borewell - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

ग्राउंड रिपोर्ट: क्या हादसाें के बाद ही जागने की रीत कभी तोड़ी जाएगी
कोटा। सरकारी स्तर पर संकट से निपटने के लिए कोटा शहर में 12 हाइड्रेंट/बोरिंग पॉइंट्स अनुबंधित (पूरी तरह टेस्टेड) किए गए हैं। इसी तरह रामगंजमंडी में 16 कुएं और सांगोद में 3 से 4 ट्यूबवेल रिजर्व रखे गए हैं, जहां से पूरी तरह जांचा हुआ पानी ही टैंकरों में भरा जाता है।
शिक्षा नगरी कोटा में भीषण गर्मी के बीच एक बड़ा जल-संकट और छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। एक तरफ जहां जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) की कोटा लैब सरकारी स्तर पर लक्ष्य से आगे बढ़कर पानी की जांच कर रही है, वहीं दूसरी तरफ शहर के पॉश और घने कोचिंग इलाकों सहित बाहरी कॉलोनियों में अवैध और बिना जांचे पानी के टैंकरों का धंधा धड़ल्ले से फल-फूल रहा है। रोजाना हजारों छात्र और स्थानीय नागरिक इस अनियंत्रित पानी को पीने और इस्तेमाल करने को मजबूर हैं, जिससे किसी बड़ी महामारी के फैलने का अंदेशा पैदा हो गया है।

जवाहर नगर हादसे' की याद हुई ताजा
शहर में पानी की मॉनिटरिंग को लेकर बरती जा रही यह लापरवाही सीधे तौर पर मासूमों की जान से खिलवाड़ है। विज्ञान नगर इलाके में दुषित पानी की सप्लाई के बाद वर्तमान स्थिति को देखकर कुछ साल पहले जवाहर नगर क्षेत्र में एक साथ फैली उस महामारी की याद ताजा हो जाती है, जब दूषित पानी की समस्या के चलते 70 से अधिक कोचिंग छात्रों को गंभीर हालत में अस्पतालों में भर्ती करवाना पड़ा था।
-मनू सोलंकी निवासी जवाहर नगर

निजी वाटर सप्लाई पर नहीं है कोई निगरानी
उस बड़े हादसे के बाद भी प्रशासन की नींद नहीं टूटी है। आज भी स्थिति यह है कि केवल कच्ची बस्तियां ही नहीं, बल्कि बड़े-बड़े कोचिंग इलाकों और हॉस्टल्स में भी पानी की मॉनिटरिंग या उसकी नियमित जांच करवाने की कोई कानूनी बाध्यता तय नहीं की गई है। आखिर पानी जैसी बेहद बुनियादी लेकिन सबसे जरूरी चीज के लिए कोटा में एक 'प्रोपर और जिम्मेदार' सिस्टम आज तक क्यों नहीं बन पाया?
-सीता प्रजापित निवासी कोरल पार्क

बिना जांच सीधे पेट तक पहुंच रहा पानी
आवासीय और कोचिंग जैसे बेहद संवेदनशील इलाकों में बिना किसी केमिकल या बैक्टीरियोलॉजिकल टेस्ट के पानी की लगातार सप्लाई हो रही है, लेकिन इन टैंकरों पर विभाग की कोई मॉनिटरिंग नहीं है। यह पानी बस्ती वासियों के रोजमर्रा के काम से लेकर उनके पेट तक पहुंच रहा है। सबसे बड़ी लापरवाही यह है कि न तो चिकित्सा विभाग (CMHO) के पास और न ही जलदाय विभाग के पास इन हॉस्टल्स और निजी स्रोतों की पूरी स्क्रीनिंग का कोई डेटा उपलब्ध है।

हॉस्टल्स और घनी आबादी 'टैंकर माफिया' के भरोसे
जिन क्षेत्रों में जलदाय विभाग की सीधी पाइपलाइन नहीं है, वहां निजी स्रोतों के नाम पर टैंकर माफियाओं का राज चल रहा है। शहर के सबसे संवेदनशील और वीआईपी माने जाने वाले कोचिंग हब इस समय पूरी तरह निजी टैंकरों के जाल में हैं। कोरल पार्क और लैंडमार्क सिटी जैसे अत्यधिक घनी आबादी वाले हॉस्टल क्षेत्रों में हजारों कोचिंग छात्र रह रहे हैं। यहां रोजाना बिना किसी शुद्धता जांच के धड़ल्ले से टैंकरों से पानी की सप्लाई की जा रही है।

