saved - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

रक्षाबंधन पर पति और ननद ने भाई के घर जाने से रोका, नदी में कूदने चली गई महिला
कोटा। नयापुरा पुलिस ने बुधवार को अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए राखी के दिन एक विवाहिता को चंबल पुलिया से नदी में कूदने से बचाया और उसे थाने लेकर आ गई। पुलिस इंस्पेक्टर रमेश कुमार ने बताया कि आरके पुरम थाना क्षेत्र निवासी एक महिला की शादी 2 साल पूर्व हुई थी । शादी के बाद से उसके पति ,सास ,ससुर ननद ताने देते थे तथा परेशान करते थे। विवाहित राखी पर अपने पीहर भाइयों को राखी बांधने जाना चाहती थी लेकिन उसके पति ने जाने से मना कर दिया और उसकी ननदों ने भी नहीं जाने दिया और ताने सुनाएं। इस पर महिला घर से निकल गई और आत्महत्या करने के लिए चंबल पुलिया से नीचे नदी में कूदने का प्रयास कर रही थी तभी वहां पहले से मौजूद नयापुरा थाना के कांस्टेबल अशोक कुमार ने उसको देखा  और  आत्महत्या करने से रोका तथा समझाइश कर थाने लेकर आए। महिला से समझाइश की जा रही है । महिला ने पति पर उसके साथ मारपीट तथा परेशान करने का आरोप लगाया है । मामले में नयापुरा पुलिस जांच कर रही है।

नहीं बच पाई शिंजो आबे की जान, नारा शहर में भाषण के दौरान मारी गई गोली
टोक्यो। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर हमले के बाद इलाज के दौरान उनका निधन हो गया है। डॉक्टर्स लगातार उनकी रिकवरी के लिए प्रयास कर रहे थे। शिंजो आबे को गोली लगने के बाद उन्हें हार्ट अटैक आया था। इलाज के लिए उन्हें हेलिकॉप्टर से अस्पताल ले जाया गया था। हालांकि आबे को जब अस्पताल ले जाया गया था तब उस समय आबे की, जो हालत है। उसमें जीवन के कोई लक्षण नजर नहीं आ रहे थे। उन्हें गोली लगने से कार्डियक अरेस्ट हुआ था।

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री  शिंजो आबे की शुक्रवार को यहां एक अधेड़ उम्र के पूर्व नौसैनिक ने गोली मार कर हत्या कर दी। क्योतो के निकट नारा शहर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते समय 41 वर्षीय हमलावर ने बंदूक से आबे को नजदीक से गोली मार दी जिससे वह नीचे गिर गये। बाद में सुरक्षा अधिकारियों को पता चला कि उन्हें गोली मारी गयी है। हालांकि इस पूरे मामले में पुलिस ने यमातोसैदाईजी स्टेशन के पास एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। वहीं गोली लगने से लहुलूहान आबे को तत्काल निकट के अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों के अनुसार  आबे के शरीर में जीवन के लक्षण नहीं दिख रहे थे लेकिन करीब छह घंटे तक उन्हें जीवित करने की कोशिशें जारी रहीं।

देश के प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा अपने सरकारी कार्यक्रम रद्द करके तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और आबे के उपचार की पल-पल की जानकारी लेते रहे। उन्हें भारी मन से राष्ट्र को इस बारे में अवगत भी कराया। जापान टाइम्स के अनुसार छह घंटे की जद्दोजहद के बाद डॉक्टरों ने हाथ खड़े कर दिये और अधिकारियों ने आबे के निधन की पुष्टि कर दी।

शिंजो आबे के निधन पर भारत में कल राष्ट्रीय शोक
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी सहित कई गणमान्यों ने शोक जताया है। भारत में शिंजो आबे के निधन पर कल शनिवार को एक दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है।

