rana - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

भारत लाया गया मुंबई आतंकी हमले का आरोपी तहव्वुर राणा, स्पेशल विमान ने दिल्ली में की लैंडिंग
नई दिल्ली। मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को भारत लाया जा चुका है। राणा से इस आतंकी हमले के पीछे पाकिस्तान के सरकारी तत्वों की भूमिका को उजागर करने में सहायता प्राप्त होगी। राणा को लेकर आए स्पेशल विमान ने दिल्ली में लैंडिंग की है। राणा को सुरक्षा के बीच भारत लाया गया है। विमान के लैंडिंग के बाद राणा को एनआईए ने आधिकारिक तौर पर हिरासत में ले लिया है।

राणा को दिल्ली की तिहाड़ जेल के हाई-सिक्योरिटी वॉर्ड में रखा जाएगा। उसकी सुरक्षा के लिए जेल प्रशासन ने खास व्यवस्था की है। राणा पाकिस्तानी मूल का कनाडाई नागरिक है। उसे कई एजेंसियों की एक टीम अमेरिका से भारत लाई है। राणा को लॉस एंजिलिस में एक महानगर हिरासत केंद्र में रखा गया था।

मुंबई में 26/11 के आतंकवादी हमले के मुख्य साजिशकर्ता पाकिस्तानी तुहव्वुर राणा को तिहाड़ जेल में रखा जाएगा। राणा को न्यायिक प्रक्रिया के तहत कार्रवाई के लिए अमेरिका से प्रत्यर्पित कर बुधवार को भारत के लिए रवाना किया गया था। तहव्वुर राणा को लेकर अमेरिका से चले विशेष विमान के पालम वायुसैनिक हवाईअड्डे पर लैंडिंग की है। विमान से उतरने के बाद सबसे पहले उसकी मेडिकल जांच करायी जाएगी।

इससे पहले अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट ने राणा की उस याचिका को खरिज कर दिया था, जिसमें उसने खुद को भारतीय अधिकारियों को सौंपे जाने का विरोध किया था।  मुख्य न्यायाधीश जॉन रॉबट्र्स की अदालत ने इस याचिका को खारिज कर दिया था। इसके बाद उसे भारत की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंपने का रास्ता साफ हो गया था।

राणा ने प्रत्यर्पण की कार्रवाई के विरुद्ध 13 फरवरी को दायर याचिका में कहा था कि उसके खिलाफ अमेरिका में सभी अपीलों पर अदालती कार्रवाई पूरी होने तक उसे भारत को न सौंपा जाए। उसने तर्क दिया कि उसे भारत को  प्रत्यर्पित किया जाना अमेरिकी कानून और संयुक्त राष्ट्र की यातना विरोधी संधि  का उल्लंघन है। राणा का कहना था कि उसे भारत में यातनाएं दी जा सकती हैं। अमेरिकी शीर्ष अदालत द्वारा सोमवार को भारत को उसके प्रत्यर्पण के खिलाफ उसकी याचिका को खारिज कर दिये जाने के बाद उसे भारत भेजे जाने की प्रक्रिया शुरू हो गयी थी। प्रत्यर्पण प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाने के लिए भारत से एक मल्टी-एजेंसी टीम अमेरिका गई थी और उसने अमेरिकी अधिकारियों के साथ सभी कागजी कार्रवाई और कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने में मदद की।

रिपोर्टों के अनुसार पाकिस्तानी-कनाडाई नागरिक राणा, पाकिस्तान स्थित इस्लामी आतंकवादी समूह, लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा था। राणा लॉस एंजिल्स में अमेरिकी मेट्रोपॉलिटन डिटेंशन सेंटर में 14 साल तक कैद रहा। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने पहली बार 2023 में भारत को उसके प्रत्यर्पण को मंजूरी दी थी, लेकिन उसने शीर्ष अदालत में बार-बार प्रत्यर्पण रोकने के लिए याचिकाएं दायर कीं थीं, पर उसे आखिरकार सफलता नहीं मिली। उल्लेखनीय है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक के बाद संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में एक सवाल के जवाब में राणा के भारत में प्रत्यर्पण की घोषणा की थी। राणा ने आतंकवादी हमले से पहले मुंबई में आतंकी हमलों के स्थानों को चिह्नित करने के लिए व्यक्तिगत रूप से रेकी और जासूसी की थी, उसने दाऊद गिलानी उर्फ डेविड कोलमैन हेडली को पाकिस्तानी-अमेरिकी पासपोर्ट का उपयोग करके भारत की यात्रा करने में भी मदद की थी। इसका उद्देश्य पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के अधिकारियों के साथ समन्वय करके लश्कर ए तैयबा द्वारा रची गयी मुंबई आतंकी हमलों की साजिश को अंजाम देना था।

