as soon as - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

थानाधिकारी के लाइन हाजिर होते ही अपराधियों में मची खलबली
मण्डावर। स्थानीय पुलिस की मिलीभगत से पिछले दो वर्ष से कोट-नांगलमेव गांव में चल रहे अन्तर्राष्ट्रीय साइबर क्राइम से जुड़े अपराधियों में तत्कालीन थानाधिकारी के लाइन हाजिर होते ही खलबली मच गई है। पिछले दो वर्ष से बड़े पैमाने पर कोट व नांगलमेव गांव में चल रहे सेक्सटॉर्शन से ऑनलाइन ठगी से राजस्थान ही नहीं बल्कि देश के एक दर्जन से अधिक राज्यों की पुलिस एवं विदेशी नागरिक भी परेशान हैं। इन राज्यों में दोनों गांवों के चार दर्जन से अधिक अपराधियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामले दर्ज है, लेकिन मण्डावर पुलिस थाने में इन आरोपियों के खिलाफ एक भी मामला दर्ज नहीं है और नाही पुलिस ने आज तक इनके खिलाफ कोई कार्रवाई की। दस दिन पूर्व थानाधिकारी नाथूलाल मीणा के लाइन हाजिर होते ही साइबर क्राइम से जुड़े अपराधियों में हड़कम्प मच गया। इधर कोट व नांगलमेव गांव में चल रहे ऑनलाइन ठगी की शिकायतें पुलिस महानिदेशक तक पहुंच रही है, इसलिए जिला पुलिस अधीक्षक दौसा भी इस ऑनलाइन ठगी के मामले से जुड़े अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई करने की तैयारी कर रहे है। वहीं नए थानाधिकारी अनिल कुमार के  ज्वॉइन करते ही नांगलमेव व कोट गांव में साइबर क्राइम से जुड़े अपराधियों में खलबली मच गई है।

साइबर अपराध के मास्टर माइंड अपराधी देश के एक दर्जन से अधिक राज्यों के लोगों से प्रत्येक दिन लड़की बनकर मोबाइल पर चैट कर अश्लील वीडियो दिखाकर तथा उसकी स्क्रीन रिकार्डिंग कर ब्लैकमेल कर पन्द्रह से बीस लाख रूपये की ठगी कर रहे हैं। कोट गांव के साइबर अपराधियों ने गुजरात के करीब दो दर्जन डॉक्टरों व हाईप्रोफाइल लोगों के फेसबुक से मोबाइल नम्बर लेकर उनसे लाखों रुपए ऐंठ लिए। उल्लेखनीय है कि पिछले दो वर्ष से कोट व नांगलमेव गांव में सेक्सटॉर्शन से ऑनलाइन ठगी कर अमेरिका के एक नागरिक से करीब डेढ़ करोड़ रूपये की ऑनलाइन ठगी कर ली गई। अलवर पुलिस ने सेक्सटॉर्शन से ऑनलाइन ठगी के दर्ज एक मामले में मण्डावर पुलिस थाना क्षेत्र के कोट गांव से करीब एक दर्जन लोगों को गिरफतार कर बड़ा खुलासा किया, लेकिन तब भी मण्डावर पुलिस की आंख नहीं खुली और साइबर क्राइम दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। सैकड़ों अनजान लोग सेक्सटार्शन में फंस कर बर्बाद हो रहे हैं और कुछ जान दे रहे हैं, फिर भी पुलिस इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं कर रही है।

