set - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

लीबिया में बिजली और रोटी मांग रही जनता, हिंसक भीड़ ने संसद में लगाई आग
त्रिपोली। लीबिया के लिए संयुक्त राष्ट्र के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को देश के पूर्व में स्थित संसद के मुख्यालय पर प्रदर्शनकारियों के हमले की निंदा की। राजनीतिक वर्ग और बिगड़ती आर्थिक स्थिति के खिलाफ पिछले दिनों कई शहरों में विरोध प्रदर्शन हुए हैं। सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने शुक्रवार को राजधानी त्रिपोली और लीबिया के अन्य शहरों की सड़कों पर जुलूस निकाला, जिसमें कई लोगों ने पूर्वी शहर टोब्रुक में प्रतिनिधि सभा (संसद) सहित सरकारी इमारतों पर हमला किया और आग लगा दी। लीबिया पर संयुक्त राष्ट्र की विशेष सलाहकार स्टेफनी विलियम्स ने ट्विटर पर कहा कि शांतिपूर्वक विरोध करने के लोगों के अधिकार का सम्मान और संरक्षण किया जाना चाहिए, लेकिन दंगों और तोड़फोड़ के कृत्यों मसलन कल देर रात टोब्रुक में प्रतिनिधि सभा मुख्यालय पर हमला करना, यह पूरी तरह से अस्वीकार्य है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने एक जुलाई को लीबिया के त्रिपोली, टोब्रुक और बेनगाजी सहित कई शहरों में हुए प्रदर्शनों को लेकर चिंता जताई।

यूएन ने की हमले की निंदा’
यूएन ने किया संयम बरतने का आह्वान
शांतिपूर्ण प्रदर्शन के अधिकार को स्वीकार करते हुए उन्होंने सभी प्रदर्शनकारियों से हिंसा के कृत्यों से बचने और सुरक्षा बलों से अत्यधिक संयम बरतने का आह्वान किया। संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने सभी प्रदर्शनकारियों से हिंसा से बचने और सुरक्षा बलों से अत्यधिक संयम बरतने का आह्वान किया।

देश की अर्थव्यवस्था पर नकारात्मक असर
दुजारिक ने कहा कि महासचिव ने लीबिया के सभी लोगों से निरंतर राजनीतिक गतिरोध को दूर करने के लिए एक साथ आने का आग्रह किया, जिससे विभाजन गहरा रहा है और देश की अर्थव्यवस्था पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। अल-वासत के मुताबिक शुक्रवार को देश के अन्य शहरों में भी प्रदर्शन हुए। राजधानी त्रिपोली में सैकड़ों लोग मुख्य चौराहे पर इकट्ठा हुए और सशस्त्र मिलिशिया के खिलाफ प्रदर्शन किया और बेहतर बिजली सप्लाई और रोटी की कम कीमतों की मांग की।

एक ऐसा मैच जहां चौके-छक्कों की बारिश, 50 ओवर में बनाए 498 रन
एम्सटेलवीन। विश्व चैेंपियन  इंग्लैंड ने शुक्रवार को यहां नीदरलैंड को खेले गए वनडे में 232 रन के विशाल अंतर से पराजित कर कई विश्व रिकॉर्ड बना डाले।  इंग्लैंड पहले बल्लेबाजी करते हुए एकदिवसीय क्रिकेट के सबसे बड़े टीम स्कोर का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ते हुए 498 रन बनाए।जवाब में नीदरलैंड की टीम 49.4 ओवर में 266 रन ही बना सकी।

नीदरलैंड ने टॉस जीत पहले इंग्लैंड को बल्लेबाजी  का निमंत्रण दिया।  इंग्लैंड ने एम्सटेलवीन में जॉस बटलर (162), फिलिप सॉल्ट (122) और लियम लिविंग्स्टोन (66) की बदौलत 50 ओवर में 498 रनर बना  क्रिकेट में नया कीर्तिमान रचा। इससे पहले इंग्लैंड ने ही 2018 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नॉटिंघम में 481 रन बनाकर उस समय का सबसे बड़ा एकदिवसीय टीम स्कोर दर्ज किया था। शेन स्नेटर सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय को एक रन के स्कोर पर आउट करने में सफल भी रहे, लेकिन इसके बाद नीदरलैंड के गेंदबाजों की एक न चली। रॉय के साथी सॉल्ट ने 93 गेंदों पर 14 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 122 रन बनाए, जबकि डेविड मलान ने 109 गेंदें खेलकर 125 रन जोड़े। अपनी पारी में मलान ने नौ चौके और तीन छक्के लगाए।

