indian cricket team - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

सूर्यवंशी हुए 15 साल के, अब टीम इंडिया में दिखेगा 'वैभव'
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट में तेजी से उभरता नाम वैभव सूर्यवंशी अब एक नए मुकाम के बेहद करीब पहुंच चुके हैं। महज 14 साल की उम्र में आईपीएल डेब्यू कर सुर्खियां बटोरने वाले इस युवा बल्लेबाज ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से पहले ही दुनिया को चौंका दिया था, लेकिन अब उनके अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (सीनियर टीम) में पदार्पण का रास्ता खुल गया है। अब तक उनके अंतरराष्ट्रीय डेब्यू के रास्ते आईसीसी का एक अहम नियम बाधा बना हुआ था। इस नियम के अनुसार किसी भी खिलाड़ी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने के लिए कम से कम 15 साल का होना जरूरी है। यह नियम 2020 में खिलाड़ियों के शारीरिक और मानसिक संतुलन को ध्यान में रखते हुए लागू किया गया था। अब यही बाधा पूरी तरह हट चुकी है। 27 मार्च 2011 को जन्मे वैभव सूर्यवंशी अब 15 साल के हो गए हैं और इसके साथ ही वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने के लिए पूरी तरह पात्र हो हो गये है। यानी अब उनके इंटरनेशनल डेब्यू का रास्ता साफ है और वह कभी भी भारत की सीनियर टीम के लिए खेलते नजर आ सकते हैं।

अंडर-19 फाइनल में विस्फोटक पारी
आईसीसी अंडर-19 पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2026 के फाइनल में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 80 गेंदों पर 175 रन की विस्फोटक पारी खेलकर भारत को शानदार जीत दिलाई थी। इस पारी ने उन्हें रातोंरात चचाअरं में ला दिया।

इस बार नहीं होगी आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी
आरसीबी ने पिछले सीजन में पहली बार आईपीएल खिताब जीता था। बेंगलुरु में टीम की विक्ट्री परेड में भगदड़ मचने से 11 लोग की मौत हो गई थी। आईपीएल में इस बार ओपनिंग सेरेमनी नहीं होगी। बीसीसीआई के देवजीत सैकिया ने इसकी पुष्टि की है।  सैकिया ने कहा, पिछले साल 4 जून को हुई दुखद घटना की वजह से इस बार पहले दिन उद्घाटन समारोह नहीं होगा। जबकि बोर्ड आई फाइनल के दिन ग्रैंड क्लोजिंग सेरेमनी आयोजित की जाएगी। फाइनल 31 मई को खेला जाएगा।

IND vs AUS : रोहित वनडे में सर्वाधिक रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज, 10 साल में सबसे धीमा अर्धशतक
एडिलेड। भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दौरान एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। पहले मैच में फ्लॉप रहे रोहित ने दूसरे मैच में शानदार बल्लेबाजी की और अपने वनडे करियर का 59वां अर्धशतक लगाने में सफल रहे। रोहित इस दौरान वनडे में भारत के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए।

रोहित ने 10 साल में जड़ा सबसे धीमा अर्धशतक
रोहित ने इस मैच में जिम्मेदारी से बल्लेबाजी की और 74 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा करने में सफल रहे। रोहित ने हालांकि, 10 साल में अपने वनडे का सबसे धीमा अर्धशतक लगाया।

रोहित ने इस शानदार पारी के दम पर ही उपलब्धि हासिल कर ली। वह भारत के लिए वनडे में सर्वाधिक रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बने। उन्होंने इस मामले में पूर्व कप्तान सौरव गांगुली (11221) को पीछे छोड़ दिया है जबकि रोहित अब तक 11249 रन बना चुके हैं। रोहित से आगे इस मामले में विराट कोहली (14181 रन) और सचिन तेंदुलकर (18426) हैं। रोहित और कोहली की जोड़ी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में साथ बल्लेबाजी करने के साथ ही बड़ा मुकाम हासिल किया। दोनों बल्लेबाज वनडे में 100वीं बार साथ बल्लेबाजी करने उतरे।

