surprise - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

67 की उम्र में फिर बजे शहनाई के सुर: घासी राम ने 28 साल की सुनीता से रचाई शादी, पहली पत्नी बनीं सबसे बड़ी समर्थक
जयपुर। जहां आमतौर पर लोग 60 की उम्र पार करते ही पूजा-पाठ, तीर्थयात्रा और पोते-पोतियों के साथ समय बिताने की बातें करते हैं, वहीं जयपुर जिले की सांगानेर तहसील के सिरोली गांव के 67 वर्षीय घासी राम मीणा ने ऐसा कदम उठाया है कि पूरे इलाके में उनकी ही चर्चा हो रही है। घासी राम ने 28 वर्षीय सुनीता मीणा के साथ विवाह कर लिया है और सबसे दिलचस्प बात यह है कि उनकी पहली पत्नी किशनी भी जीवित हैं तथा इस शादी के लिए उनकी सहमति भी बताई जा रही है।

गांव की चौपाल से लेकर चाय की दुकानों तक, हर जगह इसी विवाह की चर्चा सुनाई दे रही है। लोग हैरानी भी जता रहे हैं और मुस्कुराते हुए इस अनोखे रिश्ते पर अपने-अपने अंदाज में टिप्पणियां भी कर रहे हैं। किसी का कहना है कि “घासी राम ने साबित कर दिया कि दिल की उम्र नहीं होती”, तो कोई मजाक में कह रहा है कि “जब लोग रिटायरमेंट प्लान बनाते हैं, तब घासी राम ने शादी प्लान बना लिया।”

बताया जा रहा है कि विवाह पारिवारिक सहमति और सामाजिक रीति-रिवाजों के अनुसार 19 जून को प्रताप नगर के सामुदायिक केन्द्र में संपन्न हुआ। खास बात यह रही कि पहली पत्नी ने भी इस फैसले का विरोध नहीं किया, बल्कि परिवार की सहमति से ही यह रिश्ता तय हुआ। यही कारण है कि यह शादी सिर्फ गांव ही नहीं, आसपास के क्षेत्रों में भी चर्चा और कौतूहल का विषय बनी हुई है। सोशल मीडिया पर भी इस विवाह को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग इसे व्यक्तिगत निर्णय बताते हुए शुभकामनाएं दे रहे हैं, तो कुछ इसे आश्चर्यजनक और अनोखा विवाह करार दे रहे हैं।

फिलहाल सिरोली गांव में यह शादी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं लग रही। गांव वालों का कहना है कि उन्होंने कई शादियां देखी हैं, लेकिन इतनी चर्चा शायद ही किसी विवाह की हुई हो। एक बुजुर्ग ने मुस्कुराते हुए कहा, “घासी राम की शादी ने साबित कर दिया कि जिंदगी में सरप्राइज का कोई रिटायरमेंट नहीं होता!” इस संबंध में घासी राम मीणा ने कहा कि हम दोनों के परिजनों और रिश्तेदारों की सहमति के बाद ही शादी करने का निर्णय लिया है। शादी में दोनों पक्षों के निकट रिश्तेदार शामिल हुए हैं । मैं दोनों पत्नियों को खुश रखूँगा । दुनिया वाले क्या चर्चा करते हैं, इसकी हमें कोई परवाह नहीं है। घासी राम की पहली पत्नी किशनी ने बताया कि यह शादी मेरी सहमति से हुई है । मैं इसे सौतन नहीं बल्कि छोटी बहन की तरह रखूँगी। सुनीता भी इस शादी से बहुत खुश है।

