also - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

कन्हैयालाल हत्याकांड..... आतंकी खांजीपीर से और सीआईडी ऑफिस भी वहीं, फिर क्यों नहीं लगा ‘सुराग’
उदयपुर। उदयपुर में तालिबानी ढंग से कन्हैयालाल की हत्या के बाद शहरवासियों के मन में कई कचोटने सवाल उठ रहे हैं। इसमें एक है कि आखिर सीआईडी (सीबी)कर क्या रही थी? जब आतंकवादी रियाज व गौस खांजीपीर में ही रह रहे थे और सीआईडी का कार्यालय भी महज 20 कदम पर ही है, तो आखिर ऐसे क्या कारण रहा कि सीआईडी जैसी सरकारी एजेंसी को भनक तक नहीं लगी। उनका कहना है कि सीआईडी, आतंकियों पर निगाह रख रही थी या आतंकी, सीआईडी पर।

उल्लेखनीय है कि आतंकी रियाज और गौस इसी क्षेत्र में रहकर बीते 12 सालों से मिशन 26/11 को आगे बढ़ाने की साजिशें रच रहे थे। इसके बावजूद सीआईडी कुछ नहीं कर पाई। पुलिस सूत्रों की मानें तो वर्तमान में सीआईडी कार्यालय की स्थितियां यह है कि जो सीआईडी आॅफिसर फील्ड में रहते हैं, वे लंबे समय से यही टीके हुए हैं। ऐसे में उन्हें इन क्षेत्रों का बच्चा-बच्चा पहचानता है। इन क्षेत्रों में सीआईडी के गुप्तचर भी इन्हें इतनी ही जानकारी देते हैं, जितनी उन्हें देनी होती है। हालांकि, पुलिस प्रशासन और सरकार ने इस तथ्य को गंभीरता से तो लिया है, लेकिन सिर्फ उच्चाधिकारी को बदलना ही पर्याप्त नहीं है। पूर्व में जो सीआईडी अधिकारी लगे हुए हैं, वे तो जस के तस ही है।

बरसों से जमे हैं कार्मिक
पुलिस सूत्रों की मानें तो यहां अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जो कार्मिक लगे हुए हैं, उन्हें यहां सेवाएं देते हुए 10 वर्ष या उससे भी अधिक समय हो चुका है। ऐसे में इनके लिए बीट क्षेत्र अपना-अपना सा हो गया है, इसलिए इन्हें किसी बात का अंदाजा भी नहीं लगता है। पुलिस खेमे से ही इन सीआईडी कर्मियों को तुरंत प्रभाव से बदलने की मांग रखी गई है ताकि जिस उद्देश्य की पूर्ति के लिए सीआईडी का गठन किया जाता है, वह समय पर हो सके।

फिर पूरे शहर का कैसे रखेंगे ख्याल?
मामले में पुलिस महकमे से जुड़े लोगों का कहना है कि आतंकी रियाज व गौस 2010 से ही इस दिशा में मंसूबे मजबूत कर रहे थे। ऐसे में सीआईडी जैसी एजेंसी को सुराग नहीं लगा, जबकि कॉलोनी के बगल में ही सीआईडी क्राइम का कार्यालय है। ऐसे में यदि शहर में अन्य कोई इसी तरह का घटनाक्रम होता है तो सीआईडी से क्या अपेक्षाएं की जा सकती है। जब उन्हें अपने ही क्षेत्र में हो रही आतंकी गतिविधियों का अनुमान नहीं रहा, तो शहर के अन्य क्षेत्रों में यदि ऐसे मंसूबे मजबूत हो रहे होंगे तो उनका क्या होगा?

फोटो...खांजीपीर (लाल गोले में सीआईडी सीबी कार्यालय एवं करीब खांजीपीर कॉलोनी)

अलर्ट: भारत में 24 घंटे में कोरोना से 27 की माैत, राजस्थान में भी बढ़े सक्रिय मामले
नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से 27 और मरीज की जिदंगी की जंग हार गये और इसी के साथ इस बीमारी से मरने वालों की संख्या पांच लाख 25 हजार 47 तक पहुंच गई है। इसी दौरान 11,793 नये मामले भी सामने आये, जिसके साथ ही कुल मिलाकर मामलों की संख्या भी बढ़कर चार करोड़ 34 लाख 18 हजार 839 हो गई। इसी समयावधि में कुल 9,486 मरीज कोरोना को मात देकर पूरी तरह से ठीक भी हुए हैं, जिसके साथ ही ठीक होने वालों का आंकड़ा चार करोड़ 27 लाख 97 हजार 092 तक पहुंच गया। देश में सक्रिय मामलों की संख्या 96,700 है, जिनमें पिछले 24 घंटे में 2,280 का इजाफा हुआ है।