इन दोनों ने वनडे में अबतक 100 पारियों में साझेदारी की है और कुल 5315 रन बनाए हैं। इस दौरान दोनों के बीच 18 बार शतकीय और 17 बार 50+ रनों की साझेदारी हुई है। रोहित और कोहली की जोड़ी का औसत 56.54 का रहा है। हालांकि, एडिलेड में दोनों खिलाड़ियों के बीच साझेदारी बनने से पहले ही टूट गई क्योंकि इस मैच में कोहली शून्य पर आउट हुए।

IND vs AUS 2nd ODI : आस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरा वनडे, हार को भुलाकर बराबरी के इरादे से उतरी टीम इंडिया
एडिलेड। भारत के लिए कमर कसने का समय आ गया है। यह एडिलेड है, यह ऑस्ट्रेलिया है, और यह मेहमान टीम है जो पर्थ में मिली हार के बाद मुश्किल में है। सात विकेट गिरे, स्कोर बोर्ड पर मुश्किल से 136 रन, और पारी 30 ओवर से भी कम समय में समाप्त हो गई। बहुत कम टीमें इस तरह क्रिकेट जीत पाती हैं। अब चुनौती इस निराशा को भुलाकर कल एडिलेड ओवल में होने वाले दूसरे वनडे में मजबूत वापसी करने की है। पहले मैच में शानदार जीत के बाद सीरीज का पलड़ा ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में है। कप्तान मिचेल मार्श ने आगे बढ़कर नेतृत्व किया, जबकि जोश हेजलवुड और मिशेल स्टार्क की तेज गेंदबाज जोड़ी ने शुरुआत में ही ऐसी बढ़त बना ली जिससे भारत कभी उबर नहीं पाया।

रोहित, विराट, गिल को अच्छा प्रदर्शन करना होगा
मेहमानों के लिए समीकरण सरल है। शीर्ष क्रम में रोहित शर्मा, विराट कोहली और शुभमन गिल को सीरीज को जिंदा रखने के लिए अच्छा प्रदर्शन करना होगा। उनका सामूहिक रूप भारत के लिए इस सतह पर वापसी की कुंजी है, जहां से दूधिया रोशनी में बल्लेबाजी के लिए अनुकूल परिस्थितियों में आने से पहले शुरुआती मूवमेंट मिलने की उम्मीद है। रोहित के साथ स्टार्क की नई गेंद की जंग शुरुआती आकर्षण का केंद्र होगी, क्योंकि बाएं हाथ का यह तेज गेंदबाज एडिलेड की स्विंग के अनुकूल हवा का फायदा उठाने की कोशिश करेगा। लंबे ब्रेक के बाद कोहली की सफेद गेंद वाले क्रिकेट में वापसी से रोमांच और बढ़ गया है, जबकि गिल का संयम पारी को स्थिर करने में अहम भूमिका निभाएगा।

एडिलेड में 7 में से 5 वनडे जीते हैं आस्ट्रेलिया ने
एडिलेड ओवल में अपने पिछले सात वनडे मैचों में से पांच में जीत हासिल करने वाली ऑस्ट्रेलिया के बिना किसी बदलाव के मैदान पर उतरने की उम्मीद है। उनका संतुलन, गहराई और घरेलू फायदा उन्हें स्पष्ट बढ़त प्रदान करता है। हालांकि भारत विविधता लाने के लिए स्पिनर कुलदीप यादव को उतार सकता है, जबकि मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह नई गेंद की जोड़ी के रूप में बने रहेंगे।

निर्णायक हो सकता है टॉस
एडिलेड में पिछले पांच वनडे मैचों में से चार में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों ने जीत हासिल की है, इसलिए टॉस निर्णायक साबित हो सकता है। क्रिकेट के लिए परिस्थितियां आदर्श बनी हुई हैं। आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, तापमान लगभग 15 डिग्री सेल्सियस रहेगा और बारिश का कोई पूर्वानुमान नहीं है। ऑस्ट्रेलिया को पसंदीदा माना जा रहा है।

