digvijay - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

दिग्विजय ने मोदी को लिखा पत्र : 9वीं-10वीं में तीसरी भाषा शामिल करने के फैसले पर रोक लगाने की मांग, कहा- यह फैसला अनियोजित और मनमाना
नई दिल्ली। शिक्षा संबंधी संसदीय स्थायी समिति के अध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के 9वीं-10वीं कक्षा के पाठ्यक्रम में तीसरी भाषा को शामिल करने के फैसले पर तुरंत रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने इस फैसले को मनमाना और अनियोजित बताया है। कांग्रेस के मीडिया प्रभारी जयराम रमेश ने रविवार को एक्स पर एक पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। रमेश ने बताया कि सिंह ने प्रधानमंत्री से इस कदम के खिलाफ दखल देने का आग्रह किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस फैसले को स्थापित शैक्षणिक योजना के मानकों का उल्लंघन कर और सीबीएसई की प्रबंधकीय निकाय के पहले ही लिये जा चुके निर्णयों के विपरीत लागू किया गया है।

रमेश ने अपनी पोस्ट में कहा, शिक्षा संबंधी संसदीय स्थायी समिति के अध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर सीबीएसई के 9वीं-10वीं कक्षा के पाठ्यक्रम में तीसरी भाषा को मनमाने और अनियोजित तरीके से शामिल करने पर रोक लगाने की मांग की है। यह कदम खुद सीबीएसई की गवर्निंग बॉडी के अपने फैसले और शैक्षणिक योजना के सभी मानकों के सीधे खिलाफ है। कांग्रेस ने तर्क दिया है कि देश भर के लाखों छात्रों को प्रभावित करने वाले बड़े पाठ्यक्रम बदलावों को छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों, राज्य सरकारों और शिक्षा विशेषज्ञों सहित सभी हितधारकों के साथ उचित विचार-विमर्श के बाद ही लागू किया जाना चाहिए। पार्टी नेताओं का मानना है कि परीक्षा और पाठ्यक्रम के ढांचे में अचानक किये गये बदलावों से छात्रों के बीच भ्रम पैदा हो सकता है और बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे स्कूलों पर अतिरिक्त शैक्षणिक बोझ पड़ सकता है।

यह मुद्दा राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 में शामिल भाषाई प्रावधानों के कार्यान्वयन को लेकर जारी राजनीतिक बहस के बीच सामने आया है। हालांकि यह नीति बहुभाषी शिक्षा की वकालत करती है और तीन भाषाओं के अध्ययन को बढ़ावा देती है, लेकिन कई विपक्षी दलों और राज्य सरकारों ने भाषा नीतियों को लागू करने के तरीके पर चिंता जतायी है, विशेष रूप से तब जब व्यापक परामर्श के बिना बदलाव किये जा रहे हैं। भारत और विदेशों में 30,000 से अधिक स्कूलों से संबद्ध सीबीएसई, राष्ट्रीय शिक्षा प्राथमिकताओं और नीतिगत उद्देश्यों के अनुरूप समय-समय पर अपने पाठ्यक्रम में संशोधन करता रहता है। हालांकि, विपक्षी नेताओं ने पाठ्यक्रम सुधारों में अधिक पारदर्शिता और अग्रिम योजना की बार-बार मांग की है, खासकर उन सुधारों में जो माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक छात्रों को प्रभावित करते हैं। संसदीय स्थायी समिति के अध्यक्ष के इस हालिया हस्तक्षेप से भाषा शिक्षा और एनईपी ढांचे के तहत सुधारों के कार्यान्वयन पर चल रही बहस के और तेज होने की उम्मीद है।

कांग्रेस को धोखा देने वाले आस्तीन के सांपों से सावधान रहें कार्यकर्ता : दिग्विजय
भिंड। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस को धोखा देने वाले आस्तीन के सांप जैसे लोगों से कार्यकर्ता सावधान रहें। सिंह जिले के लहार में कांग्रेस पार्टी के सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने कथित तौर पर भाजपा सरकार के इशारे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ झूठी कार्रवाई को लेकर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन में मौजूद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने तय किया है। भाजपा के लिए काम करने  वाले अधिकारी, कर्मचारियों के खिलाफ न्यायालय में प्रकरण दर्ज कराएंगे। इसके लिए अलग से सेल भी बना रहे हैं। सेल में आने वाले मामलों को एकत्रित कर कोर्ट में जाएंगे।  पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस को आस्तीन के सांपों से सचेत रहना है। उन्होंने इस दौरान जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अधिकारी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को झूठा फंसाएंगे, तो वे इसके खिलाफ लड़ाई लडऩे को तैयार हैं।

