1:00 बजे के बाद प्रशिक्षण अभ्यास के लिए उड़ान भरने के बाद एफ-7 जेट में यांत्रिक खराबी आ गई। वायुसेना ने बताया कि मृतकों में पायलट भी शामिल है। नेशनल इंस्टीट््यूट आॅफ बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी के एक डॉक्टर ने बताया कि बच्चों और वयस्कों सहित 50 से ज्यादा लोगों को जख्मी हालत में अस्पताल भर्ती कराया गया है।

मैंने विमान को इमारत से टकराते देखा
कॉलेज के शिक्षक रेजाउल इस्लाम ने बताया कि उन्होंने विमान को इमारत से टकराते देखा। एक अन्य शिक्षक मसूद तारिक ने मीडिया को बताया कि उन्होंने विस्फोट की आवाज सुनी। उन्होंने कहा कि जब मैंने पीछे मुड़कर देखा, तो मुझे केवल आग और धुआं दिखाई दिया। यहां कई अभिभावक और बच्चे थे। एक छात्र ने कहा कि उसने विमान को इमारत से टकराते देखा।

पायलट विमान को कम आबादी वाले इलाके में ले जाने की कोशिश कर रहे थे
उधर, सशस्त्र बलों के बयान में कहा गया है कि पायलट फ्लाइट लेफ्टिनेंट मोहम्मद तौकीर इस्लाम यांत्रिक खराबी के बाद विमान को कम आबादी वाले इलाके में ले जाने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने राजधानी में एक वायुसेना अड्डे से दुर्घटना से थोड़ी देर पहले उड़ान भरी थी। उन्होंने बताया कि घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जबकि आपातकालीन दल घटनास्थल पर बचाव अभियान चला रहे हैं। बयान में गया है कि घटना की जांच के लिए समिति गति कर दी गयी है।

एक दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के नेता मुहम्मद यूनुस ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि यह देश के लिए दुख की घड़ी है। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं और संबंधित अस्पतालों सहित सभी अधिकारियों को स्थिति से अत्यंत गंभीरता से निपटने का निर्देश देता हूं। इस घटना को लेकर बांग्लादेश की सरकार ने मंगलवार को एक दिन के राष्टÑीय शोक की घोषणा की है, जिस दिन पूरे देश में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।

भारत-पाक के बीच वनडे वर्ल्ड कप का महामुकाबला आज अहमदाबाद में, प्रसारण दोपहर 2 बजे से
अहमदाबाद। चिरप्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ विश्व कप में लगातार आठवीं जीत के लिए शनिवार को रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम यहां नरेन्द्र मोदी स्टेडियम पर उतरेगी तो उसके कंधों पर मैदान पर मौजूद करीब एक लाख दर्शकों के साथ ही टीवी और मोबाइल स्क्रीन से चिपके करोड़ों प्रशंसकों की उम्मीदों का बोझ भी होगा। इस महा मुकाबले के चश्मदीद बनने के लिए क्रिकेट के दीवाने अहमदाबाद के होटल, रेस्तरां, गेस्ट हाउसों में जम चुके हैं। एक दिवसीय मुकाबलों की बात की जाए तो पाकिस्तान के पक्ष में भारत की तुलना में ज्यादा जीत आई हैं मगर विश्व कप में पाकिस्तान को भारत के खिलाफ अब तक हार का ही सामना करना पड़ा है।

बड़े टूर्नामेंट में होने वाले दवाब में पाकिस्तान की टीम अब तक बिखरी नजर आई है। भारत और पाकिस्तान ने मौजूदा विश्व कप में अब तक दो-दो मैचों में जीत हासिल की है जिससे दोनो टीमों के हौसले बुलंद हैं मगर रोहित और बाबर की सेना को अपने अपने देशों के करोड़ों प्रशंसकों की उम्मीदों के दवाब से निपटना होगा।

भारत की ताकत मजबूत बल्लेबाजी
भारत की ताकत उसकी मजबूत बल्लेबाजी से आंकी जाती रही है मगर हाल के वर्षों में भारतीयों ने गेंदबाजी में भी खासा सुधार किया है। मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह की स्विंग के अलावा कुलदीप यादव और रविंद्र जडेजा की फिरकी पाकिस्तान बल्लेबाजी की दशा बिगाड़ सकती है वहीं रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ तूफानी शतक ठोका था।

खेल प्रेमी विराट और अफरीदी की रोमांचक जंग को बेताव- कल के मुकाबले में  क्रिकेट प्रेमी शाहीन शाह अफरीदी और विराट कोहली के बीच रोमांचक जंग देखने को आतुर होंगे। कोहली ने हाल ही में खेले गए एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ शतकीय पारी खेली थी।