मुंबई हमलों का प्रमुख सूत्रधार तहव्वुर राणा अमेरिका से प्रत्यर्पित, विशेष विमान से लाया जा रहा है भारत
नई दिल्ली। वर्ष 2008 के मुंबई आतंकवादी हमलों के एक प्रमुख सूत्रधार पाकिस्तानी मूल के तहव्वुर राणा को आखिरकार अमेरिका से प्रत्यर्पित कर दिया गया है। अमेरिकी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार तहव्वुर राणा को एक विशेष विमान से प्रत्यर्पित किया गया है और बुधवार देर रात तक इस विमान के भारत पहुंच जाने की संभावना है। हालांकि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि विमान कहां उतरेगा और राणा को किस स्थान पर रखा जाएगा।

रिपोर्टों के अनुसार 64 वर्षीय पाकिस्तानी-कनाडाई नागरिक, पाकिस्तान स्थित इस्लामी आतंकवादी समूह, लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा था। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा सोमवार को भारत को उसके प्रत्यर्पण के खिलाफ उसकी याचिका को खारिज कर दिये जाने के बाद उसे भारत भेजे जाने की प्रक्रिया शुरू हो गयी थी। प्रत्यर्पण प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाने के लिए भारत से एक मल्टी-एजेंसी टीम अमेरिका गई थी और उसने अमेरिकी अधिकारियों के साथ सभी कागजी कार्रवाई और कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने में मदद की।

तहव्वुर राणा लॉस एंजिल्स में यूएस मेट्रोपॉलिटन डिटेंशन सेंटर में 14 साल तक कैद रहा। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने पहली बार 2023 में भारत को उसके प्रत्यर्पण को मंजूरी दी थी। लेकिन उसने सुप्रीम कोर्ट में बार बार प्रत्यर्पण रोकने के लिए याचिकाएं दायर कीं थीं, पर उसे सफलता नहीं मिली। उल्लेखनीय है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक के बाद संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में एक सवाल के जवाब में राणा के भारत में प्रत्यर्पण की घोषणा की थी।

तहव्वुर राणा जिसने आतंकी हमलों से पहले मुंबई में आतंकी हमलों के स्थानों को चिह्नित करने के लिए व्यक्तिगत रूप से टोह ली थी और जासूसी की थी, उसने दाऊद गिलानी उर्फ डेविड कोलमैन हेडली को पाकिस्तानी-अमेरिकी पासपोर्ट का उपयोग करके भारत की यात्रा करने में भी मदद की थी। इसका उद्देश्य पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के अधिकारियों के साथ समन्वय करके लश्करे तैयबा द्वारा रची गयी मुंबई आतंकी हमलों की साजिश के संभावित लक्ष्यों की पहचान करना था।

सुदर्शन, जितेश और राणा जिम्बाब्वे दौरे पर दो T-20 मैचों के लिए भारतीय टीम में शामिल
नई दिल्ली। बी साई सुदर्शन, जितेश शर्मा और हर्षित राणा को संजू सैमसन, शिवम दुबे और यशस्वी जयसवाल की जगह जिम्बाब्वे में शुरू वाली पांच मैचों की श्रृंखला के पहले दो टी-20 मुकाबले के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है।

संजू सैमसन, शिवम दुबे और यशस्वी जयसवाल टी-20 विश्वकप जीतने वाली टीम के बाकी सदस्यों के साथ भारत लौटेंगे और फिर अंतिम तीन मैचों के लिए जिम्बाब्वे के लिए रवाना होंगे। ये तीनों खिलाड़ी जिम्बाब्वे जाने से पहले भारत में एक सम्मान समारोह का हिस्सा लेंगे।

विश्वकप टीम के रिजर्व खिलाड़ी रिंकू सिंह और खलील अहमद के सीधे हरारे में टीम में शामिल होने की आसार है। जिम्बाब्वे में टीम के कप्तान बनाए गए शुभमन गिल अमेरिका से सीधे टीम में शामिल जुड़ेगे।