बटलर ने 70 गेंदों पर खेली 162 रनों की पारी
मैच के 30वें ओवर में 223 रन के टीम स्कोर पर सॉल्ट आउट हुए, और चौथे नंबर पर आए जॉस बटलर ने पारी की रफ्तार को बदल कर रख दिया। इंग्लैंड ने अंतिम 20.2 ओवर में 275 रन जोड़े, जिसमें बटलर ने 162 रन का विशाल योगदान दिया। बटलर ने 70 गेंदों की इस विस्फोटक पारी में 14 छक्के और सात चौके जड़े।

इंग्लैंड पारी में लगे रिकॉर्ड 26 छक्के
इस मैच में 26 छक्कों की बारिश के साथ इंग्लैंड ने एक मैच में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। इसके अलावा जॉस बटलर ने भी एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे तेज 150 रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर अपना नाम लिखवा लिया। उन्होंने 65 गेंदों में 150 रन पूरे किए, जबकि ए बी डिविलियर्स यह कारनामा 64 गेंदों में कर चुके हैं।

होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, पर्यटक अपने साथ ले गए गुलाबी नगरी से ईमानदारी की यादें
जयपुर। गुलाबी नगरी के ऐतिहासिक पर्यटन स्थल घूमने आए आंध्रप्रदेश के पर्यटक यहां की ईमानदारी के क़ायल हो गए। हुआ यूं कि जक्का गोपाल कृष्णा गुरुवार को अल्बर्ट हॉल विज़िट कर रहे थे। इस दौरान वे अपना बैग म्यूज़ीयम परिसर में रखकर भूल गए। संग्रहालय की सुरक्षा में तैनात होमगार्ड (बेल्ट नम्बर 148) सुभाष  चंद की नज़र बैग पर पड़ी। उन्होंने इसकी सूचना कार्यालय को दी। ऐल्बर्ट हॉल के अधीक्षक डॉ.राकेश छोलक ने बताया कि बैग चेक करने पर उसमें 44,000 रुपय कैश और दो सोने के बैंगल्स मिले। बैग में रखे कार्ड के ज़रिए पर्यटकों से सम्पर्क कर उन्हें बैग की सूचना दी। इसके बाद पर्यटकों ने अल्बर्ट हॉल आकर बैग सामने देखकर राहत की सांस ली। इसके बाद गोपाल कृष्णा ने होमगार्ड सुभाष का शुक्रिया अदा किया। साथ ही कहा कि जयपुर की ईमानदारी के हम क़ायल हो गए है।

बीजेपी की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक: परिवारवाद पर पीएम मोदी का निशाना, कहा, 'सरकारों पर जनता का भरोसा 2014 के बाद कायम हुआ, भाजपाइयों को थकने का हक नहीं है, अगले 25 साल का लक्ष्य तय करें'
जयपुर। राजस्थान में 2023 में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले सियासी दंगल में राजनीतिक पार्टियों ने अपनी ताकत दिखाना शुरू कर दिया है।  कांग्रेस के चिंतन शिविर के बाद अब बीजेपी राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ता से लेकर राजस्थान की जनता को साधने में जुटी है।

भारतीय जनता पार्टी की जयपुर में शुक्रवार को शुरू हुई राष्ट्रीय पदाधिकारी की बैठक के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि देश में 2014 से पहले जनता की वही स्थिति थी, जैसी किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित व्यक्ति की हुआ करती थी। वह बीमारी को अपनी नियति मान लेता था। लेकिन 2014 में भाजपा की सरकार आने के बाद जनता का सरकारों पर भरोसा बढ़ा है और अपनी आकांक्षाओं और उम्मीदों को पूरा करने का विश्वास आया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की वर्तमान में 18 प्रदेशों में सरकार है। 400 से ज्यादा सांसद और 13 सौ से ज्यादा विधायक है लेकिन हमें रुकना नहीं है थमना नहीं है। भाजपा के कार्यकर्ताओं को उन सभी सपनों को पूरा करना है जो हमारे पूर्व नेताओं ने देखा था। भाजपा को अगले 25 सालों का लक्ष्य तय करना है। इसके अनुरूप ही आगे काम करना है। देश की जनता को भाजपा से बड़ी उम्मीदें हैं। इसलिए हमें काम करना अनिवार्य हो जाता है।