मौत का वह मंजर सामने आते ही सिहर उठते हैं परिजन
प्रागपुरा। उत्तराखण्ड में ग्लेशियर टूटने से मची तबाही को नौ साल बीत जाने के बाद भी अपनों को खोने वाले परिवार मौत के उस मंजर को याद करते ही सिरह उठते हैं। बाबा केदारनाथ दर्शन को गए हजारों श्रद्धालुओं ने उस आपदा का मंजर देखा था व सैंकड़ों श्रद्धालु उस प्राकृतिक आपदा में समाकर काल कवलित हो गए, जिनका आज तक पता नहीं चला। अपनों को ढूंढने गए परिजनों रौंगटे मंजर को याद कर आज भी खड़े हो जाते हैं। तीज त्योहारों व घर में होने वाले मांगलिक आयोजन के समय  आज भी अपनों को याद कर सिसक उठते हैं। उल्लेखनीय है कि 2013 में 16-17 जून को ग्लेशियर टूटने से  मंदाकिनी नदी ने भारी तबाही मचाई थी। सैंकड़ों तीर्थयात्री पानी में बह कर लापता हो गए थे।  धर्मशालाओं, होटलों और मंदिरों में ठहरे लोगों का भी आज तक कोई पता नहीं चला। यहां तक सैंकड़ों वाहनों का भी अता पता नहीं चला।
जयपुर जिले के 225 यात्री हुए थे लापता : त्रासदी में राजस्थान के करीब 499 लोग लापता हुए थे। जिनमें जयपुर जिले के सबसे अधिक 225 यात्री गुम हुए हैं। जिनमें से किसी परिवार के माता-पिता तो किसी परिवार का जवान बेटा लापता हुआ था। यहां से गए परिजनों ने करीब एक माह तक लापता हुए अपनों को खूब ढूंढा लेकिन दूर-दूर तक तबाही के निशान के सिवा कुछ नहीं मिला। ऐसे में थकहार कर वापस सिसक ते हुए परिजन लौट गए। जयपुर की बस्सी तहसील के 61 केदारनाथ यात्री आज तक वापस नहीं लौटे। विराटनगर के खातोलाई गांव में भी 4 दम्पति सहित 16 लोग उस त्रासदी का शिकार हुए। जिनका आज तक पता नहीं चला। शाहपुरा से 5, पावटा से 8 व 2 पावटा से सम्बन्ध रखने वाले व हाल निवासी अलवर, चाकसू से 25, फागी से 2 और जमवारामगढ़ 28 लोग लापता हुए थे।

आहट से लगता उनसे बिछडेÞ परिजन लौट आए

पावटा निवासी महेश कुलवाल, अशोक कुमार, राजेन्द्र खण्डेलवाल, गोविन्द सोनी, राजेश लाभी, महावीर यादव, निधी गारमेन्ट के यादव सहित कई लोगों ने बताया कि रात को कामकाज निपटाकर व सुबह काम पर जाने से पहले घर की चौखट पर टकटकी लगी रहती है। उन्हें ऐसा अनुभव होता है कि उनके परिजन आ रहे हैं। पावटा कस्बे में करीब डेढ दर्जन लोगों ने अपने माबापो को खो दिया है व आधा दर्जन परिवारों को इसी तरह का दर्द है। त्रासदी में किसी ने माता-पिता खो दिए तो किसी ने पति, भाई को।  महेश कुलवाल व राजेश लाभी ने बताया कि उनकी बहिनें ससुराल से पावटा आती हैं तो मां-बाप की तस्वीरों के सामने खड़ी होकर सुबक उठती है। बहुत से परिवार है, जिनके कई अपने वापस नहीं लौटे।

आश्रितों को भी अनुकम्पा नियुक्ति का इंतजार

अपने परिजनों को खोने वाले अशोक कुलवाल, राजेन्द्र कुमार खण्डेलवाल, महावीर यादव, महेश कुमार, राजेश कुमार ने बताया कि केन्द्र व राज्य सरकार से सहायता राशि तो मिल चुकी, लेकिन उत्तराखंड सरकार से 1.5 लाख का पैकेज और राजस्थान सरकार से अनुकम्पा नौकरी का अभी तक इंतजार है। पीड़ितों के मुताबिक त्रासदी के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पीड़ित परिवारों को संबल देने के लिए सहायता राशि व एक आश्रित को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की थी। लेकिन उसके बाद दिसम्बर 2013 में नई सरकार बनने के बाद अनुकम्पा नियुक्ति के प्रावधान को समाप्त कर दिया गया। तब से आश्रित परिवार अनुकम्पा नियुक्ति का इंतजार कर रहे थे।

