tea - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस विशेष - सालाना 4.66 अरब की चाय पी जाता है कोटा
कोटा। पिछले दो साल कोरोना ने लोगों के जीवन में बहुत कुछ बदलाव किए है। लोगों के रोजगार बदले, लाइफ स्टाइल बदली, वहीं आम और खास पेय चाय का जायका भी पूरी तरह बदल दिया। अब तक लोग चुस्ती  फूर्ती और ऊर्जा के लिए चाय पीते थे। यहीं चाय अब इम्युनिटी बूस्टर के रूप में काम आ रही है। कोटा में 13.34 लाख किलो चाय पत्ती खरीदने में 54 करोड़ 69 लाख 40 हजार रुपए खर्च किए जाते हैं। वर्तमान में मोटे दाने की चाय 470 रुपए किलो व छोटे दाने के चाय पत्ती 410 रुपए किलो बिक रही है। चाय पत्ती से दस गुना ज्यादा दूध चीनी अदरक इलाइची पर खर्च करना पड़ता है। अकेले  कोटा में  लोग सालाना 4.66 अरब की चाय पी जाते हंै।  आजादी के बाद कोटा की कई कंपनियां चाय के कारोबार में शामिल हुईं तो यहां के ब्रांड भी देशभर में छाने लगे। कोरोना काल में आयुष मंत्रालय ने अपनी  गाइड लाइन में  भी कोरोना वायरस से बचने के लिए अपने शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने पर जोर देते हुए सुझावों में काढ़ा, तुलसी की चाय, गर्म पानी का सेवन जैसे घरेलू उपायों को जनता के साथ साझा किया है। नियमित रूप से सीमित मात्रा में इस लाल चाय का उपयोग किया जाए तो सांस से संबंधित बीमारी जल्दी से अटैक नहीं कर पाती है।  कोरोना भी सबसे पहले हमारे श्वसनतंत्र पर ही हमला करता है। ऐसी स्थिति में घरों में अब मसाला चाय, तुलसी, पौदीना और लेमन टी का चलन बढ़ गया है। लॉकडाउन के दौरान चाय पत्ती की मांग बढ़ने से इसके भावों में 150 रुपए तक उछाल आ गया था। अभी चाय 410 से 420 रुपए किलो बिक रही है। यहीं चाय मार्च 2020- 21 तक लॉकडाउन से पहले 180 से 200 रुपए किलो थी।

बागानों में काम करने वाले मजदूरों का सम्मान दिवस है टी डे
देश के पांच प्रमुख चाय उत्पादक देश चीन, भारत, केन्या, वियतनाम और श्रीलंका के अलावा मलावी, तंजानिया, बांग्लादेश, यूगांडा, इंडोनेशिया और मलयेशिया में 15 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस मनाया जाता है।

देश में अब 21 मई को मनाया जाता है टी डे
भाारत की सिफारिश पर 21 मई को अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस घोषित किया है।  भारत ने यह प्रस्ताव 4 साल पहले दिया था। अभी हर साल 15 दिसंबर को चाय उत्पादन करने वाले देशों में अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस मनाया जाता है।

54.69 करोड़ कप चाय पी जाता है कोटा
अर्थशास्त्री डॉ. जसप्रीत सिंह ने बताया टी बोर्ड आॅफ इंडिया की ओर से जारी आंकड़ों पर नजर डालें तो कोटा में प्रति व्यक्ति चाय की सालाना खपत शहरी और ग्रामीण इलाकों के हिसाब से अलग-अलग है।  आंकड़ों के मुताबिक कोटा के ग्रामीण इलाकों में अब भी 650 ग्राम प्रति व्यक्ति सालाना चाय की खपत होती है, जबकि शहरी इलाके में यह बढ़कर करीब 706.1 ग्राम प्रति व्यक्ति सालाना तक पहुंच जाती है। दोनों को मिलाकर देखा जाए तो कोटा में सालाना करीब 13.34 लाख किलो चाय की पत्ती खपत होती है। इसकी कीमत 54.69 करोड़ से ज्यादा बैठती है। कप के हिसाब से बात करें तो कोटा औसतन एक साल में 54.69 करोड़ कप चाय  पी जाता है। इसमें से 78 फीसदी खपत सिर्फ दूध की चाय में पड़ने वाली पत्तियों की है, जबकि 22 प्रतिशत हिस्सा ग्रीन टी, लेमन टी और कहवा आदि फ्लेवर्ड टी का है।