आवासीय बस्तियों व निजी कॉलोनियों मेेें बडा खेल
नयागांव, आंवली, रोजड़ी, नांता के करणी नगर,बरड़ा, अनन्तपुरा के भीतरी इलाके,क्रेशर बस्ती, बृज धाम, मान सरोवर, प्रताप नगर पुनम कॉलोनी, श्री विहार, रायपुर की कॉलोनियां, रेलवे स्टेशन क्षेत्र, बूंदी रोड और बालिता की कॉलोनियां पूरी तरह इन निजी टैंकरों के भरोसे चल रही हैं। यहां निजी काॅलोनियां ताे विकसीत हो गयी लेकिन पानी जैसी बुनियादि जरूरत के लिये या तो घर के भीतर बने बोरिंग या फिर महंगे बोरिग सप्लाई के साथ टेन्करों की सप्लाई पर निर्भर है। यही नही इनके बदले पानी के इन सौदागरों की मोटी कमाई भी बडी है।

पीएचईडी लाचार, गेंद सीएमएचओ के पाले में
पीएचईडी के सीनियर केमिस्ट तरुण कुमार जैन ने बताया कि विभाग निजी स्रोतों और टैंकरों के पानी की जांच के लिए मात्र 297:रूपये की नॉमिनल फीस लेता है, जिसमें 48 घंटे में बैक्टीरियोलॉजिकल और केमिकल टेस्ट की रिपोर्ट आ जाती है। लेकिन सबसे बड़ा पेंच नियमों का है PHED लैब के पास प्राइवेट ट्यूबवेल या अवैध रूप से चल रहे टैंकर्स पर सीधे कानूनी कार्रवाई या जब्ती का अधिकार नहीं है। यदि पानी दूषित भी पाया जाता है, तो उस पर सीधे कार्रवाई करने का अधिकार केवल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) के पास होता है। ऐसे में दोनों विभागों के बीच तालमेल की कमी का फायदा टैंकर संचालक उठा रहे हैं।

हर 6 महीने में जांच है जरूरी
जलदाय विभाग के जानकारों के अनुसार, आमतौर पर लोग एक बार पानी की जांच करवाकर निश्चिंत हो जाते हैं, लेकिन पानी की शुद्धता बनाए रखने के लिए हर 6 महीने में दोबारा जांच करवानी चाहिए। विशेषकर प्री-मानसून (बारिश से पहले) और पोस्ट-मानसून (बारिश के बाद) जांच अनिवार्य है, क्योंकि बारिश के दिनों में भूजल में खतरनाक बैक्टीरिया पनपने की संभावना सबसे ज्यादा होती है।

यह है कोटा में पानी की कहानी
कोटा शहर में चंबल नदी से पानी लिफ्ट कर सकतपुर (130 व 70 MLD), अकेलगढ़ (64 MLD की 3 और 75 MLD की 1 यूनिट) तथा श्रीनाथपुरम (50 MLD) प्लांट्स से शुद्ध पानी सप्लाई किया जा रहा है। हमारे पास पानी की पयार्प्त व्यवस्था है। जहां कमी हो वहां टैंकर भेजते हैं।
-दीपक झा, अतिरिक्त मुख्य अभियन्ता पीएचईडी

यदि आपके क्षेत्र में नल से बदबूदार या गंदा पानी आ रहा है, तो बीमारी फैलने का इंतजार न करे। तुरंत संबंधित अधिकारीयों को सूचित करें। निजी स्रोतों का उपयोग करने वाले नागरिक बीमारी को न्योता न दें और नजदीकी पीएचईडी लैब में अपने पानी के सैंपल की जांच अवश्य करवाएं।
-तरूण कुमार जैन ,सीनीयर केमिस्ट पीएचईडी

