beating - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

मध्य प्रदेश में आदिवासी युवकों की पिटाई का वीडियो वायरल, निशाने पर सरकार
सीहोर। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में कथित तौर पर 2 आदिवासी युवकों की पिटाई से जुड़ा एक वीडियो वायरल होने के बाद विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सघार ने राज्य सरकार और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को निशाने पर लिया है। सिंघार ने इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि आदिवासी अत्याचार की पराकाष्ठा आदिवासियों की हमदर्द बनने वाली मध्यप्रदेश सरकार के राज में आदिवासियों की स्थिति क्या है, ये कहीं न कहीं रोज हो रहे अत्याचारों से साबित होता है। कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान जो आदिवासियों के मामा होने का ढोंग करते रहे, उनके ही गृह इलाके बुधनी में आदिवासियों को निर्दयता से पीटा जा रहा है। बाद में पुलिस कार्यवाही दिखाकर सरकार अपने दायित्वों से बच नहीं सकती! सवाल ये है कि क्या ये सब कानून व्यवस्था की कमजोरी का नतीजा है। कारण खोजना सरकार का काम है! पर, कांग्रेस इन अत्याचारों को सहन नहीं करेगी, सड़क से सदन तक ऐसे जुल्मों का विरोध किया जाएगा।

वीडियो में दिखाई दे रही मारपीट की घटना हालांकि दो महीने पुरानी बताई जा रही है, जो अब वायरल हुई है। वीडियो वायरल होने के बाद सीहोर जिले की भैरुंदा थाना पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी फिलहाल फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि दोनों फरियादी युवक आरोपी ठेकेदार के यहां काम करते थे। ठेकेदार ने चोरी का आरोप लगा कर दोनों की पिटाई की, जिसका वीडियो अब वायरल हो गया। इस संबंध में भैरुंदा थाने के टीआई घनश्याम दांगी ने बताया कि दोनों फरियादी धर्मेश और नितेश रामजीपुरा क्षेत्र के निवासी हैं, जो भैरुंदा के अंकुश ट्रेडर्स में काम करते थे। फरियादियों ने वीडियो वायरल होने के बाद रिपोर्ट दर्ज कराई, जिस पर दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वीडियो में दिख रहे दोनों युवक कथित तौर पर आदिवासी बताए जा रहे हैं। ये वीडियो वायरल होने के बाद अब स्थानीय आदिवासी समुदाय आक्रोश व्यक्त कर रहा है। भैरुंदा क्षेत्र बुधनी विधानसभा क्षेत्र में आता है, जो विदिशा संसदीय क्षेत्र का एक भाग है। यहां से श्री चौहान सांसद हैं। इसके पहले राज्य के मुख्यमंत्री रहते हुए वे बुधनी विधानसभा का ही प्रतिनिधित्व करते आए हैं।

कैफे संचालक की सब इंस्पेक्टर से विवाद में खुली पगड़ी, लोगों को एतराज
जयपुर। बजाज नगर थाना इलाके के गोपालपुरा बाइपास पर शराब की सूचना पर बिना वर्दी के गए सब इंस्पेक्टर और कैफे संचालक में आपस में मारपीट हो गई। घटना के बाद कैफे के बाहर काफी लोग एकत्रित हो गए। पुलिस के अनुसार गोपालपुरा बाइपास पर एक कैफे है। रात करीब दस बजे कैफे में सब इंस्पेक्टर फूलचंद सादा वर्दी में अपनी टीम के साथ शराब बेचने की सूचना पर पहुंचे। कैफे में काम करने वाले आकाश मेहता से विवाद के बाद सब इंस्पेक्टर ने उसे दो थप्पड़ मार दिए। इससे आकाश मेहता के दोस्त बलजीत सिंह ने एतराज उठाया।

बलजीत सिंह ने शराब बेचने से इनकार करते हुए बिना सबूत के आरोप लगाने और मारपीट करने को लेकर एसअआई फूलचंद से झगड़ा हो गया। दोनों आपस में गुत्थम-गुत्था हो गए। सरदार बलजीत सिंह की पगड़ी खुल गई तो आसपास के लोग बड़ी तादाद में पहुंच गए। पुलिस के खिलाफ  नारेबाजी करने लगे। बलजीत सिंह का कहाना था कि उन्होंने बिना सबूत मारा है। घटना की सूचना पर बजाज नगर थाना पुलिस पहुंची। बलजीत सिंह ने एसआई फूलचंद पर अभद्रता करने का आरोप लगाया। वहीं एसआई फूलचंद ने भी बलजीत सिंह सहित अन्य लोगों पर शराब बेचने एवं मारपीट का आरोप लगाया है। एसीपी आदित्य पूनिया देर रात तक दोनों पक्षों में समझाने में लगे थे।