नये आंकड़ों के साथ देश में सक्रिय मामलों की दर 0.22 प्रतिशत, स्वस्थ होने की दर 98.57 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत है।केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी आंकडों के अनुसार, पिछले 24 घंटों मेंचार लाख 73 हजार 717 कोरोना टेस्ट किये गये जिससे अब कुल टेस्ट की संख्या 86.14 करोड़ हो गई है। देश भर में राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण अभियान के तहत 197.31 करोड़ से अधिक कोविड टीके लगाए गए हैं, जिनमें से आज सुबह आठ बजे तक 197 करोड़ 31 लाख 43 हजार 196 टीके दिये गये हैं। महाराष्ट्र में सक्रिय मामलों की संख्या 962 बढऩे से इनकी संख्या कुल बढ़कर 25,570 हो गई है वहीं 1,402 और लोगों के स्वस्थ होने के बाद इससे निजात पाने वाले लोगों का आंकड़ा बढ़कर 77,91,555 तक पहुंच गया है, जबकि पांच और लोगों की मौत के साथ मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,47,910 हो गया है।

केरल में पिछले 24 घंटे में 147 सक्रिय मामले घटने से इनकी संख्या घटकर 27,919 रह गयी है। वहीं, 3,046  लोगों के स्वस्थ होने के बाद इससे निजात पाने वाले लोगों की संख्या 65,29,387 हो गई है, जबकि मृतकों का आंकड़ा 69,964 हो गया है। दिल्ली में सक्रिय मामले 386 और घटने से कुल मामले 4,533 रह गयेे हैं। राज्य में इस जानलेवा वायरस को 1,011 और लोगों ने मात दी, जिसके बाद कोरोना मुक्त होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 19,01,217 हो गई है। अभी तक इस महामारी से 26,256 लोगों की मौत हो चुकी है।
कर्नाटक में सक्रिय मामले 150 घटने से इनकी कुल संख्या घटकर 4,288 रह गयी है। इस दौरान 767 और मरीजों के ठीक होने से इस महामारी से निजात पाने वालों की कुल संख्या 39,21,050 हो गई है। मृतकों का आंकड़ा 40114 पर स्थिर है।

राजस्थान में सक्रिय मामले 22 बढऩे से कुल संख्या बढ़कर 880 हो गयी है। इस दौरान 75 मरीजों के ठीक होने से स्वस्थ लोगों की संख्या बढ़कर 12,77,611 हो गयी है। मृतकों की संख्या 9,563 पर स्थिर है। पश्चिम बंगाल में सक्रिय मामले 303 बढऩे से इनकी संख्या बढ़कर 4,080 हो गयी है। इस दौरान 248 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोना से मुक्त होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 20,00,227 हो गई है। वहीं मृतकों की संख्या 21216 है। उत्तर प्रदेश में 114 कोरोना सक्रिय मामले बढऩे से इनकी कुल संख्या 3,767 हो गयी और इस महामारी से मुक्त होने वालों की कुल संख्या 20,61,685 हो गयी है। जबकि अभी तक जानलेवा वायरस से 23533 लोगो की जान जा चुकी है। तमिलनाडु में सक्रिय मामले 764 बढऩे से इनकी संख्या बढ़कर 8,222 हो गयी है। इस दौरान 697 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोना से मुक्त होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 34,23,557 हो गई है। वहीं मृतकों की संख्या 38026 पर स्थिर है।

आयरलैंड में होने वाली T-20 के लिए भारतीय टीम की घोषणा, हार्दिक होंगे कप्तान
मुंबई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बुधवार को आयरलैंड में होने वाली टी-20 शृंखला के लिये भारतीय टीम की घोषणा की। दो मैचों की टी-20 शृंखला में गुजरात टाइटन्स को पहले सीजन में ही आईपीएल का खिताब जिताने वाले हार्दिक पांड्या भारत की कप्तानी करेंगे। भुवनेश्वर कुमार को टीम का उपकप्तान चुना गया है। टीम में राजस्थान के लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को भी टीम में चुना गया है।  इस सीरीज में संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव और वेंकटेश अय्यर टीम में वापसी कर रहे हैं। आईपीएल में शानदार बल्लेबाजी से अपना जलवा बिखेरने वाले राहुल त्रिपाठी को उनका पहला कॉल-अप दिया गया है।

आईपीएल 2022 में विस्फोटक बल्लेबाजी के बाद राष्ट्रीय टीम में वापसी करने वाले दिनेश कार्तिक टीम में बरकरार हैं। इस सीरीज के समय भारतीय टीम के वरिष्ठ खिलाड़ी इंग्लैंड दौरे पर होंगे, जिसको ध्यान में रखते हुए ईशान किशन, रुतुराज गायकवाड़, दीपक हुड्डा, उमरान मलिक और अर्शदीप सिंह जैसे खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है। अक्टूबर 2022 में शुरू होने वाले टी-20 विश्व कप से पहले इन खिलाड़ियों के पास अपने प्रदर्शन से बीसीसीआई का ध्यान आकर्षित करने का मौका है।

भारतीय टीम
हार्दिक पांड्या (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार (उपकप्तान), ईशान किशन, रुतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, वेंकटेश अय्यर, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, हर्षल पटेल, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक।