घरों में शुरू हुई पुदीना, लेमन और तुलसी चाय
सोनू कंवर ने बताया कि चाय अब आम से खास बन गई है लाइफ स्टाइल और खान पान में बदलाव के साथ चाय के जायके में भी खाफी बदलावा आया है।  घरों में बनने वाली अदरक  इलायची वाली चाय का  फ्लेवर अब बदल गया है। अब लोग चाय को इम्युनिटी बुस्टर के रूप में तैयार कर पी रहे हंै। घरों में अब चाय में लोग, काली मिर्च, तुलसी, अदरक मिक्स चाय बनना शुरू हो गई है। इसके अलावा लेमन टी, , मिंट टी, मसाला टी ,ज्यादा बन रही है। लोग सर्दी में  ब्लैक टी को काढे के रूप में इस्तेमाल कर इम्युनिटी बढ़ा रहे हैं।

पत्ती से ज्यादा दूध-चीनी पर खर्च
होलसेल चाय विक्रेता हिरामल चेलारमानी ने बताया कि कोटा में ज्यादातर बारीक दाने वाली चाय बिकती है जो 410 रुपए किलो व मोटे दाने वाली चाय पत्ती 470 रुपए किलो बिक रही है। इसके अलावा 15 तरह के फ्Þलेवर की चाय पत्ती बाजार में मौजूद है। लेकिन चलन में सादी चाय ही ज्यादा है।  दौर के साथ भले ही चाय पीने के तरीके और ब्रांड कितने भी बदल चुके है।  लेकिन अब भी 78 फीसदी कोटावासी दूध वाली चाय पीते हैं। यह अकेले चाय की पत्तियों से तो बनने से रही। इसके लिए दूध, चीनी, अदरक, इलाइची और गैस भी चाहिए।  टी बोर्ड आॅफ इंडिया और विश्व खाद्य संगठन की सालाना रिपोर्ट के आधार पर चाय बनाने में पत्ती से करीब दस गुना ज्यादा खर्च बाकी सामान पर होता है। अकेले कोटा में ही इन सब पर सालाना औसत खर्च 4.66 अरब रुपए बैठता है।

चाय को स्टेटस सिंबल बनाने का लक्ष्य
फ्लेवर टी विक्रेता जगदीश ने बताया कि  देश में चाय को स्टेटस सिंबल बनाना चाहते हैं। अभी हमारे देश में कॉफी को स्टेटस सिंबल माना जाता है, लेकिन मैं चाय को कॉफी के मुकाबले खड़ा करना चाहता हूं। अभी   चाय बाजार में  प्रतिस्पर्धा का माहौल नहीं है।  यह बाजार अभी पारंपरिक ढंग से ही चल रहा है, जिससे इस क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ने के काफी मौके हैं। चाय के साथ इनोवेशन के लिए बड़े ही अनूठे ढंग से हमने अपनी विभिन्न फ्लेवर वाली चाय के नाम रखे हैं। भारत चाय का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक और उपभोक्ता है। हमें वहां सबसे अच्छी चाय पीनी चाहिए। लेकिन, यहां पर ज्यादातर चाय स्तरहीन होती है। मैं चाहता हूं कि भारत दुनिया में चाय उद्योग में ग्लोबल लीडर बने। इसलिए मैंने अब तक 20  प्रकार की चाय बनाई है, वो भी हमारे आयुर्वेद के मिश्रण से, जो लोगों की सेहत के लिए भी फायदेमंद होगी।