अब 8 माह पहले गहलोत सरकार ने पुन

इन परिवारों को राहत प्रदान करते हुए अनुकम्पा नियुक्ति देने का फैसला किया है। इसके बाद जनवरी 2022 में पीड़ित परिवारों के आश्रितों का प्रशासन की  ओर से वैरिफिकेशन भी किया जा चुका है, लेकिन अभी उनको निुयक्ति का इंतजार है।

खूब तलाशा, नहीं मिले माता-पिता

पावटा से गए 8 जने व एक दम्पत्ति अलवर से गए परिजनों ने बताया कि उनके माता-पिता भी 2013 में केदारनाथ की यात्रा पर गए थे, जो उस त्रासदी का शिकार हो गए। अशोक कुलवाल व राजेश लाभी ने बताया कि वहां बादल फटने से हुई त्रासदी में माता-पिता दोनों, राजेन्द्र खण्डेलवाल के ताउ व ताई, महावीर यादव के बाबाजी, महेश कुलवाल के पिता  लापता हो गए। घटना बाद वहां जाकर एक माह रह कर उनको खूब तलाश किया लेकिन उनका पता नहीं चला। उस समय सरकार ने आश्रितों को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की थी, लेकिन अभी तक नहीं मिली।

मुठभेड़ प्रकरण : अस्पताल से छुट्टी मिलते ही गिरफ्तार
ब्यावर। शहर के बिजयनगर रोड क्षेत्र से पिछले दिनों डोडा पोस्त तस्करी के मामले में सदर थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी के पैर में गोली लगने के कारण वह राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय में उपचाररत था। उसे बुधवार को छुट्टी दे दी गई है। अस्पताल से छुट्टी मिलते ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

यह था मामला

4 मई की मध्य रात्रि बिजयनगर रोड पुलिया के समीप सिटी थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक जीप को रुकवाकर उसमें भरा डोडा पोस्त जब्त किया था। इस दौरान तस्करों ने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में जीप चालक रामगढ़ मसूदा निवासी संपत पुत्र श्रवण गुर्जर को पैर में गोली लग गई थी। तब से वह एकेएच में उपचाररत था। पुलिस ने बुधवार को उसे मामले में गिरफ्तार कर लिया है।

चाकसू से चुराई थी जीप

बिजयनगर रोड पर नाकाबंदी के दौरान डोडा पोस्त से भरी जिस जीप को सिटी थाना पुलिस ने जब्त किया उसमें बुधवार को सुबह नया खुलासा हुआ है। मुख्य आरोपी ने गिरफ्तारी के बाद पुलिस को बताया कि वह जीप चोरी की है। उसे बिना नंबर प्लेट के दौड़ा रहे थे। उक्त जीप चाकसू जयपुर से चोरी होना सामने आया है। गिरफ्तार आरोपी चालक संपत ने बताया कि जयपुर के समीप चाकसू से एक युवक ने उसे यह वाहन 4 लाख 80 हजार रुपए में बेचा था। उसे करीब दो लाख रुपए और देने हैं। पुलिस ने जब जानकारी जुटाई तो पता चला कि उक्त जीप मालिक नंदलाल मीणा ने चाकसू थाने में 28 मार्च को पिकअप चोरी का मामला दर्ज करवा रखा है। गिरफ्तार आरोपी संपत को अब पुलिस चाकसू ले जाकर उसे उक्त वाहन बेचने वाले युवक के बारे में पता लगाने का प्रयास करेगी।