भाई-बहन के साथ मारपीट कर जूतों की माला पहनाई
टोडारायसिंह। टोडारायसिंह थाना इलाके के पंचायत मुंडिया कलां के मोग्यां की ढाणी गांव से बुलावे पर मालपुरा थाना क्षेत्र के रिण्डल्या बुजुर्ग गांव गए एक भाई-बहन के साथ मारपीट कर जूतों की माला पहनाने तथा चिमटे से दागने का वीडियो जहां सामने आया है। वहीं पीड़ित पिता मोजाराम मोग्या ने थाना पुलिस लाम्बाहरसिंह को अपहरण और मारपीट की रिपोर्ट पेश की है। मुण्डिया कला की मोग्या ढाणी निवासी मोजाराम मोग्या ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया है, कि 7 नवंबर को उसका पुत्र व पुत्री मालपुरा थाना क्षेत्र के रिण्डल्या बुजुर्ग निवासी नोरती लाल के बुलावे पर वहां गए। जहां पर नोरती लाल व उसके परिवार जनों ने उसके कालू व उसकी मीरा देवी के साथ गंभीर मारपीट की तथा उनका अपहरण कर लिया गया।

पीड़ित पिता ने बताया कि घटना के बाद से उसके बेटे का मोबाइल बंद आ रहा है। ऐसे में उसे नहीं पता कि उसके पुत्र पुत्री जिंदा भी है या नहीं। प्रकरण को लेकर मारपीट करने, जूतों की माला पहनाने, गर्म चिमटे से दागने तथा शराब के नाम पर मुत्र पिलाने का वीडियो सामने आया है। घटना को लेकर थाना पुलिस से संपर्क कर पुष्टि करनी चाही, लेकिन थानाधिकारी दातार सिंह ने फोन नहीं उठाया ऐसे में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की या नहीं इसकी पुष्टि नहीं हो सकी, बाकी थाना इलाके के मुंडिया कला निवासी मोजाराम पुत्र हरदेव मोंग्या ने पुलिस को रिपोर्ट पेश की है। लेकिन घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश बैरवा व पुलिस उपाधीक्षक सुशील मान को मौके पर भेजा। जिन्होंने पीड़ित की पहचान कर उसे तलाश किया, पर वह अजमेर जिले के केकड़ी के पास तलवाड़िया गांव में मिला, उसे लाकर लाम्बाहरिसिंह थाने में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की शुरु कर दी है।

रोहतास में भूमि विवाद में एक महिला की पीट-पीटकर हत्या
डेहरी आन। बिहार में रोहतास जिले के काराकाट थाना क्षेत्र में भूमि विवाद में एक महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि इटढियां गांव निवासी रमेश सिंह का विवाद भूमि के एक हिस्से को लेकर उसके सगे भाई दिनेश सिंह एवं सुरेश सिंह से चल रहा था। इसी विवाद को लेकर शुक्रवार की देर रात दिनेश सिंह एवं उसका पुत्र प्रेम रंजन, सुरेश सिंह और उसके पुत्र ने रमेश ङ्क्षसह की पत्नी रेशमा देवी  को पीट-पीटकर घायल कर दिया। सूत्रों ने बताया कि घायल महिला को सदर अस्पताल सासाराम में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

गोह जिन को 2-1 से मात देकर सेमीफाइनल में सिंधु
बर्मिंघम। भारत की शीर्ष शटलर पीवी सिंधु ने राष्ट्रमंडल खेलों में मलेशिया की गोह जिन वी को 2-1 से मात देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई, जबकि आकर्षी कश्यप स्कॉटलैंड की कर्स्टी गिलमोर से हारकर बाहर हो गई। पुसरला वेंकट सिंधु ने अपनी मलेशियाई प्रतिद्वंद्वी गोह जिन को 3 खेलों के मैच में 19-21, 21-14, 21-18 से हराकर लगातार तीसरी बार राष्ट्रमंडल खेलों के सेमीफाइनल में कदम रखा। दूसरी ओर भारत की आकर्षी कश्यप को अपने क्वार्टरफाइनल मैच में स्कॉटलैंड की कर्स्टी गिलमोर के हाथों 10-21, 7-21 से हार का सामना करना पड़ा।