पुराने बोरवेल ने उगली गैस, तिली दिखाते ही गैस ने आग पकड़ी
जोधपुर। निकटवर्ती खेड़ापा बावड़ी कस्बे में एक पुराने बोरवेल में से निकल रही गैस व उसमें लग रही आग की घटना के बाद कलक्टर गौरव अग्रवाल के आदेश के बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे और ऐहतियातन इसे बंद करवाया। अब इस मामले में जांच होगी। कलक्टर गौरव अग्रवाल ने बताया, जिले की बावड़ी तहसील के तालो का बेरा में एक पुराने बोरवेल से गैस निकलने और उसमें आग लगने की सूचना मिली थी। इसपर प्रशासन ने उपखंड अधिकारी को मौके पर भेज वहां बोरवेल बंद करवाया। इसके साथ ही मौके पर पुलिस जाब्ता भी तैनात किया गया है। वहां जियोलॉजिस्ट को मौके पर भेजा गया है और आगे की कार्रवाई शुरू की गई है। मौके पर पहुंचे जियोलॉजिस्ट का कहना हैं, कि तेज पानी निकलना और गैस निकलना भूगर्भीय प्रक्रिया है। कई तरह की गैस भूगर्भ में होती है। बोरवेल बंद होने के बाद लंबे समय तक उपयोग नहीं होने पर पाइप में गैस भर जाती है। यह लंबे समय तक नहीं चलती है।

यह मामला आया था सामने
तालो का बेरा में अन्नाराम देवड़ा के खेत में करीब दो दशक पुराना बोरवेल हैं, जो लंबे समय से बंद था। कुछ दिन पहले इस बोरवेल को फिर से काम में लेने के लिए खोला गया। बोरवेल के अंदर पंप उतारने से पहले सोमवार को जब कैमेरा लटका अंदर की स्थिति देखने की कोशिश की तो तस्वीर देख हैरानी हुई। अंदर गैस उबल रही थी। कैमेरा बाहर निकाला तो अंदर से गैस की गंध बाहर आने लगी। इस बात की पुष्टि करने के लिए कि अंदर गैस है या कुछ और माचिस की तिली जलाई तो गैस ने आग पकड़ ली। यह देख वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए। धीरे.धीरे यह बात पूरे कस्बे में फैलने लगी तो ग्रामीण इस नजारे को देखने के लिए जमा होने लगे। फिलहाल इसे बंद कर दिया है।

मध्य प्रदेश में बोरवेल में गिरे बच्चे को निकाला बाहर, अस्पताल में मौत
गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले के पीपल्या गांव में एक खुले बोरवेल में गिरे बच्चे को सुबह बाहर निकाल लिया। बच्चे को अचेत हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों के अनुसार राघौगढ़ ब्लॉक के जामनेर क्षेत्र में स्थित पीपल्या गांव का रहने वाला सुमित मीणा बोरवेल में गिर गया। सूचना मिलने पर स्थानीय एसडीएम विकास कुमार आनंद मौके पर पहुंचे। इसके बाद कलेक्टर डॉ सतेंद्र सिंह, एसपी संजीव कुमार सिन्हा, जिला पंचायत सीईओ प्रथम कौशिक भी रेस्क्यू अभियान की निगरानी करने के लिए पीपल्या में ही रात भर मौजूद रहे। रेस्क्यू की शुरुआत एसईआरएफ के 31 जवानों द्वारा की गयी। थोड़ी देर बाद कलेक्टर की सूचना पर भोपाल से एनडीआरएफ के 16 जवान भी पीपल्या आ गए और अपने भारी-भरकम वाहनों से बचाव कार्य शुरु किया।

टीमों द्वारा सुमित को सुबह बाहर निकाल लिया गया। बोरवेल से बाहर आते ही सुमित को गंभीर अवस्था में अस्पताल लाया गया। सुबह लगभग 10 बजे गुना सीएमएचओ डॉ. राजकुमार ऋषिश्वर की अगुवाई में आधा दर्जन चिकित्सकों ने सुमित का उपचार शुरु किया, लेकिन कुछ ही देर की निगरानी के बाद सुमित की मौत हो गयी।

