opium - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई: जोधपुर, बीकानेर, नागौर, जयपुर और कोटा शहर में तस्करों को दबोचा
जयपुर। एएनटीएफ ने शनिवार को प्रदेश के जोधपुर, बीकानेर, नागौर, जयपुर शहर व कोटा शहर में पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 15 लाख रुपए कीमत का मादक पदार्थ जब्त किया है। आईजी विकास कुमार ने बताया कि पांच जिलों में एक साथ कार्रवाई की गई है।

पहली कार्रवाई: एएनटीएफ  जोधपुर को सूचना मिली कि सीएचबी थाना क्षेत्र में एक व्यक्तिअपनी दूध डेयरी पर दूध की आड़ में भारी मात्रा में अवैध पदार्थों की सप्लाई करता है। टीम ने जांच कर तस्कर शिवाराम (70) निवासी जोधपुर हाल शंकर नगर जोधपुर पश्चिम को गिरफ्तार कर 964 ग्राम अफीम बरामद कर ली।

दूसरी कार्रवाई: जयपुर शहर जिले के ट्रांसपोर्ट नगर थाना क्षेत्र से अवैध मादक पदार्थ 20.37 ग्राम स्मैक व 34.77 ग्राम गांजा बरामद व  61530 रुपए जब्त कर महिला तस्कर सपना (20) निवासी ट्रांसपोर्ट नगर को गिरफ्तार कर लिया।

तीसरी कार्रवाई: नागौर जिले के मेड़ता रोड थाना इलाके में अवैध मादक पदार्थ 15.50 ग्राम स्मैक व 5.94 ग्राम एमडीएमए बरामद कर एक आरोपी बाबूलाल (35) निवासी चकढाणी मेड़तारोड़ नागौर को गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से 3100 रुपए जब्त किए हैं।

चौथी कार्रवाई: बीकानेर जिले के बीछवाल थाना क्षेत्र से 20 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा-पोस्त बरामद कर राजूसिंह (30) निवासी पांचु बीकानेर को गिरफ्तार किया है। टीम की जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी बाबा होटल एण्ड रेस्टोरेन्ट नजद शोभास चौराहा जैसलमेर बाईपास रोड़ के संचालक द्वारा खाना खिलाने के साथ-साथ अवैध मादक पदार्थ की सप्लाई भी करता है।

पांचवीं कार्रवाई: कोटा शहर जिले के भीमगंज मंडी थाना क्षेत्र से 117 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद कर आरोपी तस्कर शकील (30) निवासी नेहरू नगर भीमगंजमण्डी कोटा शहर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 22 छोटी-छोटी थैलियां मिलीं जिनमें 117 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ।

एएनटीएफ का शिकंजा: ऑपरेशन तनिकलील चलाकर एमडी ड्रग्स तस्कर सहित अन्य चार बड़े तस्करों को दबोचा
जयपुर। एएनटीएफ लगातार राज्य में नशे की जड़ों को उखाड़ रहा है। एक ओर जहां ऑपरेशन तनिकलील चलाकर जालोर से 25 हजार रुपए के भगोड़े एमडी किंग को दबोचा वहीं पाली राजसमंद सीमा पर तस्करों से हुई मुठभेड़ के बाद 75 लाख का डोडा चूरे समेत हथियार कारतूस बरामद किए। गंगानगर में लगातार तीन दिनों से हेरोइन तस्करों पर कार्रवाई कर करीब 70 लाख की हेरोइन सहित तस्कर को गिरफ्तार किया। एटीएस व एएनटीएफ आईजी विकास कुमार ने बताया कि एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में लगातार सात कार्रवाई की हैं।

पहली कार्रवाई: 506 किलो डोडा-चूरा और हथियार बरामद

पाली टीम ने अवैध मादक पदार्थ तस्कर दिनेश उर्फ  नैनाराम निवासी सरनाड़ा की ढाणी कांकेलाव जोधपुर को गिरफ्तार कर 506 किलो अवैध डोडा-चूरा, एक पिस्टल, मैगजीन मय तीन जिंदा कारतूस व बारहबोर गन के 13 जिन्दा कारतूस और स्कार्पियो समेत 10 अलग-अलग नम्बरों की नम्बर प्लेट जब्त की। टीम का पीछा करने पर तस्करों की गाड़ी पंक्चर हो गई, लेकिन फिर भी वे नहीं रुके। टीम ने पीछा कर दबोच लिया।

