acb arrested - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

ACB की बड़ी कार्रवाई : SMS अस्पताल के न्यूरो सर्जरी विभाग का HOD एक लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, ब्रेन कॉइल सप्लाई के बिल पर साइन के बदले मांगी थी रिश्वत
जयपुर। राजस्थान के सबसे बड़े सवाई मानसिंह अस्पताल में बड़ा भ्रष्टाचार सामने आया है। न्यूरो सर्जरी विभाग के एचओडी और एसएमएस मेडिकल कॉलेज के एडिशनल प्रिंसिपल डॉ. मनीष अग्रवाल को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने गुरुवार रात रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार डॉ. मनीष अग्रवाल अपने घर गोपालपुरा बाइपास स्थित वसुंधरा कॉलोनी में 1 लाख रुपए की रिश्वत ले रहे थे, उसी दौरान एसीबी टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। यह रिश्वत एक ठेकेदार से ली जा रही थी, जिसने न्यूरो सर्जरी विभाग में ब्रेन कॉइल सप्लाई की थी। एसीबी ने डॉक्टर के नौकर जगत सिंह को भी गिरफ्तार किया है।

12.5 लाख के बिल पर साइन के लिए मांगी थी घूस
एसीबी की एडीजी स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़ित ठेकेदार ने एक दिन पहले एसीबी मुख्यालय पहुंचकर शिकायत दी थी कि वह एसएमएस अस्पताल के न्यूरो सर्जरी विभाग को ब्रेन कॉइल सप्लाई करता है। सप्लाई का बिल 12.5 लाख रुपए का है, लेकिन विभागाध्यक्ष डॉ. मनीष अग्रवाल बिल पर साइन करने के लिए रिश्वत मांग रहे हैं। शिकायत का सत्यापन किया गया और आरोप सही पाए गए। इसके बाद एसीबी के डीआईजी अनिल कयाल के निर्देशन में एएसपी संदीप सारस्वत ने पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया।

घर पर भी निजी क्लीनिक
एसीबी कार्रवाई में यह भी सामने आया कि डॉ. अग्रवाल ने ठेकेदार से कहा था कि शाम 7 बजे के बाद ही घर आना, क्योंकि उससे पहले मरीज होते हैं। गौरतलब है कि डॉ. अपने घर पर भी निजी क्लीनिक चलाते हैं। एसीबी टीम ने भी ठेकेदार के साथ रहकर मौका देखा और उचित समय पर दबिश देकर आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया।

डॉक्टर के ठिकानों पर छापेमारी जारी
गिरफ्तारी के तुरंत बाद एसीबी ने डॉक्टर के घर और अन्य ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। शुरुआती जांच में और भी कई दस्तावेज व डिजिटल सबूत जुटाने की कोशिश की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद अस्पताल में अन्य सप्लायर्स से जुड़े मामलों की भी जांच तेज हो सकती है।

एसीबी ने पुष्कर पालिका रिश्वत प्रकरण में फरार एईएन को किया गिरफ्तार
अजमेर। पुष्कर नगर पालिका के एईएन/जेईएन 2 लाख रुपए रिश्वत प्रकरण में अजमेर एसीबी स्पेशल टीम ने फरार चल रहे निलम्बित एईएन को भी गिरफ्तार कर लिया है। जिसे गुरुवार को अदालत में पेशकर रिमाण्ड पर लिया गया है। उससे एसीबी प्रकरण के संबंध में गहनता से पूछताछ कर रही है। एसीबी अजमेर की स्पेशल यूनिट के एडिशनल एसपी राकेश कुमार वर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित मानसरोवर, जयपुर निवासी मुकेश चौहान है, जो पुष्कर नगर पालिका में एईएन के पद पर कार्यरत था।

जिसने एसीबी के परिवादी व पालिका के ठेकेदार विष्णु कुमार गुप्ता से उसके द्वारा पािलका में किए गए कार्य के बिल पास करने की एवज में जेईएन रामनिवास मीणा के जरीए 50 हजार रुपए की रिश्वत पहले ही ले ली थी। उसके बाद एसीबी ट्रेप कार्यवाही से पहले ही वह फरार हो गया था। तब से एसीबी की टीम उसे तलाश रही थी। मामले में एसीबी ने पूर्व में 21 फरवरी 2025 को मुख्य आरोपित जेईएन रामनिवास मीणा को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि मामले में दूसरे आरोपित नगर पालिका के जमादार महेश मीणा को गिरफ्तार किया था। अब एईएन मुकेश चौहान को गिरफ्तार किया है।

