mind - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जीपीएस के माध्यम से दबोचे मास्टर माइंड सहित चार बदमाश
उदयपुर। पुलिस ने जीपीएस की मदद से अंतरराज्यीय वाहन चोर गैंग के मास्टरमाइंड सहित 4 आरोपियों को पकड़ा है। सवीना पुलिस ने चोरी की 20 बाइक और 1 कार को भी बरामद किया है। इनमें 8 बुलेट बाइक भी शामिल हैं। शौक-मौज में आरोपी लाखों रुपए की बुलेट को मिनटों में पार कर 30 हजार रुपए में बेच देते थे।

एसपी मनोज चौधरी ने बताया कि 12 जून को सवीना थाने में एक बाइक चोरी का ऐसा मामला दर्ज हुआ जिसमें जीपीएस सिस्टम लगा था। मामला दर्ज होने के बाद से एक्टिव जीपीएस की मदद से पुलिस वाहन चोर तक पहुंची। इसके बाद कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए अंतरराज्यीय वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश किया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की 20 बाइक और एक कार भी बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी शोयब पुत्र मोहम्मद शरीफ, अहमद पुत्र नसीम अख्तर निवासी नया मोहल्ला, नाथद्वारा, रसीद उर्फ जीमल पुत्र आमीन निवासी नई ईरास, भीलवाड़ा व यमुनेश उर्फ राहुल पुत्र रामचंद्र निवासी भारजी का खेड़ा, मांडलगढ़ भीलवाड़ा को गिरफ्तार किया। ये आरोपी पूर्व में भी वाहन चोरी, हत्या और अन्य प्रकरण में गिरफ्तार हो चुके हैं। गिरोह के सदस्यों ने उदयपुर, भीलवाड़ा और राजसमंद में चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। चोरी हुई एक बाइक में जीपीएस लगा हुआ था और पुलिस ने सबसे पहले उसी बाइक को बरामद किया और फिर कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए पूरी गैंग का पकड़ा।

जब्त वाहनों की औसतन कीमत 30 लाख रुपए हैं। ऐसे में महज 2 हजार रुपए के जीपीएस सिस्टम ने 30 लाख रुपए कीमत के चोरी किए गए वाहनों तक पुलिस को पहुंचने में मदद की है। आरोपी इतने शातिर थे कि महज कुछ मिनटों में मौका पाकर बुलेट का भी हैंडल लॉक तोड़ लेते थे। इसके बाद कुछ दिन उसे अपने पास रखकर महज 25 से 30 हजार रुपए में बेच देते। आरोपी शराब पीने के शौकीन हैं। पेशे से मैकेनिक और ड्राइवर रह चुके ये बदमाश शौक-मौज के लिए पैसे की जरूरत होने पर वाहन चोरी करते थे।

अंतरराज्यीय ठगी के आईआईटी मास्टर माइंड समेत दो गिरफ्तार
जयपुर। करधनी थाना पुलिस ने पूरे देश में करीब पांच हजार लोगों से 50 से 60 करोड़ रुपए ठगने वाले अंतरराज्यीय ठगी के आईआईटी मास्टर माइंड समेत दो ठगों को गिरफ्तार किया है। इन ठगों ने चार अलग-अलग नाम से कम्पनी बनाई और चेन सिस्टम से लोगों को प्रलोभन देकर ग्राहक बना ठगते थे। इन्होंने करधनी थाना इलाके में करीब 600 लोगों से करीब एक करोड़ 65 लाख रुपए ठगे हैं। ये गरीब और मध्यम परिवार के लोगों को टारगेट बनाते हैं। इन्होंने तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, अंडमान, विशाखापट्टनम व राजस्थान में ठगी का जाल फैलाया था। गिरफ्तार जयंत विश्वास माधापुर हैदराबाद तेलंगाना और गजेन्द्र सिंह यादव सेफरा गवार खेतड़ी झुंझुनूं हाल गोविन्दपुरा करधनी का रहने वाला है।   पुलिस उपायुक्त पश्चिम ऋचा तोमर ने बताया कि 22 फरवरी, 2022 को विनोद कंवर निवासी गोविन्दपुरा कालवाड़ रोड झोटवाड़ा ने रिपोर्ट दी कि मेरे सामने कॉलोनी में गजेन्द्र सिंह व उसकी पत्नी सुमन देवी रहते थे। इन्होंने अपने घर के ऊपर मेटलॉइड्स टेक्नॉलोजी प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी खोल रखी है। इसका हैड आॅफिस हैदराबाद में है। इसके निदेशक जयंत विश्वास, मौसमी विश्वास हैं। इन लोगों ने कॉलोनी के लोगों को 25 दिन में 40 प्रतिशत अतिरिक्त लाभ देकर हर आईडी के 26500 रुपए जमा कराने पर 25 दिन में 35 हजार रुपए देने का लालच दिया तथा 623 लोगों से एक करोड़ 65 लाख 9500 रुपए फोन पे, नकद और चैक से लेकर फरार हो गए। इस रिपोर्ट पर पुलिस ने जांच की तो सामने आया कि कम्पनी का मुख्य आरोपी जयंत इसी तरह ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार हुआ है और हाल में वह सागारेड्डी हैदराबाद जेल में है। इसे जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया गया। वहीं इसके साथी अभियुक्त गजेन्द्र सिंह यादव को मुरलीपुरा से पकड़ लिया। इनसे कम्पनी का रिकॉर्ड, कम्प्यूटर, रुपए गिनने की मशीन, ठगी के दस्तावेज बरामद किए। इनके खिलाफ करधनी थाने में छह मामले दर्ज हैं।