स्वास्थ्य से खिलवाड़: घटिया व मिलावटी खाद्य पदार्थ एवं सडे-गले फलों की बिक्री जारी
करौली। तेज गर्मी का मौसम चल रहा है और उसमें शुद्ध खाद्य पदार्थ एवं ताजा फल-सब्जी तथा अन्य वस्तुयें भी ताजा मिलनी चाहिए किंतु जिला मुख्यालय करौली के बाजारों में घटिया व मिलावटी खाद्य पदार्थ एवं सडे-गले फलों की बिक्री धडल्ले से होती देखी जा सकती है। आम आदमी अब यहाँ पर घटिया एवं मिलावटी खाद्य पदार्थो की शिकायत करते हुए मिल रहा है। सबसे ज्यादा दूधियाओं की मनमानी चल रही है जो कि शुद्ध तो बेचना ही नहीं चाहते। पानी मिला एवं क्रीम निकला दूध यहाँ खूब बिक रहा है

गांवों से मोटर साईकिलों पर एवं अन्य साधनों से दूधियां दूध लाते है वह पहले उनकी क्रीम निकलवाते है इसके बाद लोगों को दूध देते है। दूधियां कभी आधा प्योर और आधा फिल्टर दूध (क्रीम निकला हुआ) मिलाकर दूध बेचते है तो कभी प्योर दूध में पानी मिलाकर बेचते है इस प्रकार जन स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड रहा है। देशी घी की तो बाजार में इतनी ब्रांडों के वाजार में है कि उनमें असली कौनसी और नकली कौनसी इसका भेद ही नहीं हो पा रहा है। देशी घी 200-250 तथा 300से 400 और पांच सौ रूपये तक का मिल रहा है यह समझ में नहीं आता कि यह अलग-अलग भाव क्यों है। करौली में देशी घी बेचने वाले जो कि बाहर अन्य प्रांत से देशी घी लाकर बेचते है

वह बगैर लेखा जोखा के बगैर बिल के ही काम कर रहे है। ऐसे में सरकार को राजस्व का चूना भी लगा रहे हैं। करौली में जब मिलावटी एवं घटिया खाद्य पदार्थो एवं सडे-गले फलों की बिक्री की बात लोगों द्वारा उठाई जाती है तो जिले के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा महज खानापूर्ति शुरू की जाती है चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी हर बार केवल हिदायत देना और चेतावनी देकर ही अपना कर्तव्य पूरा मान लेते हेैं जबकि सैम्पलिंग भी होनी चाहिए वह भी वहाँ से जहाँ की थोक में वस्तुएं लोग बेचते है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं खाद्य निरीक्षक यह तो कहते है कि करौली जिले में मिलावटी खाद्य वस्तुओं, रंगदार मिठाई, नमकीन, सडे-गले फलों के उपभोक्ताओं को खाने के बाद बीमारियां बढ जाती है इन्हें रोकने के लिए कार्रवाई की जाती है किंतु कितने सैम्पल हुए और उनमें पिछले समय के जो सैम्पल लिए और जो जांच में मिलावट होना पाया गया उन मिलावटियों या अन्य के खिलाफ क्या कार्यवाही हुई क्या पुलिस में मामला दर्ज कराया गया इन सब प्रश्नों को वह गोलमोल कर जाते है।

बहिन को फंदे पर लटका देख भाई ने भी लगा लिया फंदा
इटावा। कोटा जिले के इटावा नगर के पीपल्दा रोड़ पर टीचर्स कॉलोनी में बुधवार को परीक्षाओं की तैयारी कर रहे बहन और भाई ने फंदे पर झूल गए। जिससे बहन की मौत हो गई जबकि भाई को गम्भीर हालत में उपचार के लिए कोटा रेफर किया गया है। जहां एमबीएस अस्पताल में इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार आमलदा गांव निवासी सुग्रीव मीना की पुत्री यशोदा व पुत्र दीपेंद्र इटावा में एक माह से अपने मामा के मकान में रहकर परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। यशोदा ने बीएड कर ली थी तथा रीट की तैयारी कर रही थी। वहीं दीपेंद्र ने एनआईटी कर ली थी और आगे की पढ़ाई के लिए परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। बुधवार को दीपेंद्र बाजार से 11 बजे घर पहुंचा तो उसको वहां बहन यशोदा उम्र 26 साल फंदे से लटकी मिली। जिससे वह तनाव में आ गया और उसने भी फंदा लगा लिया। इस दौरान मौहल्ले के लोग पहुंचे और उन्होंने दीपेंद्र को अस्पताल पहुंचाया। जहां गम्भीर हालत होने पर कोटा रेफर किया है। यशोदा की मौत होने पर उसके शव का इटावा अस्पताल में रखवाया। इटावा थाना प्रभारी रामबिलास मीना ने बताया कि मृतका यशोदा के पास सुसाइड नोट मिला है। इसके साथ ही पुलिस आत्महत्या के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

द. अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए टीम की घोषणा : विराट, रोहित और बुमराह को आराम, राहुल को कप्तानी, राजस्थान का बिश्नोई भी टीम में शामिल
नई दिल्ली। राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी टी-20 सीरीज  के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। टी-20 टीम में कप्तान रोहित शर्मा सहित विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह जैसे सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। केएल राहुल इस टीम की कमान संभालेंगे, जिसमें हार्दिक पांड्या और दिनेश कार्तिक की वापसी हुई है। तेज गेंदबाज उमरान मलिक और अर्शदीप सिंह इस टीम के नए चेहरे हैं। रिषभ पंत को टी-20 टीम का उपकप्तान बनाया गया है। चोट से उबरने के बाद हार्दिक पांड्या को टीम में शामिल किया गया है। साथ ही आईपीएल में विस्फोटक बल्लेबाजी करने के बाद दिनेश कार्तिक को भी टीम में वापिस बुलाया गया है। पंजाब किंग्स के लिये वर्षों  से बेहतरीन प्रदर्शन करते आ रहे अर्शदीप सिंह और आईपीएल 2022 में अपनी तेज रफ्तार गेंदबाजी से सबका ध्यान अपनी ओर खींचने वाले उमरान मलिक को पहला कॉल-अप भेजा गया है। टीम- केएल राहुल (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, इशान किशन, दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, रिषभ पंत (उपकप्तान/विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या , वेंकटेश अय्यर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक।

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट के लिए टीम का ऐलान, पुजारा की टेस्ट टीम में वापसी, प्रसिद्ध कृष्णा नया चेहरा
इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट के लिए चेतेश्वर पुजारा की भारतीय टीम में वापसी हुई है। दक्षिण अफ्रीका में खराब प्रदर्शन के बाद पुजारा को श्रीलंका के खिलाफ खेली गई घरेलू टेस्ट सीरीज से बाहर कर दिया गया था। अब काउंटी क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर उन्होंने टीम में वापसी की है।  चोट के कारण आईपीएल से बाहर हुए रवींद्र जडेजा को भी 17 सदस्यीय दल में जगह मिली है, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा नए चेहरे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ यह टेस्ट एक से पांच जुलाई के बीच एजबेस्टन में खेला जाएगा। इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए भारतीय दल- रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, चेतेश्वर पुजारा, रिषभ पंत (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव और प्रसिद्ध कृष्णा।

मैं पहली बार खराब फॉर्म से नहीं जूझ रहा हूं : रोहित शर्मा
मुम्बई। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा इस आईपीएल में अपने प्रदर्शन से काफी निराश हैं लेकिन उनका मानना है कि वह जल्द ही वापसी करेंगे। इस सीजन खेले कुल 14 मुकाबलों में वह केवल 19.14 की औसत और 120 के स्ट्राइक रेट से 268 रन ही बना पाए। ऐसा पहली बार हुआ जब आईपीएल के किसी सीजन में वह एक अर्धशतक तक नहीं बना पाए।

मानसिक पहलू पर थोड़ा काम करने की जरूरत है  : रोहित ने अपनी फॉर्म पर चर्चा करते हुए कहा, काफी चीजें मेरे अनुरूप नहीं गई। हालांकि यह चीजेंं पहले भी मेरे साथ हो चुकी हैं लिहाजा मैं पहली बार इन परिस्थितियों का सामना नहीं कर रहा हूं। मुझे पता है कि क्रिकेट यहां समाप्त नहीं होती अभी आगे काफी क्रिकेट खेलनी है। इसलिए मुझे मानसिक पहलू पर थोड़ा काम करने की जरूरत है ताकि मैं वापस अपनी लय प्राप्त कर सकूं। मुझे बस थोड़े से समायोजन की दरकार है और जब भी मुझे खाली समय मिलेगा मैं इस पर काम करूंगा। रोहित ने इस सीजन मुंबई के प्रदर्शन पर बात करते हुए कहा, यह सीजन हमारे लिए काफी निराशाजनक रहा, हम सीजन की शुरुआत में अपनी योजनाओं को धरातल पर नहीं उतार सके। आईपीएल जैसे टूर्नामेंट में आपको मॉमेंटम बनाना पड़ता है। शुरुआत में हम एक के बाद एक लगातार मुकाबले हारते रहे। हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण यह था कि हम योजनाओं को अपने हिसाब से मैदान में लागू करें लेकिन चीजें वैसी घटित नहीं हुई जैसा हम चाहते थे।

रोहित ने टूर्नामेंट के दूसरे चरण में टीम के प्रदर्शन को लेकर कहा, दूसरे फेज में हमने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही क्षेत्रों में अच्छा किया। यह हमारे लिए सकारात्मक पहलू है, जब आप बड़ा मैच या कोई बड़ा टूर्नामेंट जीतना चाहते हैं तो आपको कुछ ऐसा ही प्रदर्शन करना होता है।