दूसरी कार्रवाई: धोरीमन्ना से 25 हजार का इनामी दबोचा

एएनटीएफ ने ऑपरेशन तनिकलील चलाकर दो साल से फरार तस्कर कमलेश (22) निवासी फागलिया बाखासर बाड़मेर को गिरफ्तार कर लिया। कमलेश पर बाड़मेर पुलिस अधीक्षक से 25 हजार रुपए का इनाम घोषित है। आरोपी साथी अपराधियों की जेल से रिहाई होने की खुशी में पार्टी में शामिल होने धोरीमन्ना आया था। पार्टी करने के बाद धोरीमन्ना में एक पैट्रोल पम्प पर अपने साथियों के साथ स्कापियों गाड़ी में डीजल भराने आया था। टीम ने उसे दबोच लिया।

तीसरी कार्रवाई: अफीम सप्लायर को पकड़ा

एएनटीएफ को सूचना मिली कि रीको एरिया बाड़मेर में एक व्यक्ति अवैध मादक पर्दाथ अफीम की छोटी-छोटी पूड़िया बनाकर मजदूर वर्ग व अन्य लोगों को सप्लाई करता है। इस पर टीम ने सादा वस्त्रों में दबिश देकर बाबूलाल (49) निवासी सेडवा हाल बीदासर रोड़ बाड़मेर को दबोचा। उससे 1 किलो 286 ग्राम अफीम का दूध व 334 ग्राम निर्मित अफीम बरामद किया गया। आरोपी 7वीं कक्षा तक पढ़ा है और मजदूरी करता है।

चौथी कार्रवाई: तस्कर से 102.12 ग्राम हेरोइन बरामद

एएनटीएफ को सूचना मिली कि एक तस्कर पंजाब से राजस्थान अवैध मादक पदार्थ ला रहा है। टीम ने रेलवे स्टेशन के पास बने सिंचाई विभाग के खण्डरों की तरफ  जाते हुए तस्कर हर्ष सोनी (21) निवासी रायसिंहनगर गंगानगर को दबोचकर उसके कब्जे से 102.12 ग्राम हेरोइन बरामद कर ली।

पांचवी कार्रवाई: अफीम सप्लाई करने आया तस्कर गिरफ्तार

एएनटीएफ को सूचना मिली कि भारतमाला हाईवे पर सांगाणा टोल के पास एक होटल में अवैध मादक पदार्थ अफीम के तस्कर सप्लाई देने के लिए आने वाले हैं। टीम ने दबिश देकर पवन मुड़ेल (25) निवासी पीपाड़ शहर, चेतन (20) निवासी सायला जालोर, अभिषेक (20) निवासी पीपाड़ शहर जोधपुर और राजूराम (21) निवासी बागौड़ा जालोर को गिरफ्तार कर 04.211 किलोे अफीम का दूध बरामद करने के साथ ही दो गाड़ी जब्त कर लीं।

छठवीं कार्रवाई: एक महिला सहित दो तस्कर पकड़े

एएनटीएफ को सूचना मिली कि एक कार से एक महिला व दो व्यक्ति तस्करी करने आ रहे हैं। इस सूचना पर टीम ने दबिश देकर राणोबाई (38) निवासी अनूपगढ़ श्रीगंगानगर, सोनीराम उर्फ  सोनू (26) निवासी रावला श्रीगंगानगर, राजकुमार (24) निवासी नई मण्डी श्रीगंगानगर, को पकड़कर 96 ग्राम हेरोइन बरामद कर ली।

सातवीं कार्रवाई: 115 ग्राम हेरोइन बरामद

एएनटीएफ को सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध पंजाब से हेरोइन लेने गए हैं। इस सूचना पर टीम ने दबिश देकर गुरप्रीत सिंह (21), दिलप्रीत सिंह उर्फ  डीके (20), अनिल कुमार (28) निवासी रावला मंडी और रवि कुमार (29) निवासी जवाहर नगर श्रीगंगानगर को गिरफ्तार कर 115 ग्राम हेरोइन बरामद कर ली।

