grandfather - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

ओवरलोड अनियंत्रित पिकअप पलटी, पोता-पोती सहित दादा की मौत
बीकानेर। शहर के नजदीक बीछवाल थाना क्षेत्र में हुसंगसर-गैरसर गांव के बीच बुधवार दोपहर अनियंत्रित पिकअप जीप पलटने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत हो गई है। मृतक रिश्ते में पोता-पोती व दादा थे। मृतकों में 65 वर्षीय मांगीलाल मेघवाल, 11 वर्षीय मोहनराम तथा 9 वर्षीय सुमन शामिल हैं। दुर्घटना में 8 बच्चों सहित 18 लोग घायल हुए हैं। घायलों में संतोष, उमादेवी, शिवलाल, जगदीश, लिछमा, मुकेश, सुनील, रूपा, सुनीता, शारदा, ओमप्रकाश, माया, आईना, मनोहरी, गोमदराम, भैराराम, शिवलाल, इशिका शामिल हैं। पिकअप जीप में कुल 21 लोग सवार थे। सभी घायलों को बीकानेर के पीबीएम के अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। घायलों में से कुछ को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई जबकि कुछ के हाथ व पैर में फैक्चर होने के कारण इलाज किया जा रहा है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह हुसंगसर से रवाना हुई पिकअप जीप दोपहर डेढ़ बजे तेज स्पीड से चलने के कारण कच्चे रास्ते में पलट गई। पिकअप में गैरसर गांव के मेघवाल परिवार के लोग शादी का सामान खरीदने बीकानेर की तरफ आ रहे थे।

पबजी खेलने के लिए बर्थडे पर पिता से मांगा मोबाइल, नहीं दिया तो छात्र ने की खुदकुशी
जयपुर। सोडाला इलाके में पबजी गेम खेलने के लिए एक छात्र ने 13 फरवरी को बर्थडे पर पिता से गिफ्ट में मोबाइल मांगा। पिता ने उसे 12वीं कक्षा पास करने के बाद मोबाइल देने का वादा भी किया, लेकिन तुरंत फोन नहीं मिलने पर उसने गुरुवार रात में खुदकुशी कर ली। हालांकि मृतक के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। मृतक आदित्य कुमार(18) पुत्र विजय सिंह सीताराम कॉलोनी सोडाला का निवासी था।

पुलिस ने बताया कि आदित्य के पिता टैक्सी चलाते हैं। उसे पबजी गेम खेलने की लत लग गई। वह अपने दादा व चाचा के मोबाइल में सुबह-शाम पबजी खेलता था। परिजन उसे मना भी करते थे, लेकिन वह नहीं मानता था। 13 फरवरी को उसका जन्मदिन था। उसने पिता से गिफ्ट में मोबाइल मांगा। पिता ने एग्जाम के बाद मोबाइल दिलाने की बात कही। उसके बाद आदित्य गुमसुम रहने लगा और 17 फरवरी की रात को उसने फांसी लगा ली। देर रात पिता की नींद खुली तो उन्होंने पाया कि आदित्य के कमरे की लाइट जली है और वह फंदे पर लटका था। इसके बाद गेट तोड़कर उसे बाहर निकाला और अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया।

पढ़ाई में होशियार था आदित्य : आदित्य पढ़ाई में भी होशियार था। पिता ने 12वीं कक्षा पास करने के बाद मोबाइल दिलाने का वादा किया था। कोरोना काल के दौरान मोबाइल में ऑनलाइन क्लास लेने के बाद वह पबजी गेम खेलने लग गया। कई बार परिजनों ने उसे गेम खेलने की बात से टोका भी था।