declaration - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

भाजयुमो की जम्बो कार्यकारिणी घोषित, 63 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा राजस्थान की नई प्रदेश कार्यकारिणी का लंबे समय से चल रहा इंतजार आखिरकार खत्म हो गया। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देश पर भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष शंकर गोरा ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की। घोषित कार्यकारिणी में कुल 63 पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। संगठन ने आगामी राजनीतिक गतिविधियों और युवा संपर्क अभियानों को ध्यान में रखते हुए प्रदेशभर के विभिन्न जिलों और सामाजिक वर्गों को प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया है। नई टीम में 7 प्रदेश उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री, 9 मंत्री सहित कोषाध्यक्ष, मीडिया प्रभारी, सोशल मीडिया प्रभारी, आईटी संयोजक और प्रशिक्षण प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।

इसके अलावा 20 प्रदेश प्रवक्ताओं की भी घोषणा की गई है। प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में जितेन्द्र सिंह राठौड़, दीनदयाल गुर्जर, राकेश कटारिया, शिवराज सिंह, राकेश पंवार, सुदर्शन गौतम और आशीष कुल्हरी को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं ऋषिकेश मीणा, लोकेन्द्र सिंह और आदित्य पुजारी को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। कार्यकारिणी में संगठन विस्तार को विशेष प्राथमिकता दी गई है। सदस्यता अभियान, बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, सोशल मीडिया कैंपेन चलाने और युवाओं से सीधा संवाद बढ़ाने के लिए अलग-अलग दायित्व तय किए गए हैं। साथ ही प्रशिक्षण, नीति एवं शोध और ‘मन की बात’ जैसे विशेष विभाग भी बनाए गए हैं।

पंजाब में नशे की समस्या के खिलाफ निर्णायक लड़ाई की घोषणा : राज्य को नशा मुक्त बनाने के लिए 3 महीने की समय सीमा तय, भगवंत मान ने पुलिस को दिए आदेश
चंडीगढ़। नशे की समस्या के खिलाफ निर्णायक लड़ाई की घोषणा करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस आयुक्तों, जिला उपायुक्तों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को तीन महीने के भीतर पंजाब को नशा-मुक्त राज्य बनाने का आदेश दिया है। पंजाब भवन में पुलिस आयुक्तों, जिला उपायुक्तों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों के साथ एक बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यह ऐतिहासिक क्षण है, क्योंकि राज्य सरकार ने नशे के प्रति किसी भी प्रकार की सहानुभूति न रखने की नीति अपनाई है और इस समस्या के खिलाफ व्यापक लड़ाई शुरू कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार नशे के मामलों की तेजी से सुनवाई और दोषियों को सजा दिलाने के लिए विशेष फास्ट ट्रैक अदालतों का गठन करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि इस नेक कार्य के लिए पुलिस और सिविल प्रशासन को पूरा समर्थन और सहयोग दिया जाएगा। उन्होने स्कूलों और कॉलेजों में नशे की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाने की बात कही, ताकि हमारे युवा इसकी चपेट में न आएं।

मान ने कहा कि राज्य सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि नशा तस्करों और उनके परिवारों को बिजली, पानी और अन्य सुविधाओं में कोई सब्सिडी न दी जाएं, ताकि अपराधियों से सख्ती से निपटा जा सके। उन्होंने कहा कि अगर नशा तस्करों के खिलाफ मिसाल कायम करने के लिए एनडीपीएस एक्ट में किसी और संशोधन की जरूरत पड़ी तो वह इस मुद्दे को केंद्र सरकार के समक्ष उठाएंगे।

