Congress Working Committee - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

मनरेगा खत्म करने के विरोध में कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, फूंका केंद्र सरकार का पुतला
नई दिल्ली। सरकार के मनरेगा की जगह वीबी जी-राम-जी विधेयक पारित करने के खिलाफ कांग्रेस आज देश भर में विरोध प्रदर्शन कर रही है और इस पर उसकी आगे की रणनीति तय करने के बारे में 27 दिसंबर को यहां पार्टी की सर्वोच्च नीति निर्धारक संस्था कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में विचार किया जाएगा। कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने रविवार को कहा कि मोदी सरकार ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार योजना (मनरेगा) को प्रभावी रूप से समाप्त कर दिया है और रोजगार गारंटी के इस अधिकार को अनुग्रह में बदल दिया है।

वेणुगोपाल ने कहा, मनरेगा का काम करने का एक कानूनी अधिकार था, न कि कोई कल्याणकारी योजना। इसकी निधि सीमित और नियंत्रण केंद्रीकृत कर इसकी मांग-आधारित प्रकृति को बदलकर, भाजपा ने इस अधिकार को बजट पर निर्भर योजना में बदल दिया है, जिससे करोड़ों ग्रामीण परिवार असुरक्षा और संकट में धकेल दिये गये हैं। इसके विरोध में कांग्रेस आज देश भर के जिला मुख्यालयों में राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन कर रही है और उन श्रमिकों के साथ खड़ी है जिनकी आजीविका और गरिमा पर हमला हो रहा है।

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि काम के अधिकार पर इस गंभीर हमले को लेकर पार्टी की कार्यसमिति की 27 दिसंबर को होने वाली बैठक में  इस पर चर्चा की जाएगी। इस मुद्दे पर पार्टी के वरिष्ठ नेता जहां विचार-विमर्श करेंगे वहीं इसकी आगे की रणनीति और कार्रवाई के बारे में भी निर्णय लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि कार्य समिति की बैठक के अगले दिन 28 दिसंबर को कांग्रेस स्थापना दिवस पर कार्यकर्ता महात्मा गांधी के चित्र को लेकर देशभर के मंडलों और पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित करेंगे और नागरिकों के लिए आदर्शों, न्याय, गरिमा और काम के अधिकार के संवैधानिक वादे के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करेंगे।

कांग्रेस ने 27 दिसंबर को बुलाई कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक, इन खास मुद्दों पर होगी चर्चा
नई दिल्ली। कांग्रेस आलाकमान ने 27 दिसंबर को यहां कार्यसमिति की बैठक बुलायी है जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी तथा अन्य सदस्य शामिल होंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार मोदी सरकार की ओर से संसद में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गांरटी अधिनियम(मनरेगा) के स्थान पर विकसित भारत रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) वीबी-जी राम-जी (विकसित भारत जी राम जी) विधेयक 2025 लाये जाने और अधिनियम से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम हटाये जाने के मुद्दे पर कार्यसमिति में विस्तृत चर्चा की जायेगी। पार्टी इस मुद्दे पर सरकार को घेरने के लिये देश भर में व्यापक अभियान चलाने की रणनीति तैयार कर सकती है।

कांग्रेस ने लोकसभा में इस विधेयक को पेश किये जाने पर कड़ी आपत्ति जतायी और इसे वापिस लेने की मांग की। कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के भारी विरोध के बीच इसे लोकसभा में गुरूवार को पारित कर दिया गया। कार्यसमिति की बैठक में दूसरे राजनीतिक मुद्दों पर भी चर्चा होगी। वर्ष 2026 में पश्चिम बंगाल, असम, पुदुचेरी, तमिलनाडु और केरल में होने वाले विधानसभा चुनावों पर भी इस बैठक में  चर्चा हो सकती है। इससे पहले कार्यसमिति की बैठक बिहार विधानसभा चुनाव से पहले पटना में आयोजित की गयी थी।

दिल्ली में सीडब्ल्यूसी की बैठक आज
नई दिल्ली। प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस की शीर्ष नीति निर्धारक इकाई कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक गुरुवार को पार्टी मुख्यालय में होगी। बैठक में देश के वर्तमान राजनीतिक हालात पर मुख्य रूप से चर्चा होगी।

साथ ही पार्टी की ओर से जारी अगले साल होने वाले आम चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। बैठक में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी समेत राजस्थान से आने वाले सदस्य भी मौजूद रहेंगे।

असल में, सीडब्ल्यूसी की बैठक ऐसे समय होने जा रही है। जब मंगलवार को ही विपक्षी आईएनडीआईए गठबंधन की चौथी बैठक दिल्ली में हुई है। वहीं, पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन आशा के अनुरूप नहीं रहा है। ऐसे में पार्टी नेतृत्व को आम चुनाव की चिंता सवाभाविक रूप से हो रही है। इसी प्रकार संसद के दोनों सदनों में कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों के 140 से ज्यादा सांसदों को निलंबित किया गया है। इस मामले पर पूरा विपक्ष खासा उद्वेलित है।

माना जा रहा है कि सीडब्ल्यूसी की बैठक में मुख्य रूप से आम चुनाव को फोकस किया जाएगा। साथ ही आईएनडीआईए गठबंधन को एकजुटता के साथ और मजबूती देना, कांग्रेस का ही काम है। ऐसे में देशभर के अधिक से अधिक दलों को गठबंधन से जोड़ना एवं उनसे सीट शेयरिंग का मामला सम्मानजनक तरीके से सुलझाना।
ऐसे मामलों पर बैठक में चर्चा किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।

Congress Working Committee : खड़गे ने किया कमेटी का गठन- राहुल, सोनिया और प्रियंका गांधी शामिल
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पार्टी की बहुप्रतीक्षित सर्वोच्च नीति निर्धारक संस्था कांग्रेस कार्य समिति का गठन कर दिया है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने आज यहां बताया कि समिति में 39 सदस्यों के साथ ही 18 स्थायी आमंत्रित सदस्य, 14 प्रभारी, नौ विशेष आमंत्रित सदस्य तथा चार पार्टी की विभिन्न संगठनों की अध्यक्ष शामिल हैं जिन्हें पदेन सदस्य के रूप में कार्यसमिति में जगह दी गई है।

The Congress President Shri @kharge has constituted the Congress Working Committee.

