suicide case - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता की मौत के बाद बेटी ने भी दी जान
बीकानेर। बज्जू थाना क्षेत्र के चक-3 बीजीएएम में मंगलवार सुबह एक कॉलेज गोइंग छात्रा बेटी ऋतु गोदारा (22) ने पिता पतराम गोदारा की मौत की जानकारी मिलते ही सदमें में आकर पास के तालाब में छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। हादसे की जानकारी मिलने पर आसपास के लोगों ने उसे तालाब से जिंदा बाहर निकालने का प्रयास किया लेकिन प्रसास असफल रहा।

मृतका के चचेरे भाई पवन ने बताया कि उसके चाचा पतराम गोदारा सोमवार शाम अपने निर्माणधीन मकान पर गए थे। मंगलवार सुबह 9 बजे पता चला कि वे वहां बेसुध पड़े हैं। लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सीकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकोंं ने उनके मौत की बजह हार्ट अटैक से होना बताया। पवन ने बताया कि मंगलवार सुबह पतराम का शव घर लाया गया तो बेटी अपने पिता की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई। वह घर से अचानक निकली और पास मेंं खेत में बनी डिग्गी में जाकर कूद गई।

अस्पताल से उठकर फतहसागर पहुंचा युवक, झील में छलांग लगाकर दी जान
उदयपुर। शहर की फतहसागर झील पर शुक्रवार को एक चौंकाने वाला घटनाक्रम सामने आया है। एक युवक ने अस्पताल से इलाज के तुरंत बाद फतहसागर पहुंचकर झील में छलांग लगा दी। मृतक की शिनाख्त किशनपोल निवासी सिराज उर्फ बोबी (22) पुत्र जावेद के रूप में हुई है। उसके हाथ में कैनुला (ड्रिप चढ़ाने वाली सूई) लगी हुई थी जिससे यह प्रतीत होता है कि वह अस्पताल से सीधे मौत के मुहाने तक पहुंच गया। सिविल डिफेंस की टीम ने महज 15 मिनट में शव को पानी से बाहर निकाल लिया। पुलिस के अनुसार मोतीमगरी के सामने स्थित उज्जैन बोटिंग प्वाइंट पर सिराज पहुंचा। वहां बोटिंग का टिकट लिया और बोट की तरफ बढ़ा।

नियमानुसार बोट पर सवार होने से पहले यात्रियों को लाइफ जैकेट पहनाई जाती है। सिराज ने भी लाइफ जैकेट पहनी, लेकिन बोट में बैठने से ठीक पहले जैकेट उतार दी और सीधे गहरे पानी में छलांग लगा दी। वह जिस बोट में बैठने वाला था, उसे ऑपरेटर दिल बहादुर चलाकर ले जाने वाला था। दिल बहादुर ने उसे बचाने के लिए अपनी जान दांव पर लगा दी। दिल बहादुर ने बताया कि वह पास ही बैठकर खाना खा रहा था, तभी अचानक किसी टूरिस्ट के झील में कूदने का पता चला। वह आनन-फानन में दौड़ा और पानी में कूद गया। गहराई में जाकर उसे तलाशने और बचाने का पूरा प्रयास किया, लेकिन वह पानी में काफी नीचे चला गया था, जिससे उसे समय रहते बाहर निकालना मुश्किल हो गया।

कैनुला से हुई मृतक की पहचान : अंबामाता थानाधिकारी दलपत सिंह ने बताया कि युवक की जेब से शुरूआत में कोई पहचान पत्र या मोबाइल नहीं मिला था। हालांकि, उसके हाथ में लगा कैनुला सबसे बड़ा सुराग था, जिससे यह साफ था कि वह सीधे किसी अस्पताल से आ रहा है।

आठ साल के बेटे को लेकर ट्रेन के आगे कूदी मां, गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंचे परिजन
जयपुर। मालपुरा गेट थाना इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से परेशान एक मां ने अपने आठ साल के बेटे को गोद में लेकर ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। इस हादसे में दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयंकर था कि दोनों के शव पटरी पर क्षत-विक्षत होकर बिखर गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब जांच की तो मृतकों की पहचान रामकन्या (32) निवासी पीपलू टोंक और उसके बेटे विरेन्द्र (8)के रूप में हुई।