तू यही कहना कि नशे में था ताकि तेरा बचाव हो जाए, सलमान चिश्ती की गिरफ्तारी के समय दरगाह सीओ संदीप सारस्वत का एक वीडियो वायरल
अजमेर। हिस्ट्रीशीटर सलमान चिश्ती की गिरफ्तारी के समय दरगाह सीओ संदीप सारस्वत का एक वीडियो सोशल मीडिया सहित न्यूज चैनल पर जबरदस्त वायरल हो रहा है। जिसमें वह आरोपी सलमान को यह कहते नजर आ रहे हैं कि ‘तू यही कहना कि वीडियो बनाते समय नशे में था ताकि तेरा बचाव हो जाए’। जिस पर सलमान भी हाथ जोड़कर सहजता से इस बात को स्वीकार कर रहा है। सीओ सारस्वत के इस कथन से पूर्व उससे यह भी पूछा गया कि वीडियो बनाते समय कौनसा नशा कर रखा था, तो आरोपी सलमान हाथ जोड़कर कह रहा है कि साहब मैं नशा नहीं करता। उक्त वीडियो को लेकर भले ही सीओ सारस्वत पर आरोप लग रहे हैं कि उन्होंने आरोपी सलमान को बचाव की सलाह दी है। वह कानूनी कार्यवाही से आरोपी को बचाने का कार्य कर रहे हैं। लेकिन सारस्वत ने इन आरोप को गलत व बेबुनियादी बताया है।

आरोपी को सुरक्षित लाना था, टीम को भी सुरक्षित रखना था, इसलिए उसे बातों में उलझाया-सीओ सारस्वत

सीओ सारस्वत का कहना है कि आरोपी सलमान बड़ा ही शातिर बदमाश है। उसके खिलाफ पूर्व में 13 मुकदमे दर्ज हैं। वह थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है। उसके विषय में सभी को जानकारी है कि वह नशा करता है। नशे में बहक जाता है। वह अपने परिजन यहां तक की मां से भी मारपीट कर चुका है। ऐसे में उसे ट्रेस आऊट करने के साथ ही काउंसलिंग कर थाने तक शांतिपूर्ण लेकर आना भी पुलिस की बड़ी जिम्मेदारी थी। क्योंकि वह अगर मौके पर विरोध कर देता और क्षेत्रवासी उसके पक्ष में खड़े होकर गिरफ्तार करने या थाने ले जाने का विरोध कर देते तो टीम को बड़ी परेशानी हो जाती। ऐसे में आरोपी को सुरक्षित लाने व पूरी टीम को भी सुरक्षित रखना था। इसलिए उसे बातों में उलझाकर व बहलाते हुए लाकर गिरफ्तार किया था।

अनुसंधान में जरा भी पक्षपात नहीं होगा

सीओ संदीप का कहना है कि उनके सिर्फ एक शब्द को लेकर कुछ लोग राजनीति करना चाह रहे हैं, जबकि उनका उद्देश्य सिर्फ कानून व्यवस्था को बनाए रखना और आरोपित को उसके किए की सजा दिलाने का है। उनके इस बात का असर कहीं भी अनुसंधान में नहीं होगा। उसके खिलाफ नियमानुसार ही कार्यवाही की जाएगी। इसलिए उनके वीडियो को गलत रूप में नहीं लें। पुलिस की कार्यवाही के दौरान इस तरह से बोलना एक सामान्य बात होती है।

बस - पिकअप के बीच भिड़ंत के बाद लगी आग, सवारियों ने कूद कर बचाई जान
कोटा । आरकेपुरम थाना क्षेत्र में  मंगलवार तड़के एक तेज रफ्तार स्लीपर बस और पिकअप के बीच भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहन डिवाइडर पर चढ़ गए और दोनों वाहनों में आग लग गई। जिससे दोनों वाहन जल कर राख हो गए। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।  बस में आग लगने से सवारियों ने कूद कर जान बचाई।  सूचना पर निगम की 5 दमकलें मौके पर पहुंची और 2 घंटे में आग पर काबू पाया। सवारियों को मामूली चोटें आईं है। बस व पिकअप ड्राइवर दोनों फरार है। घटना आज तड़के की बताई गई है।

पुलिस के अनुसार सवारी बस मुरैना से अहमदाबाद जा रही थी। बस में 50 से ज्यादा सवारियां थी। बताया जा रहा है कि  खड़े गणेशजी के पीछे हाइवे पर पिकअप का चालक गाड़ी की स्टेपनी बदल रहा था। उसी समय तेज रफ्तार स्लीपर बस ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बस डिवाइडर पर चढ़ गई। बस के पीछे के हिस्से में आग लगी।  हादसे में बस के आगे के शीशे टूट गए। जिससे सवारियां चोटिल हुई। हवा के कारण आग बढ़ती देख सवारियों ने बस से कूदकर जान बचाई।

