west indies - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

आईसीसी टी-20 विश्व कप : विंडीज ने जिम्बाब्वे को सुपर-8 के मुकाबले में 107 रन से हराया, हेत्मायर-पॉवेल के अर्द्धशतक
मुंबई। खब्बू बल्लेबाज शिमरॉन हेत्मायर (85) और रावमैन पॉवेल (59) के मध्य तीसरे  विकेट के लिए बनाई गई 122 रन की साझेदारी के बाद गुडाकेश मोती (28 पर 4) की घातक गेंदबाजी की बदौलत वेस्ट इंडीज ने वानखेडे स्टेडियम में खेले गए आईसीसी टी-20 विश्व कप के सुपर-8 के अपने पहले मुकाबले में जिम्बाब्वे को 107 रन के बड़े अंतर से पराजित किया।  इस मैच में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर वेस्टइंडीज को पहले बल्लेबाजी का निमंत्रण दिया। कैरेबियाई टीम ने 20 ओवर में छह विकेट पर 254 रन बनाए। जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 17.4 ओवर में147 रन पर ही सिमट गई।

जिम्बाब्वे की शुरुआत खराब रही :

जीत के लिए 255 रनों का बड़ा लक्ष्य लेकर उतरी जिम्बाब्वे की शुरुआत काफी खराब रही। उसके शीर्ष तीन बल्लेबाज मरुमानी (14), बेनेट (5) और रयान बर्ल (0) मात्र 20 रनों पर पवेलियन लौट गए। डियॉन और कप्तान सिकंदर रजा ने पारी को जमाने का प्रयास किया लेकिन मोती ने डियॉन (28) को बोल्ड कर  वेस्ट इंडीज को चौथी सफलता दिलाई।

इवांस ने 43 रन बनाए :

इसके बाद रजा और टोनी (14) ने पांचवे विकेट के लिए 42 रन जोड़े। मोती ने पारी के 11वे ओवर में रजा (27) और मुसेकीवा (0) को लगातार दो गेंदों पर आउट कर जिम्बाब्वे का स्कोर 6 विकेट पर 94 रन कर दिया। इसके बाद में ब्रैड इवांस (43) को छोड़कर अन्य कोई बल्लेबाज विंडीज गेंदबाजों का सामना करने में नाकाम रहे और पूरी टीम 147 रनों  पर ढेर हो गई। इवांस ने अपनी पारी में 21 गेंदों का सामना करते हुए 2 चौके और 5 छक्के लगाए।

विंडीज की शुरुआत भी खराब रही :

इससे पूर्व वेस्ट इंडीज की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। ब्रैंडन किंग (9) तीसरे ही ओवर में नगरवा का शिकार हो गया।  इवांस ने कप्तान शाई होप (14) को बेनेट के हाथों लपकवा जिम्बाब्वे को दूसरी सफलता दिलाई। इसके बाद हेत्मायर और पॉवेल ने धुंआधार बल्लेबाजी करते हुए तीसरे विकेट के लिए 52 गेंदों में 122 रन की साझेदारी बना वेस्ट इंडीज को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। इसके बाद शेफर्ड 21 व जैसन होल्डर 13 रन बना आउट हुए। जबकि रदरफोर्ड 13 गेंदों पर 31 रन बना अविजित लौटे। इवांस और नगरवा ने दो-दो विकेट लिए। हेत्मायर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

ऑस्ट्रेलिया पहली पारी 180 रनों पर सिमटी, पहले दिन के खेल में गिरे कुल 14 विकेट
ब्रिजटाउन (बारबाडोस)। जेडन सील्स और शमर जोसेफ की घातक गेंदबाजी की मदद से वेस्टइंडीज ने पहले टेस्ट के पहले दिन आस्ट्रेलिया की पहली पारी को 180 रन पर समेट दिया।