युवाओं की  पसंद बन रही है रोज पैडल टी
शहर में कई रेस्टारेंट और ओपन  टी स्टॉलों पर युवाओं को लुभाने के लिए फ्लेवर वाली चाय की वैरायटी पेश की जा रही है। अभी शहर में करीब 20 अधिक फ्लेवर की चाय बिक रही है। चाय विक्रेता अजय सिंह ने बताया कि अभी उनकी टी स्टाल में मसाला चाय, तंदूरी चाय, मिंट चाय, चॉकलेट चाय, मम्मी के हाथ वाली चाय, मर्दों वाली चाय, प्यार-मोहब्बत वाली चाय, उधार वाली चाय आदि मिलती है। चाय पीने से पहले इन नामों को सुनकर  लोग हंसते थे, इसके बाद चाय के बारे में पूछते थे। मैं उनको बताता था कि  यह कुछ अनूठे फ्लेवर हैं, जो लोगों में दिलचस्पी जगाते हैं। चाय की इन सभी वैराइटी में कुछ खास मसाले भी डाले जाते हैं। युवाओं में प्यार-मोहब्बत वाली चाय सबसे ज्यादा पसंद है।  प्यार-मोहब्बत वाली चाय में आधा दूध, आधा पानी, इलायची फ्लेवर, रोज पैडल (पंखुड़ियां) मिलाकर चाय सर्व की जाती है। यह लड़के-लड़कियों को दी जाती है। इसे बेहद पसंद किया जा रहा है।

चाय को राष्ट्रीय पेय घोषित करने की मांग उठी राज्यसभा में
नई दिल्ली। दुनिया भर में लोकप्रिय पेय चाय को और अधिक सम्मान देने के उद्देश्य से राज्यसभा में इस गर्म पेय को राष्ट्रीय पेय घोषित करने मांग की गयी। भारतीय जनता पार्टी की ओर से उच्च सदन में असम का प्रतिनिधित्व करने वाले पवित्र मार्गरीटा ने सदन में शून्यकाल के दौरान कहा कि देश में हर व्यक्ति के दिन की शुरुआत चाय से होती है। उन्होंने चाय को देश की संस्कृति का हिस्सा बताते हुए कहा कि यह कन्याकुमारी से लेकर श्रीनगर और गुजरात से लेकर पूर्वोत्तर तक प्रत्येक मां की रसोई में मौजूद हैं, इसलिए चाय को राष्ट्रीय पेय घोषित किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि देश में सैंकडों चाय के बागान है, और इनमें 50 लाख से अधिक लोग काम करते हैं। अंग्रेजों के शासन काल में और पिछले 70 साल में चाय बागानों में काम करने वाले मजदूरों का शोषण होता रहा है। सरकार को चाय उद्योग के 200 वर्ष पूरा होने पर एक विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा भी करनी चाहिए। मार्गरीटा ने कहा कि अगले साल 2023 में असम की प्रसिद्ध चाय को 200 साल पूरे होने जा रहे हैं। इस अवसर को असम सरकार और असमिया लोग बड़े मनाने की तैयार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को भी इसमें सहयोग करना चाहिए।

उन्होंने चाय को लेकर की जा रही कुछ गडबडियों की ओर इशारा किया और कहा कि कई तरह के पेय चाय के नाम पर बाजार में आ गये हैं। उन्होंने कहा कि अपराजिता के फूल के रस को ब्यू चाय के नाम पर बेचा रहा है जो अलग रसायन है। चाय का अलग रसायन नाम है। सरकार को इस ओर ध्यान देना चाहिए।

