shock - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

हादसों के बाद भी नहीं सुधरे हालात
कोटा ।  केस एक: अनंतपुरा थाना क्षेत्र स्थित बरड़ा बस्ती में एक दिन पहले हाइटेंशन लाइन का इंसुलेटर टूटने से फेले करेंट से एक महिला की मौत हो गई और करीब 10 लोग बुरी तरह से झुलस गए। वहीं हादसे में दो गायों की भी मौत हो गई।

केस दो: कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र स्थित काली बस्ती में मार्च 2024 में धार्मिक यात्रा के दौरान झंडा हाईटेंशन लाइन से छू जाने के कारण लगे करेंट से करीब एक दर्जन लोग झुलस गए थे। हादसे में तीन लोगों की मौत भी हो गई थी।

केस तीन: कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र के सकतपुरा काली बस्ती में ही जुलाई 2025 में छत पर कपड़े सुखाते समय करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई थी। वहीं महिला को बचाने के प्रयास में उनके पति भी करंट लगने से झुुलस गए थे।

ये तो कुछ उदाहरण मात्र हैं। उन घटनाओं व हादसों को बताने के लिए जो हाइटेंशन लाइनों के कारण हुए हैं। शहर में ऐसे कई मामले हो चुके हैं। पिछले करीब दो साल में ही आधा दर्जन से अधिक मामले हाइटेंशन लाइनों से करंट लगने के हो चुके हैं। जिनमें करीब 10 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और दर्जनों लोग झुलस चुके हैं। इतना सब कुछ होने के बावजूद अभी तक भी हालात नहीं सुधरे हैं। अभी भी शहर के इलाके हो या आस-पास के ग्रामीण इलाके। वहां मकानों के ऊपर व पास से 33 केबी व 11 केबी की हाइटेंशन लाइनें गुजर रही है। जिनसे रोजाना हजारों लोगों की जान खतरे में है। उसके बाद भी न तो ये लाइनें शिफ्ट हो रही हैं और न ही लोग वहां से हट रहे हैं। नतीजा हजारों लोगों के सिर पर रोजाना जान का खतरा मंडरा रहा है।

हर जगह है हाइटेंशन लाइनें
शहर के इलाके हो या ग्रामीण क्षेत्र के हाइटेंशन लाइनें हर जगह पर है। फिर चाहे वह अनंतपुरा स्थित बरड़ा बस्ती हो या शिवपुरा क्षेत्र। दादाबाड़ी का वक्फ नगर हो या कुन्हाड़ी का नांता क्षेत्र। इतना ही नहीं डीसीएम क्षेत्र के प्रेम नगर व गोविंद नगर या काली बस्ती। रेलवे कॉलोनी, भीमगंजमंडी, नयापुरा, पाटनपोल समेत शहर के सभी क्षेत्रों में हाइटेंशन लाइनें गुजर रही है। इनमें से अधिकतर जगह पर ये लाइनें मकानों के ऊपर से व मकानों के नजदीक से गुजर रही हैं।

बरसात में अधिक खतरा
हाइटेंशन लाइन से हर समय खतरा है। इन लाइटों में इतना अधिक करंट होता है कि वह करीब 3 से साढ़े तीन फीट से कम की दूरी पर लोगों को अपनी चपेट में ले सकते हैं। ऐसे में जिन घरों के ऊपर व पास से ये लाइनें गुजर रही हैं उनके लिए बरसात में खतरा अधिक है। बरसात के समय ऐसी जगह पर करंट फेलने व करंट लगने की घटनाएं अधिक होने की संभावना बनी हुई है।

ऊर्जा मंत्री ने दिए थे लाइन शिफ्ट करने के निर्देश
करीब दो साल पहले सकतपुरा की काली बस्ती में हाइटेंशन लाइन से हुए हादसे में तीन लोगों की मौत व एक दर्जन लोगों के झुलसने की घटना के बाद मौके पर पहुंचे ऊर्जा मंत्री हीरालाल नगर ने यहां से हाइटेंशन लाइनें शिफ्ट करने के आदेश दिए थे। लोगों का कहना है कि अभी तक भी वहां से लाइनें शिफ्ट नहीं हुई है। ऐसा एक ही जगह पर नहीं कई जगह पर है लेकिन लाइनें वहीं के वहीं है।