1995 के बाद से कैरेबियाई क्षेत्र में आस्ट्रेलिया का सबसे कम पहली पारी का स्कोर है। लेकिन दिन का खेल समाप्त होने तक आस्ट्रेलिया ने वेस्ट इंडीज के चार विकेट महज 55 रनों पर गिरा दिए। इस तरह पहले दिन के खेल में कुल 14 विकेट गिरे। टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला ऑस्ट्रेलिया के लिए कठिन जान पड़ा जब उसके तीन अहम बल्लेबाज मात्र 22 रन पर पवेलियन लौट गए। हालांकि, उस्मान ख्वाजा (56) और ट्रैविस हेड (59) ने 89 रनों की साझेदारी करके पारी को कुछ हद तक संभाला, लेकिन यह वापसी ज्यादा देर तक नहीं टिक पाई और निचले क्रम के बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह ढह गई। जोसेफ ने 43 रन पर चार विकेट झटके, जबकि सील्स ने 50 रन पर पांच विकेट हासिल किए।

SA vs WI : मेजबान वेस्टइंडीज को हराकर दक्षिण अफ्रीका पहुंची सेमीफाइनल में
नॉर्थ साउंड। तबरेज शम्सी (तीन विकेट) और अन्य गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन और उसके बाद ट्रिस्टन स्टब्स (29) और हाइनरिक क्लासन (22) रनों की पारियों की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने टी-20 विश्वकप के सुपर आठ ग्रुप दो के वर्षा प्रभावित मुकाबले में वेस्टइंडीज को हराकर तीन विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने दक्षिण अफ्रीका को 136 रन का लक्ष्य दिया था। दक्षिण अफ्रीका की पारी में हुई बारिश के कारण डकवर्थ लुईस नियम के तहत तीन ओवर घटाकर 17 ओवर में 123 रन का लक्ष्य कर दिया गया। जिसे दक्षिण अफ्रीका ने 16.1 ओवर में 7 विकेट पर 124 रन बनाकर हासिल कर लिया।

वेस्टइंडीज ने रॉस्टन चेज (52) रन की अर्धशतकीय और काइल मेयर्स (35) रनों की पारियों के दम पर आठ विकेट पर 135 रन का स्कोर खड़ा किया था। रोस्टन ने 39 गेंदो में (52) रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। टी-20 विश्व कप में यह उनका पहला और टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का दूसरा अर्धशतक है। आंद्रे रसल (25) और अल्जारी जोसेफ नाबाद ने (11) रन का योगदान दिया। वेस्टइंडीज के छह बल्लेबाज दहाई आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सके। दक्षिण अफ्रीका की ओर से तबरेज शम्सी ने तीन विकेट लिये। मार्को यानसन, एडन मारक्रम, केशव महाराज और कगिसो रबाडा ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

136 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत अच्छी रही। दो ओवर के बाद बारिश आने से दक्षिण अफ्रीका टीम को 17 ओवर में 123 का संशोधित लक्ष्य मिला। एक समय दक्षिण अफ्रीका ने 42 के स्कोर तक अपने तीन विकेट गवां दिये थे। रीजा हेंड्रिक्स(शून्य), क्विंटन डिकॉक (12) और कप्तान एडन मारक्रम (18) रन बनाकर आउट हुये। ट्रिस्टन स्टब्स 27 गेंदों में (29), हाइनरिक क्लासन 10 गेंदों में (22) और मार्को यानसन ने 14 गेंदों में नाबाद (21) रनों की पारी खेली। दक्षिण अफ्रीका ने 16.1 ओवर में सात विकेट पर 124 रन बनाकर मुकाबला तीन विकेट से जीत लिया।

वेस्टइंडीज की ओर से रोस्टन ने तीन विकेट लिये। आंद्रे रसल और अल्जारी जोसेफ ने दो-दो बल्लेबाजों को आउट किया।

WI vs SA T-20 Series में ब्रैंडन किंग होंगे वेस्टइंडीज के कप्तान
पोर्ट ऑफ स्पेन। वेस्टइंडीज ने रोवमैन पॉवेल की अनुपस्थिति में ब्रैंडन किंग को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए टीम का कप्तान बनाया है।

किंग नेपाल के हालिया दौरे पर वेस्टइंडीज ए का नेतृत्व करने की कतार में थे, लेकिन चोटिल होने के कारण उन्हें बाहर होना पड़ा था।