बस में रखा था कपड़े का थान
बताया जा रहा है कि बस के पीछे की डिक्की में कपड़े का थान रखा हुआ था। आग लगने से कपड़े का थान भी चपेट में आ गया और आग भीषण हो गई। आग में सवारियों के लगेज भी जल गए। लगेज में कपड़े व रुपए भी रखे बताय। घटना के बाद मौके पर जाम लग गया। सवारियां सड़क किनारे बैठे रही। सुबह 6 बजे एक ट्रक में सवार होकर निकल गई। बाद में क्रेन की सहायता से दोनों वाहनों को बीच सड़क से हटाया गया।

त्रिकुट पर्वत रोप-वे ऑपरेशन खत्म
रांची। झारखंड में देवघर के त्रिकुट पर्वत रोप-वे हादसे के बाद करीब 45 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान हवा में ट्रॉली में फंसे 48 लोगों में से मंगलवार को कुल 46 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। लेकिन इस पूरे ऑपरेशन की दु:खद पहलु यह रही है कि दो लोगों को बचाया नहीं जा सका जबकि एक महिला की मौत पहले दिन ट्रॉली के पत्थर से टकराने के कारण हो गई थी। इस तरह से इस पूरे हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। पहली बार किसी ऑपरेशन में सेना के जवानों के अलावा एनडीआरएफ, आईटीबीपी और पुलिस के जवानों ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया। देश में अपने तरह के चले सबसे बड़े रेस्क्यू ऑपरेशन की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी नजर बनाए हुए थे।

यूं चला ऑपरेशन
रोपवे हादसे के तीसरे दिन मंगलवार सुबह सात बजकर दस मिनट पर एयरफोर्स के हेलिकॉप्टर ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। करीब आधे घंटे के प्रयास के बाद ही सेना के जवानों ने एक महिला समेत 3 लोगों को रेस्क्यू किया गया। बाद में गरूड़ कमांडों ने 2 अन्य को रेस्क्यू किया। हालांकि रेस्क्यू करते वक्त रोपवे से टकराने के कारण एक गरूड़ कमांडो घायल भी हो गया। आठ बजे के बाद 3 अन्य को सुरक्षित नीचे उतारा गया। बाद में 9 बजे के बाद 3 और लोगों को रेस्क्यू किया गया। साढ़े 11 बजे दो और लोगों को रेस्क्यू किया गया, जिसके बाद ऑपरेशन अंतिम चरण में पहुंचा और तीन को बचाने के लिए कुछ देर लिए ऑपरेशन को रोका गया।

रस्सी रोप-वे में फंसी, महिला गिरी
रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एक महिला को लिफ्ट करते वक्त हेलीकॉप्टर की रस्सी रोप-वे में फंस गई, जिससे महिला नीचे गिर गई और उसकी मौत हो गई।  इधर, त्रिकुट पहाड़ के पास ग्रामीणों ने बसडीहा चौक के निकट सड़क जाम किया। सोमवार को रोपवे हादसे में महिला की मौत से ग्रामीण आक्रोशित थे।

4 लोगों की जान बचाने वाले कांस्टेबल नेत्रेश शर्मा से फोन पर बात कर CM गहलोत ने दी शाबासी, नेत्रेश को हेड कांस्टेबल के पद पर दी पदोन्नति
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने करौली में अपना कर्तव्य निभाते हुए चार लोगों की जान बचाने वाले कांस्टेबल नेत्रेश शर्मा से फोन पर बात कर उन्हें शाबासी दी। गहलोत सरकार ने  नेत्रेश को हेड कांस्टेबल के पद पर पदोन्नत करने का निर्णय किया है। गहलोत ने कहा कि अपनी जान की परवाह ना कर कर्तव्य निभाने वाले नेत्रेश का कार्य प्रशंसनीय है।

