raw - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

रॉ पर लगे बैन, धार्मिक आजादी पर अमेरिकी पैनल ने की मांग
वॉशिंगटन। भारत में अल्पसंख्यकों के खिलाफ खराब व्यवहार लगातार बढ़ रहा है। यह बातें मंगलवार को अमेरिका की अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता की निगरानी करने वाले आयोग ने कही। आयोग ने भारत की खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग पर सिख अलगाववादियों की हत्या की साजिशों में शामिल होने का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ लक्षित प्रतिबंध लगाने की सिफारिश की है।

रिपोर्ट के मुताबिक आयोग की वार्षिक रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि कम्युनिस्ट शासित वियतनाम ने धार्मिक मामलों को नियंत्रित और विनियमित करने के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। रिपोर्ट में यह सिफारिश की गई कि वियतनाम को भी विशेष चिंता का देश घोषित किया जाए, क्योंकि अमेरिका और वियतनाम दोनों ही चीन के बढ़ते प्रभाव के खिलाफ एकजुट होने की कोशिश कर रहे हैं।

भारत में मानवाधिकारों के मुद्दों पर आंखें मूंद ली
विश्लेषकों का कहना है कि वाशिंगटन लंबे समय से नई दिल्ली को एशिया और अन्य स्थानों में चीन के बढ़ते प्रभाव के मुकाबले एक ताकत के रूप में देखता है और इसलिए भारत में मानवाधिकारों के मुद्दों पर आंखें मूंद ली जाती हैं। हालांकि, यह संभावना नहीं है कि अमेरिकी सरकार भारत की खुफिया एजेंसी रॉ पर प्रतिबंध लगाएगी, क्योंकि आयोग की सिफारिशें बाध्यकारी नहीं होतीं। 2023 से, अमेरिका और कनाडा में सिख अलगाववादियों को निशाना बनाने के भारत के कथित प्रयासों ने अमेरिकी-भारत संबंधों में एक नया मोड़ लिया है, जिसमें वाशिंगटन ने एक पूर्व भारतीय खुफिया अधिकारी, विकास यादव को एक असफल अमेरिकी साजिश के आरोप में गिरफ्तार किया है। भारत सिख अलगाववादियों को सुरक्षा खतरे के रूप में देखता है और उनकी भूमिका से इनकार करता है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी ने पिछले साल के चुनावी अभियान के दौरान मुसलमानों और अन्य धार्मिक अल्पसंख्यकों के खिलाफ नफरत फैलाने वाली बयानबाजी और गलत जानकारी का प्रचार किया।

भारत ने रॉ को लेकर पैनल की रिपोर्ट की खारिज, कहा- अमेरिकी धार्मिक स्वतंत्रता आयोग खुद चिंता का विषय
नई दिल्ली। भारत ने अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग की रिपोर्ट को सख्ती से खारिज करते हुए कहा कि इस आयोग को खुद चिंता का विषय घोषित किया जाना चाहिए। रिपोर्ट में भारत की खुफिया एजेंसी रॉ  पर हत्या की साजिशों में कथित भूमिका को लेकर प्रतिबंध लगाने की सिफारिश की गई थी। विदेश मंत्रालय ने शब्दों में बयान जारी करते हुए इस बात पर जोर दिया कि लोकतंत्र और सहिष्णुता के प्रतीक के रूप में भारत की छवि को कमजोर करने के प्रयास सफल नहीं होंगे।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि यूएससीआईआरएफ की नवीनतम रिपोर्ट पक्षपाती और राजनीति से प्रेरित आकलन जारी करने के अपने पैटर्न को जारी करने वाली है।  विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि यूएससीआईआरएफ अलग-अलग घटनाओं को गलत तरीके से प्रस्तुत करने और भारत की वाइब्रेंट मल्टीकल्चरल सोसायटी पर संदेह व्यक्त करने के लगातार प्रयास धार्मिक स्वतंत्रता के लिए वास्तविक चिंता की बजाय एक जानबूझकर किए गए एजेंडे को दशार्ते हैं। बयान में कहा गया है कि वास्तव में तो यूएससीआईआरएफ को ही चिंता का विषय माना जाना चाहिए।