मुख्य चयनकर्ता डेसमंड हेन्स ने कहा कि ये विश्वकप की शुरुआत से पहले आखिरी टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला हैं। खिलाड़ियों के पास अपने कौशल को निखारने और यह सुनिश्चित करने का अवसर है कि वे विश्वकप के लिए पूरी तरह तैयार हैं, चाहे वे अंतिम टीम में हों या रिजर्व पूल में।

मुख्य कोच डेरेन सैमी ने कहा कि हमने ऑस्ट्रेलिया श्रृंखला के बाद से एक टीम के रूप में एक साथ नहीं खेला है, लेकिन हमने हाल ही में एंटीगुआ में एक बहुत ही गहन प्रशिक्षण शिविर पूरा किया है। अब हमारे पास आईपीएल से लौटने वाले अपने कुछ खिलाड़यिों को एकजुट करने का अवसर है।

उल्लेखनीय है कि इस समय इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की राजस्थान रॉयल्स की टीम में खेल रहे वेस्टइंडीज के नियमित कप्तान रोवमैन पॉवेल खेल रहे इसके अलावा आंद्रे रसेल (कोलकाता नाइट राइडर्स), शिम्रोन हेटमायर (राजस्थान रॉयल्स), अल्जारी जोसेफ (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) और शेरफेन रदरफोर्ड (केकेआर) नॉकआउट में शामिल टीमों में होने के कारण इस सीरीज में नहीं खेल पायेंगे। वहीं लखनऊ सुपर जायंंट्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीम में शामिल निकोलस पूरन और शाई होप को आराम दिया है। अगर जोसेफ और रदरफोर्ड की टीमें आईपीएल फाइनल में नहीं पहुंचती हैं तो उन्हें टी20 टीम में शामिल किया जाएगा।

विश्वकप टीम मेें शामिल किये गये तेज गेंदबाज शमर जोसेफ इस श्रृंखला से टी-20 में पदार्पण कर सकते सकते है।

दक्षिण अफ्रीका से भिडऩे के बाद वेस्टइंडीज 30 मई को ऑस्ट्रेलिया के साथ अभ्यास मैच खेलेगी।

दक्षिण अफ्रीका बनाम टी-20 श्रृंखला के लिए वेस्टइंडीज टीम इस प्रकार है:-

ब्रैंडन किंग (कप्तान), रोस्टन चेज, एलिक अथानाज, जॉनसन चाल्र्स, आंद्रे फ्लेचर, मैथ्यू फोर्डे, जेसन होल्डर, अकील होसेन, शमर जोसेफ, काइल मेयर्स, ओबेड मैककॉय, गुडाकेश मोती, रोमारियो शेफर्ड और हेडन वॉल्श।

वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए घोषित की टीम, हेटमायर को किया बाहर
पोर्ट ऑफ स्पेन। वेस्टइंडीज ने अगले महीने ऑस्ट्रेलिया में होने वाली एकदिवसीय और टी-20 श्रृंखला के लिए टीम की घोषणा कर दी है और खराब फार्म में चल रहे शिमरॉन हेटमायर को टीम से बाहर कर दिया गया है।

वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने बताया कि खराब फार्म के कारण हेटमायर को टीम से बाहर कर दिया है वहीं हाल ही में बेहतर प्रदर्शन करने वाले जेसन होल्डर और काइल मायर्स की एक बार फिर से टी-20 टीम में वापसी हुई है लेकिन वे एकदिवसीय टीम का हिस्सा नहीं हैं। इसके अलावा होल्डर और मायर्स ने टेस्ट सीरीज के लिए स्वयं को अनुपलब्ध रखा है। उस दौरान वे अपनी टी-20 फ्रेंचाइजी के अनुबंध को पूरा करेंगे।

बोर्ड ने ब्रैंडन किंग और शरफेन रदरफोर्ड को भी टी-20 सीरीज से पहले फ्रेंचाइजी क्रिकेट में हिस्सा लेने की अनुमति दे दी है। शे होप की कप्तानी वाली एकदिवसीय टीम में शीर्ष क्रम के बल्लेबाज टेडी बिशप और गुयाना के विकेटकीपर-बल्लेबाज टेविन इमलाच को टीम में शामिल किया गया है। इमलाच टेस्ट टीम का भी हिस्सा हैं।

