filled - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

बारिश से मेघवाल भील बस्ती में भरा पानी
रामगंजमंडी। लगातार बारिश से पीपल्दा गांव की मेघवाल भील बस्ती के घरों में भर गया। ग्रामीणों के खाने पीने के सामान भीग गए जिससे कई घरों में चूल्हा तक नहीं जल पाया। बरसाती पानी के कारण घरों में बैठने तक की जगह नहीं है। गांव के लालचंद मेघवाल, विनोद मेघवाल, बालचंद माली, हरिराम माली, ब्रजमोहन मेघवाल, जितेन्द्र मेघवाल, बस्तीलाल मेघवाल आदि ग्रामीणों के घरों में पानी भर गया है। जिससे घर में रखे सामान भीग गए। लगातार हो रही बारिश से आगे और मुश्किलें बढ़ने वाली है। सरकारी बिल्डिंगों में भी पानी भर गया है। ग्रामीणों का कहना है कि सीसी सड़क बनने के बाद हमारे घरों में पानी भर गया है। इन हालात में भी ना तो ग्राम पंचायत के अधिकारी यहां पहुंचे और ना ही कोई प्रशासनिक अधिकारी सुनवाई कर रहा है। ग्रामीण परेशान हैं।
घरों में पानी भरे रहने से भी अब बीमारियां फैलने का भी खतरा बन रहा है। घरों में पानी भरने की सूचना से प्रशासन को अवगत कराया। जिसके बाद पूर्व सरपंच भीमराज गुर्जर, ठेकेदार मौके पर  पहुंचे। उन्होंने बताया कि जेसीबी से नाली की खुदाई कर घरों में घुसे पानी की निकासी की व्यवस्था की जा रही है।

इनका कहना है......
गांव में बने सीसी रोड़ के ऊंचा बनने और आस पास नाला न होने से घर में पानी घुस गया है। थोड़ी सी बारिश में घर में पानी घुसने से परेशानी आई है।
-आकाश राउत, ग्रामवासी, पीपल्दा

पानी की निकासी नहीं होने से घर में पानी घुस गया है। चूल्हा, लकड़ियां और भोजन सामग्री पानी में खराब हो जाने से सुबह से ही खाना नहीं बना। जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।
-मनोज बाई, ग्रामवासी, पीपल्दा

कनिष्ठ अभियन्ता को मौका दिखा दिया गया है। ग्रामवासियों के लिए पानी की निकासी की उचित व्यवस्था की जाएगी।
-लखन कुमार, सरपंच, पीपल्दा

पीपल्दा में कुछ घरों में पानी घुसने की जानकारी मिली है। ग्राम पंचायत से पानी की निकासी की व्यवस्था करवाई जाएगी।
-विनोद मीणा, उपखण्ड अधिकारी, रामगंजमंडी

कोटा दक्षिण वार्ड 69 - जगह-जगह से सीवरेज की पाइप लीकेज, गलियों में भरा पानी
कोटा। शहर के कोटा दक्षिण वार्ड 69 महावीर नगर में सीवरेज पाइपलाइन लीकेज की भयंकर समस्या है। वार्ड में जगह-जगह से सीवरेज की पाइपलाइन लीकेज हो रही है, जिसकी वजह से गलियों में गंदा पानी बह रहा है। गलियों में बह रहे पानी से यहां से गुजरने वाले लोगों को समस्या का सामना करना पड़ता हैं। बारिश आने के बाद यह समस्या और भी बढ़ जाती है, क्योंकि वार्ड में आरयूआईडीपी द्वारा खुदवाई करवा कर छोड़ दी गई है और कोई कार्य नहीं करवाया गया। वार्ड में आने जाने वाले लोगों को गड्ढों में गिरने का खतरा बना रहता है। वार्ड में खुले यह गड्ढें हादसों को न्यौता दे रहे है। आरयूआईडीपी द्वारा गड्ढों को बंद नहीं करवाने का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। वहीं वार्ड पार्षद के मुताबिक नगर निगम नें सीसी सड़कों का निर्माण तो करवा दिया, लेकिन नालियां नहीं बनवाई गई। जो पहले नालियां बनवाई गई थी, वह भी बंद करवा दी गई। गलियों का लेवल सही नहीं होने से यहां पानी भर जाता है। पार्षद का कहना है कि आरयूआईडीपी व नगर निगम दोनों मिलकर मनमानी कर रहे हैं। गलियों में सीवरेज का कार्य बहुत धीमी गती से चल रहा है।