ऑपरेशन ‘न्यूनाल्प’ में एएनटीएफ की हैट्रिक: दो साल से फरार 25 हजार का इनामी अंतरराज्यीय नशा तस्कर कमल गिरफ्तार
जयपुर।ऑपरेशन ‘न्यूनाल्प’ के तहत लगातार तीसरे दिन अपराधियों पर वज्रपात करते हुए एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने बड़ी सफलता हासिल की है। एनडीपीएस एक्ट के एक गंभीर प्रकरण में पिछले दो वर्षों से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी अंतरराज्यीय नशा तस्कर को एएनटीएफ टीम ने चितौड़गढ़ से गिरफ्तार कर लिया।

एटीएस एवं एएनटीएफ के महानिरीक्षक पुलिस विकास कुमार ने बताया कि अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस दिनेश एम.एन. के कुशल मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशन में एएनटीएफ द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में चितौड़गढ़ जिले के थाना नागाणा में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में फरार आरोपी कमल उर्फ कमलेश पुत्र श्री भैरूलाल गुर्जर (उम्र 29 वर्ष), निवासी लुहारिया, थाना पारसौली, जिला चितौड़गढ़ को दबोचा गया।

पुलिस के अनुसार आरोपी कमल 12वीं कक्षा तक शिक्षित है। पढ़ाई के बाद विवाह हो जाने और घरेलू खर्चों के दबाव के चलते वह रोजगार की तलाश में चितौड़गढ़ में लाइट फिटिंग का काम करने लगा। इसी दौरान उसके गांव का रिश्तेदार देवीलाल, जो पहले से ही डोडा पोस्त और अफीम के अवैध धंधे में लिप्त था, उसके संपर्क में आया। देवीलाल ने अधिक कमाई का लालच देकर कमल को धीरे-धीरे नशा तस्करी के धंधे में शामिल कर लिया।

कमल और देवीलाल ने अन्य साथियों के साथ मिलकर चितौड़गढ़, बेगूं और मध्यप्रदेश के इलाकों से डोडा चूरा व अफीम सस्ते दामों में खरीदकर मारवाड़ क्षेत्र के तस्करों को महंगे दामों पर बेचना शुरू कर दिया। इस अवैध कारोबार से दोनों भारी मुनाफा कमा रहे थे। वर्ष 2024 में थाना नागाणा क्षेत्र में कमल के पास से मादक पदार्थ पकड़ा गया, लेकिन वह एनडीपीएस प्रकरण में फरार हो गया। फरारी के दौरान भी आरोपी लगातार तस्करी के धंधे में सक्रिय रहा।

नागाणा थाने के एनडीपीएस मामले में फरार कमल पर 25 हजार रुपये का इनाम जिला पुलिस अधीक्षक, बाड़मेर द्वारा घोषित किया गया था। एएनटीएफ टीम को सूचना मिली कि आरोपी चितौड़गढ़ की मधुवन कॉलोनी में अपनी प्रेमिका से मिलने अक्सर आता है। सूचना के आधार पर एएनटीएफ टीम ने गुप्त रूप से निगरानी शुरू की। टीम को जानकारी मिली कि आरोपी स्कार्पियो गाड़ी से कॉलोनी में आया है। इसके बाद टीम ने मकान के आसपास पूरी रात घेराबंदी कर इंतजार किया। सुबह करीब 5 बजे, जैसे ही आरोपी मकान से बाहर निकलकर स्कार्पियो में बैठने वाला था, एएनटीएफ टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर उसे मौके पर ही दबोच लिया। आगे की कार्रवाई जारी

फिलहाल आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस को उससे नशा तस्करी के नेटवर्क, सहयोगियों और अवैध सप्लाई चैन के बारे में अहम जानकारियां मिलने की उम्मीद है। ऑपरेशन न्यूनाल्प के तहत एएनटीएफ की यह कार्रवाई नशा तस्करों के खिलाफ एक कड़ा संदेश मानी जा रही है।

एजीटीएफ की बड़ी कार्रवाई : गैंगस्टर नेटवर्क पर सर्जिकल स्ट्राइक, 50 कट्टों में भरा 1016.65 किलो अफीम डोडा पोस्त सहित ट्रक कन्टेनर जब्त
जयपुर। राजस्थान में संगठित अपराध और मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चल रहे एक अभूतपूर्व अभियान के तहत स्टेट क्राइम ब्रांच की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस दिनेश एम.एन. के कड़े निर्देशन में काम करते हुए टीम ने जयपुर के पास चाकसू इलाके में 1 टन से अधिक अवैध डोडा पोस्त जब्त कर एक बड़े अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क पर गहरा प्रहार किया है। जब्त मादक पदार्थ की कीमत करीब 1.50 करोड रुपए की गई है।