दरअसल, करौली जिले में जहां बीते शनिवार को नव संवत्सर पर हिंदू संगठनों की ओर से निकाली गई बाइक रैली पर पथराव के बाद हुई आगजनी ने हर किसी को हिला दिया। शनिवार को इस घटना की भयावह तस्वीरें सोशल मीडिया पर लगातार वायरल होने लगी, जिसमें एक तस्वीर ऐसी भी सामने आई,  जिसे देखकर लोग खाकी की तारीफ करने लगे। यह तस्वीर राजस्थान पुलिस के एक कांस्टेबल नेत्रेश शर्मा की थी, जिस तस्वीर में कांस्टेबल नेत्रेश आग की लपेटों के बीच से एक मासूम बच्चे को सीने से चिपकाकर सुरक्षित स्थान पर ले जाता दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह नजारा कैमरे में तब कैद हुआ, जब हिंसा के बाद आगजनी के दौरान कई दुकानों- मकानों को बाजार में खरीदारी करनी आई दो महिलाएं बचने के लिए पास के एक मकान में छुप गईं। मकान भी चारों ओर से आग की लपटों में घिर गया तो महिलाएं व उनके साथ मौजूद बच्चा रोने लगा। बच्चे की आवाज सुनकर कॉन्स्टेबल नेत्रेश दौड़े और बच्चे को गोद में लेकर बाहर की तरफ भागे। पीछे-पीछे महिलाएं भी दौड़ पड़ीं। इस तरह तीनों बच गए।

पति की दोनों किडनियां हो गई थी खराब, पत्नी ने किडनी देकर बचाई जान
मनोहरथाना। मनोहरथाना क्षेत्र की नीलू ने अपने पति के प्राणों को बचाने के लिए सावित्री की तरह यमराज से लड़कर अपने पति की जान बचाकर एक मिसाल पेश की है।  मनोहरथाना कस्बा निवासी नीलू परतानी को जब पता चला कि पति अमित किडनी खराब है तो मानो दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा। अनेकों परेशानियों का सामना करते हुए पति का हौसला बढ़ाया। इस विपदा की घड़ी में अपनी किडनी देकर पति जान बचाई। महिला दिवस के अवसर पर हम मनोहरथाना कस्बे की एक ऐसी साहसी महिला से आपको परिचित करवाने जा रहे हैं, जिसने अपने पति के दोनों किडनी खराब होने पर अपने पति का हौसला बढ़ाते हुए एवं स्वयं भी हौसला रखते हुए जिंदगी से हार नहीं मानी एवं अपनी किडनी देकर के अपने पति को जीवन दान दिया।

दैनिक नवज्योति टीम को अमित एवं नीलू ने बताया कि सर्वप्रथम वर्ष 2014 में ज्ञात हुआ कि एक किडनी खराब है, यहीं से हंसते खेलते दांपत्य जीवन में मानो ग्रहण सा लग गया। हर समय चिंता सताने लगी। घर से डॉक्टर एवं अस्पतालों के चक्कर काट लगाने में ही व्यवस्था इतनी बढ़ गई कि घर को भी संभालना भारी पड़ने लगा। धीरे-धीरे जब पति अमित की तकलीफ बढ़ती गई चिकित्सकों के इलाज से कुछ राहत मिली, किंतु वर्ष 2018 में चिकित्सकों ने बताया कि दोनों ही किडनी डैमेज हो चुकी है, ऐसे में किडनी डोनेट करने के अलावा और कोई रास्ता नहीं है, जब पत्नी नीलू को यह ज्ञात हुआ पति की दोनों किडनी खराब है तो नीलू परतानी बताती है मैंने तुरंत निर्णय किया एवं अपने पति को इस विपदा की घड़ी में अपनी किडनी देने का निर्णय किया, इसमें परिवार जनों के साथ सभी मित्रों ने एवं मिलने वालों ने मेरा सहयोग किया। मेरे निर्णय को सराहा और मैंने पूर्ण हौसले के साथ अपने आपको तैयार किया। वह दिन भी आ गया जब पति की किडनी ट्रांसप्लांट हुई, इससे पूर्व चिकित्सकों ने मेरी जांच की।

