young man - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पुरानी रंजिश के चलते युवक पर फायरिंग, गंभीर घायल
कोटा । बोरखेड़ा थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात कार सवार चार-पांच बदमाशों ने एक युवक  पर फायरिंग कर दी  जिससे वह  गंभीर रुप से घायल हो गया। बदमाश मप्र के जावरा से ही बारात में आए युवक का पीछा करते आ रहे थे। घायल युवक और बदमाश मप्र के ही रहने वाले हैं और उनके बीच पूर्व से ही दुश्मनी चल रही है।

पुलिस उप-अधीक्षक रुद्रप्रकाश शर्मा ने बताया  कि मंगलवार को जावरा( मप्र) से एक बारात बोरखेड़ा क्षेत्र  स्थित एक मैरिज गार्डन में आई  बारात में एक युवक दानिश आया था। आरोपी  एक कार से दानिश का पीछा करते आ रहे थे। कोटा पहुंचने पर आरोपी मौके की तलाश में दानिश के बाहर आने का इंतजार करते रहे । इसी दौरान रात करीब एक से डेढ़ बजे के बीच दानिश मैरिज गार्डन से बाहर आया तो आरोपियों ने उस पर तीन राउंड फायरिंग कर दी।  दो गोली उसके पेट  में और एक गोली सीने को चीरती हुई निकल गई। इसके बाद आरोपी कार से फरार हो गए। सूचना मिलते ही रात को  पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और एमओ तथा एफएसएल टीम को बुलाया। पीड़ित को तुरंत अस्पताल भेजा जहां उसका उपचार जारी है। मामले में दानिश के फुफेरे भाई फरदीन ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

डिप्टी एसपी ने बताया कि आरोपी और पीड़ित दोनों मप्र के ही रहने वाले है। दोनों के बीच पुरानी रंजिश चल रही है। आरोपियों ने दानिश के खिलाफ चाकू से हमला करने का जावरा मप्र में मुकदमा दर्ज कराया है।

पुरानी रंजिश के चलते युवक पर फायरिंग , बाल-बाल बचा
कोटा । नयापुरा थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते युवक पर कुछ बदमाशों ने फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि युवक बाल-बाल बच गया। गोली युवक के पेट को चीरती हुई निकल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को तुरंत एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

पुलिस इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि लाडपुरा वाल्मीकि बस्ती प्रताप चौक में रहने वाला रोहित मंगलवार देर रात  बाइक से अपने छोटे भाई के साथ घर लौट रहा था। तभी आकाशवाणी के पास पीछे कार में सवार होकर आए बदमाशों ने कट मार कर उसे रोक लिया और उस पर दो-तीन फायर किए गोली उसके पेट को चीरती निकल गई। रोहित घायल  हो गया। इसके बाद बदमाश फरार हो गए। रोहित और सीताराम भूरिया के बीच पैसों के लेन देन को लेकर पुरानी रंजिश चल रही है। इनके बीच पूर्व में भी कहासुनी हो गई थी। उन्होंने बताया कि मामले में रोहित के बयान के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है और आरोपियों को तलाश किया जा रहा है।

रील बनाते हुए 50 फीट गहरी खाई में गिरने से युवक की मौत
कोटा ।  दोस्तों के साथ गेपरनाथ पिकनिक स्पॉट पर गए एक युवक की खाई में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनोें को सौंप दिया। पुलिस ने मामले में मृग दर्ज कर जांच में जुट  गई है।  आरकेपुरम थाना एएसआई धनराज मीणा ने बताया कि कैथून निवासी अर्जुन कहार (19) पुत्र मुकेश कहार अपने आधा दर्जन दोस्तों के साथ बाइक से रविवार को दोपहर करीब ढाई बजे कैथून से आया  और साढे चार बजे गेपरनाथ पहुंच गया ।

वहां पुलिस ने उन्हें अंदर जाने से रोका , लेकिन वह एक अन्य रास्ते से अंदर चले गए। अर्जुन दोस्तों के साथ चट्टानों से उतर रहा था तथा मोबाइल से रील बना रहा था। इस दौरान दोस्त नीचे उतर गए तथा अर्जुन का पैर फिसल गया। जिससे 50-60 फीट नीचे खाई में गिर गया। दोस्तों ने खाई में  नीचे उतर कर उसे संभालने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो पाए और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोर टीम की मदद से निकाला और अस्पताल लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित किया।