एडीजी एमएन ने बताया कि यह महत्वपूर्ण कार्रवाई डीआईजी योगेश यादव के कुशल पर्यवेक्षण और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिद्धांत शर्मा के समन्वय में अंजाम दी गई। इंस्पेक्टर राम सिंह नाथावत के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल महेश सोमरा, महावीर सिंह शेखावत और कांस्टेबल देवेंद्र सिंह व जितेंद्र कुमार को आसूचना संकलन के लिए रवाना किया गया था।

आसूचना संकलन के दौरान टीम के सदस्य महेश सोमरा व महावीर सिंह शेखावत को खुफिया जानकारी मिली थी कि कोटा से जयपुर की ओर आ रहे एक ट्रक कंटेनर RJ-21-GC-9116 में भारी मात्रा में प्रतिबंधित डोडा पोस्त छिपाया गया है।

एजीटीएफ-थाना चाकसू पुलिस का एक्शन
एजीटीएफ की टीम ने चाकसू बाईपास पर रामपुरा नाला के पास जगन्नाथ यूनिवर्सिटी के सामने विलियम का मोबाइल नंबर ट्रक कंटेनर को इंटरसेप्ट करने का प्रयास किया। पुलिस को देखते ही शातिर चालक मौके पर ही वाहन छोड़कर भागने लगा, टीम ने तुरंत उसका पीछा किया, लेकिन मौके पर हो रही भारी बारिश का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहा। उसकी तलाश में सघन अभियान जारी है।

1016.65 किलोग्राम डोडा पोस्त जब्त:
एजीटीएफ की सूचना पर चाकसू थानाधिकारी मनोहर लाल मय टीम के तुरंत मौके पर पहुंचे। जिन्होंने लावारिस ट्रक कंटेनर को अपने कब्जे में लिया और उसकी सावधानीपूर्वक तलाशी ली। ट्रक के केबिन से चालक कपिल देव पुत्र भंवर लाल टांडी निवासी हिंगोनिया जोधियासी नागौर से संबंधित पहचान पत्र और वाहन के अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए।

जब्त कंटेनर के पिछले हिस्से को खोला गया तो अंदर 50 बड़े प्लास्टिक के कट्टे ठसाठस भरे हुए मिले, जिनमें भारी मात्रा में उच्च गुणवत्ता का अवैध डोडा पोस्त पाया गया। इलेक्ट्रॉनिक कांटे से वजन करने पर जब्त डोडा पोस्त की कुल मात्रा 1016.65 किलोग्राम दर्ज की गई। यह विशाल खेप अवैध बिक्री और वितरण के लिए ले जाई जा रही थी।

इस शानदार सफलता के पीछे इंस्पेक्टर राम सिंह के नेतृत्व में एजीटीएफ टीम की अथक मेहनत और सटीक खुफिया जानकारी जुटाने का हाथ है। कार्रवाई में हेड कांस्टेबल हेड कांस्टेबल महेश सोमरा एवं महावीर सिंह शेखावत की विशेष भूमिका और कांस्टेबल सोहन देव व देवेंद्र सिंह का तकनीकी सहयोग रहा। टीम सदस्य एसआई प्रताप सिंह, एएसआई बनवारी लाल शर्मा, हेड कांस्टेबल हेमंत शर्मा, कांस्टेबल जितेंद्र कुमार, गंगाराम गोपाल धाभाई, विजय सिंह एवं चालक दिनेश शर्मा का सराहनीय योगदान रहा। थाना चाकसू से एसएचओ मनोहर लाल सहित उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह, कांस्टेबल ओमप्रकाश, जगदीश, बाबूलाल, कांस्टेबल चालक शिवजी लाल शामिल थे।

चाकसू पुलिस ने एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और फरार चालक कपिल देव की गिरफ्तारी के लिए व्यापक स्तर पर दबिश दी जा रही है। जब्त किए गए डोडा पोस्त और ट्रक कंटेनर को नियमानुसार मालखाने में सुरक्षित रखा गया है। इस मामले की आगे की जांच पुलिस निरीक्षक एसएचओ कोटखावदा भरत मेहर को सौंपी गई है। एडीजी दिनेश एम.एन. के नेतृत्व में एजीटीएफ का यह अभियान राजस्थान को नशा-मुक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