हराने के स्पोर्टस क्लब में होने वाली पांच मैचों की श्रृंखला छह जुलाई से शुरू होगी। अन्य मैंच सात, 10, 13 और 14 जुलाई को खेलें जायेंगे।

जिम्बाब्वे के साथ पहले और दूसरे टी-20 के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है
शुभमन गिल (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रियान पराग, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, खलील अहमद, मुकेश कुमार, तुषार देशपांडे, साई सुदर्शन, जितेश शर्मा (विकेट कीपर) और हर्षित राणा।

मुंबई हमले के आरोपी राणा के प्रत्यार्पण को मंजूरी
वाशिंगटन। अमेरिका की एक अदालत ने मुंबई में 2008 के आतंकवादी हमले के आरोपी शिकागो के व्यवसायी तहव्वुर राणा की प्रत्यार्पण को मंजूरी दे दी है। फिलहाल राणा लॉस एंजेलिस के फेडरल जेल में बंद है।

यूएस डिस्ट्रिक्ट कोर्ट सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट आफ कैलिफोर्निया की मजिस्ट्रेट जज जैकलीन चूलजियान ने 48 पेज के आदेश में कहा था कि न्यायालय ने अनुरोध के समर्थन और विरोध में प्रस्तुत सभी दस्तावेजों की समीक्षा की है और उन पर एवं सुनवाई में प्रस्तुत तर्कों पर विचार किया है। न्यायाधीश ने कहा कि अदालत का निष्कर्ष है कि राणा उन अपराधों के लिए प्रत्यर्पण योग्य है जिसमें उसके प्रत्यर्पण का अनुरोध किया गया है।

आतंकवादी समूह का किया था समर्थन
राणा को 2011 को मुंबई में हुए एक इस्लामी आतंकवादी समूह का समर्थन करने का दोषी ठहराया गया था, जिसमें करीब 166 लोग मारे गए थे। लेकिन उसे हमले की साजिश में मदद करने के लगे गंभीर आरोपों से मुक्त कर दिया गया। जिसके बाद, व्यवसायी को 2020 में भारत द्वारा प्रत्यर्पण के अनुरोध के बाद फिर से गिरफ्तार किया गया था।

भारत को पंद्रह साल बाद मिली सफलता
भारतीय अधिकारियों ने पाकिस्तानी मूल के कनाडाई निवासी राणा पर अपने बचपन के दोस्त डेविड कोलमैन हेडली के साथ पाकिस्तानी आतंकवादी समूह लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) की सहायता करने की साजिश रचने का आरोप लगाया था। पंद्रह साल बाद भारत को एक महत्वपूर्ण जीत मिली है। कैलिफोर्निया की अदालत ने राणा के भारत प्रत्यर्पण को मंजूरी दे दी है। यह फैसला ऐसे मौके पर आया है, जब ठीक एक महीने बाद राष्ट्रपति जो बाइडन के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी पहली राजकीय यात्रा पर अमेरिका जाने वाले हैं।

नवनीत राणा ने उद्धव ठाकरे को दी चुनाव लड़ने की चुनौती
मुंबई। महाराष्ट्र के अमरावती से सांसद नवनीत राणा ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को प्रदेश में कहीं से भी चुनाव लड़ने की खुली चुनौती देते हुए कहा कि वह उनके खिलाफ लडऩे के लिए तैयार हैं। गर्दन की समस्या से जूझ रही राणा को अदालत से जमानत मिलने के बाद लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। राणा ने अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद कहा कि आगामी निगम चुनाव में मैं पूरी ताकत से जनता के बीच जाऊंगी। आने वाले समय में महाराष्ट्र की जनता मुख्यमंत्री ठाकरे को बताएगी कि हनुमान और भगवान राम का नाम लेने वालों को परेशान करने का क्या नतीजा होता है। मेरी लड़ाई जारी रहेगी। मैं अदालत के आदेश का सम्मान करूंगी लेकिन सरकार द्वारा उनके और उनके पति पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाऊंगी।

राणा ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ठाकरे हम पर दबाव बनाकर कार्रवाई कर रहे हैं। ठाकरे किसी से नहीं मिलते और राज्य का दौरा भी नहीं करते। यह कभी पता नहीं चलता कि महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री हैं या नहीं। हम एक-दो दिन में समस्या की रिपोर्ट दिल्ली को देंगे।

