cable - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अवैध एरियल केबल पर निगम की कार्रवाई : टीमों ने विद्युत पोल्स पर लगाई अवैध केबल और क्रॉसिंग को हटाया, विजिलेंस टीम करेगी निगरानी
जयपुर। नगर निगम जयपुर की टीमों ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के दृष्टिगत बुधवार को सुबह 5 बजे से झोटवाड़ा-वैशाली नगर जोन की टीम व प्रवर्तन दस्ते के अभियान चलाकर विभिन्न टेलीकॉम सेवा प्रदाता कम्पनी एवं अन्य डिजिटल केबल सर्विस प्रोवाइडर की ओर से विद्युत पोल पर लगाई गई अवैध एरियल केबल एवं अवैध क्रॉसिंग को हटाया गया।

आयुक्त ओम कसेरा ने बताया कि जयपुर शहर के सौन्दर्यकरण को देखते हुए यह संयुक्त अभियान चलाया, जिसके तहत झोटवाड़ा-वैशाली नगर जोन के गांधी पथ रोड़, लालरपुरा रोड़, गिरधारीपुरा रोड़, गजसिंहपुरा रोड़ एवं अन्य मार्गो पर टीमों ने विद्युत पोल्स पर लगाई गई अवैध एरियल केबल एवं अवैध क्रॉसिंग को हटाया। भविष्य में ऐसे स्थानों पर विजिलेंस टीम की ओर से गश्त करवाकर निगरानी होगी।

अब सर्विस केबल के लिए उपभोक्ता नहीं लगाएगा सहायक अभियंता कार्यालयों के चक्कर
जयपुर। अगर किसी उपभोक्ता के घर की सर्विस केबल में फॉल्ट आने के कारण बिजली गुल हो जाए तो अब उपभोक्ता को नई सर्विस केबल की राशि जमा कराने और केबल लेने के लिए सहायक अभियंता कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। फॉल्ट सुधारने आई फास्ट रेस्पॉन्स टीम (एफआरटी) की सूचना पर खुद संबंधित सहायक अभियंता या कनिष्ठ अभियंता उपभोक्ता के घर सर्विस केबल भिजवाएंगे ना कि उपभोक्ता को सहायक अभियंता कार्यालय आकर सर्विस केबल ले जाने और राशि जमा कराने के लिए बाध्य करेंगे।

जयपुर सिटी सर्किल ने जारी किए निर्देश

इस संबंध में जयपुर डिस्कॉम के सिटी सर्किल अधीक्षण अभियंता एके त्यागी ने मंगलवार को आदेश जारी किए हैं। आदेशों में साफ निर्देशित है कि इस आदेश की अनुपालना में किसी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

अभी ऐसे चकरघिन्नी होते हैं उपभोक्ता
अक्सर यह देखा गया है कि उपभोक्ता द्वारा बिजली नहीं आने की शिकायत पर यदि एफआरटी टीम की ओर से उपभोक्ता की सर्विस केबल में फॉल्ट पाया जाता है तो एफआरटी के सदस्य उपभोक्ता को यह सलाह देते हैं कि वह सहायक अभियंता कार्यालय में राशि जमा कराए। राशि जमा कराने के बाद ही एफआरटी पार्टी शिकायत का निस्तारण करती है। ऐसी प्रक्रिया से उपभोक्ता को अनावश्यक असुविधा होती है और निगम की नकारात्मक छवि बनती है।

उपभोक्ताओं को ऐसे मिलेगी राहत
अधीक्षण अभियंता की ओर से इंजीनियर्स को जारी आदेश में कहा गया है कि मीटर या सर्विस लाइन खराब होने की स्थिति में उपभोक्ता को कार्यालय के चक्कर लगाने के लिए विवश नहीं किया जाना चाहिए, बल्कि एफआरटी पार्टी से सूचना प्राप्त होने के बाद संबंधित सहायक अभियंता या कनिष्ठ अभियन्ता का यह दायित्व होगा कि उपभोक्ता के यहां सर्विस लाइन भिजवाए और उसके यहां नई सर्विस लाइन या केबल लगवाकर उसकी विद्युत व्यवस्था सुचारु करे। इस कार्य में यदि उपभोक्ता का मीटर जला हुआ पाया जाता है तो उस स्थिति में उपभोक्ता के आगामी विद्युत बिल में सीसी एंड आर के द्वारा मीटर राशि डेबिट कर दी जाए। सहायक अभियंता या कनिष्ठ अभियंता यह सुनिश्चित करेंगे कि किसी भी परिस्थति में उपभोक्ता को सहायक अभियन्ता कार्यालय आकर सर्विस लाइन ले जाने और राशि जमा कराने के लिए बाध्य नहीं किया जाए।