women's team - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

नहीं मिल रहे धनुष-बाण, कैसे निशाना लगाएं बेटियां
कोटा। अगर खेल मैदानों में राम भरोसे खेलेगाा इंडिया तो कैसे बढ़ेगा इंडिया। कोटा में खेल संसाधनों के अभाव में खेल प्रतिभाएं नहीं निखर पा रही। स्थिति यह हैं कि धनुष बाण न मिलने की वजह से जिला स्तरीय कोई भी प्रतियोगिता नहीं हो रही जिसकी वजह से खिलाड़ी निराश हो रहे हैं। कोटा की दर्जनों बेटियों की ख्वाहिशें हैं की वह तीरंदाजी में भाग लेकर अपने उज्जवल भविष्य पर निशाना लगाएं।  तीरंदाजी को खेलों में सबसे महंगा खेल माना जाता हैं। एक धनुष-बाण की कीमत लाखों में होती हैं।

दम तोड़ रही प्रतिभा
कोटा में तीरंदाजी महिला खिलाड़ियों की टीम बिना कोई कोच के तैयार हो रही हैं। इन महिला खिलाड़ियों को कोई सुविधा नहीं मिल रही। अगर मिल रहा हैं तो लंबे समय से सिर्फ आश्वासन। इनके  लिए कोटा का न तो जिला प्रशासन काम कर रहा हैं और न ही कोई जनप्रतिनिधि। ऐसे में खेल प्रतिभाएं दम तोड़ रही हैं।

कोटा में महिला खिलाड़ी
कोटा शहर में अनेक तीरंदाजी खेलने वाली महिला खिलाड़ी तैयार हो रही हैं। सीएसटी र्स्पोट्स फाउंडेशन द्वारा इन खिलाड़ीयों को प्रतिदिन निशुल्क ट्रेनिंग करवाई जाती हैं। जिसकी बदौलत अनेक महिला खिलाड़ी स्टेट व नेशनल स्तर पर पहंच पाई हैं। इन महिला खिलाड़ीयों में मोनिका कुमारी, कावेरी कुमारी, दिव्या नायक, खुशी राठौर, यशवीधीर, स्नेहा वर्मा, सहित अनेक खिलाड़ी अपने लक्ष्य पर निशाना सादने का प्रयास कर रहे हैं।

महंगे धनुष-बाण कैसे भेदें लक्ष्य
जिले के तीरंदाजी खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने व महाभारत के अर्जुन की भांति लक्ष्य को भेदने की कला से अवगत करवा रहे सीएसटी र्स्पोट्स फाउंडेशन के बृजपाल सिंह सोलंकी का कहना हैं की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीर-धनुष की कीमत दो से ढ़ाई लाख रुपए होती हैं। तीरंदाजी के सामानों की कीमत काफी महंगी होने के कारण भी ज्यादातर खिलाड़ी इस गेम को नहीं खेल पाते। उन्होंने जनसहयोग से कुछ तीर खरीदें हैं, लेकिन वह कम हैं।

लक्ष्य पर लगाएंगे निशाना
हमारे हौसले कायम हैं। भले ही सरकार व प्रशासन हमारी कोई मदद ना करे, लेकिन हमारे खिलाड़ी  निशाने से चूकेगें नहीं। वह अपने लक्ष्य पर जरुर निशाना लगाएंगे। खिलाड़ीयों की मेंहनत एक दिन जरुर रंग लाएगी। और हम एक दिन ओलंपिक जीतेंगे। -बृजपाल सिंह सोलंकी, कोच

धनुष-बाण उपलब्ध करवाए जाएं
अगर खिलाड़ियों के पास खेलने का सामान ही उपलब्ध नहीं होगा तो वो कैसे खेलेंगे। खेलों को सिर्फ कागजों में ही बढ़ावा मिल रहा हैं। राज्य सरकार व जिला प्रशासन से अपील हैं की वह महिला खिलाड़ियों सहित सभी को धनुष-बाण उपलब्ध करवाए जाएं। -खुशी राठौड़, खिलाड़ी

प्रो हॉकी लीग के लिए भारत की महिला टीम का ऐलान, सविता को फिर कमान, रानी की वापसी, बलजीत नया चेहरा
नई दिल्ली। महिला वर्ल्ड कप से पहले हॉकी इंडिया ने एफआईएच प्रो लीग के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। अनुभवी गोलकीपर राजस्थान के हनुमानगढ़ की सविता पूनिया को टीम का कप्तान बनाया गया है, जबकि टोक्यो ओलंपिक में टीम की अगुवाई करने वाली रानी रामपाल की वापसी हुई है। बलजीत कौर को पहली बार मौका दिया गया है। महिला लीग जून में बेल्जियम और नीदरलैंड में खेली जाएगी। भारतीय टीम अभी प्रो लीग की प्वाइंट टेबल के दूसरे स्थान पर है। भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 11 और 12 जून को मेजबान बेल्जियम से खेलेगी। उसके बाद 18 और 19 जून को उसका सामना अर्जेंटीना से होगा। टीम 21 और 22 जून को यूनाइटेड स्टेट आॅफ अमेरिका से दो-दो हाथ करेगी।