गेंदबाजी संयोजन बड़ा सवाल
भारत के  बल्लेबाजी क्रम में बदलाव की संभावना नहीं दिख रही है, लेकिन गेंदबाजी संयोजन को लेकर सवाल बने हुए हैं। स्पिनर कुलदीप यादव पर्थ में टीम से बाहर रहे थे। अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर जिन्हें ऑलराउंड क्षमता के कारण प्राथमिकता दी गई थी। एडिलेड ओवल की छोटी बाउंड्री के स्पिनरों के लिए चुनौती हो सकती है, जिससे टीम प्रबंधन के लिए यह एक दिलचस्प फैसला बन जाएगा।

केएल राहुल के नाबाद 176 रनों से भारत ए की रिकॉर्ड जीत, ऑस्ट्रेलिया ए को 5 विकेट से दी शिकस्त
लखनऊ। केएल राहुल ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए नाबाद 176 रन बनाए और भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दूसरे अनाधिकृत टेस्ट में 412 रनों का पीछा करते हुए जीत हासिल की। यह इतिहास में किसी 'ए' टीम द्वारा किया गया सबसे बड़ा सफल पीछा है। लखनऊ में रिकॉर्ड लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ए ने पहला मैच ड्रॉ रहने के बाद 1-0 से सीरीज जीत ली। राहुल को शतक जड़ने वाले साई सुदर्शन (100) ने 78 रनों की साझेदारी में अच्छा साथ दिया, जिसके बाद ध्रुव जुरेल ने तेजी से अर्धशतक बनाकर टेस्ट के चौथे दिन जीत पक्की कर दी। केएल राहुल और साई सुदर्शन की शतकीय पारियों की बदौलत भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए को पांच विकेट से हरा दिया।

साई का शतक
आज मैच के चौथे दिन भारत ए ने कल के दो विकेट पर 169 से आगे खेलना शुरु किया। भारत का तीसरा विकेट मानव सुथार (5) के रूप में गिरा। उन्होंने साई सुदर्शन के साथ चौथे विकेट के लिए 78 रन जोड़े।

इसके बाद कल रिटायर हर्ट हुए केएल राहुल फिर से बल्लेबाजी के लिए उतरे और अपना शतक पूरा किया। साई सुदर्शन ने 172 गेंदों में नौ चौके और एक छक्का लगाते हुए 100 रन बनाए। उन्हें कोरी रॉकीचॉली ने आउट किया।

चैंपियंस ट्रॉफी-2025 : 12 साल बाद भारत चैंपियन, न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, रोहित प्लेयर ऑफ द मैच
दुबई। स्पिनरों के घातक गेंदबाजी के बाद कप्तान रोहित शर्मा (76) और उपकप्तान शुभमन गिल (31) के मध्य शतकीय साझेदारी की बदौलत भारत ने रविवार को यहां दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीत लिया। इससे पूर्व भारत ने 2002 और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। 9 महीने में बतौर कप्तान रोहित शर्मा का यह दूसरा आईसीसी खिताब है। उन्होंने भारत को गत वर्ष 29 जून को टी-20 वर्ल्ड कप भी जिताया था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जीत पर टीम इंडिया को बधाई दी है।

251 रन के लक्ष्य का पीछा
न्यूजीलैंड ने टॉस जीत पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट पर 251 रन बनाए थे। जवाब में भारत ने एक ओवर शेष रहते हुए 6 विकेट पर 254 रन बना मैच के साथ खिताब पर भी कब्जा कर लिया। केएल राहुल (34) और रविन्द्र जडेजा (9) नाबाद लौटे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया के लिए कप्तान रोहित शर्मा और उपकप्तान शुभमन गिल की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 105 रन बना भारत को मजबूत शुरुआत दी। इसके बाद श्रेयस अय्यर ने 48, हर्षद पटेल ने 29 और केएल राहुल ने नाबाद 34 रन बना टीम इंडिया को जीत दिलाई। कप्तान रोहित शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया।

