russia-ukraine - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

नागरिक सुरक्षा और मानवाधिकारों के सम्मान हेतु रूस-यूक्रेन युद्ध जल्द रोका जाए: गुटेरेस
न्यूयार्क। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने यूक्रेन में हिंसा पर तत्काल रोक लगाने का आह्वान किया है। गुटेरेस ने  यूक्रेन में रूस के आक्रमण के 100वें दिन शुक्रवार को कहा,  मैं सभी जरूरतमंद लोगों के लिए मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए, लड़ाई के क्षेत्रों में फंसे नागरिकों की सुरक्षित निकासी के लिए, नागरिकों की तत्काल सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय मानदंडों के अनुसार मानवाधिकारों के सम्मान हेतु हिंसा को तत्काल रोकने का आह्वान करता हूं।

उन्होंने कहा कि संघर्ष ने पहले ही हजारों लोगों की जान ले ली है। काफी तबाही मचाई है। लाखों लोगों को विस्थापित किया है। इसके कारण मानवाधिकारों का अस्वीकार्य उल्लंघन हुआ है। इसके कारण  भोजन, ऊर्जा और वित्त की समस्या उत्पन्न हो रही है, जो कमजोर लोगों, देशों और अर्थव्यवस्थाओं के लिए सबसे ज्यादा तबाही मचा रहा है।

उन्होंने कहा,   संयुक्त राष्ट्र मानवीय प्रयासों के लिए प्रतिबद्ध है। लेकिन जैसा कि मैंने शुरू से ही जोर दिया है, इस संघर्ष को हल करने के लिए बातचीत की आवश्यकता होगी। जितनी जल्दी पार्टियां इस युद्ध को समाप्त करने के लिए अच्छे कूटनीतिक प्रयासों में शामिल होंगी, यूक्रेन, रूस और दुनिया के लिए उतना ही बेहतर होगा।  संरा ऐसे सभी प्रयासों का समर्थन करने के लिए तैयार है।

रूस-यूक्रेन जंग के दो महीने पूरे
कीव। रूस और यूक्रेन के बीच जंग के दो महीने पूरे हो गए हैं और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को उनकी मनचाही सफलता नहीं मिल पाई है। यूक्रेन युद्ध के दूसरे महीने में बहुत कुछ बदल गया है लेकिन अभी भीषण लड़ाई जारी है। परमाणु हथियारों से लैस रूस 60 दिन के बाद भी अभी तक इस युद्ध को अपने पक्ष में मोड़ नहीं पाया है। यही नहीं उसे यूक्रेन के उत्तरी इलाकों से पीछे हटना पड़ा है। यूक्रेन के पूर्वी और दक्षिणी इलाके में रूस का आक्रामक अभियान भीषण लड़ाई के बाद भी थमता नजर आ रहा है। विशेषज्ञों के मुताबिक यही वजह है कि रूस ने अब रणनीति को बदलते हुए जमीन पर कब्जा करने पर जोर देना शुरू कर दिया है। पिछले दो महीने की लड़ाई के दौरान रूस ने कोशिश की कि यूक्रेन की राजधानी कीव पर कब्जा कर लिया जाए। हालांकि रूस का यह प्लान फेल हो गया और उसे यूक्रेनी सेना के जोरदार पलटवार की वजह से पीछे हटना पड़ा है। रूस ने रणनीति को बदलते हुए अब पूर्वी और दक्षिणी मोर्चे पर कुछ सेना को फिर से तैनात किया है। इन इलाकों में भीषण लड़ाई के बाद भी रूस को बहुत ज्यादा सफलता नहीं मिल पाई है। यही नहीं दक्षिणी खेरसॉन शहर में यूक्रेनी सेना के पलटवार से रूस की सेना को पीछे हटना पड़ा है। खारकीव में भी रूसी सैनिक पीछे हटे हैं। इस बीच अमेरिका और पश्चिमी देशों से घातक हथियारों की सप्लाइ तेज हो गई है जिससे यूक्रेनी सेना का प्रतिरोध और तेज हो गया है।

यूक्रेन को समुद्र से काटना चाहते हैं
सूत्र ने कहा कि पुतिन जेलेंस्की के साथ मुलाकात से बच रहे हैं और उनकी कोशिश है कि इससे पहले ही सबकुछ फैसला हो जाए। यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा है कि वह रूस के साथ शांति वार्ता करना चाहते हैं लेकिन अगर मारियुपोल में हत्या जारी रहती है तो वह नहीं करेंगे। यूक्रेन के अधिकारियों को डर सता रहा है कि पुतिन दोनबास की बजाय पूरे दक्षिणी-पूर्वी यूक्रेन पर कब्जा कर सकते हैं ताकि यूक्रेन को समुद्र से काट दिया जाए। यूक्रेन को भरोसा है कि वह रूसी सेना को पीछे ढकेल सकती है।