अफीम तस्कर को पांच वर्ष की जेल, 50 हजार जुमार्ना
कोटा। विशिष्ट न्यायालय एनडीपीएस कोटा के न्यायाधीश रामपाल चौधरी ने करीब 6 साल पुराने अफीम तस्करी के मामले में  आरोपी को पांच वर्ष के कठोर कारावास एवं 50,000 रुपए जुमार्ने की सजा से दंडित किया है। विशिष्ट लोक अभियोजक महेंद्र सिंह निर्भय ने बताया कि 19 जुलाई 2019 को कोटा  जीआरपी थाना ने कोटा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर खड़ी ट्रेन नम्बर 19039 अवध एक्सप्रेस ट्रेन के जनरल कोच से एक शख्स को मय बैग डिटेन किया था। उस शख्स से जब उसका नाम व पता पूछा तो उसने नाम राकेश सिंह पुत्र रामसिंह  बताया और निवासी गांव परीक्षा थाना माता वसैया जिला मुरैना मध्य प्रदेश बताया।

वह चौमहला से सवाई माधोपुर जा रहा था। तलाशी लेने पर  उसके  पास से 500 ग्राम अफीम बरामद हुई, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया अनुसंधान के बाद आरोपी राकेश सिंह के विरुद्ध धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट में आरोप पत्र न्यायालय में पेश किया।अभियोजन पक्ष की ओर से  कुल 11 गवाह लेखबद्ध करवाए  और कुल 36 दस्तावेज प्रदर्शित करवाएं।न्यायालय ने मामले में निर्णय देते हुए आरोपी  को 5 वर्ष के कठोर कारावास और 50,000  रुपए जुमार्ने की सजा से दंडित किया।

सीबीएन की कार्रवाई : मकान में छिपाकर रखी 3.223 किलोग्राम अफीम बरामद, पॉलीथीन में लपेट कर छत पर पानी की टंकी की कुंडी में लटकी हुई थी अफीम
कोटा। केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की राजस्थान शाखा ने अवैध मादक पदार्थों व तस्करों पर रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान रविवार को एक मकान पर दबिश देकर तलाशी के दौरान 3.223 किलोग्राम अफीम को जब्त किया। उप नारकोटिक्स आयुक्त नरेश बुन्देल ने बताया कि राजस्थान में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के  सीबीएन राजस्थान  द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं। इस अभियान को सफल बनाने के लिए टीमें बनाई गई हैं रविवार को  एक गुप्त सूचना मिली थी कि चित्तौड़गढ़ के बिजयपुर थाना क्षेत्र के मायरा गांव में एक मकान में अफीम  छिपाकर रखी गई है। सूचना पर सीबीएन, कोटा सेल और चित्तौड़गढ़ सेल के अधिकारियों ने   मायरा, पीएस. बिजयपुर, चित्तौड़गढ़ गांव में स्थित एक घर पर छापा मारा और  3.223 किलोग्राम अफीम जब्त की। अफीम को भूरे रंग के टेप से पॉलीथीन बैग में लपेटा गया था, जो खुले क्षेत्र में छत पर स्थित पानी की टंकी की कुंडी में लटका था।

बरामद अवैध अफीम को एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत जब्त कर लिया । आगे की जांच प्रक्रिया जारी है। उन्होंने बतया कि केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ इसी तरह की कठोर कार्रवाई  जारी रखेगा, ताकि राज्य में नशीले पदार्थों के अवैध व्यापार पर अंकुश लगाया जा सके। उन्होेंने बताया कि किसी भी प्रकार का नशा एवं मादक पदार्थ की तस्करी से संबंधित जानकारी साझा करने के लिए इन नम्बरों पर सम्पर्क करें । 0744-2438928 (कंट्रोल रूम), 8764748232 (व्हाट्सएप) जानकारी देने वाले का नाम व पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

अफीम तस्करी के दो आरोपियों को 5-5 वर्ष की जेल
कोटा। विशिष्ट न्यायालय एनडीपीएस कोटा के न्यायाधीश ने अफीम तस्करी के दो आरोपियों  को पांच पांच वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है एवं प्रत्येक को 50,000 रुपए जुमार्ने की सजा से दंडित किया है। विशिष्ट लोक अभियोजक महेंद्र सिंह निर्भय ने बताया कि  12 अक्टूबर 2019 को थाना जीआरपी कोटा ने कोटा रेलवे स्टेशन  के प्लेटफार्म नंबर एक पर खड़ी कोटा - गंगानगर एक्सप्रेस ट्रेन से दो लोगों को डिटेन किया।  नाम, पता पूछने पर एक व्यक्ति ने अपना नाम बालू सिंह  दूसरे  ने  ईश्वर सिंह पिपलिया मोहम्मद थाना गरोठ जिला मंदसौर मध्य प्रदेश का निवासी  बताया। तलाशी लेने पर  दोनों  के कब्जे से 500 ग्राम अफीम बरामद हुई।