एसीबी का ऑपरेशन मिंटिंग : एसीबी की करीब एक दर्जन से अधिक ठिकानों पर एक साथ दबिश
जयपुर/पावटा। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की एक दर्जन टीमों ने मंगलवार अलसुबह नगरपालिका पावटा-प्रागपुरा में तैनात अधिशाषी अधिकारी फतेह सिंह मीणा के ठिकानों पर आय से अधिक सम्पत्ति के मामले में सर्च किया। टीमों ने जयपुर शहर, पावटा, शाहपुरा, कोटपुतली, थानागाजी और विराटनगर के विभिन्न ठिकानों एवं कार्यालयों में सर्च किया। जांच में खुलासा हुआ कि अधिकारी ने राजकीय सेवा में नियुक्त होने से लेकर अब तक 273 प्रतिशत आय से अधिक सम्पत्तियां बंटोरी हैं। मामले की जांच सवाई माधोपुर के एसपी ज्ञान सिंह चौधरी को सौंपी है।

आठ साल में बनाई अकूत सम्पत्ति
एसीबी डीजी डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि एसीबी इंटेलिजेंस को काफी समय पहले ईओ फतेह सिंह के रिश्वत लेकर संपत्तियां खरीदने की सूचना मिली। सोमवार को आय से अधिक संपति अर्जित करने का केस दर्ज किया और कोर्ट से सर्च वारंट लिया। मंगलवार सुबह डीआईजी राजेश सिंह के सुपरविजन में ऑपरेशन मनी मिंटिंग के तहत एक दर्जन टीमों को लगाया। खुलासा हुआ कि फतेह सिंह वर्ष 2016 में र्नाैकरी पर लगा था। मात्र आठ साल में उसने अकूत सम्पत्तियां बना ली।

यहां भी हुआ सर्च
एसीबी ने फतेह सिंह के जगतपुरा में स्थित त्रिमूर्ति एरेना के फ्लैट नम्बर ई-503, 504, फतेह सिंह के निवास स्थान सरिस्का पैलेस के पास, भर्तृहरी तिराहा, गांव इण्डोक थानागाजी  अलवर, फार्म हाउस खसरा नम्बर 95, 97, 98, 100, 103 ग्राम गढ़ बसई थानागाजी अलवर, नजदीकी व्यक्ति प्रमोद कुमार वर्मा पुत्र बाबूलाल वर्मा के निवास स्थान हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी कोटपूतली, व्यक्ति कैलाश गुर्जर पुत्र सरदारमल के निवास स्थान वार्ड नम्बर 3 हनुमान बगीची के पास  अजीतगढ़ रोड शाहपुरा, संदिग्ध अधिकारी का किराए का मकान अमृत पब्लिक स्कूल के पास डॉ. अजय दायमा के मकान के पीछे त्रिवेणी सिटी पावटा, संदिग्ध अधिकारी का कार्यालय कक्ष अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका पावटा-प्रागपुरा पर सर्च किया। नगर पालिका पावटा व विराटनगर से दस्तावेजए उप-पंजीयक कार्यालय थानागाजी से दस्तावेज प्राप्त किए गए।

लग्जरी फ्लैट और फार्म हाउस
अधिशाषी अधिकारी फतेह सिंह ने अपनी काली कमाई को निवेश करना शुरू किया। उसने जगतपुरा जयपुर में दो लग्जरी फ्लैट 1.30 करोड़ रुपए में खरीदे, दीपावास नीमकाथाना में 1.05 हैक्टेयर भूमि खरीदी। गढ़ बसई थानागाजी अलवर में अपने परिचित के नाम करीब 15 बीघा भूमि खरीदकर फार्म हाउस डवलप कर करीब 80 लाख रुपए की बेनामी सम्पत्ति का निवेश कर दिया।

ज्वैलरी, प्रॉपर्टी पेपर, बैंक डिटेल और डिजिटल डिवाइस जब्त
छापों के दौरान टीमों को बड़ी मात्रा में संदिग्ध दस्तावेज, बैंक पासबुक, फिक्स्ड डिपॉजिट स्लिप्स, सोने-चांदी के आभूषणों की रसीदें, संपत्ति पंजीयन दस्तावेज, कई डिजिटल उपकरण, मोबाइल, लैपटॉप, पेन ड्राइव मिले हैं।

