checking - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

मुनाफे के लालच में खुलेआम बिक रहे एक्सपायरी फूड प्रोडक्ट्स, मॉल, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशनों पर ग्राहकों की सेहत से हो रहा खिलवाड़
कोटा। तेजी से बदलती जीवनशैली में जहां हर कोई समय बचाने के लिए रेडी-टू-ईट्स पैकेज फूड की ओर रुख कर रहा है, वहीं यही सुविधा अब सेहत के लिए खतरा बनती जा रही है। शहर के कई स्थानों  खासकर बड़े मॉल, रोडवेज बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन के आस-पास  एक्सपायरी डेट निकल चुके फूड पैकेट धड़ल्ले से बिक रहे हैं। उनमें मैगी, ओट्स, बिस्किट और कुरकुरे जैसे पैक्ड फूड, जो हर घर में बच्चों से लेकर बड़ों तक की पसंद हैं, अब मिलावट और एक्सपायरी की मार झेल रहे हैं। बाजार में इनका ट्रेंड बढ़ता जा रहा है, लेकिन इसके साथ ही जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ भी हो रहा है। वहीं दूसरी और सीएमएचओ टीम त्योहारी सीजन को देखते हुए लगातार कार्यवाही कर रही है। टीम ने पिछले चार दिनों में यूज्ड आॅयल, 20 किलो मसाला, 150 किलो पनीर तथा 30 किलो आॅयल नष्ट करवाया है। वहीं सोमवार को खाद्य सुरक्षा टीम ने सुल्तानपुर, ईटावा व खातौली में निरीक्षण किया है। जब नवज्योति रिपोर्टर ने शहर के प्रमुख स्थानों  दशहरा मेला, तलवंडी, गुमानपुरा, रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस स्टैंड  पर जाकर देखा तो बिस्किट, नूडल्स के पैकेटों पर एक्सपायरी डेट महीनों पहले की निकल चुकी थी। कुछ पर मार्किंग तक मिटी हुई थी ताकि ग्राहक पहचान न सकें। छोटे दुकानों से लेकर बड़े मॉल तक त्योहारी सीजन पर इस तरह का माल निकालते है।

बढ़ रहा फास्ट फूड का चलन
कोरोना के बाद से हाड़ौती शहरवासियों की दिनचर्या में बड़ा बदलाव आया है। व्यस्तता के बीच तैयार खाना पकाना मुश्किल होता जा रहा है। ऐसे में लोग आसान विकल्प के रूप में पैक्ड फूड की ओर झुक गए हैं। दुकानों से लेकर सुपरमार्केट तक, हर जगह आकर्षक पैकिंग में यह फूड आइटम ग्राहकों को लुभाते हैं। इन आकर्षक पैकिंग के पीछे कई बार खतरे छिपे होते हैं। एक्सपायरी डेट निकलने के बावजूद ये सामान बेचे जा रहे हैं और ग्राहक विश्वास और भरोसे के साथ बिना जांचे इन्हें खरीद भी रहे हैं।

सीएमएचओ की कार्यवाही, फिर भी नहीं थम रही लापरवाही
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय की ओर से समय-समय पर जांच अभियान चलाए जाते हैं। कई बार इन जगहों पर नमूने लेकर कार्रवाई भी की गई है। हाल ही में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शहर के कुछ बड़े मॉल और स्टेशनों व दशहरा मेला में अभियान चलाया था, जहां कई जब्त की तथा कुछ को नष्ट भी करवाया, लेकिन, अफसरों की कार्रवाई के कुछ दिनों बाद ही फिर से पुराने हालात लौट आते हैं। विक्रेता नए नाम से, नए ब्रांड के साथ वही गलती दोहराते हैं।

इनका कहना है
- एक स्थानीय रामूलाल ने बताया कि हम रोजाना बच्चों के लिए बिस्किट और नूडल्स लेते हैं, पर कभी एक्सपायरी डेट देखने का ध्यान नहीं देते। पिछले दिनों घर लाए ओट्स पैकेट में अजीब गंध आ रही थी, तब जाकर देखा तो उसकी एक्सपाइरी तारीख तो सालभर पहले ही निकल चुकी थी।
- वहीं दुकानदारों का कहना है कि कंपनियों से जो स्टॉक आता है, उसमें कई बार पुराना माल भी शामिल होता है। व्यवस्ता के कारण हमें भी कई बार जानकारी नहीं मिल पाती है।
- कुछ विक्रेता तो साफ तौर पर कहते हैं कि हम तो जो सप्लायर देता है, वही बेचते हैं। ग्राहक को भी चाहिए वो इन चीजों का ध्यानपूर्व चेक करने के बाद ही लें। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर जिम्मेदारी किसकी है।