खतरनाक लाइनें हों शिफ्ट
लोगों का कहना है कि हाइटेंशन लाइनों से आए दिन हादसे हो रहे हैं। ऐसे में इन खतरनाक लाइनों को शिफ्ट किया जाना चाहिए। कुन्हाड़ी निवासी मोहन सिंह सोलंकी का कहना है कि नदी पार क्षेत्र की काली बस्ती में हाइटेंशन लाइनों से कई बार हादसे हो चुके हैं उसके बाद भी लाइनें शिफ्ट नहीं हुई है। जबकि चाहे मकान बाद में बने हों लेकिन हाइटेंशन लाइनों को शिफ्ट करना बिजली विभाग का काम है। शिवपुरा निवासी महेश कुमार नागर का कहना है कि हाइटेंशन लाइनें शहर से दूर व आबादी क्षेत्र से नहीं गुजरनी चाहिए। हालांकि कई लोगों ने मकान बाद में बनाए जिससे लाइनें उनके मकान के पास से निकल रही है। लेकिन मकान बनने के बाद जब लोग वहां रहने लगे हैं तो उन लाइनों को शिफ्ट करने के प्रयास किए जाएं। जिससे लोगों की जान को खतरा नहीं हो।

इनका कहना है
लोगों को लाइट की सुविधा चाहिए तो इसके लिए जीएसएस से ट्रांसफार्मर तक लाइट हाइटेंशन के माध्यम से ही आती है। बिना हाइटेंशन के लाइट की सुविधा निर्बाध रूप से मिलना मुश्किल है। लेकिन हाइटेंशन लाइनें पहले डली हुई है। लोगों ने मकान बाद में बनाए हैं। जिससे वे लाइनों के नजदीक पहुंचे है। अनंतपुरा की बरड़ा बस्ती में अवैध खनन के कारण इंसुलेटर टूटने से हादसा हुआ है। हाइटेंशन लाइनों से एक निर्धारित मानक दूरी बनाए रखना आवश्यक है। विभाग की ओर से समय-समय पर लोगों को नोटिस व चेतावनी दी जाती है। लेकिन उसके बाद भी जहां अधिक लोगों के जानमाल को नुकसान का खतरा रहता है। वहां से अन्य स्थानों पर हाइटेंशन लाइन शिफ्ट की जा सकती है। लेकिन उसका आधा खर्चा लोगों को वहन करना होता है। साथ ही लाइन के साथ ही खम्बे शिफ्ट करने की जगह भी होनी चाहिए। पूर्व में कई जगह पर ऐसा किया भी गया है।
- शिवचरण जांगिड़, अधीक्षण अभियंता जेवीवीएनएल

गुजरात चुनावों से पहले कांग्रेस से झटका: हार्दिक पटेल ने दिया कांग्रेस से इस्तीफ़ा, भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज
अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य गुजरात में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और  पाटीदार आरक्षण आंदोलन के चर्चित नेता रहे हार्दिक पटेल ने पार्टी नेतृत्व  पर तीखा प्रहार करते हुए बुधवार को दल की प्राथमिक सदयस्ता से इस्तीफ़ा दे दिया।

सोनिया गांधी को भेजे अपने इस्तीफ़े में पटेल ने किया तल्ख भाषा का  इस्तेमाल

कांग्रेस अध्यक्ष  सोनिया गांधी को भेजे अपने इस्तीफ़े में पटेल ने जिस तरह की तल्ख भाषा का इस्तेमाल किया है और राम मंदिर तथा धारा 370 को कश्मीर से हटाने जैसे  मुद्दों की हिमायत की है उससे उनके जल्द ही सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल होने  की अटकलें तेज हो गयी हैं। उन्होंने अपने इस्तीफ़े को अपने सोशल मीडिया  पर भी पोस्ट किया है।

हार्दिक ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी परोक्ष प्रहार किया

हार्दिक ने अपने  इस्तीफ़े में आरोप लगाया है कि कांग्रेस केवल केवल विरोध की राजनीति करती है।  इसने राम मंदिर, धारा 370 हटाने और जीएसटी जैसे जरूरी मुद्दों का यूं ही विरोध किया। इसके पास विकास की वैकल्पिक राजनीति का अभाव है। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी  परोक्ष प्रहार करते हुए लिखा है कि नेतृत्व गुजरात और  देश के मुद्दों के प्रति गम्भीर नहीं है। मुलाक़ात के दौरान पार्टी के नेता इन मुद्दों की बजाय मोबाइल फ़ोन देखने में अधिक रुचि लेते हैं। उन्होंने  आरोप लगाया है कि गुजरात में पार्टी के बड़े नेता अपने निजी फ़ायदे के लिए बिक गए हैं। वे राज्य की संस्कृति और जनता का अपमान कर शीर्ष नेताओं को  चिकन सैंडविच पहुंचाने में अधिक रुचि लेते हैं। उन्होंने लिखा  है,' आज मैं हिम्मत करके कांग्रेस पार्टी के पद और पार्टी की प्राथमिक  सदस्यता से इस्तीफा देता हूँ। मुझे विश्वास है कि मेरे इस निर्णय का स्वागत  मेरा हर साथी और गुजरात की जनता करेगी। मैं मानता हूं कि मेरे इस कदम के  बाद मैं भविष्य में गुजरात के लिए सच में सकारात्मक रूप से कार्य कर  पाऊँगा।'

