hippo - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

Hippo Family का नया सदस्य हुआ एक माह का
जयपुर। नाहरगढ़ जैविक उद्यान में बाघ, बघेरे, भालु सहित अन्य वन्यजीव देखने को मिलते हैं। यहाँ एग्जोटिक पार्क में गत माह मादा हिप्पो ने एक बेबी हिप्पो को जन्म दिया था। अब वो एक माह का हो गया है। माँ और बच्चा स्वस्थ हैं। बच्चे का वजन भी बढ़ रहा है। दोनो अपनी पूरी डाइट के रहे हैं। जानकारी के अनुसार प्रदेश के जैविक उद्यानो में केवल जयपुर स्थित नाहरगढ़ जैविक उद्यान में हिप्पो फ़ैमिली देखने को मिल रही है। वहीं सफल प्रजनन भी हो रहा है।

नाहरगढ़ जैविक उद्यान के वरिष्ठ वन्यजीव चिकित्सक डॉ अरविंद माथुर ने बताया कि माँ और बेबी हिप्पो पूरी तरह से स्वस्थ हैं। दोनो को रचका कुट्टी सहित केला, तरबूज़, हल्दी, नमक दिया जा रहा है। डॉ माथुर ने बताया कि बच्चे का वजन 100 किलो से अधिक हो गया है।

विश्व वन्यजीव दिवस आज: स्लोथ बियर और हिप्पो में सफल प्रजनन प्रदेश में केवल नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क
जयपुर। गुलाबी नगरी स्थित नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क, झालाना लेपर्ड रिजर्व, हाथी गांव, लॉयन सफारी में वन्यजीवों को देखने की चाह लिए हजारों पर्यटक यहां की विजिट करते हैं। खासकर एगजोटिक पार्क में रहवास कर रहा हिप्पो परिवार विजिटर्स की पहली पसंद बना हुआ है। प्रदेश में नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क ऐसी पहली जगह है, जहां विजिटर्स को हिप्पो देखने को मिलते हैं। इसके अतिरिक्त यहां 26 विभिन्न प्रजातियों के तकरीबन 270 से अधिक वन्यजीव रहवास कर रहे हैं।

स्लोथ बियर का हुआ सफल प्रजनन
प्रदेश के बायोलॉजिकल पार्कों और चिड़ियाघरों की बात करें तो जयपुर स्थित नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में रहवास कर रहे स्लोथ बियर में (कैप्टिविटी में) पहली बार सफल प्रजनन हुआ। दूसरे जिलों के बायोलॉजिकल पार्कों और चिड़ियाघर में (कैप्टिविटी में) ऐसा अब तक नहीं हो पाया है। नर भालू शम्भू, मादा झुमरी और बच्चा गणेश अपने एन्क्लोजर में चहल-कदमी करते हुए देखे जा सकते हैं।

एक जोड़ा लाए, अब संख्या तीन हुई
दिल्ली चिड़ियाघर से अगस्त, 2019 में हिप्पो का पहला और एकमात्र जोड़ा नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क लाया गया। जहां 17 जुलाई, 2020 में इसका (कैप्टिविटी में) सफल प्रजनन हुआ। प्रदेश में इसकी उपस्थिति केवल जयपुर में देखने को मिलती है। साथ ही प्रदेश के बायोलॉजिकल पार्कों के इतिहास में पहली बार इस प्रजाति के एनीमल में सफल प्रजनन भी यहीं हुआ है। अभी ये हिप्पो जोड़ा बायोलॉजिकल पार्क स्थित एगजोटिक पार्क में रहवास कर रहा है। साथ ही ये जोड़ा फिर से खुशखबरी दे सकता है।

सबसे ज्यादा वुल्फ यहां
प्रदेश के बायोलॉजिकल पार्कों की बात करें तो सबसे ज्यादा वुल्फ नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में ही देखने को मिलते हैं। नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरविंद माथुर ने बताया कि यहां इनमें कैप्टिविटी में अच्छी ब्रीडिंग भी हो रही है। इसी का नतीजा है कि वन्यजीव एक्सचेंज कार्यक्रम के तहत वुल्फ के बदले देश के विभिन्न बायोलॉजिकल पार्कों और चिड़ियाघरों से जयपुर को अच्छ एनीमल्स मिले हैं। साथ ही स्लोथ बियर और हिप्पो में सफल प्रजनन केवल यहीं देखने को मिला है।