भाजपा की केंद्र सरकार को 8 साल पूरे

उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार को 8 साल पूरे होने वाले हैं। इस तरह के चुनाव में भाजपा बूथ स्तर पर घर-घर जाती है । उसी तरह से भाजपाइयों को घर-घर जाकर केंद्र सरकार की योजनाओं और कामों को हर नागरिक तक पहुंचाना है। हर नागरिक को उसका फायदा देना है। हमारा लक्ष्य है कि केंद्र की योजनाओं के लाभार्थी शत प्रतिशत हो हर व्यक्ति को उसका लाभ मिले। उन्होंने कांग्रेस का नाम लिए बगैर कहा कि देश में भाजपाई है। जिसने राजनीति को विकासमुखी बनाया है। देश को समाज में जहर घोलने वाली ,तनाव पैदा करने वाली, जनता को भटकाने वाली, पार्टियों को भी विकास की राजनीति करने पर मजबूर कर दिया है। हमें इनका आगे भी मुकाबला करना है। ताकि देश में विकास की राजनीति हो। देश में वंशवाद और परिवारवाद की राजनीति ने भयंकर नुकसान पहुंचाया है। परिवारबाद की पार्टियां परिवार से शुरू होती है और उनके सभी लक्ष्य परिवार तक ही सीमित रहते हैं। लेकिन भाजपा को देश को इस राजनीति से मुक्त करवाना है।

विकास की राजनीति पर जोर

जिन लोगों ने कभी राजनीति करने की सोची भी नहीं है, उन लोगों को राजनीति में आगे लाना है। भाजपा के देश में रिकॉर्ड सदस्य हैं, लेकिन हमें हर नागरिक तक पहुंचना है। देश को जातिवाद, क्षेत्रवाद, भेदभाव, भाई-भतीजावाद, तुष्टिकरण के बाहर निकालना है। समाज को तोड़कर राजनीति करने वालों को विकास की राजनीति पर ही लाने पर मजबूर करना है । उन्होंने कहा कि भाजपा के नेताओं को अपनी पुरानी नीतियों सोचों को लगातार बरकरार रखना है और उन पर ही आगे बढ़ना है ।  जब भाजपा को कोई नहीं जानता था तब भी हमारे नेता पार्टी की नीतियों पर टिके रहे ।

देश की राजनीति में कोई शॉर्टकट नहीं अपनाना

राष्ट्रबाद, राष्ट्र हित और राष्ट्र निर्माण का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ते रहे।  तब भी इस तरह के लोग भाजपा को चुनौती नहीं दे पाते थे। हमें देश की राजनीति में कोई शॉर्टकट नहीं अपनाना है। वंशवाद की राजनीति करने वाले, समाज मे जहर घोलने वाले, भाषावाद से लोगों को भटकाने वाले लोगों से सतर्क रहना है। उनके जाल में भाजपाइयों को नहीं फसना है। देश में ज्यादा से ज्यादा लोगों को भाजपा से जोड़ना है। हमें रुकना नहीं है। हर वोटर और नागरिक भाजपा को अपना माने और भाजपा में अपना प्रतिबिंब देखें । हर व्यक्ति को भाजपा में अपना सपना नजर आए इस लक्ष्य के साथ आगे बढ़ना है।

रामनवमी में राम दरबार में श्रद्धालुओं ने हाजिरी का रचा नया कीर्तिमान, 4 लाख 12 हजार 407 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में नौ दिनों तक चले रामनवमी मेले में चार लाख 12 हजार 407 श्रद्धालुओं ने श्रीरामजन्मभूमि पर विराजमान रामलला के दरबार में हाजिरी लगाकर नया कीर्तिमान रचा है।  जानकारी के अनुसार राम मंदिर निर्माण शुरू होने के बाद पहली बार सम्पन्न हुए भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में रामनवमी मेले में रामलला के दर्शन का रिकार्ड टूट गया। वर्ष 2017 में दो लाख 83 हजार 542 श्रद्धालुओं ने रामलला के दर्शन किये थे। वर्ष 2018 में तीन लाख दो हजार 54 और 2019 में तीन लाख 35 हजार 227 श्रद्धालुओं ने श्रीरामजन्मभूमि पर विराजमान रामलला के दरबार में मत्था टेका था।