इस संबंध में मृतका के भाई भागचंद ने ससुराल पक्ष पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। खुलासा हुआ कि कि रामकन्या की शादी करीब 15 साल पहले निजी कम्पनी में काम करने वाले रामदयाल से हुई थी। दंपति के दो बेटे हैं, जिनमें से एक बेटा ननिहाल में रह रहा है। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति रामदयाल नशा कर आए दिन झगड़ा और मारपीट करता था।

ऐसे हुई पहचान
शनिवार शाम करीब 7 बजे शिकारपुरा फाटक स्थित रेलवे ट्रैक के पास एक महिला और बच्चे के शव पड़े होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि दोनों के शव बुरी तरह क्षत-विक्षत थे। पता चला कि महिला ने बेटे को गोद में लेकर ट्रेन के आगे छलांग लगाई है। घटना के अगले दिन रविवार दोपहर करीब 3 बजे परिजन मुहाना थाने में महिला और बच्चे की गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंचे। तब फोटो से पहचान की गई।

एलन कोचिंग छात्र की मौत का मामला : आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
कोटा। 3 दिन पहले बोरखेड़ा थाना क्षेत्र में एलन कोचिंग छात्र की मौत के मामले में पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है l पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है l कोचिंग छात्र ने 24 अप्रैल को हॉस्टल के कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी l पुलिस ने शनिवार को परिजनों के कोटा पहुंचने पर शव का पोस्टमार्टम करवा कर उन्हें सौंप दिया था l इस मामले में छात्र के पिता संजय कुमार वर्मा ने अपने पुत्र की मौत के लिए आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए शनिवार को रिपोर्ट दी थी l पुलिस निरीक्षक अनिल कुमार टेलर ने बताया कि पिता संजय कुमार ने रिपोर्ट में जानकारी देते हुए बताया कि वह मूल रुप से जिला दुमका झारखण्ड का रहने वाला है उनका छोटा बेटा आलवेन कुमार वर्मा गोयल रेजिडेन्सी कोरल पार्क बोरखेडा में रहकर एलन कोचिंग से नीट की तैयारी कर रहा था जो पिछले जुलाई 2025 से इसी रेजिडेन्सी में रह रहा था l

मेरे बेटा का अगले माह तीन मई को नीट का पेपर है l 24 अप्रैल 2026 को लगभग 6.30 बजे पर बोरखेड़ा थाना पुलिस के एएसआई करतार सिंह द्वारा फोन से सूचना मिली थी उनके बेटे ने हॉस्टल के कमरे में पंखे लगाने के हुक से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है l इस पर कोटा पहुंचा और वस्तु स्थिति देखने से अंदेशा है कि मेरे बेटे आलवेन कुमार को आत्महत्या करने के लिये किसी ने उकसाया है। पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने छात्र को आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है और अनुसंधान किया जा रहा है l अनुसंधान के दौरान आत्महत्या करने की सही जानकारी मिलेगी अभी तक छात्र के पास कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है पिता का कहना है कि उसका पुत्र पढ़ने में होशियार था और आत्महत्या जैसा कदम नहीं उठा सकता था।

इनका कहना है
इस मामले में एलेन कोचिंग संस्थान के निदेशक नवीन माहेश्वरी, गोविंद महेश्वरी और  नितेश शर्मा को फोन कर व्हाट्सएप मैसेज भेज कर उनका पक्ष जानने की कोशिश की गई ,लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया l

पति ने गला घोंटकर पत्नी की हत्या के बाद की खुदकुशी, मामले की जांच जारी
जयपुर। सदर थाना इलाके की एक धर्मशाला में ठहरे दम्पति की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने जांच की तो खुलासा हुआ कि मृतक शेरसिंह (32) निवासी अलवर ने अपनी पत्नी की सोमवार रात को गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद खुद ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शवों को परिजनों को सौंप दिया।