उल्लेखनिय है कि हाल में उनकी पाटीदार अथवा पटेल समाज के एक बड़े नेता नरेश पटेल से मुलाक़ात के बाद उनके भाजपा में शामिल होने  की अटकलें तेज हैं। गुजरात में इसी साल विधान सभा चुनाव होने हैं। अटकलें ऐसी भी थीं कि राजनीतिक रूप से  महत्वाकांक्षी हार्दिक पहले आम आदमी पार्टी में शामिल होना चाहते थे। राज्य  के दबंग पटेल अथवा पाटीदार समुदाय के हिंसक आरक्षण आंदोलन के दौरान उन्हें  राजद्रोह के दो चर्चित मुक़दमों में लम्बे समय तक जेल में भी रहना पड़ा  था। उनके आंदोलन के चलते तत्कालीन मुख्यमंत्री आनंदीबेन  पटेल को पद से हटना भी पड़ा था। वर्ष 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में इसी  आंदोलन के प्रभाव से भाजपा का प्रदर्शन काफ़ी खराब रहा और वह किसी तरह  सत्ता में वापसी कर सकी थी।  हालांकि बाद में हार्दिक का प्रभाव पटेल समुदाय पर खासा  कमजोर हो गया था। कुछ माह पहले जब आम आदमी पार्टी ने राज्य में अपना संगठन विस्तार शुरू किया था तो ऐसी अटकलें तेज थीं कि वह इसमें शामिल हो सकते हैं।

वर्ष 2015 के पाटीदार आरक्षण आंदोलन से चर्चा में आए 28 वर्षीय हार्दिक ने  पिछले लोकसभा चुनाव से पहले मार्च 2019 में विधिवत कांग्रेस का दामन थामा  था और जुलाई 2020 में उन्हें राज्य के मुख्य विपक्षी दल का कार्यकारी  अध्यक्ष बना दिया गया था।

IPL 2022: चेन्नई को झटका, एक और चोट लगने से दीपक चाहर की आईपीएल में वापसी मुश्किल
मुम्बई। तेज गेंदबाज दीपक चाहर कब वापस क्रिकेट के मैदान में आएंगे? इस सवाल का जवाब अब संदेह के घेरे में है और फ़लिहाल इसका जवाब किसी के पास नहीं है। इसका सबसे प्रमुख कारण यह है कि नेशनल क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में अपने रिहैब पूरा करने के दौरान उनकी पीठ में चोट लगी है। चोट कितनी गंभीर है, अभी इसके बारे में भी कोई जानकारी नहीं है। हालांकि इस संदर्भ में सुपर किंग्स को अभी तक बीसीसीआई से कोई औपचारिक रिपोर्ट नहीं मिली है।

चाहर तकऱीबन एक महीने से एनसीए में हैं और क्वाड्रीसेप (जांघ की मांसपेशियों) में आई दरार की समस्या से उभर रहे हैं। उन्हें यह चोट फऱवरी में वेस्टइंडीज के खलिाफ़ खेले गए टी20 सीरीज में लगी थी। एनसीए के फिजयो द्वारा किए गए प्रारंभिक मूल्यांकन में कहा गया था कि चाहर आईपीएल में कई मैचों में खेलने के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। हालांकि चाहर की चोट में तेजी से सुधार आ रहा था। इसके कारण चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को यह उम्मीद थी कि अप्रैल के अंत तक वह वापस टीम में आ जाएंगे।

हालांकि पीठ की चोट से आईपीएल में चाहर की वापसी को लेकर अब काफ़ी सवाल खड़े हो गए हैं। अक्टूबर में होने वाले टी20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए बीसीसीआई और भारतीय टीम प्रबंधन तो यही चाहेंगे कि चाहर पूरी तरह से फीट होकर ही मैदान पर लौटे।