प्रदेश में कानून व्यवस्था चुनौती बनी है, कांग्रेस सरकार आते ही आखिर दंगे क्यों होते हैं: पूनिया
जयपुर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष  सतीश पूनिया ने जोधपुर में हुए तनाव को लेकर कहा है कि राजस्थान में कानून व्यवस्था एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। आखिर कांग्रेस की सरकारें आने के बाद ही इस तरह की घटनाएं क्यों होते हैं। जोधपुर में बिस्सा की मूर्ति से भगवा ध्वज हटाकर दूसरा इस्लाम का ध्वज लगाया गया। जिसके बाद वहां पर तनाव व्याप्त हुआ है। यही नहीं आज दोबारा से वहां पर तोड़फोड़ की गई, गाड़ियां तोड़ी गई। कानून व्यवस्था केवल चुनौती ही नहीं चिंता का विषय भी बनी हुई है। सरकार एक वर्ग विशेष को गलत संरक्षण दे रही है और तुष्टिकरण की राजनीति करती है। करौली की घटना से साफ हो जाता है कि सरकार दंगाइयों को संरक्षण दे रही है। पीएफआई जैसे संगठनों को प्रदेश में खुली छूट दे रखी है। राजस्थान में बहू संख्यक वर्ग पर लगातार हमले हो रहे हैं। बहुसंख्यक वर्ग के रामनवमी जैसे कार्यक्रमों की शोभायात्रा पर रोक लगाई जाती है और लोगों को 107 में पकड़ा जाता है। कांग्रेस के किसी तुष्टिकरण के कारण अराजक तत्वों ने प्रदेश को अपनी गिरफ्त में ले रखा है। समय रहते सरकार को सोचना चाहिए। देश में कांग्रेस समाप्ति की ओर है और इस तरह का तुष्टिकरण इसका मूल कारण बनेगा। लेकिन कम से कम प्रदेश की शांति सद्भाव के लिए सरकार वोट बैंक की राजनीति छोड़े और प्रदेश की सोचे।

गहलोत सरकार के तुष्टिकरण की वजह से राजस्थान का माहौल बिगड़ रहा है : राठौड़
राजस्थान विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने ट्वीट कर कहा कि हिन्दू नववर्ष के दिन करौली में दंगे के बाद अब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृहजिले जोधपुर के जालोरी गेट में हिंसक झड़प की घटना गहलोत सरकार के माथे पर कलंक है। गहलोत सरकार की तुष्टिकरण की नीति के कारण शांतिप्रिय राजस्थान में साम्प्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने की दर्जनों भर घटनाएं हो गई है। राठौड़ ने कहा कि जोधपुर में हुई यह घटना पुलिस इंटेलीजेंस पर सवालिया निशान है। मुख्यमंत्री जी स्वयं के गृह जिले में कारित हुई इस घटना का दोषारोपण अब किसको देंगे ? क्या अब मुख्यमंत्री भी अपनी आदत के अनुसार खुद की नाकामी का ठीकरा प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर फोड़ेंगे ?

राठौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत , जो राज्य के गृहविभाग के मुखिया भी है, उनके राज में मृत प्राय कानून व्यवस्था का ही प्रमाण है कि अब उनके गृहजिले जोधपुर में बेखौफ दंगाई खुलेआम आपसी भाईचारा और सद्भाव बिगाड़ते है और पुलिस प्रशासन हर बार की तरह बेबस व लाचार नजर आता है।

प्रश्नकाल समाप्त होते ही सदन में हंगामा
जयपुर। विधानसभा में गुरुवार को प्रश्नकाल शांतिपूर्ण तरीके से समाप्त हुआ, लेकिन उसके बाद सदन में हंगामा शुरू हो गया।  हंगामे के चलते स्पीकर में सदन की कार्रवाई आधा घंटे के लिए स्थगित कर दी।

हुआ यूं कि सदन में प्रश्नकाल के समाप्त होते ही महिला बाल विकास मंत्री ममता भूपेश ने कहा कि विपक्ष के माननीय सदस्य की ओर से महिलाओं को लेकर अशोभनीय बयान दिया गया है, वे सदन से माफी मांगे। उसके साथ ही सत्ता पक्ष की सभी महिलाएं हाथों में तख्तियां लेकर अपनी सीटों पर खड़ी हो गई, जवाब में विपक्ष के सदस्य भी रीट की सीबीआई से जांच की मांग को लेकर खड़े हों गए। इसके चलते सदन में दोनों उससे शोर-शराबा शुरू हो गया । ममता भूपेश हाथ में महिलाओं का अपमान नहीं सहेगा राजस्थान लिखी तख्ती  लेकर वेल में आ गई, इसके साथ ही  अन्य सत्ता पक्ष की महिलाएं भी वेल में आ गई, तो विपक्ष के सदस्य भी वेल में आ गए  और  शोर-शराबे और हंगामे के चलते  स्पीकर सीपी जोशी ने सदन की कार्रवाई आधा घंटे के लिए स्थगित कर दी।