जयपुर पर छाया जीत का खुमार
फाइनल मैच का परिणाम आते ही लगा, जयपुर सड़कों पर उतर आया। जमकर आतिशबाजी की और तिरंगे लहराए। फोटो राजापार्क का है।

कुलदीप ने बदला मैच का रुख
इससे पूर्व न्यूजीलैंड ने विल यंग (15) और रचिन (37) ने पहले विकेट के लिए 57 रन की अच्छी शुरुआत दी। इसके बाद डैरिल मिचेल (63) और माइकल ब्रैसवेल (53) के अर्द्धशतकों की मदद से 50 ओवर में 7 विकेट  पर 251 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। गेंदबाजी में सबसे बड़ा रोल रहा कुलदीप यादव का, जिन्होंने दो ओवर में लगातार 2 विकेट लेकर गेम इंडिया के पाले में ला दिया।

कई सीनियर खिलाड़ी अगले साल ले सकते हैं संन्यास
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 287 मैचों और 765 विकेट लेने के बाद दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने तीनों प्रारूप को अलविदा कह दिया है। हालांकि, वह घरेलू टूनार्मेंटों में और आईपीएल खेलते रहेंगे। अश्विन ने 106 टेस्ट में 537 विकेट चटकाए, जिससे उनका करियर दिग्गज अनिल कुंबले (619) के बाद भारत के दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज के रूप में समाप्त हुआ। अश्विन के संन्यास की घोषणा स्टार बल्लेबाज विराट कोहली सहित कई खिलाड़ियों के लिए चौंकाने वाली रही, जबकि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को ऑस्ट्रेलिया में मौजूदा सीरीज शुरू होने से पहले इस फैसले की जानकारी थी। हालांकि, अश्विन के अचानक संन्यास के फैसले के बाद निकट भविष्य में इस तरह की और घोषणाएं देखने को मिल सकती हैं।

अगले साल बदलाव के दौर से गुजरेगी टीम इंडिया :

एक रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय टीम के अगले साल बदलाव के दौर में प्रवेश करने की उम्मीद है। अगले साल जून में लॉर्ड्स में विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के बाद टीम इंडिया से कई और सीनियर खिलाड़ी संन्यास लेते दिख सकते हैं। हालांकि, अभी डब्ल्यूटीसी में पहुंचने वाली टीमों की तस्वीर साफ नहीं हुई है। अगर भारतीय टीम फाइनल में नहीं पहुंचती है तो उससे पहले भी कई खिलाड़ियों के संन्यास के फैसले आ सकते हैं।

इंग्लैंड दौरे से पहले हो सकता है ऐसा :

रिपोर्ट के मुताबिक, यह फैसला कितना योजनाबद्ध है या कितना अपनी इच्छा के अनुसार है, यह बताना मुश्किल है, लेकिन भारतीय टीम के जल्द ही बदलाव से गुजरने की उम्मीद है। संभवत: 2025 में टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड जाने से पहले ऐसा हो सकता है। पहले की तरह ही इसका श्रेय या वजह ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज को ही दिया जाएगा। पिछले कुछ वर्षों में ऑस्ट्रेलिया के दौरे ने कई भारतीय क्रिकेटरों के करियर को समाप्त करने में अहम भूमिका निभाई है।

ये सीनियर खिलाड़ी हैं लाइन में :

रोहित, कोहली और जडेजा जून में टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं। अश्विन के विपरीत, रोहित और कोहली ने टेस्ट में काफी संघर्ष किया है। रोहित का 2024 का सबसे बड़ा आकर्षण टी-20 विश्व कप में बल्ले से उनका सनसनीखेज प्रदर्शन था। हालांकि, कोहली ने टूनार्मेंट के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया था और इसके बाद उन्होंने पिछले महीने पर्थ टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 100 रन की पारी खेली थी। पर इन दो पारियों के अलावा वह कुछ खास करने में कामयाब नहीं हो सके हैं।