मोरेल बांध में बहे युवक का शव मिला, एसडीआरएफ ने 20 घंटे बाद 300 मीटर दूर बांध से निकाला
दौसा। लालसोट उपखंड क्षेत्र के मोरेल बांध की वेस्टवेयर में बहे युवक को ढूंढने में आखिरकार दूसरे दिन गुरुवार की सुबह एसडीआरएफ को करीब 20 घंटे बाद सफलता मिली। शव को वेस्टवेयर से करीब 300 फीट दूर बांध से बरामद किया गया। मृतक युवक का शव घनी झाड़ियों की जड़ों में फंसा हुआ था। शव को पानी से बाहर निकाला और उसे बगड़ी सीएचसी की मॉर्च्युरी में रखवाया, जहां परिजनों की मौजूदगी में मेडिकल टीम ने शव का पोस्टमॉर्टम किया। शव का पोस्टमॉर्टम किए जाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

उपखंड अधिकारी नरेंद्र कुमार मीना ने बताया कि बुधवार को बगडी ग्राम निवासी रिंकू (25) पुत्र कमलेश मीणा पानी के तेज बहाव में बह गया था। सिविल डिफेंस और एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी थी। गुरुवार सुबह लगभग साढ़े छह बजे रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान युवक का शव वेस्टवेयर से करीब 300 मीटर की दूरी पर मिला।

उल्लेखनीय है कि विधायक रामबिलास मीना एवं जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार यादव ने बुधवार शाम को मोरेल बांध का दौरा किया और रेस्क्यू से संबंधित जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए थे। भरतपुर और जयपुर से अतिरिक्त एसडीआरएफ टीम को भी बुलाया गया था, लेकिन उनसे आने से पहले ही दौसा की एसडीआरएफ टीम ने शव को बाहर निकाल लिया। मौके पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मंडावरी थाना अधिकारी सुनील टांक के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा।

रिंकू के दो महीने पहले ही बेटी हुई थी
युवक रिंकू के पिता कमलेश मीणा ने बताया कि मैं बगड़ी में स्थित माताजी के चला गया था। जहां मुझे फोन के माध्यम से सूचना मिली कि आपका लड़का मोरल बांध के पानी में बह गया। मैं तुरंत मौके पर पहुंचा। उन्होंने बताया कि पास में ही मेरा खेत है और वह भी मेरे साथ खेत के काम में हाथ बंटाता है। मेरे एक ही बेटा और दो बेटियां है। बेटे की करीब चार साल पहले शादी हुई थी। दो महीने पहले ही उसके एक बेटी हुई थी। मृतक युवक के परिवार जनों का रो-रो कर हाल बेहाल बना हुआ था।

मामूली झगड़े में दोस्तों ने ही युवक की चाकू मार कर की हत्या
कोटा ।  दो दोस्तों ने  अपने ही एक अन्य  दोस्त पर चाकू से हमला कर देर रात हत्या कर दी। घटना भीमगंजमंडी थाना क्षेत्र की है। आरोपी युवकों ने बाइक को कट मारने के मामले को लेकर रंजिश पाल रखी थी। भीमगंजमंडी थाना अधिकारी रामकिशन गोदारा बताया कि रविवार रात 12 बजे के आसपास घटना की जानकारी मिली। पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन आरोपी तब तक मौके से फरार हो गए थे। चाकूबाजी की घटना में खेड़ली फाटक बालाजी टाउन निवासी 21 वर्षीय निखिल अग्रवाल की मौत हो गई थी। मृतक के परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर अमन, मुकेश केवट, मोनू नागर सहित 5 युवकों के खिलाफ हत्या का नामजद प्रकरण दर्ज किया गया था।

गोदारा ने बताया कि गाड़ी को कट लगाने की बात को लेकर  निखिल की उसके दोस्तों के साथ कहासुनी हुई थी। इसका बदला लेने की नीयत से बाइक पर सवार होकर आए हमलावरों ने निखिल पर खेड़ली फाटक चौराहे के नजदीक चाकू से हमला किया। घटना में निखिल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया गया है मामले की पड़ताल की जा रही है।

इनका कहना है
हमलावर और निखिल पहले अच्छे दोस्त थे, लेकिन एक महीने पहले किसी गाड़ी को कट लगाने को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई थी। इसके बाद  दोस्ती में दरार आ गई और बदला लेने की भावना में इस वारदात को अंजाम दिया गया। निखिल अग्रवाल 10वीं पास था और फिलहाल कोई काम नहीं कर रहा था।
- डिप्टी एसपी गंगा सहाय शर्मा

मंदिर के कुंड में नहाने उतरा युवक डूबा, मौत
जोधपुर। शहर के प्रताप नगर में स्थित भूतनाथ महादेव मन्दिर में आज सुबह कुंड में नहाने उतरा युवक पानी में डूब गया। उसे आधे घंटे की मशक्कत कर पानी से बाहर निकाला गया। काफी देर तक गोताखोर बंधु उसे बचाने का प्रयास करते रहे मगर वह बच नहीं पाया। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कार्रवाई के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। इस बारे में अग्रिम कार्रवाई जारी है।

