breakfast - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अफसर अब नहीं मंगवा सकेंगे महंगी चाय-कॉफी और कचौरी-समोसे
जयपुर। राजस्थान सरकार की ब्यूरोक्रेसी और विभागों की बैठकों में अब अधिकारी कचौरी-समोसे सहित दूसरे व्यंजनों का जायका नहीं ले सकेंगे। ना ही महंगी चाय-कॉफी-लस्सी मंगा सकेंगे। उनके चाय नाश्ते का मैन्यू तय कर दिया है। साथ ही उसकी मात्रा और कीमतें भी तय कर दी है। वित्त विभाग के शासन सचिव वित्त (बजट) देबाशीष पृष्टी ने मुख्यमंत्री कार्यालय, गवर्नर हाउस, सरकार के मंत्रियों, विधानसभा, मुख्य सचिव कार्यालय सहित सभी आईएएस अधिकारियों और विभागीय अफसरों को इसके आदेश की कॉपी भी भिजवा दी है। निर्देश दिए गए हैं कि खाद्य एवं पेय पदार्थों का कार्यालय परिसर में स्थित आपूर्तिकर्ता से तय दर या इससे कम दर पर खरीद की जा सकेगी।

अनावश्यक खर्च पर लगाम को फैसला
विभागों की बैठकों में सरकारी वित्तीय मद से चाय-नाश्तों पर मोटी राशि प्रदेशभर में खर्च हो रही थी। ऐसे में इस अनावश्यक फिजूलखर्ची को रोकने के लिए सरकार ने यह आदेश जारी किए हैं।

10 की चाय, 15 की कॉफी, 13 की छाछ और 15 की लस्सी ही मिलेगी
बैठकों में अब 10 रुपए की 100 एमएल चाय, 15 रुपए की 100 एमएल कॉफी, 13 रुपए की 250 एमएल छाछ और 15 रुपए की 250 एमएल लस्सी प्रति नग या कप या पैकेट मंगाई जा सकेगी। इसका खर्च विभाग वहन करेगा।

हैल्दी होगा नाश्ता : चना-मूंगफली-मखाने-डाइजेस्टिव बिस्किट मिलेंगे
वित्त विभाग ने अधिकारियों का नाश्ता भी कम रेट में हैल्दी तय किया है। नाश्ते में रोस्टेड चना, मूंगफली, मखाने और मल्टीग्रेन डाइजेस्टिव बिस्किट ही मिलेंगे। कचौरी-समोसे नहीं मंगवाए जा सकेंगे। 100 ग्राम रोस्टेड चना के 18 रुपए, इतनी ही मूंगफली के 29 रुपए, 100 ग्राम रोस्टेड मखाने के 180 रुपए और प्रति पैकेट मल्टीग्रेन डाइजेस्टिव बिस्किट के 28 रुपए तय किए गए हैं।

अहमदाबाद ब्लास्ट के दोषियों में तीन कोटा के भी, मेडिकल स्टोर और नाश्ते की दुकान चलाते-चलाते बन गए आतंकी, मरते दम तक जेल में रहेंगे
कोटा। अहमदाबाद में 26 जुलाई 2008 को हुए सीरियल ब्लास्ट मामले के दोषियों को शुक्रवार को सजा सुनाई गई। 38 दोषियों को फांसी और 11 को उम्र कैद की सजा सुनाई गई है। इनमें कोटा के तीन युवक भी शामिल थे। इन्हें उम्र कैद की सजा मिली है।

दरअसल, साल 2008 में हुए ब्लास्ट के तार कोटा से भी जुड़े थे। शहर के आम लोगों के बीच रह रहे ये तीन आतंकी थे इमरान, अतीकुर रहमान और मेहंदी हसन अंसारी। अदालत ने तीनों को आखिरी सांस तक जेल में रहने की सजा सुनाई है।जानकारी मे पता चला कि इन आरोपियों में एक कोटा के किशोरपुरा इलाके का रहने वाला, दूसरा घंटाघर इलाके का तथा तीसरा नांता का रहने वाला है। जब उनके परिवार से बात करनी चाही तो कोई कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं हुआ। सभी इस मामले से दूर रहना चाहते हैं।

सूत्रों के मुताबिक इमरान पकड़े जाने से पहले पाटनपोल में मेडिकल स्टोर चलाता था। इस दौरान ही वो सिमी से संपर्क में आया। उसके परिवार में मां-पिता और भाई है। पिता सरकारी नौकरी में थे। जयपुर ब्लास्ट के तार भी इमरान से जुड़े थे। दरअसल, जयपुर में पकड़े गए एक आतंकी से इमरान का इनपुट मिला था। इसके बाद किशोरपुरा से उसे पकड़ा था।

अंसारी अस्पताल के सामने लगाता था दुकान
दूसरा आतंकी मेहंदी हसन अंसारी नयापुरा में जेके लोन अस्पताल के सामने नाश्ते की दुकान लगाता था। सिमी के संपर्क में कैसे आया, इसका जवाब उसके परिवार के पास भी नहीं था। परिजनों ने बताया कि पुलिस ने सिमी से लिंक के चलते पकड़ा था। बाद में ब्लास्ट केस में इन्वॉल्वमेंट निकला। वहीं, अतीकुर रहमान को नांता इलाके से पकड़ा गया था।

कोटा में पहले भी पकड़े जा चुके हैं आतंकी
यह पहली बार नहीं था कि कोटा से आतंकी पकड़े गए। सिमी संगठन से लिंक के कई मामले सामने आ चुके हैं। अगस्त 2008 में कोटा से तीन, बारां से 3 लोगों को पकड़ा गया। इनमें पिता-पुत्र भी शामिल थे। इशाक और उसके बेटे सलीम सहित इन तीनों पर जयपुर धमाकों के आरोपी सलीम को रुकवाने का आरोप था। 2008 में ही मुनव्वर नाम के युवक को पकड़ा था। जिस पर धमाकों के मुख्य आरोपी साजिश मंसूरी को पनाह देने का आरोप था। 2014 में कोटा के इंद्र विहार से एक और सिमी कार्यकर्ता को पकड़ा गया। वह पढ़ाई की आड़ में सिमी नेटवर्क को फैला रहा था।  पिछले साल सितंबर में कोटा रेलवे स्टेशन से जान मोहम्मद नाम के आतंकी को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा था।