इसके बाद 2020 और 2021 में कोरोना संक्रमण के चलते लगी पाबंदियों ने श्रद्धालुओं के रामलला के दर्शन बहुत कम हो गये थे। इस वर्ष के पहले दिन एक जनवरी रामलला के दरबार में एक लाख 12 हजार श्रद्धालुओं ने रामलला के दर्शन किये थे। इस बार रामनवमी मेले में भक्तों की रिकार्ड भीड़ पहुंची थी। अनुमान के मुताबिक रामनवमी मेले में लाखों श्रद्धालु पहुंचे और सरयू नदी में स्नान करके रामलला का दर्शन और प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी का दर्शन करना नहीं भूलते थे।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अयोध्या में प्रसिद्ध चैत्र रामनवमी मेले में श्रीरामजन्मभूमि पर विराजमान रामलला का श्रद्धालुओं ने दो अप्रैल को 11885, तीन अप्रैल को 21222, चार अप्रैल को 23006, पांच अप्रैल में 22066, छह अप्रैल में 18168, सात अप्रैल में 20757, आठ अप्रैल में 511658,नौ अप्रैल में 115875 तथा।0 अप्रैल अर्थात् रामनवमी के दिन मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जन्मोत्सव के समय एक लाख 87 हजार 720 श्रद्धालुओं ने रामलला का दर्शन किया।  इस बार रामनवमी के मेले में प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम बहुत ही अच्छा देखा गया है। अयोध्या में इतनी भीड़ थी कि अगर सरसों फेंक दिया जाय तो वह जमीन तक नहीं पहुंच पाता था। भक्तों को रामलला का दर्शन लाइन लगा करके प्रशासन द्वारा कराया जा रहा था।

गहलोत का बड़ा बयान: जेपी नड्डा राजस्थान में आग लगाने आए थे, आग लग गई
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को एक बड़ा बयान देते हुए भाजपा पर हमला बोला है। गहलोत ने कहा कि जेपी नड्डा राजस्थान में आग लगाने आए थे, जो लग गई। ये पूरे देश में आग लगा रहे हैं।

गहलोत सोमवार को एक कार्यक्रम के बाद सचिवालय में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। हाल ही बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के राजस्थान दौरे को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि  देश के अंदर बहुत खतरनाक दौर चल रहा है, संविधान की धज्जियां उड़ा रहे हैं, लोकतंत्र में यकीन नहीं है। मैं बार-बार कह रहा हूं, हिंदु-मुस्लिम कर दिया देश के अंदर, आप कल्पना कीजिए आज तो हिंदुत्व के नाम पर सब गर्व करते हैं, हम हिंदू नहीं हैं क्या? हिंदू कौन नहीं है? हिंदू होने का हमें गर्व है। महात्मा गांधी ने कहा था हिंदू होने का मुझे गर्व है, अपने-अपने धर्म को सब मानो और दूसरे धर्म का मान-सम्मान करो, ये तो सही बात है पर जिस रूप में इन्होंने घिनौना काम किया है, प्रधानमंत्री जी को चाहिए आगे आकर नेशन को संबोधित करें, कंडेम करें वो हिंसा को, चाहे हिंसा किसी भी पक्ष के द्वारा हो, कानून का राज स्थापित रहे देश के अंदर। हिंदू हो, मुस्लिम हो कोई धर्म का आदमी हो, अगर वो एंटी सोशल एलिमेंट है, उसको सजा मिलनी ही चाहिए।

कानून का राज रहेगा तभी लोग सुरक्षित रहेंगे। कानून का राज नहीं रहेगा तो ये जो बेईमानी करने वाले लोग हैं, एंटी सोशल एलीमेंट हैं, इनके कभी तकलीफ नहीं होती है, चोट उनको नहीं लगती है, चोट लगती है जो निर्दोष लोग होते हैं बेचारे, समझते नहीं हैं, हम तो जुलूस में आए थे, हमें क्या पता था कि यह घटना हो जाएगी और फिर वो भड़क जाते हैं बेचारे। तो यह जो स्थिति है, यह षड्यंत्रकारी लोग होते हैं, 50 सालों से मैं देख रहा हूं, बेचारा मरता वो ही है, चोट उसी को लगती है जो निर्दोष होते हैं। मैंने कभी सुना ही नहीं है कि दंगे करवाने वालों को कभी चोट लगी है, कोई इक्का-दुक्का होगा वो मुझे नहीं मालूम है, यह स्थिति अच्छी नहीं है। इस देश में भाईचारा रहे, प्यार-मोहब्बत-सद्भावना रहे तब जाकर हम लोग आगे बढ़ पाएंगे, देश एक रहेगा अखंड रहेगा। देश के लिए इंदिरा गांधी शहीद हो गईं, सरदार बेअंतसिंह जी शहीद हो गए पर खालिस्तान नहीं बनने दिया उन्होंने, राजीव गांधी शहीद हो गए। हमें गर्व है हमारे नेताओं ने आजादी के पहले भी कुर्बानियां दी हैं, आजादी के बाद भी कुर्बानियां देकर के इस देश को एक रखा, अखंड रखा और आज यहां तक पहुंचाया है और मोदी जी कहते हैं कि, आप समझ सकते हो, कांग्रेस मुक्त भारत कर दो, 70 साल में क्या किया इन लोगों ने, तो यह जुमले है उनके, यह जुमले हैं। आज सबसे बड़ी जिम्मेदारी अगर किसी की है, तो प्राइम मिनिस्टर की है, अमित शाह जी की है, वो देश में शांति स्थापित करने की अपील करें, वो कहें हम हिंसा को बर्दाश्त नहीं करेंगे। आपको याद होगा सरकार बनने के बाद में एक बार लिंचिंग के वक्त में प्रधानमंत्री जी के मुंह से निकला था, यह एंटी सोशल एलीमेंट हैं, पूरे देश ने स्वागत किया था उसका, पर उनकी पार्टी में दबाव पड़ा होगा आरएसएस का या बीजेपी का, उनकी बोलती बंद हो गई प्राइम मिनिस्टर की, उसके बाद वो बोले ही नहीं हैं, क्यों नहीं बोले वो? आज वो देश के प्रधानमंत्री हैं, हिंसा किसी तरह की हो, घरेलू हो या पब्लिकली हो, प्राइम मिनिस्टर यह संदेश दे, हिंसा को भारत सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी, तो मैं ये दावे के साथ कह सकता हूं यह माहौल अच्छा हो सकता है, ठीक हो सकता है, सद्भावना का हो सकता है, वो चाहते ही नहीं हैं।

