recognition - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

परिंडा लगाओ अभियान: पक्षियों के लिए दाना-पानी का संदेश, समाजसेवियों का सम्मान
जयपुर। बजाज नगर स्थित महावीर उद्यान में आह्वान जनकल्याण एवं सेवा समिति की ओर से गौसेवा एवं मानव सेवा के लिए समर्पित प्रेरणास्रोत संत दुलाराम कुलरिया की स्मृति में “परिंडा लगाओ अभियान” का शुभारंभ किया गया। भीषण गर्मी में पक्षियों को दाना-पानी उपलब्ध कराने और आमजन में जीव दया का संदेश देने के उद्देश्य से आयोजित इस अभियान ने सामाजिक सरोकारों की अनूठी मिसाल पेश की। कार्यक्रम के दौरान संस्था संरक्षक एवं ऑल इंडिया ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय सचिव (समन्वय) रमेश ओझा तथा अंतरराष्ट्रीय फिटनेस मास्टर एवं किसान नेता बृजेन्द्र चौधरी को समाज सेवा, गौसेवा और जनहित के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। संस्था सचिव नफीस ने कहा कि आज के दौर में मानव सेवा के साथ-साथ पशु-पक्षियों की सेवा भी हमारी नैतिक जिम्मेदारी है।

अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस पर विशेष : सूर्यनगरी के अनोखे रिकॉर्ड, साइकिल पर योग को देश-विदेश में दी पहचान
जोधपुर। अमूमन रिटायरमेंट के बाद योग बुजुर्गों का पसंदीदा वर्कआउट होता है। सूर्यनगरी के 74 वर्षीय खींवराज गुर्जर जमीन पर नहीं बल्कि जमीन से 300 फीट ऊंची पहाड़ी पर साइकिल पर योग करते हैं। खींवराज को पहले से ही साइकिलिंग का शौक था उस पर योग को मिक्स कर एक नई तरह का योग दुनिया के सामने लाए हैं। जिसे उन्होंने ‘पावर योगा’ नाम दिया है।  इनका योग इतना प्रचलित है कि विदेशों से भी लोग इनका योग देखने आते हैं। खींवराज ने अपनी पोती का नाम भी योगा रखा है जो अभी विदेश में रह रही है।

क्या खास है साइकिल में
खींवराज जिस साइकिल पर योग करते हैं वह भी साधारण साइकिल नहीं है। इसका नाम है बीएमएक्स साइकिल है जो 12 किलो की है। खींवराज इसे कंधे पर टांगकर पहाड़ी पर चढ़ते हैं। साइकिल का हैंडल 90 डिग्री तक घूम जाता है। वे टायरों की हवा भी अपने हिसाब से रखते हैं जिससे साइकिल का बैलेंस बना रहे। खींवराज ने बताया कि ये साइकिल ताइवान में बनी है। मैंने इसे उस वक्त दुबई से 6000 रुपए में खरीदा था। इसमें एक पहिए में 140 ताड़ियां हैं।

खुद ही तोड़े अपने रिकॉर्ड
मेहरानगढ़ दुर्ग की जयपोल के बाहर का बुर्ज जिसकी ऊंचाई पहाड़ी सहित लगभग 600 फीट है और बुर्ज के ठीक किनारे पर साइकिल पर बैलेन्सिंग का दिल दहला देने वाला प्रदर्शन कर चुके हैं। उनके रिकॉर्ड कोई दूसरा नहीं वे खुद ही तोड़ते हैं। इस योग की बदौलत उनके लिम्का बुक ऑफ  इंडिया रिकार्ड्स में 9 रिकार्ड्स सहित विदेशों में भी कई कीर्तिमान बने हैं।

साइकिलिंग में भी कीर्तिमान
खींवराज ने अब तक 1 लाख किलोमीटर से अधिक सफर साइकिल पर तय किया है। बिना रुके एक बार में 300 किलोमीटर साइकिल चला चुके हैं। जोधपुर से मुम्बई की 1000 किलोमीटर की दूरी इन्होंने साइकिल पर बिना ब्रैक लगाए तय की। माउन्ट आबू की घाटियों से इन्होंने बगैर ब्रेक लगाए साइकिल उतारी, वहीं पुष्कर की दुर्गम पहाड़ियों पर बगैर गियर के साइकिल चढ़ाई।