ताजमहल की प्रॉपर्टी जयपुर राजघराने की, वहां पहले हमारा पैलेस था, हमारे पास दस्तावेज भी हैं: दीया कुमारी
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी की राजसमंद सांसद और जयपुर पूर्व राजघराने की राजकुमारी दीया कुमारी ने ताजमहल के बेसमेंट में बंद कमरों को खोलने को लेकर इलाहाबाद कोर्ट में दायर याचिका के बाद मामले पर बयान देकर एक और नई बहस छेड़ दी है। दीया कुमारी ने बुधवार को भाजपा ऑफिस में मीडिया से बातचीत में दावा किया है कि ताजमहल की प्रॉपर्टी जयपुर राजघराने की है।उन्होंने कहा है कि वहां पर पहले जयपुर राजघराने का महल था जिस पर बाद में शाहजहां ने कब्जा कर लिया था। क्योंकि शाहजहां का उस वक्त राज था इसलिए जयपुर राजघराना कुछ नहीं कर पाया था। हालांकि उन्होंने कहा कि उस वक्त कुछ मुआवजा भी दिया गया था लेकिन उस वक्त कोई अपील करने का तंत्र नहीं था जिसकी वजह से जयपुर राजघराना तब  इसे लेकर जयपुर राजघराना कोई अपील नहीं कर पाया था।

उन्होंने कहा कि जयपुर राजघराने की पोथी खाने में ताजमहल की प्रॉपर्टी के जयपुर राजघराने के होने के दस्तावेज भी मौजूद हैं। अगर उनसे पूछा जाएगा तो वह यह दस्तावेज पेश कर सकती हैं। ताजमहल की प्रॉपर्टी पर अपना दावा पेश करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसके बारे में अभी उन्होंने कुछ तय नहीं किया है। जल्द ही इसे लेकर फैसला करेंगे। उन्होंने कहा कि ताजमहल के नीचे कुछ कमरे बंद हैं जिन्हें खोला जाना चाहिए ताकि इस मामले में जो भी विवाद है उसे लेकर स्थिति साफ हो सके। इलाहाबाद हाईकोर्ट में इसे लेकर याचिका भी लगी है।

बुधवार को वह महिला अत्याचारों को लेकर भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ राज्यपाल को ज्ञापन देने जा रही थी इससे पहले उन्होंने बातचीत में मीडिया को यह सब खुलासे किए हैं। उन्होंने यह भी कहा है कि इलाहाबाद कोर्ट में दायर याचिका के दौरान अगर कोर्ट ने दस्तावेज पेश करने के आदेश देगा तो हमारे पास मौजूद दस्तावेजों को पेश कर दिया जाएगा।

शेयर बाजार में दूसरे दिन भी गिरावट
मुंबई। वैश्विक बाजार के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर धातु, पावर, यूटिलिटीज और रियल्टी समेत सोलह समूहों में हुई बिकवाली से शेयर बाजार मंगलवार को लगातार दूसरे दिन भी गिरकर बंद हुआ।

बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 105.82 अंक टूटकर 54364.85 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 94.70 अंक फिसलकर 16207.15 अंक पर आ गया। बीएसई की दिग्गज कंपनियों के मुकाबले छोटी और मझौली कंपनियों में बिकवाली अधिक हुई। मिडकैप 1.98 प्रतिशत गिरकर 22,242.76 अंक और स्मॉलकैप 2.11 प्रतिशत लुढ़ककर 26,078.58 अंक पर रहा। इस दौरान बीएसई में कुल 3487 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2475 में बिकवाली जबकि 881 में लिवाली हुई वहीं 131 में काई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह एनएसई में 34 कंपनियों में गिरावट जबकि 16 में तेजी रही।

बीएसई में एफएमसीजी, वित्त और बैंकिंग समूह की 0.57 प्रतिशत तक की बढ़त को छोड़कर शेष 16 समूहों में मंदी रही। इस दौरान बेसिक मैटैरियल्स 2.67, सीडीजीएस 1.05, ऊर्जा 2.51, हेल्थकेयर 1.64, इंडस्ट्रियल्स 1.64, आईटी 1.23, दूरसंचार 1.02, यूटिलिटीज 4.57, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 2.26, धातु 5.62, तेल एवं गैस 2.25, पावर 4.33 और रियल्टी समूह के शेयरों में 2.96 प्रतिशत की गिरावट रही। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में मिलाजुला रुख रहा। ब्रिटेन का एफटीएसई 0.87, जर्मनी का डैक्स 1.67 और चीन का शंघाई कंपोजिट 1.06 प्रतिशत चढ़ गया जबकि जापान का निक्केई 0.58 और हांगकांग के हैंगसेंग में 1.84 प्रतिशत की तेजी रही।

