election duty - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

एसएमएस मेडिकल कॉलेज : चिकित्सक शिक्षकों की चुनाव ड्यूटी लगाने का RMCTA ने किया विरोध
जयपुर। एसएमएस मेडिकल कॉलेज जयपुर के चिकित्सक शिक्षकों की नगर निगम चुनाव में ड्यूटी लगाए जाने का रेजिडेंट मेडिकल कॉलेज टीचर्स एसोसिएशन (RMCTA) जयपुर ने कड़ा विरोध किया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. धीरज जेफ के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. दीपक माहेश्वरी से मुलाकात कर चुनाव ड्यूटी तत्काल निरस्त करवाने की मांग की। RMCTA ने कहा कि चिकित्सा सेवाएं अति आवश्यक और आपातकालीन सेवाओं की श्रेणी में आती हैं। ऐसे में चिकित्सक शिक्षकों को चुनावी ड्यूटी में लगाने से अस्पताल की चिकित्सा एवं शैक्षणिक व्यवस्थाएं प्रभावित हो सकती हैं।

एसोसिएशन ने प्रधानाचार्य से जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जयपुर जिला कलेक्टर से चर्चा कर चिकित्सकों को चुनाव ड्यूटी से मुक्त रखने का आग्रह किया। एसोसिएशन ने मुख्य सचिव को भी पत्र भेजकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की है। RMCTA का कहना है कि पूर्व में भी चिकित्सा सेवाओं को चुनाव ड्यूटी से मुक्त रखने के आदेश जारी किए जा चुके हैं। संगठन ने भविष्य में भी चिकित्सक शिक्षकों एवं अति आवश्यक चिकित्सा सेवाओं को ऐसी ड्यूटी से अलग रखने की मांग की है।

IAS के बाद RAS की लगी चुनावी ड्यूटी, 59 आरएएस विभिन्न राज्यों में कराएंगे चुनावों की मतगणना
जयपुर। लोकसभा चुनावों में आईएएस के बाद अब आरएएस की चुनावी ड्यूटी लगाई गई है। 59 वरिष्ठ आरएएस अधिकारी विभिन्न राज्यों में चुनावों की मतगणना कराएंगे। इन अधिकारियों को ऑब्जर्वर लगाया गया है, ये अधिकारी 2 जून को रिपोर्ट करेंगे। 4 जून को मतगणना होनी है।

डीओपी ने इसके आदेश जारी किए है। जिन आरएएस अधिकारियों की चुनावी ड्यूटी लगाई गई है, उनमें आरएएस अशोक कुमार द्वितीय, बंशीधर कुमावत, गुंजन सोनी, राजेश वर्मा, दाताराम, देवाराम सैनी, पंकज ओझा, मूलचंद, मातदीन मीणा, मुकुट बिहारी जांगिड़, रामनारायण बडगुर्जर, परशुराम धानका, अजय असवाल,अरुण शर्मा, अरविंद सारस्वत, अरुण कुमार हसीजा, हेमंत स्वरूप माथुर,आशीष शर्मा, अशोक योगी, असलम शेर खान, हरसहाय मीणा, विभु कौशिक, राजेंद्र सिंह, संजय शर्मा, भंवरलाल मेहरड़ा, बृज मोहन बैरवा, हिम्मत सिंह, कृष्णगोपाल सिंह चौहान, दिनेश जांगिड़, मदनलाल नेहरा,चांदमल वर्मा, कैलाशचंद यादव, जुगल किशोर मीणा, कैलाश चंद्र शर्मा,मनीष गोयल, राकेश राजोरिया, राजेश सिंह, महावीर खराड़ी, मानसिंह मीणा, महेंद्र शर्मा, मोहम्मद अबूबक्र, रामस्वरूप, केसरलाल मीणा, शैलेंद्र देवड़ा, मुकेश कुमार मीणा, ओमप्रकाश तृतीय, नवनीत कुमार, महेंद्र खींची, राजूलाल गुर्जर, ओमप्रकाश बिश्नोई प्रथम, शाहीन अली खान, सुभाष चंद्र शर्मा प्रथम, सुभाष महारिया, राकेश शर्मा, भागवत सिंह, प्रदीप सिंह, गीतेश श्री, महेंद्र प्रताप सिंह और मुन्नी मीणा शामिल है।

