huge - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

नारकोटिक्स ब्यूरो की मेडिकल पर दबिश, भारी मात्रा में नशीली दवाइयां बरामद
निम्बाहेड़ा । केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरों सीबीएन नीमच द्वारा रविवार एवं सोमवार को निम्बाहेड़ा क्षेत्र के 3 दवाईयों की दूकानों पर छापामारी कर भारी मात्रा में नशीले पदार्थ एवं दवाइयां बरामद कर तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।

नारकोटिक्स विभाग नीमच के अधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि निम्बाहेड़ा के महावीर मेडिकल मंडी चौराहा, महादेव मेडिकल चंदन चौक व अमन मेडिकल स्टोर्स बापू बस्ती पर छापेमारी की कार्रवाई की।  इन मेडिकल शॉप से नींद की12585 एल्प्रोजोलाम टेबलेट, दर्दनिवारक 9104 ट्रामोडोल, 5 ट्रामा डोल इंजेक्शन, 213 कोडिन फास्फेट सिरप बरामद की गई। यह दवाइया चिकित्सक के पर्ची से ही व्यक्ति उपयोग में ले सकता है। यह दवाइया निर्धारित अवधि एवं चिकित्सक की सलाह से ही ली जाती है। मेडिकल स्टोर   के अनुसार उपरोक्त दवाईयां का रिकार्ड रखना आवश्यक है तथा चिकित्सक की पर्ची के अनुसार ही दवाईयां दी जाती है। एच वन शिडुय्ल के अंदर आती है जिसका रिकार्ड अतिआवश्यक होता है।

अधिकारी सिंह के अनुसार औषधियों को जब्त कर तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम 185 के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है। मेडिकल स्टोर के साथ साथ आवासीय परिसरों की भी तलाशी लेकर साईकोट्रोपिक पदार्थ एवं नारकोटिक्स ड्रग्स बड़ी मात्रा में बरामद की है। ज्ञात रहे क्षेत्र में स्मैकचियों के कारण अनेक परिवार परेशान है।   स्मैक की 200 से 300 रूपए पुड़ियां तक मिलती है। स्मैक लेने वाला व्यक्ति शीघ्र ही नशे का आदि हो जाता है। जब नशा करने वाले व्यक्ति को स्मैक की पुड़िया नही मिलती है तो विकल्प के रूप में उक्त पदार्थ साईकोट्रोपिक एवं नारकोटिक्स ड्रग्स जो की दवाईयो की दूकान से खरीद कर सेवन करते है। यह दवाइंया स्मैक से सस्ती मिल जाती है। नशा करने वाला व्यक्ति जिस भाव में गोली दवा मिलती है, खरीद लेता है। सिलसिला प्रारंभ हो जाता है। नारकोटिक्स विभाग द्वारा नशीले पदार्थो के तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत विशेष खुफिया जानकारी मिलने पर नीमच के अधिकारियों ने तलाशी ली।
फोटोकेप्शन एनबीएच 01+02-2822 दवाईयों की दूकानों पर कारवाई करते हुए नाकोटिक्स विभाग के अधिकारी।
फोटोकेप्शन एनबीएच 03-2822 बरामद साईकोट्रोपिक एवं नारकोटिक्स ड्रग्स।

बिजली की भारी मांग के बीच अप्रैल 2022 में कोयले का कुल उत्पादन 6.62 करोड़ टन
नई दिल्ली। तेज गर्मी में बिजली की भारी मांग के बीच देश का कुल कोयला उत्पादन अप्रैल 2022 में 6.62 करोड़ टन रहा। कोयला मंत्रालय ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि अप्रैल में देश की सबसे बड़ी कोयला कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (सीईएल) और इसकी अनुषंगी कंपनियों ने 5.44 करोड़ टन और सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड(एससीसीएल) ने 53.23 लाख टन उत्पादन किया। कैपटिव (खुद के इस्तेमाल के लिए) खानों का उत्पादन 73.61 लाख टन रहा।

