blacklisted - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

उदयपुर निगम में ब्लैकलिस्ट फर्म कोटा निगम में कर रही काम
कोटा। नगर निगम में हर काम संवेदक के माध्यम से करवाने की ऐसी परम्परा चली है कि उसमें यह भी नहीं देखा जा रहा कि कोई फर्म ब्लैकलिस्ट है या नहीं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जिसमें कोटा की एक फर्म को उदयपुर नगर निगम से दो साल के लिए डीबार(ब्लैकलिस्ट) किया गया है। जबकि वही फर्म कोटा नगर निगम में काम कर रही है। केशवपुरा स्थित शांति ट्रेडर्स सिक्यूरिटी लिमिटेड को 5 जुलाई 2022 को उदयपुर नगर निगम से दो साल के लिए डीबार किया गया है। साथ ही उसकी प्रतिभूति राशि 35 हजार रुपए भी जब्त की गई है।

यह है मामला
नगर निगम उदयपुर के आयुक्त हिम्मत सिंह बारहड़ द्वारा जारी आदेश के अनुसार उदयपुर कायन हाउस में पशुओं के रखरखाव के लिए 12 अकुशल श्रमिक उपलब्ध करवाने की निविदा नवम्बर 2021 में जारी की गई थी। जिसमें न्यूनतम दर दाता कर्म केशवपुरा स्थित शांति ट्रेडर्स सिक्यूरिटी को 20 दिसम्बर 2021 को कार्यादेश जारी किया गया। फर्म ने जनवरी 2022 से 5 जुलाई 2022 तक कार्य संतोषजनक नहीं किया। इस संबंध में फर्म को 3 जनवरी, 2 फरवरी 6 मई को नोटिस भी दिए गए। साथ ही जनवरी से मार्च तक के बिल में 10 फीसदी शास्ती भी लगाई गई।  उसके बाद भी संवेदक ने कार्य में सुधार नहीं किया। ऐसे में कार्य संतोषजनक नहीं पाए जाने पर आयुक्त ने 12 अकुशल श्रमिक उपलब्ध करवाने का आदेश विड्रा कर लिया। साथ ही उसकी 35 हजार रुपए प्रति भूति राशि को जब्त कर लिया। वहीं फर्म को दो साल के लिए डीबार कर दिया।

कोटा निगम में कई काम
जानकारी के अनुसार जिस फर्म को उदयपुर नगर निगम ने दो साल के लिए डीबार कर दिया। वहीं फर्म कोटा नगर निगम में कई काम कर रही है। गौशाला में पशुओं को पकड़ने का ठेका इसी फर्म के पास है। लेबर सप्लाई करने से लेकर गौशाला में भूसा सप्लाई करने तक का ठेका इसी फर्म के पास है। नगर निगम ने हाल ही में यूनिपोल हटाने समेत अन्य काम का ठेका भी इसीे फर्म को दिया है।  नगर निगम गौशाला समिति के अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ने बताया कि नगर निगम में भूसा सप्लाई का ठेका उसी फर्म के संवेदक ने लिया हुआ है जिसे उसयपुर में डीबार किया गया। लेकिन संवेदक बिना पावर आॅफ अटोनी दिए अन्य संवेदकों से भूसा सप्लाई का काम करवा रहा है।  इस बारे में नगर निगम कोटा दक्षिण के कार्यवाहक आयुक्त राजेश डागा का कहना है कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। यदि ऐसा हो रहा है तो इसकी जांच करवाई जाएगी। साथ ही नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

भूसे की कीमत बढ़ी तो ठेकेदार चाह रहा ब्लैकलिस्ट होना
कोटा ।  नगर निगम की गौशाला में गौवंश के लिए भूसा व चारा सप्लाई करने वाला संवेदक भूसा व चारा देने की जगह खुद ही ब्लैकलिस्ट होना चाह रहा है। जिससे उसे आगे काम नहीं करना पड़े। लेकिन निगम अधिकािरयों ने सख्ती दिखाई तो बुधवार को संवेदक ने गौशाला में भूसा डलवाया। नगर निगम कोटा दक्षिण द्वारा गौशाला में भूसा व चारा सप्लाई करने का टेंडर किया था। जिसका कार्यादेश 2 साल के लिए 24 सितम्बर 2020 को जारी किया गया था। अभी डेढ़ साल का समय ही हुआ है। करीब 6 माह का समय  बाकी है।  भूसे व चारे का वर्तमान ठेका सितम्बर 2022 तक है। लेकिन उससे पहले ही संवेदक भूसा सप्लाई करने की जगह स्वयं को ब्लेकलिस्ट करवाना चाह रहा है। इसका कारण भूसे व चारे की कीमत बढ़ना बताया जा रहा है।