14 दिन की न्यायिक हिरासत में नवनीत राणा
मुंबई। महाराष्ट्र में मातोश्री पर हनुमान पाठ करने की घोषणा करने वाली सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा को बांद्रा कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उनके खिलाफ राजद्रोह का केस भी दर्ज किया गया है। मुंबई पुलिस ने उनके लिए पुलिस कस्टडी की मांग की थी, जिसे अदालत ने खारिज कर दिया।

भाजपा नेता किरीट सोमैया ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि उन पर हुआ हमला स्टेट स्पॉन्सर्ड था। इसमें पुलिस ने राज्य सरकार के इशारों पर काम किया। किरीट सोमैया पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। महाराष्ट्र के गृहमंत्री ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने लाउड स्पीकर मामले में सर्वदलीय बैठक बुलाई है।

टेरेटरी को लेकर लड़ाई में बघेरा राणा घायल
जयपुर। झालाना लेपर्ड रिजर्व में बघेरे राणा का ट्रीटमेंट किया गया। उसे बिना ट्रेंकुलाइज (बेहोश) किए, डाट के जरिए दवाई दी गई। रेंजर जनेश्वर चौधरी ने बताया कि झालाना में टेरेटरी को लेकर किसी अन्य बघेरे से राणा की लड़ाई हुई थी। इसमें इसकी गर्दन के ऊपर और नीचे घाव हो गए।

ऐसे में डॉ. अशोक तंवर ने डाट के जरिए राणा को दवाई दी, ताकि उसके घावों में कीड़े ना पड़े। चौधरी ने बताया कि बघेरे राणा की देखरेख की जा रही है। गौरतलब है कि बोल्ड साइटिंग के लिए बघेरा राणा वन्यजीवों प्रेमियों की पहली पसंद बना हुआ है। नर, मादा और शावक सहित यहां बघेरों की संख्या 40 से अधिक बताई जा रही है।

झालाना लेपर्ड रिजर्व में 16 दिन बाद दिखा लेपर्ड राणा
जयपुर। झालाना लेपर्ड रिजर्व में बोल्ड साईटिंग से पर्यटकों को रोमांचित करने वाले मेल लेपर्ड की करीब 16 दिन बाद दिखा है। रूट नम्बर एक के चार नम्बर वॉटर पोईंत पर वन विभाग के कैमरा ट्रैप में फोटो आई है। सुबह 6 बजे कैमरा ट्रैप में फोटो कैद हुई। इससे पहले रेंजर जनेश्वर चौधरी के नेतृत्व में टीम बनाकर देखरेख के लिए लगाया गया था।

राणा की फोटो मिलने से वन अधिकारियों को राहल मिली है। रेंजर जनेश्वर चौधरी ने बताया कि लेपर्ड राणा पर्यटकों को साईटिंग देता है। इसके साथ ही यहां लेपर्ड् को उनके अनुकूल वातावरण भी मिल रहा है।

UP के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने मेहंदीपुर बालाजी के किये दर्शन, यूपी में भाजपा के पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने का जताया विश्वास
मेहंदीपुर बालाजी। उत्तर प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने शनिवार को मेहंदीपुर बालाजी पहुंचे। जहां उन्होंने बालाजी महाराज के दर्शन कर देश एवं प्रदेश में खुशहाली की कामना की। इस दौरान मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने मंत्री को बालाजी महाराज का चोले का तिलक लगाकर मोदक प्रसादी भेंट की।

यूपी के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने पत्रकार बातचीत में बताया कि 1992 से मैं मेहंदीपुर बालाजी महाराज के दर्शनों के लिए आ रहा हूं। वहीं यूपी चुनाव को लेकर कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आ रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नें भारतीय जनता पार्टी की जो वैचारिक विचारधारा है उसे मजबूत किया है और गरीब, पिछड़ा वर्ग के लिए लोक कल्याण के लिए जो कार्य मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किए हैं, उससे पूरा तरफ उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी से जुड़ रहा है। बालाजी महाराज के दर्शनों के दौरान मानपुर पुलिस उपाधीक्षक संत राम मीणा, टोडाभीम पुलिस उपाधीक्षक फूलचंद मीणा, बालाजी थाना प्रभारी गिर्राज प्रसाद, बालाजी चौकी प्रभारी पुरुषोत्तम चौधरी एवं बालाजी थाने के ईएसआई मुकेश गुर्जर मौजूद रहे।