राजस्थान को बदनाम करने का हक न विपक्ष को है, न मीडिया को है
गहलोत ने कहा कि करौली जैसी घटनाओं से राजस्थान बदनाम हो रहा है। तो राजस्थान को बदनाम करने का हक न विपक्ष को है, न मीडिया को है। यह जिम्मेदारी निभानी पड़ेगी विपक्ष को भी और मीडिया को भी। बदनाम करना आसान काम है, एक बार कोई राज्य बदनाम हो जाता है, तो सालों लगते हैं ठीक करने के अंदर। जैसे बिहार की स्थिति बनी थी कोई जमाने के अंदर, कृपा करके बचो, सच्चाई का साथ दो जिससे कि सरकार और अच्छे ढंग से क्राइम कंट्रोल कर सके, ये मेरा मानना है।

मां ने दो बच्चों के साथ तीनों को लगाई आग
बाड़मेर। सरहदी बाड़मेर में  विवाहिता ने पति से झगड़ा होने के बाद कमरे को पहले तो बंद किया फिर आग लगाने के बाद चिल्लाने लगी। हादसे के दौरान घर में मां और दो बच्चे घर में अकेले थे। महिला और बच्चों की आवाज सुन आस-पड़ोस के लोग पहुंचे और आग पर काबू पाया। पति से झगड़े के बाद पत्नी ने दो बच्चों के साथ मिलकर तीनों को आग लगा दी। आग लगाने के बाद महिला चिल्लाने लगी तो आस-पड़ोस के लोग बचाने आए। तीनों को बाड़मेर के जिला अस्पताल लाया गया। यहां से महिला व बच्चों की हालत गंभीर होने पर उसे जोधपुर रेफर किया गया। मामला गुरुवार सुबह करीब 9 बज की शहर के लक्ष्मी नगर की है।

पुलिस ने बताया कि संगीता उम्र 25 वर्ष की शादी पांच साल पहले जसवंतसिंह से हुई थी। दोनों के एक 3 साल का बेटा दिग्विजय और 1 साल की बेटी प्रिया है। बुधवार रात में संगीता और जसवंतसिंह के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। गुरुवार सुबह जसवंतसिंह बीमारी के इलाज के लिए अहमदाबाद निकल गया। हादसे के दौरान संगीता कंवर घर में अकेली थी। जसवंत के निकलने के बाद संगीता दोनों बच्चों के साथ खुद को कमरे में बंद कर आग लगा दी। आग लगने के बाद वह चिल्लाने लगी। संगीता की आवाज सुन आस-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। लोगों ने आग बुझाकर जिला अस्पताल में लाया गया।

हालात गंभीर होने के कारण विवाहिता और बच्चों को जोधपुर रेफर कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक जसवंतसिंह कोर्ट में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर तैनात है। सास-ससुर पास में ही बने एक मकान में रहते हैं। इस हादसे में संगीता 80 फीसदी जल गई। वहीं दो बच्चे 30-40 फीसदी जल गए है। कोतवाल उगमराज के मुताबिक विवाहिता से बयान ले लिए है। विवाहिता ने खुद द्वारा आग लगाना बताया गया है। एफएसएल की टीम घटना स्थल पर पहुंच गई है।