करीब ढाई से तीन गुना बढ़ी कीमत
नगर निगम ने डेढ़ साल पहले संवेदक को भूसे व चारा सप्लाई का ठेका दिया था। उस समय भूसे की दर निगम द्वारा 4 रुपए 84 पैसे प्रति किलो और हरे चारे की दर 2 रुपए 35 पैसे प्रति किलो थी। जबकि बाजार में उस समय भूसा व चारा इससे कम कीमत में मिल रहा था। जब तक बाजार में सस्ता भूसा व चारा मिल रहा था तब तक तो संवेदक निगम को सप्लाई करता रहा। लेकिन जैसे ही बाजार में भूसा व हरे चारे की कीमत वर्तमान में करीब ढाई से तीन गुना अधिक हो गई है। ऐसे में संवेदक द्वारा गौशाला में पूरा व अच्छी क् क्वालिटी का भूसा व चारा ही नहीं दिया जा रहा है।
भूसे व चारे की किल्लत होने पर महापौर व अधिकारियों ने जब उसकी जांच की तो उसमें कमियां पाई गई। निर्धारित से कम सप्लाई होने व क्वालिटी भी खराब होने से निगम ने संवेदक के खिलाफ कार्रवाई की।  उसके बाद से संवेदक द्वारा गौशाला में समय पर व पूरा चारा व भूसा सप्लाई करने में आनाकानी की जाने लगी। साथ ही निगम अधिकािरयों पर उसे ब्लेकलिस्ट करने का दबाव बना रहा है। जिससे बीच में ही उसे छुटकारा मिल जाए।

मध्य प्रदेश व पंजाब से आ रहा था भूसा
पूर्व में संवेदक द्वारा मध्य प्रदेश व पंजाब से भूसा मंगवाया जा रहा था। लेकिन मध्य प्रदेश में भूसे की किल्लत होने पर वहां से सप्लाई पर रोक लगी तो संवेदक ने पंजाब से भूसा मंगवाना शुरू किया। लेकिन वहां से महंगा होने से उसने इसमें कमी करना शुरू कर दिया।
ठेके की शर्त के अनुसार संवेदक को गौशाला में करीब 15 दिन का भूसा व हरा चारे का स्टॉक रखना अनिवार्य है लेकिन वह ऐसा नहीं कर रहा है। हालत यह है कि एक दिन का भूसा गौशाला में नहीं मिल पा रहा है। गौशाला में वर्तमान में 21 सौ गौवंश है। जिनके लिए करीब 7 किवंटल भूसा व 10 क्विंटल हरे चारे की रोजाना जरूरत है।

अधिकारियों ने की व्यवस्था तो घबराया संवेदक
नगर निगम कोटा दक्षिण के उपायुक्त अशोक त्यागी ने बताया कि एक दिन पहले गौशाला मेंÞ चारा नहीं होने की जानकारी मिली थी। इस पर वे मौके पर पहुंचे और जैसे-तैसे इधर-उधर से निजी लोगों से भूसा व चारा खरीदा। जिससे गौवंश को भूखा नहीं रहना पड़े। उसका भुगतान संवेदक की जमा राशि में से काटा जाएगा। जैसे ही संवेदक को इसका पता चला तो उसने 4-5 गाड़ियां भूसा डलवाया है। जिससे आगामी कई दिन तक की व्यवस्था हो गई है। त्यागी ने बताया कि अभी वर्तमान ठेके में 6 माह का समय है लेकिन उसका बजट पूरा हो गया है। जिससे वह भूसा नहीं दे पा रहा है।

नया व शॉर्ट टर्म ठेका किया जा रहा
उपायुक्त अशोक त्यागी ने बताया कि निगम द्वारा नया व 7 दिन का शॉर्ट टर्म ठेका किया जा रहा है। जिसे गुरुवार को जारी कर दिया जाएगा। उसके साथ ही एक नया ठेका भी किया जा रहा है।