आर्यन को बोरवेल से निकालने के सारे प्रयास विफल
दौसा। दौसा उपखण्ड के ग्राम कालीखाड़ में बोरवेल में गिरे आर्यन को 52 घंटे से अधिक समय बीत गया है, उसे बोरवेल सेबाहर निकालने के सभी प्रयास विफल हो गए हैं। इधर सवाईमाधोपुर से मंगाई पाइलिंग मशीन भी 120 फीट गहरा गड्ढा खोदने के बाद तकनीति खराबी होने के चलते बंद हो गई है, जिसके चलते ऑपरेशन भी बंद करना पड़ा। जिला प्रशासन ने सवाईमाधोपुर से दूसरी मशीन मंगाई है, मशीन आने के बाद ही अंतिम ऑपरेशन शुरू किया जाएगा। दूसरी ओर एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों ने भी रेस्क्यू ऑपरेशन चल रखा है, देशी जुगाड से आर्यन को बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। इधर मंगलवार दोपहर बाद से ही आर्यन ने हलचल करना बंद कर दिया है, हालांकि आर्यन को ऑक्सीजन की सप्लाई की जा रही है।

एक चूक पड़ी भारी
आर्यन के पिता जगदीश प्रसाद ने चार दिन पहले बोरवेल और गहरा करने के मोटर निकाली थी। स्थानीय लोगों की मदद से बोरवेल को गहरा कराया जा रहा था, इस दौरान एक डोलची अंदर ही अटक गई, काफी प्रयास के बाद भी डोलची नहीं निकली। इसके बाद बोरवेल को खुला छोड दिया तथा अन्य तकनीक के माध्यम से डोलची को बाहर निकालने के लिए अन्य लोगो से सम्पर्क किया जा रहा था। इसी बीच सोमवार को शाम 3 बजे आर्यन खेलते-खेलते बोरवेल में जा गिरा।

बामनवास हादसा: बोरवेल में गिरी महिला, रेस्क्यू जारी
न्यूज सर्विस/नवज्योति, बामनवास। गुडला ग्राम पंचायत में रामनगर ढोसी में बैरवाओं की ढाणी में बुधवार को एक महिला बोरवेल में जा गिरी। किसी ने बोरवेल में गिरते देख परिजनों को सूचना दी तो हड़कम्प मच गया। जिला प्रशासन को सूचित करने के बाद मौके पर जिला कलक्टर डॉ. गौरव सैनी बचाव दल के साथ पहुंचे और रेस्क्यू शुरू कराया। जिला कलक्टर ने बताया कि दोपहर बाद सूचना मिलते ही प्राथमिक तौर पर रेस्क्यू और ऑक्सीजन के लिए बीसीएमओ डॉ. नंद किशोर मीणा सहित उनकी मेडिकल टीम को मौके पर तैनात कर बोरवेल में ऑक्सीजन की व्यवस्था कराई गई है। जिला बचाव और राहत दल द्वारा महिला को रेस्क्यू करने का प्रयास युद्ध स्तर पर जारी है। एनडीआरएफ  संभागीय मुख्यालय भरतपुर और एसडीआरएफ  मुख्यालय जयपुर को सूचित कर रेस्क्यू टीमें बुलाई गई। समाचार मिलने तक रेस्क्यू जारी था।

बोरवेल खराब होने से जेके लोन में पीने के पानी की किल्लत
कोटा। संभाग के सबसे बडे जेकेलोन अस्पताल में पुराने हो चुके बोरवेल से पानी की सप्लाई नहीं होने से अस्पताल में पानी की किल्लत हो रही है। जिससे मरीजों को बाहर से पानी लाकर काम चलना पड़ रहा है। वहीं स्टाफ भी पानी के कैंपर मंगवाकर काम चला रहा है। अस्पताल में दो बोरवेल है जो काफी पुराने हो गए जिससे उनका जल स्तर नीच ला गया है। अभी हाल में अस्पताल प्रशासन ने दोनो ंबोरवेल की सफाई भी कराई लेकिन 70 से 80 फीट गहरे होने के बाद पानी पूरा नहीं आ रहा जिसके चलते अस्पताल में पानी की किल्लत हो गई है।