घर में घुसकर पुलिस द्वारा युवक की पिटाई जंगल राज का प्रमाण : राठौड़
जयपुर। विधानसभा में उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने उदयपुर में पुलिस द्वारा एक व्यक्ति को घर में घुसकर पीटने के मामले में बयान जारी कर कहा कि उदयपुर में कन्हैयालाल की हत्या के मामले में उदयपुर पुलिस की संवेदनहीनता सामने आई थी। अब एक बार फिर अपनी कार्यशैली से खाकी शर्मसार हुई है। युवक से विवाद होने पर पुलिस ने पहले उसे पीटा और फिर थाने में बर्बरता की सारी हदें पार की। पुलिस प्रशासन के क्रूरतम आचरण का यह पहला हादसा नहीं है। जयपुर के जवाहर सर्किल थाने में अमित त्यागी, नावां थाने में सुनील कुमावत और पाली के कोतवाली थाने में मुकन सिंह से मारपीट और मृत्यु होने के यह सारे हादसे राजस्थान में कांग्रेस के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जंगलराज का प्रमाण है।

पुलिस ने युवक को आतंकी की तरह पीटा
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पुलिस द्वारा युवक की पिटाई पर बयान जारी कर कहा कि उदयपुर के लोग अभी शोक और भय से उबरी नहीं है और एक युवक को इस तरह पीटा गया कि वह आतंकी है। दोषियों के केवल निलंबन से काम नहीं चलेगा। युवक के आत्मसम्मान को भी ठेस पहुंची होगी, जिसकी भी क्षतिपूर्ति की जाए। दोषी सार्वजनिक तौर पर पीड़ित से माफी मांगे।

भूमि विवाद को लेकर एक ही परिवार के 2 पक्ष आमने-सामने, मारपीट और तोड़फोड़
जयपुर। श्याम नगर थाना इलाके में एक कॉलोनी में एक ही परिवार के दो गुट आमने-सामने हो गए। दोनों पक्षों में मारपीट हुई और एक दूसरे की गाड़ियां तोड़ दी। इस हादसे में पहले एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर में गाड़ी से मुख्य गेट तोड़ने का प्रयास किया, तो दूसरे पक्ष ने उन पर लाठियों से वार कर दिया।
इसके बाद आधा दर्जन लोग हाथ में लाठी और सरिए लेकर घर में घुसे और परिवार के अन्य लोगों के साथ मारपीट की। इस मारपीट में एक परिवार की 2 महिला समेत 6 लोग घायल हो गए। हमला करने वाले 2 लोग भी इस मारपीट में घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया गया।

पुलिस ने बताया कि सूचना मिली थी कि दो पक्षों में मारपीट और तोड़फोड़ हो रही है। इस पर टीम मौके पर पहुंची। सामने आया कि हरीश यादव और उनके परिवार में भूमि को लेकर विवाद चल रहा है। इसके चलते पहले भी ये एक दूसरे पर हमला कर चुके है। घायलों का मेडिकल करवाया जा रहा है। अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस ने मौके से कुछ वाहन और लोगों को राउंडअप किया है, जिनसे हादसे को लेकर पूछताछ की जा रही है। श्याम नगर थाना प्रभारी मोहन मीणा ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची। किसी के साथ गंभीर मारपीट नहीं हुई है। हादसा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। करीब आधा दर्जन बदमाश लाठियों से ताबड़तोड़ हमला कर रहे है।

दामाद के वार से ससुर की हत्या
जयपुर। शास्त्री नगर इलाके में एक दामाद ने अपने ससुर की हत्या कर दी। झगड़े में बीच-बचाव करने आए ससुर के गले पर दामाद ने घुसा मारा था। पुलिस ने मारपीट कर हत्या में रिपोर्ट दर्ज की है। थानाधिकारी दिलीप सिंह शेखावत ने बताया कि कलाकार कॉलोनी पानीपेच के हरजीनाथ की हत्या हुई है। हरजीनाथ अधिकतर समय अपने घर पर ही रहते थे। पड़ोस में दामाद मिठ्‌ठू नाथ रहता है, जो ऑटो चलाता है।

रात करीब 11:40 बजे मिठ्‌ठू नाथ और उसकी पत्नी रतना के बीच झगड़ा हो गया। झगड़े होने पर रतना का भाई भरतनाथ बीच-बचाव करने गया। मिठ्‌ठू नाथ ने भरत के साथ मारपीट की। हंगामा सुनकर हरजीनाथ घर से बाहर चले गए। झगड़े को रोकने पर दामाद मिठ्‌ठू नाथ ने उनके साथ भी मारपीट की। हरजीनाथ के घुसे की मार दी, जिससे वह बेहोश होकर गिर गए। परिवार वालों ने उन्हें एसएमएस अस्पताल रेफर पहुंचाया, जहां हरजीनाथ की मौत हो गई। हरजीनाथ की बेटी सपेरा की रिपोर्ट पर पुलिस ने मारपीट और हत्या की धारा में मामला दर्ज किया है।