नगर निगम कोटा उत्तर ने दिया ब्लैक लिस्टेड फर्म को टेंडर
कोटा । नगर निगम कोटा उत्तर द्वारा 28/12/ 2021 को 4 सेक्टरों में 300 श्रमिक आपूर्ति हेतु निविदाएं आमंत्रित की गई थी। इन निविदाओं में 20 सवेदकों ने भाग लिया था जिसमें 17 सवेदक सफल पाए गए थे । नगर निगम द्वारा जो तकनीकी निविदा प्रपत्र जारी किया गया था उसमें 14 शर्ते थी जिसमें संख्या 12 नंबर की शर्त में यह साफ शब्दों में अंकित किया गया था कि कोई भी ऐसी फर्म जो किसी भी राज्य सरकार, केंद्र सरकार, निगम बोर्ड से ब्लैक लिस्टेड होगी उसे कार्य नहीं दिया जाएगा। इस हेतु उस फर्म द्वारा रु 50 के नॉन ज्यूडिशियल स्टांप पर लिख कर भी देना था हमारी फर्म कहीं भी ब्लैक लिस्टेड नहीं है। किन्तु हमारी जानकारी में आया  है कि राजस्थान सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट संस्था भोपो का बाड़ा अजमेर राजस्थान ने भी इस कार्य हेतु निविदा में हिस्सा लिया । जबकि यह फर्म कार्यालय नगर पालिका पुष्कर जिला अजमेर ने ब्लैक लिस्टेड फर्म है ।  ब्लैक लिस्टेड होने के आदेश की प्रतिलिपि ज्ञापन के साथ उपलब्ध करा दी गई है ।  हमारी जानकारी में आया कि नगर निगम प्रशासन ब्लैक लिस्टेड फर्म को ही इस निविदा में सफल मानकर देने की तैयारी कर रहा है । यदि ऐसा हुआ तो हम सभी पार्षदों द्वारा आंदोलन किया जाएगा । निगम कोटा उत्तर आयुक्त वासुदेव मलावत की अनुपस्थिति में पार्षदों ने मुख्य अभियंता प्रेम शंकर शर्मा को ज्ञापन सौंप कर उचित कार्रवाई की मांग की।  नवल सिंह हाडा, बीरबल लोधा, नंदकिशोर मेवाड़ा, रवि मीणा पार्षद व मोहन सैनी, योगेंद्र सैनी ,वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता रामलाल सैनी की उपस्थित में ज्ञापन दिया गया।

ऑडियो-गाइड शुरू नहीं करने पर फर्म को किया ब्लैकलिस्ट
जयपुर। जयपुर के हवामहल स्मारक, अल्बर्ट हॉल संग्रहालय में पर्यटकों को ऑडियो गाइड की सुविधा देने वाली फर्म को पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग ने ब्लैकलिस्ट कर दिया है। इससे पहले विभाग ने इस सुविधा को शुरू करने के लिए संबंधित फर्म को कई बार पत्र लिखे, लेकिन इसके बावजूद ये व्यवस्था शुरू नहीं होने पर इसका टेंडर खत्म कर दिया। पुरातत्व विभाग के अधिकारियों के अनुसार अब ये निजी फर्म तीन साल तक विभाग की किसी भी टेंडर प्रक्रिया में हिस्सा नहीं ले सकेगी। पर्यटकों को ऑडियो गाइड की सुविधा नहीं मिलने पर दैनिक नवज्योति ने 16 अक्टूबर, 2021 को ‘शहर के सभी किले-महलों में डेढ़ साल से बंद ऑडियो-गाइड’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद अब विभाग ने संबंधित प्राइवेट फर्म को ब्लैक लिस्टेड कर दिया है।  गौरतलब है कि कोविड-19 के कारण मार्च, 2019 में लॉकडाउन के चलते स्मारकों को ऐहतियातन बंद कर दिया गया था। लेकिन इस बाद पर्यटकों के अवलोकनार्थ इन्हें पुन: खोलने के बाद ऑडियो गाइड की सुविधा शुरू नहीं की गई थी। करीब डेढ़ साल से ये सुविधा बंद थी।