मुख्य चयनकर्ता डेसमंड हेंस ने कहा, ''इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज जीतने के बाद हम उम्मीद कर रहे हैं कि हमारी एकदिवसीय टीम ऑस्ट्रेलिया में काफी प्रतिस्पर्धी होगी। हमने कुछ नए खिलाड़यिों को मौका दिया है, जिन्होंने हालिया समय में अपने खेल से काफी प्रभावित किया है। इसके अलावा हमारी टीम में कुछ पुराने खिलाड़ी भी वापसी कर रहे हैं।"

उन्होंने कहा, ''टी-20 श्रृंखला आगामी टी-20 विश्वकप के लिए हमारी तैयारियों का हिस्सा है। हम भारत और इंग्लैंड के खिलाफ किए गए प्रदर्शन को और आगे लेकर जाना चाहते हैं। जैसे-जैसे हम विश्वकप के करीब पहुंचेंगे, हमारा प्रयास रहेगा कि हम अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाए।"

उल्लेखनीय है कि हेटमायर में 104.55 की स्ट्राइक रेट और 32.33 की औसत से रन बनाने वाले हेटमायर ने पिछले साल के अंत में इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टी-20 मैचों में काफी खराब प्रदर्शन किया था। इसके बाद तीन वनडे मैचों की सीरीज में भी वह केवल 44 रन बना पाए थे।

एकदिवसीय टीम: शाई होप (कप्तान), अल्•ाारी जोसेफ, एलिक अथानाो, टेडी बिशप, कीसी कार्टी, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्ड, जस्टिन ग्रीव्स, केवम हॉज, टेविन इमलाच, गुडाकेश मोटी, केजोर्न ओटले, रोमारियो शेफर्ड, ओशेन थॉमस और हेडन वॉल्श जूनियर।

टी-20 टीम: रोवमैन पॉवेल (कप्तान), शाई होप, जॉनसन चाल्र्स, रोस्टन चेज, जेसन होल्डर, अकील होसेन, अल्•ाारी जोसेफ, ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, गुडाकेश मोती, निकोलस पूरन, आंद्रे रसेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड और ओशाने थॉमस।

T20 World Cup 2024: अमेरिका और वेस्ट इंडीज करेगा मेजबानी
नई दिल्ली। अमेरिका और वेस्ट इंडीज की संयुक्त मेजबानी में वर्ष 2024 का टी20 विश्व कप खेला जायेगा। अमेरिका के डलास, फ्लोरिडा और न्यूयॉर्क पहली बार किसी विश्वकप के आयोजन की मेजबानी करेंगे।

आईसीसी ने एक बयान जारी कर कहा कि अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में होने वाली चैंपियनशिप में 20 टीमें भाग लेंगी। आईसीसी के साथ हुए समझौते के अनुसार इसके लिए न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी में आइजनहावर पार्क में 34 हजार सीटों वाला स्टेडियम बनाया जाएगा। इसके तहत फ्लोरिडा में ग्रांड प्रेयरी, डलास और ब्रोवार्ड काउंटी में मौजूदा स्थानों का आकार बढ़ाया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि आईसीसी बोर्ड ने नवंबर 2021 में वेस्ट इंडीज और अमेरिका को आयोजन की मेजबानी सौंपी।

आईसीसी के मुख्य कार्यकारी ज्योफ एलार्डिस ने कहा कि अमेरिका रणनीतिक रूप से एक महत्वपूर्ण बाजार है और ये स्थान हमें दुनिया के सबसे बड़े खेल बाजार में अपनी पहचान बनाने का शानदार मौका हैं।

उन्होंने कहा कि आईसीसी ने कई विकल्पों के बारे में विस्तृत और व्यापक मूल्यांकन के बाद अमेरिका के स्थानों का चयन किया है। हमने देश में कई संभावित स्थलों के विकल्पों का पता लगाया और हम संभावित मेजबानों के बीच उत्पन्न उत्साह से बेहद खुश थे, इससे क्रिकेट के प्रशंसकों और विभिन्न समुदायों को एकजुट करने और क्रिकेट को लेकर बढ़ती जागरूकता को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