शिक्षा विभाग ने की दिवाकर स्कूल की मान्यता रद्द
जयपुर। प्रदेश में प्रतियोगी भर्ती परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ राज्य सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। शिक्षा विभाग ने राजस्थान पुलिस की कांस्टेबल भर्ती परीक्षा-2021 के पेपर लीक प्रकरण में जयपुर के झोटवाड़ा स्थित दिवाकर पब्लिक स्कूल की मान्यता रद्द कर दी है। इस स्कूल से बीती 14 मई को हुआ कांस्टेबल परीक्षा का पेपर लीक हुआ था। इसके बाद पेपर को रद्द कर दिया था।

नया कानून बनने के बाद कार्रवाई
सरकार ने विधानसभा सत्र के दौरान नकल के खिलाफ कानून लागू किया था। ऐसे में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के दौरान हुई धांधली के बाद प्रदेश में पहली बार नए कानून के तहत आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

जांच टीम बनाई, स्कूल में नोटिस चस्पा
इस पूरे प्रकरण में शिक्षा विभाग ने दिवाकर स्कूल की जांच के लिए टीम भी बनाई है, जिसमें एडीओ सुमेर खटाना सहित अन्य को नियुक्त किया गया है। मंगलवार को खटाना के नेतृत्व में टीम स्कूल पहुंची और स्कूल भवन पर नोटिस चस्पा किया। साथ ही स्कूल के संस्था प्रधान के पिता को नोटिस से तामिल कराया।

रूस ने तालिबान की ओर से नियुक्त पहले राजनयिक को दी मान्यता
बीजिंग। रूस ने तालिबान की ओर से नियुक्त पहले राजनयिक को मान्यता प्रदान कर दी है। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार द्वारा नियुक्त पहले राजनयिक को रूस की ओर से मान्यता दे दी गई है। सर्गेई ने चीन के टुंशी में अफगानिस्तान के पड़ोसी देशों के विदेश मंत्रियों की तीसरी बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि यह बताना चाहूंगा कि नए अधिकारियों द्वारा भेजे गए पहले अफगान राजनयिक, जो पिछले महीने मॉस्को पहुंचे, को हमारे मंत्रालय ने मान्यता प्रदान कर दी है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान की सीमा से लगे देशों में अमेरिकी या उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) सैनिकों की मौजूदगी स्वीकार्य नहीं है। रिपोर्ट में कहा कि हमने पहले ही कहा है, हम मुख्य रूप से मध्य एशिया में अमेरिका और नाटो के किसी भी सैन्य बुनियादी ढांचे की तैनाती को अस्वीकार करते हैं। अमेरिका अफगानिस्तान के नागरिकों और शरणार्थियों के भविष्य की  जिम्मेदारी से बचने की कोशिश कर रहा है। अमेरिका अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ)  और विश्व बैंक में अपने प्रभाव के माध्यम से अफगानिस्तान में सामाजिक कार्यक्रमों के कार्यान्वयन में बाधा डाल रहा है।

रूस-यूक्रेन विवाद : लुहांस्क-डोनेस्टक को अलग देश के रूप में मान्यता
मास्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पूर्वी यूक्रेन बनाने के लिए लुहांस्क और डोनेस्टक को अलग देश के रूप में मान्यता दे दी। पुतिन ने सोमवार देर रात देश को संबोधित भी किया। उन्होंने कहा कि अमेरिका हमें ब्लैकमेल कर रहा है। वह यूक्रेन के जरिए हम पर हमला कर सकता है। अमेरिका ने जार्जिया और यूक्रेन को इस्तेमाल किया। यूक्रेन के पास परमाणु हथियार हैं। यह हमारे लिए खतरा है। वह कभी भी हम पर हमला कर सकता है।

पुतिन ने कहा कि यूक्रेन को नाटो हैडक्वाटर से संचालित किया जा रहा है। डोनबास से हमारे पुराने सांस्कृतिक रिश्ते जुड़े हैं। यहां हालात गंभीर है। इससे पहले पुतिन ने पूर्वी यूक्रेन में रूस समर्थित क्षेत्रों की स्वतंत्रता को मान्यता देने पर विचार-विमर्श करने के लिए सोमवार को शीर्ष अधिकारियों की बैठक बुलाई।

माना जा रहा है कि रूस की तरफ से विद्रोहियों के कब्जे वाले लुहांस्क और डोनेस्टक को अलग देश की मान्यता देने से पूर्वी यूक्रेन में लंबे समय से चल रहा विवाद और भड़केगा। साथ ही इस इलाके में शांति बनाने की कोशिशों को भी धक्का लगेगा। पश्चिमी देश पहले ही रूस को विद्रोही इलाकों को अलग गणराज्य की मान्यता नहीं देने की चेतावनी दे चुके हैं। अमेरिका कह चुका है कि यह इंटरनेशनल कानूनों का बहुत बड़ा उल्लंघन होगा।