गुरूवार की सुबह भूतनाथ मंदिर के कुंड में एक युवक के डूबने की जानकारी पर तुरन्त मालवीय बंधु टीम के गोताखोर दाऊलाल मालवीय, कमलेश सैन, ललित, हीराराम मौके पर पहुंचे। करीबन आधे घंटे की मशक्कत के बाद युवक को बाहर निकाला गया। तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। उसे मालवीय बंधुओं द्वारा फर्स्ट एड के साथ हर तरह से बचाने का प्रयास किया गया मगर युवक बच नहीं पाया। उसकी पहचान बीकानेर निवासी प्रेम कुमार के रूप में की गई। वह यहां प्रतापनगर में अपने रिश्तेदार के पास आया हुआ था। मामले में पुलिस की तरफ से अब जांच की जा रही है।

युवक की अचानक चक्कर आने से मौत
कोटा। कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में शनिवार को अचानक चक्कर आने के बाद एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौप दिया है। पुलिस निरीक्षक अरविंद कुमार भारद्वाज ने बताया कि बालिता रोड निवासी ललित बैरवा  दोपहर को अपने घर से बाजार में  सब्जी लेने के लिए आया था। बाजार में उसे अचानक चक्कर आ गया और बेहोश होकर गिर गया। परिजन उसे तुरंत एमबीएस अस्पताल में लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित किया है। मामले में अनुसंधान किया जा रहा है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा।

सो रहे युवक की गला रेत कर हत्या
कोटा। रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक युवक की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या करने का मामला सामने आया है । मृतक रेलवे में नौकरी करता था। इस मामले में पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है । सूचना पर डिप्टी एसपी राजेश कुमार सोनी , थाना अधिकारी पंकज यादव एवं एडिशनल एसपी मुख्यालय संजय शर्मा  घटनास्थल पहुंचे और  निरीक्षण  कर एफएसएल टीम को बुलाया ।   पुलिस ने मृतक के शव को  मोर्चरी में रखवाया है। अभी तक  हत्या का करण सामने नहीं आया है पुलिस मामले में जांच कर रही है । सहायक पुलिस उप निरीक्षक जगदीश कुमार ने बताया कि मृतक शंभू  (35 साल )पुत्र नंदकिशोर रेलवे कॉलोनी में क्वार्टर नंबर 419  में अपने बच्चों के साथ  सो रहा था तभी किसी ने  धारदार हथियार से गला  रेत कर  हत्या कर दी जबकि मृतक की पत्नी भी उसी कमरे में सो रही थी । मृतक के भाई महेंद्र ने बताया कि उसका भाई शंभू रेलवे कॉलोनी में क्वार्टर में रहता था और रेलवे में सर्विस करता था उसकी गांव में किसी से कोई झगड़ा नहीं था। देर रात को कोई अज्ञात व्यक्ति कमरे में आया और चाकू से गला काटकर फरार हो गया । भाई ने बताया कि उसकी भाभी जमीन पर सो रही थी साथ में छोटा बच्चा भी सो रहा था जबकि उसका भाई बेड पर सो रहा  था। क्वार्टर में जाने के दो रास्ते हैं मेन गेट बंद था तथा पीछे का  दरवाजा खुला हुआ था।

भीषण गर्मी ने ली एक युवक की जान
कोटा। भीषण गर्मी और लू के कारण कोटा के भीमगंजमंडी थाना क्षेत्र में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। मृतक युवक  हाथरस (उप्र) का रहने वाला था और पिछले दस साल से बजरिया इलाके  में रहता था तथा भीख मांग कर अपना जीवन यापन कर रहा था तथा फुटपाथ पर ही सो जाता था। प्रदेश में लू से  मौत का यह पहला मामला है।पुलिस निरीक्षक रामकिशन गोदारा ने बताया कि  रविवार शाम को करीब छह बजे सूचना मिली  कि बजरिया में  धर्मशाला के सामने एक युवक अचेत अवस्था में पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस  उसे तुरंत एम्बूलेंस की मदद से एमबीएस अस्पताल लेकर गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषितकर दिया। मृतक  युवक की पहचान नवीन कुशवाह (44) निवासी हाथरस (उप्र)  के रूप में हुई। इसके बाद उसके परिजनों को सूचना देकर बुलाया गया। परिजनों के सोमवार को आने के बाद पोस्टमार्टम करवाकर युवक का शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने बताया कि नवीन दस साल पहले घर से निकला  फिर लौटकर कभी नहीं आया। सीआई ने बताया कि नवीन यहां रहकर भीख मांगता था और धर्मशाला के सामने ही फुटपथ पर सो जाता था। गर्मी के कारण उसकी रविवार को अचानक तबीयत खराब हुई और मौत हो गई।