अश्विन का करिश्मा, भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दर्ज की ऐतिहासिक जीत
डोमिनिका। रविचंद्रन अश्विन (71 रन पर सात विकेट) के करिश्मायी प्रदर्शन के बूते भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला टेस्ट मैच तीसरे दिन शुक्रवार को पारी और 141 रन से जीत लिया। भारत की मिली यह जीत एशिया के बाहर के देश में मिली सबसे बड़ी जीत है।

इस जीत के हीरो रविचंद्रन अश्विन बने जिन्होंने मैच की दोनों पारियों में 131 रन देकर 12 विकेट लिए और आठवीं बार 10 विकेट लेने के अनिल कुंबले के रिकॉर्ड की बराबरी की। विंडसर पार्क में मेजबान टीम ने पहली पारी में 150 रन बनाये थे जिसके जवाब में भारत ने अपनी पहली पारी पांच विकेट पर 421 रन बना कर समाप्त घोषित कर दी।

271 की बड़ी बढ़त लेने के बाद भारत ने वेस्टइंडीज को दूसरी पारी में 130 रन पर समेट दिया। कप्तान रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज की दूसरी पारी मे शुरू में सिर्फ चार ओवर तेज गेंदबाजों से कराये और पिच के मिजाज के भांपते हुये रवीन्द्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन की जोडी को आगे कर दिया जिन्होने अपने कप्तान को निराश नहीं किया। वेस्ट इंडीज का स्कोर अभी आठ रन ही पहुंचा था कि जडेजा ने सलामी बल्लेबाज तैगेनारिन चंद्रपॉल (7) को पगबाधा आउट किया जबकि पारी के 17वें ओवर में कप्तान क्रैग ब्रैथवेट (7) का विकेट चटका कर अश्विन ने अपने कातिलाना स्पेल का आगाज किया।

जर्मेनी ब्लैकवुड (5) के दूसरे शिकार बने वहीं रेमन रीफर (11) जडेजा की गेंद पर विकेट के आगे पाये गये। इस बीच मोहम्मद सिराज ने जोशुआ दा सिल्वा (11) को पगबाधा आउट किया जबकि बाद के पांच विकेट अश्विन के खाते में गये। एलिक अथानाजे (28) वेस्टइंडीज की ओर से सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने जबकि जेसन होल्डर 20 रन बना कर नाबाद पवेलियन लौटे।

इससे पहले भारत ने अपनी पहली पारी पांच विकेट पर 421 रन बना कर समाप्त घोषित कर दी थी। भारत को मैच जिताऊ लीड दिलाने में यशस्वी जयसवाल (171),रोहित शर्मा (103) और विराट कोहली (72) की भूमिका उल्लेखनीय रही।

दो बार की चैंपियन वेस्ट इंडीज वर्ल्ड कप की दौड़ से बाहर हुई
हरारे। दो बार की विश्व चैंपियन वेस्ट इंडीज ऐतिहासिक उलटफेर में शनिवार को स्कॉटलैंड से सात विकेट से हारकर भारत में अक्टूबर-नवंबर में होने वाले एकदिवसीय विश्व कप 2023 की दौड़ से बाहर हो गई। विश्व कप क्वालीफायर के सुपर-6 चरण में विंडीज टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए 181 रन पर आॅलआउट हो गई। स्कॉटलैंड ने 183 रन का लक्ष्य 43.3 ओवर में हासिल कर कैरिबियाई टीम का विश्व कप खेलने का सपना तोड़ दिया। एकदिवसीय क्रिकेट के शुरुआती दौर में उसे प्रासंगिकता देने वाली वेस्ट इंडीज इस झकझोर देने वाली हार के कारण पहली बार विश्व कप में हिस्सा नहीं लेगी।