जेकेलोन की पुरानी बिल्डिंग में सबसे ज्यादा परेशानी
जेकेलोन में तीमारदारी के लिए आए मनीषा वर्मा ने बताया कि अस्पताल में पीने के पानी सारे वाटर कुलर खराब पड़े है। वार्ड में टॉयलेट में भी पानी नहीं आ रहा है। अस्पताल में लगी पीने की प्याऊ में टोटियां गायब हो गई है।  उनकी जगह प्लग लगाकर पांइट बंद कर दिए। जिससे बाजार से पानी खरीदकर लाना पड़ रहा है। लेबर रूम के पास लगी पानी टंकी कई दिनों से बंद पड़ी है। यहीं हाल वार्ड में भी है। पोस्ट आॅपरेटिव वार्ड में पानी नहीं है।

सभी कार्यालय में आ रहे कैंपर
अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ ने बताया कि अस्पताल में पेयजल के लिए सभी कर्मचारी कैंपर मंगवा रहे है। पर्ची काउंटर से लेकर अस्पताल के सभी कार्यालय में रोज पानी के कैंपर मंगवाए जा रहे है।

अस्पताल में लगे बोरवेल पुराने हो गए है। जिससे पानी नहीं आ रहा है। उनकी सफाई भी करवाई लेकिन सार्थक परिणाम नहीं आए है। आज बैठक में नए बोरवेल लगवाने का प्रस्ताव दिया है। शीघ्र ही पानी की समस्या का समाधान किया जाएगा।
- डॉ. आशुतोष शर्मा, अधीक्षक जेकेलोन अस्पताल कोटा

बोरवेल में गिरे बच्चे को सकुशल निकाला बाहर, देसी जुगाड़ का किया प्रयोग
जयपुर। जोबनेर के भोजपुरा गांव के बोरवेल में गिरे बच्चे को सकुशल बाहर निकाल लिया गया है। बच्चे को अस्पताल ले जाया गया है। बच्चे के बारेवेल में गिरने के हादसे की सूचना पर एसडीआरफ, सिविल डिफेंस और स्थानीय थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। जानकारी के अनुसार करीब 100 फीट गहरे बोरवेल में बच्चा गिरा था। एसडीआरएफ टीम के एएसपी भूपेन्द्र सिंह यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि बच्चे को सकुशल बाहर निकालने के लिए देसी जुगाड़ का प्रयोग किया गया। विक्टिम लोकेटिंग केमरे से बच्चे पर नजर रखी और पाइप के ज़रिए ऑक्सीजन पहुंचाई गई।

स्थानीय लोगों ने बताया कि बोरवेल काफी समय से खुला हुआ था। एसडीआरएफ राजस्थान के कमांडेंट राज कुमार गुप्ता ने रेस्क्यू ऑपरेशन की देखरेख की तथा लगातार रेस्क्यू टीम से संपर्क कर ब्रीफ करते रहे।

बोरवेल में फंसा बच्चा निकाला गया, नहीं बची जान
विदिशा। मध्य प्रदेश के विदिशा जिले की लटेरी तहसील के ग्राम खेरखेड़ी के 60 फीट गहरे बोरवेल में गिरे सात साल के लोकेश को सुरक्षित निकालने के लिए पिछले 24 घंटे से जारी रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बच्चे को निकाला गया, लेकिन बच्चे की जान नहीं बच सकी।

