food items - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

घरेलू थोक जिंस बाजारों में चावल, गेहूं में साप्ताहिक गिरावट: चीनी, खाद्य तेल मजबूत, दालों में घटबढ़
नई दिल्ली। घरेलू थोक जिंस बाजारों में बीते सप्ताह चावल के औसत भाव घट गये। चावल के साथ गेहूं में भी नरमी रही। चीनी और खाद्य तेलों के दाम बढ़ गये जबकि दालों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा। सप्ताह के दौरान चावल की औसत कीमत 69 रुपये घटकर सप्ताहांत पर 3,753 रुपये प्रति क्विंटल रह गयी। गेहूं सात रुपये सस्ता हुआ और सप्ताहांत पर 2,856 रुपये प्रति क्विंटल के भाव बिका। आटा चार रुपये चढ़कर 3,341 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया।

बीते सप्ताह खाद्य तेलों में तेजी रही। मूंगफली तेल की औसत कीमत 319 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। सूरजमुखी तेल का भाव 256 रुपये और पाम ऑयल का 222 रुपये बढ़ा। सोया तेल 105 रुपये और सरसों तेल 78 रुपये महंगा हुआ। वनस्पति में 36 रुपये की तेजी रही।

सप्ताह के दौरान तुअर दाल औसतन 82 रुपये प्रति क्विंटल महंगी हुई। उड़द दाल की कीमत 65 रुपये और मूंग दाल की 11 रुपये बढ़ी। मसूर दाल में 66 रुपये और चना दाल में 61 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट रही। मीठे के बाजार में सप्ताह के दौरान गुड़ के औसत भाव 18 रुपये प्रति क्विंटल गिर गये। वहीं, चीनी 17 रुपये प्रति क्विंटल महंगी हुई।

आम आदमी की जेब पर फिर पड़ेगी मंहगाई की मार, खाद्य सामग्री के दामों में तेजी, दालों में घटबढ़
नई दिल्ली। घरेलू थोक जिंस बाजारों में बीते सप्ताह चावल के औसत भाव घट गये। चावल के साथ गेहूं में भी नरमी रही। चीनी और खाद्य तेलों की कीमतों में बढ़ोतरी देखी गयी जबकि दालों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा। सप्ताह के दौरान चावल की औसत कीमत 52 रुपये टूटकर सप्ताहांत पर 3,756 रुपये प्रति क्विंटल रह गयी। गेहूं आठ रुपये कमजोर हुआ और सप्ताहांत पर 2,854 रुपये प्रति क्विंटल के भाव बिका। आटा चार रुपये महंगा हुआ और 3,319 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गया।

बीते सप्ताह खाद्य तेलों में तेजी रही। मूंगफली तेल की औसत कीमत 225 रुपये और पाम ऑयल की 101 रुपये बढ़ गयी। सरसों तेल 81 रुपये और वनस्पति 76 रुपये प्रति क्विंटल महंगा हुआ। सूरजमुखी तेल के भाव में 72 रुपये और सोया तेल में 43 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गयी

सप्ताह के दौरान चना दाल औसतन 22 रुपये प्रति क्विंटल टूट गयी। वहीं, उड़द दाल की कीमत 887 रुपये और तुअर (अरहर) दाल की 58 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ी। मूंग दाल 14 रुपये और मसूर दाल 12 रुपये प्रति क्विंटल महंगी हुई। मीठे के बाजार में सप्ताह के दौरान गुड़ के औसत भाव 24 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गये। चीनी भी 23 रुपये प्रति क्विंटल महंगी हुई।

दूषित खाद्य सामग्री पर कैसे लगे अंकुश
जयपुर। राजस्थान में लोगों को शुद्ध खाद्य पदार्थ मिले इसके लिए चिकित्सा विभाग में अलग से खाद्य सुरक्षा को लेकर विंग काम कर रही है। अभी प्रदेश में शुद्ध खाद्य सामग्री पर संशय बरकरार है, क्योंकि प्रदेश के एक तिहाई यानी 11 जिलों में ही खाद्य जांच लैब है। पद के मुकाबले आधे ही खाद्य सुरक्षा अधिकारी तैनात हैं, लेकिन वे भी तय जांच नमूने नहीं ले रहे हैं। साल में कोरी आधी जांचें हो रही है। गहलोत सरकार ने फरवरी 2021 में मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई के लिए नया कानून बनाकर 6 माह से आजीवन कारावास की सजा का प्रावधान किया, लेकिन अधिकारी एक भी मिलावटखोर को अभी तक सजा नहीं दिला पाए हैं। स्थिति यह है कि सालभर में लिए गए जांच नमूनों में से आधे मामलों में भी कोर्ट में चालाना पेश नहीं हुए। जांचें भी अधूरी पड़ी है। ऐसे में जनता को शुद्ध खाद्य पदार्थ मिलना अभी दूर की कौड़ी ही साबित हो रहा है।