स्टेट्स से लगा पता: पुलिस ने बताया कि जब परिजनों ने शेर सिंह का स्टेट्स देखा तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। शेर सिंह ने स्टेट्स में कुछ लोगों पर अपनी पत्नी के साथ अवैध संबंध होने का आरोप लगाया। परिजन लोकेशन के आधार पर जयपुर रेलवे स्टेशन के पास स्थित धर्मशाला पहुंचे जहां पर पुलिस को बुलाया गया। मामले में महिला के भतीजे ने सदर थाने में शेर सिंह के अलावा संदीप यादव, राजेंद्र और राहुल के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जयपुर की नींदड़ पहाड़ी पर युवक ने लगाई फांसी, सुसाइड का मामला
जयपुर। रविवार सुबह नींदड़ की पहाड़ी पर एक युवक का शव पेड़ से फंदे पर लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में इसे आत्महत्या का मामला बताया है। मृतक की पहचान हरमाड़ा के लोहामंडी निवासी विजेंद्र (31) पुत्र पूरण सैनी के रूप में हुई है। वह एक फैक्ट्री में नौकरी करता था। घटना की पूरी जानकारी हरमाड़ा थाना पुलिस के अनुसार, विजेंद्र शनिवार सुबह बिना किसी को बताए घर से निकल गया था और रात तक वापस नहीं लौटा। उसके परिजन उसकी तलाश में जुटे हुए थे।

रविवार सुबह करीब 7 बजे नींदड़ की पहाड़ी पर एक सुनसान जगह में एक पेड़ से उसका शव रस्सी के फंदे से लटका हुआ मिला। सूचना मिलते ही हरमाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) टीम की मदद से मौके से जरूरी सबूत जुटाए और शव को फंदे से नीचे उतारा। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए शव को कांवटिया हॉस्पिटल की मॉर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस जांच में क्या सामने आया? हरमाड़ा थाने के SHO उदय यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। मृतक के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

पुलिस ने बताया कि करीब 15 दिन पहले विजेंद्र ने नाराजगी में अपना मोबाइल फोन जमीन पर फेंककर तोड़ दिया था। शनिवार सुबह भी परिजनों के पूछने पर वह बिना कुछ बताए घर से चला गया था। पुलिस का मानना है कि विजेंद्र संभवतः शनिवार देर शाम पहाड़ी पर पहुंचा, जहां सुनसान जगह में उसने रस्सी का फंदा लगाकर फांसी लगा ली। पुलिस अब सुसाइड के पीछे के सटीक कारणों की गहन जांच कर रही है

ग्रेटर नोएडा में फिर एक सुसाइड...25 वर्षीय MBA छात्रा ने बहुमंजिला सोसाइटी में कूदकर की आत्महत्या, परिवार ने बताई चौकाने वाली वजह
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्धनगर जिला परिक्षेत्र सेंट्रल नोएडा बिसरख थाना क्षेत्र की गौर सौन्दर्यम सोसाइटी में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। शेरोन टावर में रहने वाली 25 वर्षीय एमबीए छात्रा ने 13वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद सोसाइटी में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मंगलवार को बिसरख थाना क्षेत्र स्थित गौर सौन्दर्यम सोसाइटी से एक छात्रा द्वारा 13वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

प्राथमिक जांच में सामने आया कि शेरोन टावर में रहने वाली युवती ने अपने फ्लैट की 13वीं मंजिल से छलांग लगा दी। नीचे गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही सोसाइटी के लोग मौके पर एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी। मृतका की पहचान शिविका (25 वर्ष) पुत्री विनय ठकराल के रूप में हुई है। वह गौर सौन्दर्यम सोसाइटी के शेरोन टावर में रहती थी और एमबीए की पढ़ाई कर रही थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक फिलहाल, आत्महत्या के पीछे के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। मृतका के परिजनों को सूचना दे दी गई है और उनसे पूछताछ की जा रही है। साथ ही सोसाइटी के लोगों और आसपास के निवासियों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद सोसाइटी में रहने वाले लोग स्तब्ध हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अचानक हुई इस घटना से पूरे इलाके में शोक और चिंता का माहौल है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