वहीं पति अमित ने बताया कि दोनों किडनी फेल होने के बाद 1 सप्ताह में कम से कम 3 बार डायलिसिस होती थी। मनोहरथाना जैसी जगह पर राजस्थान के सुदूर कोने में जांच चिकित्सा के नाम पर कुछ नहीं है, ऐसे में कोटा, जयपुर एवं गुजरात में इलाज कराया, किंतु हौसला नहीं हारा। पत्नी एवं परिवारजनों का सहयोग बराबर बना रहा। भाई किशन परतानी ने भी किडनी देने के लिए जांच कराई, किंतु उनके एक ही किडनी थी। चिकित्सकों के अनुसार पत्नी की किडनी मैच नहीं हो रही थी, उसके बाद प्लाज्मा थैरेपी से पत्नी की किडनी मैच हुई। किडनी ट्रांसप्लांट के बाद अब दम्पती स्वस्थ है एवं सुखद जीवन जी रहे है।

दो साल की बच्ची के लीवर में घुसी 2 इंच लम्बी सूई ऑपरेशन कर बाहर निकाली, एसएमएस अस्पताल के चिकित्सकों ने फिर किया कमाल
जयपुर। एसएमएस अस्पताल के चिकित्सकों ने चिकित्सा के क्षेत्र में एक बार फिर कमाल कर दिखाया है। अस्पताल के कार्डियक सर्जरी विभाग के चिकित्सकों ने दो वर्षीय बालिका के लिवर में घुसी कपड़े सिलने वाली दो इंच लंबी सूई को सर्जरी कर सफलतापूर्वक निकालने में कामयाबी हासिल की है। बच्ची को सूई घुसने के बाद पहले जेकेलोन अस्पताल में परिजनों द्वारा लाया गया था जहां से उसे एसएमएस अस्पताल के कार्डियक सर्जरी विभाग में रैफर किया गया।

ये था मामला
कार्डियक सर्जरी विभाग के सीनियर प्रोफेसर डॉ. अनिल शर्मा ने बताया कि एक दो वर्षीय बालिका जेकेलोन अस्पताल से रैफर होकर आई थी। बच्ची के छाती के एक्सरे में एक दो इंच लंबी कपड़े सिलने वाली सूई दिखाई दे रही थी। बच्ची के माता से पूछने पर उन्होंने बताया कि बच्ची बिस्तर पर खेल रही थी और खेलते खेलते सुईं धागे सहित बच्ची के छाती के निचले हिस्से में घुस गई। इस पर माता पिता बच्ची को तुरंत जेकेलोन अस्पताल ले गए। जहां इमरजेंसी में सूई निकालने का प्रयास किया गया लेकिन केवल धागा ही निकल पाया और सूई अंदर ही रह गई। कार्डियक सर्जरी में आने के बाद हमारी टीम ने बच्ची का एक्सरे किया तो सूई छाती के निचले हिस्से में दिखाई दे रही थी लेकिन जब ऑपरेशन किया गया तो सूई छाती की जगह पेट में लिवर के बांये हिससे में मिली। डॉ. शर्मा ने बताया कि सूई छाती से होती हुई डायफ्राम को पार करते हुए पेट में लिवर के बांये भाग में जाकर घंस गई लेकिन पेट के आंतरिक अंग को नुकसान नहीं हुआ। ऑपरेशन की टीम में शामिल डॉ. सुनील दीक्षित, डॉ. मोहित शर्मा, डॉ. सौरभ मित्तल, डॉ. जमनाराम और डॉ. जील सहित एनेस्थिसिया से डॉ. इंदु डॉ. अंशुल और डॉ. सतवीर के प्रयासों से ऑपरेशन सफल रहा और बच्ची की जान बच गई।

जेजेएम में घपले सहित सदन में उठे कई मुद्दा
जयपुर। विधानसभा में शुक्रवार को शून्यकाल में जेजेएम में घपले सहित कई मुद्दे उठे। विधायक अविनाश ने पीपाड़ कस्बे के मुद्दा उठाते हुए कहा कि एक्सीडेंट में मौत होने के बाद भी शराबी आरोपी को बचाया जा रहा है। पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए अविनाश ने कहा कि  जानबूझकर आरोपी का समय पर मेडिकल नहीं कराया। दोषी पुलिसकर्मियों की बर्खास्तगी किया जाए। पुलिस द्वारा लाठीचार्ज करने का भी आरोप लगाया।