बयान के मुताबिक अप्रैल 2022 में कोयले का कुल उठाव 7.09 करोड़ टन रहा, जिसमें से बिजली क्षेत्र को 6.17 करोड़ टन कोयले की आपूर्ति की गयी। अप्रैल में कोल इंडिया ने बिजली घरों को 4.97 करोड़ टन कोयला भेजा। वित्त वर्ष 2021-22 में कोयले का कुल उत्पादन 8.55 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 77.70 करोड़ टन (त्वरित अनुमान) रहा जोकि इससे पिछले वित्त वर्ष में 71.60 करोड़ टन था। वित्त वर्ष 2021-22 में कोयले के उठाव में 18.43 प्रतिशत दर्ज की गयी और यह 81.80 करोड़ टन रहा, वित्त वर्ष 2020-21 में यह आंकड़ा 69.01 करोड़ टन था। कोल इंडिया ने इस बार अप्रैल में 6.02 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 5.44 करोड़ टन कोयले का रिकॉर्ड उत्पादन किया।

कोल इंडिया का वित्त वर्ष 2021-22 में कोयले का उत्पादन 4.43 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 62.21 करोड़ टन रहा जोकि वित्त वर्ष 2020-21 में 59.60 करोड़ टन था। इस अवधि में कंपनी का कुल उठाव 66.11 करोड़ टन रहा जोकि वित्त वर्ष 2020-21 में 57.30 करोड़ टन था। एससीसीएल के कोयला उत्पादन में वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान 28.55 प्रतिशत की वृद्धि देखी गयी जोकि इस अवधि में 6.50 करोड़ टन रहा। पिछले वित्त वर्ष में कंपनी का कोयला उत्पादन 5.01 लाख टन था। कैपटिव (खुद के इस्तेमाल के लिए) खानों का कोयला उत्पादन वित्त वर्ष 2020-21 में हुए 6.90 करोड़ टन के मुकाबले वित्त वर्ष 2021-22 में 8.91 करोड़ टन रहा।

मोहाली टेस्ट में भारत का 574 का विशाल स्कोर, श्रीलंका पर फॉलोआन का संकट
मोहाली। आल राउंडर रवींद्र जडेजा (नाबाद 175) के बेहतरीन शतक की बदौलत भारत ने श्रीलंका के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन शनिवार को दूसरे सत्र में आठ विकेट पर 574 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। श्रीलंका ने इसके जवाब में दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपने चार विकेट 108 रन पर खो दिए हैं और उसपर फॉलोआन का खतरा मंडरा रहा है। श्रीलंका अभी भारत के स्कोर से 466 रन पीछे है।

टेस्ट क्रिकेट में 7वें नंबर पर आकर जडेजा के 175 रन संयुक्त रूप से 7वां सबसे बड़ा स्कोर है। उन्होंने इंग्लैंड के रणजीतङ्क्षसहजी की बराबरी कर ली है, जिन्होंने 1897 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7वें नंबर पर आकर 175 रन ही बनाए थे। जडेजा ने 228 गेंदों पर नाबाद 175 रन में 17 चौके और तीन छक्के लगाए। जडेजा ने कल के नाबाद 45 रन और रविचंद्रन अश्विन ने 10 रन से आगे खेलना शुरू किया जबकि भारत ने छह विकेट पर 357 रन से अपनी पारी को आगे बढ़ाया। जडेजा ने अश्विन के साथ छठे विकेट के लिए 130 रन की बड़ी साझेदारी की। अश्विन को सुरंगा लकमल ने विकेटकीपर के हाथों कैच कराया। अश्विन ने समझदारी के साथ बल्लेबाजी करते हुए 82 गेंदों में आठ चौकों की मदद से 61 रन बनाये। जयंत यादव दो रन बनाकर पवेलियन लौट गए। लेकिन इसके बाद जडेजा ने मोहम्मद शमी के साथ नौंवें विकेट के लिए 103 रन की साझेदारी की।इस साझेदारी में शमी ने 34 गेंदों में तीन चौकों के सहारे नाबाद 20 रन बनाये। भारत के स्कोर में 28 अतिरिक्त रनों का भी योगदान रहा। श्रीलंका की तरफ से लकमल, विश्वा फर्नांडो और लसिथ एम्बुलदेनिया ने दो-दो विकेट लिए।