एक्सपायरी फूड से हो सकते हैं गंभीर खतरे
एक्सपायरी फूड सिर्फ स्वाद बिगाड़ता नहीं, बल्कि शरीर के लिए नुकसानदेह होता है। एक्सपायरी के बाद पैक्ड फूड में मौजूद तेल और संरक्षक रासायनिक रूप से बदलने लगते हैं। यह शरीर में विषाक्त प्रभाव डालते हैं, जिससे उल्टी, दस्त, एलर्जी, फूड पॉइजनिंग और लिवर तक प्रभावित हो सकता है।
-डॉ. धर्मराज मीणा, अस्पताल अधीक्षक, एमबीएस कोटा

लगातार कार्रवाई से विक्रेताओं में सुधार
पिछली दीपावली पर हुई कार्रवाई के बाद अब विक्रेताओं में काफी सुधार देखने को मिल रहा है। विभाग की टीमें रोजाना अभियान चलाकर निरीक्षण कर रही हैं, जिससे लोगों में डर भी बना हुआ है। फूड पैकेट्स में एक्सपायरी डेट मिलते ही उन्हें तुरंत मौके पर ही नष्ट करवाया जा रहा है। अभी भी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। रेलवे स्टेशनों के बाहर स्थित दुकानों पर भी नियमित जांच की जा रही है। हाल ही में टीम खातौली, सुल्तानपुर और इटावा क्षेत्र में मावा की सूचना पर पहुंची थी और वहां आवश्यक कार्रवाई की गई।
-डॉ. नरेन्द्र नागर, सीएमएचओ, कोटा

यह करें उपभोक्ता
- हर बार खरीदारी से पहले पैक पर तारीख अवश्य देखें।
- खुला हुआ या टूटा पैकेट कभी न लें।
- ठंडी और सूखी जगह पर रखे प्रोडक्ट को ही चुनें।
- एक्सपायरी प्रोडक्ट मिलने पर तुरंत 1915 पर शिकायत दर्ज कराएं।
- बच्चों के स्नैक्स में विशेष सावधानी बरतें, क्योंकि वे अधिक संवेदनशील होते हैं।

इनको करवाया नष्ट
7 अक्टूबर : 120 किलो यूज्ड आॅयल
8 अक्टूबर : 20 किलो मसाला
11 अक्टूबर : 150 किलो पनीर
12 अक्टूबर : 30 किलो आॅयल

इनको किया सीज
6 अक्टूबर : 500 किलो बुरा, 3170 मिश्री, 1450 सोडियम हाइड्रोसल्फाइड
8 अक्टूबर : 75 किलो आॅयल
9 अक्टूबर : 1275 किलो घी, 320 किलो मावा
11 अक्टूबर : 400 किलो मावा, 120 किलो आॅयल, 30 किलो वनस्पति

सफाई व्यवस्था की रेंडम चैकिंग करें निगम आयुक्त-जिला कलक्टर
कोटा। जिला कलक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी ने नगर निगम उत्तर एवं दक्षिण के आयुक्तों को शहर में सफाई व्यवस्था सुचारू बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आयुक्त स्वयं प्रात: फील्ड में जाकर रेंडम चैकिंग करें एवं जो सफाई कर्मी अनुपस्थित पाए जाएं उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने आवारा पशुओं की रोकथाम के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए। डॉ. गोस्वामी सोमवार को विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक ले रहे थे। उन्होंने मुख्य मार्गों से अवैध होर्डिंग हटाने के भी निर्देश दिए।  चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भी मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए प्रभावी उपाय करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने कहा कि जहां भी डेंगू के केस मिले वहां आस - पास के घरों में स्क्रीनिंग की जाए। क्लस्टर में केस मिलने पर जिला प्रशासन को तुरन्त सूचित करते हुए रोकथाम के उपाय करने के निर्देश दिए। उन्होंने एंटी लार्वा एक्टिविटी एवं हर शनिवार को नो-बैग-डे के तहत स्कूलों में डेंगू रोकथाम के उपायों के बारे में जागरूकता पैदा करने, सर्वे एवं स्क्रीनिंग तथा छिड़काव जैसी गतिविधियां निरंतर चलाने के निर्देश दिए।

जिला कलक्टर ने पीएम सूर्य घर योजना के तहत प्राप्त आवेदनों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए एवं सरकारी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी कार्यालयों पर सोलर पैनल लगाने से संबंधित कार्यवाही करें ताकि राज्य सरकार के निर्देश आने पर सोलर इन्स्टॉलेशन की कार्यवाही की जा सके। 15 सितम्बर से जिले में क्षतिग्रस्त सड़कों के मरम्मत कार्य शुरू करने के लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग से छात्रवासों के नियमित निरीक्षण एवं भोजन की गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली। पीएचईडी अधिकारियों को पेयजल की नियमित सैम्पलिंग एवं आवश्यकतानुसार क्लोरीनेशन के निर्देश दिए।आरटीई के तहत प्रवेश के लिए आए आवेदनों को छोटी-छोटी कमियां बताकर रिजेक्ट करने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिला कलक्टर ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को उन शिकायतों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