विश्व कप क्वालीफायर के पहले चरण में जिम्बाब्वे और नीदरलैंड से हारने वाली कैरिबियाई टीम का निम्न-स्तरीय क्रिकेट यहां भी जारी रहा और उसके छह बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके। वेस्ट इंडीज के छह विकेट 81 रन पर गिरने के बाद जेसन होल्डर और रोमारियो शेफर्ड ने कुछ देर के लिए पारी को संभाला। होल्डर-शेफर्ड के बीच सातवें विकेट के लिए 77 रन की साझेदारी हुई, हालांकि यह विंडीज को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने के लिए काफी नहीं थी। होल्डर ने 79 गेंद पर तीन चौकों और एक छक्के के साथ 45 रन बनाए, जबकि शेफर्ड ने 43 गेंद पर पांच चौकों की मदद से 36 रन की पारी खेली। स्कॉटलैंड ने सलामी बल्लेबाज क्रिस्टोफर मैकब्राइड का विकेट पहली ही गेंद पर गंवाया, लेकिन क्रॉस और मैकमुलन ने दूसरे विकेट के लिए 125 रन की साझेदारी बनाई। मैकमुलन ने 106 गेंद पर आठ चौके और एक छक्का लगाकर 69 रन बनाए। इसके बाद क्रॉस को जॉर्ज मंसी (18) का साथ मिला। अकील हुसैन ने 162 रन के स्कोर पर मंसी का विकेट निकाला, हालांकि इस समय तक मैच वेस्ट इंडीज के हाथ से निकल चुका था। रिची बेरिंगटन 13 और मैथ्यू क्रॉस 74 रन बनाकर नाबाद रहे। क्रॉस ने 44वें ओवर की तीसरी गेंद पर विजयी चौका लगाकर स्कॉटलैंड को ऐतिहासिक जीत दिलाई।

वेस्ड इंडीज के कोच सिमंस ने दिया इस्तीफा
सेंट जॉन्स। वेस्ट इंडीज क्रिकेट टीम के कोच फिल सिमंस ने टी20 विश्व कप 2022 के पहले ही दौर में टीम के बाहर होने के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सिमंस ने क्रिकेट वेस्ट इंडीज की ओर से जारी बयान में कहा कि मैं स्वीकार करता हूं, कि केवल टीम ही नहीं बल्कि उन राष्ट्रों को भी दुख पहुंचा है जिनका हम प्रतिनिधित्व करते हैं। यह निराशाजनक कि हम सही मौके पर प्रदर्शन ही नहीं कर पाए।

वेस्ट इंडीज टी20 विश्व कप के पहले दौर में अपने ग्रुप की सबसे निचली टीम होने के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी। उसने अपने दूसरे मैच में जिम्बाब्वे को हराया लेकिन पहले और तीसरे मैच में उन्हें क्रमश: स्कॉटलैंड और आयरलैंड से शिकस्त मिली थी। उन्होंने कहा कि हमने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया और अब हमें एक टूर्नामेंट को अपनी आंखों के सामने घटते हुए देखना होगा जिसका हम हिस्सा नहीं हैं। मैं यह सोच भी नहीं सकता था और इसके लिए मैं अपने प्रशंसकों से माफी मांगता हूं। यह जल्दबाजी में लिया गया फैसला नहीं है, बल्कि एक ऐसा कदम है जिस पर मैं कुछ समय से विचार कर रहा हूं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद मैं वेस्ट इंडीज के कोच का पद छोड़ दूंगा।

सिमंस ने अक्टूबर 2019 में वेस्ट इंडीज कोच का पदभार संभाला था। इससे पहले वह विंडीज को 2016 में टी20 विश्व कप जिता चुके थे। उनके दूसरे कार्यकाल के दौरान टीम ने टेस्ट क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन टी20 की कहानी अलग रही। टी20 विश्व कप 2021 में विंडीज को 5 में 4 मैचों में हार मिली जबकि पिछले सप्ताह वह 3 में से 2 मैच हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई। सिमंस ने कहा कि वह पद छोडऩे से पहले टी20 विश्व कप में हुईं गलतियों की समीक्षा बैठक में हिस्सा लेंगे।