बंधकर बनाकर लड़की के साथ दुष्कर्म
जयपुर। मालपुरा गेट इलाके में 15 साल की लड़की से रेप का मामला सामने आया है। परिचित युवक ने उधार रुपए देने के लिए लड़की को बुलाया था। तीन दिनों तक बंधक बनाकर मारपीट कर उसके साथ रेप किया। पुलिस ने बताया कि 15 साल की लड़की ने मामला दर्ज कराया है। कनक, आत्माराम और राहुल भाई है। तीनों भाई गोनेर रोड पर होटल चलाते है। होटल पर खाना लेने आने-जाने के कारण वह उन्हें जानती है। आरोप है कि उसे 600 रुपए की जरुरत थी। उसने कॉल कर कनक से रुपए मांगे। रुपए देने लिए उसे टोल पर बुलाया। वहां पहुंचने पर कनक ने घर चलकर रुपए देने के लिए कहा। वह ट्रैक्सी में उसे निवारू रोड स्थित घर ले गया। इसके बाद कनक का भाई आत्मराम उसे कमरे में ले गया, जहां आत्मराम ने उसके साथ रेप किया।

विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। किसी को बताने पर मारने की धमकी दी। आत्माराम ने तीन दिनों तक उसे कमरे में बंधक बनाकर दरिंदगी की। मौका लगने पर पीड़िता वहां से भाग निकली। इसके बाद वह परिजनों के पास पहुंची। घर पहुंचकर पीड़िता ने आपबीती मां को बताई। मां के साथ थाने में पीड़िता ने मामला दर्ज कराया है।

कस्टडी में मारपीट पर हुआ हंगामा
बाड़ी। शहर में तीन घंटे तक हंगामा हुआ। हुआ यूं की शहर के अलीगढ़ रोड निवासी कृष्णा कुशवाह पुत्र हरी सिंह को पुलिस ने किसी मामले में गुमट चौकी बुलाया और कस्टडी में मारपीट कर दी, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से जिला अस्पताल रैफर कर दिया। इस मामले की अफवाह किसी ने फैला दी कि युवक की रास्ते में मौत हो गई। इसके बाद परिजन और भीड़ अस्पताल के बाहर एकत्रित हो गए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारे लगाने लगे। मौके पर मौजूद एसडीएम, तहसीलदार व पुलिस के अधिकारी मौके से गायब हो गए। आधा घंटे बाद धौलपुर से एएसपी बचन सिंह मीणा आधा दर्जन थानों के जाप्ते के साथ बाड़ी पहुंचकर भीड़ से समझाइश का प्रयास किया, लेकिन भीड़ ने पुलिस की एक नहीं सुनी। भीड़ और पुलिस के बीच नोकझोक शुरू हो गई और मामला पथराव तक पहुंच गया। पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इसके चलते भीड़ बेकाबू हो गई और पुलिस पर भारी पड़ी, तो पुलिस को पीछे हटना पड़ा। पुलिस ने फिर मोर्चा संभाला और कई राउंड हवाई फायर करते हुए भीड़ को तितर-बितर किया। हादसे में कई पुलिसकर्मियों के भी चोंटे आई हैं।

कुछ युवाओं को हिरासत में लिया
पुलिस ने कुछ युवाओं को हिरासत में लिया है। दो महिलाओं को भी पुलिस ने थाने लाकर बैठाया है। हादसे की सूचना पर एसपी नारायण टोंगस बाड़ी पहुंचे। उन्होंने कहा कि पूरा मामला युवक की मौत की अफवाह से बिगड़ गया। अब स्थिति नियंत्रण में है। शहर के प्रमुख स्थानों पर पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है।