प्रदेश में 22 जिलों में जांच लैब नहीं
केवल जयपुर, जोधपुर, कोटा, अजमेर, अलवर, भरतपुर, बीकानेर, बांसवाड़ा, जालौर, चूरू में खाद्य जांच लैब है। शेष 22 जिलों में जांच लैब नहीं है।

13 खाद्य विश्लेषक के जिम्मे जांच
प्रदेश में जांच लैबों में केवल 13 खाद्य विश्लेषक हैं जो जांच को आने वाले सैंपलों की जांच करते हैं। ऐसे में मिलावटखोरों के लिए गए सैंपल जांच से पहले ही पड़े-पड़े की खराब हो जाते हैं।

91 खाद्य सुरक्षा अधिकारी के पद, 48 ही कार्यरत
प्रदेश में 91 खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के पद हैं, लेकिन केवल 48 के करीब ही पद भरे हुए हैं। अगर पद बढ़े तो करीब 9 हजार जांच नमूने और लिए जा सकते हैं।

6439 जांच सैम्पल ही लिए, लेने थे 10 हजार
नियम है कि हर खाद्य सुरक्षा अधिकारी को हर माह 20 खाद्य पदार्थों के नमूने लेने ही होंगे। इस हिसाब से करीब 10 हजार जांच सैपल लेने चाहिए थे, लेकिन लिए केवल 6439 नमूने। गंभीर बात यह है कि इनमें से 17 फीसदी से अधिक खाद्य पदार्थ के नमूने घटिया निकले। 674 सब स्टैन्डर्ड, 302 मिस ब्रान्ड और 162 पूर्णत: हानिकारक मिलावट वाले खाद्य पदार्थ मिले।

अब फिर से 10 जून से शुद्ध के लिए युद्ध अभियान
चिकित्सा विभाग अब फिर से खाद्य सुरक्षा दिवस पर 10 जून से शुद्ध के लिए युद्ध अभियान चला रहा है, लेकिन संसाधनों के अभाव, खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की कमी, लापरवाही और जांच और सजा में देरी के चलते मिलावटखोरों के हौंसलों पर कोई फर्क पड़ता नहीं दिखेगा।

गुड्डू को बचाना है: बोरवेल में गिरा चार साल का मासूम, रेस्क्यू जारी
सीकर। जिले के खाटूश्यामजी थाना इलाके के लिखमा का बास ग्राम के सरपंच वाली ढाणी में बिजारणिया कृषि फार्म हाउस के बोरवेल में 4 साल का रविन्द्र उर्फ गुड्डू पुत्र गिरधारी लाल बिजारणियां गिर गया। मासूम को बचाने के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान बोरवेल में सीसीटीवी कैमरा डाला गया। मौके पर 108 एंबुलेंस, मेडिकल टीम सहित पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप, एडीएम दारा सिंह, रींगस डीवाईएसपी सुरेंद्र सिंह, उपखंड अधिकारी राजेश कुमार मीणा, तहसीलदार विपुल चौधरी, खाटूश्यामजी थाना अधिकारी रिया चौधरी हैं। जिला मुख्यालय से अतिरिक्त लिा कलेक्टर हुए रवाना। अजमेर से एनडीआरएफ  और जयपुर से एसडीएफआर की टीम भी रवाना हो गई है। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान ऑक्सीजन पाइप व खाने-पीने का सामान भेजा गया। 4 वर्षीय बच्चा रस्सी को पकड़कर ऊपर नहीं आ पा रहा है।

खेलते हुए बोरवले में गिरा गुड्डू
चार वर्षीय गुड्डू अपने ही खेत में खेलते खेलते बोरवेल में गिर गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बोरवेल में पाइप नहीं थे। बोरबेल कच्चा होने के कारण बच्चा खेलते खेलते धंसते हुए अंदर चला गया। बताया जा रहा है कि परिजनों ने इस स्थान पर बोरिंग करवाया था, लेकिन पानी नहीं होने की वजह से पाइप नहीं डाले गए और ऐसी स्थिति में बोरवेल का खड्डा मात्र रह गया। इसके चलते हुए यह दुर्घटना हो गई।