इस रेस्क्यू ऑपरेशन में कई मशीनों से 55 फीट तक खुदाई के साथ एक समानांतर सुरंग खोदकर 20 सदस्यीय एनडीआरएफ और 40 सदस्यीय एसडीआरएफ की टीमें सहित स्थानीय प्रशासन द्वारा भरसक प्रयास किया गया। इस दौरान लगातार चार पोकलेन मशीन छह जेसीबी से खुदाई की गयी। मिट्टी की जगह पत्थर निकलने के कारण 50 फीट गहराई का टनल बनाकर बच्चे को निकालने का प्रयास किया गया। बच्चे को बोरवेल से निकालकर एंबुलेंस से लटेरी के शासकीय अस्पताल भेजा जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विदिशा कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने बताया कि बोरबेल में बच्चे के गिरने की सूचना मिलते ही रेस्क्यू के लिए घटना स्थल पर बचाव एवं सुरक्षा के प्रबंध और रेस्क्यू ऑपरेशन करने में सफलता तो मिली पर बच्चे की जान बचाने में हम सफल नहीं हो सके। उन्होंने बताया कि जिले में ऐसी दूसरी कोई घटना नहीं हो, इसके लिए व्यापक सर्वे कर खुले बोरवेल के गड्ढों को सात दिनों में भरवाने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति विशेष द्वारा बोरवेल के गड्डे को खुला छोड़ने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। राहत दल में शामिल चिकित्सकों की टीम नाइट विजन कैमरे से बच्चे के स्वास्थ पर नजर बनाए रखी। बच्चे को सुरक्षित रखने के लिए बोरवेल में आक्सीजन की व्यवस्था भी की गयी। बच्चे की सुरक्षा के लिए चार आक्सीजन सिलेंडर का उपयोग किया गया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। कलेक्टर भार्गव ने बताया कि मुख्यमंत्री चौहान ने पीड़ित परिवार को 4 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

बोरवेल में गिरी एक साल की बच्ची, निकालने के किए जा रहे है प्रयास
बांदीकुई। दौसा में बांदीकुई क्षेत्र के जस्सापाड़ा गांव में करीब 2 साल की बच्ची के के बोरवेल में गिरने का मामला सामने आया है। गांव में कमल सिंह गुर्जर बोरवेल को भर रहा था और वहीं बच्ची अंकिता खेल रही थी। इस दौरान वह घर के अंदर चले गये और अंकिता बोरवेल में गिर गई। बच्ची के बोरवेल में गिरने का पता चलने पर पुलिस को सूचित किया गया और राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंचा। बचाव कार्य शुरु किया गया। बोरवेल से बच्ची को निकालने के प्रयास किए जा रहे है।

कुएं पर बने पानी के हौज में उतरे चार युवकों की मौत
नसीराबाद/श्रीनगर।नसीराबाद के निकटवर्ती लवेरा गांव स्थित एक खेत के कुएं के पास बने हुए पानी के हौज में रहस्यमय परिस्थिति में अचेत होकर गिरे बच्चे को बचाने के प्रयास में चार की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि 4 अचेत हो गए। हादसे में अचेत युवकों को उपचार के लिए चिकित्सालय में भर्ती किया गया है। चारों मृतक युवक एक ही परिवार के होने के कारण गांव में सन्नाटा पसरा है।

जानकारी के अनुसार लवेरा निवासी महेंद्र गुर्जर पुत्र रतनलाल ने सदर पुलिस थाने में रिपोर्ट दी कि हरदेव गुर्जर के खेत पर कुएं के निकट पानी का हौज बना है। उस हौज में पानी लेने के लिए 12 वर्षीय सुरेंद्र पहुंचा। बताया जा रहा है कि इस दौरान बेहोशी का आभास होने पर वह चिल्लाने लगा। उसकी आवाज सुनकर आस पास काम कर रहे अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे। संभावना जताई जा रही है कि हौज का ढक्कन खोलने के बाद आई दुर्गंध से सुरेन्द्र अचेत होकर हौद में गिर गया। उसे बचाने के लिए एक के बाद एक आठ व्यक्ति उस हौज में उतरते चले गए। बेहोशी का हालत में होने के कारण उन्हें कड़ी मशक्कत करके हौज से बाहर निकालकर चिकित्सालय पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने जांच करके हरदेव गुर्जर के पुत्र 32 वर्षीय शैतान गुर्जर एवं 21 वर्षीय शिवराज गुर्जर सहित हरदेव गुर्जर के भाई श्रवण गुर्जर के पुत्र 27 वर्षीय महेंद्र गुर्जर एवं 37 वर्षीय देवकरण गुर्जर की जांच करके उन्हें मृत घोषित कर दिया। सुरेंद्र, शेरू और रतन को उपचार के लिए अजमेर रेफर कर दिया जबकि धनराज का स्थानीय चिकित्सालय में उपचार जारी है। हौज में चार युवकों की मौत के समाचार सुनते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम शर्मा, पुलिस उपाधीक्षक पूनम भरगड़, सदर पुलिस थानाधिकारी हेमराज, सिटी पुलिस थानाधिकारी कल्पना सिंह राठौड़, श्रीनगर पुलिस थानाधिकारी गणपत सिंह अपने अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों के साथ चिकित्सालय और घटनास्थल पर पहुंचे और कार्यवाही शुरू की।