2025 संन्यास का वर्ष हो सकता है :

2025 भारतीय क्रिकेट में संन्यास का वर्ष हो सकता है। ठीक उसी तरह जैसे 2008 में सौरव गांगुली और अनिल कुंबले ने इसी सीरीज के बाद संन्यास लिया था।

आर अश्विन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा
ब्रिस्बेन। भारत के दिग्गज स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने क्रिकेट के तीनों प्रारूपों से संन्यास ले लिया। यहां अश्विन ने गाबा टेस्ट के बाद संवाददाता सम्मेलन में अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की। इस दौरान कप्तान रोहित शर्मा भी उनके साथ थे। संन्यास से पहले अश्विन ड्रेसिंग रूम में विराट कोहली के साथ बैठे नजर आए थे। इस दौरान कोहली ने उन्हें गले भी लगाया था। अश्विन एडिलेड डे नाइट टेस्ट में टीम इंडिया का हिस्सा रहे थे। अश्विन ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ''एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर के तौर पर सभी प्रारूपों में ये मेरा आखिरी मैच था। मेरे अंदर अभी भी क्रिकेट शेष है, लेकिन वो अब मैं क्लब स्तर क्रिकेट में दिखाना चाहूंगा। मैंने क्रिकेट का भरपूर आनंद लिया। रोहित और बाकी खिलाड़यिों के साथ काफी यादे है। मैं बीसीसीआई और साथी खिलाड़यिों का धन्यवाद करना चाहूंगा। कुछ लोगों के नाम भी लेना चाहूंगा। सभी कोच जो इस यात्रा का हिस्सा रहे। रोहित, विराट, रहाणे, जिन्होंने कई सारे कैच पकड़े और मुझे मेरे विकेटों को लेने में मदद की। ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट टीम को भी धन्यवाद, मैंने उनके खिलाफ खेलना हमेशा एंजॉय किया।

अश्विन ने क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में 287 मैच खेले और 765 विकेट लिए। अश्विन भारत के दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उनसे आगे सिर्फ अनिल कुंबले हैं, जिन्होंने 953 विकेट लिए हैं। आर अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में 106 मैचों में 537 विकेट लिए है। उन्होंने 37 बार  पांच विकेट और आठ बार उन्होंने मैच में 10 विकेट लिए। अश्विन ने 116 एकदिवसीय मैचों में 156 विकेट लिये। वहीं 65 टी-20 मैचों में 72 विकेट चटकाए। अश्विन ने बतौर बल्लेबाज टेस्ट क्रिकेट में 3503 रन बनाए और उन्होंने कुल छह टेस्ट शतक लगाए। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उनके नाम कुल आठ शतक रहे। एकदिवसीय क्रिकेट में 707 रन और टी-20 में उनके नाम 184 रन हैं।