बाहर निकलना हुआ मुश्किल
वार्ड की गलियों में हर तरफ गंदा पानी पसरा हुआ है। सीवरेज लीकेज का पानी लोगों के घरों में घुसनें को तैयार है। सड़कों पर पसरे पानी से लोगों का घरों से निकल पाना भी मुश्किल हो गया है। गलियों में ठहरे हुए पानी पर अब मच्छर भी पनप रहा है, और भंयकर बदबू आने लगी हैं। गलियों में ठहरे हुए पानी से अब मौसमी बीमारियों का खतरा भी मंडरा रहा है।

नहीं हो रही सुनवाई
आरयूआईडीपी ने पूरे वार्ड को खोदकर छोड़ रखा है। हर जगह खुदाई चल रही है, लेकिन कार्य बहुत धीमी गति से हो रहा है। इसके साथ ही आरयूआईडीपी अनेक जगह खुदवाई करवाकर भूल गया है। जगह-जगह गड्ढÞे खुदे हुए हैं। जिसके कारण यहां से गुजरने वाले लोगों को समस्या का सामना करना पड़ता है। आरयूआईडीपी व नगर निगम के कर्मचारी मनमानी करते है। विकास कार्य की और कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। - मोनिका विजय, पार्षद

घरों में घुसने को तैयार पानी
गलियों में गंदा पानी ठहरा हुआ है,जो घरों में घुसनें को तैयार है। इस पानी की वजह से घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। पानी कई दिनों तक ठहरनें से दलदल जमने लगी है, जिसके कारण वाहन भी फिसलते है। इसके साथ ही खुले गड्ढों में भी गिरने का खतरा रहता है। बारिश के कारण इन गड्ढों में पानी भर जाता है और ये दिखाई नहीं देते।
-कुमार राजू, स्थानीय निवासी

मौसमी बीमारियों का खतरा
पानी कई हफ्तों से ठहरा हुआ है, जिसपर अब मच्छर पनप रहे है। इसके कारण मौसमी बीमारियों का खतरा बना रहता है।
-कृष्ण मुरारी, स्थानीय निवासी

अंडरपास में भरा पानी, आवागमन हुआ मुश्किल
सुल्तानपुर। सुल्तानपुर क्षेत्र में भारत माला प्रोजेक्ट के तहत चल रहे एक लाइन के कार्य के दौरान कस्बे से झोटोली गांव में जा रही मुख्य सड़क को जोड़ने के लिए अंडरपास बनाया गया था। अंडर पास सड़क से नीचा होने के कारण उसमें बारिश का पानी भर गया, जिससे लोगों को निकलने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश में पानी भरने से आसपास की मिट्टी भरकर आने से उसमें कीचड़ भी हो गया है, जिससे भी लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अंडरपास बनाते समय पानी की सुचारू निकासी नहीं होने के कारण उसमें से पानी नहीं निकल पा रहा है। पानी निकालने की खानापूर्ति के लिए अंडरपास के समय जेसीबी की सहायता से नालों का निर्माण किया गया था, लेकिन उन्हें सुचारू रूप से नहीं बना पाने के कारण पानी नहीं निकलने से अंडरपास में पानी भरा रहता है, जिसके चलते लोगों को पैदल निकलने में एवं बाइक सवारों को भी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसी मार्ग से होकर बाबा मानशाह वली की दरगाह पर भी श्रद्धालु जाते हैं, उन्हें भी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही इस मार्ग से होकर के नैनवां दूदू हाइवे मार्ग भी जुड़ता है, जिसमें भी लोगों को आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

झोटोली गांव के ग्रामीणों ने अंडरपास बनाते समय एक लाइन के अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया था, लेकिन उन्होंने लोगों की एक ना सुनते हुए अंडरपास का कार्य किया, जो सड़क से करीब 2 - 3 फीट नीचे होने के कारण उसमें बारिश का पानी भर जाने से लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो गांव का संपर्क भी नगर पालिका से कट सकता है, जबकि नगरपालिका बनने के बाद झोटोली गांव नगर पालिका क्षेत्र में ही आ रहा है।