बैठक के दौरान मान ने नारंगवाल गांव का उदाहरण दिया, जहां नशा तस्कर की अवैध संपत्ति को ध्वस्त कर दिया गया था। उन्होंने यह भी कहा कि जिस साझा जमीन पर यह घर बनाया गया था, वहां अब एक लाइब्रेरी बनाई जाएगी। उन्होने कहा कि जिस जगह से नशा बेचा जाता था, उसे ज्ञान के केंद्र में बदला जाएगा, ताकि युवाओं को नशे की समस्या के बारे में जागरूक किया जा सके। उन्होंने फील्ड अधिकारियों को भरोसा दिलाया कि नशे की समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए कार्रवाई के दौरान अधिकारियों को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
मान ने कहा कि पंजाब ने पहले भी आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई जीती थी और अब सभी अधिकारी नशे की समस्या को जड़ से खत्म करने में बड़ी भूमिका निभाएंगे। उन्होने पुलिस कमिश्नरों और एसएसपी से कहा कि उनके अधिकार क्षेत्र में तीन महीनों के भीतर नशे की उपस्थिति पूरी तरह समाप्त होनी चाहिए। एक महीने बाद प्रत्येक एसएसपी द्वारा जिले में नशा विरोधी कार्यक्रम की प्रगति का मूल्यांकन किया जाएगा और प्रदर्शन न दिखाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ मामले दर्ज किए जाने चाहिए, जिसके लिए एएनटीएफ द्वारा पहले ही सूची प्रदान की जा चुकी है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि बड़ी/मध्यम मात्रा में नशे की बरामदगी के मामलों में गिरफ्तार दोषियों की जमानत रद्द करने में पूरी कोशिश की जाएं।

श्रीनाथजी मंदिर में आषाढ़ी तौल के परिणाम का ऐलान, फसल और धान्य उत्तम रहने की उम्मीद
राजसमंद। जिले के नाथद्वारा नगर स्थित पुष्टिमार्गीय संप्रदाय की प्रधान पीठ श्रीनाथजी मंदिर में आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा पर हर साल श्रीजी मंदिर के खर्च भंडार में आषाढ़ी तौल की परंपरा का निर्वहन किया जाता रहा है। हर साल की तरह इस भी बुधवार को पूर्णिमा के अवसर पर 27 तरह के धान की वस्तुओं को तोलकर मौसम से प्रभावित नहीं होने वाले स्थान पर तहखाने में परंपरा के अनुसार रखा गया।

बुधवार को तहखाने में सुरक्षित रखे गए 27 तरह के धान की वस्तुओं को आज गुरुवार अल सुबह श्रीनाथजी खर्च भंडार अधिकारी वपरेश नागर की मौजूदगी प्रभु श्रीनाथजी के सम्मुख पुनः तोलकर इस साल में फसल की पैदावार और व्यापार के लिए पूर्वानुमान लगाया गया। आषाढ़ी तौल के बाद आए परिणाम से अनुमान लगाया गया कि इस साल बारिश आषाढ़ में तीन आना, सावन मे चार आना, भादवे में पांच आना बताया गया है। खर्च भंडार के अधिकारी परेश नागर ने बताया कि अगली बार वायु पश्चिम दिशा की होने के कारण खंड वर्षा के आसार हैं, वही धान्य उत्तम रहने की उम्मीद है।

धान तोल किया जाता मानसून का आंकलन इस परंपरा के तहत 27 प्रकार के जींस और चार मिट्टी के पिंड को बिना मौसम से प्रभावित होने वाले तहखाने नुमा कमरे में रखा जाता है। जिन्हें 12 घंटे से अधिक समय के बाद प्रभु श्रीनाथजी के सम्मुख फिर से तोला जाता है। इस तौल की प्रक्रिया में पुराने एक रुपए के सिक्के के बराबर चांदी के सिक्के से 27 प्रकार के अनाज को तोला जाता है जिन्हें कागज की पुड़की में बंद कर सूती कपड़े में लपेटकर रस्सी से बांधकर एक मटके में बंद कर दिया जाता है।