भारत के विशाल स्कोर के जवाब में श्रीलंका को संघर्ष करना पड़ा और उसने स्टंप्स तक अपने चार विकेट गंवा दिए। भारत की पारी चायकाल से 15 मिनट पहले घोषित की गयी जिसके कारण चायकाल पहले ले लिया गया। अंतिम सत्र  में गेंद के साथ भारतीय गेंदबाजों को शुरुआत में संघर्ष करना पड़ा। हालांकि एक बार लय पकडऩे के बाद उन्होंने श्रीलंका को राहत की सांस लेने का कोई मौक़ा नहीं दिया, फिर चाहे वह स्पिनर हो या तेज गेंदबाज लगातार चुनौतियां पेश करते हुए भारतीय गेंदबाजों ने विपक्षी बल्लेबाजों को तंग किया और दिन का खेल समाप्त होने तक चार सफलताएं अर्जित की। श्रीलंका अब भी मैच में 466 रनों से पीछे हैं और कल उन्हें एक लंबी साझेदारी की आवश्यकता है। अगर ऐसा नहीं हुआ तो फ़ॉलो-ऑन का खतरा उसके सिर पर मंडराएगा।

अश्विन ने दो,  जसप्रीत बुमराह ने एक और जडेजा ने एक विकेट लेकर श्रीलंका को झकझोर दिया। 48 रन की ओपनिंग साझेदारी के बाद श्रीलंका ने 11 रन के अंतराल में दो विकेट गंवाए। अश्विन ने लाहिरू तिरिमाने को पगबाधा किया जबकि जडेजा ने कप्तान दिमुथ करुणारत्ने को पगबाधा किया। तिरिमाने ने 17 और करुणारत्ने ने 28 रन बनाये। बुमराह ने एंजेलो मैथ्यूज को टीम के 96 के स्कोर पर पगबाधा किया। मैथ्यूज ने 22 रन बनाये । स्टंप्स से कुछ पहले अश्विन ने धनंजय डिसिल्वा को पगबाधा कर मेहमान टीम की हालत खराब कर दी। स्टंप्स के समय चरित असलंका एक रन बनाकर क्रीज पर थे।  दूसरे छोर पर पथुम निसंका 75 गेंदों में चार चौकों के सहारे 26 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए थे।