महाशिवरात्रि विशेष: भगवान शिव और माता पार्वती की विधिवत पूजा के लिए इन बातों का रखें खास ध्यान
महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की विधिवत पूजा की जाती है। भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए उनकी प्रिय चीजें पूजा के समय उन्हें भेंट करनी चाहिए। वहीं कुछ ऐसी भी चीजें हैं जिसे भगवान भोलेनाथ की पूजा करते भूलकर भी अर्पित नहीं करना चाहिए। महाशिवरात्रि पर किसी बड़े पात्र में धातु से बने शिवलिंग या मिट्टी से बने शिवलिंग की स्थापना करें। ध्यान रखें, महाशिवरात्रि के दिन चार पहर की शिव पूजा करनी चाहिए। शिव पूजा में सबसे पहले मिट्टी के पात्र में पानी भरकर, ऊपर से बेलपत्र, धतूरे के पुष्प, चावल आदि एक साथ डालकर शिवलिंग पर चढ़ायें।महाशिवरात्रि के दिन व रात में शिवपुराण का पाठ करना या सुनना चाहिए।सूर्योदय से पहले ही उत्तर-पूर्व दिशा में पूजन-आरती की तैयारी कर लें।
कोई सामग्री उपलब्ध न होने पर केवल शुद्ध ताजा जल शिवजी को अर्पित करने पर प्रसन्न हो जाते हैं। इस दिन व्रत-उपवास रखकर बेलपत्र-जल से शिव की पूजा-अर्चना करके जौ, तिल, खीर और बेलपत्र का हवन करने से समस्त मनोकामना पूर्ण हो जाती हैं।

व्रत नियम
.    महाशिवरात्रि के दिन चावल, गेहूं आदि से बनी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।
.    इस दिन मांस-मदिरा से दूर रहना चाहिए।
.    महाशिवरात्रि के दिन बेसन, मैदा आदि से बनी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।
.    महाशिवरात्रि का व्रत रखने वाले व्रती को दिन में नहीं सोना चाहिए। मान्यता है कि दिन में सोने से व्रत का फल नहीं मिलता है।
.    वाद-विवाद से बचना चाहिए।
.    कटु शब्दों का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
.    चाय, फल और दूध आदि का सेवन किया जा सकता है।
.    साबुदाने की खिचड़ी का सेवन किया जा सकता है।

प्रताप विवाद पर सियासत: पूनिया बोले मति भ्रमित हुई, राठौड़ ने कहा कुंठित है मानसिकता, जोशी बोले, 'भाजपा नेता चाहते, वहीं बोले जो उनको सुहाए'
जयपुर। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के महाराणा प्रताप और अकबर के बीच के युद्ध को सत्ता की लड़ाई होने का बयान देने पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया और उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने उनके बयान का विरोध किया है। पूनिया ने कहा है कि उनकी मति भ्रमित हो गई है। वहीं राठौड़ ने इसे उनकी कुंठित मानसिकता करार दिया है। पूनिया ने कहा कि डोटासरा की मति भ्रमित हो गई है। कांग्रेस का मुस्लिम वोटों से मोह छूट नहीं रहा है। प्रताप का अकबर के साथ युद्ध सत्ता संघर्ष नहीं था। राष्ट्रवाद की लड़ाई थी। स्वाभिमान का युद्ध था। देश की अस्मिता की रक्षा का संघर्ष था। इससे पहले भी डोटासरा अकबर को महान बताकर प्रताप का अपमान कर चुके हैं। विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि महाराणा प्रताप और अकबर की लड़ाई संप्रभुता, स्वतंत्रता और स्वाभिमान की लड़ाई थी। प्रताप भारतीय संविधान के आदर्श हैं। वह लड़ाई सत्ता की नहीं थी। राजस्थान की आन बान शान के प्रतीक महाराणा प्रताप के खिलाफ  बार-बार कुंठित मानसिकता का परिचय देना डोटासरा की आदत में शुमार हो गया है।

प्रताप विवाद पर बोले जोशी: भाजपा नेता चाहते, वही बोले जो उनको सुहाए

महाराणा प्रताप पर पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के बयान के बाद भाजपा नेताओं के पलटवार पर कैबिनेट मंत्री महेश जोशी ने प्रतिक्रिया दी है। पीसीसी में मीडिया से बात करते हुए जोशी ने कहा कि महाराणा प्रताप को देश की जनता और देश का पाठ्यक्रम आज भी महान मानता है। अगर किसी विषय पर कोई शैक्षणिक बात कही जाती है तो भाजपा नेताओं की उसे लपकने की आदत हो गई है। विवाद को कभी राजपूत समाज से जोड़कर पेश करते हैं तो कभी कोई और बात को जोड़ देते हैं। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को भाजपा नेताओं ने ताक पर रखा हुआ है। भाजपा में मोदी से लेकर नीचे तक के नेताओं की यही आदत बनी हुई है। भाजपा नेता चाहते हैं कि हम वही बोले जो उनको सुहाए। महाराणा प्रताप के महान होने पर कांग्रेस में किसी ने शंका व्यक्त नहीं की। गोविंद सिंह डोटासरा के बयान के तोड़ मरोड़ कर मायने निकाले जा रहे हैं।