चाय पीने के बाद 2 बच्चों सहित 3 की मौत
मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के औंछा थाना क्षेत्र में चाय पीने के थोड़ी देर बाद 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलने पर थाना औंछा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार औंछा थाना क्षेत्र के गांव नगला कन्हई में शिवनंदन के घर आज सुबह भाई दूज की तैयारी चल रही थी। उनके रिश्तेदार रविंद्र सिंह, निवासी तिलकपुर जनपद फिरोजाबाद, घर आए हुए थे। सभी लोग चाय पीने के लिए बैठे थे। चाय पीने के बाद रविंद्र सिंह की अचानक तबीयत खराब हो गई। वह बेसुध होकर गिर पड़े।

परिजन जब तक उन्हें संभालते, तब तक शिवनंदन का 6 वर्षीय पुत्र शिवांग और 5 वर्षीय पुत्र दिव्यांश की भी हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में परिजन तीनों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने रविंद्र सिंह, शिवांग और दिव्यांश को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस इस घटना के कारणों की छानबीन कर रही है। इस घटना से गाँव मे शोक का माहौल है।

चाय के साथ नमकीन खाने वाले हो जाएं सावधान
दिन की शुरूआत करनी हो या फिर शाम को बालकनी में बैठकर मौसम का लेना हो मजा, चाय के शौकीन लोग चाय पीने का कोई बहाना नहीं छोड़ते हैं। लेकिन ऐसा करते समय कई बार अनजाने में कुछ ऐसी गलती हो जाती है, जो व्यक्ति की सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। ज्यादातर लोग चाय के साथ नमकीन खाना पसंद करते हैं। लेकिन बहुत कम ही लोगों को यह पता होता है कि ऐसा करना आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।

पेट में मरोड़: दूध से बनी चीजों के साथ नमकीन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। चाय में दूध डाला जाता है और उसके साथ नमकीन खाने से सेहत को नुकसान होता है। नमकीन में रिफाइंड कॉर्ब्स मौजूद होते हैं। जिसे पचाने में बहुत समय लगता है। इसके साथ आप चाय का सेवन करेंगे, तो पेट में मरोड़ महसूस हो सकती है।

एसिडिटी की समस्या : नमकीन में मेवे भी डाले जाते हैं। चाय के साथ मेवों का सेवन नहीं करना चाहिए। मेवों वाली नमकीन के साथ चाय पीने से एसिडिटी की समस्या हो सकती है।

अपच की समस्या : कई बार नमकीन स्वाद में खट्टी-मीठी होती है, जिसका सेवन भी चाय के साथ नहीं करना चाहिए। चाय के साथ खट्टी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। चाय के साथ खट्टी चीजों का सेवन करने से अपच होती है।

पाचन तंत्र पर असर : चाय के साथ हल्दी वाली नमकीन का सेवन करने से बचें। इससे पाचन तंत्र खराब हो सकता है।
पेट में दर्द : चाय के साथ बेसन वाली नमकीन, बेसन सेव या मठरी खाने से पेट में दर्द की समस्या हो सकती है।

चाय की चुस्की लेने से पहले सड़क पर आई मौत
मेहंदीपुर बालाजी। जयपुर-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग-21 पर मेहंदीपुर बालाजी मोड पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमेंं एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं पत् नी गम्भीर रूप से घायल हो गई। एएसआई फतेह सिंह ने बताया कि मेहंदीपुर बालाजी मोड़ पर बीती रात करीब 2 बजे भीषण  हादसा हुआ, जिसमें पप्पूराम जाटव  (45) निवासी निदेरा खुर्द जिÞला धौलपुर की मौत हो गई, वहीं मृतक की पत्नी खेलू देवी, सुमेर सिंह गंभीर घायल हो गए। परिजनों से पूछताछ मे पता चला कि पप्पू बीमार पत्नी को जयपुर अस्पताल में इलाज के लिए ले जा रहे था। पुलिस ने बताया कि दम्पती बालाजी मोड पर बस रुक ने पर एक होटल पर चाय पीने के लिए उतरे गए। जहां बस रुकी वहां यात्रियों की भीड़ होने से सड़क पार कर दूसरे होटल पर जा रहे थे कि इसी दौरान तेज गति से आ रहे ट्रक ने दम्पती को चपेट में ले लिया, ट्रक पप्पू को कुचलते निकल गया, वहीं मृतक की पत्नी गंभीर घायल हो गई, जिसे एम्बुलेंस की सहायता अस्पताल भेजा गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जयपुर रैफ र कर दिया।हादसे में मृतक के ससुर सुमेर सिंह को हल्की चोट आई है।