पूर्व में भी विवादों में रह चुके हैं मीणा
सूत्रों के अनुसार फतेह सिंह मीणा पहले दिल्ली पुलिस में सेवा दे चुके हैं, जिसके बाद वे राजस्थान प्रशासन में एड (ईओ) बने। उन्होंने कोटपूतली, सवाई माधोपुर, जैसलमेर सहित कई पालिकाओं में पदभार संभाला है। पूर्व में जैसलमेर में पेट्रोल पंप नक्शा पास कराने के बदले 20 लाख की कथित मांग को लेकर शिकायत हुई थी, जिस पर उन्हें मुख्य सचिव ने एपीओ कर दिया था।

प्रदेश में कई ठिेकानों पर एसीबी की छापेमारी : 4 करोड़ की अवैध सम्पत्ति का खुलासा कर भ्रष्टाचार के विरुद्ध एक बड़ी सफलता दर्ज
जयपुर। राजस्थान एसीबी द्वारा की गई गोपनीय जांच व सत्यापन में अधिशाषी अभियंता हरिप्रसाद मीणा के पास वैध आय से करीब 200% अधिक परिसम्पत्तियों का खुलासा हुआ है। आरोपी ने राजकीय सेवा में रहते हुए करीब चार करोड़ रुपये की अवैध सम्पत्ति अर्जित की है। आरोपी अधिकारी ने आय से अधिक अर्जित धन से कई महंगी और लग्जरी गाड़ियाँ खरीदीं। इनमें दो ऑडी कारें, एक स्कॉर्पियो, फोर्ड एंडेवर तथा रॉयल एनफील्ड बाइक शामिल हैं। इन वाहनों की कुल कीमत लगभग 2 करोड़ रुपये आँकी गई है।

विदेश यात्राएं और महंगे होटल
विदेश यात्राओं और फाइव स्टार होटलों में रुकने पर अब तक लगभग 45 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। यह भी आय के स्रोतों की तुलना में अत्यधिक है और संदेहास्पद बना हुआ है।

जयपुर में लग्जरी फ्लैट और फार्म हाउस
आरोपी ने जयपुर के महल रोड पर तीन महंगे अपार्टमेंट्स खरीदे हैं, जिनकी कीमत 1.5 करोड़ रुपये है। साथ ही, बगडी स्थित गांव में एक लग्जरी फार्म हाउस भी आरोपी की संपत्तियों में शामिल है।

बैंकों में करोड़ों का लेनदेन और लोन की समयपूर्व अदायगी
अधिकारी एवं उनके परिवार के नाम पर 19 बैंकों में खाते हैं, जिनमें करोड़ों रुपये का लेनदेन हुआ है। करोड़ों रुपये के लोन लिए गए जो आश्चर्यजनक रूप से अल्प समय में चुकता कर दिए गए, जिससे अवैध धन के स्रोत की आशंका और गहराती है।

एसीबी के इस ऑपरेशन "AUDI" ने एक सरकारी अधिकारी की करोड़ों की अवैध सम्पत्तियों का खुलासा कर भ्रष्टाचार के विरुद्ध एक बड़ी सफलता दर्ज की है। जांच अभी जारी है और आगे कई और खुलासे संभव हैं। एसीबी द्वारा कई ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

एसीबी की पांच ठिकानों पर कार्रवाई जारी
1. यूनिक एम्पोरिया, वी.आई.टी. रोड, महिमा पनोरमा के पास, महल गाँव रोड, जगतपुरा, जयपुर
2. यूनिक न्यू टाउन, वी.आई.टी. रोड, महिमा पनोरमा के पीछे, जगतपुरा, जयपुर
3. गांव बगडी, तहसील लालसोट, जिला दौसा (फार्म हाउस)
4. कार्यालय - अधिशाषी अभियंता, पीडब्ल्यूडी, खण्ड दूदू
5. किराये का मकान, फ्रेंड्स कॉलोनी, नरैना रोड, दूदू

पटवारी 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
जोधपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जोधपुर में एक पटवारी को 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। ब्यूरो के महानिदेशक बीएल सोनी ने बताया कि परिवादी ने एसीबी की जोधपुर विशेष शाखा को शिकायत दर्ज कराई कि पटवारी मोहन लाल पालीवाल खसरा की तरमीम सही करने की एवज में 20 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहे है।

सोनी ने बताया कि शिकायत का सत्यापन के बाद पुलिस निरीक्षक मनीष वैष्णव एवं उनकी टीम ने ट्रेप की कार्रवाई करते हुए पटवारी को परिवादी से 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पटवारी ने परिवादी से पहले ही रिश्वत के रुप में 14 हजार रुपए ले लिए थे।

