modi water - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

मोदी ने लोगों से की पानी बचाने के लिए हर संभव प्रयास करने की अपील
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से पानी की एक-एक बूंद बचाने के लिए हर संभव प्रयास करने की अपील की है। मोदी ने कहा कि पानी की एक-एक बूंद बचाने के लिए, हम जो भी कुछ कर सकते हैं, वो हमें जरूर करना चाहिए। इसके अलावा पानी की रीसाइक्लिंग पर भी हमें उतना ही जोर देते रहना है। घर में इस्तेमाल किया हुआ जो पानी गमलों में काम आ सकता है, गार्डेनिंग में काम आ सकता है, वो जरूर दोबारा इस्तेमाल किया जाना चाहिए। थोड़े से प्रयास से घर में ऐसी व्यवस्थाएं बना सकते हैं। रहीमदास पहले, कुछ मकसद से ही कहकर गए हैं कि रहिमन पानी राखिए, बिन पानी सब सून। पानी बचाने के इस काम में मुझे बच्चों से उम्मीद है। स्वच्छता को जैसे हमारे बच्चों ने आंदोलन बनाया, वैसे ही वो वाटर वारियर बनकर, पानी बचाने में मदद कर सकते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे देश में जल संरक्षण, जल स्रोतों की सुरक्षा, सदियों से समाज के स्वभाव का हिस्सा रहा है। मुझे खुशी है कि देश में बहुत से लोगों ने जल संरक्षण को लाइफ मिशन  ही बना दिया है।

चैन्नई के एक साथी है, अरुण कृष्णमूर्ति, अरुण अपने इलाके में तालाबों और झीलों को साफ करने का अभियान चला रहे हैं। उन्होंने 150 से ज्यादा तालाबों-झीलों की साफ-सफाई की जिम्मेदारी उठाई और उसे सफलता के साथ पूरा किया। इसी तरह, महाराष्ट्र के एक साथी रोहन काले हैं। वो महाराष्ट्र के सैकड़ों  सीढ़ी वाले पुराने कुओं के संरक्षण की मुहिम चला रहे हैं। इनमें से कई कुएं तो सैकड़ों साल पुराने होते हैं, और हमारी विरासत का हिस्सा होते हैं। गुजरात में इन सीढ़ी वाले कुओं को वाव कहते हैं। गुजरात जैसे राज्य में वाव की बड़ी भूमिका रही है। इन कुओं या बावडिय़ों के संरक्षण के लिए जल मंदिर योजना ने बहुत बड़ी भूमिका निभाई। पूरे गुजरात में अनेकों बावडिय़ों को पुनर्जीवित किया गया। इससे इन इलाकों में वाटर लेवेल को बढ़ाने में भी काफी मदद मिली। ऐसे ही अभियान आप भी स्थानीय स्तर पर चला सकते हैं।

जल संरक्षण के लिए विभिन्न उपाय कर रही है सरकार : मोदी
नई दिल्ली। सरकार जल संरक्षण के लिए विभिन्न उपाय कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व जल दिवस पर पानी की हर एक बूंद को बचाने के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि कि विश्व जल दिवस पर हम पानी की हर बूंद को बचाने के अपने संकल्प को दोहराएं। मोदी ने ट्वीट किया कि हमारा देश जल संरक्षण और नागरिकों तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के लिए जल जीवन मिशन जैसे अनेक उपाय कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह खुशी की बात है कि पिछले कुछ वर्षो के दौरान जल संरक्षण ने जनांदलोन का रूप ले लिया है और इसके तहत समूचे देश में नये नये तरीके से प्रयास किये जा रहे हैं।

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि माताओं और बहनों के जीवन को आसान बनाने में जल जीवन मिशन अत्यंत प्रभावी साबित हो रहा है। जन-जन की भागीदारी से घर-घर नल से जल पहुंचाने का संकल्प पूरा होगा। उन्होंने जल संरक्षण के लिए काम करने वाले हर व्यक्ति तथा संगठन की भी सराहना की। प्रधानमंत्री ने जल संरक्षण को बढाते हुए ग्रह पर जीवन को सतत बनाने में योगदान देने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि पानी की हर बूंद हमारे लोगों की मदद करती है और प्रगति में तेजी लाने का काम करती है।

हर व्यक्ति को स्वच्छ जल का है अधिकार : मोदी
नई दिल्ली। देश के हर आवास को नल के जल से जोड़ने की योजना का लक्ष्य प्राप्त करने में प्रयास आवश्यक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वेबिनार के जरिये जल जीवन मिशन से जुड़े लोगों से बात करते हुए कहा कि देश के हर ग्रामीण को स्वच्छ जल का अधिकार है और जल जीवन मिशन के तहत देश में हर व्यक्ति के जल अधिकार को जल शासन के माध्यम से मजबूत किया जाना चाहिए।

मोदी ने जल जीवन मिशन के लक्ष्य को प्राप्त करने की बात करते हुए कहा कि यह काम पूरा करने के साथ ही प्रत्येक प्रदेश सरकार को मिशन के तहत पाइपलाइनों की गुणवत्ता के साथ ही उपलब्ध कराये जाने वाले पानी की गुणवत्ता के बारे में सतर्क रहने की आवश्यकता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के हर गांव में लोगों को नल से स्वच्छ जल मिले, बजट में गांव के लिए जो निधि आवंटित की गई है। उसका प्रयोग होना चाहिए। इससे गांव में बदलाव आए और देश के हर व्यक्ति को उसका अधिकार मिले। इस दिशा में सभी को नई रणनीति के तहत काम कर सफलता प्राप्त करनी होगी।