पानी के विषाक्त या रसायनयुक्त होने की आशंका
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम शर्मा ने हौज में से पानी का नमूना लेकर जांच करने के लिए भिजवाया है। उन्होंने जानकारी दी कि यह पानी का हौज लगभग 8 फुट गहरा और 6 गुना 10 फुट लंबा चौड़ा है। जिसमें लगभग साढ़े 3 फुट पानी था। हौज में इतना कम पानी होने के कारण किसी भी व्यक्ति की डूबने से मृत्यु नहीं हो सकती। कुएं पर बिजली का कनेक्शन भी नहीं है। इस कारण पानी में करंट आने की संभावना भी नहीं है। पानी में कुछ दुर्गंध का आभास किया गया और जिन व्यक्तियों ने उस हौज के पानी में उतरकर उनको बाहर निकाला। उनके हाथ में पहने हुए चांदी के कड़े काले पड़ गए। जिससे आशंका है कि पानी में विषाक्त होने के कारण उसकी विषाक्त दुर्गंध से इतना बड़ा हादसा घटित हो गया।

मुआवजे की मांग को लेकर दिया धरना
मृतक एवं घायल युवकों के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग को लेकर ग्रामीण चिकित्सालय के सामने सड़क पर धरना देकर बैठ गए। उन्होंने मांग की कि जिला कलेक्टर मौके पर आकर मुआवजे की घोषणा करें। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने का काफी प्रयास किया लेकिन समाचार लिखे जाने तक धरना जारी था। धरना स्थल के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें देखी गई।

मृतक महेंद्र को मंदिर में कर दिया था दान
मौत का शिकार बने देवकरण और महेंद्र का बड़ा भाई रामदेव हादसे के बाद चिकित्सालय पहुंचा। उसने बताया कि महेंद्र की धार्मिक कार्यक्रमों में अत्यधिक रूचि थी। इसी कारण उसे पुष्कर स्थित देवनारायण मंदिर में दान कर दिया गया था। उसे दो-चार माह बाद ही देवनारायण मंदिर में जाना था।

दो भाइयों के दो-दो बेटे
हादसे में मृतक शैतान और शिवराज दोनों सगे भाई हैं। इसी प्रकार देवकरण और महेंद्र सगे भाई हैं।  इन दोनों के पिता हरदेव और श्रवण भी आपस में सगे भाई हैं।

जनप्रतिनिधियों ने जताया शोक
हादसे की जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक रामनारायण गुर्जर सहित पीसीसी सचिव पूर्व विधायक महेंद्र सिंह गुर्जर के पुत्र हरेंद्र गुर्जर आदि चिकित्सालय पहुंच गए और पीड़ित परिवार को राहत की मांग की। विधायक रामस्वरूप लाम्बा ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए जिला कलेक्टर अंशदीप और पुलिस अधीक्षक चूनाराम से इस हादसे के बारे में चर्चा करके पीड़ित परिवार को उचित राहत दिलाने की मांग की।

जीत गई जिंदगी: गुड्डू को निकाला बोरवेल से बाहर, इलाज के लिए भेजा गया अस्पताल
सीकर। जिले के खाटूश्यामजी थाना इलाके के लिखमा का बास ग्राम के सरपंच वाली ढाणी में बिजारणिया कृषि फार्म हाउस के बोरवेल से 4 साल का रविन्द्र उर्फ गुड्डू पुत्र गिरधारी लाल बिजारणियां को बाहर निकाल लिया गया है। बच्चें को बाहर निकालने के बाद इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। प्रशासन की मेहनत रंग लाई है जिसकी वजह से मासूम को सकुशल बाहर निकाला गया। मासूम को सूरंग के रास्ते बाहर निकाला गया। मासूम को बचाने के लिए  करीब 25 घंटे चला रेस्कयू ऑपरेशन चला। प्रशासन ने मासूम को बचाने के लिए बोरवेल के पास ही खड्डा खोदकर सूरंग बनाई गई। जिसके बाद  करीब 55 फीट नीचे फंसे मासूम को बचाया। मासूम गुरूवार शाम 4 बजे मासूम बोरवेल में गिरा था।