स्कोरबोर्ड : भारत पहली पारी

मयंक अग्रवाल पगबाधा बो एम्बुलदेनिया

33

रोहित शर्मा का लकमल बो कुमारा

29

हनुमा विहारी बो फर्नांडो

58

विराट कोहली बो एम्बुलदेनिया

45

ऋषभ पंत बो लकमल

96

श्रेयस अय्यर पगबाधा बो धनंजय

27

रवींद्र जडेजा नाबाद

175

रवि अश्विन का दिकवेला बो लकमल

61

जयंत यादव का थिरिमाने बो फर्नांडो

2

मोहम्मद शमी नाबाद

20

अतिरिक्त

28

कुल: 129.2 ओवर में 574/8 पारी घोषित

विकेट पतन: 1-52 , 2-80 , 3-170 , 4-175 , 5-228 , 6-332, 7-462 , 8-471

विकेट

सुरंगा लकमल

25

1

90

2

विश्वा फर्नांडो

26

1

135

2

लहिरू कुमारा

10.5

1

52

1

लसिथ एम्बुलदेनिया

46

3

188

2

धनंजय डीसिल्वा

18.2

1

79

1

चरिथ असलंका

3.1

0

14

0

अलवर में भ्रष्टाचार: पार्षद तो छोटी मछली, मगरमच्छ पकड़ से दूर
अलवर। नगर परिषद् अलवर में सिविल कार्यों की निविदाओं में भ्रष्टाचार के मामले में पार्षद नरेन्द्र मीणा सहित दो ठेकेदार बीते गुरुवार पांच लाख पन्द्रह हजार की मोटी राशि सहित एसीबी के हत्थे चढ़ गए। इस कार्रवाई के बाद कई सवाल हैं। सबसे बड़ा सवाल तो ये है कि एक पार्षद की इतने बड़े भ्रष्टाचार की हैसियत कैसे हुई। साफ है कि पार्षद नरेन्द्र मीणा तो एक छोटी मछली है। मगरमच्छ तो दूसरे ही हैं। भ्रष्टाचार की कमाई ऊपर तक बंटती थी।मामले में तीनों आरोपियों को एसीबी कोर्ट ने तीन दिन के रिमांर्ड पर सौंपा। तीनों की रिमांड अवधि समाप्त होने पर सोमवार को एसीबी ने आरोपियों को फिर से कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। एसीबी की इस कार्रवाई से भ्रष्टाचारियों में इस कदर खौफ छा गया कि नगर परिषद् को नरक परिषद् बना चुके कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं ठेकेदारों ने फोन बंद कर लिए। इससे साफ जाहिर होता है, कि नगर परिषद् में भ्रष्टाचार के खुले खेल में सभी लोग शामिल थे।

ठेकेदारों का पूल बनाकर कम दर पर ठेके का खेल
एक पार्षद स्तर का नेता नगर परिषद् की ओर से जारी निर्माण कार्यों की निविदाओं पर अपने चहेते ठेकेदारों का पूल बनाकर उन्हें 5 से 7 प्रतिशत ब्लो रेट पर टेंडर दिलवा रहा था। खास बात यह है, कि इनमें एक दर्जन से अधिक ऐसी फर्म हैं, जिन्हें ईएसआई व पीएफ जैसी शर्तों को दरकिनार करते हुए टेंडर दिए गए।

मंत्री और बड़े कांग्रेस नेताओं का करीबी
लोगों के बीच पार्षद नरेन्द्र मीणा की जिले के एक पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं राज्य के एक केबिनेट मंत्री सहित कांग्रेस के आला नेताओं से नजदीकियों को लेकर चर्चा है। राज्य सरकार में केबिनेट मंत्री के हर कार्यक्रम में पार्षद नरेन्द्र मीणा को मंच पर जगह मिलती रही है।  मीणा रिश्वत मामले में पकड़े जाने से पूर्व तक जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव के साथ ही प्रवक्ता भी थे। लोगों का कहना है कि केबिनेट मंत्री के सबसे कृपापात्र होने के कारण उनके हर कार्य को नरेन्द्र मीणा ही देखते थे। चाहे किसी को ठेका दिलवाना हो या फिर कोई डिजायर लिखवानी हो। इन सब कामों की फुल डीलिंग नरेन्द्र मीणा के हाथों  होती थी।

पार्षद नरेन्द्र मीणा को मिला मंत्री की नजदीकी का फायदा
अलवर से केबिनेट मंत्री बनने के साथ ही नरेन्द्र मीणा का कांग्रेस में रूतबा अचानक बढ़ गया। इससे पहले नरेन्द्र स्कीम नम्बर 5 स्थित मकान में रहते थे। लेकिन करीब तीन साल पहले मोती डूंगरी स्थित एक सोसायटी में फ्लैट लेकर केबिनेट मंत्री के पड़ौसी बन गए। तभी से नरेन्द्र मीणा का कद अचानक बढ़ता चला गया।

बीना गुप्ता के ट्रैप होने के बाद सभापति बनने की थी तैयारी
नगर परिषद् की पूर्व चेयरमैन बीना गुप्ता के रिश्वत प्रकरण में ट्रैप होने के बाद मंत्री का नजदीकी होने के कारण नरेन्द्र को ही चेयरमैन पद के चेहरे के रूप में देखा जा रहा था लेकिन कांग्रेस पार्षदों की आंतरिक कलह में क्रास वोट के डर से मुकेश सारवान को चेयरमैन बनाना पडा। इसमें नरेन्द्र मीणा की ही अहम भूमिका रही। यहां तक की मुकेश सारवान चेयरमैन बनते ही नगर परिषद् में नरेन्द्र मीणा के जयकारे लगाते दिखाई दिए। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है, कि चाहे नगर परिषद् में कोई भर्ती हो या फिर निविदा सहित अन्य कोई भी कार्य सबमें नरेन्द्र मीणा की सहमति सबसे जरूरी रहती थी।