सड़क पर बिखरे शरीर के चिथड़े
ट्रक की चपेट में आने से मृतकके शरीर के चिथड़े सड़क पर 50 मीटर बिखर गए, जिन्हें पुलिस ने टोलकर्मी की सहायता से कट्ट में इकत्रित कर पोस्ट मार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। प्रत्यादर्शियों के अनुसार दम्पती चाय पीने के लिए सड़क के कट पर खड़े थे कि इसी दौरान तेज गति से आ रहे ट्रक में मृतक का गमछा फंस गया।

ब्लैक टी पीकर तेजी से घटाया जा सकता है वजन
वजन घटाने के लिए कई तरह की चाय बाजार में आपको मिल जाएगी। हालांकि इन सभी में एक कॉमन जो है वह ब्लैक टी है। ब्लैक टी को बीना दूध और शक्कर के सर्व किया जाता है। हालांकि कुछ लोग इसमें नैचुरल स्वीटनर का इस्तेमाल करते हैं। अधिकतर लोग इसे वेट लॉस के लिए पीते हैं। ऐसे में यहां जानिए ब्लैक टी के फायदे और इससे जुड़े कुछ सावालों के जवाब।

ब्लैक टी एंटीऑक्सीडेंट का अच्छा स्रोत है, जो फ्री रेडिकल्स को दूर करने में मदद करता है। ब्लैक टी में फेनोलिक कंपाउंड होता है, जिनमें एंटीऑक्सिडेंट इफेक्ट होते हैं, ये हरी और काली चाय के सूखे वजन का 30: तक होते हैं। इस तरह, ब्लैक टी शरीर में फ्री रेडिकल्स को हटाने और डैमेज सेल्स को कम करने में मदद कर सकती है। यह पुरानी बीमारी के जोखिम को कम करने में मदद करता है।

ब्लैक टी में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट और दूसरे फाइटोन्यूट्रिएंट्स शरीर से टॉक्सिन को खत्म करने में मदद करते हैं। यह स्किन के लिए अच्छा है क्योंकि यह शरीर को स्किन के संक्रमण और दाग-धब्बों से लड़ने में मदद करता है। यह एजिंग के साइन को स्लो करने में मदद करता है और पफीनेस को कम करता है। ब्लैक टी में फ्लेवोनोइड्स नामक एंटीऑक्सिडेंट होते हैं, जो दिल स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाते हैं। रोजाना इसे पीने से हाई ब्लड प्रेशन, हाई कोलेस्ट्रॉल, और मोटापा सहित दिल रोग के लिए कई जोखिम वाले कारकों को कम करने में मदद मिल सकती है।

ब्लैक टी में कैफीन और एक प्रकार का एमिनो एसिड होता है जिसे एल.थीनाइन कहा जाता है, जो एक्टिव और फोकस को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। एल.थीनाइन और कैफीन वाले ड्रिंक मस्तिष्क में अल्फा गतिविधि को बढ़ाते हैं और फोकस और अलर्ट रहने पर ज्यादा असर डालते हैं। ब्लैक टी पीने से अच्छे बैक्टीरिया के विकास को उत्तेजित करके और खराब बैक्टीरिया के विकास को रोककर एक हेल्दी आंत हेल्थ को बनाए रखने में मदद मिलती है। इसके अलावा, इसमें एंटी.माइक्रोबियल गुण होते हैं जो आंत के बैक्टीरिया को मारते हैं और पाचन को ठीक करते हैं। ब्लैक टी रोजाना पीने से शरीर को कई तरह के फायदे होते हैं, लेकिन इसे कम मात्रा में पीने की सलाह दी जाती है।