8 विभिन्न प्रजातियों के हिरण भी यहां
नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क ऐसी पहली जगह है। जहां विजिटस को 8 विभिन्न प्रजातियों के हिरण देखने को मिलते हैं। इनमें चीतल, चिंकारा, सिक्का डियर, हॉक डियर, सांभर, ब्लैक बग, बारहसिंघा और चौसिंघा के नाम शामिल है। साथ ही इनमें सफल प्रजनन भी हो रहा है। खासकर चिंकारा में अच्छी ब्रीडिंग हो रही है। इन्हें एक्सचेंज कार्यक्रम के तहत देश के अन्य चिड़ियाघरों में दिया जा चुका है।

ये भूख है बड़ी... प्रतिदिन एक हिप्पो की रूटीन डाइट का खर्चा 1500 और एक टाइगर का खर्चा 800 रुपए
जयपुर। गुलाबी नगरी में वन्यजीवों को निहारने के बहुत से विकल्प है। वे झालाना लेपर्ड रिजर्व, हाथी गांव और नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क की विजिट कर विभिन्न प्रजातियों के एनिमल्स को देख सकते हैं। खासकर बायोलॉजिकल पार्क स्थित एगजोटिक पार्क में रहवास कर रही हिप्पो फैमिली सभी के आकर्षण का केन्द्र है। जब इनकी एक दिन की डाइट की बात करें तो ये सुनकर विजिटर्स दांतों तले अंगुलियां दबा लेते हैं। जी हां यहां 26 प्रजातियों के 250 एनिमल्स रहवास कर रहे हैं। इनमें सबसे ज्यादा रूटीन डाइट हिप्पो फैमिली के राजा, रानी और राजकुमारी की है। इस फैमिली के तीनों सदस्यों की एक दिन की डाइट विभाग को करीब 4,500 रुपए पड़ती है।

प्रति दिन एक हिप्पो की रूटीन डाइट
कुट्टी (ज्वार) 40 किलो, कुट्टी (जो) 2 किलो, मक्का 2 किलो, गेहूं का चौकर 7 किलो, चना 3 किलो, मूंगफली 3 किलो, सॉल्ट 200 ग्राम, हल्दी 200 ग्राम, सेब 5 किलो, केले 5 किलो, गाजर 5 किलो, 10 किलो तरबूज केवल गर्मियों में।

दूसरे नम्बर पर टाइगर और लॉयन
बायोलॉजिकल पार्क में हिप्पो के बाद दूसरे नम्बर पर सबसे ज्यादा डाइट की अगर बात करें तो इसमें लॉयन और टाइगर का नम्बर आता है। प्रतिदिन एक लॉयन का रूटीन डाइट का खर्चा करीब 800 रुपए आता है। इसमें इन्हें 10 किलो बफेलो मीट और 2 किलो चिकन दिया जाता है। ऐसे में पार्क में एक और लॉयन सफारी में 3 लॉयन रहवास कर रहे हैं। दूसरी ओर प्रति दिन एक टाइगर का रूटीन डाइट का खर्चा भी 800 रुपए आता है। बायोलॉजिकल पार्क में 5 टाइगर रहवास कर रहे हैं। ऐसे में इन टाइगरों की रूटीन डाइट पर विभाग को 4000 रुपए खर्च करने पड़ते हैं।

डाइट खर्चे में तीसरे नम्बर पर लेपर्ड
बायोलॉजिकल पार्क में रहवास कर रहे लेपर्ड की डाइट की बात करें तो प्रति दिन एक लेपर्ड की रूटीन डाइट पर 400 रुपए का खर्चा आता है। इसमें इन्हें 4 किलो बफेलो मीट दिया जाता है। यहां 4 लेपर्ड रहवास कर रहे हैं।

ऐमू पर सबसे कम खर्च
नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क के वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरविंद माथुर ने बताया कि यहां रहवास कर रहे ऐमू की डाइट का खर्चा कम है। प्रति एक ऐमू की रूटीन डाइट 70 रुपए है। पार्क में इस समय 3 ऐमू रहवास कर रहे हैं। माथुर ने बताया कि सबसे ज्यादा रूटीन डाइट हिप्पो फैमिली की है।