ये है इनका कहना
झोटोली निवासी राजू गुर्जर का कहना है कि भारत माला प्रोजेक्ट के तहत चल रहे आठ लाइन निर्माण कार्य के दौरान गांव को जोड़ने के लिए अंडरपास बनाया गया था, अंडर पास बनाते समय उसमें सुचारू पानी की निकासी नहीं होने से लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जिस समय अंडरपास का निर्माण कार्य शुरू हुआ था, उस समय भी लोगों ने आंदोलन करते हुए पानी भरने की समस्या बताई थी, लेकिन उस समय लोगों को पानी निकासी की सुचारू व्यवस्था करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन भारतमाला प्रोजेक्ट कंपनी के कर्मचारियों एवं अधिकारियों के द्वारा ऐसा कोई कार्य नहीं किया गया, जिसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है।

मुश्किल हुई आस्था की डगर
बाबा मानशाह वली दरगाह के सदर मांगीलाल उर्फ मांगू अली ने कहा कि दरगाह पर प्रत्येक गुरुवार को सैकड़ों श्रद्धालु पैदल एवं अपने वाहनों से जाते हैं, ऐसे में लोगों की आस्था को तगड़ा झटका लगा है, क्योंकि पानी एवं कीचड़ भरा होने के कारण अंडर पास से गुजरते हुए लोगों के कपड़े गंदे हो जाते हैं जिससे उन्हें परेशानियां होती है। दरगाह पर पहुंचने के लिए इसी मार्ग से होकर गुजरना पड़ता है। वहीं ग्रामीण शुभम शर्मा, अब्दुल जाकिर, सुरेश बैरवा आदि ने बताया कि अंडरपास में कीचड़ व पानी भरा रहने से ग्रामीणों को निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार तो कीचड़ में गिरने से दुर्घटना होने का भी खतरा बना रहता है।

सर्वाधिक परेशानी है पैदल यात्रियों को होती है जब पैदल यात्री अंडर पास में होकर गुजरते हैं तो उन्हें पानी व कीचड़ में होकर गुजरना पड़ता है। जल्द से जल्द समस्या का समाधान होना चाहिए।
- रवि शर्मा, ग्रामीण

इस समस्या के मामले में उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को 15 दिन पूर्व ही अवगत करा दिया था जिससे आम जनता को कोई परेशानी ना हो और समस्या के समाधान के लिए अधिकारियों के द्वारा मौका भी देखा गया था।
- एचडी सिंह, एसडीएम

इस मामले में एनएचआई के अधिकारियों को निर्देश दिए गए थे कि लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाए, इसके लिए उन्होंने अंडरपास में ग्रेवल भी डलवाकर पानी की निकासी के लिए ड्रेन की खुदाई कराई थी। अंडर पास का मेरे द्वारा जाकर के मौका मुआयना भी किया गया था, लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए ड्रेन को गहरा खुदा करके पानी निकालने के प्रयास किए जाएंगे।
- लखनलाल मीणा, पीडब्ल्यूडी एईएन

रांधा पुआ आज, बास्योड़ा कल
जयपुर। शीतला माता के पूजन के लिए घरों में गुरुवार को रांधा पुआ पर विभिन्न पकवान बनाए जाएंगे और शुक्रवार को शीतलाष्टमी पर माता को सुबह ठंडे पकवानों का भोग लगाया जाएगा। महिलाओं ने इसके लिए मिट्टी के बर्तन, सिकोरे और अन्य पूजन सामग्री खरीदी। रांधा पुआ में राबड़ी, रोटी, पूड़ी, पुआ-पकौड़ी, गुलगुले, चावल, लापसी, शक्करपारे, कांजीबड़ा आदि बनाए जाते हैं।  वेद वेदांग अनुशीलन संस्थान के अधिष्ठाता पंडित दुर्गादत्त शिवदत्त शास्त्री ने बताया कि शीतला माता चेचक, मिर्गी एवं चर्म रोगों से रक्षा करने वाली माता है। इसलिए लोकभाषा में इसे बास्योड़ा कहते हैं। शीतला माता के पूजन के लिए सौम्य (ठंडा) वार अर्थात सोमवार या शुक्रवार होना आवश्यक है। इस दिन प्रतिवर्ष शील की डूंगरी चाकसू में शीतला माता का मेला भरता है।

इस वर्ष शीतलाष्टमी सुस्थिर योग, मकर राशि में त्रिग्रही योग में मनेगी
गणगौर पूजन करने वाली महिलाओं, कुंवारी कन्याओं को दूल्हा-दुल्हन के रूप में सजाकर बाग-बगीचों में भ्रमण करते हैं।  पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर-जोधपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य डॉ. अनीष व्यास ने बताया कि इस वर्ष शीतलाष्टमी सुस्थिर योग, मकर राशि में त्रिग्रही योग में मनेगी। चैत्र कृष्ण अष्टमी तिथि 24 मार्च को मध्यरात्रि 12.10 मिनट पर शुरू होगी जो 25 मार्च को रात 10.04 मिनट तक रहेगी। मां शीतला का उल्लेख स्कन्ध पुराण में मिलता है।