अफीम जब्त कर पुलिस ने  दोनों आरोपियों बालू सिंह और ईश्वर सिंह के विरुद्ध धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट में आरोप पत्र न्यायालय में पेश किए। अभियोजन पक्ष की ओर से कुल 9 गवाह लेखबद्ध कराए गए और कुल 49 दस्तावेज प्रदर्शित करवाएं।न्यायालय ने फैसला सुनाते हुए दोनों आरोपियों बालू सिंह और ईश्वर सिंह को 5 वर्ष के कठोर कारावास और दोनों को 50,000 रुपए जुमार्ने की सजा से दंडित किया।

अफीम बेचने की फिराक में था तस्कर, पुलिस ने किया गिरफ्तार
जयपुर। डीएसटी उत्तर और जालूपुरा थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ अफीम के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर 467 ग्राम अफीम बरामद की है। गिरफ्तार आरोपित नारायण लाल सालवी गंगरार चितौड़गढ़ का रहने वाला है।

पुलिस उपायुक्त उत्तर राशि डोगरा डूडी ने बताया कि टीम को सूचना मिली कि एक युवक वनस्थली चौराहे के पास स्थित राजेश्वर महादेव मंदिर के करीब चाय की थड़ी के पास अवैध मादक पदार्थ अफीम बेचने की फिराक में खड़ा है। इस सूचना पर टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

एजीटीएफ की सूचना पर पकड़ा 48 लाख का अफीम डोडा चूरा
जयपुर। एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स पुलिस मुख्यालय की सूचना पर प्रतापगढ़ जिले की छोटी सादड़ी थाना पुलिस की टीम ने मध्य प्रदेश नंबर की एक पिकअप से 19 कट्टों में भरा 325 किलो अवैध मादक पदार्थ अफीम डोडा चूरा जब्त किया है। जब्त मादक पदार्थ की कीमत करीब 48.75 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस को पिकअप से एक मोबाइल मिला है, जिसके आधार पर मौके से फरार तस्करों की तलाश की जा रही है। एजीटीएफ एडीजी दिनेश एमएन ने बताया कि प्रतापगढ़ गई एजीटीएफ टीम को सूचना मिली कि मध्य प्रदेश नंबर की एक पिकअप में तस्कर अवैध डोडा चूरा लेकर छोटी सादड़ी से होते हुए निम्बाहेड़ा की तरफ जाएंगे।

इसकी सूचना टीम ने आगे छोटी सादड़ी थाना पुलिस को दी। रात करीब एक बजे छोटी सादड़ी थाना पुलिस की टीम को कारूण्डा चौराहे से थोड़ा आगे हाईवे रोड की तरफ एक पिकअप आई हुई दिखाई दी, जिसमें दो व्यक्ति सवार थे। पुलिस की गाड़ी को देख पिकअप में सवार तस्कर गाड़ी को मौके पर छोड़ कारूण्डा की और पैदल-पैदल भागने लगे। पुलिस टीम ने भागने वाले दोनों व्यक्तियों का पीछा किया लेकिन तस्कर अंधेरे में पहाड़ी में होते हुए नजरों से ओझल हो गए। पिकअप की तलाशी में पुलिस को तस्करों का एक मोबाइल एवं 19 कट्टों में भरा 325 किलो अवैध डोडा चूरा मिला। अवैध अफीम डोडा चूरा, पिकअप एवं मोबाइल जब्त कर एनडीपीएस में मुकदमा दर्ज कर फरार तस्करों की तलाश की जा रही है।

अफीम डोडाचूरा सहित 2 तस्कर गिरफ्तार
कोटा। नयापुरा पुलिस ने बुधवार को दो तस्करों को 17 किलो 13 ग्राम अफीम डोडा चूरा सहित गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपी दीपा उर्फ दीपक (30) और गोविन्द (30) निवासी सूरे वाला थाना टिब्बी जिला हनुमानगढ़ से डोडाचूरा की खरीद फरोख्त के बारे में गहनता से पूछताछ कर रही है।