मंच को संबोधित करते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष और लहार के पूर्व विधायक डॉ गोविंद सिंह भावुक हो गए। वे आंखों में आंसू भर कर बोले कि? जिन कार्यकर्ताओं ने पार्टी के लिए खून-पसीना बहाया, उन पर जुल्म हो रहे हैं। पुलिस-प्रशासन फर्जी केस कर रहे हैं। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद नेताओं ने कलेक्ट्रेट का घेराव कर कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव को ज्ञापन दिया।

बजटों में किया संविधान का उल्लंघन, देश में बढ़ी असमानता : दिग्विजय
नई दिल्ली। कांग्रेस के दिग्विजय सिंह ने राज्यसभा में कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में अब तक पेश सभी 11 बजटों में संविधान की भावना का उल्लंघन किया गया है, क्योंकि इस दौरान देश में असमानता बढ़ी है और गरीब अधिक गरीब हुआ है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा सदन में विनियोग (संख्याक दो)विधेयक 2024 और जम्मू- कश्मीर विनियोग (संख्याक3) विधेयक 2024 को सदन में पेश किये जाने पर सिंह ने चर्चा की शुरूआत करते हुये कहा कि देश में सामाजिक और आर्थिक स्तर पर असमानता बढ़ी है, जबकि यह देश अनेकता में एकता वाला है। विकास, प्रयास और विश्वास की बात तभी जो सकती है, जब सभी वर्गों विशेषकर गरीबों की बात सुनी जायेगी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के कार्यालय में अब तक 11 बजटों से संविधान का उल्लंघन हुआ है, क्योंकि देश में असमानता बढ़ी है। कुछ लोगों के पास देश की 40 प्रतिशत सपंत्ति है और मात्र एक प्रतिशत लोगों के पास 22 प्रतिशत संपत्ति है।

उन्होंने कहा कि देश के संसाधन पर पहला हक सबसे उपेक्षित और संसाधन विहीन लोगों का होता है, जबकि यहां इसके उल्ट है। सरकार कहती है देश में 24 करोड़ से अधिक लोगों के गरीबी से निकालने की बात कही जा रही है। उन्होंने कहा कि किसान सम्मान निधि उसको मिल रहा है, जिसके पास भूमि है। जिसके पास भूमि नहीं है, उसको कुछ नहीं मिल रहा है। गरीब के साथ ही मध्यम वर्ग भी त्रस्त है। मात्र 2.2 प्रतिशत लोग आयकर देते है। जो कार्पोरेट से कर आता है, वह प्रत्यक्ष आयकर से भी कम हो गया है, जबकि मोदी सरकार ने कार्पोरेट को 4 गुना लाभ दिया है, जिसको विनिर्माण में नहीं लगाया गया है। मोदी सरकार के कार्यालय में खरबपतियों की संख्या बढ़ी है। तीन सौ अमीर परिवारों पर सिर्फ दो प्रतिशत कर लगा देने से पूरा बजट पूरा हो जायेगा।

बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्या है। इसको दूर करने का सबसे बड़ा साधान कौशल विकास है। इसके साथ ही, अधिक श्रम बल उपयोग वाले क्षेत्रों की ओर ध्यान दिये जाने की जरूरत है। शिक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष रूप से ध्यान दिये जाने की जरूरत है। कर सही की बात की गयी है। आईबीसी का सबसे अधिक लाभ कंपनियों को हुआ है। सिंह ने जम्मू-कश्मीर का उल्लेख करते हुये कहा कि अमेरिका ने अपने नागरिकों को कहा है कि जम्मू-कश्मीर जाना खतरे से खाली नहीं है। राज्य को केन्द शासित प्रदेश बना दिया गया। देश में आतंकवाद के साथ ही कर आतंकवाद भी बढ़ा है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और आयकर (आईटी) का राजनीतिक हथियार की तरह उपयोग किया जा  रहा है।