एसीबी ने थानाप्रभारी को 6 लाख की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
जयपुर। एसीबी टीम ने बिचौलिए के जरिए गोविंदगढ़ थानाप्रभारी हरिनारायण शर्मा को 6 लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। बिचौलिया अधिवक्ता फरार हो गया। एसीबी एडीजी दिनेश एमएन के नेतृत्व में आरोपियों के आवास व अन्य ठिकानों पर सर्च किया। घूसखोर हरिनारायण वर्ष 2006 में आंधी एसएचओ रहते हुए घूस लेते ट्रेप हुआ था, लेकिन बरी होने के बाद वापस थाना पा लिया था। एसीबी के महानिदेशक बीएल सोनी ने बताया कि जयपुर एसीबी की विशेष अनुसंधान इकाई को परिवादी ने शिकायत दी कि उसके खिलाफ दर्ज धोखाधड़ी के मामले में मदद करने के एवज में जयपुर ग्रामीण के गोविंदगढ़ थानाप्रभारी हरिनारायण शर्मा दलाल अधिवक्ता विश्वनाथ शर्मा के जरिये 10 लाख रुपए की घूस मांग रहा है। इस पर एसीबी टीम प्रभारी बजरंग सिंह शेखावत ने शिकायत का सत्यापन किया, तो आरोपी पुलिस निरीक्षक के दलाल विश्वनाथ ने परिवादी से 6 लाख रुपए ले लिए।

एसीबी ने पीछा किया तो घूस की रकम रास्ते में फेंकी
आरोपी विश्वनाथ एसीबी की कार्रवाई की सूचना लगते ही घूस की रकम लेकर फरार हो गया। एसीबी टीम ने जब उसका पीछा किया, तो उसने घूस की रकम रास्ते में फेंक दी और स्वयं फरार हो गया। एसीबी ने फेंकी गई। राशि को बरामद कर लिया।

ऐसे कसा थानाप्रभारी हरिनारायण पर शिकंजा
एसीबी टीम के कहने पर घूस की रकम विश्वनाथ को दे दी गई थी। इसके बाद एसीबी ने परिवादी से थानाप्रभारी हरिनारायण शर्मा कोफोन करवाया तो परिवादी ने उससे कहा कि साहब काम हो गया रुपए दे दिए। इस पर शर्मा ने हां कर दी। इसके बाद टीम ने हरिनारायण को थाने में गिरफ्तार कर लिया। हरिनारायण श्रीमाधोपुर सीकर का रहने वाला है। आरोपी हरिनारायण सत्यापन के दौरान भी दलाल के माध्यम से परिवादी से 4 लाख रुपए वसूल चुका था।

शिक्षा विभाग का सहायक 18 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार
जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की भरतपुर टीम ने 18 हजार रुपए की रिश्वत लेते शिक्षा विभाग के सहायक वीरेन्द्र कुमार शुक्ला को गिरफ्तार किया है। एसीबी के डीजी बीएल सोनी ने बताया कि एसीबी की भरतपुर चौकी को परिवादी ने शिकायत दी कि उसकी सहायक से कार्यालय सहायक की अस्थाई वरिष्ठता सूची में नाम सही क्रम पर जुड़वाने की एवज में वीरेन्द्र कुमार शुक्ला वरिष्ठ सहायक कार्यालय संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा भरतपुर संभाग एवं अध्यक्ष मंत्रालयिक कर्मचारी संघ शिक्षा संभाग भरतपुर 21 हजार रुपए की घूस मांगकर परेशान कर रहा है।

इस पर एसीबी की टीम ने दबिश देकर वीरेन्द्र को परिवादी से 18 हजार रुपए की घूस लेते गिरफ्तार कर लिया। उल्लेखनीय है कि आरोपी ने पूर्व में परिवादी से 3 हजार की घूस ली थी।

राजस्थान पथ परिवहन निगम का वरिष्ठ सहायक 15 हजार की घूस लेते गिरफ्तार
जयपुर। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी की गंगानगर इकाई ने कार्रवाई करते हुए अनूपगढ़ के पथ परिवहन निगम के सहायक भूपराज पारीक को परिवादी से 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक बीएल सोनी ने बताया कि एसीबी की गंगानगर इकाई को परिवादी ने शिकायत दी कि उसके विरूद्ध लगाये गये अवैध सवारियों के रिमार्क संबंधी फैसला उसके पक्ष में उच्चाधिकारियों से करवाने की एवज में भूपराज पारीक 15 हजार रुपए की रिश्वत मांगकर परेशान कर रहा है। इस पर एसीबी की टीम ने शिकायत का सत्यापन कर भूपराज पारीक को परिवादी से 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है।