बैठक में संभाग मुख्यालय पर स्पोर्ट्स कॉलेज की स्थापना, इटावा एवं रामगंजमंडी सीएचसी के उप जिला अस्पताल में क्रमोन्नयन, दीगोद एवं चेचट में महाविद्यालय निर्माण, कनवास में रोडवेज बस स्टेंड की स्थापना सहित अन्य बजट घोषणाओं की प्रगति के बारे में जानकारी ली गई। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन मुकेश चौधरी, अतिरिक्त जिला कलक्टर सीलिंग कृष्णा शुक्ला, केडीए सचिव कुशल कोठारी, सीईओ जिला परिषद अशोक त्यागी, नगर निगम (उत्तर) आयुक्त अनुराग भार्गव, नगर निगम (दक्षिण) आयुक्त सरिता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

चोरों की पौ बारह: नौ थाना इलाके में 10 जगह से चुराई नकदी-जेवर
जयपुर। कमिश्नरेट के नौ थाना इलाके में चोरों ने 10 जगह ताले तोड़कर नकदी-जेवर चोरी कर लिए। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर चोरों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी और पूर्व में चालानशुदा अपराधियों का रिकॉर्ड खंगाल रही है।

जवाहर नगर इलाके में चोरों ने सेक्टर-4 स्थित मकान के ताले तोड़कर नकदी व जेवर चोरी कर लिए। पीड़ित दीपेंद्र पाल माखन ने रिपोर्ट दी कि चोर 48 हजार रुपए व सोने-चांदी के जेवर ले गए। मालवीय नगर इलाके में चोरों ने इन्द्रप्रस्थ कॉलोनी मॉडल टाउन स्थित मकान के ताले तोड़कर नकदी व जेवर चुरा लिए। पीड़ित सीताराम ने गुरुवार को थाने में रिपोर्ट दर्ज दी है। करणी विहार इलाके में शालीमार बाग विस्तार हीरापुरा स्थित मकान के ताले तोड़कर चोर नकदी व जेवर ले गए। पीड़ित सुरेश कुमार शर्मा ने रिपोर्ट दी कि उसकी बहन का परिवार शादी में गया था। इस दौरान चोर 40 हजार रुपए और लाखों के जेवर ले गए। भट्टा बस्ती इलाके में चोरों ने हाउसिंग बोर्ड स्थित मकान के ताले तोड़कर नकदी व जेवर चुरा लिए। पीड़ित टिंकू माल चंदानी ने रिपोर्ट दी कि वह रात एक बजे परिवार सहित जागरण में गया था। अलसुबह चार बजे जब लौटा तो मकान के ताले टूटे मिले।

जयसिंहपुरा खोर इलाके में चोरों ने बागवालों की ढाणी स्थित एक मकान के ताले तोड़कर 49 हजार रुपए व सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए। पीड़ित किशोर खेराजानी ने गुरुवार को थाने में रिपोर्ट दर्ज दी। सांगानेर सदर इलाके में चोरों ने राधा स्वमी नगर में एक मकान के ताले तोड़कर नकदी व जेवर चुरा लिए। पीड़ित अनिल कुमार गहलोत ने गुरुवार को सांगानेर सदर थाने में रिपोर्ट दी है। मुहाना इलाके में चोरों ने नारायण सरोवर में एक मकान के ताले तोड़कर नकदी-जेवरात चोरी कर लिए। पीड़ित तन्मय कोठीवाल ने गुरुवार को रिपोर्ट दी कि वह परिवार सहित बाहर गए थे। चोरों ने घर से अलमारी से नकदी व जेवर चोरी कर लिए। मुहाना इलाके में चोर प्रजापति विहार में मकान के ताले तोड़कर नकदी व जेवर ले गए। पीड़ित रघुनाथ सिंह ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। कोतवाली इलाके में चोरों ने चौड़ा रास्ता स्थित एक दुकान के ताले तोड़कर 70 हजार रुपए चोरी कर लिए। पीड़ित दुकानदार कलावतों की गली निवासी गोविंद पोसवाल ने गुरुवार को कोतवाली थाने में रिपोर्ट दी है। रामनगरिया इलाके में चोर ज्ञान विहार स्थित एक मकान से दो लैपटॉप ले गए। पीड़ित आलोक कुमार ने रिपोर्ट दी है।