दीपक चाहर चेन्नई के लिए शुरुआती ओवरों के प्रमुख स्विंग गेंदबाज हैं। उनकी अनुपस्थिति से चेन्नई की टीम का संतुलन पहले से ही खराब है। उनकी टीम अपने पहले चार मैच हार चुकी है। इन चारों मैचों में यह देखा गया है कि चेन्नई की टीम पावरप्ले में विकेट नहीं ले पा रही  है। अब तक खेले गए सभी मुक़ाबलों में वे सिर्फ दो विकेट ले पाए हैं और 8.48 की इकॉनमी से रन खर्च कर रहे हैं। कुल मिला कर चेन्नई की टीम अभी भी दीपक की जगह को भरने में कामयाब नहीं हो पाई है।

दीपक चाहर को चेन्नई ने 14 करोड़ की बड़ी राशि देकर आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में $खरीदा था। उनकी अनुपस्थिति में एडम मिल्न, मुकेश चौधरी और तुषार देशपांडे को नई गेंद सौंपी गई है लेकिन वे कामयाब नहीं हो पाए हैं। अब उनके पास केएस आशिफ और राजवर्धन हंगारगेकर का विक्लप उपलब्ध है, जिन्हें आने वाले मैचों में नई गेंद सौंपी जा सकती है।

महंगाई का बड़ा झटका: कॉमर्शियल सिलेंडर 255 रुपये महंगा, बाजार में खाने के चुकाने होंगे ज्यादा दाम
जयपुर।  राजस्थान में शुक्रवार को 19 किलोग्राम कमर्शियल गैस सिलेंडरों के दामो में 255 रुपये प्रति सिलिंडर की बढ़ोतरी हो गयी है। इसके बाद राजस्थान में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत अब 2271. 50 रुपये जा पहुची है। राहत की बात यह है कि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई परिवर्तन नहीं हुआ। हालांकि घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में भी 100 और बढ़ोतरी के कयास लगाए जा रहे थे, इसके दामों में पिछले महीने भी 100रुपए की बढ़ोतरी हुई थी।

कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से हालांकि सीधा असर आम उपभोक्ता पर नहीं आएगा लेकिन अप्रत्यक्ष रूप से आम आदमी की जेब जरूर खाली होगी। क्योंकि बाजार में मिलने वाली खाद्य सामग्री कमर्शियल गैस सिलेंडर से ही तैयार की जाती है। ऐसे में तैयार सामग्री का महंगा होना लगभग तय है। राजस्थान में अभी घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 953.50 रुपए प्रति सिलेंडर है।

RAS प्री परीक्षा का परिणाम रद्द, मुख्य परीक्षा का आयोजन भी टला, आयोग को झटका
जयपुर। राजस्थान हाइकोर्ट ने आरएएस भर्ती-2021 की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम रद्द कर दिया है। इसके साथ ही अदालत ने एक प्रश्न को डिलीट करने के साथ ही 4 प्रश्नों की जांच के लिए इन्हें विशेषज्ञ कमेटी कॉ सौपने ने निर्देश दिए हैं। इसके अलावा अदालत ने एक प्रश्न का जवाब पेश दस्तावेज के आधार पर अपने स्तर पर ही दे दिया है। जस्टिस महेंद्र गोयल की एकलपीठ ने यह आदेश अंकित कुमार शर्मा व अन्य की याचिकाओं पर दिए।

याचिकाओं में कहा गया की आयोग की ओर से आरएएस भर्ती की मॉडल उत्तर कुंजी जारी कर अभ्यर्थियों से आपत्तियां मांगी गई। इस पर याचिकाकर्ताओं ने कई उत्तरों को लेकर अपनी आपत्तियां पेश कर दी। याचिका में कहा गया कि आयोग ने इन आपत्तियों को स्वीकार नहीं किया और दूसरी उत्तर कुंजी जारी कर प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया। जिसमें याचिकाकर्ता अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए असफल घोषित किया गया। याचिका में मान्यता प्राप्त पुस्तकों का हवाला देते हुए कहा गया कि उनकी ओर से हल किए गए प्रश्नों के जवाब सही थे, लेकिन आयोग ने कुछ प्रश्नों के उत्तर गलत जांचे। वहीं आयोग की ओर से कहा गया की आयोग ने मॉडल उत्तर कुंजी जारी करने करने के बाद अभ्यर्थियों से आपत्तियां मांगी थी। अभ्यर्थियों की ओर से पेश आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद ही अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी किया गया था। जिस पर सुनवाई करते हुए एकलपीठ ने प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम रद्द करते हुए 4 विवादित प्रश्नों को जांच के लिए विशेषज्ञ कमेटी को भेजते हुए एक प्रश्न को डिलीट करने के निर्देश देते हुए एक प्रश्न का उत्तर अपने स्तर पर सही माना है।