explosives - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

बम विस्फोट मामला: मणिपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, तीन उग्रवादी गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा भी जब्त
इंफाल। मणिपुर में इंफाल पश्चिम जिले के सिंगजामेई पुलिस स्टेशन के अंतर्गत लिलोंग चाजिंग इलाके में हुए बम विस्फोट मामले में सोमवार को तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि तीनों व्यक्तियों को अलग-अलग स्थानों से एक 45 पिस्टल (मेज सहित) और 17 गोलियों के साथ गिरफ्तार किया गया। सुरक्षा बलों ने इंफाल पूर्वी जिले के लामलाई पुलिस स्टेशन के अंतर्गत नोंगडम गांव के नगारौ चेंगजेल पहाड़ी श्रृंखला से आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है।

बरामद की गयी वस्तुओं में एक 303 राइफल (मेज सहित), दो 12 बोर सिंगल बैरल, चार 9 मिमी पिस्टल और तीन हथगोले शामिल हैं।

सुरक्षा बलों को मणिपुर में मिली बड़ी सफलता: हथियार, गोला-बारूद और अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद, तलाशी अभियान जारी
इंफाल। सुरक्षा बलों ने मणिपुर के विभिन्न जिलों में चलाये गये अलग-अलग अभियानों के दौरान भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद की है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

सुरक्षा बलों ने नोनी जिले के नुंग्बा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत लेंगलोंग और ताईखांग के सामान्य क्षेत्रों से रविवार को हथियार और गोला-बारूद बरामद किये। बरामद वस्तुओं में मैगजीन के साथ एक 7.62 मिमी एके-47 राइफल, मैगजीन के साथ एक यूएस कार्बाइन एम2, मैगजीन के साथ एक 22 पिस्तौल, एक डीजेआई ड्रोन, चार 8 मिमी ब्लैंक राउंड, 5.56 मिमी गोला-बारूद 17 राउंड, 7.62 मिमी एके-47 की 39 गोलियां, आठ 9 मिमी कार्बाइन बॉल गोलियां, नौ 7.62 मिमी एसएलआर बॉल राउंड, सात 12-बोर कारतूस, दो बाओफेंग रेडियो सेट और कॉर्टेक्स तार शामिल हैं।

सुरक्षा बलों ने रविवार को ही एक अन्य अभियान में टेंगनौपाल जिले के टेंगनौपाल पुलिस स्टेशन के अंतर्गत मोलनोम-मोलनोई गांव और आसपास के क्षेत्रों से हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की। जब्त किए गए सामान में एक एके राइफल, एक पिस्तौल, दो इम्प्रोवाइज्ड मोर्टार, एक सिंगल-बैरल राइफल, दो इम्प्रोवाइज्ड मोर्टार बम और आईईडी वायर बंडल के साथ 14 आईईडी विस्फोटक शामिल थे।

अधिकारियों ने बताया कि आईईडी विस्फोटक और वायर बंडलों को मौके पर ही सुरक्षित रूप से नष्ट कर दिया गया है। इस बीच, सुरक्षा बलों ने कांगपोकपी जिले के कांगचुप पुलिस स्टेशन के अंतर्गत अचलमुन, सोंग्लुंग और ल्हांगजोल क्षेत्रों में फैली लगभग 27 एकड़ अफीम की खेती को नष्ट कर दिया।

अभियान के दौरान, खेतों में मिली पांच झोपड़ियों को भी ध्वस्त कर दिया गया। सुरक्षाकर्मियों ने क्षेत्र से नमक की तीन बोरियां, उर्वरक के पांच बैग और एक दोपहिया वाहन भी बरामद किया।

तरबूजों की आड़ में 100 बक्सों में मिले 18000 जिलेटिन स्टिक और 4800 डेटोनेटर, विस्फोटकों की तस्करी से केरल में हड़कंप
पलक्कड़। केरल की पलक्कड़ साउथ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस विस्फोटकों की बड़ी खेप बरामद की है। इसे एक मिनी लॉरी में तरबूज की आड़ में तस्करी कर ले जाया जा रहा था। यह कार्रवाई बुधवार रात करीब 9 बजे पलक्कड़ गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज के पास याक्कारा सर्विस रोड पर की गई। इस मामले में पुलिस ने लॉरी चालक सेंथिल कुमार को हिरासत में लिया है। जो कि तमिलनाडु का रहने वाला बताया जा रहा है।