पुतिन ने यूक्रेन के साथ बातचीत के जरिए डील की उम्मीद को छोड़ा
हालांकि रूस को सेवेरोडोनेट्स्क इलाके में कुछ बढ़त मिली है। साथ रूसी सेना ने मारियुपोल पर बेहद क्रूर हमले के बाद कब्जा कर लिया है। फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक अब पुतिन ने यूक्रेन के साथ बातचीत के जरिए डील होने की उम्मीद को छोड़ दिया है। रूसी राष्ट्रपति की अब कोशिश ज्यादा से ज्यादा यूक्रेनी जमीन पर कब्जा करने की है। यही वजह है कि तुर्की ने सीरिया जाने वाले रूसी सेना के लिए अपना हवाई रास्ता बंद कर दिया है ताकि पुतिन को बातचीत की मेज पर फिर से लाया जा सके। रूसी सूत्रों ने बताया कि यूक्रेन में भारी नुकसान के बाद पिछले महीने रूसी राष्ट्रपति एक शांति डील पर गंभीरतापूर्वक विचार कर रहे थे। हालांकि अब वह मान चुके हैं कि इस युद्ध का अंत होता नहीं दिख रहा है। पुतिन ने कहा है कि शांति के प्रयास अब खत्म होने की कगार पर हैं। पुतिन मोस्कवा युद्धपोत के डूब जाने से भी भड़के हुए हैं। सूत्र ने कहा कि उन्हें किसी तरह से विजेता के रूप में इस युद्ध को खत्म करने का रास्ता तलाश करना होगा।

रूस-यूक्रेन में मध्यस्थता कर सकता है भारत
नई दिल्ली। यूक्रेन जंग के बीच भारत दौरे पर पहुंचे रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने शुक्रवार को नई दिल्ली में विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की। मुलाकात के बाद उन्होंने मीडिया से कहा भारत एक महत्वपूर्ण देश है। वो रूस-यूक्रेन विवाद में मध्यस्थता कर सकता है। अगर भारत ऐसी भूमिका निभा सकता है जिसमें वो तार्किक रहते हुए अंतरराष्टÑीय मसलों को सुलझाने के सुझाव दे सके तो हमें भारत की यह भूमिका मंजूर होगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमारे राष्टÑपति व्लादिमिर पुतिन ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को थैंक्यू कहा है।

लावरोव ने यूक्रेन मुद्दे पर भारत की तारीफ करते हुए कहा कि भारत बिना किसी दबाव में आए सूझबूझ के साथ आगे बढ़ रहा है। मेरा मानना है कि भारतीय विदेश नीति की खासियत बिना किसी दबाव में आए अपने राष्टÑीय हितों पर ध्यान केंद्रित करना है। रूसी संघ में इसी तरह की नीति है, यह हमें बड़ा देश बनाती है और यही हमें अच्छा और वफादार दोस्त और भागीदार बनाती है।

हम विश्व व्यवस्था में संतुलन बनाए रखना चाहते हैं
रूसी विदेश मंत्री ने आगे कहा कि भारत हमसे जो भी सामान खरीदना चाहता है हम उसे देने के लिए तैयार हैं। भारत और रूस लंबे वक्त से डिफेंस पार्टनरशिप डेवलप करते रहे हैं। हम दोनों ही विश्व व्यवस्था में संतुलन बनाए रखना चाहते हैं।

यूक्रेन में एक स्पेशल ऑपरेशन
यूक्रेन युद्ध को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि आप इसे युद्ध कह रहे हैं जो कि सच नहीं है। यह एक स्पेशल आॅपरेशन है, जिसमें यूक्रेनी आर्मी के इन्फ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया जा रहा है। हमारा सिर्फ इतना मकसद है कि आने वाले वक्त में कीव की सरकार रूस के लिए कोई खतरा न बन पाए।