युवती की 4 दिन पहले हुई थी शादी : जंगल में पेड़ से लटके मिले युवक-युवती के शव, जानें पूरा मामला
राजसमंद। क्षेत्र के सापोल गांव में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब पहाड़ी के समीप जंगल में एक युवक और युवती के शव पेड़ से लटके मिले। घटना का पता उस समय चला, जब गांव की एक महिला सुबह खेत पर फसल में पानी देने जा रही थी। इस दौरान उसकी नजर नीम के पेड़ पर लटके दो शवों पर पड़ी। महिला के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और राजनगर कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दोनों मृतक चित्तौड़गढ़ के निवासी थे। युवक की पहचान ताराचंद (22) पुत्र मोहनलाल बैरवा, निवासी आरणी (राशमी) तथा युवती की पहचान सुमन (20) पुत्री जगदीश वैष्णव, निवासी बनाकिया (कपासन) के रूप में हुई है। घटनास्थल से एक बैग भी बरामद हुआ है, जिसमें कुछ संदिग्ध सामग्री मिली है। इसके अलावा घटनास्थल से करीब आधा किलोमीटर दूर मुख्य मार्ग पर एक बिना नंबर की बाइक लावारिस मिली, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस के अनुसार मृतका सुमन की चार दिन पहले ही शादी हुई थी, जबकि युवक पहले से विवाहित बताया जा रहा है।

एक माह बाद बीटेक स्टूडेंट के आत्महत्या मामले में केस दर्ज, जानें पूरा मामला
जयपुर। जयसिंहपुरा खोर थाना इलाके में बीटेक स्टूडेंट आत्महत्या करने के मामले में एक माह बाद उसके मोबाइल चैक करने के बाद परिजनों ने इस्तगासे के जरिए मुकदमा दर्ज कराया है। रिपोर्ट में कुछ लोगों के खिलाफ प्रताड़ित करने का आरोप है। थानाप्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि दो जनवरी को अभिषेक निवासी नाई की थड़ी चावंड का मंढ ने कुछ विषाक्तपदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों को अभिषेक के मोबाइल में कुछ संदिग्ध जानकारी मिली तो मुकदमा दर्ज कराया।

सट्टा खिलाने वालों पर आरोप
रिपोर्ट में आरोप है कि ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले गिरोह ने उनके बच्चे को फंसा लिया और उसे टॉर्चर कर अवैध तरीके से 2.5 लाख रुपए और प्लॉट के दस्तावेज हड़प लिए। अभिषेक के मोबाइल में सागर, मनमोहन, राजेश व राहुल राणा के मोबाइल पर ऑनलाइन सट्टा लगवाने के सबूत मिले हैं।

प्रयागराज में 14 साल की नाबालिग स्कूली छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच शुरू
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र में स्कूली छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। किशोरी घर के भीतर फांसी के फंदे से लटकी मिली। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, पूरामुफ्ती क्षेत्र के शेखसरवा गांव निवासी शिव बाबू की पुत्री दीपाली, जो आठवीं कक्षा की छात्रा थी, रविवार रात घर के अंदर फंदे पर लटकी मिली। परिजनों ने उसे तत्काल नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों का कहना है कि पिता की डांट से नाराज होकर किशोरी ने आत्महत्या की। वहीं, छात्रा से जुड़े एक युवक ने आरोप लगाया है कि घटना से पहले उसके सामने किशोरी के साथ मारपीट की गई थी, जिससे मामला संदेह के घेरे में आ गया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे की तलाशी ली, लेकिन कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पूरामुफ्ती थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं और युवक के आरोपों को भी गंभीरता से लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