पुलिस अधीक्षक कोटा शहर डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी रोकने व अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए शहर में  विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए टीम बनाई गई है। बुधवार सुबह करीब दस बजे एसआई सियाराम थाना क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस दौरान नयापुरा में शेर वाले बाबा के पास दो युवक संदिग्ध दिखाई दिए। दोनों को रोककर पूछताछ की तो संतोषप्रद जबाव नहीं मिला। उन्होेंने अपना नाम दीपा उर्फ दीपक व गोविन्द बताया। पुलिस ने उनके पास मिले बैगों की तलाशी ली तो उसमें 17 किलो 13 ग्राम अफीम डोडाचूरा मिला। आरोपियों से डोडाचूरा के बारे में पूछताछ की और कोई लाइसेंस भी नहीं मिला। एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया दोनों को गिरफ्तार किया । पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।

अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई, 7 किलो अफीम का दूध बरामद
जयपुर। जैसलमेर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध जिले की टेक्ट टीम ने 24 घंटे के अंदर लगातार दूसरी बड़ी सफलता हासिल करते हुए थाना लाठी पुलिस के सहयोग से नाकाबंदी में एक लग्जरी कार स्कोडा में सवार 2 तस्करों को गिरफ्तार कर 7 किलो 312 ग्राम अफीम का दूध एवं बिक्री रकम 6,750 रुपए नगद बरामद किए हैं। पुलिस की टीम आरोपियों से उनके नेटवर्क एवं मादक पदार्थ की खरीद फरोख्त के संबंध में पूछताछ कर रही है। एसपी सुधीर चौधरी ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल सिंह भाटी व सीओ पोकरण भवानी सिंह के सुपरविजन में समस्त थाना अधिकारियों एवं डीसीआरबी प्रभारी भीमराव सिंह को अधिक से अधिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। एसपी चौधरी ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नाकाबंदी कर आने-जाने वाले वाहनों की चैकिंग कर रहे थे। इसी दौरान हरियाणा नंबर की एक कार का चालक पुलिस टीम को देख भागने लगा। जिस घेर कर टीम ने पकड़ लिया।

कार की तलाशी में 7 किलो 312 ग्राम अफीम का दूध एवं 60750 रुपए नगद मिले। इस पर घटना में प्रयुक्त मादक पदार्थ एवं नगद रुपए जप्त कर एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी ओमाराम बिश्नोई पुत्र भाकर राम एवं साकेत कुमार विश्नोई पुत्र घेवरचंद निवासी डोलीकला थाना कल्याणपुर जिला बालोतरा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

अफीम तस्कर को सात साल की जेल
कोटा। एनडीपीएस कोर्ट न्यायाधीश अरुण कुमार बेरीवाल ने अफीम तस्करी के मामले  में आरोपी तस्कर को दोषी मानते हुए सात साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। गरोठ जिला मंदसौर निवासी आरोपी चुन्नीलाल को  कोटा जीआरपी  ने ट्रेन में तलाशी के दौरान एक किलो 300 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया था। अनुसंधान के दौरान दोषी पाए जाने पर जीआरपी ने न्यायालय में चालान पेश किया। विशिष्ट लोक अभियोजक महेन्द्र कुमार निर्भय ने बताया कि 22 अप्रैल 2017 को जीआरपी कोटा के तत्कालीन थानाधिकारी  अपने जाप्ते के साथ रेलवे स्टेशन पर गश्त व ट्रेनों की चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान कोटा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर 1 पर खड़ी जनता एक्सप्रेस ट्रेन की तलाशी लेने पर सामान्य कोच में  एक व्यक्ति घबरा  गया पूछताछ में उसने अपना नाम चुन्नीलाल निवासी गरोठ  बताया और सुवासरा से दिल्ली जाना बताया ।  तलाशी में उसके पास से पॉलीथिन बैग में 1 किलो 300 ग्राम अफीम बरामद हुई , जीआरपी ने अफीम को जब्त कर लिया। आरोपी ने अफीम  गरोठ निवासी मांगीलाल से लाना बताया।दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा में मामला दर्ज किया। दोनों आरोपी के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश किया। साल 2022 में कोर्ट ने आरोपी मांगीलाल को सजा सुनाई। चुन्नीलाल फरार चल रहा था। कोर्ट ने चुन्नीलाल के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।