martial law - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

दक्षिण कोरिया की संसद ने यून-उनकी पत्नी की जांच के लिए विशेष अभियोजक विधेयक को दी मंजूरी, जानें पूरा मामला
सोल। दक्षिण कोरिया की नेशनल असेंबली ने शुक्रवार को पूर्व राष्ट्रपति यून सुक-योल और उनकी पत्नी किम कोन-ही के खिलाफ जांच जारी रखने के लिए एक नया व्यापक विशेष अभियोजक विधेयक पारित किया। दक्षिण कोरिया की योनहाप न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, यह विधेयक सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ़ कोरिया की ओर से पेश किये जाने के बाद नेशनल असेंबली के पूर्ण सत्र में पारित किया गया। इस विधेयक का उद्देश्य उन अनसुलझे मुद्दों और नये उठे संदेहों पर विचार करना है, जिनकी पिछले तीन विशेष अभियोजक टीमों ने ठीक से जांच नहीं की थी और जिनकी जांच अब समाप्त हो चुकी है।

बता दें कि यह विधेयक 2024 में तीन दिसंबर की आपातकालीन मार्शल लॉ घटना से संबंधित विद्रोह और बाहरी ताकतों के साथ मिलीभगत के आरोपों के साथ-साथ पूर्व राष्ट्रपति दंपति से जुड़े चुनाव में हस्तक्षेप और सत्ता के दुरुपयोग के विभिन्न संदेहों की व्यापक जांच पर केंद्रित है। यह विधेयक गुरुवार को विचार-विमर्श के लिए नेशनल असेंबली में पेश किया गया था।

देश की मुख्य रूढि़वादी विपक्षी पार्टी पीपल्स पावर पार्टी ने इस विधेयक की आलोचना करते हुए इसे रूढि़वादी ताकतों को दबाने के उद्देश्य से राजनीतिक रूप से प्रेरित कदम बताया और इसे पारित होने से रोकने की कोशिश की। नतीजतन, यह विधेयक शुक्रवार को पारित हो गया।

यूक्रेन-रूस विवाद: रूस ने यूक्रेन पर किया हमला, पुतिन ने सैन्य अभियान की घोषणा, यूक्रेन की राजधानी कीव में बड़ा धमाका, यूक्रेन में मार्शल लॉ का एलान
यूक्रेन: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को डोनबास क्षेत्र में विशेष सैन्य अभियान की घोषणा की। जसके बाद रूसी सैना पहले युक्रेन सीमा में घुस चुकी है। वहीं रूसी सैना की ओर से यूक्रेन के सैन्य ठिकानों पर हमला किया गया है।यूक्रेन की राजधानी कीव में बड़ा धमाका हुआ है।  कीव-खारकीव पर रूसी मिसाइल से हमला किया गया है। कीव एयरपोर्ट खाली करवाया गया है। यूक्रेन में मार्शल लॉ का एलान किया गया है। रूसी मीडिया के अनुसार  दोनेत्सक में सिलसिलेवार धमाके रूसी सैना की ओर से किए गए है।

वहीं रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कहा, "परिस्थितियां हमें निर्णायक और तत्काल कार्रवाई करने के लिए मजबूर करती हैं।
डोनबास के जनवादी गणराज्यों ने रूस से सहायता मांगी है। इस संबंध में, संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुच्छेद 51, भाग 7 के अनुसार, फेडरेशन काउंसिल और फेडरल असेंबली की मंजूरी के साथ मैंने डीपीआर और एलपीआर के साथ मैत्री और पारस्परिक सहायता संधियों के अनुसरण में एक विशेष सैन्य अभियान के संचालन का फैसला किया है। पुतिन ने आगे कहा कि युक्रेन युद्ध को टाला नहीं जा सकता, किसी ने दखल दिया तो अंजाम भुगतना होगा।

दोनेत्सक में सिलसिलेवार धमाके

ऐसे में यूक्रेन-रूस विवाद WAR में तब्दिल हो गया है। यूक्रेनी सशस्त्र बलों ने दोनेत्सक के बाहरी इलाके में गोलाबारी की, जिसमें मिन्स्क समझौतों द्वारा निषिद्ध 10 गोले भी शामिल रहे।  युद्धविराम के नियंत्रण और समन्वय के लिए संयुक्त केंद्र (जेसीसीसी) में डोनेट्स्क पीपल्स रिपब्लिक (डीपीआर) के प्रतिनिधि कार्यालय ने अपने एक बयान में इसकी जानकारी दी।प्रतिनिधि कार्यालय ने टेलीग्राम पर कहा, '120-मिमी कैलिबर के 10 गोले दागे गए।

यूक्रेन पर कब्जा करने की कोई योजना नहीं : पुतिन
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को डोनबास में विशेष सैन्य अभियान की घोषणा के बाद कहा कि रूस की यूक्रेन पर कब्जा करने की कोई योजना नहीं है। पुतिन ने एक संबोधन में कहा, "यूक्रेनी क्षेत्रों पर कब्जा करने की हमारी कोई योजना नहीं है।

यूक्रेन में घटनाक्रमों पर नजर बनाए हुए हैं बिडेन
रूस की ओर से यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई किये जाने की घोषणा के मद्देनजर अमेरिका वहां के घटनाक्रमों पर नजर रखे हुए है।
अमेरिकी राष्ट्रपति कार्यालय व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के डोनबास पर सैन्य कार्रवाई की घोषणा के बाद राष्ट्रपति जो बिडेन यूक्रेन की स्थिति पर बारीकी से नजर रखे हुए हैं। साकी ने टि्वटर पर कहा, “  बिडेन यूक्रेन के घटनाक्रमों पर ध्यान रखे हुए हैं तथा वह इस संबंध में अपने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन से लगातार अपडेट भी ले रहे हैं।उन्होंने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक से पहले संयुक्त राष्ट्र के अपने राजदूत लिंडा थॉमस ग्रीनफील्ड के साथ भी बात की है।”

उल्लेखनीय है कितिन ने गुरुवार को डोनबास में सैन्य अभियान शुरू करने घोषणा की है। जबकि यूक्रेन ने युद्ध रोकने की अपील की है।