film shooting - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

‘तुम्बाड 2’ के लिए मुंबई में बनाया जा रहा विशाल सेट : 7-8 एकड़ में बसाई जाएगी सिटी, दर्शकों में बढ़ा उत्साह
मुंबई। फिल्म ‘तुम्बाड 2’ के लिए मुंबई में विशाल सेट बनाया जा रहा है। ‘तुम्बाड’ के साथ सोहम शाह ने सिनेमा की दुनिया में एक मास्टरपीस बनाया है। जहाँ इस फिल्म ने एक ‘कल्ट क्लासिक’ पहचान बनाई और इसे हिंदी की सबसे बेहतरीन हॉरर फिल्मों में गिना जाता है, वहीं 2024 में इसके दोबारा रिलीज होने पर इसने इतिहास रच दिया और यह दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली री-रिलीज फिल्म बन गई। तभी से दर्शक ‘तुम्बाड 2’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और सोहम शाह के अनाउंसमेंट ने लोगों की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है।

‘तुम्बाड 2’ के प्रोडक्शन से जुड़ी एक बड़ी खबर आ रही है कि इस बार मेकर्स इसे और भी बड़े और भव्य लेवल पर ले जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, फिल्म के पहले शेड्यूल के लिए मुंबई में एक विशाल और पूरी की पूरी सिटी (शहर) का सेट तैयार किया जा रहा है।

फिल्म के लिए मुंबई में 7-8 एकड़ का एक विशाल सेट तैयार किया जा रहा है। यह एक पूरी की पूरी सिटी (शहर) होगी, जिसे फिल्म के पहले शेड्यूल के लिए बनाया जा रहा है। फिल्म की कहानी या इसके ट्रीटमेंट के बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं है, सिवाय इसके कि सोहम शाह अपने पुराने रोल में वापस नजर आएंगे।

सोहम शाह फिल्म्स और पेन स्टूडियोज के सहयोग से बनने वाली यह फिल्म इस साल के अंत तक फ्लोर पर जाएगी। ‘तुम्बाड 2’ को एक्टर-प्रोड्यूसर सोहम शाह लीड कर रहे हैं, जिसमें दिग्गज प्रोड्यूसर डॉ. जयंतीलाल गडा की कंपनी पेन स्टूडियोज भी शामिल है।

उत्तर प्रदेश बना ‘मेट्रो प्रदेश’: लखनऊ-कानपुर-आगरा में तेज़ विकास, विश्वस्तरीय और हरित परिवहन की ओर बड़ा कदम
लखनऊ। उत्तर प्रदेश देश में सबसे अधिक मेट्रो परियोजनाओं वाले राज्य के रूप में तेजी से उभर रहा है और अब ‘मेट्रो प्रदेश’ बनने की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ रहा है। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लि. भारत सरकार और राज्य सरकार की संयुक्त भागीदारी वाला उपक्रम है, जो लखनऊ, कानपुर और आगरा में मेट्रो परियोजनाओं का सफल संचालन और निर्माण कर रहा है।

लखनऊ मेट्रो: रिकॉर्ड और विश्वसनीयता की मिसाल

लखनऊ मेट्रो ने बेहद कम समय में अपनी पहचान बनाई। 5 सितंबर 2017 को शुरू हुई सेवाएं आज 14.5 करोड़ से अधिक यात्रियों को सुविधा दे चुकी हैं। 23 किमी लंबे कॉरिडोर में एलिवेटेड और अंडरग्राउंड स्टेशन शामिल हैं। अब प्रस्तावित ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर (चारबाग से वसंतकुंज) 11.165 किमी लंबा होगा, जिसमें 12 स्टेशन बनेंगे और यह पुराने शहर को बेहतर कनेक्टिविटी देगा।

कानपुर मेट्रो: देश की सबसे तेज़ परियोजनाओं में शामिल

कानपुर मेट्रो ने निर्माण की गति में नया रिकॉर्ड बनाया है। 30 मई 2025 को नरेंद्र मोदी द्वारा मोतीझील से कानपुर सेंट्रल तक विस्तार का उद्घाटन किया गया। अब IIT से कानपुर सेंट्रल तक 14 स्टेशन चालू हैं। कुल 32.4 किमी की परियोजना में दो कॉरिडोर विकसित किए जा रहे हैं, जिनमें ‘मेक इन इंडिया’ के तहत ट्रेन निर्माण और IGBC प्लेटिनम ग्रीन रेटिंग जैसी उपलब्धियां शामिल हैं।