मुख्यमंत्री ने किया SMS अस्पताल का औचक निरीक्षण, भर्ती मरीजों की पूछी कुशलक्षेम
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को सवाई मानसिंह अस्पताल का औचक दौरा कर विभिन्न वार्डों में व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया व मरीजों और उनके परिजनों से मिलकर कुशलक्षेम पूछी। इस दौरान गहलोत ने अस्पताल में संचालित कोविड वैक्सीनेशन सेंटर, गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) व दवा वितरण केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती मरीजों से मिलकर उनका हाल जाना व उन्हें मिल रही उपचार सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने एसएमएस अस्पताल में प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं व प्रबंधन पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने अस्पताल के एसी कॉटेज वार्ड में भर्ती श्रवण पटेल से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। साथ ही आईसीयू में भर्ती धौलपुर में बिजली निगम के सहायक अभियंता हर्षदापति से मिलकर कुशलक्षेम पूछी। इस दौरान एसएमएस कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सुधीर भंडारी, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनय मल्होत्रा एवं अन्य चिकित्सक उपस्थित थे।

चौथे बजट में मुख्यमंत्री ने जड़ा शानदार चौका: आम अवाम, पर्यटन क्षेत्र और किसानों में खुशी की लहर
जयपुर। प्रदेश का बजट जारी होने के बाद अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है। कोई बजट की तारीफ कर रहा है तो कोई बजट से निराशा जाहिर कर रहा है। बात करें व्यापारी वर्ग की, तो फोर्टी के उपाध्यक्ष गिरिराज खंडेलवाल ने प्रदेश के आम बजट को विकास के नए सौपान रचने वाला बताया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी के साथ ही व्यापार एवं उघोग जगत के लिए यह शानदार बजट है। जिसमें जनता पर कोई अतिरिक्त भार नहीं है, लेकिन राहत का पिटारा है। इससे बेहतर और जनकल्याणकारी बजट नहीं हो सकता।

पर्यटन को उघोग का दर्जा देने से प्रदेश में प्रगति, निवेश और रोजगार की नई उड़ान
उन्होंने कहा कि पर्यटन को उघोग का दर्जा देने से प्रदेश में प्रगति, निवेश और रोजगार की नई उड़ान देखने को मिलेगी क्योंकि राजस्थान में पर्यटन अर्थव्यवस्था की बहुत महत्वपूर्ण धुरी है। सभी संवर्ग के सरकारी कर्मचारियों को वर्ष 2004 से पेंशन का पुनः लाभ देकर एक बड़ा जनहित का फैसला लिया गया है। आम जनता को चिरंजीवी स्वास्थ्य योजना में दस लाख तक का कवर दिया गया है जो कि बहुत बड़ा जनकल्याणकारी फैसला है। गिरिराज खंडेलवाल ने कहा कि राजधानी जयपुर को भी नयी सौगातें मिली हैं। जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर एज्युकेशन हब, जयपुर मेट्रो का अजमेर हाइवे और दिल्ली हाइवे तक विस्तार ऐसे ही बड़े कदम हैं। बजट में पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना निगम की स्थापना और दुग्ध उत्पादन पर पांच रूपये प्रति लीटर का अनुदान अत्यंत क्रांतिकारी कदम है। खंडेलवाल ने कहा कि ईआरसीपी के लिए 9600 करोड़ रुपये की वार्षिक योजना से प्रदेश में विकास का एक नया माहौल बनेगा।

कृषि बजट 75 हजार करोड़ रुपये से अधिक
गिरिराज खंडेलवाल ने कहा किवार्षिक कुल कृषि बजट 75 हजार करोड़ रुपये से अधिक का है। यह प्रदेश के विकास यात्रा में एक ऐतिहासिक कदम है। सभी कृषक योजनाओं को मिशन के रूप में लिया गया है। प्रदेश में बकाया कृषि कनेक्शन दो साल में आवंटित करने तथा कृषक साथी योजना के लिए पांच हज़ार करोड़ रुपये का प्रावधान शानदार कदम हैं।