विश्व कप 2023 के पहले मैच में उन्होंने आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ 85 और अफगानिस्तान के खिलाफ 55 नाबाद रन बनाये थे। इशान किशन कप्तान के साथ पारी की शुरूआत कर सकते हैं जबकि के एल राहुल और शार्दुल ठाकुर को बीच के ओवरों में रन गति को बढाने की जिम्मेदारी होगी।

जयपुर में मौसम खराब, फ्लाइट अहमदाबाद डाइवर्ट, चार फ्लाइटों का संचालन रद्द
जयपुर। जयपुर एयरपोर्ट पर मौसम खराब होने के चलते फ्लाइट को अहमदाबाद एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट किया गया। इस फ्लाइट में सचिन पायलट भी सवार थे। इंडिगो की फ्लाइट दिल्ली से रात 9.55 बजे जयपुर आई थी। यहां मौसम खराब होने के कारण एटीसी ने विमान को लैंड करने की अनुमति नहीं दी। इस पर विमान करीब एक घंटे तक हवा में चक्कर लगाता रहा। इसके बाद विमान को अहमदाबाद के लिए डायवर्ट किया गया। मौसम सुधारने के बाद फ्लाइट रात 2.45 बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंची।इसी प्रकार स्पाइसजेट की वाराणसी से जयपुर, इंडिगो के दिल्ली से जयपुर, स्पाइसजेट की सूरत से जयपुर फ्लाइट अहमदाबाद के लिए डायवर्ट हुई। मौसम सही होने के बाद रात करीब 3 बजे यह फ्लाइट जयपुर पहुंची।

चार फ्लाइटों का संचालन रद्द
जयपुर एयरपोर्ट से जाने वाली 4 फ्लाइटों का संचालन मंगलवार को रद्द रहा। मंगलवार को एयर एशिया की सुबह 10:25 बजे मुंबई, दोपहर 12:30 बजे चेन्नई, शाम 5:45 बजे हैदराबाद और रात 11:50 बजे दिल्ली जाने वाली फ्लाइट का संचालन रहा। एयरलाइन कंपनी ने इसके पीछे यात्रीभार कम होना बताया है।

अहमदाबाद ब्लास्ट के दोषियों में तीन कोटा के भी, मेडिकल स्टोर और नाश्ते की दुकान चलाते-चलाते बन गए आतंकी, मरते दम तक जेल में रहेंगे
कोटा। अहमदाबाद में 26 जुलाई 2008 को हुए सीरियल ब्लास्ट मामले के दोषियों को शुक्रवार को सजा सुनाई गई। 38 दोषियों को फांसी और 11 को उम्र कैद की सजा सुनाई गई है। इनमें कोटा के तीन युवक भी शामिल थे। इन्हें उम्र कैद की सजा मिली है।

दरअसल, साल 2008 में हुए ब्लास्ट के तार कोटा से भी जुड़े थे। शहर के आम लोगों के बीच रह रहे ये तीन आतंकी थे इमरान, अतीकुर रहमान और मेहंदी हसन अंसारी। अदालत ने तीनों को आखिरी सांस तक जेल में रहने की सजा सुनाई है।जानकारी मे पता चला कि इन आरोपियों में एक कोटा के किशोरपुरा इलाके का रहने वाला, दूसरा घंटाघर इलाके का तथा तीसरा नांता का रहने वाला है। जब उनके परिवार से बात करनी चाही तो कोई कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं हुआ। सभी इस मामले से दूर रहना चाहते हैं।

सूत्रों के मुताबिक इमरान पकड़े जाने से पहले पाटनपोल में मेडिकल स्टोर चलाता था। इस दौरान ही वो सिमी से संपर्क में आया। उसके परिवार में मां-पिता और भाई है। पिता सरकारी नौकरी में थे। जयपुर ब्लास्ट के तार भी इमरान से जुड़े थे। दरअसल, जयपुर में पकड़े गए एक आतंकी से इमरान का इनपुट मिला था। इसके बाद किशोरपुरा से उसे पकड़ा था।

अंसारी अस्पताल के सामने लगाता था दुकान
दूसरा आतंकी मेहंदी हसन अंसारी नयापुरा में जेके लोन अस्पताल के सामने नाश्ते की दुकान लगाता था। सिमी के संपर्क में कैसे आया, इसका जवाब उसके परिवार के पास भी नहीं था। परिजनों ने बताया कि पुलिस ने सिमी से लिंक के चलते पकड़ा था। बाद में ब्लास्ट केस में इन्वॉल्वमेंट निकला। वहीं, अतीकुर रहमान को नांता इलाके से पकड़ा गया था।