आगरा मेट्रो: विरासत शहर में आधुनिक सफर

आगरा मेट्रो ने भी रिकॉर्ड कायम किए हैं। 6 मार्च 2024 को ताज ईस्ट गेट से मनकामेश्वर तक सेवा शुरू हुई। मात्र 23 महीनों में अंडरग्राउंड सेक्शन तैयार करना बड़ी उपलब्धि है। 29.4 किमी लंबी इस परियोजना में दो कॉरिडोर शामिल हैं, जो शहर की कनेक्टिविटी को नया आयाम देंगे।

तकनीक, प्रशिक्षण और उत्कृष्टता में आगे

यूपीएमआरसी ने 2016 में ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर ट्रेनिंग’ की स्थापना की, जहां आधुनिक तकनीकों के साथ कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जाता है। जर्मनी की डॉयचे बाहन जैसी अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं को भी यहां प्रशिक्षण दिया गया है।

पर्यावरण संरक्षण में अग्रणी

यूपी मेट्रो परियोजनाएं शून्य कार्बन उत्सर्जन, रीजेनरेटिव ब्रेकिंग और 100% एलईडी लाइटिंग जैसी तकनीकों से लैस हैं। लखनऊ में 3.3 मेगावाट सोलर प्लांट, कानपुर में 1 मेगावाट प्लांट और वर्षा जल संरक्षण जैसी पहलें इसे हरित परिवहन का उदाहरण बनाती हैं। पेड़ों के प्रत्यारोपण और हरित पट्टियों के विकास पर भी विशेष ध्यान दिया गया है।

सुविधाएं और सामाजिक पहल भी खास

मेट्रो स्टेशनों पर लॉकर, ईटिंग जोन, लाइब्रेरी, प्री-वेडिंग शूट, ‘सेलिब्रेशन ऑन व्हील्स’ जैसी सुविधाएं यात्रियों को नया अनुभव दे रही हैं। साथ ही ‘शो योर टैलेंट’ और ‘ग्रो योर बिज़नेस’ जैसे कार्यक्रमों से कलाकारों और उद्यमियों को मंच मिल रहा है।

फिल्म शूटिंग का नया डेस्टिनेशन

अब यूपी मेट्रो केवल यात्रा का साधन नहीं, बल्कि फिल्म और मनोरंजन जगत का भी पसंदीदा स्थान बनता जा रहा है। खासकर लखनऊ मेट्रो के आधुनिक स्टेशन, साफ-सुथरा वातावरण और आकर्षक इंटीरियर फिल्म निर्माताओं को खूब लुभा रहे हैं। यहां कई फिल्मों और प्रोजेक्ट्स की शूटिंग हो चुकी है, जिनमें “एक चतुर नार”, “पगलैट” और “निकम्मा” जैसी फिल्में शामिल हैं। कलाकार भी अपने प्रमोशन के लिए मेट्रो का उपयोग कर रहे हैं, जिससे यह स्थान ग्लैमर का नया केंद्र बन गया है।

पुरस्कारों से मिली पहचान

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यूपी मेट्रो को कई पुरस्कार मिल चुके हैं, जिनमें ऊर्जा संरक्षण, उत्कृष्ट सेवा और सुरक्षा के लिए सम्मान शामिल हैं।

‘मैं हूँ’ गाने में सलमान खान ने अपने खुद के सफेद घोड़े के साथ की शूटिंग : बीटीएस वीडियो में दिखाई दी दोस्ती और प्यार की झलक, गाना चार्टबस्टर में पहुंचा टॉप पर
मुंबई। बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने अपनी आने वाली फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ के गाने ‘मैं हूँ’ में अपने खुद के सफेद घोड़े के साथ शूटिंग की है। वेलेंटाइन डे पर रिलीज हुआ सलमान खान और चित्रांगदा सिंह का ‘बैटल ऑफ गलवान’ का रोमांटिक गाना ‘मैं हूं’ चार्टबस्टर्स में टॉप कर रहा है और साल के सबसे रोमांटिक गानों में से एक बन गया है। ‘मैं हूं’ में दिखने वाला सफेद घोड़ा सलमान खान का अपना है।

सामने आए ‘मैं हूँ’ गाने के एक स्पेशल बिहाइंड द सीन्स (बीटीएस) वीडियो में दर्शकों को यह निजी रिश्ता देखने को मिला है। शूटिंग के बीच सलमान खान का अपने घोड़े को खाना खिलाना, दुलारना और उससे बात करना कैमरे में कैद हुआ। यह एक दिल को छू लेने वाला पल है, जो द्दश्यों को और रियल बनाता है और उनकी परफॉर्मेंस के असर को बढ़ा देता है।