करोड़पति बनते ही विवादों में घिरे क्रिकेटर वैभव
जेद्दा। वैभव सूर्यवंशी की उम्र जब 10 वर्ष थी, पिता संजीव ने उस दौरान ही ठान लिया था कि उन्हें अपने बेटे को क्रिकेटर बनाना है। क्रिकेट में जुनून बढ़ा तो उसने कार्टून देखना छोड़ दिया। इस सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने अपनी जमीन बेच दी, लेकिन उन्हें यह नहीं मालूम था कि तीन वर्ष के अंदर ही उनका बेटा उनके सपने को पूरा कर देगा। आईपीएल की बोली में 13 वर्ष के वैभव को 1.10 करोड़ रुपये में राजस्थान रॉयल्स ने अपने साथ जोड़ लिया। आईपीएल के इतिहास में वैभव किसी भी टीम से जुड़ने वाले सबसे युवा क्रिकेट बन गए। हालांकि, इस युवा क्रिकेटर के करोड़पति बनते ही विवाद शुरू हो गया। उनकी उम्र को लेकर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। हालांकि, वैभव के पिता ने आलोचना करने वालों को करारा जवाब दिया है और कहा है कि वह किसी से नहीं डरते और जो भी जानकारी दी गई है, वह सही है। समस्तीपुर से 15 किलोमीटर दूर मोतीपुर गांव में खेती योग्य जमीन को बेचने वाले संजीव के पास बेटे को राजस्थान की ओर से लिए जाने के बाद कोई शब्द नहीं हैं। वह कहते हैं कि वैभव अब उनका बेटा नहीं बल्कि पूरे बिहार का बेटा है। संजीव के मुताबिक उनके बेटे ने आठ वर्ष की उम्र में ही कठिन मेहनत की और जिले के अंडर-16 ट्रायल में सफलता हासिल की। वह बेटे को कोचिंग के लिए समस्तीपुर ले गए, लेकिन उन्हें वापस लौटना पड़ा। इसके बाद उन्होंने अपनी जमीन बेच दी।

हम किसी भी टेस्ट तक जा सकते हैं
वैभव की उम्र संबंधी विवादों पर संजीव कहते हैं कि जब वह साढ़े आठ साल का था तो बीसीसीआई की ओर से उसकी हड्डियों का टेस्ट हुआ था। वह कहते हैं कि उन्हें इस बारे में किसी का डर नहीं है। हम आगे भी किसी टेस्ट तक जा सकते हैं। वैभव की उम्र को 15 साल का बताया जाता है। संजीव के मुताबिक राजस्थान ने वैभव को नागपुर में ट्रायल के लिए बुलाया था। आईपीएल नीलामी में 13 साल के वैभव सूर्यवंशी को राजस्थान रॉयल्स ने 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा। इस खिलाड़ी का बेस प्राइस 30 लाख रुपये था। वह आईपीएल नीलामी इतिहास में बिकने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। बिहार के वैभव ने सिर्फ 13 साल और 242 दिनों की उम्र में आईपीएल नीलामी के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए सबसे कम उम्र के खिलाड़ी के रूप में इतिहास रच दिया था। अब उन्हें टीम भी मिल गई है। वैभव के लिए राजस्थान और दिल्ली कैपिटल्स के बीच लड़ाई थी।

टीम इंडिया ने टी-20 में सबसे बड़ा स्कोर बनाया, बांग्लादेश को 133 रनों से हराया
हैदराबाद। भारत ने बांग्लादेश को तीसरे टी-20 में 133 रन से हरा दिया। भारत ने टी-20 में टेस्ट प्लेइंग टीमों में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर बनाया। हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में भारत ने पहले खेलते हुए 6 विकेट खोकर 297 रन बनाए थे। बांग्लादेश 7 विकेट के नुकसान पर 164 रन ही बना सका। तीसरा टी-20 जीतकर भारत ने 3 मैचों की सीरीज 3-0 से जीत ली।

संजू सैमसन ने 40 गेंदों पर बनाई सेंचुरी
भारत से संजू सैमसन ने 40 गेंद पर सेंचुरी बनाई। वह 111 रन बनाकर आउट हुए। सूर्यकुमार यादव ने 75, हार्दिक पंड्या ने 47 और रियान पराग ने 34 रन बनाए। रवि बिश्नोई ने 3 विकेट लिए।

संजू सैमसन और सूर्यकुमार यादव की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर भारत ने तीसरे और आखिरी टी-20 मुकाबले में बांग्लादेश को 133 रनों से पराजित कर टी-20 सीरीज में भी क्लीन स्वीप कर दिया। राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में संजू सैमसन (111) और सूर्य कुमार (75) के बल्ले से रनों की ऐसी बरसात हुई जिससे स्टेडियम में बैठे हजारों दर्शक भावनाओं के ज्वार में गोते लगाने लगे।