जिन्हें 4 मिट्टी के अलग-अलग पिंड पर रखा जाता है। करीब 12 घंटे के बाद आज गुरुवार सुबह प्रभु श्रीनाथजी के सम्मुख फिर से अनाज को तौला गया। इसी प्रकार विभिन्न जिंसों में हुई घटत-बढ़त को भी आंका गया। हरा मूंग, मोठ, नमक और चारा कम निकला। जबकि सफेद मक्का, पीली मक्का में बढ़ोतरी हुई। ज्वार, बाजरा समान, साल सफेद, साल लाल, तिल्ली सफेद, उड़द, ग्वार, गेहूं चना और सरसों जैसे प्रमुख अनाज में बढ़ोतरी दर्ज की गई। काली मिट्टी मनुष्य के भाव से आधा रत्ती, लाल मिट्टी पशु के भाव से पाव रत्ती, घास में आधा रत्ती घटत दर्ज की गई। इसके अनुसार धान्य को उत्तम, बारिश को सामान्य से अधिक, वायु को पश्चिम का बताया गया। इस साल मनुष्य, पशु और चारा घटने का अनुमान लगाया है।

वन्य जीव अभ्यारण्य कुंभलगढ़ के इको सेंसेटिव जोन घोषित होने से उत्पन्न परिस्थितियों का मामला
जयपुर। विधानसभा में बुधवार को ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के जरिए विधायक खुशवीर सिंह ने वन्य जीव अभ्यारण्य कुंभलगढ़ के इको सेंसेटिव जोन घोषित होने से होटल व्यवसाय पर होने वाले प्रभाव का मुद्दा उठाया।

जवाब में वन मंत्री हेमाराम चौधरी ने विश्वास दिलाते हुए कहा कि सभी की राय लेकर ही फैसला किया जाएगा। जनता को किसी तरह की परेशानी में नहीं डाला जाएगा। अभी यह ड्राफ्ट पहली स्टेज में है, जब फाइनल होगा उससे पहले सभी की राय लेकर फैसला किया जाएगा। वही स्पीकर सीपी जोशी ने मंत्री हेमाराम को सलाह देते हुए कहा कि कावड़िया क्षेत्र का दौरा कर कर स्टडी करने की राय दी । कावड़िया में बेहतर तरीके से ट्यूरिज्म को डेवलप किया गया है। हेमाराम चौधरी ने जल्द ही अधिकारियों को भेजने का भरोसा दिया। सदन में वहीं उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने सलाह देते हुए कहा कि विधायकों की एक कमेटी बनाकर दौरा कराने की सलाह दी। सीपी जोशी ने कहा पहले अधिकारियों को दौरा करके आने दीजिए फिर कमेटी भेजने पर फैसला होगा।