जिले के खाटूश्यामजी थाना इलाके के लिखमा का बास ग्राम के सरपंच वाली ढाणी में बिजारणिया कृषि फार्म हाउस के बोरवेल में 4 साल का रविन्द्र उर्फ गुड्डू पुत्र गिरधारी लाल बिजारणियां गिर गया था। मासूम को बचाने के लिए पूरे प्रयास किए। जिला प्रशासन के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करवाया जिसका परिणाम मासूम की जिंदगी बच गईं। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान बोरवेल में सीसीटीवी कैमरा डाला गया। मौके पर 108 एंबुलेंस, मेडिकल टीम सहित पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप, एडीएम दारा सिंह, रींगस डीवाईएसपी सुरेंद्र सिंह, उपखंड अधिकारी राजेश कुमार मीणा, तहसीलदार विपुल चौधरी, खाटूश्यामजी थाना अधिकारी रिया चौधरी मौजूद रहें। ऑपरेशन में अजमेर से एनडीआरएफ  और जयपुर से एसडीएफआर की टीम का विशेष रोल रहा। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान ऑक्सीजन पाइप व खाने-पीने का सामान बच्चे तक पहुंचाया गया।

खेलते हुए बोरवले में गिरा गुड्डू
चार वर्षीय गुड्डू अपने ही खेत में खेलते खेलते बोरवेल में गिर गया। बोरवेल में पाइप नहीं थे। बोरबेल कच्चा होने के कारण बच्चा खेलते खेलते धंसते हुए अंदर चला गया। बताया जा रहा है कि परिजनों ने इस स्थान पर बोरिंग करवाया था, लेकिन पानी नहीं होने की वजह से पाइप नहीं डाले गए और ऐसी स्थिति में बोरवेल का खड्डा मात्र रह गया। इसके चलते हुए यह दुर्घटना हो गई।

गुड्डू को बचाना है: बोरवेल में गिरा चार साल का मासूम, रेस्क्यू जारी
सीकर। जिले के खाटूश्यामजी थाना इलाके के लिखमा का बास ग्राम के सरपंच वाली ढाणी में बिजारणिया कृषि फार्म हाउस के बोरवेल में 4 साल का रविन्द्र उर्फ गुड्डू पुत्र गिरधारी लाल बिजारणियां गिर गया। मासूम को बचाने के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान बोरवेल में सीसीटीवी कैमरा डाला गया। मौके पर 108 एंबुलेंस, मेडिकल टीम सहित पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप, एडीएम दारा सिंह, रींगस डीवाईएसपी सुरेंद्र सिंह, उपखंड अधिकारी राजेश कुमार मीणा, तहसीलदार विपुल चौधरी, खाटूश्यामजी थाना अधिकारी रिया चौधरी हैं। जिला मुख्यालय से अतिरिक्त लिा कलेक्टर हुए रवाना। अजमेर से एनडीआरएफ  और जयपुर से एसडीएफआर की टीम भी रवाना हो गई है। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान ऑक्सीजन पाइप व खाने-पीने का सामान भेजा गया। 4 वर्षीय बच्चा रस्सी को पकड़कर ऊपर नहीं आ पा रहा है।

खेलते हुए बोरवले में गिरा गुड्डू
चार वर्षीय गुड्डू अपने ही खेत में खेलते खेलते बोरवेल में गिर गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बोरवेल में पाइप नहीं थे। बोरबेल कच्चा होने के कारण बच्चा खेलते खेलते धंसते हुए अंदर चला गया। बताया जा रहा है कि परिजनों ने इस स्थान पर बोरिंग करवाया था, लेकिन पानी नहीं होने की वजह से पाइप नहीं डाले गए और ऐसी स्थिति में बोरवेल का खड्डा मात्र रह गया। इसके चलते हुए यह दुर्घटना हो गई।