धार्मिक स्वतंत्रता रिपोर्ट में क्या कहा गया
अंतर्राष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग की 2025 की वार्षिक रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि 2024 में भारत में धार्मिक अल्पसंख्यकों के खिलाफ हमले और भेदभाव में वृद्धि जारी थी। रिपोर्ट में भाजपा पर लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान मुसलमानों और अन्य धार्मिक अल्पसंख्यकों के खिलाफ घृणास्पद बयानबाजी का प्रचार करने का भी आरोप लगाया गया है। इसके अलावा यूएससीआईआरएफ की रिपोर्ट में भारत की खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग पर सिख अलगाववादियों की हत्या की साजिश में शामिल होने का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ प्रतिबंध लगाने की सिफारिश की गई है। अमेरिकी पैनल ने डोनाल्ड ट्रम्प प्रशासन से भारत को धार्मिक स्वतंत्रता के उल्लंघन के लिए विशेष चिंता का देश घोषित करने की सिफारिश की है।

26 गोवंश को मुक्त कराया, एक गिरफ्तार
कुम्हेर। थाना पुलिस ने गांव सेंत के पास डीग रोड पर गौ तस्करों के खिलाफ कार्रवाई कर 26 गोवंशों को मुक्त कराकर एक गौ तस्कर को गिरफ्तार कर कंटेनर ट्रक व 10 लीटर अवैध कच्ची शराब को बरामद किया है। कुम्हेर थाना अधिकारी हिमांशु सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि भरतपुर से डीग होते हुए हरियाणा की तरफ एक कंटेनर ट्रक बंद बॉडी में गोवंश को भरकर गोकशी के लिए ले जाया जा रहा है। पुलिस ने डीग रोड पर गांव सेत के पास नाकाबंदी की तो एक कंटेनर ट्रक बंद बॉडी आता हुआ दिखाई दिया। कंटेनर चालक पुलिस को बावर्दी खड़ा देख नाकाबंदी को तोड़कर भागने लगा। पुलिस ने गौ तस्करों का पीछा किया तो गौ तस्करों ने पुलिस को जान से मारने की नियत से पुलिस की गाड़ी में टक्कर मार दी व फायरिंग की।

पुलिस पार्टी ने आत्मरक्षा के लिए गैस गन से 10 राउंड व पंप एक्शन के पांच राउंड फायर किए। गौ तस्कर पुलिस से घिरा देख भागने लगे। जिनको क्यूआरटी टीम द्वारा घेराबंदी कर एक गौ तस्कर को पकड़ लिया व एक अन्य गौ तस्कर मौके से फायरिंग करते हुए फरार हो गया। पुलिस द्वारा कंटेनर की तलाशी ली तो तलाशी के दौरान कंटेनर में 5 गाय 19 बैल जीवित व एक गाय मृत एक बैल मृत कुल 26 गोवंश व केबिन में 10 लीटर अवैध कच्ची शराब मिली। जीवित गोवंश को मुक्त कराकर घड़ी सांवल दास गौशाला के सुपुर्द कर दिया। मृत गोवंश का पशु चिकित्सक द्वारा पोस्टमार्टम कराकर दफनाया गया। उक्त मामले में आरोपी गौ तस्कर मुस्ताक पुत्र शुभराती निवासी टाई थाना नूह मेवात हरियाणा को गिरफ्तार कर कच्ची शराब व कंटेनर को जब्त किया।

शरारत या साजिश: एटीएस के सामने पड़े संदिग्ध बैग से मचा हड़कंप, मिले कच्चे आम
जयपुर। आदर्श नगर थाना इलाके में घाटगेट के पास आतंकवादी निरोधक दस्ता (एटीएस) कार्यालय के सामने संदिग्ध काले रंग का बैग मिलने से हड़कंप मच गया। करीब दो घंटे तक जब बैग को लेने कोई नहीं आया तो एटीएस कार्यालय के कंट्रोल रूम से आदर्श नगर थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बम स्क्वाड की मदद से जांच की तो बैग में कच्चे आम निकले। तब जाकर पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने राहत की सांस ली। अब पुलिस बैग छोड़ने वाले की तलाश में जुट गई है। बताया गया कि यह या तो किसी की शरारत है या फिर किसी साजिश के पहले की चैकिंग है। थानाप्रभारी विष्णु खत्री ने बताया कि सोमवार दोपहर 12:40 बजे एटीएस कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि एटीएस कार्यालय के सामने दो घंटे से एक काला बैग लावारिस हालत में पड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम पहुंची। इसी दौरान बम स्क्वाड, डॉग स्क्वाड, सिविल डिफेंस, फायर बिग्रेड, एफएसएल टीमें भी पहुंच गईं। चैकिंग के बाद बैग में कच्चे आम निकले।