आगाह कर रहे थे पार्षद
कुछ पार्षदों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर यहां तक कहा कि उनके द्वारा एसीबी की कार्रवाई से पहले कुछ दिनों से नरेन्द्र मीणा को बार-बार आगाह किया जा रहा था। लेकिन मंत्री के साथ नजदीकियों के चलते अति आत्मविश्वास के चलते एसीबी  प्रकरण हुआ। इससे पहले भी कई कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में नरेन्द्र को लेकर काफी नाराजगियां रही। पार्षद नरेन्द्र मीणा राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रहे थे।

बड़ी साजिश नाकाम
दिल्ली के पुरानी सीमापुरी इलाके में भारी मात्रा में बरामद आईईडी विस्फोटक का मतलब है कि आतंकियों के तार जम्मू-कश्मीर से लेकर देश के विभिन्न भागों से जुड़े हैं। अनेक प्रकार की कोशिशों के बावजूद आतंकियों की साजिशें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। आईईडी एक ऐसा विस्फोटक होता है, जो आरडीएक्स, अमोनिया आदि से तैयार किया जाता है और इसके जरिए भयावह तबाही मचाई जा सकती है। दिल्ली में बरामद करीब साढ़े तीन किलो विस्फोटक से दिल्ली में बड़े पैमाने पर जान-माल का नुकसान किया जा सकता था। यह है तो अच्छा है कि पुलिस को इसका पता चल गया और आतंकियों की घातक साजिश पर पानी फिर गया। इसी तरह का विस्फोटक पिछले दिनों दिल्ली के गाजीपुर फूल मण्डी में भी बरामद हुआ था। अब सवाल है कि सीमापुरी इलाके में इतनी मात्रा में विस्फोटक यहां पहुंचा कैसे? पुलिस को अपने सूत्रों से पता चला है कि विस्फोटक रखने वाले किराए का मकान लेकर रह रहे थे और पुलिस तलाशी से पहले ही ये लोग फरार हो गए। मकान मालिक के पास इनकी पहचान का कोई प्रमाण पत्र नहीं था। इसी तरह के विस्फोटक का इस्तेमाल पंजाब की लुधियाना अदालत में हुए विस्फोट में किया गया था। माना जा रहा है कि यह विस्फोटक सीमा पार से लाया गया था। दिल्ली में विस्फोटक की बरामदगी के एक  दिन बाद ही एक आईए ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर और राजस्थान के जोधपुर जिले के आठ स्थानों पर छापेमारी कर 28 लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें से एक संदिग्ध से पूछताछ की जा रही है। इस छापेमारी के तार दिल्ली में बरामद विस्फोटक से भी जुड़े हो सकते हैं। पाकिस्तान में तैयार होने वाली आतंकी साजिशों को भारत में अंजाम देने के लिए सीमा पार से घुसपैठ कराई जाती है। कश्मीर घाटी में घुसे आतंकवादी सुरक्षा बलों को चकमा देकर देश के अन्य इलाकों तक पहुंच जाते हैं। अब आतंकी संगठनों को हथियार और विस्फोटक पहुंचाना भी आसान हो गया है। ड्रोन की मदद से कहीं भी हथियार गिरा दिए जाते हैं। कभी-कभी इन हथियारों की भनक पुलिस को लग जाती है और उन्हें बरामद कर लिया जाता है। दिल्ली देश की राजधानी और यह हर बार आतंकवादियों के निशाने पर रहती है। इसके अलावा धार्मिक स्थल व बड़े शहर इनके निशाने पर रहते हैं। दरअसल देश के विभिन्न इलाकों में आतंकियों के मददगार छिपे पर जिनकी पकड़ सुरक्षा बलों को आतंकियों के सफाए में सफलता मिल रही है, फिर भी अधिक सतर्कता की जरूरत है।