एसीबी ने ग्राम विकास अधिकारी को 10 हजार की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
जयपुर। एसीबी की गंगानगर इकाई ने कार्रवाई करते हुए ग्राम विकास अधिकारी सुरेश मीणा को 10 हजार रुपए की घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी ग्राम पंचायत लखा हाकम, पंचायत समिति रायसिंहनगर में कार्यरत है।

एसीबी डीजी बीएल सोनी ने बताया कि एसीबी की गंगानगर प्रथम इकाई को परिवादी ने शिकायत दी गई कि उसके तीन प्लाटों के पट्टा नवीनीकरण दर्ज करने की एवज में ग्राम विकास अधिकारी सुरेश मीणा 15 हजार रुपए की रिश्वत राशि मांग कर परेशान कर रहा है। इस पर एसीबी ने शिकायत का सत्यापन कर सुरेश मीणा को 10 हजार रुपये लेते हुए ट्रेप कर लिया।

एसीबी ने SMS अस्पताल के वित्तिय सलाहकार और केशियर को 15.6 लाख की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
जयपुर। टीम ने सवाई मानसिंह अस्पताल जयपुर के वित्तिय सलाहकार बृजभूषण शर्मा, केशियर अजय शर्मा और प्रकाश शर्मा सहायक लेखाधिकारी को 15.6 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है तथा आरएमआरएस प्रभारी डॉ. अधोकक्षाज जोशी मेडिकल ऑफिसर को डिटेल किया गया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक बीएल सोनी ने बताया कि एसीबी को परिवादी ने शिकायत दी गई कि मैं निजी अस्पताल का संचालन करता हूं, मेरे अस्पताल द्वारा सवाई मानसिंह अस्पताल जयपुर में पीपीपी मॉडल पर रेडियशन थेरेपी की मशीन लगाई थी, जिसका करीब 5 करोड़ रूपये का भुगतान होना शेष है।

सवाई मानसिंह अस्पताल जयपुर के वित्तिय सलाहकार बृजभूषण शर्मा तथा आरएमआरएस के अधिकारियों द्वारा उक्त भुगतान राशी जारी करने की एवज में 15 लाख रूपये रिश्वत राशि बतौर कमिशन मांगकर परेशान किया जा रहा है। टीम ने बृजभूषण शर्मा को स्वयं के लिए 7,80,000 रूपये तथा अजय शर्मा को पृथक से 7,80,000 रूपये कुल 15.6 लाख रूपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। डॉ. अधोकक्षाज जोशी ऐनेथेसिया मेडिकल ऑफिसर प्रभारी आरएमआरएस सवाई मानसिंह अस्पताल जयपुर को डिटेन किया गया है।

एसीबी ने एएसआई को 5 हजार की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
करौली। नादौती में भृष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने कस्बा शहर पुलिस चौकी के सहायक उप निरीक्षक सुरेश चंद को 5 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। एसीबी ब्यूरो के उपाधीक्षक अमर सिंह मीणा ने बताया कि परिवादी रणजीत सिंह ने लिखित रिपोर्ट दी कि उसने नादौती थाने में एक मामले में मदद करने की एवज में सुरेश चंद 20 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहे है।

मीणा ने बताया कि परिवादी की शिकायत का सत्यापन के बाद परिवादी को पांच हजार रुपए के साथ कस्बा पुलिस चौकी भेजा गया, जहां सुरेश चंद ने पांच हजार रुपए लेकर रख लिए। ब्यूरो टीम ने एएसआई को पांच हजार रुपए बरामद कर के गिरफ्तार कर लिया।

एसीबी ने पंचायत समिति के सदस्य को 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार
जयपुर। एसीबी  झालावाड़ की टीम ने रामगंजमंडी कोटा में कार्रवाई करते हुए नयन कुमार अखण्ड पंचायत समिति के सदस्य वार्ड नं. 13 ग्राम सांतलखेड़ी, खैराबाद, कोटा एवं उसके दलाल आनंद कुमार को परिवादी से 10 हजार रुपए की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक बीएल सोनी ने बताया कि एसीबी की झालावाड़ इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसकी लाईसेंसी कम्पोजिट शराब की दुकान को निर्बाध रूप से चलने देने एवं शराब की दुकान में आने वाले लोगों के फोटो और विडियो नहीं बनाने की एवज में नयन कुमार एवं उसके दलाल आंनद द्वारा 10 हजार रुपये रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा है।

इस पर एसीबी कोटा के पुलिस अधीक्षक आलोक के सुपरवीजन में एसीबी झालावाड़ इकाई ने कोटा में ट्रेप की कार्रवाई करते हुये दलाल आनन्द कुमार को परिवादी से 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।