पौराणिक कथा प्रचलित है
एक बार की बात है प्रताप नगर नाम के गांव में गांववासी शीतला माता की पूजा-अर्चना कर रहे थे। पूजा के दौरान उन्होंने गर्म नैवेद्य माता के चढ़ाया, जिससे देवी का मुंह जल गया। इससे गांव में आग लग गई, लेकिन एक वृद्ध महिला का घर बच गया, क्योंकि उसने माता शीतला को ठंडा प्रसाद खिलाया था। इससे देवी ने प्रसन्न होकर वृद्ध महिला के घर को जलने से बचा लिया।

आयुर्वेद ठंडे भोजन को मानता है लाभकारी
आयुर्वेद में इसे ऋतु संधि कहते हैं। सर्दी का मौसम जाने के बाद आने वाली गर्मी के अनुसार हमें भोजन करना चाहिए। चेचक जैसे रोग में बुखार आने के बाद जलन होती है। ऐसे में वैद्य शीतलता प्रदान करने वाले भोजन की सलाह देते हैं। रात को बने भोजन में चन्द्रमा की शीतलता होती है, जो इसमें औषधीय गुणों का संचार करती है।
-डॉ. छाजूराम यादव, डीन रिसर्च राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान

आयुर्वेद के परिवेश में ठंडा भोजन कई तरह से लाभकारी है। पेट (उदर) के रोग एसिडिटी, जलन, कब्ज आदि में कांजी बड़ा, मक्का, बाजरा की राबड़ी से आराम मिलता है। कैर सांगरी की सब्जी से भोजन पाचन होता है और ये कफ एवं पित्त रोगों को खत्म करता है।
-डॉ. अंशुमान चतुर्वेदी, वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्साधिकारी

पंजाब से आप के राज्य सभा के लिए पांच उम्मीदवारों ने भरे पर्चे, राघव चड्ढा, हरभजन सिंह, संदीप पाठक, अशोक मित्तल और संजीव अरोड़ा को बनाया उम्मीदवार
चंडीगढ़। पंजाब में प्रचंड बहुमत के साथ पहली बार सत्ता में आने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) ने राज्य सभा के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता राघव चड्ढा, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह, संदीप पाठक, अशोक मित्तल और संजीव अरोड़ा को उम्मीदवार बनाया है। आप के उम्मीदवारों ने सोमवार को यहां निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपने नामांकन पत्र दाखिल कर दिये।

हाल ही संपन्न पंजाब की 117 सदस्यीय विधानसभा चुनाव में आप ने 92 सीटों पर विजय हासिल की है। इस भारी बहुमत की बदौलत पार्टी के इन सभी प्रत्याशियों का संसद के ऊपरी सदन के लिए चुना जाना तय लगता है।

जिनके पास राजनीतिक आका, उनकी भर गई ‘झोली’, दरी पट्टी बिछाने वाले दशकों बाद भी खाली हाथ
जयपुर। राजनीतिक नियुक्ति सूचियों में कांग्रेस के आम कार्यकर्ता बरसों बाद भी छलावे का शिकार हुए। राजनीतिक आकाओं के सिर पर हाथ वालों की झोली भर गई और बरसों से दरी पट्टी बिछाने और पार्टी झंडा बुलंद करने वाले दशकों बाद भी खाली हाथ हैं। राजनीतिक प्रेक्षकों की मानें तो हाल ही में 58 और 74 की सूची में शामिल नामों में बड़े खेमों से जुड़े लोग ही जगह हासिल कर पाए। सीएम अशोक गहलोत, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट और दिल्ली नेताओं की नजदीकियों वालों को खूब तोहफा मिला। कई दशकों से पार्टी का झंडा बुलंद करने और दरी पट्टी बिछाने वाले ऐसे कई कांग्रेसियों को आज तक सरकार में भागीदारी नहीं मिली। दर्जनों कांग्रेसी तो सरकार में तोहफा मिलने की आस में ही दुनिया से अलविदा हो गए।