सिमंस ने कहा कि यह उम्मीद से पहले हुआ, लेकिन अब मैं अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट टीम की उत्कृष्ट प्रगति को आगे बढ़ाने के लिये करूंगा। जैसा की (क्रिकेट वेस्ट इंडीज के) अध्यक्ष ने कहा, हम टी20 विश्व कप की समीक्षा भी करेंगे। क्रिकेट वेस्ट इंडीज के अध्यक्ष रिकी स्केरिट ने सिमंस को उनकी मेहनत के लिये धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके आदर्शों ने युवा खिलाड़यिों को खेल के मैदान पर और बाहर मार्गदर्शन दिया। स्केरिट ने कहा कि सिमंस परिवर्तन के एक बहुत ही महत्वपूर्ण दौर में टीम में मूल्यवान अनुभव और स्थिरता लेकर आए। हम उनके भविष्य के प्रयासों में उन्हें शुभकामनाएं देते हैं।

आयरलैंड ने टी20 विश्व कप में विंडीज का सफर किया समाप्त
होबार्ट। आयरलैंड ने गैरेथ डेलानी (16/3) की शानदार गेंदबाजी के बाद ऊपरी क्रम की विस्फोटक बल्लेबाजी की बदौलत वेस्ट इंडीज को आईसीसी टी20 विश्व कप के पहले दौर के मैच में 9 विकेट से मात दी। 2 बार की टी20 विश्व कप चैंपियन वेस्ट इंडीज इस हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो गई, जबकि आयरलैंड ने भारत, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका और बंगलादेश के साथ सुपर-12 के दूसरे ग्रुप में जगह बना ली है।

वेस्ट इंडीज ने ग्रुप-बी के मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्रैंडन किंग (62 नाबाद) के अर्धशतक की बदौलत 5 विकेट के नुकसान पर 146 रन बनाये। आयरलैंड ने 147 रन का लक्ष्य एक विकेट के नुकसान पर 17.3 ओवर में ही हासिल कर लिया।

वेस्ट इंडीज टी 20 श्रृंखला से बाहर रहेंगे विराट कोहली
मुंबई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्ट इंडीज दौरे पर होने वाली टी20 श्रृंखला के लिये भारतीय टीम की घोषणा की, जिसमें विराट कोहली का नाम शामिल नहीं किया गया। बीसीसीआई सूत्रों के अनुसार कोहली ने बोर्ड से अनुरोध किया था कि उन्हें वेस्ट इंडीज दौरे से बाहर रखा जाए। ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने टीम में वापसी की है, जबकि सैमसन को एक बार फिर स्क्वाड से बाहर रखा गया है। सैमसन को हाल ही में हुई आयरलैंड टी20 श्रंखला के लिये स्क्वाड में शामिल किया गया था, जहां खेले गये एकलौते मैच में उन्होंने 42 गेंदों पर 77 रन बनाये थे। रोहित शर्मा की कप्तानी में केएल राहुल और कुलदीप यादव को भी टीम में जगह दी गयी है। दोनों का खेलना उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा।

वेस्ट इंडीज टी20 श्रंखला के लिये भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, रविंद्र, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, अवेश खान, हर्षल पटेल और अर्शदीप सिंह।

इंडीज ने बांग्लादेश को 10 विकेट से रौंदा
सेंट लूसिया। वेस्ट इंडीज ने बांग्लादेश को दूसरे टेस्ट में मंगलवार को 10 विकेट से रौंदते हुए शृंखला 2-0 से अपने नाम की। बांग्लादेश पहली पारी में 174 रन से पिछड़ने के बाद दूसरी पारी में सिर्फ 186 रन ही बना सकी और कैरिबियाई टीम के सामने 13 रन का न्यून लक्ष्य रखा। वेस्ट इंडीज ने यह लक्ष्य 2.5 ओवर में ही हासिल कर लिया। बांग्लादेश चौथे दिन मात्र 54 रन ही जोड़ सकी  : बांग्लादेश ने चौथे दिन 132/6 से शुरुआत करते हुए अंतिम चार विकेटों के लिये सिर्फ 54 रन जोड़े। बांग्लादेश के लिये नूरुल हसन ने सर्वाधिक 60 रन की नाबाद पारी खेली। हसन ने 50 गेंदों की अपनी पारी में छह चौके और दो छक्के लगाए।  इसके अलावा बांग्लादेश का कोई खिलाड़ी अर्द्धशतक भी नहीं लगा सका। वेस्ट इंडीज के लिये केमार रोच, अलजारी जोसेफ और जेडेन सील्स ने तीन-तीन विकेट लिये।