युवक ने धारदार हथियार से युवती की हत्या कर खुद को भी किया मारने का प्रयास : प्रेमी युगल में मौत से पहले हुआ विवाद, युवती ने मौके पर दम तोड़ा, युवक की उपचार के दौरान मौत
मालपुरा। शहर के दूदू रोड स्थित एक होटल के कमरे में बुधवार दोपहर युवक और युवती के बीच हुए विवाद ने ले हिंसक रूप ले लिया। विवाद में युवक ने धारदार हथियार से युवती की हत्या कर खुद को भी मारने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को मालपुरा जिला अस्पताल लेक आई। युवको प्राथमिक उपचार के बाद हालत जयपुर रेफर किया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। थाना अधिकारी ने बताया कि युवक और युवती दोनों डिग्गी निवासी हैं। युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए मालपुरा जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। वृताधिकारी आशीष प्रजापत ने मौके पर पहुंच मौका मुआयना किया।

होटल संचालक ने बताया कि बुधवार को डिग्गी निवासी युवक मुकेश पुत्र गोपाल चौधरी व उसके साथ डिग्गी निवासी युवती होटल पहुंचे। उन्होंने होटल में बर्थडे पार्टी मनाने की जानकारी दी, पहचान पत्र लेने के बाद दोनों को होटल के दूसरे माले पर रूम दे दिया गया। बुधवार दोपहर होटल के कमरे से युवक व युवती के बीच झगड़ा होने व चीखने चिल्लाने की आवाज आई, जिस पर पुलिस को सूचना दी गई। थाना अधिकारी चेनाराम बेडा ने बताया कि मौके पर पहुंचने पर कमरे में बेड पर लहु लुहान हालात में युवती मृत मिली एवं  लड़के के हाथ पर घाव मिला, शरीर पर खून फैला हुआ था।

युवक के मुंह से निकल रहे थे झाग
जिला अस्पताल प्रभारी डॉक्टर पीयूष राज सिंह ने बताया कि  युवक के मुंह से झाग निकल रहे थे तथा उल्टी हो रही थी युवक ने जानकारी दी की उसने जहर खाया है, युवक की हालत चिंताजनक होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रैफ र किया गया जहां मौत हो गई। थाना अधिकारी चेनाराम बेडा ने बताया युवती के पिता की ओर से पुत्री की हत्या कर देने की रिपोर्ट दी गई है जिसके आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू गई है। प्रथम दृष्टया युवक व युवती के बीच प्रेम प्रसंग का मामला होना प्रतीत होता है तो साथ ही युवती की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या करने की थाना अधिकारी ने जानकारी दी। युवती की हत्या के बाद युवक ने भी आत्महत्या का प्रयास किया। जयपुर में इलाज के दौरान युवक की भी मौत हो गई।

युवक–युवती ने प्रेम प्रसंग के चलते टांके में कूदकर किया आत्महत्या का प्रयास : युवती की मौत, युवक की हालत नाजुक
चौहटन। चौहटन थाना क्षेत्र से बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहाँ एक युवक–युवती ने प्रेम प्रसंग के चलते टांके में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। दोनों दो दिन पहले अपने-अपने घरों से लापता हो गए थे और परिजन लगातार उनकी तलाश में जुटे थे। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, गांव के समीप झाड़ियों में छुपते–फिरते हुए दोनों पर कुछ ग्रामीणों की नजर पड़ी, जिसके बाद वे घबराकर पास के टांके में कूद गए। घटना अमरावास कोनरा सरहद की है, जहाँ सुबह ग्रामीणों ने टांके के पास कपड़े और चप्पलें देखी तो उन्हें शक हुआ। जब उन्होंने अंदर झांका, तो युवक–युवती दोनों पानी में तैरते मिले। तत्काल ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए टांके में उतरकर दोनों को बाहर निकाला और चौहटन अस्पताल पहुँचाया। हालांकि तब तक स्थिति बेहद गंभीर हो चुकी थी।

अस्पताल में चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद युवती को मृत घोषित कर दिया, जबकि युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर अवस्था में रेफर किया गया है। पुलिस भी मौके पर पहुंचकर घटना की जांच में जुट गई है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है और प्रेम प्रसंग से जुड़ी परिस्थितियों को खंगाला जा रहा है। इस दर्दनाक घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि दोनों समय रहते समझाए गए होते तो शायद एक जान बचाई जा सकती थी। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में लगी हुई है।