Here is the list: pic.twitter.com/dwPdbtxvY5

— Congress (@INCIndia) August 20, 2023

उन्होंने बताया कि समिति में 39 प्रमुख सदस्य हैं जिनमें खड़गे के अलावा पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, एके एंटोनी, आधीर रंजन चौधरी को शामिल हैं।

कांग्रेस महासचिव के अनुसार समिति के अन्य सदस्यों में अंबिका सोनी, मीरा कुमार, दिग्विजय सिंह, पी चिदंबरम, तारीक अनवर, लाल थनवला, अशोक चौहाण, मुकुल वासनिक, आनंद शर्मा, चरणजीत सिंह चन्नी, प्रियंका गांधी वाड्रा, अजय माकन, कुमारी सैलजा, गैखनगम, एन रघुवीर रेड्डी, शशि थरूर, ताम्रध्वज साहू, अभिषेक मनु सिंघवी, सलमान खुर्शीद, जयराम  रमेश, दीपक बावरिया, सचिन पायलट, रणदीप सिंह सुरजेवाला, जितेंद्र सिंह , जगदीश ठाकुर, जीए मीर, अविनाश पांडे, दीपा दास मुंशी, केसी वेणुगोपाल, महेंद्रजीत सिंह मालवीय, गौरव गोगोई, सैयद नासिर हुसैन और कमलेश्वर पटेल शामिल हैं।

कोरोना संकट के कारण टला कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव, हालात देखकर बाद में तय होगी नई तारीख
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव एक बार फिर टल गया है। कोरोना की दूसरी लहर की वजह से देश के हालात को देखते हुए कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में यह फैसला लिया है। सूत्रों के मुताबिक पहले से तय डेडलाइन के मुताबिक मीटिंग में 23 जून को चुनाव कराने के लिए प्रस्ताव रखा गया, लेकिन अशोक गहलोत ने कोरोना की भयावह स्थिति का हवाला देकर कहा कि ऐसे हालात में चुनाव कराना ठीक नहीं होगा। गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा जैसे नेताओं ने भी उनका समर्थन किया। जिसके बाद कांग्रेस कार्यसमिति ने फैसला लिया कि मौजूदा परिस्थिति में चुनाव जून में ना होकर आगे बढ़ाएं जाएं। परिस्थिति को देखकर आगे फिर से तारीख तय की जाएगी। पिछले साल अगस्त से अध्यक्ष पद के चुनाव 3 बार टल चुके हैं।

विधानसभा चुनाव नतीजों से सबक लेने की जरूरत: सोनिया
बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने हाल ही में 5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में पार्टी को मिली करारी हार पर निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि नतीजों से सबक लेते हुए पार्टी में सुधार लाने के लिए ज़रूरी कदम उठाने की ज़रूरत है। उन्होंने कहा कि इन चुनावों के परिणाम पार्टी के लिए बेहद निराशाजनक रहे हैं और इन नतीजों से सबक लेते हुए ठोस रणनीति अपनाकर पार्टी में सुधार लाना होगा। उन्होंने करारी हार पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि इन चुनाव नतीज़ों को निराशाजनक कहना पर्याप्त नहीं है। हमें असलियत समझ कर वास्तविकता का सामना करते हुए तथ्यों को सही ढंग से देखना होगा और वस्तु स्थिति से सबक लेते हुए पार्टी में सुधार लाने के कदम उठाने होंगे।

सोनिया ने कहा कि ये चुनाव परिणाम पार्टी के लिए गहरे झटके हैं और इन झटकों का संज्ञान लेते हुए स्थिति में सुधार लाने की जरूरत है। उनका कहना था कि वह हार के कारण रहे हर पहलू पर गौर करने के लिए एक छोटा समूह बनाने की ख्वाहिश रखती है और चाहती है कि यह समिति जल्द से जल्द पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन पर रिपोर्ट दे। केरल और असम के चुनाव परिणामों पर गहरी चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि इन दोनों राज्यों में पार्टी का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। इन दोनों राज्यों में कांग्रेस को जीत क्यों नही मिली यह बहुत चिंता का विषय है। उन्होंने आगे कहा कि हमें समझना होगा कि हम केरल और असम में मौजूदा सरकारों को हटाने में विफल क्यों रहे। पश्चिम बंगाल में पार्टी का खाता तक क्यों नहीं खुला।

जिम्मेदारियों से भाग रही है मोदी सरकार: सोनिया
सोनिया गांधी ने कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में कहा कि केंद्र सरकार ने महामारी से निपटने में दायित्वों से पल्ला झाड़ते हुए टीकाकरण का जिम्मा राज्यों को सौंप दिया है। उन्होंने कहा कि कोरोना की तीसरी संभावित लहर को लेकर चिंता जाहिर की और कहा कि मोदी सरकार जिम्मेदारियों से भाग रही है और उसने टीकाकरण के दायित्व सभी राज्यों पर डालकर अपना पल्ला झाड़ लिया है। उन्होंने कहा कि यह बेहतर होगा कि केंद्र सरकार देश में सभी नागरिकों को निशुल्क कोरोना टीका उपलब्ध कराए।