कोटा में पहले भी पकड़े जा चुके हैं आतंकी
यह पहली बार नहीं था कि कोटा से आतंकी पकड़े गए। सिमी संगठन से लिंक के कई मामले सामने आ चुके हैं। अगस्त 2008 में कोटा से तीन, बारां से 3 लोगों को पकड़ा गया। इनमें पिता-पुत्र भी शामिल थे। इशाक और उसके बेटे सलीम सहित इन तीनों पर जयपुर धमाकों के आरोपी सलीम को रुकवाने का आरोप था। 2008 में ही मुनव्वर नाम के युवक को पकड़ा था। जिस पर धमाकों के मुख्य आरोपी साजिश मंसूरी को पनाह देने का आरोप था। 2014 में कोटा के इंद्र विहार से एक और सिमी कार्यकर्ता को पकड़ा गया। वह पढ़ाई की आड़ में सिमी नेटवर्क को फैला रहा था।  पिछले साल सितंबर में कोटा रेलवे स्टेशन से जान मोहम्मद नाम के आतंकी को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा था।

2008 अहमदाबाद ब्लास्ट केस में सजा का ऐलान, 38 दोषियों को फांसी की सजा सुनाई
अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद शहर में 26 जुलाई, 2008 को हुए शृंखलाबद्ध आतंकी धमाकों के मामले में एक विशेष अदालत ने शुक्रवार को इसके 49 आरोपियों में से 38 को फांसी और शेष 11 को उम्रकैद (मरने तक जेल में रहने) की सजा सुनाई। विशेष जज एआर पटेल की अदालत ने गत आठ फरवरी को इस मामले के कुल 79 में 49 आरोपियों को दोषी करार दिया था और अन्य 28 को बरी कर दिया था। एक अन्य की सुनवाई के दौरान मौत हो चुकी है।

प्रत्येक पर दो लाख 85 हजार रुपए का जुर्माना
अदालत ने आज इस मामले में सजा सुनने के दौरान  49 दोषसिद्ध आरोपियों में से 48 पर दो लाख 85 हजार रुपए (प्रत्येक) का जुर्माना भी लगाया। अदालत ने इस घटना के सभी 56 मृतकों  के लिए एक-एक  लाख रुपए, 240 घायलों में से गम्भीर के लिए 50-50 हजार और हल्के के  लिए 25-25 हजार के मुआवजे का भी प्रावधान किया।

70 मिनट, 20 स्थान, 21 धमाके
26 जुलाई, 2008 को सिविल अस्पताल और एलजी अस्पताल समेत 20 भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर शाम साढ़े छह बजे से मात्र 70 मिनट में ही 20 स्थानों पर 21 धमाके हुए थे जिनमे 56 लोगों की मौत हुई थी और 240 लोग घायल हुए थे। धमाकों में मारे गए लोगों का लगातार 72 घंटे तक पोस्टमार्टम किया गया था। इसके बाद उसी साल 28 से 31 जुलाई के बीच सूरत शहर से 29 वैसे ही बम बरामद हुए थे जैसे अहमदाबाद के धमाकों में इस्तेमाल किए गए थे।

आईएसआई, अंडरवर्ल्ड और आईएम ने रची थी साजिश
गुजरात पुलिस ने मामले में 15 अगस्त, 2008 को पहले 11 लोगों को पकड़ा गया। बाद में अन्य अभियुक्तों की भी गिरफ्तारी हुई थी। जांच के दौरान पता लगा कि इन धमाकों के पीछे पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई, अंडरवर्ल्ड और प्रतिबंधित संगठन सिमी से परिवर्तित हुए इंडियन मुजाहिदीन और अन्य आतंकी संगठनों का हाथ था। इन लोगों ने कथित तौर पर 2002 के गुजरात दंगों का बदला लेने के लिए इस घटना को अंजाम दिया था।

अभी भी आठ की तलाश जारी
इस मामले में सूरत में 15 और अहमदाबाद में 20 शिकायतें दर्ज की गई थीं। देश के अलग-अलग शहरों से कुल 78 लोगों को अरेस्ट किया गया था। ब्लास्ट में शामिल आठ अन्य आरोपियों की तलाश अभी भी जारी है। सीरियल ब्लास्ट का मास्टरमाइंड यासीन भटकल दिल्ली की जेल में, जबकि अब्दुल सुभान उर्फ तौकीर कोचीन की जेल में बंद है।