विधायक कन्हैया लाल ने पानी का मुद्दा उठाते हुए बीसलपुर के ओवर फ्लो पानी को टोडी सागर तक लाने की मांग। विधायक संजय शर्मा ने कहा कि अलवर के होप सर्कस खराब स्थिति में है। यह ऐतिहासिक विरासत है जो समाज कंटको का आश्रय स्थल बन गयी। विधायक जेपी चंदेलिया ने कहा कि पिलानी के मंड्रेला में स्कूलों में 500 से अधिक बालिकाएं पढ़ रही है। मंड्रेला में सरकारी कॉलेज खोलने की मांग की। विधायक बलवान पूनिया ने कहा कि नोहर भादरा क्षेत्र के किसानों के लिए नहर का पूरा पानी नही मिल रहा। तय हिस्से का पानी देरी से पहुँचता है। हरियाणा व पंजाब की तरफ से अनियमितता रहती है, अंतिम छोर के किसानों को नुकसान होता है। विधायक गणेश घोघरा ने    पालदेवल व रामसागड़ा में सरकारी कॉलेज खोलने की मांग की। विधायक हाकम अली ने फतेहपुर की बीड़ का मामला उठाते हुए कहा कि 4000 हेक्टेयर क्षेत्र में फतेहपुर बीड़ क्षेत्र को पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित करने की मांग की। इसकी चारदिवारी या तारबंदी की जाए। कुओं व बावड़ियों का पुनरूत्थान करने की मांग की। विधायक लक्ष्मण मीना ने जलदाय में गड़बड़ी का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन में 50 लाख की राशि स्वीकृति हुई थी, ठेकेदार व अधिकारी में सांठगांठ का आरोप लगाया। पाइप की गुणवत्ता पर भी उठाए सवाल, कहा घटिया पाइप काम मे लिए गए। माधोगढ़ की जगह अन्य जगह लाइन डाल दी। उच्च स्तर तक शिकायत के बावजूद कोई कारवाई नहीं हुई। अधिकारियों ने हर घर नल से जल के फर्जी कनेक्शन दिखाए। बिना योजना के कार्यादेश दिखाकर फर्जी काम किया गया। घोटाले की उच्च स्तरीय जांच करने व अधिकारियों के खिलाफ कारवाई की मांग की।

गुड्डू को बचाना है: बोरवेल में गिरा चार साल का मासूम, रेस्क्यू जारी
सीकर। जिले के खाटूश्यामजी थाना इलाके के लिखमा का बास ग्राम के सरपंच वाली ढाणी में बिजारणिया कृषि फार्म हाउस के बोरवेल में 4 साल का रविन्द्र उर्फ गुड्डू पुत्र गिरधारी लाल बिजारणियां गिर गया। मासूम को बचाने के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान बोरवेल में सीसीटीवी कैमरा डाला गया। मौके पर 108 एंबुलेंस, मेडिकल टीम सहित पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप, एडीएम दारा सिंह, रींगस डीवाईएसपी सुरेंद्र सिंह, उपखंड अधिकारी राजेश कुमार मीणा, तहसीलदार विपुल चौधरी, खाटूश्यामजी थाना अधिकारी रिया चौधरी हैं। जिला मुख्यालय से अतिरिक्त लिा कलेक्टर हुए रवाना। अजमेर से एनडीआरएफ  और जयपुर से एसडीएफआर की टीम भी रवाना हो गई है। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान ऑक्सीजन पाइप व खाने-पीने का सामान भेजा गया। 4 वर्षीय बच्चा रस्सी को पकड़कर ऊपर नहीं आ पा रहा है।

खेलते हुए बोरवले में गिरा गुड्डू
चार वर्षीय गुड्डू अपने ही खेत में खेलते खेलते बोरवेल में गिर गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बोरवेल में पाइप नहीं थे। बोरबेल कच्चा होने के कारण बच्चा खेलते खेलते धंसते हुए अंदर चला गया। बताया जा रहा है कि परिजनों ने इस स्थान पर बोरिंग करवाया था, लेकिन पानी नहीं होने की वजह से पाइप नहीं डाले गए और ऐसी स्थिति में बोरवेल का खड्डा मात्र रह गया। इसके चलते हुए यह दुर्घटना हो गई।