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 161 अंक फिसलकर 54,309.31 अंक पर खुला लेकिन मजबूत लिवाली के बल पर दोपहर बाद 54,857.02 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। बिकवाली के दबाव में कारोबार के अंतिम चरण में यह 54,226.33 अंक के निचले स्तर तक लुढ़क गया। अंत में पिछले दिवस के 54,470.67 अंक के मुकाबले 0.19 प्रतिशत उतरकर 54,364.85 अंक पर रहा। इसी तरह निफ्टी 53 अंक की गिरावट लेकर 16,248.90 अंक पर खुला और कारोबार के दौरान 16,404.55 अंक के उच्चतम जबकि 16,197.30 अंक के निचले स्तर पर रहा। अंत में पिछले सत्र के 16,301.85 अंक की तुलना में 0.38 प्रतिशत टूटकर 16,240.05 अंक पर रहा।

सेंसेक्स की 18 कंपनियों में बिकवाली जबकि शेष 12 में लिवाली हुई। इस दौरान टाटा स्टील ने सबसे अधिक 6.95 प्रतिशत का नुकसान उठाया जबकि हिंदुस्तान यूनिलीवर में सर्वाधिक 3.24 प्रतिशत की तेजी रही। गिरावट पर रहने वाली अन्य कंपनियों में सन फार्मा 2.74, एनटीपीसी 2.33, रिलायंस 1.74, आईटीसी 1.22, विप्रो 1.17, इंफोसिस 1.06, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.88, एलटी 0.40, टीसीएस 0.26 और एसबीआई 0.13 प्रतिशत शामिल है।

खेलों पर फिर कोरोना का कहर: दो और बड़े टूर्नामेंट भी आए वैश्विक महामारी की चपेट में
हांगझाऊ। एशियाई ओलम्पिक परिषद ने शुक्रवार को घोषणा की कि चीन के हांगझाऊ में 10 से 25 सितम्बर तक होने  वाले 19वें एशियाई खेल स्थगित कर दिए गए हैं और इन खेलों के लिए नई तारीखों की घोषणा निकट भविष्य में की जाएगी। परिषद ने कहा कि चीनी ओलम्पिक कमेटी (सीओसी) और हांगझाऊ एशियाई खेल आयोजन समिति (हागोक) के साथ विस्तृत बातचीत के बाद एशियाई ओलम्पिक परिषद (ओसीए) के कार्यकारी बोर्ड ने आज चीन के हांगझाऊ में 10 से 25 सितंबर तक होने वाले 19वें एशियाई खेलों को स्थगित करने का फैसला लिया है। परिषद की विज्ञप्ति में कहा गया है कि 19वें एशियाई खेलों की नई तारीख ओसीए, सीओसी और हागोक मिलकर निर्धारित करेंगे जिसकी घोषणा निकट भविष्य में की जाएगी। ओसीए ने कहा कि यह निर्णय खेलों के आकार और कोरोना महामारी को देखते हुए सभी पक्षों की सहमति से लिया गया है। 19वें एशियाई खेलों का नाम और चिन्ह बदला नहीं जाएगा।

रद्द होंगे शांतोउ में होने वाले एशियाई युवा खेल
इसके अलावा ओसीए के कार्यकारी बोर्ड ने इस साल चीन के शांतोउ में 20 से 28 सितंबर तक होने वाले तीसरे एशियाई युवा खेलों की स्थिति का भी अध्ययन किया। सीओसी और आयोजन समिति के साथ चर्चा के बाद कार्यकारी बोर्ड ने फैसला किया कि एशियाई युवा खेल शांतोउ 2021 को एक बार स्थगित किया जा चुका है, इसलिए इन्हें रद्द कर दिया जाएगा और अगले एशियाई युवा खेल 2025 में उज्बेकिस्तान के ताशकंद में आयोजित किए जाएंगे।

वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स भी 2023 तक स्थगित
लुसाने (स्विट्जरलैंड)। अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय खेल संघ (फीसू) ने चीन के चेंगदू में होने वाले वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स को 2023 तक स्थगित करने की घोषणा शुक्रवार को की। फीसू खेल पहले 2021 की गर्मियों में होने वाले थे, लेकिन टोक्यो ओलंपिक के स्थगन के बाद इन्हें भी जून 2022 तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। फीसू के कार्यवाहक अध्यक्ष लियोंज एडेर ने कहा कि चेंगदू 2021 को स्थगित करने का फैसला हमारे लिए आसान नहीं था, लेकिन विश्वविद्यालय के एथलीट््स के लिए यही सही फैसला है। उनकी सुरक्षा हमारे लिए प्राथमिक है। उन्होंने कहा कि  हालात की अनिश्चितता के कारण खेलों का पुनर्निर्धारण ही बेहतर विकल्प है। कई राष्ट्रीय विश्वविद्यालय खेल संघों ने अपनी योजना में पहले ही बदलाव कर लिया था।