कहां की कार्रवाई: पुलिस के मुताबिक, यह पूरी कार्रवाई साउथ इंस्पेक्टर विपिन कुमार को मिली एक गुप्त सूचना के आधार पर की गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके में निगरानी बढ़ा दी और संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान एक मिनी लॉरी को रोकने की कोशिश की गई, लेकिन चालक ने वाहन नहीं रोका और आगे बढ़ने लगा। इसके बाद पुलिस ने लॉरी का पीछा किया और आखिरकार सर्विस रोड पर उसे घेरकर रोक लिया।

तरबूज की आड़ में तस्करी

जब पुलिस ने लॉरी की तलाशी ली तो सभी हैरान रह गए। तरबूजों से भरी दिखने वाली लॉरी के नीचे 100 से ज्यादा बॉक्स छिपाए गए थे, जिनमें करीब 18 हजार जिलेटिन स्टिक और 4,800 डेटोनेटर रखे हुए थे। पुलिस का कहना है कि ये बेहद खतरनाक और महंगे विस्फोटक हैं। इनका इस्तेमाल आमतौर पर खदानों और पत्थर तोड़ने के काम में किया जाता है। सुरक्षा को देखते हुए मौके पर बम स्क्वॉड को भी बुलाया गया ताकि विस्फोटकों को सुरक्षित तरीके से संभाला जा सके।

तमिलनाडु का रहने वाला है चालक

शुरूआती पूछताछ में चालक सेंथिल कुमार ने बताया कि यह विस्फोटक तमिलनाडु के धारापुरम इलाके के थुप्पूर से लाया जा रहा था और इन्हें केरल के त्रिशूर जिले तक पहुंचाया जाना था। हालांकि, पुलिस को शक है कि इसके पीछे एक बड़ा तस्करी नेटवर्क काम कर रहा है। इसी वजह से चालक से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि ये विस्फोटक किसके लिए और किस उद्देश्य से ले जाए जा रहे थे।

पहले भी पकड़े जा चुके हैं विस्फोटक

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह पहली घटना नहीं है। पिछले साल भी पलक्कड़ और कोयंबटूर पुलिस ने मिलकर तमिलनाडु से केरल लाए जा रहे 40 हजार से ज्यादा जिलेटिन स्टिक और करीब 5,000 डेटोनेटर जब्त किए थे। फिलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

नए साल से पहले राजस्थान को दहलाने की साजिश नाकाम: टोंक में 150 किलो विस्फोटक जब्त, यूरिया की बोरियों में छुपाकर ले जा रहे थे
टोंक। नए साल के जश्न से पहले राजस्थान पुलिस ने बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया। टोंक जिले में कार से 150 किलो विस्फोटक (अमोनियम नाइट्रेट) ले जा रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। विस्फोटक को यूरिया खाद की बोरियों में छुपाकर रखा गया था, ताकि किसी को शक न हो। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह विस्फोटक टोंक में ही सप्लाई किया जाना था।

NH-52 पर नाकाबंदी के दौरान पकड़े गए

मामला बरौनी थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-52 पर चिरौंज गांव के पास का है। डीएसटी और पुलिस टीम ने हाईवे पर नाकाबंदी कर रखी थी। सुबह करीब 9 बजे बूंदी से टोंक की ओर आ रही एक सियाज कार को संदिग्ध मानकर रोका गया। कार में यूरिया खाद के कट्टे भरे हुए थे।

पीछा करने पर भागने लगे आरोपी

डीएसटी प्रभारी ओमप्रकाश चौधरी ने बताया कि टीम को शक हुआ तो कार का पीछा किया गया। इस दौरान कार सवार हाईवे छोड़कर चिरौंज गांव की ओर भागने लगे। टीम ने गांव के बाहर घेराबंदी कर कार को रोका।

