bank robbery - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

बंदूक की नोक पर आंवा बैंक में दिनदहाड़े लूट
देवली। देवली उपखंड के आवाँ कस्बे में तीन लुटेरों ने पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में पिस्टल के दम पर लूट की वारदात को अंजाम देकर बैंक में रखी 4 लाख 17 हजार नगदी सहित दो ग्राहकों द्वारा निकाली गई 60 हजार की राशि लेकर फरार हो गए। घटना से समूचे इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार करीब तीन बजे आवाँ कस्बे में स्थित पीएनबी की शाखा में तीन नकाबपोश पहुंचे, जिसमें से दो लोग बैंक में चले गये तथा एक आदमी दरवाजे पर रुक गया। वहाँ पहुंचते ही नकाबपोशों ने कुछ क्षणों में पिस्टल, देशी कट्टे दिखाकर बैंककर्मियों व मौजूद ग्राहकों को धमकाते हुए नकदी लूटकर ले गए। घटना को इस तरह अंजाम दिया कि कोई कुछ समझ पाता, उससे पहले ही वे नकदी लूटकर ले जाने में सफल हो गए।बताया गया है कि लुटेरों की संख्या तीन थी और वे एपाचे बाइक पर बैठकर फरार हो गए। सूचना के अनुसार घटना के समय दो ग्राहक भी मौजूद थे जो बैंक में रुपये निकलवाने आए थे। लुटेरों ने उन्हें भी पिस्टल दिखाकर बैंक से निकलवाए करीब 60 हजार रुपए की रकम भी लूटी। घटना के अनुसार प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तीनों आरोपियों ने काले रंग के कपड़े पहन रखे थे। बाइक पर फरार होते समय बीच में बैठे लुटेरे के हाथ में पिस्टल भी था जिसे देखकर लोग सहम गए। घटना के बाद सनसनी मच गई।

बताया गया है लुटेरे आपाधापी में एक देशी कट्टा वहीं छोड़ गए। जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। जबकि टोंक से फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुचकर साक्ष्य जुटाएं हैं। घटना स्थल पर देवली डीएसपी सुरेश कुमार, दूनी थाना प्रभारी, टोंक एसपी मनीष त्रिपाठी ने मय जाप्ता पहुंच कर घटना की जानकारी जुटाई तथा लूटी गई नगदी की जानकारी ली।जानकारी के अनुसार लुटेरे टोडा का गोठड़ा रोड की तरफ  फरार हुए है। लुटेरों की उम्र 22 से 25 वर्ष है। तीनों काले रंग के कपड़े तथा मास्क पहने हुए थे। बैंक से कितने रुपए लुटे गए है इसका आंकलन किया जा रहा है। इसके अलावा क्षेत्र के आसपास के सभी थानों की पुलिस नाकाबंदी कर रही है। पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित कर लुटेरों की तलाश में भेज दी गई हैं।

केशवपुरा गांव से मिली लूटी हुई एटीएम मशीनें
जयपुर। भांकरोटा इलाके में सिरसी रोड से लूटी गई दो एटीएम मशीन बुधवार को अजमेर रोड केशवपुरा गांव से मिली। दोनों एटीएम मशीनें टूटी हुई हालत में सड़क के किनारे मिली। स्थानीय लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी। जिसके बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।

पुलिस के अनुसार सोमवार देर रात सिरसी मोड़ पर कुछ अज्ञात बदमाश एटीएम मशीनों को उखाड़कर ले गए थे। जहां एक मशीन में 38,900 रुपए थे तो वहीं दूसरी एटीएम मशीन में केवल 8200 रुपए नगद थे। पुलिस ने इलाके में कड़ी नाकेबंदी भी करवाई लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। बुधवार सुबह कंट्रोल को सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और एटीएम मशीनों को जप्त किया।

अलवर में दिनदहाड़े बैंक में तीन लाख की लूट
अलवर। शहर के अरावली विहार थाना अंतर्गत भूगोर में बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में दिनदहाड़े हथियार की नोक पर बदमाश करीब तीन लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। बदमाशों के फरार होते ही बैंक कर्मियों ने लूट की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। गुरुवार दोपहर के समय तीन हथियारबंद बदमाश भूगोर स्थित बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में अंदर आए। इसके बाद बैंक मैनेजर को हथियार दिखाकर बैंक में मौजूद करीब तीन लाख रुपए का कैश लेकर फरार हो गए। सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमन मीणा व सीओ ग्रामीण अमित चौधरी सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बैंक कर्मियों से घटना की जानकारी लेकर  बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग चेक की। भूगोर क्षेत्र शहर से लगता हुआ है। घटना के समय बैंक के अंदर व आसपास बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। उसके बाद भी दिनदहाड़े यह घटना हुई। बैंक कर्मियों ने बताया कि बैंक में आए तीन बदमाशों ने बैंक मैनेजर व अन्य स्टाफ को हथियार की नोक पर लेकर लूट की घटना को अंजाम दिया। अलवर जिले में ताबड़तोड़ हो रही घटनाओं ने पुलिस को परेशान कर दिया है। बदमाश खुलेआम शहर के बीच में घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ऐसे में साफ है कि अलवर में पुलिस व्यवस्था फेल हो चुकी है। पुलिस के तमाम दावों के बाद भी खुलेआम घटनाओं का सिलसिला जारी है। पुलिस को अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस बैंक के आसपास क्षेत्र में लगे अन्य सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग भी चेक कर रही है।

बिहार में बैंक से 10 लाख की लूट
दलसिंहसराय। बिहार में समस्तीपुर के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक निजी बैंक से करीब 10 लाख रुपये लूट लिये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि हथियारबंद अपराधियों ने एक निजी बैंक में शाखा प्रबंधक समेत अन्य बैंककर्मियों को हथियार के बल पर बंधक बना लिया और बैंक मे रखें करीब 10 लाख रुपये लूट लिए।

सूत्रों ने बताया कि अपराधी हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गये। हादसे की सूचना पर दलसिंहसराय के पुलिस उपाधीक्षक दिनेश कुमार पांडेय ने मौके पर पहुंचे। अपराधियों की गिरफ्तारी और लूट की रकम की बरामदगी के लिए पुलिस ने छापेमारी की।