जेईई मेन-2022: अब तक सवा लाख से ज्यादा आवेदन
जयपुर। जेईई मेन इस वर्ष दो बार अप्रैल व मई में होगी। अब तक सवा लाख से ज्यादा विद्यार्थियों ने आवेदन किया, इसकी अंतिम तिथि 31 मार्च है। छात्रों के पास एक जनवरी के बाद का कैटेगिरी दस्तावेज ना होने पर डिक्लेरेशन देना होगा। वहीं छात्रों को सही जवाब के लिए चार अंक मिलेंगे, गलत पर एक अंक कटेगा, वहीं परीक्षा केंद्र चुनने की आजादी भी एनटीए ने छीन ली है। परीक्षा में देशभर से 11 लाख से अधिक छात्र शामिल होते है। इनमें राजस्थान से 4 लाख से ज्यादा तो जयपुर से 25 हजार से अधिक के शामिल होने की उम्मीद है।   जेईई मेन आॅनलाइन आवेदन की प्रक्रिया चार चरणों में संपन्न होगी। प्रथम चरण में विद्यार्थी को जेईई मेन वेबसाइट पर स्वयं का नाम, माता-पिता का नाम, जेंडर, जन्म दिनांक, पहचान पत्र संख्या, मोबाइल नंबर, ई मेल आईडी, स्वयं का पता एवं पासवर्ड डालकर लॉग इन करना होगा। इसके बाद विद्यार्थी को जेईई मेन आवेदन संख्या प्राप्त होगी। दूसरे चरण में विद्यार्थी को नेशनलिटी, स्टेट कॉड आॅफ इलेजिब्लिटी, कैटेगिरी, परीक्षा केन्द्र एवं 10-12वीं की समस्त जानकारी भरनी होगी। स्टेट कॉड ऑफ इलेजिब्लिटी उसी स्टेट का भरें, जहां से उन्होंने 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है एवं इम्प्रूमेंट देने वाले विद्यार्थी इस कॉलम में उस स्टेट को भरें जहां से उन्होंने प्रथम बार 12वीं परीक्षा उत्तीर्ण की थी। इसके बाद तृतीय चरण में विद्यार्थी को स्वयं का फोटोग्राफ एवं सिग्नेचर, कैटेगिरी संबंधित दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करने होंगे। चौथे चरण में परीक्षा शुल्क का भुगतान करना होगा। परीक्षा शुल्क सामान्य ईडब्ल्यूएस एवं ओबीसी कैटेगिरी के लिए 650, एससी-एसटी एवं शारीरिक विकलांग एवं सभी कैटेगिरी की छात्राओं के लिए 325 रुपए निर्धारित है। विद्यार्थी इस कन्फेर्मेशन पेज की चार प्रतियां अपने पास अवश्य रखें।

दस्तावेज देने तक का समय मिलेगा
इस वर्ष विद्यार्थियों से आवेदन के दौरान कैटेगिरी संबंधित दस्तावेज भी मांगें हैं। ओबीसी एवं ईडब्लूएस के ऐसे स्टूडेंट्स जिनके पास अभी एक जनवरी के बाद का केटेगरी सर्टिफिकेट नहीं है, उन्हें केटेगरी सर्टिफिकेट के कॉलम में आवेदन के दौरान इनफार्मेशन बुलेटीन में दिए गए डिक्लेरेशन फॉर्मेट को भरकर स्कैन कर अपलोड करना होगा। इससे विद्यार्थियों को काउंसलिंग में सीट आवंटन पर केटेगरी सर्टिफिकेट दस्तावेज देने तक का समय मिल जाएगा।

मई सेशन के लिए दुबारा करना होगा आवेदन
विद्यार्थियों को जेईई-मेन के दूसरे सेशन के लिए दुबारा आवेदन करना होगा, उन्हें 8 अप्रैल से 3 मई तक का समय दिया है।

मार्किंग स्कीम में बदलाव
जेईई मेन परीक्षा में प्रत्येक विषय के दो सेक्शन होते है। सेक्शन ए में फिजिक्स, कैमिस्ट्री व मैथ्स के 20-20 एमसीक्यू प्रश्न है। सेक्शन बी में प्रत्येक विषय से 10-10 प्रश्न न्यूमेरिक वैल्यू बेस्ड पूछे जाएंगे। सेक्शन बी में प्रत्येक विषय में 10 में से कोई 5 प्रश्न विद्यार्थियों को हल करने होंगे।

इस परीक्षा में हुए ये बदलाव
परीक्षा हाइब्रिड मोड में होगी।
सभी प्रश्न नेगेटिव मार्किंग के दायरे में।
आवेदन में आधार की जानकारी भरनी होगी, पारिवारिक आय बताना जरूरी।
दोनों सेशन के लिए छात्रों को अलग-अलग आॅनलाइन आवेदन पत्र भरना होगा।