प्रदेशभर में ऐसे दर्जनों कांग्रेसी
इकरामुद्दीन खान पहलवान जयपुर, आरआर तिवाड़ी जयपुर, हफीज जयपुरी जयपुर, दिनेश शर्मा जयपुर, बृजमोहन खत्री जयपुर, क्रांति तिवाड़ी कोटा, भुवनेश शर्मा कोटा, अनिल टाटिया जोधपुर, श्याम खींचड लूणी, भरत आमेटा उदयपुर, बिशनाराम सिहाग बीकानेर, संजीव सहारण गंगानगर, नेतराम झुंझुनूं, समशेर खोकर नागौर, रवि पटेल लाडनू, महेश जोशी पाली, कन्हैयालाल शर्मा करौली, अनिल पोरवाल झालावाड़ आदि।

बड़े नेताओं से नजदीकी और बैकग्राउंड की कमी
पार्टी के लिए खून पसीना बहाने वाले इन कांग्रेसियों के पास बड़े नेताओं की नजदीकी और मजबूत पॉलिटिकल बैकग्राउंड की कमी खल रही है। कई तो कांग्रेस के लिए 30 साल से ज्यादा समय से कार्य कर रहे हैं। ये कार्यकर्ता मानते हैं कि ऊपरी सिफारिश और धनबल की कमी जैसे कारणों के चलते उन्हें तवज्जो नहीं मिलती। ऐसे धरातल वाले कार्यकर्ताओं की पहचान के लिए पार्टी को गंभीरता से ध्यान देना चाहिए, नहीं तो समर्पित कांग्रेसियों का मनोबल टूट जाने से पार्टी को ही नुकसान होगा।

नहीं होती सुप्रीम कोर्ट के आदेश की पालना : प्रशासन के सामने एस्कॉर्ट करते हुए निकलते है बजरी से भरे वाहन
मारवाड़ जक्शन। उपखण्ड क्षेत्र मारवाड़ जंक्शन सहित सम्पूर्ण क्षेत्र में खनन माफिया की प्लानिंग के आगे खनन व पुलिस विभाग फेल साबित हो रहा है। खनन विभाग व प्रशासन की कथित मेहरबानी से बजरी माफिया जमकर कमाई कर रहे है। बजरी माफिया अपने लग्जरी वाहनों के साथ बाइक से अपने वाहन को एस्कोर्ट करते है। करीब छह किलोमीटर की दूरी में आगे व पीछे वाहन को त्रिस्तरीय एस्कोर्ट कथित रूप से उपलब्य करवाया जाता है। प्रशासन के पैरोकार शांतिपूर्ण तरीके से काली कमाई करने में लगे हुए है।

शर्मसार करता सिस्टम का रवैया

बताया जा रहा है कि बजरी खनन पर रोक के सुप्रीम कोर्ट के आदेश की पालना करवाने में जवाबदेय महकमों के अधिकारी कर्मचारी गंभीर नजर नहीं रहे, उल्टे इनकी उगाही का रवैया सारे सिस्टम को शर्मसार कर रहा है। बजरी खनन पर रोक के बाद से ही जवाबदार अधिकारियों-कर्मचारियों का यह रवैया रोजाना सड़कों पर देखा जा सकता है।

दुस्साहस, बेख़ौफ बजरी माफिया सम्पूर्ण मेवाड़ में मारवाड़ क्षेत्र से अवैध परिवहन होती हैं बजरी?

31 जनवरी 2022 को नेशनल हाईवे 8 पर कामली घाट पुलिस चौकी से आगे बजरी से लदे डम्पर चालक ने बजरी माफियाओं के इशारे पर एक कार को बार.बार टक्कर मारकर उसमें सवार दो युवकों की निर्मम हत्या कर दी। उक्त अवैध बजरी परिवहन मारवाड़ क्षेत्र के आऊवा बाड़सा देवली सहित आस.पास के क्षेत्रों की नदी से डम्परों के मार्फत मेवाड़ क्षेत्र की मंडी पहुंचती है। उक्त हादसे के बाद सम्पूर्ण मारवाड़ क्षेत्र में भय का माहौल है।

लम्बे समय से जारी है मामला

पूर्व थानाधिकारी गिरधर सिंह को बजरी परिवहन के एवज में मंथली लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था, बाद सरकार द्वारा पूर्व थानाधिकारी को निलंबित कर दिया था। बजरी माफियाओं के बीच बढ़ती वर्चस्व की लड़ाई पर प्रशासन ने समय रहते कानूनी शिकंजा नहीं कसा तो आशंका है हालात और अधिक बिगड़ जाएंगे।