रूस-यूक्रेन हमले का 26वां दिन: पुतिन से बातचीत को तैयार, जंग नहीं थमी तो तीसरा विश्व युद्ध : जेलेंस्की
कीव। रूस-यूक्रेन जंग के 25 वें दिन यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमिर जेलेंस्की ने रविवार को पुरानी पेशकश दोहराई। जेलेंस्की ने कहा कि मैं रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन से बातचीत के लिए तैयार हूं। लेकिन, हमें यह ध्यान रखना होगा कि अगर यह बातचीत नाकाम हो गई और जंग नहीं थमी तो थर्ड वर्ल्ड वॉर होना तय हो जाएगा। रविवार को रूस ने माइकोलाइव में हाइपरसोनिक मिसाइल किन्झॉल से हमला किया है। हाइपरसोनिक मिसाइल से किया गया दूसरा हमला है। रूस की डिफेंस मिनिस्ट्री ने कहा कि उसकी सेना ने दक्षिणी यूक्रेन में एक फ्यूल स्टोरेज तबाह कर दिया है। रूसी सेना ने मारियुपोल शहर में एक आर्ट स्कूल पर बमबारी की है। यहां लगभग 400 लोगों ने शरण ली थी। लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। इसके पहले यहां एक थिएटर पर बमबारी हुई थी, जहां कम से कम 1,000 नागरिकों ने शरण ली थी।

पुतिन बातचीत को तैयार नहीं : तुर्की
राष्ट्रपति जेलेंस्की ने वीडियो मैसेज में भले ही मॉस्को से सीधी बातचीत की अपील की है, लेकिन तुर्की के राष्ट्रपति रिसेप तैयप अर्दोआन के चीफ एडवाइजर ने दावा किया है कि पुतिन फिलहाल ऐसी बातचीत के लिए तैयार नहीं है। अर्दोआन के प्रवक्ता की भी भूमिका निभा रहे इब्राहिम कलिन ने कहा, पुतिन का मानना है कि लीडर्स लेवल पर मीटिंग की पोजिशन फिलहाल नहीं आई है।

यूक्रेन-रूस के बीच युद्ध का पांचवां दिन: आज वार्ता का दिन, बेलारूस में होगी रूस-यूक्रेन की वार्ता
यू्क्रेन: यूक्रेन-रूस के बीच युद्ध का सोमवार को पांचवां दिन है।  पांचवें दिन युद्ध के बीच राहत की खबर आ रही है। बेलारूस में यूक्रेन-रूस में संभावित वार्ता होने जा रही है। भारतीय समयानुसार ये वार्ता दोपहर 3.30 बजे होगी।  शांति वार्ता से पहले रूस ने बयान जारी कर यूक्रेन के साथ समझौते की उम्मीद जताई है। हालांकि बेलारूस बातचीत से पहले यूक्रेन ने सीजफायर की रखी मांग।  यूक्रेन के राष्ट्रपति जलेंस्की ने बयान दिया कि सबसे पहले युद्ध विराम हो, यूक्रेन से रूसी सैनिकों की वापसी हो।  यूक्रेन को तुरंत EU की सदस्यता मिले। वहीं रूस-यूक्रेन के युद्ध के पांचवे दिन  राजधानी कीव में वीकेंड कर्फ्यू हटाया गया है। विशेष ट्रेन तैयार, रेलवे स्टेशन छात्र पहुंचे है, जिससे काफी संख्या में यूक्रेन से बड़ी संख्या में पलायन हो रहा है।

रूस पर प्रतिबंध की कीमत चुकानी पड़ेगी: यूरोपीय संघ
ब्रसेल्स। यूरोपीय संघ के अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने सहमति व्यक्त की है कि यूक्रेन में रूस के सैन्य अभियान के खिलाफ लगाए गए प्रतिबंधों की कीमत चुकानी पड़ेगी। एक टीवी साक्षात्कार के दौरान अध्यक्ष वॉन डेर लेयेन ने कहा,''हम जानते हैं कि हर युद्ध की कीमत चुकानी पड़ती है।''

यूरोपीय संघ के अध्यक्ष के अनुसार, यूरोप यूक्रेन का समर्थन करता रहेगा और यूक्रेन के शरणार्थियों को यूरोपीय संघ में रहने के लिए स्थान दिया जाएगा। उन्होंने कहा,Þहम विभिन्न विकल्पों के लिए हफ्तों से तैयारी कर रहे हैं और निश्चित रूप से इन शरणार्थियों का स्वागत करेंगे।'' यूरोपीय संघ के विदेश मंत्रियों ने रविवार को कीव में सुरक्षा बलों को 45 करोड़ यूरो (500 मिलियन डॉलर) मूल्य के हथियारों की आपूर्ति करने पर सहमति व्यक्त की। इसके साथ ही अन्य मदद भी दी जा रही है।