यूरिया की बोरियों में छुपा था विस्फोटक

पुलिस पूछताछ में कार सवार घबरा गए। तलाशी लेने पर यूरिया खाद के कट्टों में छुपाकर रखा गया अमोनियम नाइट्रेट बरामद हुआ। कार से चार अलग-अलग कट्टों में कुल 150 किलो विस्फोटक मिला।

भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री जब्त

थाना प्रभारी के अनुसार, पुलिस ने विस्फोटक के साथ 200 डेंजर एक्सप्लोसिव कार्टेज, सेफ्टी फ्यूज वायर के 6 बंडल और 11 मीटर वायर भी जब्त किए हैं।

दो आरोपी गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुरेंद्र (48) और सुरेंद्र मोची (33), निवासी करवर, जिला बूंदी के रूप में हुई है।

किसे करनी थी सप्लाई, जांच जारी

डीएसपी मृत्युंजय मिश्रा ने बताया कि इतनी मात्रा में अमोनियम नाइट्रेट किसी भी बड़ी विस्फोटक घटना को अंजाम देने के लिए पर्याप्त है। फिलहाल, जांच की जा रही है कि यह विस्फोटक कहां से खरीदा गया, किसके लिए ले जाया जा रहा था और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं।पुलिस इस मामले को गंभीर मानते हुए आतंकी या आपराधिक एंगल से भी जांच कर रही है।

जम्मू: पुलिस चौकी को टारगेट बनाकर किया विस्फोटक से हमला
जम्मू। जम्मू कश्मीर में रामबन जिले के गूल इलाके में मंगलवार सुबह एक पुलिस चौकी पर संदिग्ध विस्फोटक हमला हुआ। हालांकि इस हमले में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुलिस चौकी को टारगेट कर कुछ विस्फोटक फेंका गया जिससे धमाका हो गया। तत्काल हरकत में आयी पुलिस ने कुछ राउंड गोलीबारी भी की। घटना में किसी के हताहत होने की रिपोर्ट नहीं है। रामबन की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहिता शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि तात्कालिक रूप से यह नहीं कहा जा सकता कि यह ग्रेनेड हमला था ,लेकिन मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गयी है।

मूसेवाला हत्याकांड में मुख्य शूटर प्रियव्रत फौजी समेत तीन गिरफ्तार, हथियार और विस्फोटक भी बरामद
नई दिल्ली।  पंजाब के प्रसिद्ध गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या मामले में दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने  सुपारी लेकर हत्या करने वाले तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से हथियार और विस्फोटक भी बरामद किये गये हैं।

दिल्ली पुलिस अनुसार उसके विशेष प्रकोष्ठ ने गिरफ्तार व्यक्तियों का नाम प्रियव्रत फौजी, कशिश उर्फ कुलदीप और केशव बताया है और कहा है कि ये तीनों शार्प शूटर के मॉड्यूल (जोड़ी) के रूप में वारदात करते रहे हैं। फौजी को गुजरात में मुंद्रा से गिरफ्तार किया गया। उसको इस मॉड्यूल का मुख्य शूटर बताया जा रहा है और मूसेवाला की हत्या के दौरान वह बोलेरो गाड़ी में भी मौजूद था। उसके पास से बड़ी संख्या में हथियार और गोली बारूद भी बरामद किया गया है। उल्लेखनीय है कि गायक से राजनेता बने सिद्धू मूसेवाला की पंजाब के मानसा जिले में 29 मई को गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी। वह 2022 के पंजाब विधान सभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए थे।

कश्मीर में बस से विस्फोटक सामान बरामद
जम्मू। झज्जर कोटली में एक यात्री बस से पुलिस को विस्फोटक सामान मिला। पुलिस के सूत्रों ने कहा कि यहां झज्जर कोटली के पास नाकेबंदी पर नियमित सुरक्षा जांच के दौरान यात्री बस से विस्फोटक के रूप में जिलेटिन की छड़ें मिली। उन्होंने कहा कि बम निरोधक दस्ते को तुरंत कार्य पर लगाया गया और विस्फोटक को निष्क्रिय किया गया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि डोडा से जम्मू-कश्मीर से आ रही बस में विस्फोटक से भरा बैग पाया गया था। उन्होंने कहा कि बस को नाके पर रोका गया और तलाशी के दौरान बस में एक बैग से जिलेटिन की छड़ें, विस्फोट उपकरण और तार जब्त किया गया। इस मामले में कई संबंधित धाराओं के तहत दर्ज किया गया है और जांच शुरू की गयी है।