दिग्विजय ने टीवी चैनलों के एक्जिट पोल पर उठाए सवाल
भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजगढ़ लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने टीवी चैनलों के एक्जिट पोल पर सवाल खड़ा करते हुए आज कहा कि राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र तीन जिलों में फैला है, ऐसे एक्जिट पोल तैयार करना संभव नहीं है। सिंह ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया कि राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र तीन जिलों में फैला हुआ है-राजगढ़, गुना और आगर मालवा। अगर किसी टीवी चैनल को यहाँ एक्जिट पोल करना था तो उसको इन तीनों ज़लिों में अपने लोग भेजने थे। क्या उन्होंने भेजे? राघोगढ़ से लेकर सुसनेर तक एक ही दिन में एक साथ वोट डालकर बाहर आ रहे लोगों से पूछना कि किसको वोट दिया और एक्जिट पोल तैयार करना संभव नहीं। इसके लिए कम से कम 100 लोगों से ऊपर की टीम चाहिए।

टीवी चैनलों के एक्जिट पोल्स में राजगढ़ शामिल नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी अपने सहयोगियों और समर्थकों से अपील है कि मतगणना पर ध्यान रखें ताकि कोई गड़बड़ी ना होने पाये। राजगढ़ में चुनाव आप सबकी कड़ी मेहनत और जनता के समर्थन से लड़ा गया है। बस एक काउंटिंग वाले दिन की मेहनत बाकि है। हमारे मतगणना एजेंट््स से बस एक अनुरोध और है। जब तक नतीजा घोषित ना हो जाए तब तक अपनी टेबल ना छोड़ें। हम लड़े हैं और हम जीतेंगे।

सांप्रदायिक उन्माद के खिलाफ रहेंगे बोलते : दिग्विजय
भोपाल। कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि वे सांप्रदायिक उन्माद के खिलाफ बोलते रहेंगे, भले ही उनके खिलाफ एक नहीं, एक लाख प्राथमिकी दर्ज हो जाएं। पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने कहा कि वे डरने वाले नहीं हैं। सांप्रदायिक उन्माद के खिलाफ बोलने पर उनके खिलाफ कितने ही मामले दर्ज हो, उन्हें इससे डर नहीं लगता है। सिंह ने कहा कि उन्होंने ट्वीट के माध्यम से सवाल ही तो पूछा है और जो फोटो खरगोन का नहीं था, तो उन्होंने वह डिलीट कर दिया।

सिंह ने खरगोन में सांप्रदायिक हिंसा को लेकर अनेक ट्वीट किए थे। एक ट्वीट में उन्होंने एक फोटो भी लगाया था, जिस पर विवाद हुआ और उसे बाद में हटा दिया गया। इस फोटो में दिख रहा था कि भगवावस्त्रधारी कुछ लोग अन्य धर्म के एक धार्मिकस्थल पर भगवा लगा रहे हैं। इस हादसे के बाद भाजपा नेताओं की प्रतिक्रियाएं आयी और एक व्यक्ति की शिकायत पर सिंह के खिलाफ यहां भोपाल पुलिस की अपराध शाखा ने सांप्रदायिक उन्माद फैलाने के प्रयास से जुड़ी धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।

कांग्रेस पार्टी को कोई मौका नहीं देगे लोग : दिग्विजय
भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह एक बार फिर तब सुर्खियों में आ गए। वह एक वायरल वीडियो में यह कहते हुए सुनाई दिए कि होने वाला विधानसभा चुनाव कांग्रेस का आखिरी चुनाव साबित हो सकता है, इसके बाद लोग कांग्रेस को मौका नहीं देगी।

भारतीय जनता पार्टी के कई स्थानीय नेताओं ने इस वीडियो को वायरल किया है। वीडियो रतलाम का बताया जा रहा है। रतलाम से प्राप्त सूचना के मुताबिक सिंह ने यह बात स्थानीय सर्किट हाउस में कांग्रेस नेताओं से अनौपचारिक चर्चा करते हुए कही। सिंह रतलाम प्रवास के दौरान जब सर्किट हाउस पंहुचे, तो कांग्रेस के विभिन्न गुटों के नेता उनसे मिलने आए। सिंह ने इन कांग्रेस नेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वह लोग ना तो एक दूसरे के साथ आने को तैयार है और ना ही एक-दूसरे से बात करने को। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर सब लोग मिल कर चुनाव नहीं लड़े, तो अगला चुनाव कांग्रेस का आखिरी चुनाव सबित होगा और इसके बाद लोग पार्टी को कोई मौका नहीं देगे।