भारत ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 297 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टी-20 में यह भारत का सबसे बड़ा स्कोर है। इसके जवाब में बांग्लादेश की टीम 7 विकेट पर 164 रन ही बना सकी। संजू सैमसन और सूर्य कुमार यादव के बाद भी भारतीयों के आक्रामक अंदाज में तनिक भी कमी नजर नहीं आई और हार्दिक पांड्या (47) और रियान पराग (34) ने भी बांग्लादेशी गेंदबाजों की बेरहमी से पिटाई की।

टी-20 का दूसरा सबसे तेज शतक
संजू सैमसन ने अपने टी-20 करियर का पहला शतक जड़ा। संजू का मात्र 40 गेंदों पर लगाया गया यह शतक इसलिए भी खास रहा क्योंकि यह किसी भी भारतीय द्वारा टी-20 क्रिकेट का दूसरा सबसे तेज शतक है। इससे पहले रोहित शर्मा ने मात्र 35 गेंदों पर शतक लगाने का कारनामा 2017 में श्रीलंका के खिलाफ किया था। भारत के मौजूदा कप्तान सूर्य कुमार यादव भी 2021 में श्रीलंका के खिलाफ 45 गेंदो में शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बने हैं।

एक ओवर में लगाए 5 छक्के
संजू ने पारी के दसवें ओवर में रिशाद हुसैन पर जमकर प्रहार किया और लगातार एक के बाद एक पांच छक्के लगाए। इसके साथ ही वह एक ओवर में पांच छक्के लगाने वाले विश्व के शीर्ष पांच बल्लेबाजों की फेहरिस्त में शामिल हो गए। एक ओवर में छह छक्के लगाने का रिकार्ड अभी भी भारतीय दिग्गज युवराज सिंह के नाम पर है।

तंजीम रहे सबसे महंगे
बांग्लादेश की ओर से तंजीम हसन साकिब ने तीन विकेट लिए। उन्होंने चार ओवर में 66 रन लुटाए। मुस्तफिजुर रहमान ने 52 रन देकर एक और तसकीन अहमद ने 51 रन देकर एक विकेट लिया।

गंभीर के लिए अपने खिलाड़ियों को समझना मुख्य चुनौती: रवि शास्त्री
नई दिल्ली। भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री का मानना है कि अनुभव के बावजूद भारतीय टीम के नए मुख्य कोच गौतम गंभीर के लिए अपने खिलाड़ियों को समझना बड़ी चुनौती होगी।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ( आईसीसी) रिव्यू कार्यक्रम के दौरान शास्त्री ने कहा कि खिलाड़ियों का प्रबंधन कोच का प्रमुख काम है। यह देखना दिलचस्प होगा कि वह इसे कैसे करता है। उसके पास ये सब करने का पर्याप्त अनुभव और साधन है। वह खिलाड़ियों को जल्द से जल्द समझने का प्रयास करेगा कि उनकी क्या विशेषता है, वे किस तरह के इंसान हैं, उनका व्यक्तित्व और स्वभाव कैसा है। एक इंसान को समझने के लिए कई तरह के मानक होते हैं।

उन्होंने कहा कि वह समकालीन है और मेंटॉर के रूप में उसका पिछला इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सत्र अच्छा गया है। उसकी उम्र भी सही है और वह अभी युवा भी है। वह नए आइडियाज के साथ टीम में आएगा। इसके अलावा वह अधिकतर खिलाड़ियों को करीब से जानता है क्योंकि खिलाड़ी और मेंटॉर के रूप में वह अलग-अलग आईपीएल टीमों का हिस्सा रहा है। कुल मिलाकर यह बिल्कुल ही एक नया और तरोताजा कदम है।