टीम : गोलकीपर : सविता (कप्तान), बिच्चू देवी। डिफेंडर : दीप इक्का ग्रेस (उपकप्तान), गुरजीत कौर, उदिता, निक्की प्रधान, इशिका चौधरी, अक्षिता ढेकले। मिडफील्डर : निशा, सुशीला चानू, मोनिका, नेहा, ज्योति, नवजोत कौर, सोनिका, सलीमा टेटे, बलजीत कौर। फारवर्ड : वंदना कटारिया, लालरंसियामी, नवनीत कौर, शर्मिला देवी, संगीता कुमारी, दीपिका और रानी रामपाल।

राजस्थान महिला टीम की दूसरी जीत
जयपुर। सुमन मीणा (21 पर 2) और सोनल कलाल (21 पर 2 विकेट) की शानदार गेंदबाजी के बाद सलामी बल्लेबाज सुमित्रा जाट (45) और उप कप्तान संगीता कुमावत (नाबाद 33) की उपयोगी पारियों की बदौलत राजस्थान महिला टीम ने गुरुवार को पांडिचेरी में खेली जा रही बीसीसीआई की सीनियर महिला टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में हैदराबाद को सात विकेट से पराजित कर दिया। राजस्थान की तीन मैचों में यह लगातार दूसरी जीत है। हैदराबाद को 6 विकेट पर 113 रन पर रोकने के बाद राजस्थान ने 19.2 ओवर में तीन विकेट पर 114 रन बना मैच जीत लिया। हैदराबाद की ओर से जीत तृषा ने सर्वाधिक 50 और कीर्ति रेड्डी 38 रन बनाए। जवाब में राजस्थान सुमित्रा जाट और कप्तान जसिया अख्तर ने पहले विकेट के लिए 48 रन जोड़ टीम को अच्छी शुरुआत दी। जसिया 12 रन बनाकर आउट हुईं।  सुमित्रा और संगीता दूसरे विकेट के लिए 28 रन जोड़े। संगीता (नाबाद 33) और तनुजा वैष्णव (नाबाद 16) ने टीम को जीत की मंजिल तक पहुंचाया।

न्यूजीलैंड महिला टीम की भारत पर लगातार चौथी जीत, 63 रनों से हराकर पांच मैचों की सीरिज में 4-0 से बढ़त
क्वींस टाउन।  महिला इंडियन क्रिकेट टीम को न्यूजीलैंड से चौथे मैच में भी हार का सामना करना पड़ा। अमीलिया कर के हरफऩमौला प्रदर्शन (68 रन, तीन विकेट और दो कैच ) के दम पर न्यूजीलैंड की महिला टीम ने भारत को चौथे वनडे में मंगलवार को 63 रन से हराकर पांच मैचों की सीरिज में 4-0 की बढ़त ले ली।

दरअसल मैच में बारिश के कारण ओवरों की संख्या घटाकर 20 ओवर कर दी गई थी। जिसमें मेजबान टीम ने पांच विकेट पर 191 रन का मजबूत स्कोर बनाया। इसके जवाब में भारतीय टीम 17.5 ओवर में मात्र 128 रन पर सिमट गई। इस मैच में अमीलिया कर ने पहले 33 गेंदों में 68 रन बनाए और फिर तीन महत्वपूर्ण विकेट लेकर अपनी टीम को एक बड़ी जीत दिला दी। उनके इस प्रदर्शन की वजह से उन्हें प्लेयर ऑफ़ द मैच का खतिाब मिला।

न्यूजीलैंड की तरफ से अमीलिया कर ने 33 गेंदों की अपनी पारी में 11 चौके और एक छक्का लगाया। उनके अलावा कप्तान सोफी डिवाइन ने 32, सूजी बेटस ने 41 और एमी सैटर्थवेट ने मात्र 16 गेंदों पर 32 रन बनाये। भारत के लिए रेणुका  सिंह ने 33 रन पर दो विकेट लिए।

बड़े लक्ष्य का  पीछा करते हुए भारत की शुरुआत खराब रही और उसने मात्र 19 रन तक अपने चार बल्लेबाज गंवा दिए। इसके बाद कप्तान मिताली राज और ऋचा घोष ने पांचवें विकेट के लिए 77 रन की साझेदारी की। मिताली ने 28 गेंदों पर 30 रन बनाये जबकि ऋचा ने 29 गेंदों पर चार चौकों और  चार छक्कों की मदद से 52 रन की आक्रामक पारी खेली। भारत ने इस जोड़ी के टूटने के साथ ही अपने शेष छह विकेट 32 रन जोड़कर गंवा दिए और उसे सीरीज में लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ा। अमीलिया कर ने 30 रन देकर तीन विकेट हासिल किये जबकि हेली जेंसेन को 32 रन पर तीन विकेट हासिल हुए।