जोधपुर के जालोरी गेट इलाके में देर रात तनाव: दो गुट भिड़े, पथराव बाद पुलिस का लाठी चार्ज, आंसू गैस के गोेले भी दागे
जोधपुर। जोधपुर के जालोरी गेट पर सोमवार की रात माहौल तनावपूर्ण हो गया। देर रात तक मौके पर भारी पुलिस बल तैनात था। भीड़ भी नारेबाजी कर रही थी। पुलिस लाउड स्पीकर से लोगों को घरों में जाने की अपील कर रही थी, लेकिन दोनों ही गुटों के लोग अड़े हुए थे। पथराव में तीन मीडिया कर्मियों के साथ पुलिस कर्मियों को भी चोटें पहुंची हैं।
बताया गया है कि जालोरी गेट पर रात को एक समुदाय के लोग झंडे लगा रहे थे। यहीं चौराहे पर बाल मुकुंद बिस्सा जी की प्रतिमा स्थापित है। उनकी प्रतिमा के पास भी जब झंडे लगाए जा रहे थे तो इसका कुछ युवाओं ने विरोध किया। इसी बात को लेकर तनातनी हो गई और देखते ही देखते दोनों गुटों के लोग जमा हो गए। फिर पथराव शुरू हो गया।

पुलिस मौके पर पहुंची उससे पहले यहां का माहौल दंगे की शक्ल में बदल गया। पुलिस ने आते ही लोगों को खदेड़ना शुरू किया लेकिन दोनों गुटों के बीच झगड़ा चलता रहा। इसके बाद पुलिस ने पहले लाठीचार्ज किया और बाद में आंसू गैस के गोले भी दागे। देर रात तक माहौल तनाव पूर्ण बना हुआ था। लोगों ने झंडे और लाउड स्पीकर को उखाड फेंका। साथ ही दुकानों पर भी पथराव हुआ है। देर रात तक पुलिस ने सख्ती रखकर माहौल को शांत करने की कोशिश की। उधर, सोशल मीडिया पर भी जमकर अफवाहों का दौर कायम हो गया।

महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और झारखंड पर है कोल इंडिया का सबसे ज्यादा बकाया
नई दिल्ली।  महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, झारखंड, तमिलनाडु, राजस्थान और मध्य प्रदेश की राज्य बिजली उत्पादन कंपनियों पर कोल इंडिया लिमिटेड का सबसे अधिक पैसा बकाया है। सबसे अधिक राशि महाराष्ट्र राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी पर बकाया है। महाराष्ट्र राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी पर कोल इंडिया लिमिटेड का 2,608.07 करोड़ रुपये का बकाया है। अनडिस्प्यूटेड अमाउंट 2591.45 करोड़ रुपए है।

पश्चिम बंगाल पावर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड पर दूसरी सबसे बड़ी राशि बकाया
सूत्रों ने बताया कि दूसरी सबसे बड़ी राशि पश्चिम बंगाल पावर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड का बकाया है। कंपनी पर कोल इंडिया लिमिडेट का 1066.40 करोड़ रुपए बाकी है। सूत्रों ने कहा कि अनडिस्प्यूटेड अमाउंट 955.54 करोड़ रुपए है। बकाया राशि के मामले में तीसरी सबसे बड़ा तेनुघाट विद्युत निगम लिमिटेड है, जो झारखंड सरकार का उपक्रम है। इस पर कोल इंडिया लिमिटेड का 1018.22 करोड़ रुपए बकाया है। यह पूरा अनडिस्प्यूटेड अमाउंट है।

एमपी पावर जनरेटिंग कंपनी पर भी चौथी सबसे बड़ी राशि बकाया
चौथी सबसे बड़ी राशि तमिलनाडु जनरेशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन कॉपोर्रेशन लिमिटेड पर बकाया है। इस पर कोल इंडिया लिमिडेट का 823.92 करोड़ रुपये का बकाया है। अनडिस्प्यूटेड अमाउंट 704.94 करोड़ रुपए का है। वहीं, मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी पर 531.42 करोड़ रुपए बकाया है, जो पांचवीं सबसे बड़ी राशि है। अनडिस्प्यूटेड अमाउंट 480.54 करोड़ रुपए का है। सूत्रों ने बताया कि बकाया राशि के मामले में राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड छठे नंबर पर है। इसपर 429.47 करोड़ रुपया बकाया है। अनडिस्प्यूटेड अमाउंट 423.13 करोड़ रुपए का है। महाराष्ट्र, राजस्थान और पश्चिम बंगाल की राज्य बिजली उत्पादन कंपनियों का बकाया बहुत अधिक है लेकिन इसके बावजूद कोल इंडिया लिमिटेड ने कभी भी इनकी आपूर्ति को विनियमित नहीं किया और उप-समूह योजना तथा रेक्स की उपलब्धता के अनुसार पर्याप्त आपूर्ति की।