लाठी से पीट-पीटकर युवक की हत्या
कोटा। विज्ञान नगर थाना इलाके में देर रात एक युवक की लाठी और डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर तलाश में जुट गई है। आरोपी हमलावरों ने सोमवार देर रात युवक पर लाठी-डंडों से वार कर घायल  कर दिया था और मौके से फरार हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस घायल युवक को उपचार के लिए हॉस्पिटल लेकर गई लेकिन सिर में गम्भीर चोट लगने से युवक ने उपचार के दौरान  दम तोड़ दिया। पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस निरीक्षक सतीश चंद ने बताया कि मृतक भगवान (27)  सांगोद कस्बे के दोबड़ा गांव का रहने वाला था। पिछले दो साल से कोटा में रह कर ऑनलाइन डिलीवरी का काम करता था और बड़े भाई लक्ष्मीनाथ के साथ अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ लखावा में रहता था। करीब रात 9 बजे सूचना मिली कि आईएल के पास बनी नई कॉलोनी में एक युवक लहूलुहान पड़ा है। मौके पर पुलिस बल के साथ  गए और उसके परिजनों को सूचना दी । परिजन  उसे एम्बुलेंस की मदद  से हॉस्पिटल लाए जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम बनाई गई हैं वह आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दे रही है। सीआई सतीशचंद्र ने बताया कि परिजनों ने दो तीन लड़को पर मारपीट का आरोप लगाया है। उसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

गांव के लोगों से थी दुश्मनी
मृतक के भाई लक्ष्मीनाथ ने बताया कि 4 महीने पहले लड़की भागने के मामले उसकी गांव के कुछ लोगों से दुश्मनी हो गई थी। उन्होंने जान से मारने की धमकी दी थी। दोनों पक्षों में राजीनामा हो गया था। देर रात भगवान पर हमला हुआ उसकी  बाइक व मोबाइल का अभी तक पता नहीं लगा। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी बताया जो पुलिस के पास है। फिलहाल कारण सामने नही आए है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। मामले की जांच की जा रही है।

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
अलवर। राजस्थान में अलवर शहर के अरावली विहार थाना अंतर्गत एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

पुलिस के अनुसार मृतक के पिता पुष्पेंद्र सिंह ने बताया मृतक योगेंद्र सिंह उम्र 41 साल निवासी काला कुआं का रहने वाला था और हनुमान सर्किल स्थित हुंडई कंपनी में मैनेजर पोस्ट पर काम करता था। एकादशी को मृतक योगेंद्र खाटू श्याम जी के दर्शन करके अपने घर लौटा तब उसके पैर में छाले हो गए तो वह कंपनी ना जाकर अपने घर पर आराम कर रहा था।

मृतक के पिता ने बताया कि सुबह घर वाले उसको उठाने गये तो अंदर से गेट बंद था और उसने रस्सी से पंखे में फंदा लगा रखा था। इसके बाद स्थानीय लोगों ने घर वालों ने मिलकर दरवाजा तोड़कर युवक को नीचे उतरा और जिला अस्पताल में लेकर आए जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

मोबाइल चार्ज करते समय युवक की मौत
हिंडोली। बूंदी जिले के हिंडोली थाना क्षेत्र के पायरा गांव में गुरुवार को एक युवक अपने घर पर मोबाइल चार्ज करने के लिए लाइट बोर्ड में लग रहा था कि करंट से उसकी मौत हो गई। दरअसल घर के समीप ही 11 हजार केवी लाइन और ट्रांसफार्मर से अचानक हाई वॉल्टेज के कारण युवक के चपेट में आने से यह हादसा हो गया। थाना अधिकारी पवन कुमार मीणा ने बताया कि गुरुवार सुबह 9 बजे हुए इस हादसे में पायरा गांव निवासी रंजीत उम्र 22 वर्ष पुत्र उदयलाल गुर्जर की मौत हो गई। वह अपने मोबाइल को घर पर लाइट बोर्ड में चार्ज के लिए लगा रहा था कि घर के पास ही 11 हजार की हाईटेंशन लाइन के कारण हाई वॉल्टेज होने से मोबाइल चार्ज करते हुए वह चपेट में आ गया। करंट का जोरदार झटका लगने से वह नीचे गिर गया। परिजन उसे हिंडोली अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस हिंडोली चिकित्सालय पहुंची शव का  पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है।

गांव में छाया रहा मातम , नहीं जले चूल्हे
पायरा गांव में रंजीत की मौत का ऐसा सन्नाटा पसरा कि गांव में  चूल्हे नहीं जले। युवक मिलनसार और व्यावहारिक था।  परिवार सहित समाज और गांव की अन्य लोगों की आंखों से आंसू नहीं रोक पाए। रंजीत का गमगीन माहौल में दाह संस्कार किया गया।