gurugram - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

ट्रांसपोर्ट कारोबार पर मंडराया संकट: गुरुग्राम समेत दिल्ली-एनसीआर में ट्रांसपोर्टरों की तीन दिवसीय हड़ताल शुरू, जानिए क्या खुला और क्या बंद?
गुरुग्राम। हरियाणा के गुरुग्राम समेत पूरे दिल्ली-एनसीआर में ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार से तीन दिवसीय हड़ताल शुरू हुई। हड़ताल का सीधा असर गुरुग्राम में देखने को मिल रहा है। पहले ही दिन गुरुग्राम से दिल्ली जाने वाले ट्रकों और कॉमर्शियल वाहनों की संख्या में भारी कमी दर्ज की गयी, जिससे औद्योगिक गतिविधियां प्रभावित हो गयी हैं। ट्रांसपोर्ट संघों ने स्पष्ट किया है कि 21 मई की सुबह से 23 मई की रात तक माल ढुलाई से जुड़ी कोई भी छोटी या बड़ी गाड़ी दिल्ली की सीमा में प्रवेश नहीं करेगी। ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के पदाधिकारियों का आरोप है कि दिल्ली सरकार लगातार कमर्शियल वाहनों पर नये प्रतिबंध लागू कर रही है और ग्रीन टैक्स के नाम पर भारी शुल्क वसूला जा रहा है। इससे ट्रांसपोर्ट कारोबार संकट में पहुंच गया है।

ट्रांसपोर्टरों का कहना है कि कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत और समस्याओं के समाधान की मांग की गयी, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इसी के विरोध में उन्हें सांकेतिक हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा। गुरुग्राम को देश के प्रमुख औद्योगिक और लॉजिस्टिक्स हब में गिना जाता है। यहां ऑटोमोबाइल और मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र की कई बड़ी कंपनियां संचालित हैं, जिनकी आपूर्ति शृंखला पूरी तरह ट्रांसपोर्ट नेटवर्क पर निर्भर है। हड़ताल के चलते उद्योग जगत में चिंता बढ़ गयी है। व्यापारिक विशेषज्ञों के अनुसार, गुरुग्राम और आसपास के क्षेत्रों में प्रतिदिन करोड़ों रुपये का कारोबार प्रभावित हो सकता है। यदि हड़ताल आगे बढ़ती है, तो दिल्ली-एनसीआर में फल, सब्जियां, दूध और दवाओं जैसी आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति भी प्रभावित हो सकती है, जिससे आम लोगों की परेशानियां बढ़ने की आशंका है।

देवनानी पहुंचे गुरुग्राम, केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव के पिता के निधन पर व्यक्त किया शोक
जयपुर। राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने मंगलवार को केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव के पैतृक ग्राम जमालपुर पहुंचकर उनके पिता स्व. कदम सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया। देवनानी ने यादव और परिवारजन के प्रति अपनी गहरी संवेदनायें व्यक्त की। देवनानी ने स्व. सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्र‌द्धाजंलि दी।

दिवगंत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को शक्ति प्रदान करने के लिये परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना की। इस मौके पर वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत भी मौजूद थे।

अग्निपथ की अग्निपरीक्षा: गुरुग्राम में दिल्ली-जयपुर मार्ग पर विरोध प्रदर्शन, जाम
गुरुग्राम। सेना में संविदा भर्ती को लेकर लाई गई 'अग्निपथ' योजना के विरोध में आज गुरुग्राम में युवाओं ने बिलासपुर चौक पर राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर विरोध प्रदर्शन कर यातायात जाम कर दिया।

हजारों की संख्या में युवा प्रदर्शनकारी राष्ट्रीय राजमार्ग पर एकत्रित हुए और यातायात अवरुद्ध कर दिया। भीड़ को देखते हुए पुलिस विभाग भी कोई कदम उठाने से कतराता रहा और राजमार्ग पर कई किलोमीटर लंबा वाहनों का काफिला जमा हो गया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि अग्निपथ योजना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है और सरकार को पहले मुख्य तौर पर रक्षा विभागों के युवाओं की भर्ती करनी चाहिए, जिसके बाद अग्निपथ जैसी योजनाओं को लागू करना चाहिए।

कोटा में छात्रा की हत्या मामला: आरोपी ट्यूशन शिक्षक गिरफ्तार, गौरव जैन को पुलिस ने हरियाणआ के गुरुग्राम से किया गिरफ्तार
कोटा। ख़बर राजस्थान के कोटा से है, जहां कोटा में एक छात्रा की हत्या कर फरार हुए ट्यूशन शिक्षक गौरव जैन को पुलिस ने सोमवार देर रात हरियाणा के गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि कोटा से गई पुलिस ने सोमवार देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि करीब नौ दिन पहले कोटा के बजाजखाना में अपने घर में छात्रा की गला घोंटकर हत्या करने के बाद उसके शव को फांसी के फंदे पर लटका कर फरार हुए गौरव जैन के गुरुग्राम में छुपे होने की पुलिस को पहले से ही आशंका थी क्योंकि उसने वहीं से बीटेक किया था और उसकी एक बहन भी वहां रहती थी। इसके आधार पर कोटा पुलिस गौरव जैन के बहन के घर के अलावा उसके कुछ पुराने सहपाठियों पर भी नजर रखे हुए थी। पुलिस के साथ साइबर सेल टीम थी जिसने कई सेल फोन नंबरों को सर्विलांस पर डाल रखा था।

सोमवार रात गौरव जैन गुरुग्राम में अपने बहन के घर पहुंचा, लेकिन उस समय उसकी बहन वहां नहीं थी बल्कि अपने ससुराल टोंक आई हुई थी। गौरव जैन ने अपनी पहचान छुपाने के लिए अपना सिर मुंडा लिया था लेकिन घर की निगरानी रख रही पुलिस टीम ने उसे पहचानने में कोई गलती नहीं की और स्थानीय पुलिस की मदद से उसे गिरफ्तार कर लिया।उल्लेखनीय है कि गौरव जैन के गत 13 फरवरी को छात्रा की हत्या करने के बाद फरार हो गया था।