बजट में प्रस्तावित 1500 करोड़ रुपये की राशि से राजस्थानी स्मार्ट सिटी योजना
गिरिराज खंडेलवाल ने कहा कि बजट में प्रस्तावित 1500 करोड़ रुपये की राशि से राजस्थानी स्मार्ट सिटी योजना, प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 10 करोड़ रुपये की सड़क देने के लिए दो हजार करोड़ रुपये का प्रावधान , पर्यटन विकास कोष के लिए एक हजार करोड़ की का प्रावधान इत्यादि कदम प्रदेश में विकास के नये प्रतिमान रचेंगे। गिरिराज खंडेलवाल ने कहा कि अपने चौथे बजट में मुख्यमंत्री ने जनता का दिल जीतने वाला एक शानदार चौका जड़ा है। जिससे आम अवाम में खुशी की लहर है। प्रदेश के पहले कृषि बजट से किसानों में अपार उत्साह है।

बजट में की योजनाओं व राहतों की बौछार
अखिल राज्य ट्रेड एण्ड इण्डस्ट्री एसासियेशन ने बताया कि  मुख्यमंत्री  द्वारा प्रस्तुत बजट का स्वागत किया और इसे वृहद विकासोन्मुखी बजट बताया, जिसमें योजनाओं व राहतों की बौछार माननीय मुख्यमंत्री द्वारा की गई है। सभी क्षेत्रों यथा स्वास्थ्य, षिक्षा, उद्योग, कृषि, युवा, महिला, पर्यटन, आमजन सभी के लिये कुछ ना कुछ बजट में दिया गया है। कोरोना की मार झेलने के बाद भी इस प्रकार का बजट प्रस्तुत किया गया है जो सही मायने में बेहद सराहनिय है।

व्यापार व उद्योग में बढोतरी
32 नए औद्योगिक क्षेत्रों की स्थापना, बाडमेर के पचपदरा में 383 वर्ग किलोमीटर में पैट्रोकैमिकल इनवेस्टमेंट रीजन के विकास, तकनीक आधारित इण्डस्ट्रीज के लिए मल्टी स्टोरीज इण्डस्ट्रीयल कॉम्पलेक्स की घोषणा, राजस्थान औद्योगिक सुरक्षा बल का गठन किये जाने, सर्विस सेक्टर, एमएसएमई व स्टार्टअप्स् को सस्ता दरों पर प्लग एण्ड प्ले सुविधा कराने के लिये राजीव गांधी नॉलेज सर्विस एवं इनोवेषन हब बनाने से राज्य के व्यापार व उद्योग में बढोतरी होगी और निवेष का वातावरण बनेगा।

आम मध्यमवर्गीय लोगों को राहत
100 यूनिट बिजली पर 50 यूनिट फ्री तथा 150 यूनिट पर 3/- रुपए प्रति यूनिट के अनुदान से आम मध्यमवर्गीय लोगों को राहत मिलेगी। बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने हेतु स्कूटीयों का वितरण, सैकण्डरी स्कूलों को सीनियर सैकण्डरी में क्रमोन्नत करना, मेडिकल कॉलेजों में पीजी छात्रावासों का निर्माण। प्रदेष में पुरानी पेंषन योजना फिर से लागू किया जाना, 1.33 करोड चिरंजीवी परिवार की महिलाओं को स्मार्टफोन के जरिये संचारक्षेत्र से जोडने से आमजन में सरकार के प्रति विश्वास ओर प्रबल होगा।

टेंट कारोबारी निराश
रवि जिंदल, चेयरमेन, राजस्थान टेंट डीलर्स किराया व्यवसाय समिति ने बजट में टैंट नगर के लिए भूमि , टैंट व्यवसाय को उद्योग का दर्जा ,एवं किसान क्रेडिट कार्ड की तरह सेवा क्रेडिट कार्ड की घोषणा नहीं करना टैंट वैडिंग इंडस्ट्रीज़ के 5 लाख व्यापारी इस बजट से निराश है।  मुख्यमंत्री इस पर पुनः विचार कर हमें राहत प्रदान करें ।