कांग्रेसी नेताओं ने केन्द्र सरकार को घेरा
देश के आधे से ज्यादा राज्यों में कोयले की कमी से उत्पन्न बिजली संकट पर अब राजनीति तेज हो गई है। कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दल केंद्र सरकार को घेरने में जुट गए हैं। इस बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने भी केंद्र सरकार पर हमला बोला है। सिब्बल ने कहा कि सरकार की खराब नीतियों के चलते ही देश के लोग इस संकट को झेल रहे हैं। सिब्बल ने कहा कि इस बिजली संकट की उत्पत्ति तब हुई, जब बीजेपी और सीएजी ने रिपोर्ट दी कि कांग्रेस सरकार के दौरान गलत तरीके से कोल ब्लाक आवंटित किए गए थे और एससी ने उन्हें रद्द कर दिया था। उन्होंने कहा कि इसके बाद बीजेपी सरकार ने फिर से नीलामी की। इस दौरान बढ़ी हुई कीमतों को तक पूरा नहीं किया गया है। जिस कारण यह संकट गहराया है। सिब्बल ने कटाक्ष करते हुए कहा कि बीजेपी सरकार की गलत नीतियों के कारण शायद ही कोई निजी क्षेत्र कोयला उत्पादन कर रहा है और राज्यों के पास खरीदने के लिए पर्याप्त पैसा नहीं है। जिसका परिणाम आज सबके सामने है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने कांग्रेस को बदनाम करके राजनीतिक फायदा तो उठाया, लेकिन अब आम लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है।

भूपेश बघेल ने भी केंद्र को ठहराया जिम्मेवार
छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने भी रविवार को बिजली संकट के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेवार ठहराया। बघेल ने  कहा कि यह सुनिश्चित करना कि देशभर के बिजली संयंत्रों को पर्याप्त मात्रा में कोयले की आपूर्ति हो ये भारत सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने कोयले की कमी के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि सरकार ने समय रहते कोई कदम नहीं उठाया जिसके कारण यह हुआ है।

अब बड़े निजी स्कूलों में आरटीई से कर सकते हैं गरीब बच्चें भी पढ़ाई, नि:शुल्क प्रवेश के आवेदन 2 मई से
जयपुर। निजी स्कूलों में गरीब छात्रों के प्रवेश के लिए अनिवार्य बाल शिक्षा अधिनियम (आरटीई) के तहत स्कूलों में एडमिशन की प्रक्रिया 2 मई से शुरू होगी। शिक्षा विभाग की ओर से ऑनलाइन आवेदन के लिए 2 से 15 मई तक मांगे हैं, जबकि 17 मई को प्राप्त होने वाले आवेदनों की लॉटरी निकालकर उनको प्राथमिकता दी जाएगी। इस प्रक्रिया में प्रदेश में करीब 25 हजार स्कूलों में करीब सवा लाख से अधिक सीटों पर गरीब बच्चों को फ्री एडमिशन दिया जाएगा। आरटीई कानून के तहत प्राइवेट स्कूलों को अपने यहां एंट्री लेवल की कक्षा में कुल संख्या में से 25 फीसदी सीटों पर फ्री प्रवेश देना होगा। बाकी 75 प्रतिशत सीटों पर वे फीस लेकर प्रवेश दे सकते हैं। दरअसल इन सीटों पर एडमिशन के लिए हर साल 2 लाख से ज्यादा आवेदन आते हैं। पिछले साल भी करीब 2.83 लाख बच्चों ने एडमिशन के लिए आवेदन किया था।

ये बच्चे होंगे योग्य
आरटीई के तहत क्लास फर्स्ट में बच्चों को एडमिशन मिलेगा। इसके लिए बच्चे की उम्र 5-7 साल के बीच होगी। इसके अलावा बच्चे का बर्थ सर्टिफिकेट और यहां के मूल या स्थाई निवास के दस्तावेज लगाने होंगे। इसमें दो केटेगिरी कमजोर वर्ग और असुविधा समूह में आने वाले बच्चों को एडमिशन मिलेगा। कमजोर वर्ग में वे बच्चे जिनके माता-पिता की आय 2.50 लाख रुपए सालाना या उससे कम हो, जबकि असुविधा समूह में एससी, एसटी वर्ग के अलावा अनाथ बच्चा, एचआईवी या कैंसर पीड़ित या इन बीमारी से प्रभावित माता-पिता के बच्चे, युद्ध विधवा के बच्चे, बीपीएल और नि:शक्त बच्चे शामिल है।

यह है शेड्यूल
30 अप्रैल तक स्कूल संचालक अपने-अपने स्कूलों की प्रोफाइल (फ्री सीटों की डिटेल) आरटीई पोर्टल पर अपडेट करेंगे।
17 मई को शिक्षा विभाग की ओर से प्राप्त आवेदनों की ऑनलाइन प्रायोरिटी लॉटरी निकाली जाएगी।
प्रायोरिटी लॉटरी निकलने के बाद 18 से 25 मई तक आवेदकों (अभिभावकों) को ऑनलाइन ही रिपोर्टिंग करनी होगी।
18 से 27 मई तक आवेदनों की जांच की जाएगी।
ये पूरी प्रक्रिया दो चरणों में होगी यानी पहले चरण की एडमिशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद जब सीटे खाली रह जाएगी। दूसरे चरण के आवेदन पत्रों की जांच 1 जून से शुरू होगी। ये पूरी प्रक्रिया 20 जुलाई तक चलेगी।