ऑस्ट्रेलिया ने रूस पर लगाए नए प्रतिबंध
कैनबरा। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने सोमवार को कहा कि ऑस्ट्रेलिया रूस पर नए प्रतिबंध लगाने जा रहा है और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन तथा रूसी सुरक्षा परिषद के सदस्यों पर भी प्रतिबंध लगा रहा है। प्रधानमंत्री मॉरिसन ने कहा,''पिछली रात से ऑस्ट्रेलिया, रूस के खिलाफ वित्तीय प्रतिबंध और यात्रा प्रतिबंध लागू किया, यात्रा प्रतिबंध रूसी राष्ट्रपति और रूस की सुरक्षा परिषद के शेष स्थायी सदस्यों पर लागू होगा।''

उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया ने हाल ही में स्विफ्ट से कुछ रूसी बैंकों को अलग किया है।
प्रधानमंत्री मॉरिसन ने कहा, ऑस्ट्रेलिया रूस पर और आर्थिक प्रतिबंध लगाने के लिए सहयोगियों और समान विचारधारा वाले देशों के साथ काम करना जारी रखेगा।'

फ्रांस ने अपने नागरिकों को रूस, बेलारूस छोडऩे को कहा
पेरिस। रूस के लिए यूरोपीय संघ का हवाई क्षेत्र बंद होने के बाद फ्रांस के विदेश मंत्रालय ने रविवार को अपने नागरिकों को तुरंत रूस छोडऩे के लिए कहा। मंत्रालय ने बयान में कहा, रूस और यूरोप के बीच हवाई मार्गों पर बढ़ते प्रतिबंधों के कारण, आपलोगों (फ्रांसीसी नागरिक) को सलाह दी जाती है कि रूस में वर्तमान में मौजूद विमान सेवा से बिना देरी किए देश छोडऩे की व्यवस्था करें।

मंत्रालय के अनुसार, यूरोपीय संघ द्वारा रूस के लिए अपने हवाई क्षेत्र को बंद करने का फैसला करने के बाद एयर फ्रांस सहित विभिन्न यूरोपीय कंपनियों ने रूस में उड़ानों को बंद कर दिया है।वहीं, मंत्रालय ने एक अन्य नोटिस में तुरंत बेलारूस छोडऩे के लिए कहा है। मंत्रालय ने कहा, बेलारूस में फ्रांसीसी नागरिकों को लिथुआनिया, पोलैंड या लातविया होते हुए सड़क मार्ग से बिना देरी किए देश छोडऩे के लिए आग्रह किया जाता है।

उल्लेखनीय है कि यूरोपीय संंघ के अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने रविवार को घोषणा की कि गुरुवार तड़के से यूक्रेन में रूस के विशेष सैन्य अभियान के जवाब में यूरोपीय संघ रूसी विमानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर देगा।

साइप्रस ने रूसी विमानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद
निकोसिया। यूक्रेन में रूसी सैन्य कार्रवाई के खिलाफ साइप्रस ने रूसी विमानों के लिए अपना क्षेत्र बंद करने का निर्णय लिया है। यह जानकारी नागरिक उड्डयन विभाग ने दी है। नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने अपने बयान में कहा कि रूसी संघ के सभी प्रकार के विमानों को अब साइप्रस हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने, बाहर निकलने या उड़ान भरने पर प्रतिबंध है। बयान में कहा गया कि आपातकालीन लैंङ्क्षडग, मानवीय उड़ानों और खोज तथा बचाव कार्यों के लिए आपातकालीन लैंडिंग स्थिति के ऊपर निर्भर करता है।

यूरोपीय संघ के विदेश मंत्री रविवार को सभी रूसी विमानों के लिए यूरोपीय हवाई क्षेत्र को बंद करने पर सहमति व्यक्त की। जिसके बाद, एयरोफ्लोट (रूसी एयरलाइंस) ने कहा कि वह 28 फरवरी से सभी यूरोपीय मार्गों के माध्यम से उड़ानों को रद्द कर रही है। जानकारी के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र का 11वां आपातकालीन विशेष सत्र संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय, न्यूयॉर्क में सोमवार को 10 बजे आयोजित किया जाएगा।

ब्राजील नहीं लगाएगा रूस पर प्रतिबंध
ब्रासीलिया। ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो ने सोमवार को रूस पर प्रतिबंध लगाने से इनकार करते हुए कहा कि वे यूक्रेन पर निष्पक्ष रुख अपनाएंगे। बोल्सोनारो ने कहा कि ब्राजील रूसी उर्वरक पर निर्भर है और मॉस्को के खिलाफ प्रतिबंध लगाने से ब्राजील में कृषि को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है। उन्होंने कहा कि वह शांति के समर्थन में हैं लेकिन ब्राजील में और समस्याएं नहीं पैदा करना चाहते हैं।