उन्होंने कहा कि हम गौतम के बारे में जानते हैं वह एक सीधा-सादा आदमी है। उसके पास अपने आइडिया भी होंगे। उसके लिए सबसे अच्छी बात यह है कि उसके पास एक परिपक्व और स्थिर टीम है। भले ही आपको लगता हो कि आप परिपक्व हैं, लेकिन आपको नए आइडियाज से लाभ हो सकता है। इसलिए मुझे लगता है कि यह दिलचस्प समय होगा।

उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि यह उसका सबसे महत्वपूर्ण कार्य होगा। लेकिन मुझे नहीं लगता कि उसे इसमें कोई समस्या आएगी, क्योंकि वह समकालीन है। उसने इसमें से बहुत से लोगों के साथ खेला है, बहुत लोगों के साथ काम किया है।

उन्होंने रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा के संन्यास के बाद टीम संतुलन करने पर कहा कि इन तीनों के अलावा शेष सभी खिलाड़ी अगले कुछ वर्षो तक बने रहेंगे और वह शायद दो साल बाद होने वाले अगले टी-20 विश्व कप का भी हिस्सा होंगे। इसलिए वहां भी कुछ अधिक करने की आवश्यकता नहीं है। आपके पास कुछ बेहतरीन प्रतिभाएं हैं, जहां से ही इन तीनों खिलाड़ियों का विकल्प चुनना भी एक मीठा सिरदर्द होगा।

कर्नाटक विधानसभा ने टी20 विश्व कप विजेता टीम को दी बधाई
बेंगलुरु। कर्नाटक विधानसभा ने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित कर भारतीय क्रिकेट टीम और पूर्व मुख्य कोच राहुल द्रविड़ को टी20 विश्व कप में उनकी ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई दी।

प्रस्ताव को विधानसभा अध्यक्ष यूटी खादर ने पढ़ा, जिन्होंने विश्चकप में उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए टीम की सराहना की। रोहित शर्मा के नेतृत्व और द्रविड़ के मार्गदर्शन में भारतीय क्रिकेट टीम ने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को सात रन से हराकर आईसीसी ट्रॉफी के लिए अपना 11 साल का इंतजार खत्म किया थाा। पूर्व भारतीय कप्तान और तत्कालीन कोच कर्नाटक के राहुल द्रविड़ ने टीम की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

प्रस्ताव में द्रविड़ और टीम इंडिया को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए बधाई दी गई, जिससे देश को खुशी और गर्व हुआ है। खादर ने कहा कि कर्नाटक के लोगों की ओर से हम रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ के नेतृत्व में टीम इंडिया को देश के लिए विश्व कप जीतने के लिए बधाई देते हैं।

यह प्रस्ताव भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री एस सुरेश कुमार ने पेश किया, जिन्होंने सरकार से द्रविड़ की उपलब्धि को पहचानने और टीम को उनकी जीत के लिए बधाई देने का आग्रह किया। प्रस्ताव को विधानसभा द्वारा सर्वसम्मति से पारित किया गया।

गौतम गंभीर बने टीम इंडिया के नए हेड कोच
मुंबई। भारतीय टीम के पूर्व ओपनर गौतम गंभीर को नई जिम्मेदारी मिली है। उन्हें भारतीय टीम का हेड कोच बनाया गया है। वे राहुल द्रविड़ की जगह लेंगे। गंभीर को नया हेड कोच बनाए जाने का ऐलान भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह ने किया। गौतम गंभीर का कार्यकाल 2027 तक रहेगा।

टी-20 वर्ल्ड कप के बाद राहुल का कार्यकाल खत्म
भारतीय टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद खत्म हो गया है। द्रविड़ ने टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के बाद हेड कोच का पद संभाला था। हालांकि उनका कार्यकाल वनडे वर्ल्ड कप-2023 तक ही था। मगर बीसीसीआई ने बढ़ा दिया था। 42 साल के गंभीर श्रीलंका के खिलाफ आगामी श्रृंखला से कार्यभार संभालेंगे, जहां टीम इंडिया 27 जुलाई 2024 से शुरू होने वाले 3 एकदिवसीय और 3 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली है।