दुकानें बंद कर यातायात डायवर्ट
खत्री ने बताया मौके पर पहुंचते ही आसपास की दुकानें बंद करवा दी गर्इं। यातायात को डायवर्ट कर अन्य रास्तों से निकाला गया। बैग को चैक करने तक की गई प्रक्रिया में करीब पौने तीन घंटे लग गए।

कॉलोनियों के नियमन के लिए कट ऑफ डेट दिसंबर 2018 होगी
जयपुर। प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में बसी कच्ची बस्तियों के नियमन के लिए राज्य सरकार नई पॉलिसी लाएगी। इसका प्रारूप तैयार कर मंजूरी के लिए कैबिनेट में भेजा जाएगा। इसके साथ ही आवासन मण्डल क्षेत्राधिकार की कॉलोनियों में पट्टे देने के लिए बोर्ड अपने एक्ट में संशोधन करेगा ताकि बोर्ड के मकानों के बेचान के बाद आखिरी क्रेता के पक्ष में नियमितिकरण किया जा सके। बोर्ड का क्षेत्र ट्रांसफर होने के बाद निकाय इन कॉलोनियों में पट्टे देने के लिए बोर्ड से एनओसी मांग रहे थे। कृषि भूमि पर बसी कॉलोनियों के नियमन के लिए कट ऑफ डेट को भी दिसंबर 2018 तक बढ़ाई जाएगी। यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को प्रशासन शहरों के संग अभियान की समीक्षा बैठक में यह निर्णय लिया गया। अपने आवास पर हुई बैठक में धारीवाल ने नई नीति का प्रस्ताव करने करने के यूडीएच अधिकारियों को निर्देश दिए।

हाउसिंग बोर्ड एक्ट में संशोधन कर शेष कॉलोनियों में देगा पट्टे
कट ऑफ डेट बढ़ाने से मिलेगी राहत
साथ ही नियमन के लिए मौजूदा कट ऑफ डेट को बढ़ाने का भी निर्णय लिया गया। अभी नियमन के लिए कॉलोनियों की कट ऑफ डेट 15 अगस्त, 2009 निर्धारित है, लेकिन अब इसे बढ़ाकर दिसंबर 2018 करने पर सहमति बनी है। इसके साथ ही कृषि भूमि पर बसी कॉलोनियों के लिए 17 जून, 1999 है, जिसे भी बढ़ाकर दिसंबर 2018 किया जा सकता है। बैठक में बताया गया कि कट ऑफ डेट बढ़ाने के लिए भू-राजस्व अधिनियम में बदलाव जरूरी है, ऐसा होने से हजारों की तादाद में भूखण्डधारियों को राहत मिल सकेगी। भूखण्ड व सुविधा क्षेत्र में 60:40 के अनुपात की बजाय 70:30 अनुपात भी हो सकता है। साथ ही पट्टा लेने के लिए पहले की तुलना में कम राशि देनी होगी।

नाम हस्तांतरण के मामलों में आर्थिक भार कम
मकान व भूखण्ड का नाम हस्तांतरण के लिए विज्ञप्ति प्रकाशित कराने में विस्तृत ब्यौरा नहीं देने का निर्णय लिया गया ताकि आवेदक पर आर्थिक भार कम हो। प्रशासन शहरों के संग अभियान के कैम्प मार्च में फिर शुरू हो सकते है। इसके लिए धारीवाल-मुख्यमंत्री के बीच चर्चा कर समय तय किया जाएगा।

चार सीई का पदोन्नति के बाद पदस्थापन
नगरीय विकास विभाग ने पदोन्नति के बाद चार मुख्य अभियंता के पदस्थापन कर दिया है। इसमें सीई अशोक कुमार चौधरी को निदेशक जेडीए, महेन्द्र कुमार माथुर को निदेशक जेडीए, पीके जैन को अतिरिक्त परियोजना निदेशक आरयूआईडीपी और ओपी वर्मा को कोटा यूआईटी में पदस्थापित किया है।