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने कहा कि यूक्रेन के लोगों ने एक हास्य अभिनेता पर विश्वास कर देश का भविष्य उसके हाथों में सौंप दिया तथा लुहांस्क और डोनेट्स्क को स्वतंत्र देश के रूप में मान्यता देने के रूस के कदम का बचाव किया। बोल्सोनारो ने 16 फरवरी को मॉस्को के दौरे पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की थी।

आखिरी दौर में पहुंचा रूस-यूक्रेन का युद्ध : 48 घंटे में कीव पर कब्जा कर लेगा रूस!
कीव। यूक्रेन पर रूस के हमले के दूसरे दिन भी सैन्य कार्रवाई जारी है। रूस ने हवाई हमलों में क्रूज और बैलेस्टिक मिसाइलों को यूक्रेन पर दागा है। यूक्रेन सैना की ओडेसा, युजनी, ओचाकिव और काला सागर के ठिकानों और बंदरगाहों को बचाने की कोशिश जारी है।  कीव की रक्षा के लिए सैन्य बल फिर से तैनात किया गया है। वहीं यूक्रेन के नौसेना बल की काला सागर के दक्षिण-पश्चिमी भाग में लड़ाई जारी है। दोनेत्सक और लुहान्स्क क्षेत्रों में संयुक्त बलों ने अग्रिम पंक्ति पर स्थिति बहाल की है। यूक्रेनी बलों की ओर से साझा नवीनतम जानकारी के मुताबिक रूसी सेना के 30 से अधिक टैंक, 130 बख्तरबंद लड़ाकू वाहन, सात विमान और छह हेलीकॉप्टर नष्ट कर दिए गए हैं। रूस को रोकने के लिए कीव के पास यूक्रेन ने पुल उड़ाया है। यूक्रेन के कई शहरों में सायरन की आवाज सुनाई दे रही है। ये सायरन युद्ध के दौरान जनता को चेतावनी देने के लिए बजाया जाता है। आखिरी दौर में रूस-यूक्रेन का युद्ध चल रहा है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने बड़ा बयान दिया है कि रूसी सैना कीव में दाखिल कर चुकी है।  कीव में रूसी संगठन-सैनिक दाखिल हो चुके है। अभी तक यूक्रेन को नाटो से कोई मदद नहीं की है। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा है कि हम आखरी दम तक लड़ेंगे। उन्होंने यूक्रेनी नागरिक कर्फ्यू नियमों का पालन करने की अपील की है। साथ ही यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने अंतर्राष्ट्रीय सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि  मेरे परिवार के साथ यूक्रेन में हूं। रूस मुझे मारकर यूक्रेन तबाह करना चाहता है। दुश्मन ने मुझे टारगेट 1 और मेरे परिवार को टारगेट 2 बनाया है। देर सबेर रूस को बात करनी होगी

रूस-यूक्रेन विवाद : लुहांस्क-डोनेस्टक को अलग देश के रूप में मान्यता
मास्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पूर्वी यूक्रेन बनाने के लिए लुहांस्क और डोनेस्टक को अलग देश के रूप में मान्यता दे दी। पुतिन ने सोमवार देर रात देश को संबोधित भी किया। उन्होंने कहा कि अमेरिका हमें ब्लैकमेल कर रहा है। वह यूक्रेन के जरिए हम पर हमला कर सकता है। अमेरिका ने जार्जिया और यूक्रेन को इस्तेमाल किया। यूक्रेन के पास परमाणु हथियार हैं। यह हमारे लिए खतरा है। वह कभी भी हम पर हमला कर सकता है।

पुतिन ने कहा कि यूक्रेन को नाटो हैडक्वाटर से संचालित किया जा रहा है। डोनबास से हमारे पुराने सांस्कृतिक रिश्ते जुड़े हैं। यहां हालात गंभीर है। इससे पहले पुतिन ने पूर्वी यूक्रेन में रूस समर्थित क्षेत्रों की स्वतंत्रता को मान्यता देने पर विचार-विमर्श करने के लिए सोमवार को शीर्ष अधिकारियों की बैठक बुलाई।

माना जा रहा है कि रूस की तरफ से विद्रोहियों के कब्जे वाले लुहांस्क और डोनेस्टक को अलग देश की मान्यता देने से पूर्वी यूक्रेन में लंबे समय से चल रहा विवाद और भड़केगा। साथ ही इस इलाके में शांति बनाने की कोशिशों को भी धक्का लगेगा। पश्चिमी देश पहले ही रूस को विद्रोही इलाकों को अलग गणराज्य की मान्यता नहीं देने की चेतावनी दे चुके हैं। अमेरिका कह चुका है कि यह इंटरनेशनल कानूनों का बहुत बड़ा उल्लंघन होगा।