यूक्रेन-रूस विवाद: रूस ने यूक्रेन पर किया हमला, पुतिन ने सैन्य अभियान की घोषणा, यूक्रेन की राजधानी कीव में बड़ा धमाका, यूक्रेन में मार्शल लॉ का एलान
यूक्रेन: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को डोनबास क्षेत्र में विशेष सैन्य अभियान की घोषणा की। जसके बाद रूसी सैना पहले युक्रेन सीमा में घुस चुकी है। वहीं रूसी सैना की ओर से यूक्रेन के सैन्य ठिकानों पर हमला किया गया है।यूक्रेन की राजधानी कीव में बड़ा धमाका हुआ है।  कीव-खारकीव पर रूसी मिसाइल से हमला किया गया है। कीव एयरपोर्ट खाली करवाया गया है। यूक्रेन में मार्शल लॉ का एलान किया गया है। रूसी मीडिया के अनुसार  दोनेत्सक में सिलसिलेवार धमाके रूसी सैना की ओर से किए गए है।

वहीं रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कहा, "परिस्थितियां हमें निर्णायक और तत्काल कार्रवाई करने के लिए मजबूर करती हैं।
डोनबास के जनवादी गणराज्यों ने रूस से सहायता मांगी है। इस संबंध में, संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुच्छेद 51, भाग 7 के अनुसार, फेडरेशन काउंसिल और फेडरल असेंबली की मंजूरी के साथ मैंने डीपीआर और एलपीआर के साथ मैत्री और पारस्परिक सहायता संधियों के अनुसरण में एक विशेष सैन्य अभियान के संचालन का फैसला किया है। पुतिन ने आगे कहा कि युक्रेन युद्ध को टाला नहीं जा सकता, किसी ने दखल दिया तो अंजाम भुगतना होगा।

दोनेत्सक में सिलसिलेवार धमाके

ऐसे में यूक्रेन-रूस विवाद WAR में तब्दिल हो गया है। यूक्रेनी सशस्त्र बलों ने दोनेत्सक के बाहरी इलाके में गोलाबारी की, जिसमें मिन्स्क समझौतों द्वारा निषिद्ध 10 गोले भी शामिल रहे।  युद्धविराम के नियंत्रण और समन्वय के लिए संयुक्त केंद्र (जेसीसीसी) में डोनेट्स्क पीपल्स रिपब्लिक (डीपीआर) के प्रतिनिधि कार्यालय ने अपने एक बयान में इसकी जानकारी दी।प्रतिनिधि कार्यालय ने टेलीग्राम पर कहा, '120-मिमी कैलिबर के 10 गोले दागे गए।

यूक्रेन पर कब्जा करने की कोई योजना नहीं : पुतिन
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को डोनबास में विशेष सैन्य अभियान की घोषणा के बाद कहा कि रूस की यूक्रेन पर कब्जा करने की कोई योजना नहीं है। पुतिन ने एक संबोधन में कहा, "यूक्रेनी क्षेत्रों पर कब्जा करने की हमारी कोई योजना नहीं है।

यूक्रेन में घटनाक्रमों पर नजर बनाए हुए हैं बिडेन
रूस की ओर से यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई किये जाने की घोषणा के मद्देनजर अमेरिका वहां के घटनाक्रमों पर नजर रखे हुए है।
अमेरिकी राष्ट्रपति कार्यालय व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के डोनबास पर सैन्य कार्रवाई की घोषणा के बाद राष्ट्रपति जो बिडेन यूक्रेन की स्थिति पर बारीकी से नजर रखे हुए हैं। साकी ने टि्वटर पर कहा, “  बिडेन यूक्रेन के घटनाक्रमों पर ध्यान रखे हुए हैं तथा वह इस संबंध में अपने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन से लगातार अपडेट भी ले रहे हैं।उन्होंने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक से पहले संयुक्त राष्ट्र के अपने राजदूत लिंडा थॉमस ग्रीनफील्ड के साथ भी बात की है।”

उल्लेखनीय है कितिन ने गुरुवार को डोनबास में सैन्य अभियान शुरू करने घोषणा की है। जबकि यूक्रेन ने युद्ध रोकने की अपील की है।