पति को पत्नि ने डंडे, रेकेट और तवे से पीटा
अलवर। पति के द्वारा पत्नी को पीटने के हजारों हादसों के बीच अलवर के भिवाड़ी में एक पत्नी द्वारा अपने पति को बेरहमी से पीटने का मामला चर्चा का विषय बन गया है। पत्नी पीड़ित ने हर दिन की पिटाई से तंग आकर अपनी पत्नी के खिलाफ घरेलू हिंसा की शिकायत दी है। पति ने अपनी पत्नी से सुरक्षा के लिए न्यायालय में गुहार लगाई। न्यायालय के आदेश पर पुलिस की ओर से पीड़ित पति को सुरक्षा उपलब्ध कराई गई है। यह अनोखा मामला अलवर जिले के भिवाड़ी का है। यहां एक पत्नी अपने पति के साथ आए दिन बेरहमी से मारपीट कर उसे प्रताड़ित कर रही थी। पीड़ित ने हर दिन होने वाले इस घटनाक्रम के कई अलग-अलग वीडियो पुलिस को उपलब्ध कराए हैं। इनमें पत्नी बेरहमी से डंडे व बैट तो कभी रोटी बनाने के तवे से पीटने के साथ ही कैची से कपड़े काटते व जलाते हुए नजर आ रही है। कुछ वीडियो में एक 8-9 साल का छोटा बच्चा भी नजर आ रहा है। जो अपने पिता की पिटाई से डर कर भागता हुआ नजर आ रहा है।

किया था प्रेम विवाह
पीड़ित अजीत सिंह ने बताया कि उसने सोनीपत निवासी सुमन से 9 वर्ष पूर्व प्रेम विवाह किया था। विवाह के बाद कुछ दिनों तक तो सब कुछ सही चलता रहा, लेकिन बाद में उसकी पत्नी उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल कर अत्याचार करने लगी। पत्नी की मारपीट से घायल होकर उसने भिवाड़ी के राजकीय चिकित्सालय में अपना इलाज कराया। इसके बावजूद उसने परिवार बचाने की पूरी कोशिश की। इसके बाद न्यायालय में सुरक्षा की गुहार लगाई। हालांकि अभी तक पति की पिटाई की कोई वजह सामने नहीं आई है। लेकिन बताया जा रहा है कि पत्नी का भाई विदेश रहता है। उसके इशारे पर प्रिंसिपल के रुपयों व संपत्ति पर कब्जा करने के लिए उसे प्रताड़ित किया जा रहा है।

लोगों ने विश्वास नहीं किया, तो सीसीटीवी लगाए
पीड़ित की बात पर कोई विश्वास नहीं कर रहा था। बल्कि उसे ही शक की निगाह से देखा जा रहा था। इसके बाद उसने अपनी पत्नी की सच्चाई सामने लाने के लिए घर में सीसीटीवी कैमरे लगाए। फिलहाल पिछले काफी दिनों से पीड़ित पति पत्नी से अलग रह रहा था। भिवाड़ी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विपिन शर्मा ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर पीड़ित प्रिंसिपल को सुरक्षा उपलब्ध कराई जा रही है। मामले में पीड़ित की पत्नी को जांच के लिए बुलाया गया। लेकिन उसके नहीं आने के कारण बयान नहीं हो सके हैं।

थाना प्रभारी समेत 16 पुलिसकर्मियों ने घर में घुसकर महिलाओं से की लज्जा भंग
जयपुर। कानोता थाना प्रभारी समेत 16 पुलिसकर्मी रात डेढ़ बजे सुमेल निवासी घर में घुस गए। इन्होंने घर में मौजूद महिलाओं की लज्जा भंग की और बुजुर्ग से मारपीट की। पीड़ित परिवार को पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव से मिला। कमिश्नर ने पीड़ित परिवार को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पीड़ितों ने ज्ञापन में आरोप लगाया कि पुलिकर्मियों ने उनके कमरों के गेट व खिड़कियां तक तोड़े और उन्हें कपड़े तक नहीं पहनने दिए। पुलिस ने महिलाओं को धमकाया और उनके बुजुर्ग व बीमार व्यक्ति के साथ मारपीट की। उन्हें दीवार फांदकर रात में ही ले गए और उनके पालतू कुत्ते को लाठियों से पीटा। पुलिस ने उन्हें इसी तरह से आने और पीटने की धमकी दी है। दो दिन पूर्व कानोता थाना प्रभारी अरुण पूनिया किसी झगड़े की सूचना पर निजी वाहन व दो पुलिसकर्मियों के साथ सिविल ड्रेस में जामडोली पहुंचे थे। यहां कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया था।

झगड़े की सूचना पर एसपी आदर्शनगर समेत आस-पास की थाना पुलिस मौके पर पहुंची। झगड़ा करने वाले बदमाशों को पकड़ने के लिए एक घर में दबिश भी दी। महिलाओं द्वारा लगाए गए सभी आरोपी बेबुनियाद है। पुलिस के द्वारा किसी प्रकार की मारपीट नहीं की गई।
- अरुण कुमार पूनिया, थाना प्रभारी कानोता