कश्मीर में सुरक्षा बलों ने निष्क्रिय किया आईईडी विस्फोटक
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के डोडा में सुरक्षा बलों की सतर्कता से एक आईईडी विस्फोटक को निष्क्रिय करने से एक बड़ा हादसा होने से बच गया। डोडा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अब्दुल कय्यूम ने को बताया कि विश्वसनीय सूत्रों ने पुलिस नाके के पास संदिग्ध सामान से भरा एक बैग होने की सूचना दी थी।
सूचना मिलते हुी पुलिस की टीम सेना, सीआरपीएफ और बम निरोधक दस्ते के साथ मौके पर पहुंची।

बम निरोधक दस्ते ने जांच कर बताया कि संदिग्ध थैले में आईईडी विस्फोटक मौजूद है। सुरक्षा बलों की संयुक्त टुकड़ी ने बम निरोधक दस्ते की मदद से उस बैग को एक सुरक्षित जगह पहुंचाकर उसका निस्तारण किया।

10 किमी पहले भूमि में दबाने वाले थे विस्फोटक सामान
जयपुर। चित्तौड़गढ़ के सदर निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने नीमच से आने वाले वंडर चौराहे पर नाकाबंदी में भारी मात्रा में गन पाउडर के साथ तीन युवकों अल्तमस खान, सैफूल्ला उर्फ सैफू और जुबेर को गिरफ्तार किया है। ये तीनों युवक इस विस्फोटक सामान को मध्यप्रदेश के रतलाम से लेकर आ रहे थे और जयपुर में दस किलोमीटर पहले ही इसे जमीन में दबाकर विस्फोट करने वाले थे। यह खुलासा चित्तौड़गढ़ की निम्बाहेड़ा थाना पुलिस की पूछताछ में सामने आया है। इन सभी आरोपियों से आठ अप्रैल तक रिमांड पर पूछताछ होगी। मध्यप्रदेश-राजस्थान टेरर मॉड्यूल के पकड़े गए इन तीन आरोपियों के कब्जे से बरामद सामग्री की फोरेंसिक लेबोरेट्री से जांच के बाद पता लगेगा कि यह क्या पदार्थ है। चित्तौड़गढ़ की एसपी प्रीती जैन ने बताया कि सदर निम्बाहेड़ा थाने की पुलिस टीम वंडर चौराहे पर नाकाबंदी की थी। तभी एक कार आई। कार में तीन युवक बैठे थे। जब इनसे पूछताछ की तो ये घबरा गए और दो पॉलिथीन गाड़ी से बाहर फेंक दी।

पुलिस टीम ने जब पॉलिथीन को चैक किया तो उसमें टाइमर और एक पॉलिथीन में विस्फोटक पदार्थ रखा था। टीम ने फिर सख्ती से पूछताछ की तो युवकों ने बताया कि वह ये विस्फोटक मध्यप्रदेश के रतलाम से लेकर आए हैं। उन्हें यह सामान इमरान ने दिया था। इमरान ने ही उनका माइंड वॉश किया था। इमरान ने यह सामान देकर जयपुर के लिए भेजा था। यह सामान आगे इन्हें आमीन की बताई लोकेशन पर रखना था। आमीन उन्हें कुछ समय बाद ही लोकेशन भेजने वाला था। इन तीनों की निशानदेही पर टोंक पुलिस ने दो, एमपी में दो और चित्तौड़गढ़ पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया है। इन सभी को पकड़कर एटीएस की टीम जयपुर आ गई हैं। इनसे यहां पूछताछ होगी।

यह सामान बरामद
गिरफ्तार तीनों युवकों से दो थैलियोें में सिल्वर रंग का छह किलो विस्फोटक पदार्थ, दो थैलियों में स्लेटी दानेदार छह किलो विस्फोटक पदार्थ, वायर के साथ तीन कनेक्टर, एक प्लास्टिक शीशी, छह छोटे बल्ब व वायर और एक बोलेरा कार बरामद की है।