पुलिस चुनावी ड्यूटी में व्यस्त : औसतन छह गाड़ियां रोजाना पार, पुलिस पकड़ती इक्का दुक्का वाहन चोर
जोधपुर। शहर में रोजाना छह दुपहिया वाहन चोरी हो रहे है। मगर पुलिस वाहन चोरों को पकडऩे में नाकाबिल साबित हो रही है। वाहन चोरी के प्रकरण पुलिस दर्ज करती है मगर चोरों तक नहीं पहुंच पा रही है। इधर वाहन चोर भी पुलिस की चुनावी ड्यूटी का पूरा फायदा उठाकर गाड़ियों को पार करने में लगे है। गत 24 घंटों में पुलिस ने आधा दर्जन से ज्यादा स्थानों पर पार हुए वाहन के प्रकरण दर्ज किए है।

यहां से हुई गाड़ियां चोरी
प्रतापनगर सदर पुलिस ने बताया कि बरकतुल्ला खां कॉलोनी दल्ले खां पैट्रोल पंप के पास रहने वाले मोहम्मद मंजूदर आलम ने रिपोर्ट दी कि उसके घर के बाहर खड़ी उसकी बाइक चोरी हो गई। इसी तरह चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड थाने में दी रिपोर्ट में ज्वाला विहार चौपासनी रोड क्षेत्र में रहने वाले राजेश कुमार पुत्र मीराराम विश्नोई ने पुलिस को बताया कि 24 अक्टूबर की सुबह के समय वह पाल बालाजी मंदिर गया था। जहां से उसकी बाइक चोरी हो गई।

इधर भगत की कोठी थाने में दी रिपोर्ट में गुरों का तालाब निवासी यशवंत पुत्र अशोक सैन ने पुलिस को बताया कि वह टीवीएस शो रूम के पास गया था। जहां पर खड़ी की उसकी बाइक को अज्ञात वाहन चोर चुराकर ले गया। इसी तरह सिवाला निवासी कल्याण सिंह पुत्र नाथूसिंह ने भगत की कोठी पुलिस को बताया कि 24 अक्टूबर को वह सरस्वतीन नगर में एक मॉल के पास गया था। जहां बाहर से उसकी बाइक चोरी हो गई।
इधर प्रतापनगर थाने में दी रिपोर्ट में पुंगलपाड़ा लोहियों की गली निवासी चन्द्रप्रकाश पुत्र बच्छराज माहेश्वरी ने पुलिस को बताया कि वह कायलाना चौराहा क्षेत्र में आया था। जहां से उसकी बाइक चोरी हो गई। वहीं बिलाड़ा थाने में दी रिपोर्ट में वाल्मकी बस्ती नौसती दरवाजा बिलाड़ा निवासी रितेश पुत्र खींयाराम ने बताया कि रात के समय उसकी बाइक चोरी हो गई।

CRPF के जवानों को चुनावी ड्यूटी पर ले जा रही बस पलटी
सीतापुर। उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव के दौरान केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों को चुनाव ड्यूटी पर ले जा रही एक बस के पलट जाने से उसमें सवार 18 जवान घायल हो गये हैं।

पुलिस के अनुसार सीतापुर जिले के हरगांव रेलवे क्रासिंग ओवरब्रिज के पास यह घटना सोमवार देर रात उस समय हुई जब सीआरपीएफ के जवानों को चुनावी ड्यूटी पर लेकर लखीमपुर जा रही बस गन्ना लादकर ले जा रहे ट्रैक्टर ट्राली को ओवरटेक करते समय बस पलट गयी। इसमें बस में सवार 18 जवान चोटिल हो गये। इनमें 08 जवान गंभीर रूप से घायल हो गये। इन्हें लखीमपुर रेफर किया गया है। सीतापुर के अपर पुलिस अधीक्षक राजीव दीक्षित सहित हरगांव के थाना प्रभारी निरीक्षण बृजेश त्रिपाठी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच राहत-बचाव कार्य संभाला।