चाय पीते आई युवक को मौत
कोटा । गुमानपुरा थाना क्षेत्र में सोमवार को चाय पीते समय अचानक एक युवक की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को परिजनों के निवेदन पर उन्हें सौंप दिया।

तबीयत खराब होने से लेटा जमीन पर
एएसआई कानाराम ने बताया कि शेतान सिंह (42) पुत्र सायरलाल सिंह निवासी अजमेर हाल गोदाबरी धाम दादाबाड़ी सुबह दस बजे सब्जीमंडी  में ठेले पर अपने अन्य साथियों के साथ सब्जियां लेने आया था। सब्जियां लेने के बाद ठेले पर जमा लिया और लेकर चल दिया था। इसके बाद पोस्ट आॅफिस के पास चाय की थड़ी पर अन्य साथियों के साथ चाय पी रहा था, उसी समय उसकी तबीयत खराब हो गई और जमीन पर लेट गया। इसके बाद साथी उसे तुरंत एमबीएस अस्पताल लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और मोर्चरी में रखवाया । बाद में मृतक की पत्नी के निवेदन पर शव को बिना पोस्टमार्टम के उन्हें सौंप दिया गया। मृतक गलियों में घूम-घूमकर ठेले पर सब्जियां बेचता था।

हवालात में आत्महत्या या हत्या?, जवाहर सर्किल थाने का मामला
जयपुर। जवाहर सर्किल थाना पुलिस की ओर से नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार युवक अंकित त्यागी ने रविवार तड़के करीब पौने चार बजे हवालात के कम्बल से फंदा बनाकर खिड़की से लटककर आत्महत्या कर ली। जब इसकी सूचना पुलिस के आलाधिकारियों और परिजनों को मिली तो हड़कंप मच गया। मौके पर तुंरत एडिशनल कमिश्नर (अपराध) अजय पाल लाम्बा पहुंचे और पूरी स्थिति का जायजा लिया। साक्ष्य इकट्ठे करने के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया। तभी अंकित के परिजन रोते-बिलखते थाने पहुंचे और अंदर जाने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें बाहर ही रोक दिया। परिजन बोले पुलिस ने जबरन पकड़ा था। एएसपी अवनीश शर्मा ने थाने में आत्महत्या के इस मामले को गम्भीर मानते हुए थानाप्रभारी राधारमण गुप्ता को जांच पूरी होने तक पुलिस उपायुक्त (पूर्व) कार्यालय में उपस्थिति देने के आदेश दिए हैं। बाकी अन्य पुलिसकर्मियों की भूमिका की जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मुहाना मंडी के पास रहने वाले अंकित त्यागी को गिरफ्तार किया था। अंकित पर बीते शुक्रवार को करीब 12 साल की नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप था। पुलिस ने जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो एक युवक की बुलेट के नंबर सामने आए। पुलिस ने नंबरों के आधार पर अंकित को हिरासत में लिया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने नाबालिग बच्ची के साथ छेड़छाड़ की थी। उसके बाद अंकित को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी अंकित प्राइवेट कम्पनी में नौकरी करता था।

कम्बल से फंदा बनाया
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक अंकित ने रविवार तड़के साढ़े तीन बजे चाय पी थी। सुबह करीब आठ बजे एक पुलिसकर्मी को वह फंदे से झूलता हुआ मिला। अंकित ने हवालात के कम्बल को फाड़कर उसका फंदा बनाया था। उसके बाद आत्महत्या कर ली।

अंकित त्यागी ने हवालात में फंदा लगाकर खुदकुशी की है। इस संबंध में ज्यूडीशियल इंक्वायरी के अलावा एक प्रशासनिक जांच भी कराई जा रही है। यह जांच एसीपी सांगानेर सदर को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-अजय पाल लाम्बा, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त