फाइनल कट से पहले का यह बिहाइंड द सीन्स फुटेज इसे पहले से ही शानदार गाने में एक इमोशनल परत जोड़ता है, लेकिन यह निजी पल जानवरों के साथ सलमान के सहज और नेचुरल अंदाज पर रोशनी डालते हैं, जिसे उनके फैंस पहले से ही जानते हैं।

ऐसी इंडस्ट्री में जहां ज्यादातर बड़े सीन्स के लिए ट्रेंड जानवरों का इस्तेमाल किया जाता है, सलमान का अपना घोड़ा इस्तेमाल करना इस फिल्म के नजारे को एक पर्सनल अंदाज देता है। यह सिर्फ एक सीन नहीं बल्कि भरोसा, प्यार और दोस्ती दिखाने वाला एक एलिमेंट है।

‘बैटल ऑफ गलवान’ को सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले सलमा खान प्रोड्यूस कर रही हैं और अपूर्व लाखिया इसके डायरेक्टर हैं। यह फिल्म बहादुरी, बलिदान और लचीलेपन का एक साहसी चित्रण करने का वादा करती है। फिल्म में चित्रांगदा सिंह भी एक अहम भूमिका निभा रही हैं।

संजय लीला भंसाली इटली के सिसिली में करेंगे ‘लव एंड वॉर’ का ग्रैंड क्लाइमैक्स शूट, घोषणा के बाद से ही फिल्म सुर्खियों में बनी हुई
मुंबई। बॉलीवुड फिल्मकार संजय लीला भंसाली अपनी आने वाली फिल्म ‘लव एंड वॉर’ का ग्रैंड क्लाइमैक्स शूट इटली के सिसिली में कर सकते हैं। संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ ने अपनी घोषणा के बाद से हलचल मचा दी है। इस फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल जैसे दमदार स्टार्स हैं, जिन्हें एक साथ देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सुर्खियों में बनी अपनी इस फिल्म को संजय लीला भंसाली इसके क्लाइमैक्स के साथ ग्लोबल लेवल पर लेकर जाने की तैयारी में हैं।

फिल्म ‘लव एंड वॉर’ की लगभग 125 दिनों की शूटिंग पूरी हो चुकी है। हाल के समय में फिल्म की मुंबई के एक बड़े सेट में इसके बड़े शेड्यूल की शूटिंग चल रही है। बताया जा रहा है कि भंसाली, ‘लव एंड वॉर’ को इंटरनेशनल ले जा रहे हैं। भंसाली इस फिल्म का क्लाइमैक्स सीन इटली के सिसिली में शूट करने जा रहे हैं। यह पूरा शेड्यूल शहरभर में प्लान किया गया है, जो फिल्म के सबसे शानदार शूट्स में से एक होगा।

फिल्म से जुड़े एक सोर्स ने बताया है कि फिल्म ‘लव एंड वॉर’ का क्लाइमेक्स कहानी को एक ड्रामेटिक मोड़ देगा। इसमें संजय लीला भंसाली फिल्म के लीड्स रणबीर, आलिया और विक्की की शानदार एक्टिंग को सबसे खास तरीके से पेश करेंगे। संजय लीला भंसाली को बड़े और ड्रामेटिक सीन शूट करना पसंद है और फिल्म ‘लव एंड वॉर’ का क्लाइमेक्स सबसे बेहतरीन ड्रामे से भरपूर होगा, जिसके बैकड्रॉप में रोमांस देखने को मिलेगा। वह सिसिली की अलग-अलग जगहों पर एक लंबे क्लाइमेक्स सीन की शूटिंग करने वाले हैं। फिल्म ‘लव एंड वॉर’ 20 मार्च 2026 को रिलीज होने वाली है।

रवीन्द्र मंच के आस-पास फिल्माए बॉलीवुड फिल्म ‘हॉक्स’ के सीन
जयपुर। बॉलीवुड की अपकमिंग फिल्म ‘हॉक्स’ की शूटिंग रवीन्द्र मंच के आस-पास हुई। दीपांकर प्रकाश के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में बरुण सोबती मुख्य भूमिका में है। बरुण यहां सीन की एक-एक जरूरत के हिसाब से शूट करते हुए नजर आते हैं। यहां बरुण ने पूर दिन शूट किया और दीपांकर के साथ सीन को इम्प्रूवाइज भी किया। रवीन्द्र मंच परिसर के बाहर एक कोने पर बाज (हॉक्स) को खाना खिलाया जाता रहा है। ऐसे में इस ऑरिजनल जगह का इस्तेमाल करते हुए बरुण सहित अन्य कलाकारों ने हॉक्स को भोजन दिया गया है। पनीर के टुकड़ों को यहां भोजन के रूप में इस्तेमाल किया गया।