सूफा संगठन से जुड़े हैं तीनों युवक
एसपी जैन ने बताया कि पकड़े गए युवक अल्तमस खान और सैफूल्ला उर्फ सैफू निवासी शेरानी पुरा ऑफिसर कॉलोनी रोड रतलाम (मध्यप्रदेश) और जुबेर निवासी आनंद कॉलोनी रतलाम (मध्यप्रदेश) के रहने वाले हैं। इन्होंने कबूल किया है कि कुछ साल पहले आईएसआईएस से कुछ लोगों ने अलग होकर नया सूफा संगठन बनाया है। वे सभी इसी संगठन से जुड़े हैं। अल्तमस के खिलाफ मारपीट, हत्या के प्रयास के छह, सैफू के खिलाफ तीन और जुबेर के खिलाफ दो मामले दर्ज हैं।

बड़ी साजिश नाकाम
दिल्ली के पुरानी सीमापुरी इलाके में भारी मात्रा में बरामद आईईडी विस्फोटक का मतलब है कि आतंकियों के तार जम्मू-कश्मीर से लेकर देश के विभिन्न भागों से जुड़े हैं। अनेक प्रकार की कोशिशों के बावजूद आतंकियों की साजिशें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। आईईडी एक ऐसा विस्फोटक होता है, जो आरडीएक्स, अमोनिया आदि से तैयार किया जाता है और इसके जरिए भयावह तबाही मचाई जा सकती है। दिल्ली में बरामद करीब साढ़े तीन किलो विस्फोटक से दिल्ली में बड़े पैमाने पर जान-माल का नुकसान किया जा सकता था। यह है तो अच्छा है कि पुलिस को इसका पता चल गया और आतंकियों की घातक साजिश पर पानी फिर गया। इसी तरह का विस्फोटक पिछले दिनों दिल्ली के गाजीपुर फूल मण्डी में भी बरामद हुआ था। अब सवाल है कि सीमापुरी इलाके में इतनी मात्रा में विस्फोटक यहां पहुंचा कैसे? पुलिस को अपने सूत्रों से पता चला है कि विस्फोटक रखने वाले किराए का मकान लेकर रह रहे थे और पुलिस तलाशी से पहले ही ये लोग फरार हो गए। मकान मालिक के पास इनकी पहचान का कोई प्रमाण पत्र नहीं था। इसी तरह के विस्फोटक का इस्तेमाल पंजाब की लुधियाना अदालत में हुए विस्फोट में किया गया था। माना जा रहा है कि यह विस्फोटक सीमा पार से लाया गया था। दिल्ली में विस्फोटक की बरामदगी के एक  दिन बाद ही एक आईए ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर और राजस्थान के जोधपुर जिले के आठ स्थानों पर छापेमारी कर 28 लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें से एक संदिग्ध से पूछताछ की जा रही है। इस छापेमारी के तार दिल्ली में बरामद विस्फोटक से भी जुड़े हो सकते हैं। पाकिस्तान में तैयार होने वाली आतंकी साजिशों को भारत में अंजाम देने के लिए सीमा पार से घुसपैठ कराई जाती है। कश्मीर घाटी में घुसे आतंकवादी सुरक्षा बलों को चकमा देकर देश के अन्य इलाकों तक पहुंच जाते हैं। अब आतंकी संगठनों को हथियार और विस्फोटक पहुंचाना भी आसान हो गया है। ड्रोन की मदद से कहीं भी हथियार गिरा दिए जाते हैं। कभी-कभी इन हथियारों की भनक पुलिस को लग जाती है और उन्हें बरामद कर लिया जाता है। दिल्ली देश की राजधानी और यह हर बार आतंकवादियों के निशाने पर रहती है। इसके अलावा धार्मिक स्थल व बड़े शहर इनके निशाने पर रहते हैं। दरअसल देश के विभिन्न इलाकों में आतंकियों के मददगार छिपे पर जिनकी पकड़ सुरक्षा बलों को आतंकियों के सफाए में सफलता मिल रही है, फिर भी अधिक सतर्कता की जरूरत है।