pachpadra - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

भारत को बड़ी सौगात : पीएम मोदी मंगलवार को करेंगे देश के पहले रिफायनरी एवं पेट्रोल रसायन परिसर का उद्घाटन, सामाजिक-आर्थिक विकास में मिलेगा योगदान
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को राजस्थान का दौरा करेंगे तथा हिंस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (एचपीसीएल) और राज्य सरकार के सहयोग से स्थापित देश के पहले विशाल नये पेट्रोलियम रिफाइनरी एवं पेट्रोल केमिकल परिसर का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार यह कार्यक्रम पूर्वाह्न लगभग 11:30 बजे बालोतरा के पचपदरा में होगा, जहां वह देश का पहला एकीकृत रिफाइनरी-सह-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इस अवसर पर वह एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

यह परियोजना भारत के ऊर्जा और पेट्रोकेमिकल क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बतायी जा रही है। एचपीसीएल और राजस्थान सरकार के संयुक्त उद्यम के रूप में विकसित, 90 लाख टन प्रति वर्ष क्षमता वाले इस ग्रीनफील्ड रिफाइनरी-सह-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स की स्थापना 79,450 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश से की गयी है। अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त यह परिसर शोधन और पेट्रोकेमिकल उत्पादन को एकीकृत करता है, जिसकी पेट्रोकेमिकल क्षमता 24 लाख टन प्रति वर्ष है। इस रिफाइनरी का नेल्सन कॉम्प्लेक्सिटी इंडेक्स 17.0 है और पेट्रोकेमिकल उत्पादन 26 प्रतिशत से अधिक है, जो दक्षता और स्थिरता के वैश्विक मानकों के अनुरूप है।

यह परियोजना भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने, पेट्रोकेमिकल आत्मनिर्भरता बढ़ाने और औद्योगिक विकास को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की उम्मीद है। यह क्षेत्र में पेट्रोकेमिकल और प्लास्टिक पार्क के विकास के लिए एक आधार उद्योग के रूप में कार्य करेगी, जिससे संबंधित उद्योगों और सहायक क्षेत्रों को बढ़ावा मिलेगा। इसके अतिरिक्त, यह रिफाइनरी रोजगार के महत्वपूर्ण अवसर पैदा करने के लिए तैयार है, जिससे क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास में योगदान मिलेगा।

आए थे जूते पहनकर और गए नंगे पैर
जयपुर। बाड़मेर जिले की पचपदरा विधानसभा से कांग्रेस के विधायक मदन प्रजापत बुधवार को विधानसभा में जूते पहनकर आए थे, लेकिन वापस नंगे पैर लौटे हैं। वैसे लग रहा है कि शायद उनके जूते चोरी हो गए, लेकिन ऐसा नहीं है, हकीकत यह है कि प्रजापत की एक घोषणा के चलते ऐसा हुआ है। विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर हुई चर्चा में भाग लेते हुए प्रजापत ने घोषणा की थी कि अगर बालोतरा को जिला नहीं बनाया जाता है तो वे जिला बनने तक नंगे पैर रहेंगे। विधायक को उम्मीद थी कि मुख्यमंत्री इस बजट में नए जिलों के गठन का ऐलान करेंगे, जिसमें बाड़मेर भी शामिल होगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और वादे के मुताबिक विधायक प्रजापत को अपने जूते छोड़कर नंगे पैर ही जाना पड़ा। नए जिलों के गठन और विधायक की घोषणा के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में गहलोत ने कहा कि उनको इतनी जल्दी है क्या।