फिल्म के डायरेक्टर दीपांकर प्रकाश ने कहा कि जयपुर के आस-पास ही 25 दिन का शेड्यूलहै। एक्टर में बरुण सोबती, राशि देशपांडे, यशपाल शर्मा, अनुपम खैर, राजेन्द्र गुप्ता अहम भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म की शूटिंग यशपाल शर्मा से शुरू हुई थी, इसके बाद अब बरुण पर अहम सीन फिल्माए जा रहे हैं। यह एक क्राइम थ्रिलर कहानी है। यह एक परिवार की कहानी है, जो ब्याज माफिया के चक्कर में फंस जाते हैं। फिल्म में राजस्थान के बहुत सारे कलाकार काम कर रहे हैं।

तू दीया मैं बाती फिल्म में दिखेगा प्रदेश का टैलेंट, शूटिंग जल्द ही शुरू होगी
जयपुर। राजस्थानी फिल्म तू दीया मैं बाती फिल्म का पोस्टर विमोचन हुआ। जयपुर शहर के राजस्थानी फिल्मों के निर्माता-निर्देशक विपिन तिवारी ने बताया कि राजस्थानी फिल्मों को प्रोत्साहन देने, महिला सशक्तीकरण जैसे संवेदनशील विषय पर फिल्म तू दीया मैं बाती का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें अन्नदाता किसान और देश की सरहद पर रक्षा करने वाले फौजी की कहानी में रिश्तों की गांठ को खूबसूरती से एक नई फिल्म में पिरोया जाएगा।

निर्माता मुकेश माधवानी ने कहा कि इस फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होगी। फिल्म में राजस्थानी सिनेमा के नामचीन कलाकारों के साथ बॉलीवुड के कुछ कलाकार भी नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन जयपुर के अमिताभ तिवारी और संगीत अमित ओझा व निजाम खान का है। इस फिल्म की शूटिंग उदयपुर में होगी।

फिल्म सत्यप्रेम की कथा की शूटिंग शुरू करेंगे कार्तिक आर्यन
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन अपनी आने वाली फिल्म सत्यप्रेम की कथा की शूटिंग अहमदाबाद में शुरू कर सकते है। कार्तिक आर्यन सत्यप्रेम की कथा की शूङ्क्षटग को शुरू करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। चर्चा है कि कार्तिक इस फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग गुजरात के अहमदाबाद के आसपास और बाहरी इलाकों में करेंगे। इस फिल्म की कहानी गुजरात के अनुसार सेट की गई है।

इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ कियारा आडवाणी मुख्य किरदार में नजर आएंगी।इससे पहले दोनों की जोड़ी को अनीस बज्मी की फिल्म भूल भुलैया 2 में देखा गया था। समीर विद्वांस के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में कार्तिक के किरदार का नाम सत्यप्रेम तो कियारा का नाम कथा है।

अक्षय कुमार की इमरान के साथ आने वाली फिल्म सेल्फी की शूटिंग शुरू
मुंबई। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार की इमरान हाशमी के साथ आने वाली फिल्म सेल्फी की शूटिंग शुरू हो गयी है। मेहता के निर्देशन में बन रही सेल्फी मलयालम भाषा की कॉमेडी-ड्रामा ड्राइविंग लाइसेंस की रीमेक है।

इस फिल्म में अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की मुख्य भूमिका है। धर्मा प्रोडक्शंस ने फिल्म सेल्फी की शूटिंग शुरू होने की सूचना साझा की है। हाशमी ने पोस्ट किया कि सेल्फी टाइम है।

तमन्ना भाटिया ने फिल्म बबली बाउंसर की शूटिंग की शुरू
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने आने वाली फिल्म बबली बाउंसर की शूटिंग शुरू कर दी है। तमन्ना ने इस बात की जानकारी फिल्म के सेट से फोटो शेयर कर दी है। बताया जा रहा है कि फिल्म की कहानी एक महिला बाउंसर के जीवन पर आधारित है, जिसमें तमन्ना बबली बाउंसर के लीड रोल में नजर आएगी।

फिल्म में तमन्ना के अलावा सौरभ शुक्ला, अभिषेक बजाज और साहिल भी अहम रोल में है। फिल्म को फॉक्स स्टार स्टूडियोज और जंगली पिक्चर्स साथ मिलकर प्रोड्यूस कर रहे है।